ताजा खबरें


बड़ी खबर

*'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहना*

रायपुर, 27 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर श्री विकास मरकाम, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह देशभर के नवाचारों, जनप्रयासों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा में स्वच्छता के क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा किए गए नवाचार का उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने मिलकर शहर की तस्वीर बदल डाली। यह उल्लेख हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि
बिल्हा की महिलाओं ने दिखा दिया कि जब संकल्प और सहयोग एक साथ हों, तो कोई भी बदलाव असंभव नहीं होता। स्वच्छता की इस मिसाल ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। बिल्हा की महिलाओं ने अपने संकल्प से इसे देश का सबसे स्वच्छ शहर बना दिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो नवाचार किया है, उसे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में विशेष रूप से रेखांकित किया। यह दिखाता है कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से बनता हुआ एक सशक्त जनांदोलन है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जिनमें नगर पंचायत बिल्हा सहित अन्य नगरीय निकाय शामिल हैं। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, निगम आयुक्तों, सीएमओ, स्वच्छता दीदियों और सफाईकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी के समर्पण और मेहनत का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि हाल ही में जशपुर जिले के दौरे के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जिले के पाँचों नगरीय निकायों ने स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो दिन पहले उन्होंने जशपुर में स्वच्छता दीदियों और कर्मियों को स्वयं सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में एक सकारात्मक वातावरण बना है और हमारी सरकार ने जिस निष्ठा एवं संकल्प के साथ स्वच्छ भारत मिशन को लागू किया है, उसका परिणाम आज देश के सामने है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ आज देश के कोने-कोने की साधारण कहानियों को असाधारण प्रेरणा में बदलने वाला राष्ट्रीय अभियान बन गया है जो भारत के लोकतंत्र की जीवंतता का साक्षात प्रमाण है।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने की सौजन्य मुलाक़ात*

रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रामीण विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन, आदिवासी अंचलों में संचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को धरातल पर साकार करने हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पक्के मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1,460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र आरंभ किए गए हैं, जिससे ग्रामीण जनसंख्या को सहज और सुलभ बैंकिंग सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने मुख्यमंत्री श्री साय को अपने नारायणपुर तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो रही हैं और स्थानीय जनता को इनका सीधा लाभ मिल रहा है। डॉ. पेम्मासानी ने माओवादी क्षेत्रों में तीव्र गति से हो रहे सकारात्मक बदलाव की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया। उन्होंने ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उल्लेख करते हुए कहा कि समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए बेलमेटल, मिलेट्स और घरेलू उत्पादों की गुणवत्ता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन समूहों की महिलाएँ 15 से 20 हजार रुपये मासिक आय अर्जित कर रही हैं, जो ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

डॉ. पेम्मासानी ने जनजातीय समुदाय के पारंपरिक स्वागत का स्मरण करते हुए कहा कि उनके साथ नृत्य करना और स्थानीय संस्कृति से आत्मिक रूप से जुड़ने का अनुभव अविस्मरणीय रहा। उन्होंने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय के दौरे का भी विशेष उल्लेख किया और वहाँ बच्चों से हुई आत्मीय बातचीत को अत्यंत भावुक क्षण बताया। उन्होंने शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद उपस्थित थे।

और भी

किसान भाईयों की खेती ने पकड़ी रफ्तार : धान के साथ फल फूल और सब्जी की भी अच्छी  खेती कर रहे है.....मुख्यमंत्री ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश 

विशेष लेख : श्रीमती नूतन सिदार

जशपुर 27 जुलाई 25/ बरसात का मौसम है और किसान भाई बंधुओं की खेती-किसानी का समय किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता 
हरेली का त्योहार भी बड़े उत्साह से मनाया गया जहां उन्होंने पारंम्परिक औजार और ईश्वर की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना की।

जशपुर जिले के किसान भी अपने खेतो में थरा लगाकर अच्छी फसल की उम्मीद किए हैं। 
 
किसान दीलिप का कहना है कि खेती बाड़ी अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए तो काफी लाभदाय होता है और किसानों को उपज का सही दाम भी मिलता है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी भी की जा रही है जिससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है। किसानों को अच्छी फसल लेने के लिए मौसम और फसल का चयन बेहद जरूरी है।

