ताजा खबरें


बड़ी खबर

सूरजपुर जिला अस्पताल को मिली हाईटेक सौगात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4.49 करोड़ की अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का किया वर्चुअल शुभारंभ, अब गंभीर बीमारियों की जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

रायपुर, 21 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सीजीएमएससी तथा मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष (CMPHTF) के माध्यम से लगभग 449.99 लाख रुपये की लागत से यह सुविधा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी और आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

सीटी स्कैन सुविधा प्रारंभ होने से सूरजपुर जिले की लगभग 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब सड़क दुर्घटनाओं में हेड इंजरी, मस्तिष्क में रक्तस्राव या खून का थक्का जमना, कैंसर, ट्यूमर, स्ट्रोक (पैरालिसिस), छाती संबंधी संक्रमण, पेट की गंभीर बीमारियां तथा मिर्गी जैसी जटिल बीमारियों की जांच जिला चिकित्सालय में ही संभव हो सकेगी।
अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को अंबिकापुर रेफर किया जाता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा निजी केंद्रों की तुलना में काफी कम दर पर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की 24×7 टीम भी तैनात की गई है, जिससे मरीजों को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सुविधा से मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा तथा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत होगी।

और भी

सुशासन तिहार के गेड़ई शिविर में योजनाओं की बरसी सौगातें, हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी, किसानों को बांटे किसान किताब कार्ड और नए राशन कार्ड, 165 आवेदनों के साथ जनसमस्याओं के समाधान का बना बड़ा मंच


जशपुर 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार अभियान का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिवस
ग्राम पंचायत रेमनें के ग्राम गेड़ई में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला स्तरीय अधिकारियों ने 15 ग्राम पंचायतों के आस पास के ग्रामवासियों को  विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

इस सुशासन तिहार शिविर में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए।

 इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रघुनाथ राम  तहसीलदार मनोरा श्रीमती नीतू भगत  कृषि विभाग अधिकारी गोविंद राम चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री रोशन बरियार एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दिया गया राजस्व विभाग के द्वारा बी -1 प्रदाय किया गया कृषि विभाग के द्वारा केसीसी प्रदाय किया गया वन विभाग के द्वारा पौधे प्रदाय किया उद्यान विभाग के द्वारा फलदार पौधे प्रदाय किया गया शिक्षा विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड में उत्तीर्ण बच्चे और बच्चियों को प्रोत्साहन के स्वरूप में पुरस्कार प्रदाय किया गया और स्कूल के छोटे बच्चों को जाति निवास भी प्रदाय किया गया खाद्य विभाग के द्वारा नए राशन कार्ड प्रदाय किया गया।

शिविर में हितग्राहियों को किसान किताब,राशन कार्ड, बी 1 वितरण किया गया।

और भी

सुशासन तिहार के शिविर में दिखा त्वरित प्रशासनिक समाधान का असर, 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर निराकरण कर हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत

जशपुरनगर 21 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत घरजियाबथान में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आमजन को त्वरित राहत प्रदान किया गया। इसके तहत समाज कल्याण विभाग को प्राप्त 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। सभी आवेदनों को पात्र पाते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।शिविर में दिव्यांग हितग्राही श्री मोहित राम कोरवा को सहायक उपकरण के रूप में बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा प्राप्त होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय उपस्थित रहीं। साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा, वरिष्ठ नागरिक श्री अंकित बंसल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारो परहा, क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या चौहान एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शशिकांता पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।

     इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ऐसे शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। यह शिविर न केवल समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

और भी

95 करोड़ की एम-कैड परियोजना से बदलेगी जशपुर की खेती की तस्वीर, कलेक्टर रोहित व्यास ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, आधुनिक दाबित सिंचाई प्रणाली से 13 गांवों के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

