ताजा खबरें


बड़ी खबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कृषकों को मिल रहा निरंतर लाभ, आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे किसान

जशपुर, 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20वीं किस्त का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ, जिसका प्रभाव जिला जशपुर के कृषकों में भी उत्साह देखने को मिला।

जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी कृषक श्री धीरजन राम को योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रत्येक किस्त प्राप्त हो रही है। आज उन्हें 20वीं किश्त भी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनके जैसे छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेती-किसानी के मौसम में बीज, खाद, दवाई, सिंचाई और मजदूरी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने कहा कि “इस योजना से साल में ₹6000 मिलते हैं, जो हम जैसे ग्रामीण कृषकों के लिए बहुत मायने रखते हैं। अब हमें खेती के लिए इधर-उधर उधार नहीं मांगना पड़ता।”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए सार्थक प्रयास भी कर रहे हैं।

 छत्तीसगढ़ शासन की सतत निगरानी और जिला प्रशासन के समन्वय से योजना का लाभ जिले के पात्र कृषक तक पहुंच रहा है। किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

और भी

स्वास्थ सुविधाएं दुरुस्त करने युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से की मुलाकात

जशपुर 02 अगस्त 2025: जिला चिकित्सालय में स्वास्थ सुविधाएं दुरुस्त करने नपा.उपाध्यक्ष युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की और जिला चिकित्सालय में व्यस्त समस्याओं सहित अति आवश्यक सेवा के संबंध चर्चा कर निदान का मांग किया है।
ज्ञात हो कि राज्य के स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल कल दोपहर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।यहां नपा.उपाध्यक्ष युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने उनसे मुलाकात करते हुए बताया कि इस वक्त जिला चिकित्सालय में काफी समस्याएं हैं,जिस कारण समुचित स्वास्थ सुविधा का लाभ आम जनों को नहीं मिल पा रहा है।आमजनों की सुविधा के लिए यहां अति आवश्यक रूप से गायनोलॉजिस्ट और आर्थोपेडिक्स के पद पर भर्ती की जाये।जिला चिकित्सालय में इस वक्त हाई टेक सोनोग्राफी मशीन स्थापित किया जा चुका है लेकिन इसे ऑपरेट करने के लिए ऑपरेटर का अभाव है जिस कारण मरीजों के समुचित जांच के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,इतना ही नहीं एमडी मेडिसिन के साथ साथ डीएम गैस्ट्रोलॉजिस्ट की मांग उचित उपचार और जांच के लिए युवराज यश प्रताप ने किया है। उक्त समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही त्वरित निदान किया जायेगा।

और भी

*नुवाखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित : विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार....कहा उड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपरा 'नुवाखाई' को मान्यता देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को मुख्यमंत्री ने किया है सम्मानित*

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को नुवाखाई (ऋषि पंचमी) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा जारी किया गया है, जो रायपुर नगर निगम और नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में प्रभावी रहेगा।

यह स्थानीय अवकाश माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आशीर्वाद एवं आदेश स्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य में घोषित किया गया है, जो कि राज्य में निवासरत लगभग 35 लाख उड़ियाभाषी एवं छत्तीसगढ़ नागरिकों के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का विषय है।

उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा: 

 "यह अत्यंत आनंद और गर्व का विषय है कि हमारे मुख्यमंत्री ने उड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपरा 'नुवाखाई' को मान्यता देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को सम्मानित किया है।"

विधायक श्री मिश्रा ने समस्त उड़ियाभाषी समाज की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य में सांस्कृतिक एकता, समरसता और पारस्परिक सम्मान को और अधिक सशक्त बनाएगा।

                        ( विधायक कार्यालय )
                        रायपुर उत्तर विधानसभा

और भी

*जिले के सभी कार्यालयों में जहां 10 से अधिक महिलाएं कार्यरत उन स्थानों पर आन्तरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य.....नहीं करने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना*

