ताजा खबरें


बड़ी खबर

तीन साल से फरार सहारा इंडिया का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 3,848 निवेशकों से ₹40.78 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़, 21 जुलाई। रायगढ़ पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया के रायगढ़ कबीर चौक शाखा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ (54) को पुलिस ने कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने ससुराल कोतरारोड़ आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य स्वीकार किए। उसके कब्जे से सहारा इंडिया कंपनी के प्रशासनिक आदेश, फ्रेंचाइजी कार्यालय से जुड़े दस्तावेज और कंपनी के एमओयू की प्रतियां भी जब्त की गई हैं।

यह मामला वर्ष 2022 में सामने आया था, जब रायगढ़ निवासी विकास निगानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सहारा इंडिया के अधिकारियों ने कंपनी की विश्वसनीयता और आरबीआई से अधिकृत होने का भरोसा दिलाकर उनसे, उनकी पत्नी और माता सहित कई लोगों से वर्ष 2017 में विभिन्न योजनाओं में करीब 40 लाख रुपये का निवेश कराया। परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी निवेशकों को उनकी राशि वापस नहीं मिली।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि निवेशकों से सहारा इंडिया के नाम पर पैसा लेकर विभिन्न सहकारी समितियों के नाम से बॉण्ड जारी किए गए और सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई। जिला प्रशासन, बैंकों और अन्य विभागों से प्राप्त दस्तावेजों की जांच के बाद सहारा इंडिया समूह के कई वरिष्ठ अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, सेक्टर मैनेजरों और क्षेत्रीय अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई।

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही पूर्व शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार साहू, कंपनी डायरेक्टर करूणेश अवस्थी, सेक्टर मैनेजर अमृत लाल श्रीवास और बिलासपुर के रीजनल मैनेजर रजनीश तिवारी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश कर चुकी है। आरोपियों से आईडी कार्ड, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज, बैंक खातों के रिकॉर्ड, जमीन के दस्तावेज तथा कथित ठगी की रकम से खरीदी गई कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार अब तक रायगढ़ सहित अन्य जिलों के 3,848 निवेशकों से कुल ₹40,78,16,739 की धोखाधड़ी का खुलासा हो चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और नए साक्ष्य मिलने पर आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि "निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। आम जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।"

और भी

जशपुर में पशु सखियों को मिलेगा वैज्ञानिक पशुपालन का हुनर, बकरी-मुर्गी पालन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, जिले के सभी 8 विकासखंडों में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण अभियान

*जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/* कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत पशु सखियों के लिए एक दिवसीय वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 
        इसी कड़ी में विगत दिवस 20 जुलाई को मनोरा विकासखंड की समस्त पशु सखियों के लिए ब्लॉक मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक आजीविका, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला जशपुर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में पशुपालन विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तकनीकी सत्र लेकर पशु सखियों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन की व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की।
        प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पशु सखियों को ग्राम स्तर पर एक दक्ष सामुदायिक संसाधन व्यक्ति के रूप में तैयार करना है, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र के पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन की नवीन तकनीकों से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि एवं पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण के दौरान बकरी पालन एवं मुर्गी पालन को ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का प्रभावी एवं टिकाऊ माध्यम बताते हुए वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने पर विशेष बल दिया गया। विशेषज्ञों ने पशुओं के रोगों की समय पर पहचान, नियमित टीकाकरण, कृमिनाशन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार प्रबंधन, हरे चारे का उत्पादन, स्वच्छ पशु आवास, नस्ल सुधार, गर्भित एवं नवजात पशुओं की देखभाल, उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही पशु सखियों को पशुपालन आधारित उद्यमिता एवं व्यवसाय योजना तैयार करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों के साथ भी बकरी पालन एवं मुर्गी पालन को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित कर नियमित एवं स्थायी आय अर्जित की जा सकती है।
         
