लोकतंत्र सेनानी एवं मीसा बंदी स्व. महावीर प्रसाद जैन को जिला अधिवक्ता संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बार रूम में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने याद किए उनके संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण
जशपुरनगर 13 मार्च 2026। जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा लोकतंत्र सेनानी एवं मीसा बंदी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बार रूम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने स्व. जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि स्व. महावीर प्रसाद जैन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए मीसा बंदी के रूप में संघर्ष किया। उनका जीवन समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इसके पश्चात जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य स्व. जैन के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। अधिवक्ताओं ने स्व. महावीर प्रसाद जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही।
इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
