ताजा खबरें


बड़ी खबर

जन-जन का बजट, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प” – मेडिकल कॉलेज से मेट्रो तक विकास की गूंज, गांव-गरीब-किसान और युवाओं के सपनों को पंख देने वाला ऐतिहासिक बजट

“जन-जन का बजट, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प” – भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

जशपुर/नारायणपुर :24 फरवरी2026 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला, विकासोन्मुख और संवेदनशील बजट बताया है। नेताओं ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि “संकल्प से सिद्धि” तक पहुंचाने वाला विज़न डॉक्यूमेंट है।

जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि जशपुर जिले के कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा से क्षेत्र के युवाओं का सपना साकार होगा और पूरे सरगुजा संभाग को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान गरीब परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। साथ ही 3500 करोड़ जल संसाधन विभाग को देकर किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प दिखाया गया है। यह बजट गांव, गरीब और किसान को समर्पित है।

 पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि 75 करोड़ की लागत से 250 महतारी सदनों का निर्माण महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। 5000 करोड़ की मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त चावल और राशन की निरंतर सुरक्षा मिलेगी, वहीं 1422 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को सम्मानजनक जीवन का सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम आवास के लिए अतिरिक्त 800 करोड़ से हजारों गरीबों का पक्का घर का सपना पूरा होगा।

 पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि 9450 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी कार्यों के लिए देकर सड़कों और अधोसंरचना को नई मजबूती दी गई है। 1750 करोड़ उद्योग और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए आवंटित कर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को निवेश और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 100 करोड़ की लागत से एजुकेशन सिटी का प्रावधान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की क्रांति लाएगा। दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में CGIT की स्थापना तथा 35 करोड़ से AI सेंटर की शुरुआत युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएगी। यह बजट भविष्य की पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि सूर्य घर योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान प्रदेश को सौर ऊर्जा की दिशा में आत्मनिर्भर बनाएगा और आम जनता के बिजली खर्च को कम करेगा। रायपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए सर्वे प्रक्रिया आगे बढ़ाना शहरी परिवहन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाला है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि यह बजट ग्रामीण विकास की नई आधारशिला है। जल संसाधन, सड़क, आवास और खाद्यान्न जैसी योजनाओं में बड़े प्रावधान से गांवों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। महतारी सदनों के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त मंच मिलेगा और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट वास्तव में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—महिला, किसान, युवा, मजदूर और गरीब—को साथ लेकर चलने वाला है। खाद्यान्न योजना से लेकर महतारी सदन, मेडिकल कॉलेज से लेकर उद्योग और सड़क विकास तक हर क्षेत्र में मजबूत प्रावधान यह साबित करते हैं कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की ठोस आधारशिला है। जनकल्याण, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी प्रगति के संतुलित समावेश के साथ यह बजट प्रदेश में सकारात्मक माहौल और विश्वास का वातावरण मजबूत करेगा।

और भी

जशपुर में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संदेश: ढाबों में लकड़ी पर लगेगी रोक, एलपीजी अनिवार्य — गैस कनेक्शन अनिवार्य — नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई,किसान क्रेडिट कार्ड और तालाब पट्टा आवंटन में तेजी लाने के निर्देश 

जशपुरनगर 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों को भी उज्ज्वला योजना से जोड़ने पर जोर दिया।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने फूड इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी से खाना बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढाबा संचालकों को एलपीजी गैस कनेक्शन लेकर गैस से ही भोजन तैयार करने के लिए जागरूक करने तथा व्यापक अभियान चलाने को कहा। अभियान के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

दिव्यांगजन और आंगनबाड़ी व्यवस्था की समीक्षा

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांगजन शिविरों एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की जानकारी लेकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मछली पालन से आजीविका सशक्तिकरण-

मछली पालन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने मछलीपालक किसानों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए तालाबों के पट्टों का आवंटन एवं लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मछली पालक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली और इसे तेज करने को कहा।एनआरएलएम अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को वित्त पोषण एवं स्वरोजगार गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