हर फसल का एक निर्धारित मौसम होता है जैसे धान वर्षा ऋतु में, गेहूं सर्दियों में। यदि किसान सही समय पर बोवाई और कटाई करते हैं, तो पैदावार अच्छी होती है।

 भूमि की तैयारी
खेती का समय किसान को मिट्टी की उर्वरता बढ़ान और इसके लिए सही मौका देता है। इससे बीज अंकुरित होने की संभावना बेहतर होती है। किसानों को फसल लगाने से पहले अपने खेत की मिट्टी का परिक्षण और कृषि वैज्ञानिकों से सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि मिट्टी के अनुसार फसल लगाई जा सके।

 किसान भाई बंधुओं को कीटनाशक और खाद का सही उपयोग करना भी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने सभी किसान भाई बंधुओं को सोसायटी के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि खेती बाड़ी करने में कोई समस्या न होने पाए।

यदि किसान सही समय पर जैविक या रासायनिक खाद और कीटनाशक डालते हैं, तो फसल की रक्षा होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है।

किसान भाई बंधुओं को बाजार और कीमतें
अगर किसान फसल की बुवाई और कटाई समय पर करते हैं तो बाजार में उस फसल की मांग अधिक हो जाती है जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं। 

 अगर सब्जियां ऑफ-सीजन में तैयार होती हैं तो भाव ज्यादा मिलते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है।

खेती-किसानी के मौसम में सरकार बीज, खाद, सिंचाई उपकरण आदि पर सब्सिडी या सहायता देती है। सही समय पर खेती करने से किसान इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकते हैं।

खेती-किसानी का समय अगर वैज्ञानिक और व्यावसायिक समझ के साथ अपनाया जाए तो यह किसानों के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है  उत्पादन ज्यादा होगा, लागत कम, और बाज़ार में अच्छे दाम मिलेंगे।
जशपुर जिले की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है किसानों को फल फूल सब्जी से बढ़िया लाभ मिल रहा है। किसान अपनी भूमि पर सीजन अनुसार फसल लेते हैं। धान के साथ साग सब्जी, फल फूल की भी अच्छी खेती कर रहे हैं।

और भी

CG Big News : राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन.! 'लघु उद्योग विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक मजबूत आधार, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त'- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी में आज राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन और वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिरकत की। इस आयोजन में प्रदेश भर से आए लघु उद्यमियों से संवाद किया गया और उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि लघु उद्योग विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक मजबूत आधार हैं। उन्होंने मंच से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई बड़ा घोटाला करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। संगठित भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घूस मांगने वालों को जेल भेजा जाएगा।

ज्ञात हो कि, वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि पहली से 15वीं सदी तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इसका श्रेय हमारे छोटे-छोटे उद्योगों को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के सुझावों को गंभीरता से लेकर उन्हें अमल में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ राज्य की नई औद्योगिक नीति से रोजगार ओर स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ी है।

नई उद्योग नीति से छत्तीसगढ़ में आया 6.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश

वहीं, लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक एवं उद्यमी सम्मेलन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप, राज्य सरकार का लक्ष्य 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। अब तक 6.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली विकसित की जा रही है, और बजट में सब्सिडी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

सम्मेलन में दिखी उत्साहजनक भागीदारी

वहीं, सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र मुख्य वक्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीगसढ राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन राजीव अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदरा उपस्थित रहे। सी एस आई डी सी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने लघु उद्योग भारती के प्रयासों की सराहना की और इसे छोटे उद्योगों के हित में एक प्रेरणादायक कदम बताया। संगठन की इस पहल से प्रदेश में लघु उद्योग क्षेत्र को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदरा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सुझाव रखते हुए छत्तीसगढ़ में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उद्यमियों के साथ अपने संवाद को अत्यंत सकारात्मक और प्रेरक बताया।