जशपुरनगर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वर्तमान में परियोजना के प्रारंभिक चरण में ले-आउट एवं खुदाई कार्य प्रगति पर है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना मैनी नदी पर निर्मित बगिया बैराज सह दाबित उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से संचालित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आधुनिक एवं नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर इस सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है, जो भविष्य में एक आदर्श सिंचाई मॉडल के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में सभी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*आधुनिक तकनीक, सौर ऊर्जा और स्मार्ट जल प्रबंधन से किसानों को मिलेगा लाभ*

 परियोजना के तहत पारंपरिक नहर प्रणाली के स्थान पर आधुनिक प्रेसराइज्ड पाइप इरिगेशन नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे जल उपयोग दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके तहत जमीन के अंदर पाइप बिछेगी, जिससे जमीन अधिग्रहण की भी समस्या नहीं होगी। पहले सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता था। अब इस योजना से पानी की कमी दूर होगी। साथ ही किसानों को पर्याप्त पानी भी मिलेगा। देश में 23 राज्यों में 34 योजना स्वीकृत किए गए है। इसमें प्रदेश का एकमात्र बगिया क्लस्टर शामिल है। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा 95.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना की कुल लागत लगभग 119 करोड़ रुपए है। इसके अंतर्गत बगिया, उसकुटी, रजोती, सुजीबहार, चोंगरीबहार, बांसबहार, डोकड़ा, सिकरिया, पतराटोली, गहिराडोहर, बीहाबल, नरियरडांड एवं ढुढुडांड सहित 13 ग्रामों के लगभग 4933 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल उपयोग दक्षता को बढ़ाना, पानी की हर बूंद का समुचित उपयोग करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि करना तथा किसानों की आय में स्थायी सुधार लाना है। परियोजना में विद्युत आपूर्ति सौर ऊर्जा के माध्यम से की जाएगी। साथ ही जल के नियंत्रित एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विज़िशन तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स  जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से सिंचाई परिसंपत्तियों पाइप नेटवर्क संरचना एवं जल प्रबंधन के संचालन में किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डेटा एवं विश्लेषण के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि कहां, कब और कितना पानी देना है। बेहतर सिंचाई व्यवस्था के साथ उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसानों को जलवायु परिवर्तन से जुड़े जोखिमों से निपटने में सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे दीर्घकालीन उत्पादकता, लाभप्रदता और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार सुनिश्चित होगा।

और भी

जशपुर में 30 जून तक दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी, टट्टू, गधे और अन्य भारवाही पशुओं के उपयोग पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

जशपुरनगर 21 मई 2026/ जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, पशु क्रूरता निवारण समिति श्री रोहित व्यास ने आदेश जारी करते हुए दोपहर के समय भारवाही पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिले में तापमान लगातार 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। इस दौरान पशुओं से वजन ढुलवाना या सवारी के लिए उपयोग करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अत्यधिक तापमान के कारण पशुओं के बीमार होने या लू लगने से मृत्यु होने की आशंका भी बनी रहती है।

     इसी को ध्यान में रखते हुए "पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण नियम, 1965" के तहत जिले के सभी विकासखंडों में 30 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच बैलगाड़ी, टांगा, भैंसागाड़ी, ऊंटगाड़ी, खच्चर, टट्टू, गधे सहित सभी भारवाही पशुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका उद्देश्य पशुओं को भीषण गर्मी से बचाना तथा उनके प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करते हुए पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार करें और उन्हें अनावश्यक कष्ट न पहुंचाएं।

और भी

“जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान बना पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण, गांव-गांव पहुंचकर प्रशासन ने बांटी योजनाओं की सौगात और सुनी लोगों की समस्याएं

जशपुर 21 मई 2026/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार "जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले" अभियान के तहत फरसाबहार विकास खंड के ग्राम पुराईनबंध कांसाबेल विकास खंड के ग्राम कुसुमताल  बगीचा विकास खंड के देवडाड़, पतराटोली, ग्राम पंचायत पीठा आमा, जशपुर विकास खंड के ग्राम घोलेंगे , कुनकुरी विकास खंड के ग्राम कलिबा, ग्राम गोरिया, ग्राम चटकपुर, आदि अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया।

जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का राशनकार्ड बनाकर दिया गया लोगों का पेंशन स्वीकृत आदेश दिया गया।

 ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आधार अपडेट,आय जाति, निवास प्रमाण के आनलाइन आवेदन और आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

और भी

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का 86वाँ मंडल सम्मेलन सम्पन्न

रायपुर, 20 मई 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि सम्मेलन में कई नई आवासीय परियोजनाओं एवं प्रशासनिक प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है, जिनसे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण आवास और अधोसंरचना विकास को नई गति मिलेगी। अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में मंडल का 86 वाँ मंडल सम्मेलन आज मंडल मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में राज्य में आवासीय एवं अधोसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार कर अनुमोदन प्रदान किया गया।

*तीन प्रमुख आवासीय परियोजनाओं को मिली मंजूरी*

                 दीनदयाल आवास कॉलोनी, कोहका (तिल्दा), जिला रायपुर- दीनदयाल आवास कॉलोनी, कोहका में व्यावसायिक सह आवासीय प्रकोष्ठ भवनों के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 76 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 10.37 करोड़ रुपये है।

                 स्ववित्तीय अटल विहार योजना, गिनाबहार, जिला जशपुर - गिनाबहार में 6 एमआईजी, 64 एलआईजी और 27 ईडब्ल्यूएस सहित कुल 97 आवासीय भवनों तथा 7 एकड़ भूमि के विकास कार्य के लिए स्वीकृति दी गई। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 17.51 करोड़ रुपये है।

                स्ववित्तीय योजना, सारधा (लोरमी), जिला मुंगेली दृ सारधा में 200 ईडब्ल्यूएस आवासों के निर्माण तथा 5 एकड़ भूमि के बाह्य विकास कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16.94 करोड़ रुपये है। इन तीनों परियोजनाओं के लिए कुल मिलाकर लगभग 44.82 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

*प्रशासनिक एवं नीतिगत प्रस्तावों को भी मंजूरी*

                सम्मेलन में निर्माण कार्यों के लिए जीएसटी भुगतान प्रणाली तथा रॉयल्टी क्लीयरेंस प्रमाण पत्र संबंधी प्रक्रियाओं में एकरूपता लाने हेतु समान मानक प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत सीधी भर्ती में दिव्यांगजनों के आरक्षण हेतु पदों के चिन्हांकन को समाज कल्याण विभाग की 25 फरवरी 2026 की अधिसूचना के अनुसार मंडल में यथावत लागू करने का निर्णय लिया गया। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों के अनुरूप पुनरीक्षित महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

*क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के संचालन हेतु पीपीपी मोड में एजेंसी नियुक्ति को मंजूरी*

                सम्मेलन में क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास, संचालन एवं रखरखाव के लिए लाइसेंस आधारित पीपीपी मॉडल के अंतर्गत एजेंसी चयन हेतु निविदा दस्तावेज एवं लाइसेंस अनुबंध प्रारूप का अनुमोदन भी किया गया।

*वर्ष 2026 के प्रथम चार महीनों में 317 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय*

                 सम्मेलन में सदस्यों को अवगत कराया गया कि मंडल ने वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में लगभग 317 करोड़ रुपये मूल्य की 1,647 संपत्तियों का सफल विक्रय किया है। यह उपलब्धि मंडल की योजनाओं के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

                86वें मंडल सम्मेलन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण, आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव श्री डी.एस. भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि श्री जी.आर. रावटे, वित्त विभाग के प्रतिनिधि श्री निखिल अग्रवाल, हुडको के प्रतिनिधि श्री हितेश बरोट सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

विधानसभा को ‘पेपरलेस’ करने के कार्यों में आएगी तेजी ,लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विधानसभा भवन का किया निरीक्षण