स्वच्छ भारत मिशन और श्रम योजनाओं पर जोर 

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण, मैजिक पिट एवं सोख पिट मॉडल, सामुदायिक शौचालय तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास: कोई भी आवास अपूर्ण न रहे - 

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री की अनुपलब्धता के कारण आवास निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। अपूर्ण आवासों को हितग्राहियों से चर्चा कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए और कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली,राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 24 फरवरी 2026/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में  अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और  निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
     कलेक्टर श्री व्यास ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी जनगणना के तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत मत्स्य पालक किसानों को लाभ दिलाने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए राजस्व अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने को कहा। बैठक में उन्होंने  आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में एसडीएम और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

और भी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा में 25 फरवरी को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

जशपुरनगर, 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा एवं सशक्तिकरण हेतु दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन दिनांक 25 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोरा में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
    इस शिविर में जनपद पंचायत मनोरा अंतर्गत समस्त दिव्यांगजनों का नवीन प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में आधार कार्ड, दिवयांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

और भी

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 15 मार्च से निःशुल्क JEE क्रैश कोर्स — आवास, भोजन, स्टडी मटेरियल और कंप्यूटर आधारित मॉक टेस्ट की पूरी व्यवस्था, 100 मेधावी छात्रों को मिलेगा सुनहरा मौका

जशपुर 24 फरवरी 2026 :कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स का आयोजन कराया जा रहा है । जिसमें जिले के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास , भोजन , कोर्स मटेरियल तथा कंप्यूटर बेस्ड मॉक टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी । उल्लेखनीय है कि आगामी जेईई -2 मेन की परीक्षा 02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के मध्य नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ली जाएगी ।
      संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पंद्रह दिवसीय क्रैश कोर्स के लिए जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय , अशासकीय और अनुदान प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने जेईई मेन-2, 2026 का फार्म भरा है , ऐसे 100 विद्यार्थियों को यह क्रैश कोर्स कराया जाएगा । उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जेईई मेन -2 फरवरी के अंतिम तिथि 25 फरवरी है। संकल्प में होने वाले क्रैश कोर्स में सम्मिलित होने के लिए आवेदन का ऑनलाइन लिंक सभी विद्यालय के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च , सायं 5:00 बजे तक होगी।

इन विद्यार्थियों को 15 मार्च को प्रातः 10.00 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में एक पालक के साथ अपनी उपस्थिति देनी होगी, साथ ही उन्हें जेईई मेन के भरे गए आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।

संकल्प जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन व एडवांस की तैयारी कराई जा रही है । प्रत्येक वर्ष दर्जनों विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों मे प्रवेश पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं । अभी तक अकेले संकल्प के  85 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं । सभी विद्यार्थियों को JEEMAINS स्तर की तीन पूर्ण पाठ्यक्रम आधारित टेस्ट भी लिया जाएगा l इसके साथ ही विद्यार्थियों को मुख्य मुख्य कॉन्सेप्ट समझाते हुए प्रश्नों को हल करने के तरीके और उत्तर देने का सही तरीक़ा समझाया जाएगा l

और भी

“ऑपरेशन प्रहार” :  पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई में 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति सीज — संगठित कबाड़ माफिया पर कसा शिकंजा

रायगढ़, 24 फरवरी 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है। *दिनांक 23 फरवरी 2026 की दोपहर*  पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन *करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये* है। पुलिस द्वारा *कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त* की गई है।
                
      कार्यवाही दौरान जप्त वाहन- ट्रक क्रमांक CG14D0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक CG04ML3765 से करीब 25 टन कबाड़, ट्रक CG15AC4339 से करीब 15 टन कबाड़ तथा ट्रक AP31TF7866 से करीब 29 टन कबाड़ जब्त किया गया।आरोपियों पर क्रमश:  इस्तागासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 धारा – 35(क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS  के तहत कार्रवाई की गई है । 
     
           पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ। कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध भी किया गया, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा *अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई* । 

इन पर कार्रवाई
1. सुल्तान खान पिता अमिर खान उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर नगर 
2. जाकिर मोहम्मद पिता असीर मोहम्मद उम्र 30 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा  जिला रायगढ़ 
3. महकुल अहमद  पिता एम.डी. दाउद अहमद  उम्र 50 साल साकिन चैनपुर थाना उमाव  जिला बलिया उ.प्र.
4. रघुबीर यादव पिता हलकाईन यादव उम्र 45 साल साकिन गडिगया थाना नोहटा जिला दमुह म.प्र.