प्रदेश भर की 22 पूर्ण इकाईयों और14 संयोजक इकाईयों ने लिया भाग

दरअसल, कार्यक्रम का प्रथम चरण संगठन की वार्षिक बैठक पर केंद्रित था, जिसमें प्रदेश भर की 22 पूर्ण इकाईयों एवं 14 संयोजक इकाईयों ने भाग लिया। सरगुजा से लेकर बस्तर तक की सभी इकाईयों ने अपने क्षेत्रीय उद्योगों से संबंधित मुद्दों और अनुभवों को साझा किया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने भारत के ऐतिहासिक औद्योगिक वैभव का उल्लेख करते हुए उद्यमियों को पुनः उस गौरव को प्राप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

फिलहाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघानिया ने स्वागत भाषण में संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री डॉ सीपी दुबे ने दो वर्षों के कार्यकाल में संगठन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने वित्तीय जानकारी दी, और संयुक्त महामंत्री कैलाश चंद्रवंशी ने नवचयनित पदाधिकारियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में ईश्वर पटेल, किशोर पटेल, रवि वर्मा, मोहन पटेल, योगेश पटेल सहित सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

और भी

CG Breaking : 29 जुलाई से NEET UG 2025 की काउंसलिंग.!छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू..जाने पूरी जानकारी

NEET UG 2025: रायपुर। नीट यूजी 2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से आरंभ की जा रही है. यह प्रक्रिया चार चरणों में ऑनलाइन आयोजित होगी. राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा , दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा फिजियोथेरेपी स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा. 

वहीं, राज्य में यू जी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgdme.admissions.nic.in पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक मानें और उसी के अनुसार आवेदन करें. किसी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.

दरअसल, राज्य में समस्त शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की सीटें उनकी योग्यता और निर्धारित नियमों के अनुरूप राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति , कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा आवंटित की जाएंगी. किसी एजेंट या संस्था के माध्यम से प्रवेश देने के दावे अस्वीकार्य होंगे.

फिलहाल, प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी, समय-सारणी, सीट मैट्रिक्स और नियमों का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट www.cgdme.in पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें.

और भी

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायकों का उन्मुखीकरण सम्पन्न — विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रयोगों का हुआ प्रदर्शन 

जशपुर : यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास एवं सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में तथा शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर के निर्देशन में प्रयोगशाला सहायकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के विद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों को विज्ञान प्रयोगों की जानकारी देना, उनके कौशल को निखारना तथा प्रयोगशालाओं के उपयोग और अधिक प्रभावी बनाना था।

यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने सभी प्रयोगशाला सहायकों को लैब के नियमित उपयोग, विद्यार्थियों को प्रयोगो के लिए प्रोत्साहन , अपनी क्षमता के 100 प्रतिशत का उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रयोगशाला प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया कि प्रयोगशाला का किस प्रकार बेहतर उपयोग किया जाए ?, जिससे विद्यार्थियों में बेहतर समझ विकसित हो।
      उन्मुखीकरण में भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान विषयों से संबंधित कई प्रयोगों का प्रदर्शन और अभ्यास कराया गया। मास्टर ट्रेनर श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती शबाना परवीन के द्वारा रसायन विषय में कराए गए प्रयोग में उपकरणों का ज्ञान, मॉडल किट का प्रयोग, विभिन्न अभिकर्मकों के विलयन तैयार करना, मोलर विलयन बनाना तथा KMnO₄ एवं मोहर लवण मध्य अनुमापन‌ प्रमुख रहे। जीव विज्ञान में श्रीमती रेशमारानी एक्का ने क्वाड्रेट विधि द्वारा पौधों की जनसंख्या घनत्व मापन, केले की पत्तियों से डीएनए पृथक्करण एवं विभिन्न जल स्रोतों का pH मान मापन कराया । प्रयोगों के माध्यम से प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता पर भी चर्चा की गई। भौतिकी में प्रशिक्षक दीपक ग्वाला, संतोष कुमार अम्बस्थ ने  वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रूगेज, कांच के आयताकार गुटके, प्रकाश का अपवर्तन, प्रिज्म के प्रयोग, उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना जैसे प्रयोग कराए।
कार्यशाला आयोजन में यशस्वी जशपुर टीम के संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय, संजय दास की भूमिका महत्वपूर्ण रही । 
यह प्रशिक्षण न केवल प्रयोगशाला सहायकों की दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता को नई दिशा देने की दिशा में एक सशक्त पहल भी रहा।

