ताजा खबरें


बड़ी खबर

लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली ,चार दशक बाद पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, जनगणना कार्य संपन्न

रायपुर, 20 मई 2026/ लंबे समय तक नक्सली प्रभाव और भय के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बीजापुर जिले का दारेली गांव, अब बदलाव और विश्वास की नई इबारत लिख रहा है। पिछले चार दशकों से इस क्षेत्र में कोई भी प्रशासनिक गतिविधि नहीं हो पाई थी, यहाँ तक कि वर्ष 2011 की राष्ट्रीय जनगणना से भी यह गांव वंचित रह गया था, लेकिन अब इतिहास बदलते हुए पहली बार जिला प्रशासन की टीम सीधे दारेली गांव पहुंची और वहां सुचारू रूप से जनगणना का कार्य संपन्न कराया।

          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब उन सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां पहले विकास की कल्पना करना भी बेहद कठिन था।

*प्रशासनिक अमले का ऐतिहासिक दौरा और आत्मीय स्वागत*

         इसी कड़ी में कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, जनगणना प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश देवांगन तथा उसूर एसडीएम श्री भूपेंद्र गावरे ने दारेली गांव का सघन दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय और भावुक स्वागत किया। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्हें पहली बार यह महसूस हुआ है कि शासन-प्रशासन उनके द्वार तक पहुंचा है। इस दौरान गांव में हुए जनगणना कार्य को ग्रामीणों ने एक ऐतिहासिक और सुखद पहल बताया।

*शिविर लगाकर बुनियादी दस्तावेज बनाने के निर्देश*

         कलेक्टर बीजापुर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और जमीन के पट्टे, आधार कार्ड, बैंक खाते तथा राशन कार्ड जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की उपलब्धता की समीक्षा की। कई ग्रामीणों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर उन्होंने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि सभी पात्र ग्रामीणों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन (दस्तावेजीकरण) सुनिश्चित हो सके।

*मौके पर ही संवेदनशील संज्ञानरू किसान की समस्या का त्वरित समाधान*

           भ्रमण के दौरान एक स्थानीय किसान ने कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाई कि उसके पिता के निधन के बाद भी लंबे समय से जमीन का नामांतरण नहीं हो पाया है। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद राजस्व अधिकारियों को नामांतरण प्रक्रिया तुरंत पूरी करने के कड़े निर्देश दिए और कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी करेंगे। प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली को देखकर किसान भावुक हो गया और उसने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जनकल्याणकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति की घोषणा*

          कलेक्टर ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत दारेली के सभी स्कूली बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। जो दारेली गांव कभी भय, उपेक्षा और सन्नाटे का प्रतीक माना जाता था, वह आज विकास, आपसी विश्वास और नई उम्मीदों की राह पर कदम बढ़ा चुका है। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल ने ग्रामीणों के भीतर शासन के प्रति भरोसे को और अधिक मजबूत किया है।

और भी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण ,पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और स्थानीय युवाओं को मिलेगा आधुनिक जिम सुविधा का लाभ

रायपुर, 20 मई 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुलिस जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने रिबन काटकर जिम का शुभारंभ किया और जिम कक्ष में स्थापित भगवान हनुमान जी के चित्र पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जिम में स्थापित आधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया और कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक फिटनेस और मानसिक वेलनेस दोनों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम के लिए समय निकालने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे जनसेवा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। यह आधुनिक जिम न केवल पुलिसकर्मियों बल्कि उनके परिवारजनों और स्थानीय युवाओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देगा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से पुलिस जिम का उन्नयन कर इसमें अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से पुलिसकर्मी नियमित व्यायाम कर अपनी फिटनेस बनाए रख सकेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके स्वास्थ्य और कार्य प्रदर्शन दोनों पर पड़ेगा।

कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,  सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित  जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा ,जशपुर में कई निर्माण स्थलों का किया औचक निरीक्षण

जशपुरनगर 20 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रमुख निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह निरीक्षण शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

*जुदेव चौक बनेगा आकर्षण का केंद्र* -

कलेक्टर ने रंजीता स्टेडियम के समीप जुदेव चौक में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां आकर्षक फव्वारा, सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही रोप लाइट से सुसज्जित पेड़, बड़ी घड़ी के साथ सेल्फी प्वाइंट, हरियाली, पेवर ब्लॉक, बैठने की व्यवस्था एवं गेट निर्माण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्य को भव्य और आकर्षक बनाते हुए बारिश से पहले पूर्ण किया जाए।