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— 

      *“अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”*

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

और भी

जशपुर में स्वास्थ्य विभाग सख्त: पीएचसी कोल्हेनारिया के लैब टेक्नीशियन से 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण, जांच टीम को 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

जशपुर, 24 फरवरी 2026।
जिले के फरसाबहार विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेनारिया में पदस्थ मेडिकल लैब टेक्नीशियन श्री संजय कुर्रे के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है तथा पूरे प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

 अभद्रता, धमकी और अश्लील टिप्पणी के लगे हैं आरोप

दिनांक 22 फरवरी 2026 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में आरोप लगाया गया था कि पीएचसी कोल्हेनारिया में पदस्थ लैब टेक्नीशियन द्वारा नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील टिप्पणी तथा धमकी दी जा रही है। खबरों में यह भी उल्लेख किया गया था कि प्रताड़ना से परेशान नर्सों ने नाइट ड्यूटी करने से इंकार कर दिया है और आपातकालीन सेवाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

समाचार प्रकाशित होने के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आया, जिसके पश्चात विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

तीन दिवस में मांगा गया स्पष्ट अभिमत

सीएमएचओ कार्यालय से जारी आदेश में श्री संजय कुर्रे को निर्देशित किया गया है कि वे आरोपों के संबंध में अपना स्पष्ट अभिमत एवं स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मचारी को कुछ नहीं कहना है, जिसके बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।

चार सदस्यीय जांच समिति गठित

प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में —

  • डॉ. किरन्ती कुजूर, बीएमओ कुनकुरी — अध्यक्ष
  • डॉ. ए.डी. तिर्की, बीएमओ लोदाम — सदस्य
  • श्रीमती ललिता पैंकरा, पब्लिक हेल्थ नर्सिंग सुपरवाइजर, कुनकुरी — सदस्य
  • श्री वैभव सोनी, लेखापाल जशपुर — सदस्य

को शामिल किया गया है।

समिति को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे मामले की विस्तृत जांच कर संबंधित पक्षों के कथन, अभिलेख एवं परिस्थितियों का परीक्षण करते हुए सात दिवस के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।

विभाग ने दी निष्पक्ष जांच का आश्वासन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि कार्यस्थल पर अनुशासन, गरिमा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब सबकी निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो आगामी सात दिनों में सामने आने की संभावना है।

और भी

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट ,प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 24 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

और भी

अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की मिसाल: जशपुर के शासकीय राम भजन राय एनईएस कॉलेज में धूमधाम से आयोजित हुआ एनसीसी सीनियर रैंक सेरेमनी कार्यक्रम

जशपुर महाविद्यालय में एनसीसी रैंक सेरेमनी, कैडेट्स ने दिखाई काबिलियत

जशपुर नगर, 23 फरवरी 2026।
शासकीय राम भजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कल एनसीसी इकाई का “एनसीसी रैंक सेरेमनी कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुशासन, नेतृत्व और बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले कैडेट्स को रैंक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र की अध्यक्षता में यह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रवीण सतपती और एनसीसी अधिकारी कैप्टन ए.आर. पैकरा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनसीसी भारतीय सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में कार्य करती है और अनुशासन हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।

कार्यक्रम का संचालन सीनियर डिवीजन के कैडेट्स साहिल सिंह, ललिता यादव और शम्मी अंसारी ने किया। कैडेट्स ने एनसीसी के उद्देश्यों और अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का माध्यम है।