कार्यक्रम के दौरान सभी पशु सखियों को वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका एवं वार्षिक पशुपालन कैलेंडर का वितरण किया गया। बताया गया कि यह पशुपालन कैलेंडर पशु सखियों एवं ग्रामीण पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी दस्तावेज है। इसमें वर्षभर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों का क्रमबद्ध विवरण दिया गया है।
         उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल 2026 को जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित बीडीसी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के क्षमता विकास कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गांवों में वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
           प्रशिक्षण क्रमशः जिले के सभी 8 विकासखंडों में आयोजित किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2026 को कुनकुरी, 23 जुलाई 2026 को दुलदुला, 24 जुलाई 2026 को बगीचा, 27 जुलाई 2026 को जशपुर, 28 जुलाई 2026 को कॉंसाबेल, 29 जुलाई 2026 को फरसाबहार एवं 30 जुलाई 2026 को पत्थलगाँव विकासखंड में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। सभी प्रशिक्षण संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित होंगे।

और भी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल लाई रंग, दोकड़ा छात्रावास में बदला ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली; अंधेरे से मिली राहत, छात्रों की पढ़ाई फिर हुई पटरी पर, विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जशपुरनगर, 21 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा स्थित शासकीय बालक प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण छात्रावास में विद्युत व्यवस्था बाधित थी, जिससे छात्रों को पढ़ाई सहित दैनिक गतिविधियों में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छात्रावास अधीक्षक ने इस समस्या से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराते हुए बताया कि छात्रावास के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे छात्रावास में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा छात्रावास के नियमित संचालन में भी अनेक कठिनाइयाँ आ रही थीं।
   मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने आवश्यक पहल की। जिस पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुँची और खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद छात्रावास में बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई। बिजली बहाल होने पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने राहत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई इस पहल से उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है और अब वे बेहतर वातावरण में नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

और भी

जशपुर में विकास कार्यों पर कलेक्टर रोहित व्यास की सख्ती, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा में हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जशपुरनगर, 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के जशपुर एवं पत्थलगांव संभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, खेल अधोसंरचना सहित अन्य विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री टी. एन. सिंह, संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता श्री मोचन कश्यप मौजूद रहे।
    कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे और समय पर उनका क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सतत निगरानी से कार्यों में गति आएगी, गुणवत्ता सुनिश्चित होगी तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समय रहते निराकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं स्वीकृत डिज़ाइन के अनुरूप पूर्ण करें , ताकि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ अधोसंरचना का लाभ समय पर मिल सके।

और भी

15 अगस्त के बाद जशपुर कलेक्टर का बड़ा आदेश: आधार बायोमेट्रिक से ही मिलेगा वेतन, सुबह 10 बजे और शाम 5:30 बजे उपस्थिति अनिवार्य, लंच में लापरवाही पर कार्रवाई, ई-ऑफिस से ही होगा पूरा काम

जशपुर 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी विभागों के बाबू और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने सभी विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारीयों को कार्यालयीन समय 10 बजे आकर आधार के माध्यम से अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप दर्ज करने और 
  5.30 बजे जाने के समय में उपस्थित लगाने के निर्देश दिए हैं।

लंच के समय सिर्फ आधा घंटा रहेगा जिसमें भोजन करना है।
बाहर से आने वाले कर्मचारी अपना लंच बॉक्स साथ लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा कि लंच टाइम में अनावश्यक नदारद नहीं रहेंगे कर्मचारी ताकि कार्यालयीन कार्य के  लिए बाहर से आने वाले लोगों को कोई समस्या नहीं होने पाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू , डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा और सभी विभाग के सहायक ग्रेड 1 सहायक 2 और सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आधार उपस्थित के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा जिन अधिकारी और कर्मचारियों का आधार अपडेट नहीं रहेगा उस दिन का वेतन कटोती की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ शालीनता से व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी को ई आफिस और  ई एचआरएमएस के द्वारा ही कार्य करने के लिए कहा है।


कलेक्टर ने कहा कि विभाग में डाक ई फाईल के माध्यम से आता है उसे तीन दिन के भीतर ही प्रस्तुत करना अनिवार्य है। हार्ड कापी नहीं चलेगा।

कोई भी कार्यालय में ई आफिस संबंधित फाईल नस्ती लंबित नहीं होने पाए इसका विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी कहीं जाने से पूर्व अपने विभाग प्रमुख को जानकारी देकर ही जाएंगे।
बिना बताए कार्यालय से नदारद नहीं रहेंगे।
कलेक्टर ने परिसर के सभी शौचालय को दिन में दो बार नियमित साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सुबह और दोपहर को सभी शौचालय की नियमित सफाई होनी चाहिए इसका ध्यान रखें।