*बाधरकोना में 7 करोड़ का ऑडिटोरियम* -

कलेक्टर ने बाधरकोना में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 300 सीटर ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने फाउंडेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए तहसीलदार को निर्माण क्षेत्र का सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इस ऑडिटोरियम के बनने से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

*500 सीटर नालंदा परिसर से मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र* -

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परिसर छात्रों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधा एवं व्यवस्थित पढ़ाई का वातावरण प्रदान करेगा, जो युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*सामुदायिक भवन से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बल* -

पुरानीटोली में लगभग पूर्ण हो चुके सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने फॉल्स सीलिंग एवं रंग-रोगन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस भवन के तैयार होने से शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

*स्वच्छता प्रबंधन केंद्र का भी लिया जायजा* -

कलेक्टर ने एस.एल.आर.एम. (सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) कार्य प्रक्रिया केंद्र का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का अवलोकन किया। यहां रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल तकनीक के माध्यम से कचरे की छंटाई की जा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। केंद्र में निष्ठा ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है तथा मास्क, दस्ताने, जूते, जैकेट जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्कीकरण, धुलाई एवं साफ-सफाई, यूजर चार्ज कलेक्शन तथा सूखे कचरे की बिक्री की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। सेनेटरी वेस्ट के निपटान के लिए इंसिनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नवातरिया योजना से दाराखरिका में विकास की नई लहर, बोड़ालाता सतीधाम में 9 लाख की लागत से बनने वाले नवीन तालाब का हुआ भूमि पूजन,

नारायणपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी नवातरिया योजना के तहत नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम दाराखरिका स्थित पवित्र बोड़ालाता सतीधाम में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन तालाब का भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। तालाब निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से जल संरक्षण एवं जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नवीन तालाब बनने से न केवल वर्षा जल का संरक्षण होगा बल्कि ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही कृषि कार्यों को भी नई मजबूती मिलेगी और गर्मी के दिनों में जल संकट की स्थिति में काफी सुधार आने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। नवातरिया योजना के माध्यम से गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिल रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्री संजय बंग, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, ग्रामीण मंडल महामंत्री श्री शंकर यादव, महामंत्री श्री शिव शंकर सिंह, ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच श्री संतोष भुईया, उपसरपंच श्रीमती संतोषी यादव, श्री सतकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

और भी

देशभर की महिला आयोग प्रतिनिधियों के बीच छत्तीसगढ़ की दमदार मौजूदगीः शक्ति संवाद में शामिल हुईं प्रियंवदा सिंह जूदेव,महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता विशेषज्ञों से लिया कानूनी संरक्षण और आत्मनिर्भरता का मंत्र


जशपुरनगर : 20 मई 2026 - महिलाओं को यौन हिंसा से सुरक्षित करते हुए,उन्हें कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए श्रीनगर में तीन दिवसीय शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों की महिला आयोग के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई।  इस संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय साइंस और टेक्नोलाजी मंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। कार्यक्रम में महिलाओं को रोजमर्रा के काम के दौरान आने वाली कठिनाईयों को बताते हुए,इससे निबटने और इसके कानूनी उपचार के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों को महिला संरक्षण के लिए बनाएं गए कानूनों की जानकारी नहीं होगी,तब तक ये कानून प्रभावी नहीं हो सकती। प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम में बहुत ही उपयोगी जानकारी मिली है। अब इस जानकारी के आधार पर जशपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होनें कहा कि महिला सुरक्षा और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे उपर है। उन्होनें कहा कि जल्द ही जिले के एसएसपी डा लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात कर,महिला सुरक्षा पर रणनीति बनाई जाएगी।

और भी

जशपुर विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात : विधायक रायमुनी भगत ने सन्ना कॉलेज, भुरसा कोना, पंडर टोली और अकरी कोना रोड का किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह

जशपुर 20 मई 2026
जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी ने बुधवार 20 मई 2026 को सन्ना कॉलेज, भुरसा कोना रोड, पंडर टोली रोड एवं अकरी कोना रोड का भव्य भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। वर्षों से बेहतर सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों में इस अवसर पर भारी उत्साह देखने को मिला।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जशपुर विधानसभा लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस गरिमामयी अवसर पर रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, शम्भू नाथ चक्रवर्ती, मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, आशू राय, सुरेन्द्र गुप्ता, बेणुधर यादव, मंगल राम भगत, नशरुला सिल्की, काजल राय, आनंद यादव, बलवंत गुप्ता, जितेन्द्र ताम्रकार, गुलाब यादव, इलीयास अंसारी, मनोज भगत, गुड्डू अंसारी, राजेश भगत, राजेन्द्र भगत, रुपावती कोरवा, सुमित्रा भगत, रामवृक्ष भगत, सविता गुप्ता, विशुनदेव यादव, अमृत बुनकर, प्रमिता भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “विकास ही विश्वास” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी का आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी।