इस अवसर पर सीनियर डिवीजन के कैडेट्स को रैंक प्रदान किए गए। ललिता यादव को सीनियर अंडर ऑफिसर, साहिल सिंह और राहुल भगत को जूनियर अंडर ऑफिसर, आशीष भगत और अमिषा कुजूर को CQMS, उमेश पैकरा और एंजेलिना कुजूर को सर्जेंट, शिवम शुक्ला और संजय यादव को कॉर्पोरल, शम्मी अंसारी और अन्नू यादव को लांस कॉर्पोरल का रैंक मिला।

प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में मददगार होते हैं। अंत में एनसीसी अधिकारी कैप्टन ए.आर. पैकरा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और कैडेट्स का आभार जताया।

और भी

“ऑपरेशन आघात” का जंगल में जबरदस्त एक्शन: बरभौना के घने वन में ध्वस्त हुई अवैध महुआ शराब की भट्ठी, पुलिस रेड से तस्करों में मचा हड़कंप

 रायगढ़, 24 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत थाना छाल पुलिस द्वारा *ग्राम बरभौना* में कल छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरभौना के बाहर जंगल क्षेत्र में भट्ठी बनाकर अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही है।

         सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देख अवैध शराब बनाने में संलिप्त व्यक्ति मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया।

          गौरतलब है कि हाल ही में थाना प्रभारी छाल द्वारा छाल बस्ती में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी तथा ग्रामीणों को ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों की जागरूकता और सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की है। गांव में मुनादी कराकर अवैध शराब बनाने वालों को फिर से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ा जायेगा और कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।

  *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश* — 

        “अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

        इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक भूपेश राठिया, प्रबंध राठिया, उमेंद्र उरांव एवं सतीश जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

और भी

रांची से दिल्ली के लिए उड़ा चार्टर्ड एयर एंबुलेंस चतरा के समरिया जंगल में भीषण हादसे का शिकार, उड़ान भरने के 23 मिनट बाद टूटा एटीसी संपर्क, विमान में सवार पायलट, मेडिकल टीम और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत

रांची/चतरा। रांची से दिल्ली जा रहा एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले के समरिया जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एयर एंबुलेंस शाम 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के लगभग 23 मिनट बाद, शाम 7:34 बजे विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके कुछ देर बाद चतरा के समरिया क्षेत्र में जंगल के अंदर विमान के गिरने की सूचना मिली।


दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल सात लोग सवार थे। इनमें—
कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)
संजय कुमार (मरीज)
अर्चना देवी (परिजन)
धूरू कुमार (परिजन)
विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)
सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ)

सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।स्रोत एजेंसी

और भी

24 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल: चंद्रमा वृषभ में, स्थिरता के साथ अवसरों का दिन, कई राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह

नारायणपुर 24 फरवरी 2026। मंगलवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष प्रभाव लेकर आया है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है, जिससे स्थिरता, धैर्य और व्यावहारिक सोच को बल मिलेगा। वहीं सूर्य, बुध और शुक्र का प्रभाव कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, पदोन्नति और पारिवारिक सुख के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्च के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रस्तुत है सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, समाचार पत्र शैली में—

 मेष: आर्थिक लाभ के संकेत, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और उपलब्धि से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। व्यापार में नई डील फाइनल होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, विशेषकर सिरदर्द या थकान की शिकायत हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।

 वृषभ: आत्मविश्वास में वृद्धि, रुके कार्य पूरे होंगे

चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आत्मबल मजबूत रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में स्थिरता और व्यापार में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। हालांकि खान-पान में सावधानी जरूरी है, पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

 मिथुन: खर्चों में वृद्धि, लेकिन आय के नए स्रोत खुलेंगे

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।

 कर्क: पारिवारिक सुख में वृद्धि, यात्रा के योग

कर्क राशि के लोगों को आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण या यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य में हल्की थकान संभव है।

 सिंह: करियर में तरक्की, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 कन्या: भाग्य का साथ, निवेश में लाभ

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबी अवधि के निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला: साझेदारी में सफलता, कानूनी मामलों में राहत

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफा होगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य है।

 वृश्चिक: मेहनत रंग लाएगी, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय

वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी में नई उपलब्धि हासिल होगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी संवेदनशीलता रखनी होगी। सेहत ठीक रहेगी।