और भी

नई शिक्षा नीति की ओर बड़ा कदम: मनोरा के विज्ञान शिक्षकों को 20 दिवसीय प्रशिक्षण में मिला आधुनिक शिक्षण का मंत्र, ICT, AI और 'जिज्ञासा' पुस्तक की गतिविधियों से कक्षा को बनाएंगे और अधिक रोचक

मनोरा। एससीईआरटी एवं डाइट जशपुर के निर्देशानुसार विकासखंड मनोरा में विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति (NEP-2020), आधुनिक शिक्षण तकनीकों तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना था। प्रशिक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित दैनिक प्रार्थना गीतों का भी नियमित अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण के सफल संचालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक आशुतोष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन किया गया।

प्रशिक्षण में जिला संदर्भ समूह के प्रशिक्षक मंजुला झा, चंद्रशेखर भगत और ओमप्रकाश चौधरी ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं एनसीएफ-एसई 2023 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विज्ञान शिक्षण के लिए बेहतर अधिगम वातावरण तैयार करने, व्योम टेक्नोलॉजी, आईसीटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग, नैतिक मूल्यों, मानसिक स्वास्थ्य, खेल एवं कला आधारित शिक्षण तथा व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान नई पाठ्यपुस्तक 'जिज्ञासा' में शामिल गतिविधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में समूह गतिविधियों के स्थान पर प्रत्येक शिक्षक ने स्वयं एकल गतिविधि प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और शिक्षण कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षकों ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीक आधारित शिक्षण और गतिविधि-आधारित कक्षाएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और सीखने की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस 20 दिवसीय कार्यक्रम से उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की गहन समझ मिली है, जिसका लाभ वे सीधे विद्यालयों में विद्यार्थियों को देंगे। इससे कक्षा शिक्षण अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीकी रूप से समृद्ध बन सकेगा।

और भी

जशपुर में ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता की शुरुआत, अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच; कहानी, कविता, स्पोकन इंग्लिश और स्पेलिंग बी से निखरेगा आत्मविश्वास

जशपुर। जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल शुरू की है। कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों में भाषा कौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति, मंच संचालन क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना है।

यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय में संचालित किया जाएगा। जिला प्रशासन का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और संवाद कौशल को भी समान महत्व मिलना चाहिए। इसी सोच के साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है।

प्रतियोगिता के तहत बच्चों के लिए कहानी वाचन, कविता वाचन, स्पोकन इंग्लिश और स्पेलिंग बी जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन, कविता वाचन एवं स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों को इन तीनों गतिविधियों के साथ स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता की रूपरेखा विद्यार्थियों की आयु और कक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता के अनुरूप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। कहानी और कविता वाचन से बच्चों की कल्पनाशक्ति, भाषा शैली और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं स्पोकन इंग्लिश और स्पेलिंग बी प्रतियोगिताएं अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास और दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विनोबा टीम के एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जिले के सभी विकासखंडों में शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक अपने विद्यालय के विद्यार्थियों का विनोबा एप के माध्यम से पंजीयन करेंगे तथा निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यार्थियों के प्रदर्शन का वीडियो बनाकर संबंधित क्लब में अपलोड करेंगे।

प्रतियोगिता की गतिविधियां 10 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। इसके बाद 20 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक विशेषज्ञों द्वारा वीडियो का मूल्यांकन एवं जांच की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन का कहना है कि ‘नन्हे सितारे’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों की भाषा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर मिलेगा। ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में प्रोजेक्ट ऑफिसर बिपलब देवशर्मा एवं आनंद कुमार टोप्पो भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि यह पहल भविष्य में जिले के हजारों विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

और भी

सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा, SIMS पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मृतकों की गोपनीय जानकारी गिरोह तक पहुंचाने का आरोप, रिमांड में होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे!