रायपुर. 20 मई 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन लोकभवन (राजभवन) के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर ले-आउट और फ्लोर-प्लान जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने के लिए तकनीकी कार्यों औऱ व्यवस्थाओं में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग और चिप्स को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता श्री टी.आर. कुंजाम, अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. नेताम और कार्यपालन अभियंता श्री अभिनव श्रीवास्तव भी इस दौरान मौजूद थे।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ‘लोकभवन’ का निर्माण राज्यपाल की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्टता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे परिसर के सौंदर्य, सूरज की रोशनी और पूर्ण उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने भवन की सभी बारीकियों पर पुख्ता काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए यहां बन रहे सभा-भवनों और कार्यालयीन कक्षों की बैठक व्यवस्था पहले से ही निर्धारित कर उनके अनुरूप कार्यों को अंजाम देने को कहा। उन्होंने भवन के निर्माण कार्य में लगे अलग-अलग एजेंसियों से कार्य प्रगति की जानकारी लेकर यथाशीघ्र सभी कार्य पूर्ण कर इसे लोक निर्माण विभाग को हैंड-ओवर करने को कहा।  

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री बंसल ने नए विधानसभा भवन में प्रवेश द्वार, सदन, अधिकारी दीर्घा, लॉबी, डाइनिंग एरिया, मीडिया ब्रीफिंग एरिया, समिति कक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय, उप मुख्यमंत्रियों तथा मंत्रियों के कार्यालयों, ऑफिसर लाउंज और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयीन कक्षों में समुचित फर्नीचर और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए भवन में वर्तमान व्यवस्था की कमियों और खामियों को आगामी मानसून सत्र के पहले दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

विभागीय सचिव ने विधानसभा को ‘पेपरलेस’ करने तकनीकी व्यवस्थाओं को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और चिप्स के अधिकारियों के साथ इसके लिए जरूरी इंतजामों, उपकरणों, हार्डवेयर्स और सॉफ्टवेयर्स की भी समीक्षा की। उन्होंने बेहतर समन्वय और तेजी से काम करते हुए इस साल के शीतकालीन सत्र तक सभी तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर पखवाड़े इसकी प्रगति की समीक्षा करने भी कहा।

श्री बंसल ने विधानसभा परिसर में गाड़ियों के पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ वाहन चालकों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष भी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार क्रमांक-3 में पास-काउंटर के पास आगंतुकों के लिए बनने वाले प्रतीक्षालय कक्ष के साथ ही विधानसभा ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैन्टीन बनाने का भी सुझाव दिया।

और भी

लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली ,चार दशक बाद पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, जनगणना कार्य संपन्न

रायपुर, 20 मई 2026/ लंबे समय तक नक्सली प्रभाव और भय के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बीजापुर जिले का दारेली गांव, अब बदलाव और विश्वास की नई इबारत लिख रहा है। पिछले चार दशकों से इस क्षेत्र में कोई भी प्रशासनिक गतिविधि नहीं हो पाई थी, यहाँ तक कि वर्ष 2011 की राष्ट्रीय जनगणना से भी यह गांव वंचित रह गया था, लेकिन अब इतिहास बदलते हुए पहली बार जिला प्रशासन की टीम सीधे दारेली गांव पहुंची और वहां सुचारू रूप से जनगणना का कार्य संपन्न कराया।

          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब उन सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां पहले विकास की कल्पना करना भी बेहद कठिन था।

*प्रशासनिक अमले का ऐतिहासिक दौरा और आत्मीय स्वागत*

         इसी कड़ी में कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, जनगणना प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश देवांगन तथा उसूर एसडीएम श्री भूपेंद्र गावरे ने दारेली गांव का सघन दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय और भावुक स्वागत किया। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्हें पहली बार यह महसूस हुआ है कि शासन-प्रशासन उनके द्वार तक पहुंचा है। इस दौरान गांव में हुए जनगणना कार्य को ग्रामीणों ने एक ऐतिहासिक और सुखद पहल बताया।

*शिविर लगाकर बुनियादी दस्तावेज बनाने के निर्देश*

         कलेक्टर बीजापुर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और जमीन के पट्टे, आधार कार्ड, बैंक खाते तथा राशन कार्ड जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की उपलब्धता की समीक्षा की। कई ग्रामीणों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर उन्होंने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि सभी पात्र ग्रामीणों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन (दस्तावेजीकरण) सुनिश्चित हो सके।