और भी

जशपुर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ : 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, 450 बच्चों ने हॉकी से लेकर वॉल क्लाइंबिंग तक दिखाया दमखम


जशपुर 20 मई 2026/ जिला प्रशासन सह खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला जशपुर के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ दिनांक 1 मई 2026 को किया गया, जिसमें हॉकी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल ताइक्वांडो, क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉल क्लाइंबिंग खेल शामिल रहे, जिसमें जिला मुख्यालय के लगभग 450 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
 
इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज दिनांक 20 मई 2026 को किया गया, समापन समझ में प्रत्येक खेल विधा के दो बालक एवं दो बालिका जिन्होंने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाग लिया, उन्हें विभाग की तरफ से सम्मानित शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह में जिले के वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश तिवारी डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ ,अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर 19 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       आज आयोजित जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएँ और मांगें शामिल थीं। कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 
      कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को  आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों, जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

और भी

यूथ फेस्टिवल 2026: जशपुर जिले के युवा दिखाएंगे अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक,हिमाचल प्रदेश के बीर में 21 से 24 मई तक होगा राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन

जशपुरनगर, 19 मई 2026/ यूथ फेस्टिवल 2026 21 मई से 24 मई तक हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का इस आयोजन में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार  के निर्देशानुसार  जिले के18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 20 छात्र-छात्राओं का दल सहभागिता करने यहां से रवाना हो चुके हैं। दल के साथ जिले से एक प्रभारी अधिकारी भी शामिल हैं। इस यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत युवाओं के लिए पहाड़ों की ट्रेकिंग सहित अनेक साहसिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 
      यूथ फेस्टिवल 2026 केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, प्रतिभा, कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव होगा। हरे-भरे पहाड़ों और मनमोहक वादियों के बीच देशभर से आए युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फेस्टिवल में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जशपुर जिले के छात्र-छात्राएँ भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला का प्रदर्शन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। यह यात्रा युवाओं के लिए सीखने, नए मित्र बनाने तथा भारत की विविध संस्कृति को करीब से समझने का सुनहरा अवसर साबित होगी। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे, जिससे आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

और भी

प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीसी के जरिए परखी जमीनी हकीकत ,जिले की प्रगति रिपोर्ट; जल जीवन मिशन, राजस्व मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा विशेष फोकस

​रायपुर,19 मई 2026/

      सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले की वर्तमान प्रगति और क्रियान्वयन की बिंदुवार जानकारी साझा की। इस उच्च स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*​राजस्व मामलों में तेजी और अधोसंरचना निर्माण के निर्देश*

      ​प्रभारी सचिव ने राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए भू-अभिलेख, भू-अर्जन और डायवर्शन के नक्शा-खसरा को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रिकॉर्ड में अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत, जिला अस्पताल और ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

*​पेयजल, मनरेगा और ग्रामीण विकास पर फोकस*

     ​बैठक में जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना और मल्टी विलेज पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वामित्व योजना और 'लखपति दीदी' योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रगति को भी देखा गया।

*​स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा की पड़ताल*

    जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति, सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव व ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने और बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। इसी तरह पीएमश्री स्कूल निर्माण और हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य, किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई।

*​कृषि, आपूर्ति और कानून व्यवस्था की समीक्षा*

     ​प्रभारी सचिव ने खरीफ सीजन के मद्देनजर रासायनिक खाद की उपलब्धता व भंडारण की जानकारी ली। साथ ही धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम (FCI) में चावल भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। जिले में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति, खनिज विभाग की गतिविधियों और डीएमएफ (DMF) राशि से संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
​       प्रभारी सचिव ने जिले में तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन, उप जेल की स्थिति, सड़क सुरक्षा, आपराधिक आंकड़ों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की कड़ाई से समीक्षा की। मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला खनिज न्यास (DMF) के सहयोग से युवाओं के लिए संचालित तेजस निःशुल्क फ्री कोचिंग, ग्राम सुखापाली की 25 एकड़ शासकीय भूमि पर हो रही सामूहिक अमरूद की विशेष खेती,​सपेरा बस्ती के 40 हितग्राहियों के लिए पीएम आवास निर्माण की प्रगति,​मकरी दरहा में पहुंच सीसी रोड, लातनाला पर एनीकट निर्माण और जिले के मॉडल आंगनबाड़ियों की स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

