जशपुर के वार्ड क्रमांक 20 में 18 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमि पूजन, पवन चौहान के घर से गौरव पथ तक बनेगी नाली
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जशपुर के वार्ड क्रमांक 20 में 18 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमि पूजन, पवन चौहान के घर से गौरव पथ तक बनेगी नाली

जशपुरनगर 13 मार्च 2026 नगरपालिका जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 20 में लंबे समय से चली आ रही नाली निर्माण की मांग को देखते हुए 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत एवं उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव ने पवन चौहान के घर से गौरव पथ तक बनने वाली नाली का विधिवत भूमि पूजन किया।

जानकारी के अनुसार वार्डवासियों द्वारा काफी समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। नाली के अभाव में क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे आवागमन सहित अन्य परेशानियां भी होती थीं। अब नाली निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए नगरपालिका द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, विक्रांत सिंह, राजेश (राजू) गुप्ता, सुधीर पाठक, द्वारिका मिश्रा, देवधान नायक, कंचन बैरागी, शैलेद्री यादव, सुधीर भगत, विनोद निकुंज, पार्षद योगेश्वर उपाध्याय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाश खरोले, नवाब तिवारी, शुभेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image