 धनु: सकारात्मक ऊर्जा, करियर में नई दिशा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आया है। करियर में बदलाव या नई योजना की शुरुआत हो सकती है। परिवार में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर: परिश्रम का लाभ, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। परिवार में किसी बड़े निर्णय की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 कुम्भ: रचनात्मक कार्यों में सफलता, मानसिक सक्रियता

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त है। मीडिया, लेखन या कला से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

 मीन: संवाद से समाधान, व्यापार में लाभ

मीन राशि के लिए आज संवाद और समझदारी से कार्य करने का दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, सर्दी-जुकाम की आशंका है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर मानसिक स्थिरता और आर्थिक निर्णयों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। मंगलवार होने से हनुमान जी की उपासना लाभकारी रहेगी। जरूरतमंद को दान करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

(नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत निर्णय अपनी विवेकानुसार लें।)

और भी

दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी सौगात: बिचीटोली–मनोरा, जूनाडीह–बासनतला और नारायणपुर–पत्थलगांव मार्ग पर बस सेवा शुरू, अब जिले में कुल 11 बसें दे रही नियमित परिवहन सुविधा


जशपुरनगर 23 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत तीन रूट के बसों को नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इनमें क्रमशः बिचीटोली से मनोरा, जूनाडीह (लवाकेरा) से बासनतला, नारायणपुर (किलकिला) से पत्थलगांव रूट के बसें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में 08 बसें संचालित है। 
         इस प्रकार जशपुर जिले में कुल 11 बसे संचालित हो रही है। इससे जिले के ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिल सकेगा। यह पहल ग्रामीण अंचलों में बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने और आम जनता की आवागमन को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
            कार्यकम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर श्री लोकहित भगत  एवं अन्य जनप्रतिनिध एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और भी

विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय - मुख्यमंत्री शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल

*

रायपुर, 23 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए।           

                 मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के प्रेम और आदर से हम सब अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़े स्नेह के साथ विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मिक शांति के प्रसार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांति सरोवर और शांति शिखर जैसे आध्यात्मिक केंद्रों में सदैव सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। संस्था का 137 से अधिक देशों में विस्तार होना अत्यंत सुखद और प्रेरक है।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में जनजागृति लाने का कार्य कर रहा है। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में संस्था की भूमिका उल्लेखनीय है। जनजातीय क्षेत्रों में भी संस्था द्वारा सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों से स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ मिला है।
            इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने और पवित्र ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने भी ब्रह्मा भोजन का आनंद लिया।
            कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा के सभी सदस्यों को माउंट आबू आने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहर्ष स्वीकार करते हुए वहां आने की सहमति दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
              कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से मृत्युंजय भाई, आत्म प्रकाश भाई, हेमलता दीदी, लता दीदी, आशा दीदी, सरिता दीदी एवं सविता दीदी सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में सहभागी रहे।

और भी

ओडिसा के सुंदरगढ़ में धर्मरक्षा का महासंकल्प: 210 जनजातीय परिवारों को प्रबल प्रताप ने सनातन धर्म में कराई घरवापसी, वैदिक अनुष्ठान के बीच गूंजा सांस्कृतिक स्वाभिमान का जयघोष

सुन्दरगढ़ 23 फरवरी 2026 : शुद्धि आंदोलन के प्रणेता स्वामी श्रद्धान्दनंद जी के अवतरण दिवस पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में करुआ बहाल, सुंदरगढ़ (ओड़िशा ) में आयोजित ऐतिहासिक एवं आत्मगौरवपूर्ण "आंचलिक जनजाति धर्मरक्षा महायज्ञ" कार्यक्रम में 210 जनजाति भाई-बहनों की अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें वैदिक मंत्र उच्चारण, यज्ञ के उपरांत पांव पखारकर सनातन धर्म में घर वापसी कराई। 
यह अवसर सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रेरणादायी प्रतीक बना।