और भी

मध्य क्षेत्रीय परिषद की ऐतिहासिक बैठक में गृहमंत्री का बड़ा दावा — “पूरा बस्तर नक्सलमुक्त, अब देश के हर अपराधी मुकदमे का 3 साल में होगा फैसला”

*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की*

*केन्द्रीय गृह मंत्री ने सम्पूर्ण देश के नक्सलमुक्त होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया*

*यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यह बैठक बस्तर में आयोजित हो रही है, और बैठक से पूर्व ही पूरा बस्तर नक्सलमुक्त हो चुका है*

*Whole of the Government Approach के साथ सभी राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार के सभी विभागों ने नक्सलमुक्त हुए क्षेत्रों में विकास पहुँचाने का कार्य भी किया*

*जब तक नक्सलमुक्त क्षेत्रों को विकास के मामले में देश के बाकी क्षेत्रों के समकक्ष नहीं ले आते, तब तक हमारी यह लड़ाई समाप्त नहीं होगी*

*यह पूरा क्षेत्र न केवल नक्सलमुक्त हुआ है, बल्कि विवादमुक्त भी हुआ है, मध्य क्षेत्र के राज्यों का आपस में एवं केंद्र के साथ कोई विवाद शेष नहीं, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है*

*मोदी जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिषद की बैठकें संवाद से समाधान का सशक्त मंच बनी हैं, इनमें निरंतरता आई है और इन्हें परिणामदायी बनाया गया है*

*2004-14 की तुलना में क्षेत्रीय परिषदों की बैठकों में लगभग तिगुनी वृद्धि हुई है, और चर्चित मुद्दों में भी 200% से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है*

*केन्द्रीय गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से कुपोषण के विरुद्ध भारत सरकार की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया*

*स्कूल ड्रॉपआउट दर में कमी, स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार, मिलावटखोरी पर रोक तथा POCSO एवं बलात्कार के मामलों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि दर सुनिश्चित की जाए*

*अदालतों में पाँच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के त्वरित निपटारे हेतु उच्च न्यायालयों को विशेष अदालतें गठित करनी चाहिए*

*चारों राज्य केन्द्रीय गृह मंत्रालय के प्रारूप के अनुरूप 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन के कॉल सेंटर को अपडेट करें*

*जिस प्रकार हमने देश को नक्सलवाद से मुक्त किया है, उसी प्रकार 3 वर्ष में हर आपराधिक मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट तक अंजाम देने का लक्ष्य 2029 से पूर्व पूरा करना है*

रायपुर 19 मई 2026/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित इन सदस्य राज्यों और केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह बैठक केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मेज़बानी में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि यह बैठक बस्तर में आयोजित की जा रही है और इससे पहले ही आज पूरा बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज भारत के नक्सल मुक्त होने का संपूर्ण श्रेय हमारे सुरक्षाबलों के जवानों के परिश्रम और बहादुरी को जाता है। हमारी एजेंसियों ने बहुत सटीकता के साथ इनपुट एकत्र किए, सभी राज्यों के पुलिसबलों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के साथ मिलकर हर इनपुट पर सटीक कार्रवाई करने से संबंधित समयबद्ध निर्णय किए। इसके साथ ही Whole of the Government Approach के साथ सभी राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार के सभी विभागों ने नक्सलमुक्त हुए क्षेत्रों में विकास को पहुंचाने का काम किया।

श्री अमित शाह ने कहा कि हमारी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है क्योंकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र लगभग पांच दशक से विकास की दौड़ में पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन क्षेत्रों को विकास के मामले में देश के बाकी क्षेत्रों के समकक्ष नहीं ले आते, तब तक हमारी लड़ाई समाप्त नहीं होगी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने पूरे देश के नक्सल मुक्त होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जो भी चीजें चाहिए थीं, उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के साथ समन्वय कर उन्हें प्राप्त किया और जहां नेतृत्व की जरूरत थी, वहां मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री जी ने नेतृत्व भी प्रदान किया और इसी का परिणाम है कि आज बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है।