और भी

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*


रायपुर  26 जुलाई  2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु  देव साय ने  कहा  है  कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक  लोकप्रिय  नेता हो गए हैं।
श्री  नरेंद्र  मोदी का प्रधानमंत्री  के  रूप  में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल होने  पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते  हुए  मुख्यमंत्री श्री  साय ने  कहा कि श्री मोदी ने  प्रधानमंत्री  के रूप  में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। 140 करोड़ भारतवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है और सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद  किया है।  देश के पूरे 140 करोड़ भारतीयों के उत्थान के लिए वे  काम कर रहे हैं। श्री  मोदी आज विश्व के सर्वाधिक  लोकप्रिय  नेता के रूप में उभरे हैं।

और भी

*जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और बड़ी सौगात : सन्ना तहसील में तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 करोड़ 53 लाख की स्वीकृति , दूरस्थ अंचलों के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और अन्य बच्चों को भी मिलेगा लाभ......*

जशपुर 26 जुलाई 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बगीचा विकास खंड के सन्ना तहसील में आरचेरी अकादमी बनाने के लिए 20 करोड़ 53 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है। एन टी पी सी ने सी एस आर फंड से यह राशि दिया गया 
तीरंदाजी अकादमी में दूरस्थ अंचलों के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों और अन्य आदिवासी बच्चों को खेल अभ्यास कराया जाएगा ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा राज्य से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। तीरंदाजी केन्द्र में अभ्यास के लिए एक खेल मैदान, छोटा पुस्तकालय, मेडिकल की सुविधा, बच्चों का कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, छोटा नर्सरी और हर्बल चाय की खेती की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


उल्लेखनीय है कि आरचेरी एक खेल और कला है जिसमें धनुष और बाण का उपयोग करके लक्ष्य पर निशाना लगाया जाता है। यह एक प्राचीन गतिविधि है धनुष यह एक लचीली वस्तु होती है जिससे बाण को छोड़ा जाता है।बाण नुकीला तीर जिसे लक्ष्य पर छोड़ा जाता है। लक्ष्य  जिस पर निशाना लगाया जाता है, आमतौर पर एक गोल आकृति होती है जिसमें अलग-अलग रंग और स्कोर क्षेत्र होते हैं।

निशाना लगाने की तकनीक इसमें एकाग्रता, संतुलन और शरीर की स्थिरता बहुत ज़रूरी होती है। भारत में आरचेरी का गहरा इतिहास है। महाभारत और रामायण में भी धनुर्विद्या का उल्लेख है। आधुनिक खेलों में भारत के खिलाड़ी जैसे दीपिका कुमारी और अतनु दास ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

और भी

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से पहुंचा उनके गृह ग्राम*

परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में की थी मदद की अपील

जशपुरनगर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल पर जिले के कुदमुरा पतराटोली, तहसील बगीचा  निवासी मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया है। मुंबई में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ट्रेन से गिरने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। कुदमुरा पतराटोली के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले मृतक राम कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आकर उनका  शव गृह ग्राम लाने में सहायता के लिए निवेदन किया था। 

*संवेदनशीलता से मिली मदद बनी संबल*

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित पहल की और मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से लाने की कार्यवाही शुरू हो गई। आज सुबह लगभग सुबह साढ़े 4 बजे शव ट्रेन के माध्यम से झारसुगड़ा पहुंची। इसके बाद मुक्तांजली के माध्यम से उनका शव गृह ग्राम कुदमुरा पतराटोली लाया गया। किसी परिजन की असमय मृत्यु परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है, और वह भी जब ऐसी घटना घर से दूर घटित हो। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके यह परिवार की पहली इच्छा होती है।  इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा की गई त्वरित और मानवीय पहल ने परिजनों को मानसिक संबल प्रदान किया। 
 