बिलासपुर। सर्पदंश से जुड़ी कथित फर्जी मुआवजा दिलाने की साजिश के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स (SIMS) पुलिस चौकी में घटना के दौरान एवं उसके बाद पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी मृतकों से संबंधित गोपनीय जानकारी कथित गिरोह तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे थे, जिसके आधार पर परिजनों को सरकारी राहत राशि दिलाने के नाम पर कथित फर्जी दावे तैयार कराए जाते थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस जांच के अनुसार जैसे ही किसी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचता था, उसकी सूचना तत्काल गिरोह के सदस्य महेंद्र मनहर तक पहुंचा दी जाती थी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से संपर्क करता, उन्हें सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता और आपदा राहत राशि का लालच देता तथा मृत्यु का कारण सर्पदंश बताने के लिए कथित तौर पर तैयार करता था।

जांच एजेंसी का दावा है कि कई मामलों में मौत का वास्तविक कारण कुछ और होने के बावजूद सरकारी राहत राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से सर्पदंश का दावा किया गया। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ परिजन भी आर्थिक लाभ के लालच में शामिल हो जाते थे और गिरोह के सदस्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में मदद करते थे।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान एकत्र किए गए दस्तावेजी साक्ष्य, तकनीकी जानकारी, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में गिरोह के पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन, अन्य सहयोगियों और इस तरह के मामलों में शामिल लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार पाटनवार (40 वर्ष), निवासी बंधवापारा, सरकंडा तथा रामेश्वर भास्कर (53 वर्ष), निवासी सतनाम नगर, अमेरी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पर कथित गिरोह को समय-समय पर सूचना उपलब्ध कराने और परिजनों को प्रभावित करने में सहयोग करने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही हैं कि इस कथित फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा कितने मामलों में सरकारी राहत राशि प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर गलत जानकारी प्रस्तुत की गई।

फिलहाल, दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले की जांच नए चरण में पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और भी

सूरजपुर में अवैध प्रवासियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान तेज, एसपी योगेश कुमार पटेल की जनता से खास अपील—"आपकी एक सूचना अपराध रोक सकती है, पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय


 *सूरजपुर।* जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा अवैध प्रवासियों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। अवैध प्रवासी चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीमों के द्वारा जनजागरूकता फ्लेक्स नागरिकों को प्रदाय कर अपील की जा रही है कि यदि उनके आसपास किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से निवास कर रहे प्रवासी की जानकारी हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
 सूरजपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील किया है कि अवैध प्रवासियों की सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक बनें, आपकी एक सूचना सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी। समय पर प्राप्त सूचना से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक अपने नजदीकी थाना अथवा टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं। यह भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, केवल सत्यापित जानकारी ही पुलिस को दें तथा सुरक्षित, संगठित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

और भी

फर्जी आधार कार्ड बनाकर अदालत में पिता बनकर पहुंचता था आरोपी, कई मामलों में आरोपियों की कराई जमानत; सूरजपुर पुलिस ने दबोचा, अन्य न्यायालयों तक फैला फर्जीवाड़े का नेटवर्क जांच के घेरे में


 सूरजपुर। थाना सूरजपुर पुलिस ने न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर आरोपियों की जमानत कराने के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी देव प्रताप सिंह (34 वर्ष), निवासी ग्राम अजबनगर (रंगपारा), थाना जयनगर, जिला सूरजपुर को अपराध क्रमांक 525/2026 में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319 एवं 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
        मामले की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने अपने पिता के नाम से कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड तैयार कराया और स्वयं को अपने पिता बताकर न्यायालय में उपस्थित हुआ। इसके बाद उसने अपने पिता के स्थान पर हस्ताक्षर कर आरोपियों की जमानत कराई। यह कृत्य न्यायालय को धोखे में रखकर किया गया, जिसे गंभीर आपराधिक कृत्य माना गया।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी ऐसे मामलों की जांच चल रही है। आरोपी द्वारा सूरजपुर न्यायालय के अपराधिक प्रकरण क्रमांक 28/2025 एवं 30/2025 में भी कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर अन्य आरोपियों की जमानत कराई गई थी। इसके अतिरिक्त अंबिकापुर स्थित  न्यायालय में भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक अन्य आरोपी की जमानत कराने का मामला जांचाधीन बताया गया है।
पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को धारा 35(ए) BNSS के तहत नोटिस देकर जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था, लेकिन आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया। साथ ही फर्जी आधार कार्ड कहां तैयार कराया गया और उसे कहां रखा गया, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे दस्तावेज की बरामदगी नहीं हो सकी।
विवेचना में यह भी पाया गया कि आरोपी द्वारा अलग-अलग न्यायालयों में बार-बार कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर जमानत कराया है। ऐसे में भविष्य में भी इसी प्रकार के अपराध किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 17 जुलाई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
पुलिस अब आरोपी द्वारा अन्य न्यायालयों में किए गए ऐसे मामलों की भी जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