*मौके पर ही संवेदनशील संज्ञानरू किसान की समस्या का त्वरित समाधान*

           भ्रमण के दौरान एक स्थानीय किसान ने कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाई कि उसके पिता के निधन के बाद भी लंबे समय से जमीन का नामांतरण नहीं हो पाया है। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद राजस्व अधिकारियों को नामांतरण प्रक्रिया तुरंत पूरी करने के कड़े निर्देश दिए और कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी करेंगे। प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली को देखकर किसान भावुक हो गया और उसने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जनकल्याणकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति की घोषणा*

          कलेक्टर ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत दारेली के सभी स्कूली बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। जो दारेली गांव कभी भय, उपेक्षा और सन्नाटे का प्रतीक माना जाता था, वह आज विकास, आपसी विश्वास और नई उम्मीदों की राह पर कदम बढ़ा चुका है। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल ने ग्रामीणों के भीतर शासन के प्रति भरोसे को और अधिक मजबूत किया है।

और भी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण ,पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और स्थानीय युवाओं को मिलेगा आधुनिक जिम सुविधा का लाभ

रायपुर, 20 मई 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुलिस जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने रिबन काटकर जिम का शुभारंभ किया और जिम कक्ष में स्थापित भगवान हनुमान जी के चित्र पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जिम में स्थापित आधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया और कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक फिटनेस और मानसिक वेलनेस दोनों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम के लिए समय निकालने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे जनसेवा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। यह आधुनिक जिम न केवल पुलिसकर्मियों बल्कि उनके परिवारजनों और स्थानीय युवाओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देगा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से पुलिस जिम का उन्नयन कर इसमें अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से पुलिसकर्मी नियमित व्यायाम कर अपनी फिटनेस बनाए रख सकेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके स्वास्थ्य और कार्य प्रदर्शन दोनों पर पड़ेगा।

कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,  सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित  जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा ,जशपुर में कई निर्माण स्थलों का किया औचक निरीक्षण

जशपुरनगर 20 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रमुख निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निरीक्षण शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

*जुदेव चौक बनेगा आकर्षण का केंद्र* -

कलेक्टर ने रंजीता स्टेडियम के समीप जुदेव चौक में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां आकर्षक फव्वारा, सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही रोप लाइट से सुसज्जित पेड़, बड़ी घड़ी के साथ सेल्फी प्वाइंट, हरियाली, पेवर ब्लॉक, बैठने की व्यवस्था एवं गेट निर्माण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य को भव्य और आकर्षक बनाते हुए बारिश से पहले पूर्ण किया जाए।

*बाधरकोना में 7 करोड़ का ऑडिटोरियम* -

कलेक्टर ने बाधरकोना में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 300 सीटर ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने फाउंडेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए तहसीलदार को निर्माण क्षेत्र का सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इस ऑडिटोरियम के बनने से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

*500 सीटर नालंदा परिसर से मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र* -

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परिसर छात्रों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधा एवं व्यवस्थित पढ़ाई का वातावरण प्रदान करेगा, जो युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*सामुदायिक भवन से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बल* -

पुरानीटोली में लगभग पूर्ण हो चुके सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने फॉल्स सीलिंग एवं रंग-रोगन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस भवन के तैयार होने से शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

*स्वच्छता प्रबंधन केंद्र का भी लिया जायजा* -

कलेक्टर ने एस.एल.आर.एम. (सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) कार्य प्रक्रिया केंद्र का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का अवलोकन किया। यहां रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल तकनीक के माध्यम से कचरे की छंटाई की जा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। केंद्र में निष्ठा ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है तथा मास्क, दस्ताने, जूते, जैकेट जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्कीकरण, धुलाई एवं साफ-सफाई, यूजर चार्ज कलेक्शन तथा सूखे कचरे की बिक्री की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। सेनेटरी वेस्ट के निपटान के लिए इंसिनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नवातरिया योजना से दाराखरिका में विकास की नई लहर, बोड़ालाता सतीधाम में 9 लाख की लागत से बनने वाले नवीन तालाब का हुआ भूमि पूजन,

नारायणपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी नवातरिया योजना के तहत नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम दाराखरिका स्थित पवित्र बोड़ालाता सतीधाम में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन तालाब का भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। तालाब निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से जल संरक्षण एवं जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नवीन तालाब बनने से न केवल वर्षा जल का संरक्षण होगा बल्कि ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही कृषि कार्यों को भी नई मजबूती मिलेगी और गर्मी के दिनों में जल संकट की स्थिति में काफी सुधार आने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। नवातरिया योजना के माध्यम से गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिल रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्री संजय बंग, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, ग्रामीण मंडल महामंत्री श्री शंकर यादव, महामंत्री श्री शिव शंकर सिंह, ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच श्री संतोष भुईया, उपसरपंच श्रीमती संतोषी यादव, श्री सतकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

और भी

देशभर की महिला आयोग प्रतिनिधियों के बीच छत्तीसगढ़ की दमदार मौजूदगीः शक्ति संवाद में शामिल हुईं प्रियंवदा सिंह जूदेव,महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता विशेषज्ञों से लिया कानूनी संरक्षण और आत्मनिर्भरता का मंत्र


जशपुरनगर : 20 मई 2026 - महिलाओं को यौन हिंसा से सुरक्षित करते हुए,उन्हें कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए श्रीनगर में तीन दिवसीय शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों की महिला आयोग के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई।  इस संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय साइंस और टेक्नोलाजी मंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। कार्यक्रम में महिलाओं को रोजमर्रा के काम के दौरान आने वाली कठिनाईयों को बताते हुए,इससे निबटने और इसके कानूनी उपचार के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों को महिला संरक्षण के लिए बनाएं गए कानूनों की जानकारी नहीं होगी,तब तक ये कानून प्रभावी नहीं हो सकती। प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम में बहुत ही उपयोगी जानकारी मिली है। अब इस जानकारी के आधार पर जशपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होनें कहा कि महिला सुरक्षा और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे उपर है। उन्होनें कहा कि जल्द ही जिले के एसएसपी डा लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात कर,महिला सुरक्षा पर रणनीति बनाई जाएगी।

और भी

जशपुर विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात : विधायक रायमुनी भगत ने सन्ना कॉलेज, भुरसा कोना, पंडर टोली और अकरी कोना रोड का किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह

जशपुर 20 मई 2026
जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी ने बुधवार 20 मई 2026 को सन्ना कॉलेज, भुरसा कोना रोड, पंडर टोली रोड एवं अकरी कोना रोड का भव्य भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। वर्षों से बेहतर सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों में इस अवसर पर भारी उत्साह देखने को मिला।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जशपुर विधानसभा लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस गरिमामयी अवसर पर रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, शम्भू नाथ चक्रवर्ती, मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, आशू राय, सुरेन्द्र गुप्ता, बेणुधर यादव, मंगल राम भगत, नशरुला सिल्की, काजल राय, आनंद यादव, बलवंत गुप्ता, जितेन्द्र ताम्रकार, गुलाब यादव, इलीयास अंसारी, मनोज भगत, गुड्डू अंसारी, राजेश भगत, राजेन्द्र भगत, रुपावती कोरवा, सुमित्रा भगत, रामवृक्ष भगत, सविता गुप्ता, विशुनदेव यादव, अमृत बुनकर, प्रमिता भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “विकास ही विश्वास” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी का आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी।

और भी

जशपुर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ : 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, 450 बच्चों ने हॉकी से लेकर वॉल क्लाइंबिंग तक दिखाया दमखम


जशपुर 20 मई 2026/ जिला प्रशासन सह खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला जशपुर के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ दिनांक 1 मई 2026 को किया गया, जिसमें हॉकी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल ताइक्वांडो, क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉल क्लाइंबिंग खेल शामिल रहे, जिसमें जिला मुख्यालय के लगभग 450 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
 
इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज दिनांक 20 मई 2026 को किया गया, समापन समझ में प्रत्येक खेल विधा के दो बालक एवं दो बालिका जिन्होंने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाग लिया, उन्हें विभाग की तरफ से सम्मानित शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह में जिले के वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश तिवारी डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ ,अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर 19 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       आज आयोजित जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएँ और मांगें शामिल थीं। कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 
      कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को  आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों, जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

और भी

यूथ फेस्टिवल 2026: जशपुर जिले के युवा दिखाएंगे अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक,हिमाचल प्रदेश के बीर में 21 से 24 मई तक होगा राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन

जशपुरनगर, 19 मई 2026/ यूथ फेस्टिवल 2026 21 मई से 24 मई तक हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का इस आयोजन में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार  के निर्देशानुसार  जिले के18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 20 छात्र-छात्राओं का दल सहभागिता करने यहां से रवाना हो चुके हैं। दल के साथ जिले से एक प्रभारी अधिकारी भी शामिल हैं। इस यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत युवाओं के लिए पहाड़ों की ट्रेकिंग सहित अनेक साहसिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 
      यूथ फेस्टिवल 2026 केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, प्रतिभा, कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव होगा। हरे-भरे पहाड़ों और मनमोहक वादियों के बीच देशभर से आए युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फेस्टिवल में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जशपुर जिले के छात्र-छात्राएँ भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला का प्रदर्शन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। यह यात्रा युवाओं के लिए सीखने, नए मित्र बनाने तथा भारत की विविध संस्कृति को करीब से समझने का सुनहरा अवसर साबित होगी। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे, जिससे आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

और भी

प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीसी के जरिए परखी जमीनी हकीकत ,जिले की प्रगति रिपोर्ट; जल जीवन मिशन, राजस्व मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा विशेष फोकस

​रायपुर,19 मई 2026/

      सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले की वर्तमान प्रगति और क्रियान्वयन की बिंदुवार जानकारी साझा की। इस उच्च स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*​राजस्व मामलों में तेजी और अधोसंरचना निर्माण के निर्देश*

      ​प्रभारी सचिव ने राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए भू-अभिलेख, भू-अर्जन और डायवर्शन के नक्शा-खसरा को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रिकॉर्ड में अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत, जिला अस्पताल और ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

*​पेयजल, मनरेगा और ग्रामीण विकास पर फोकस*

     ​बैठक में जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना और मल्टी विलेज पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वामित्व योजना और 'लखपति दीदी' योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रगति को भी देखा गया।

*​स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल*

    जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति, सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव व ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने और बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। इसी तरह पीएमश्री स्कूल निर्माण और हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य, किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई।

*​कृषि, आपूर्ति और कानून व्यवस्था की समीक्षा*

     ​प्रभारी सचिव ने खरीफ सीजन के मद्देनजर रासायनिक खाद की उपलब्धता व भंडारण की जानकारी ली। साथ ही धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम (FCI) में चावल भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। जिले में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति, खनिज विभाग की गतिविधियों और डीएमएफ (DMF) राशि से संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
​       प्रभारी सचिव ने जिले में तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन, उप जेल की स्थिति, सड़क सुरक्षा, आपराधिक आंकड़ों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की कड़ाई से समीक्षा की। मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला खनिज न्यास (DMF) के सहयोग से युवाओं के लिए संचालित तेजस निःशुल्क फ्री कोचिंग, ग्राम सुखापाली की 25 एकड़ शासकीय भूमि पर हो रही सामूहिक अमरूद की विशेष खेती,​सपेरा बस्ती के 40 हितग्राहियों के लिए पीएम आवास निर्माण की प्रगति,​मकरी दरहा में पहुंच सीसी रोड, लातनाला पर एनीकट निर्माण और जिले के मॉडल आंगनबाड़ियों की स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

और भी