मुख्यमंत्री हर दुःख में बने रहते हैं सहभागी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता एक जनप्रतिनिधि की नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका को दर्शाती है। प्रदेश का कोई भी नागरिक कठिनाई में हो, मुख्यमंत्री सदैव उसकी पीड़ा को महसूस कर सहयोग हेतु तत्पर रहते हैं। राम कुमार हरमा के परिजनों ने इस ऐसे कठिन समय में मदद के लिए  मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति गहरा आभार जताया है।

और भी

मुख्यमंत्री ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति 


 
मुख्यमंत्री घोषणा को प्राथमिकता से कर रहे पूरा 

 तपकरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28 जून को हुई थी घोषणा
 

जशपुरनगर 26 जुलाई  2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं।इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी जिसके के 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है।गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की घोषणा की। 
 
तहसील कार्यालय शुरू हो जाने से लोगों को मिल रहा है इसका लाभ


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयास से आम जनता को अधिकांश कार्यों के लिए राजस्व विभाग की जरूरत पड़ती है। तहसील कार्यालय खुलने से इसका लाभ यहां की नागरिकों मिल रहा है।श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
 मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 3 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया था। महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है।


फरसाबहार में विश्राम गृह की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों मुख्यमंत्री का जताया आभार

घोषणा अनुरूप फरसाबहार में विश्राम गृह की स्वीकृति मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हर्ष व्याप्त है,उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है।

और भी

*छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की सुनिश्चित हो रही सक्रिय भागीदारी: “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” से खुलेगा अवसरों का द्वार*

रायपुर 25 जुलाई 2025 / छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को सशक्त मंच देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम राज्य के तकनीकी रूप से दक्ष और होनहार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-NR) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस जैसे भविष्यगामी विषयों में M.Tech करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम डिजिटल इंडिया मिशन और नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी, साथ ही उन्हें ₹50,000 प्रतिमाह की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के दौरान युवा विद्यार्थियों को AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, हेल्थटेक, एजुटेक, राजस्व प्रणाली और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकारी प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने हेतु iiitnr.ac.in पोर्टल पर जाकर आवेदन करें। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल राज्य के तकनीकी परिदृश्य को नई ऊंचाइयाँ देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को डिजिटल युग में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा।

और भी

*जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी शुरू,स्थानीय युवाओं को कैरियर बनाने में मिलेगी मदद....सी एम श्री साय के प्रयासों से मिली स्वीकृति*

रायपुर, 25 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युुवाओं को अब एनसीसी में एयर स्क्वाड्रन के जरिए अपना कैरियर बनाने के लिए मदद मिल पाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ की 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी।  श्री साय के प्रयासों से यह  जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। 

     मुख्यमंत्री ने विद्यालय में एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स का बैच लगाकर पंजीयन की शुरुआत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें 13 बालिकाएं और 12 बालक शामिल हैं।  इस अवसर पर विंग कमांडर श्री विवेक कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप  सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  रंग लाई मुख्यमंत्री की पहल, जशपुर मेेें शुरू हुई एयर स्कवाड्रन

     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने पिछले एनसीसी दिवस समारोह के दौरान रायपुर के समान राज्य के अन्य हवाई पट्टी वाले शहरों में भी एनसीसी की एयर स्कवाड्रन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की थी। अभी तक छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में ही एयर एनसीसी और उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जशपुर जैसे स्थानों पर भी हवाई पट्टियों की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री की इस पहल पर मार्च माह में जशपुर की आगडीह हवाई पट्टी को 3 सीजी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई और एक माइक्रोलाइट विमान को प्रशिक्षण हेतु जशपुर भेजा गया। इस दौरान लगभग 100 कैडेट्स को उड़ान का वास्तविक अनुभव प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हवाई पट्टी पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कैडेट्स से संवाद किया। कैडेट्स ने उन्हें विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ भी साझा कीं। 

