सुशासन शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित समाधान पर प्रशासन का जोर — जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय बोले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास
ताजा खबरें

बड़ी खबर

सुशासन शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित समाधान पर प्रशासन का जोर — जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय बोले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास


जशपुरनगर 13 मार्च 2026। महत्वाकांक्षी शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के संतृप्तिकरण के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खड़ा माचा के हल्दीझरिया में किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सुशासन शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में तेजी से विकास किया जा रहा है,सड़क,शिक्षा,बिजली,पेयजल,चिकित्सा के क्षेत्र में अनेको विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पुरंदर यादव, मंडल महामंत्री लक्ष्मी यादव, सुरेश यादव, रवि यादव, भूषण वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।शिविर में जनपद पंचायत पत्थलगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास, कमलेश टोप्पो (परियोजना अधिकारी), नायब तहसीलदार करन सिंह राठिया, बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने लोगों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे गांव में ही मिल जाता।

Leave Your Comment

Click to reload image