श्री अमित शाह ने कहा कि राज्यों के बीच के और राज्यों और केन्द्र के बीच के सभी विवादित मुद्दे समाप्त कर हम आज एक अच्छे वातावरण में यह बैठक कर रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि आज की बैठक में सभी एजेंडा विकास की मॉनिटरिंग से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारा संघीय ढांचा मजबूत हुआ है और क्षेत्रीय परिषद की बैठकें निरंतर हो रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप बहुत बड़े भूभाग में चार राज्यों के बीच और चार राज्यों का केन्द्र के साथ कोई विवाद ही नहीं बचा है, यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य हैं। उत्तर के हिमालय क्षेत्र से लेकर गंगा-यमुना के मैदानी भूभाग से लेकर मध्य भारत के पठारी, वन समृद्ध और खनिज समृद्ध क्षेत्र इस क्षेत्र में आते हैं, जो निश्चित रूप से देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होने कहा कि यह क्षेत्र हमें देश के अनाज के भंडारों को भरने में बड़ी मदद करता है। इस क्षेत्र के समृद्ध खनिज भंडार से देश के विकास को गति मिलती है और इसी क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति ने देश को आगे बढ़ाने में मदद की है। इसी क्षेत्र में देश के आस्था के सभी केंद्र करीब-करीब एक ही जगह पर आए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लगभग सात राज्यों को जोड़ता है और इस दृष्टि से पूरे मध्य क्षेत्र का बहुत महत्व है। गृह मंत्री ने कहा कि आज यह पूरा क्षेत्र ना केवल नक्सल मुक्त हुआ है, बल्कि विवादों से भी मुक्त हुआ है, जो हम सबके लिए बहुत हर्ष का विषय है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिषद बैठकों का एक मजबूत और जीवंत तंत्र बना है - हमने इसे निर्णायक, निरंतर और परिणामदायी बनाया है। 2004 से 2014 के 10 वर्षों में क्षेत्रीय परिषद की मात्र 11 बैठकें हुई थीं, जो 2014 से 2026 के बीच बढ़कर 32 हो गई हैं। पहले 10 वर्षों में स्टैंडिंग कमेटी की 14 बैठकें हुई थीं, जो इस अवधि में ढाई गुना बढ़कर 35 हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 में मात्र 569 मुद्दों पर चर्चा हुई थी, जबकि 2014 से 2026 में 1729 मुद्दों पर चर्चा हुई है, और उनमें से लगभग 80% मुद्दों का सफल निराकरण भी कर लिया गया है। लंबित मुद्दों में से अधिकांश मॉनिटरिंग से संबंधित हैं, जिनमें किसी भी प्रकार का विवाद शेष नहीं है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन -2 पर हमें अभी से फोकस करना चाहिए और हर घर में नल से जल पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण और समाज कल्याण बहुत संवेदनशील मुद्दे हैं। गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों और सभी मुख्य सचिवों से आह्वान किया कि कुपोषण के खिलाफ भारत सरकार की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल ड्रॉपआउट दर और स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी और अधिक कार्य हों। वित्तीय समावेशन और बिजली सुधार इस विकसित क्षेत्र को पूर्ण विकसित बनाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि शहरी नियोजन, जन स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और बिजली सुधार के चारों क्षेत्र में भी और अधिक गति से कार्य करें। गृह मंत्री ने अपील की कि हमारा कम से कम 50% ध्यान ग्रामीण विकास और व्यक्ति को मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर रहना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि हर 5 किलोमीटर के दायरे में बैंक की सुविधा उपलब्ध होना बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि हमारी सभी योजनाएं Direct Benefit Transfer (DBT) आधारित हैं, इसीलिए सभी राज्यों को इस दिशा में ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि POCSO और बलात्कार के मामलों में अगर समय से DNA जांच हो जाए तो इनमें दोषसिद्धि की दर शत-प्रतिशत हो सकती है। श्री शाह ने कहा कि अदालतों में लंबित पड़े पाँच साल से अधिक पुराने मामलों के तेजी से निपटारे के लिए उच्च न्यायालयों को विशेष अदालतें गठित करनी चाहिए। गंभीर अपराधों में शासन को ऐसी गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे 1930 हेल्पलाइन पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय के प्रारूप के अनुरूप ही राज्यों का प्रारूप लागू करें और राज्यों की हेल्पलाइन के कॉल सेंटर को अपडेट करें।

श्री अमित शाह ने कहा कि मिलावटखोरी के मामलों में जो केस रजिस्टर्ड होता है और पेनल्टी लगती है तो उसकी प्रसिद्धि की भी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जनता को पता चलेगा कि दोषी दुकानों पर मिलावट वाली चीजें मिलती हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली की तीनों नवीन न्याय संहिता पर बहुत अच्छा अमल हुआ है। उन्होंने कहा कि अब भी इसमें बहुत सारे मुद्दे ऐसे हैं जिनके क्रियान्वयन पर हमें बल देना होगा गृह मंत्री ने कहा कि जिस तरह से हमने देश को नक्सलवाद से मुक्त किया है, उसी तरह से 3 साल में हर आपराधिक मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट तक अंजाम देने का लक्ष्य हमें 2029 से पहले पूरा करना है।

और भी

“सुशासन तिहार” में प्रशासन गांव के द्वार : कोलियारी समाधान शिविर में 176 समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण, पीएम आवास की चाबी पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे



​रायपुर 19 मई 2026/
 
       छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायत नारायणपुर के ग्राम कोलियारी में आयोजित समाधान शिविर सफल रहा। आम जनता की समस्याओं को उनके घर-द्वार पर ही सुलझाने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में प्रशासन द्वारा मौके पर ही कई आवेदनों का त्वरित निराकरण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई।
     ​गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में 'सुशासन तिहार' का व्यापक जन-समस्या निवारण अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना और उनकी शिकायतों का ऑन-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करना है।

*​विभिन्न विभागों को मिले 176 आवेदन, पंचायत विभाग अव्वल*

      ​कोलियारी के इस शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 176 आवेदन दर्ज किए गए। आंकड़ों के लिहाज से सबसे अधिक 58 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए। इसके बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 41, कृषि विभाग में 17 और विद्युत विभाग में 13 आवेदन जमा किए गए। ​इसी तरह ​ऊर्जा/क्रेडा के 9,पीएमई के 8, मत्स्य व परिवहन के  6-6, PMGSY (आरईएस) के 5,​जल संसाधन के 3,उद्योग, राजस्व व आदिम जाति कल्याण के 2-2,​महिला एवं बाल विकास, वन, शिक्षा व सहकारिता के 1-1 आवेदन प्राप्त हुए।

*​स्वास्थ्य के लिए स्वेच्छानुदान और बुजुर्गों को डिजिटल राहत*

   ​शिविर में संवेदनशील पहल करते हुए गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 21 हितग्राहियों को 5-5 हजार रुपये कुल 1 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही डिजिटल कनेक्टिविटी को सुगम बनाते हुए खाद्य विभाग द्वारा मौके पर ही वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) का ई-केवाईसी (e-KYC) सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

*​खुशहाली की चाबी और 'गोद भराई' की रस्म*

    ​शिविर में न केवल समस्याओं का समाधान हुआ, बल्कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे तौर पर हितग्राहियों को सौंपा गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में
​04 हितग्राहियों को उनके सपनों के 'प्रधानमंत्री आवास' की चाबियां सौंपी गईं। इसी तरह ​02 परिवारों को नए राशन कार्ड वितरण के साथ-साथ ​5 गर्भवती माताओं की पारंपरिक रूप से 'गोद भराई' की रस्म संपन्न कराई गई।

*​एक ही छत के नीचे समाधान से खिले ग्रामीणों के चेहरे*

     ​दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने इस बात पर बेहद संतोष जताया कि उन्हें एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं और अधिकारी मिल गए, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हुई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें पात्रता अनुसार लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। ​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला व जनपद स्तर के आला अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

*

रायपुर 19 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया। 
             उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। 
         इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

और भी

“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान को जशपुर में मिलेगी नई पहचान : 417 गांवों में गूंजेगा जनजातीय गरिमा उत्सव, कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जशपुर 19 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को सभी अधिकारियों की समीक्षा ली और भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के 417 धरती आबा ग्राम तथा पीएम जनमन ग्रामों में व्यापक स्तर पर जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित होगा।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित।

इस अभियान के तहत 19 मई से 24 मई तक जिले के 42 क्लस्टर में संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

21 से 23 मई तक आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम होंगे जहाँ लोग अपनी समस्याएं बताएंगे तथा उसका वहीं निवारण किया जाएगा ।

उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव को सम्मान देना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, हितग्राही संतृप्तिकरण शिविर एवं विभिन्न विभागों द्वारा सेवा प्रदाय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  

कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पारंपरिक मुखिया, जनजातीय कलाकार, युवा समूह, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहभागिता करेंगे। उत्सव के दौरान जनजातीय लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, योजनाओं की जानकारी, हितग्राही अनुभव साझा करने तथा जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे।  

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

और भी

बरसात से पहले जशपुर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, कलेक्टर रोहित व्यास ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी

जशपुरनगर, 19 मई 2026/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, क्रेडा तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संभाग पत्थलगांव की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। बैठक में उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए पूर्ण, अपूर्ण, प्रारंभ एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने अधोसंरचना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम प्रारंभ होने से पूर्व सभी निर्माण कार्यों में गति लाएं, ताकि समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सकें। 
      बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्वीकृत कार्यों एवं जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विद्युत परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति आसानी से सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही जिन बसाहटों तक अभी तक विद्युत सुविधा नहीं पहुंच पाई है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया, जिससे कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। कलेक्टर ने क्रेडा विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ी योजनाएं आमजन से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इन कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। 
     प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संभाग पत्थलगांव की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से विभाग अंतर्गत संचालित सड़कों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली और बरसात से पूर्व कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

और भी

ई-ऑफिस पर सख्त हुए कलेक्टर रोहित व्यास : अब फाइलों से लेकर प्रमोशन रिकॉर्ड तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, जल संरक्षण और आपदा मुआवजे पर भी दिए कड़े निर्देश

जशपुर 19 मई 2026/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों और जिला कार्यालय के  कर्मचारियों को e office, sparrow, eHRMS के माध्यम से ही कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 उन्होंने कहा कि ई आफिस का संचालन करना है फाइल,नोट सीट को ई आफिस के माध्यम से ही भेजना है। 

अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा, नियुक्ति दिनांक, आदेश  पदस्थापना की जगह, जिला,पदनाम, मोबाइल नम्बर, प्रमोशन आदेश,प्रथम नियुक्ति आदेश, परीविक्षा अवधि को अपडेट करना है इसी प्रकार  सहायक ग्रेड 1,2,3 को फाइल ई आफिस के माध्यम से ही भेजने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने विघुत विभाग को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए है और बैंकर्स को हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जल संरक्षण संवर्धन के तहत सभी विभागों को रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखता गड्ढा बनाने के लिए कहा इसके के साथ ही जिवो टैंग के माध्यम से फोटो के साथ आनलाईन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं।

और भी

जशपुर में ‘किराना चोरी गैंग’ का बड़ा खुलासा : शटर तोड़कर लाखों का माल उड़ाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड तक पहुंची पुलिस की रेड 

जशपुर 19 मई 2026  शहर के बीचों-बीच स्थित एक प्रतिष्ठित किराना दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी को आखिरकार ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले झारखंड के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है, क्योंकि चोरी का नेटवर्क जशपुर से निकलकर सीधे झारखंड तक जुड़ा मिला।

घटना 8 और 9 मई 2026 की दरमियानी रात की है। मधुबन टोली निवासी व्यापारी विक्रम ताम्रकार अपनी “विक्रम किराना दुकान” को रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। दुकान जशपुर के लक्ष्मी गुडी मंदिर के पास स्थित है और इलाके की बड़ी किराना दुकानों में गिनी जाती है। रात के अंधेरे में चोर दुकान तक पहुंचे और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे महंगे रिफाइन तेल, चावल, खाद्य सामग्री, साबुन और अन्य सामान को ऑटो में भरकर फरार हो गए।

अगली सुबह जब दुकान के ड्राइवर ने टूटा ताला और खींचा हुआ शटर देखा तो तत्काल व्यापारी विक्रम ताम्रकार को सूचना दी। व्यापारी मौके पर पहुंचे तो दुकान के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान से हरी केशरी कंपनी के रिफाइन तेल के डिब्बे, चावल के कट्टे, रिफाइन तेल के कार्टून और कई अन्य सामान गायब थे। चोरी गए माल की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई।

व्यापारी की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला शहर के प्रमुख कारोबारी से जुड़ा होने और लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए बेहद संवेदनशील माना गया। इसके बाद ने खुद मामले की मॉनिटरिंग शुरू की और के नेतृत्व में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

इसके बाद शुरू हुआ पुलिस का हाईटेक ऑपरेशन। शहर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया गया। लगातार 10 दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस को नवाटोली, बनिया टोली, सरना टोली और करबला रोड के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

पुलिस ने दबिश देकर विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू, कार्तिक भगत, अजय रवानी और पमित बरला को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन जब पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्य सामने रखे तो सभी टूट गए। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नवाजिश खान के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

पूछताछ में बड़ा खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान जशपुर से ऑटो में भरकर झारखंड के गुमला जिले के सकतारा गांव ले जाया गया था। वहां यह सामान स्थानीय दुकानदार अमृत लाल केरकेट्टा को बेच दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने झारखंड में दबिश दी और चोरी का सामान खरीदने वाले अमृत लाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