प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट को रोजगार के बेहतर अवसर

    वर्तमान में 3 सीजी एयर एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, पूरे देश में एकमात्र एयर स्क्वाड्रन है जिसमें एम्स, एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र कैडेट के रूप में जुड़े हुए हैं। कैडेटों को  यूपीएससी और एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से सेना में 25 वैकेन्सी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं, एसएससी के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिग अकादमी के लिए 50 वैकेंसी/पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं जिसमें यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है और केवल एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से चयन के अवसर मिलते है। 20 सीटें लडकियों के लिए आरक्षित होती हैं। वायु सेना के उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत वेकेंसी होती है। जिसके लिए एएफसीएटी, यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसी तरह से पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती में 2 से 10 बोनस अंक दिया जाता है।कई उद्योगों में भी एनसीसी सी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है।

और भी

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं.......फूलमती बाई की समस्या का तत्काल हुआ समाधान......समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित*

जशपुरनगर, 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन लेकर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देशित भी किया। 
     जनदर्शन के दौरान  ग्राम जामबहार, तहसील फरसाबहार की फूलमती बाई उम्र 55 साल की एक दुर्घटना में गिरने की वजह से चलने फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। मुख्यमंत्री के समक्ष फूलमती ने अपनी परेशानियों का उल्लेख किया और ट्राईसाईकिल की मांग की। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उन्हें तत्काल ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। ट्राईसाईकिल मिलने पर फूलमती ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए  पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। जनदर्शन के माध्यम से जमीनी स्तर पर ग्रामीणजनों को हो रही समस्याओं कि जानकारी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

और भी

विधायक जशपुर ने किया अभ्यारण्य में बसे गांवों का दौरा, ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं: मुफ्त राशन, गैस, शौचालय समेत कई योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा

बच्छरांव पंचयात के खरवाटोली चौक से हाई स्कूल चौक तक सी सी सड़क निर्माण की  घोषणा की

नारायणपुर :- जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत गुरुवार को पत्थलगड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत बच्छरांव  पहुंव कर ग्रामीणों की समस्या सुनी और मोदी सरकार और विष्णु  के द्वारा चलाये जा रहे योजना का लाभ लेने प्रेरित किया। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत गुरुवार को जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम के तहत बगीचा के बच्छरांव के पंचयात भवन परिसर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं को लेकर काफी गंभीर है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने कई तरह के  योजना लाकर  गरीब महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है, वह सराहनीय है। इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं अपने आप में मिशाल हैं। पूर्ववर्ती सरकारों को गरीबों व महिलाओं के बारे में सोचने की फुर्सत ही नहीं थी।

      विधायक ने गिनाई सरकार की योजनाएं

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि आज  गांव के लोग समस्या लेकर जशपुर पहुंचे मेरे से क्षेत्र का दुख देखा नही गया। मैं तुरन्त गांव वालों के साथ गायलुंगा के डेंगुरजोर नाला देखने गयी,और स्थल का मुआयना किया,जल्द ही रायपुर पहुंच वन मंत्री से बात कर डेंगुरजोर नाला में पुल निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकार और वर्तमान सरकार में बहुत फर्क है। भाजपा सरकार ने किसानों से  31 सौ रुपये में धान खरीदी की है भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी सरकार है जो गरीबो की दुख दर्द को समझती है। गांव गांव में पीएम आवास दे रही है प्रत्येक ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंची है हर जगह पीएम सड़क से जोड़ा जा रहा  है। सरकार की मंशा है कि  गांव के गरीबो की आर्थिक स्थिति में सुधार हो जिसके लिए सरकार कई योजना चला रही है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार प्रति माह दे रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कुछ नही किया। सिर्फ गोबर खरीद कर घोटाला किया। किसानों को खाद के जगह रेता(बालू) भर कर दिया । छत्तीसगढ़ में विष्णु की सरकार में सबसे अच्छा काम हो रहा है।  जमीन रजस्ट्री को सरल किया गया, तत्काल नामांतरण की सुविधा दीया गया। किसानों को साल में 6 हजार केन्द्र की भाजपा सरकार दे रही है। जीरो व्याज में मुद्रा लोन मिल रहा है। जनमन योजना चलाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, जमीन से सम्बंधित कार्य, आर्थिक विकास का  लाभ लेने कहा।सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणो को जागरुक रहने की बात कही। भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के बारे में सोंचती है। इसी के चलते पीएम मोदी अपनी हर योजनाओं में गांव के विकास की चर्चा करते हैं। उनकी इसी सोंच की देन है कि गांव में एक दर्जन से अधिक योजनाएं चल रही हैं।उनका प्रत्येक प्रयास जनहित और क्षेत्र की प्रगति को समर्पित होता है। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ग्राम बच्छरांव पंचयात के खरवाटोली चौक से हाई स्कूल चौक तक सी सी सड़क निर्माण की  घोषणा की