और भी

24 अगस्त को चिरमिरी में श्री बजरंग सेना के नेतृत्व में निकलेगी भव्य, ऐतिहासिक और विशाल कावड़ यात्रा, शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी व पारंपरिक वाद्ययंत्रों से गूंजेगा शहर

चिरमिरी । एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री बजरंग सेना के तत्वाधान में सावन माह के पवित्र अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक कावड़ यात्रा निकलने को लेकर श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई ।
   यह बैठक बड़ा बाजार नमन सेलिब्रेशन हाल में आयोजित की गई । बैठक में सावन माह में निकलने वाली कावड़ यात्रा की रूपरेखा को लेकर समीक्षा बैठक रखी गई और पूरी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई 
    बैठक में श्री बजरंग सेना के सैकड़ो पदाधिकारी ने बैठक में शामिल हुए । बैठक को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कावड़ यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों का समावेश करने का निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रूप से शंकर और पार्वती की मुख्य झांकी एवं स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ यह कावड़ यात्रा आगामी 24 अगस्त को निकाली जाएगी ।
    श्री बजरंग सेना के पदाधिकारियो ने बताया कि कावड़ यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावनाएं  है ।

और भी

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा : पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का चतुर्थ दिवस कथा का हुआ भव्य समापन ,श्री श्रीकृष्ण–रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भाव-विभोर ,मौसी बाड़ी में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, श्री जगन्नाथ मंदिर में निभाई गई हेरा पंचमी की परंपरा


दोकड़ा। श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा में आयोजित पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का चतुर्थ दिवस भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इसी के साथ कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा वाचक एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कीर्तन गायक श्री कामता प्रसाद शरण जी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया। कथा के दौरान विवाह की सभी पारंपरिक रस्मों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, प्रेम और समर्पण की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी जी की अटूट भक्ति एवं विश्वास ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का सान्निध्य प्रदान किया। यह प्रसंग प्रत्येक भक्त को ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का संदेश देता है।कथा के समापन अवसर पर संगीतमय भजन-कीर्तन, मंगल गीत एवं महाआरती का आयोजन हुआ। पूरा कथा पंडाल "जय श्रीकृष्ण", "जय रुक्मिणी माता" एवं "जय जगन्नाथ" के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान से सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

*मौसी बाड़ी में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन*

इसी अवसर पर मौसी बाड़ी परिसर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बाल प्रतिभाओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, श्रीकृष्ण, रथयात्रा एवं धार्मिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सीएम साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*श्री जगन्नाथ मंदिर में निभाई गई हेरा पंचमी की परम्परा*

 श्री जगन्नाथ मंदिर में हेरा पंचमी की परंपरा भी श्रद्धापूर्वक निभाई गई। परंपरा के अनुसार माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की गईं।इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परंपरा का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा के अंतर्गत आयोजित यह पांच दिवसीय कथा श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा के गजपति महाराज एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के विशेष सानिध्य में संपन्न हुई। प्रतिदिन आयोजित कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।मंदिर समिति ने बताया कि रथयात्रा महोत्सव के आगामी धार्मिक कार्यक्रम भी पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे तथा सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

और भी

दोकड़ा श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में श्रीकृष्ण–रुक्मिणी विवाह प्रसंग की दिव्य कथा ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर, भक्ति और भजनों की गूंज के बीच पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का हुआ भव्य समापन ,हेरा पंचमी और बाल प्रतिभाओं ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा


दोकड़ा। श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा में आयोजित पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का चतुर्थ दिवस भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इसी के साथ कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा वाचक एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कीर्तन गायक श्री कामता प्रसाद शरण जी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया। कथा के दौरान विवाह की सभी पारंपरिक रस्मों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, प्रेम और समर्पण की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी जी की अटूट भक्ति एवं विश्वास ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का सान्निध्य प्रदान किया। यह प्रसंग प्रत्येक भक्त को ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का संदेश देता है।कथा के समापन अवसर पर संगीतमय भजन-कीर्तन, मंगल गीत एवं महाआरती का आयोजन हुआ। पूरा कथा पंडाल "जय श्रीकृष्ण", "जय रुक्मिणी माता" एवं "जय जगन्नाथ" के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान से सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