जशपुर 1अगस्त 25/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर छ०ग० के पत्र रायपुर, दिनांक 21.07.2025 एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के पत्र  दिनांक 23.04.2025 के द्वारा ऑरेलियानों फर्नान्डिस बनाम गोवा राज्य एवं अन्य के मामले को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय पिटीशन के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के परिपालन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH) के क्रियान्वयन के संबंध में जिला अन्तर्गत ऐरो समस्त कार्यालय जहाँ 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है वहां महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आन्तरिक शिकायत समिति का गठन किये जाने के निर्देश है। जिले में संचालित सभी विभाग शासकीय एवं गैरशासकीय संस्थाओं / कार्यालयों, संगठन, उपक्रम, प्रतिष्ठान, उद्यम, संस्थान, कार्यालय, शाखा अथवा इकाई जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सरकार  स्थानीय प्राधिकरण  सरकारी कम्पनी निगम  सहकारी सोसाइटी द्वारा प्रदत्त निधियों द्वारा स्थापित, स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन अथवा वित्त पोषित हो। निजी क्षेत्र का संगठन, उपक्रम, संस्थान, प्रतिष्ठान, सोसाइटी, न्यास, गैर-सरकारी संगठन, ईकाई अथवा सेवा प्रदाता जो वाणिज्यिक, व्यावसायिक, शैक्षिक, मनोरंजन, औद्योगिक, स्वास्थ्य सेवायें अथवा वित्तीय क्रियाकलाप कर रहा हो जिसमें उत्पादन, आपूर्ति, विक्रय, वितरण, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम, खेलकूद का संस्थान, स्टेडियम, खेल परिसर, प्रतियोगिता अथवा खेल का स्थान, उन सभी उद्यमों छोटे बड़े सभी उद्यम  उद्योग विभाग से पंजीकृत होते है आदि निजी क्षेत्र जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, उक्त अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत आंतरिक शिकायत समिति गठन किया जाना है। व अधिनियम की धारा 26 के अनुसार आंतरिक शिकायत समिति गठित नहीं किये जाने पर नियोक्ता ,कार्यालय प्रमुख 50 हजार रूपये का जुर्माने का प्रावधान है।

एतद् आपके अधीनस्थ समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों/उपक्रमों/प्रतिष्ठानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन, सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ 05 अगस्त 2025 तक पूर्ण करना

और भी

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र, अब तक 2856 लोगों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा सुविधाएं कराई गई उपलब्ध......*

जशपुरनगर 1 अगस्त 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र बन चुका है।यहां स्वास्थ्य से जूझते गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोग जो इलाज के लिए भटक चुके होते हैं, वे अब सीधे बगिया पहुंचते हैं। यहां न केवल उन्हें गंभीरता से सुना जाता है, बल्कि हर संभव मदद भी सुनिश्चित की जाती है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन" की शुरुआत की है। यह हेल्पलाइन सेवा जिले के उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारियों या इलाज के अभाव में परेशान थे।सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्राप्त आवेदन अनुसार अब तक इस पहल के अंतर्गत 2856 मरीजों को इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, दवाइयाँ, अस्पताल में भर्ती की सुविधा, रेफरल सेवा और आवश्यकतानुसार एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा चुकी है।

सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन देने के 5 मिनट के भीतर मिल रही मदद


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू की गई स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन अब तेज, प्रभावी और भरोसेमंद सेवा बन चुकी है।इस हेल्पलाइन की सबसे विशेष बात यह है कि सीएम कैंप कार्यालय 'बगिया' में कोई भी व्यक्ति जैसे ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए आवेदन करता है, मात्र 5 मिनट के भीतर हेल्पलाइन टीम की कॉल उसके पास पहुंच जाती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल से अब हजारों मरीजों को इलाज के लिए तत्काल सहायता मिल रही है।


लोगों का अनुभव बना भरोसे की कहानी

ग्राम गोरिया के कोरवाबहरी निवासी बजरंग राम बताते हैं कि उनकी माता संतरा बाई का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया आवेदन लेकर पहुंचे थे।और इलाज के लिए उनके सामने आर्थिक समस्या थी। उन्होंने बगिया में आवेदन दिया और 4 मिनट बाद हेल्पलाइन से कॉल आया। उसके बाद उनके इलाज के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। आज इनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है।

और भी

*छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात : यात्रियों को मिली नई ट्रेन सुविधा,रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी*

रायपुर, 1 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिनमें से 5 स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन भी पहले से जारी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उदाहरण हैं।

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिससे जनता को सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

और भी

*केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से मुख्यमंत्री श्री साय ने की मुलाकात, बोधघाट बहुउद्देश्य परियोजना पर विस्ईतार से चर्चा*

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर के लिए प्रस्तावित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि बस्तर क्षेत्र में अब नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है और विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। ऐसे में बोधघाट जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण संबंधी आवश्यक पहल करने के विषय में विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए परियोजना से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के सहयोग से बोधघाट परियोजना शीघ्र साकार रूप लेगी और यह बस्तर की आर्थिक उन्नति और सामाजिक बदलाव का प्रमुख आधार बनेगी।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों व उपलब्धियों की दी जानकारी*

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। 

उन्होंने कहा राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में सहयोग और मार्गदर्शन पर श्री शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