इस गरिमामयी अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यकारी प्रमुख श्री अशोक गाँधी जी, विहिप केंद्रीय सह मंत्री श्री अचूता नंदकर जी, श्री दिलीप मेहर जी (विहिप, सुंदरगढ़), श्री करनेल सिंह जी ( विहिप, जशपुर), श्री परमानंद बाघ जी, श्री अनिल कुमार संतुका (विहिप ओड़िशा )एवं अन्य गणमान्यों की विशेष उपस्थिति रही।

यह अभियान परम श्रद्धेय स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के प्रेरणा से संचालित किया गया जिन्होंने अपने जीवनकाल में ओड़िशा में लगातार घर वापसी कार्यक्रम किए और आज भी यह अभियान उनकी पावन प्रेरणा और धर्मनिष्ठ संकल्प से उनके पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव निरंतर आगे बढ़ा रहें है। जनजाति समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा हेतु यह प्रयास राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है। हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संकल्पित हैं कि समाज जागरण और धर्म संरक्षण की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी।

कार्यक्रम में प्रबल जी नें कहा कंधमाल, ओड़िशा में ही जनजातियों के मतांतत्रण का षणयंत्र रच रहें मिशनरी माफिया के विरुद्ध स्वामी लक्ष्मान्दनंद जी नें संघर्ष किया था जिससे उनकी कायरतापूर्ण हत्या कर दी गयी थी. आज का यह घर वापसी उन महान संतो को हम समर्पित करके श्रद्धांजलि देते हैँ " जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए देश एवं धर्म के लिए"
प्रबल जूदेव नें यह भी कहा कि "जनजाति समाज भारत के आधार स्तम्भ हैँ इसीलिए राष्ट्र विरोधी ताकतें इनको टारगेट करते हैँ. ओड़िशा के जनजाति अपने गौरवपूर्ण पूर्वजों के इतिहास एवं योगदान को नहीं भूले. ओड़िशा के कई अमर स्वतंत्रता सेनानी जैसे वीर सुरेंद्र साई, डोरा बिसोयी, चक्र बिसोयी, रिंडो माझी,धरणीधर नायक जैसे जनजाति योद्धाओं नें अंतिम सांस तक अंग्रेजो से लड़ा और माँ भारती की रक्षा की. आज अंग्रेज़ खदेड़ दिए गए परन्तु मतांतत्रण का बीज बो दिया जो हमारे धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैँ इसीलिए हमें मिलकर संघठित होकर राष्ट्र विरोधी आसुरी शक्तियों से लड़ना होगा.
जनजाति हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है।"

और भी

नेपाल के धाडिंग में भीषण सड़क हादसा: गजुरी के पास त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत,

काठमांडू, 23 फरवरी (भाषा)। नेपाल के धाडिंग जिले में गजुरी क्षेत्र के पास रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। नेपाल  मीडिया के अनुसार इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब बस पोखरा से काठमांडू नेपाल की ओर जा रही थी। गजुरी के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सीधे नदी में गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धाडिंग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की संख्या 30 से अधिक थी। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लोग अब भी लापता हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सरकार ने घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि धाडिंग जिले से होकर गुजरने वाला पृथ्वी राजमार्ग नेपाल का एक प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जहां अक्सर सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।-स्रोत एजेंसी

और भी

भारत ने अफगानिस्तान में पाक हवाई हमलों की निंदा की


नई दिल्ली, 23  फरवरी 2026: भारत ने रविवार को अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की खबर है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, “भारत पाकिस्तान के इस कदम की कड़ी निंदा करता है।”
इससे पहले भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की थी कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की जाए।

और भी

आज का राशिफल — 23 फरवरी 2026, सोमवार : आज चंद्रमा करेंगे मेष से उच्च राशि वृष में संचरण, इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल — 23 फरवरी 2026, सोमवार : 

आज के दिन ग्रहों की चाल से सभी राशियों में निर्णय, स्पष्टता और कर्मक्षेत्र में उन्नति‑विचार की ऊर्जा बनी हुई है। चंद्रमा मेष राशि में रहने के कारण खासकर कई राशियों के लिए काम आसान, अवसर शानदार और मनोबल ऊँचा रहेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए संयम, सोच‑समझ और स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

मेष (Aries)

आज हर क्षेत्र में जोश, उत्साह और भाग्य का साथ मिलेगा। अरमानों को पूरा होने की दिशा मिलेगी, इन्हें कार्य में सफलता की अनुभूति होगी और परिवार‑सम्बंधों में संतुलन बना रहेगा। कार्यस्थल पर विशिष्ट पहचान मिल सकती है। धन‑लाभ के संकेत भी हैं। मन शांत और शरीर स्वस्थ रहेगा।

संकेत: निर्णय लेने में धन योग, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि  

वृषभ (Taurus)

आज सोच‑समझकर निर्णय लें। किसी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। परिवार में मतभेदों का हल ढूँढें। स्वास्थ्य औसत रहेगा — खासकर पाचन से जुड़ी छोटी‑छोटी बातों पर ध्यान दें। करियर में आपका बल देर से ही सही, लेकिन मजबूती से काम करेगा।

चैलेज: खर्चीले निर्णय से बचें, गलतफहमियों को शांत करें

मिथुन (Gemini)

आज आपके लिए धन‑लाभ और मनचाहा परिणाम मिलने के संकेत हैं। काम में सराहना मिलेगी और घरेलू जीवन में सुख‑शांति रहेगी। पुराने मित्रों से सहयोग मिल सकता है। मन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी — निवेश के लिए बुद्धिमत्ता से कदम उठाएं।

फोकस: भविष्य‑अनुकूल निवेश, ध्यानभरा निर्णय

कर्क (Cancer)

करियर और व्यवसाय में विशेष उन्नति के योग हैं। जो काम रोक‑टोक में थे, वे आज प्रगति पाते दिखेंगे। घरेलू माहौल शांत रहेगा और माता‑पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहेगा पर थकान न होने दें।

शुभ: माँ‑बाप का आशीर्वाद, कार्य में गति

सिंह (Leo)

आज ऊर्जा थोड़ी कम महसूस हो सकती है और पेट या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या सताए। काम में बाधाएँ आ सकती हैं — क्रोध और जल्दबाजी से बचें। धार्मिक स्थल का दौरा मानसिक शांति दे सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा।

सावधान: स्वास्थ्य पर ध्यान, विवादों से बचें

???? कन्या (Virgo)

आज नए काम की शुरुआत से बचें। जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उन्हें पूरा करने पर ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखकर मौन रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें और खान‑पान में संयम रखें।

टिप: मौन और संयम से काम लें, धन बचाएँ

⚖️ तुला (Libra)

आज रोमांस, मनोरंजन और सामाजिक क्षेत्र में यश‑कीर्ति का विस्तार देखने को मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं और दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य और मनोबल सामान्य से अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताना शुभ रहेगा।

शुभ: यश‑कीर्ति, साझेदारी लाभ

वृश्चिक (Scorpio)

आज घर‑परिवार में सुख‑शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन‑लाभ हो सकता है तथा अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। महिलाओँ के मायके से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।

टिप: अधूरे कामों को पूरा करें

धनु (Sagittarius)

मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताने से आनंद मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे योजनाएँ सफल होती दिखेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में मिलन‑समय बितेगा।

शुभ: भाग्य वृद्धि, आनंद‑समय

मकर (Capricorn)

आज आपके लिए आर्थिक योजनाओं और भविष्य‑निर्माण का अच्छा दिन है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। व्यक्ति‑व्यवहार में संयम रखें। घर‑परिवार का सहयोग मिलेगा।

केंद्र: योजनाओं पर ध्यान, आर्थिक सुरक्षा

कुंभ (Aquarius)

आज परिवार और मित्रों का सहयोग आपकी प्रगति में सहायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भविष्य‑निर्माण में रुचि बढ़ेगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और विरोध‑प्रतिकूलता से बचें।

फोकस: सामूहिक सहयोग, सकारात्मक सोच

मीन (Pisces)

आज मानसिक उत्साह बेहतर रहेगा और आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही प्रमुख कार्यों में सफलता के संकेत हैं। मनोबल ऊँचा रहेगा और लक्ष्य‑निर्माण में गति मिलेगी।

शुभ: आत्मविश्वास, तेज गति

और भी