मौसी बाड़ी में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

इसी अवसर पर मौसी बाड़ी परिसर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बाल प्रतिभाओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, श्रीकृष्ण, रथयात्रा एवं धार्मिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सीएम साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री जगन्नाथ मंदिर में निभाई गई हेरा पंचमी की परम्परा

 श्री जगन्नाथ मंदिर में हेरा पंचमी की परंपरा भी श्रद्धापूर्वक निभाई गई। परंपरा के अनुसार माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की गईं।इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परंपरा का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा के अंतर्गत आयोजित यह पांच दिवसीय कथा श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा के गजपति महाराज एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के विशेष सानिध्य में संपन्न हुई। प्रतिदिन आयोजित कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।मंदिर समिति ने बताया कि रथयात्रा महोत्सव के आगामी धार्मिक कार्यक्रम भी पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे तथा सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

और भी

पूर्व एएनएम ममता सिंह के आरोपों को सीएमएचओ ने बताया बेबुनियाद, कहा— न्यायालय से दोषसिद्धि के बाद नियमों के तहत हुई थी सेवा समाप्ति

मनेंद्रगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे ने पूर्व एएनएम श्रीमती ममता सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है।  उन्होंने कहा कि न्यायालय से दोषसिद्ध होने के बाद प्रचलित नियमों के तहत संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त की गई थी।
     सीएमएचओ ने बताया कि श्रीमती ममता सिंह, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में पदस्थ थीं, उन्हें वर्ष 2016 में माननीय न्यायालय द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 304(भाग-2) एवं धारा 314 के तहत दोषी ठहराते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी।    
     न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तत्कालीन जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरिया द्वारा नियमानुसार उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा सामान्य भविष्य निधि (GPF) एवं वार्षिक वेतन वृद्धि की एरियर राशि के भुगतान की मांग की गई है। चूंकि मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए विभाग ने स्वास्थ्य संचालनालय से विधिक मार्गदर्शन मांगा है। दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद नियमानुसार भुगतान संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
      डॉ. खरे ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की रिश्वत की मांग नहीं की गई है। यदि किसी के पास ऐसे आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण है, तो उसे तत्काल प्रस्तुत किया जाए। दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
     सीएमएचओ ने कहा कि विभाग की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं तथा विभाग पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप कार्य कर रहा है।

और भी

राशिफल: आज किस राशि की पूरी होगी मनोकामना, किसे मिलेगा अचानक धन लाभ और किसे हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी? जानिए आपकी राशि का पूरा हाल

  

21 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापारियों के लिए नए ग्राहकों से लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज धैर्य और संयम आपके सबसे बड़े साथी होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि को लेकर सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

♊ मिथुन राशि (Gemini)

आज नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

♋ कर्क राशि (Cancer)

आज भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए संतुलित भोजन करें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

♌ सिंह राशि (Leo)

आज आपका आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों पर रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। व्यापार में नए अनुबंध और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

♍ कन्या राशि (Virgo)

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ के साथ बचत भी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त नींद लें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

♎ तुला राशि (Libra)

आज संतुलित व्यवहार और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए संपर्क भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज धैर्य और संयम बनाए रखें। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित हो सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

♑ मकर राशि (Capricorn)

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के बीच आराम करना न भूलें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

♓ मीन राशि (Pisces)

आज आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में सफलता और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

21 जुलाई 2026 का दिन अधिकांश राशियों के लिए परिश्रम, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। जो लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे सकता है। नियमित दिनचर्या, संयमित वाणी और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

और भी

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विजन, 38वीं संचालक मंडल बैठक में बना विकास का बड़ा रोडमैप, पर्यटन स्थलों के उन्नयन, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान पर बनी व्यापक रणनीति

रायपुर, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक मंडल की 38 वीं बैठक सोमवार को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास, वर्तमान योजनाओं की प्रगति, नई पर्यटन पहलों तथा आगामी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन (भा.प्र.से.), छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य (भा.व.से.), अवर सचिव श्रीमती रुचि शर्मा, उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक श्री संजय कन्नौजे विभिन्न विभागों के शासकीय सदस्य तथा पर्यटन मंडल के विभिन्न शाखा प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण और हरित पहल के संकल्प के साथ हुई। प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा तथा पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारतीदासन को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा ने विभिन्न विभागों के शासकीय सदस्यों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