ग्राम पंचायत बच्छरांव के जागरूक सरपंच शंकर बरला  ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक मेडम सदैव क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु प्रतिबद्ध रहते हैं। उनका प्रत्येक प्रयास जनहित और क्षेत्र की प्रगति को समर्पित होता है। खरवाटोली चौक से स्कूल चौक तक सी सी सड़क की घोषणा की है इस विकास कार्य की स्वीकृति से गांव में खुशी का माहौल है। जनसामान्य को विश्वास है कि विधायक मेडम जी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बच्छरांव आने वाले दिनों में और विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। इस कार्यक्रम में महावीर यादव,संभु सिंह,श्रीमती सुनीता बरला,पवन सिंह,मण्डल अध्यक्ष हरीश यादव,शिव यादव,मुरली यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

*सहकारी समितियों में कार्यशाला का आयोजन कर,अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में किसानों को फसल बीमा की दी जा रही जानकारी*


 
जशपुर, 25 जुलाई 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जशपुर के किसानों को फसल बीमा एवं उसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी देने के लिए जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कैलेंडर बना कर आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में फसल बीमा के संबंध में कार्यशाला का आयोजन जा रहा है। इन कार्यशालाओं में समिति के किसानों को फसल बीमा कराने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा कर समझाया गया। जिसमें सभी किसानों द्वारा फसल बीमा कराने हेतु उत्साह दिखाया गया। इस कार्यशाला में सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समिति के कर्मचारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

और भी

*कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने एयर एनसीसी के छात्रों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की......नवोदय विद्यालय में 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की मिली स्वीकृति*


     
जशपुरनगर, 25 जुलाई 2025/ जिले के युवाओं के लिए आसमान की ऊंचाइयों में अपना कैरियर बनाने का अवसर अब जशपुर में भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप जशपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। 
   मुख्यमंत्री ने विद्यालय के एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स का बैच‌ लगाकर पंजीयन की शुरुआत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें 13 बालिकाएं और 12 बालक शामिल हैं।  इस अवसर पर विंग कमांडर श्री विवेक कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप  सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने एनसीसी दिवस समारोह के दौरान इच्छा व्यक्त की थी कि छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में ही एयर एनसीसी और उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जशपुर जैसे स्थानों पर भी हवाई पट्टियों की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री की इस पहल के सकारात्मक परिणामस्वरूप मार्च माह में जशपुर आगडीह हवाई पट्टी को 3 सीजी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई और एक माइक्रोलाइट विमान को प्रशिक्षण हेतु जशपुर भेजा गया। इस दौरान लगभग 100 कैडेट्स को उड़ान का वास्तविक अनुभव प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हवाई पट्टी पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कैडेट्स से संवाद किया। कैडेट्स ने उन्हें विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ भी साझा कीं। 

*प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट को मिलते हैं रोजगार के बेहतर अवसर* 

वर्तमान में 3 सीजी एयर एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, पूरे देश में एकमात्र एयर स्क्वाड्रन है जिसमें एम्स, एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र कैडेट के रूप में जुड़े हुए हैं। कैडेटों को  यूपीएससी और एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से सेना में 25 वैकेन्सी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं, एसएससी के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिग अकादमी के लिए 50 वैकेंसी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं जिसमें यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है और केवल एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से चयन के अवसर मिलते है। 20 सीटें  लडकियों के लिए आरक्षित होती हैं। वायु सेना के उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत वेकेंसी होती है। जिसके लिए एएफसीएटी, यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसी तरह से पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती में 2 से 10 बोनस अंक दिया जाता है।कई उद्योगों में भी एनसीसी सी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है।