इधर मामले का मुख्य आरोपी नवाजिश खान पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया था। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन साइबर टीम उसकी लोकेशन ट्रेस करती रही। आखिरकार पुलिस ने उसे सिमडेगा, झारखंड से पकड़ लिया और जशपुर ले आई।

पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 डिब्बा 13 लीटर वाला रिफाइन तेल, 7 बोरी चावल, 15 पाउच रिफाइन तेल, 34 बोतल सरसों तेल, 1 पेटी साबुन, 36 पैकेट सिगरेट, चोरी के माल की बिक्री से मिले 1005 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक JH-07-E-7736 जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में —

  • विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू, नवाटोली
  • अजय रवानी, बनिया टोली
  • कार्तिक भगत, नवाटोली
  • पमित बरला, सरना टोली
  • अमृत लाल केरकेट्टा, सकतारा गुमला झारखंड
  • नवाजिश खान, करबला रोड जशपुर शामिल हैं।

पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में , उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, राजेश पाल, आरक्षक अनूप भगत, उपेंद्र सिंह और नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ने कहा कि जिले में चोरी और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। चोरी का सामान खरीदने वालों को भी किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

और भी

अभ्यारण्य में बिछेगा कैमरों का जाल, वन्य प्राणियों की हर हलचल होगी कैद… बादलखोल में वन अमले को दिया गया हाईटेक कैमरा ट्रैप प्रशिक्षण,अब जंगल में हर गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

नारायणपुर 19 मई 2026। अखिल भारतीय बाघ आकलन-2026 को लेकर बादलखोल अभयारण्य क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बादलखोल अभयारण्य के गेम रेंज परिसर में वन विभाग द्वारा विशेष कैमरा ट्रैप प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें जंगल में तैनात वन अमले को आधुनिक तकनीक से वन्यजीवों की निगरानी करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गेम रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनपाल और नाकेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरा प्रशिक्षण व्यवहारिक तरीके से कराया गया, ताकि फील्ड में तैनात कर्मचारी जंगल के भीतर कैमरा ट्रैप को तय प्रोटोकॉल के अनुसार सही तरीके से स्थापित कर सकें। देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के मास्टर ट्रेनर अभिषेक शुक्ला ने कर्मचारियों को कैमरा ट्रैप लगाने की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि कैमरे किस लोकेशन पर लगाए जाएंगे, उनका एंगल किस दिशा में होना चाहिए और कैमरा पेड़ों पर कितनी ऊंचाई में फिट किया जाए ताकि वन्यजीवों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हो सकें।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को केवल थ्योरी ही नहीं बल्कि जंगल में ले जाकर लाइव डेमो भी कराया गया। मास्टर ट्रेनर ने मौके पर पेड़ों में कैमरा फिट कर दिखाया और बताया कि कैमरा ट्रैप बाघ की ऊंचाई के बराबर लगाया जाएगा, जिससे गुजरने वाले वन्यजीव आसानी से कैमरे की रेंज में आ सकें। कर्मचारियों को यह भी सिखाया गया कि कैमरे का फोकस, सेंसर और दिशा किस प्रकार सेट की जाए ताकि रात के समय भी वन्यजीवों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकें।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैमरा ट्रैप लगाने के बाद संबंधित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही या हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि वन्यजीव बिना किसी डर या बाधा के स्वाभाविक रूप से जंगल में विचरण करते रहें और उनकी वास्तविक गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो सकें।

बादलखोल अभयारण्य के अधीक्षक आशुतोष भगत ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने पर वन्य प्राणियों के आकलन-2026 को लेकर सभी सर्किल और बीट क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए वन अमले को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित टीम अब तय मानकों के अनुसार जंगल में कैमरे स्थापित करेगी, जिससे सटीक डेटा एकत्रित किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय बाघ गणना हर चार वर्ष में आयोजित होती है। वर्ष 2022 के बाद होने वाले इस बड़े अभियान में इस बार केवल बाघ ही नहीं बल्कि तेंदुआ, जंगली हाथी, भालू, कोटरी समेत अन्य मांसाहारी वन्यजीवों की भी गणना की जाएगी। वन विभाग का मानना है कि आधुनिक कैमरा ट्रैप तकनीक से वन्यजीवों की मौजूदगी, संख्या और गतिविधियों का अधिक सटीक आकलन संभव हो सकेगा।

और भी