बैठक के दौरान पर्यटन मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को और अधिक आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी पर्यटन कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार गतिविधियों, निवेश संभावनाओं तथा पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनजातीय पर्यटन संपदा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पर्यटक अनुभव को बेहतर बनाने तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति प्रदान करने तथा भविष्य में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की रणनीति पर सर्वसम्मति बनी। संचालक मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्णयों से प्रदेश की पर्यटन पहचान और अधिक सशक्त होगी तथा छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करेगा।

और भी

शिक्षा में संस्कार, स्कूलों को नई सौगात और 2047 का विजन; राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खोले विकास के कई बड़े पिटारे, 11 स्कूलों के लिए 3 करोड़ मंजूर

रायपुर, 20 जुलाई 2026/  राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही एक समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की सच्ची नींव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बन सके। राज्य के विद्यालयों में छात्रों को भारतीय ज्ञान-परंपरा, नैतिक मूल्यों और अनुशासन से जोड़ने के लिए शालाओं में प्रार्थना, सरस्वती वंदना और श्लोक का समावेश किया गया है। उन्होंने बलौदाबाजार विधानसभा ​क्षेत्र के 11 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 3 करोड़ की राशि स्वीकृत 
 
        रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के शासकीय बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल में  विकासखंड स्तरीय शालेय प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

*​संकल्प से ही प्राप्त होती है सिद्धि*

     ​ देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के विचारों को रेखांकित करते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सपने वे नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने तो वे हैं जो हमें सोने ही नहीं देते। ​सफलता की आधारशिला बड़े सपनों और दृढ़ संकल्प पर टिकी होती है। जिस प्रकार एक अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का, शिक्षक अपने विद्यालय की उत्कृष्टता का और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास का सपना देखते हैं; ठीक उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के मंत्र को दोहराते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

​*दृष्टिकोण बदलता है जीवन की दिशा*

    ​कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए का स्मरण कराते हुए विद्यार्थियों में असीम ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया गया। ​एक प्रेरक प्रसंग के माध्यम से मंत्री श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि एक ही कार्य को करने वाले लोगों का दृष्टिकोण अलग-अलग हो सकता है। जैसे बाँध निर्माण में लगे तीन मजदूरों में से सकारात्मक सोच वाले मजदूर ने अपने कार्य को जन-कल्याण और समृद्धि से जोड़कर देखा, ठीक उसी तरह विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई का उद्देश्य तय करना होगा। जब दृष्टिकोण स्पष्ट होता है, तो लक्ष्य प्राप्ति निश्चित हो जाती है।

​*नई शिक्षा नीति 2020- भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कारों का समावेश*

      मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ​विष्णु देव साय सरकार द्वारा शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए जा रहे है। ​राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य में शिक्षा को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा (वेद, शास्त्र, रामायण एवं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर) से जोड़ा गया है। ​शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर बच्चों में नैतिक मूल्य, विनम्रता, अनुशासन और अपने माता-पिता व बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का माध्यम बन रही है।

*​बलौदाबाजार के विद्यालयों को मॉडल बनाने 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति*

     ​    क्षेत्रीय अधोसंरचना विकास पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। बलौदाबाजार विधानसभा ​क्षेत्र के 11 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 3 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। ​बाउंड्री वॉल, शौचालय, शुद्ध पेयजल, विद्युत व्यवस्था और बैठक व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। ​बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास हेतु एक आधुनिक एवं भव्य रंगमंच के निर्माण की भी स्वीकृति दी गई।

*​2047 तक छत्तीसगढ़ देश का सबसे समृद्धशाली और सशक्त राज्य बनेगा*

         कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महतारी वंदन योजना और कृषक उन्नति योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अधोसंरचनात्मक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जब वर्ष 2047 में भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब हमारा छत्तीसगढ़ भी देश का सबसे समृद्धशाली और सशक्त राज्य बनकर उभरेगा। ​कार्यक्रम में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

और भी

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल का एक्शन मोड, सड़क से स्वास्थ्य तक हर शिकायत पर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रायपुर, 20 जुलाई 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके।

श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं को सीधे समझकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प को साकार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी भावना के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने और उनके त्वरित समाधान के लिए दिए गए निर्देशों पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की इस जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना की।

और भी