और भी

*बगिया केम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री श्री साय ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना*

जशपुर, 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित कैम्प कार्यालय से आधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा सीएसआर निधी से प्रदत्त इस एम्बुलेंस में बेसिक लाइफ स्पोर्ट सिस्टम के साथ अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। यह एम्बुलेंस मनोरा में लोगों की सुविधा के लिए रखी जायेगी। इसकी सेवाएं पूरे जिले में ली जा सकेंगी। एम्बुलेंस के माध्यम से समय सीमा के अंदर आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की इससे तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री श्री से की पहल पर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और उन्नत बनाने के लिए कृतसंकल्पित होकर कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज तथा 50 बिस्तर के मातृ एवं शिशु अस्पताल, जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित, कहा – देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में निभा रही हैं अहम भूमिका*

जशपुर, 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने निष्ठा, परिश्रम और सेवा-भावना के साथ समाज को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में स्वच्छता दीदियों को साड़ी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर एक प्राकृतिक रूप से समृद्ध और सुंदर जिला है, लेकिन पहले जब वे गांवों का दौरा करते थे, तो सड़कों के किनारे फैला कचरा गांवों और नगरों की सुंदरता को धूमिल कर देता था। इस स्थिति को बदलने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर इसे राष्ट्रीय जनआंदोलन में परिवर्तित किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर लोगों को प्रेरित किया और गांव-गांव, शहर-शहर स्वच्छता की अलख जगाई। उन्होंने हर नागरिक को स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में हमारी स्वच्छता दीदियों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण का ही परिणाम है कि आज जशपुर जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वे वास्तव में सम्मान की पात्र हैं, क्योंकि उन्होंने हमें स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में अमूल्य योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले, चौराहे, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों की सफाई को अपना कर्तव्य मानें और स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें।

उल्लेखनीय है कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शहरी स्वच्छता सुधारों के मूल्यांकन और प्रोत्साहन हेतु स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) के अंतर्गत 4,589 शहरों को शामिल किया गया था। इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में जशपुर जिले के नगरीय निकायों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर देश भर में अपना परचम लहराया है।इसमें जशपुरनगर ने 20,000 से 50,000 की जनसंख्या वर्ग में पूरे देश में 10वां स्थान प्राप्त किया है, जो कि 2023 की 505वीं रैंकिंग से एक लंबी छलांग है। इसी वर्ग में नगर पंचायत कुनकुरी ने 13वां रैंक, नगर पंचायत पत्थलगांव ने 30वां रैंक, नगर पंचायत बगीचा ने 51वां रैंक, और नगर पंचायत कोतबा ने 64वां रैंक हासिल किया है। यह असाधारण उपलब्धि स्वच्छता दीदियों के परिश्रम और प्रशासनिक टीम के समन्वित प्रयास का प्रतिफल है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरीय निकायों द्वारा योजनाबद्ध रूप से कई कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें बी.टी. रोड निर्माण, रोड मार्किंग, सामुदायिक शौचालयों का उन्नयन, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, वॉल पेंटिंग, वेस्ट मैटेरियल से पार्कों का निर्माण, कम्पोस्टिंग शेड और रिसाइक्लिंग सेंटर की स्थापना, फुटपाथों पर पेवर ब्लॉक लगाना, साइनेज आदि प्रमुख हैं। लेकिन इन प्रयासों की आत्मा बनी हैं वे स्वच्छता दीदियाँ, जो हर गली, मोहल्ले में जाकर डोर टू डोर कचरा संग्रहण जैसे श्रमसाध्य कार्यों को अंजाम देती हैं।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी स्वच्छता दीदियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और नागरिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि स्वच्छता दीदियाँ वह कार्य कर रही हैं जो पहले समाज में उपेक्षित था। उन्होंने कहा कि कभी स्वच्छता के प्रति लोगों में चेतना नहीं थी, लेकिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत दीदियों ने लोगों को न केवल जागरूक किया, बल्कि व्यवहार परिवर्तन भी सुनिश्चित किया, जिससे जशपुर को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी