जशपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक धमाका : कई थानों के टीआई बदले, नारायणपुर को मिला नया थाना प्रभारी, साइबर और ट्रैफिक शाखा में भी बड़ा फेरबदल
जशपुर 14 मार्च 2026 । जिले के पुलिस विभाग में लंबे समय बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश में जिले के कई थानों, चौकियों, यातायात शाखा और साइबर सेल में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 4 निरीक्षक (टीआई), 4 उप निरीक्षक (एसआई) और 3 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नारायणपुर थाना को मिला नया प्रभारी
जिले के महत्वपूर्ण थाना नारायणपुर में भी नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। आदेश के अनुसार निरीक्षक कोमल सिंह नेताम को थाना प्रभारी नारायणपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले थाना प्रभारी तुमला के रूप में पदस्थ थे।
वहीं पूर्व में नारायणपुर थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप को स्थानांतरित करते हुए थाना बगीचा भेजा गया है। नए प्रभारी की नियुक्ति के साथ नारायणपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
साइबर थाना और यातायात शाखा में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत महत्वपूर्ण शाखाओं में भी बदलाव किया गया है। निरीक्षक संतलाल आयाम को सायबर थाना प्रभारी जशपुर बनाया गया है। वे पहले रिजर्व केंद्र से संबद्ध होकर साइबर सेल में कार्यरत थे।
वहीं उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर को यातायात प्रभारी जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे जिले की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।
इन अधिकारियों की बदली गई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है—
-
निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे – थाना प्रभारी लोदाम से थाना प्रभारी तुमला
-
निरीक्षक कोमल सिंह नेताम – थाना प्रभारी तुमला से थाना प्रभारी नारायणपुर
-
निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू – सायबर थाना प्रभारी जशपुर से थाना प्रभारी लोदाम
-
निरीक्षक संतलाल आयाम – आर.के. जशपुर संबद्ध सायबर सेल से सायबर थाना प्रभारी जशपुर
-
उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप – थाना प्रभारी नारायणपुर से थाना बगीचा
-
उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा – यातायात प्रभारी जशपुर से थाना जशपुर
-
उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर – थाना जशपुर से यातायात प्रभारी जशपुर
-
उप निरीक्षक भागवत नायकर – चौकी प्रभारी करडेगा से थाना जशपुर
-
सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी – चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया से चौकी प्रभारी करडेगा
-
सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा – थाना जशपुर से चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया
-
सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर – थाना बगीचा से थाना नारायणपुर
प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में कदम
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्यप्रणाली में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

