सुशासन शिविर भेलवा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 10वीं-12वीं और केंद्रीकृत परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार
फरसाबहार, 21 मई 2026। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम भेलवा में आयोजित सुशासन शिविर गुरुवार को शिक्षा और प्रतिभा सम्मान का बड़ा मंच बन गया। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। मेधावी बच्चों के सम्मान के दौरान पूरा शिविर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष विकासखंड फरसाबहार का 10वीं, 12वीं तथा केंद्रीकृत परीक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि को लेकर सुशासन शिविर में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भेलवा शिविर अंतर्गत कुल 10 संकुल शामिल रहे, जिनमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। विभिन्न संकुलों से कुल 36 छात्र-छात्राओं को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र जोरंडाझरिया से कक्षा 5वीं में जानवी सिंह एवं दर्शन चौहान, कक्षा 8वीं में मधुरिमा सिंह एवं रूपेश प्रधान तथा कक्षा 10वीं में धनेश्वरी दास को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र भेलवा से कक्षा 5वीं में चंद्रिका बारिक और कक्षा 8वीं में सनम नाग को पुरस्कार प्रदान किया गया। संकुल केंद्र तेलाइन से कक्षा 5वीं में ऋषभ चौहान तथा कक्षा 8वीं में मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र कोल्हेनझरिया से कक्षा 5वीं में सूर्यकांत, कक्षा 8वीं में महासोमानंद, कक्षा 10वीं में फूलेता यादव एवं कक्षा 12वीं में नीरज वैद्य को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र गंझीयाडीह से कक्षा 5वीं में श्रुति प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान, कक्षा 8वीं में लक्ष्मी यादव एवं निकिता कुजूर, कक्षा 10वीं में अमनदीप सिंह तथा कक्षा 12वीं में हरजीत सिंह को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र महुआडीह से कक्षा 5वीं में अमृत मुंडा एवं रितु पैकरा तथा कक्षा 8वीं में पूनम बाई को पुरस्कार प्रदान किया गया।
संकुल केंद्र कुम्हारबहार से कक्षा 5वीं में हरिप्रिया सिंह एवं प्रतिमा पैकरा, कक्षा 8वीं में टीया यादव तथा कक्षा 10वीं में गीतावली पैकरा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र तुमला से कक्षा 5वीं में अनुपम मिंज एवं अनोल्ड टोप्पो, कक्षा 8वीं में अनामिका पैकरा, कक्षा 10वीं में रितु यादव तथा कक्षा 12वीं में नेहा चौहान को पुरस्कृत किया गया। वहीं संकुल केंद्र सागजोर से कक्षा 5वीं में हर्षिता नायक, कक्षा 8वीं में देवराज साने एवं कक्षा 10वीं में सरस्वती गहिर को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र डुमरिया से कक्षा 5वीं में प्रतिभा खलखो तथा कक्षा 8वीं में गुलशन कुमार पैकरा को पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं पालकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे लगातार मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश भगत सदस्य जिला पंचायत जशपुर रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भरत साय पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, श्री घनश्याम यादव एवं श्रीमती कौशल्या यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार, सीईओ जनपद पंचायत, बीईओ, सहायक बीईओ, बीआरसी फरसाबहार, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालकगण मौजूद रहे।