और भी

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री मोदी को दिया न्यौता*

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी भी दी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ अमृत रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाएगी। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेज़ी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ‘अंजोर विज़न @2047’  दस्तावेज़ तैयार किया है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ के समावेशी और सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह विज़न दस्तावेज़ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सुधार और नवाचार-आधारित पहलों पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार के “जन विश्वास अधिनियम 2023” से प्रेरणा लेते हुए राज्य में “जन विश्वास विधेयक 2025” पारित किया है, जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और आम नागरिकों की पहुंच अधिक सुलभ एवं सहज बनी है।

राजधानी नवा रायपुर के सुनियोजित और तीव्र विकास हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से साझा की। उन्होंने बताया कि इस प्राधिकरण के माध्यम से राजधानी क्षेत्र को एक आधुनिक, स्मार्ट एवं तेज़ी से विकसित शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को राज्य में औद्योगिक निवेश और रोज़गार सृजन के क्षेत्र में हो रही उल्लेखनीय प्रगति की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में लागू की गई नई औद्योगिक नीति 2024-30 के परिणामस्वरूप राज्य में निवेशकों की रुचि निरंतर बढ़ रही है। नीति के तहत सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया गया है, जिससे उद्योगों की स्थापना सरल, त्वरित और पारदर्शी बनी है। 1000 से अधिक व्यक्तियों को रोज़गार प्रदान करने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नवंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच अब तक 84 कंपनियों से कुल 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है, और एआई डेटा सेंटर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार, टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट और आईटी सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ को तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी दो नई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है। रायपुर में विकसित की जा रही मेडिसिटी एक आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब के रूप में पहचान प्राप्त होगी और व्यापक स्तर पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही पुनर्वास और विश्वास बहाली की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन की ओर लौटे हैं। इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का तीव्र विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

और भी

लाखों के विकास कार्यों का जशपुर विधायक ने किया भूमिपूजन......सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

जशपुर : झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र से लगे ग्राम टांगरटोली में निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत पहुंची।यहां उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं को विस्तार से बताते हुवे इसका लाभ उठाने जागरूक किया।

        ज्ञात हो कि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के अथक प्रयास से ग्राम टांगरटोली में 7 लाख की लागत से आरसीसी रोड एवं 10 लाख की लागत से तटबंध का कार्य स्वीकृत हुआ।जिसका आज विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया।उक्त कार्य का भूमि पूजन करने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में यहां मौजूद रही।श्रीमती भगत के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त कराए जाने का बात कहा।श्रीमती भगत ने कहा कि राज्य में इस वक्त विष्णु देव की सरकार हैं और केंद्र में मोदी की। डबल इंजन की सरकार होने के कारण यहां विकास कार्य तेजी से हो रहा है,ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताते हुए इसका लाभ उठाने ग्रामीणों को विधायक ने प्रेरित भी किया।श्रीमती भगत ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार में सभी धर्मों वर्गों और समुदायों का ध्यान रखते हुए लाभकारी योजनाओं का सफल संचालन और क्रियान्वयन किया जा रहा है।जिस कारण इनके विकास और उत्थान में तेजी आई है।ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती भगत से स्थानीय कब्रिस्तान में 1 शेड निर्माण का मांग किया,जिस पर श्रीमती भगत ने उक्त शेड निर्माण जल्द कराए जाने का घोषणा किया।
इस दौरान संजय गुप्ता,दीपू मिश्रा,बीडीसी नजमुद्दीन,सरपंच जयमुनी,नासिर खान,असद शाह,नशीद समरुद्दीन,अजीज,गफ्फर,जुल मेम्बर जब्बार,दुबराज,जॉनी,कल्लू,खुर्शीद,मंसूर इसराफी मौजूद रहे।

और भी

मनोरा विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मुख्य अतिथि में हुआ संपन्न

 :-

 मनोरा । विकासखंड मनोरा में खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती शांति भगत जिला पंचायत सदस्य, परमेश्वर भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत, हैप्पी कमल कुजूर जनपद उपाध्यक्ष मनोरा, आस्ता मंडल अध्यक्ष पंकज जयसवाल, सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद भगत, बीडीसी शोषण टोप्पो, सलमा भगत, रंजीत भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद राम भगत, शाला प्रबंधन विकास समिति सेजस मनोरा के अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ साथ बहुत अधिक संख्या में अभिभावक छात्र-छात्राएं शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए श्रीमती रायमुनी भगत माननीय विधायक जशपुर ने कहा कि छात्र हमारे देश के भविष्य हैं शिक्षक अभिभावक मिलकर उनके भविष्य को संवारें। श्रीमती शांति भगत जिला पंचायत सदस्य ने कहा मैं इसी विद्यालय में पढ़ी हूं आप भी अच्छे से पढ़ें और स्वस्थ सुंदर शिक्षित भारत के निर्माण में सहयोग दें। जनपद उपाध्यक्ष हैप्पी कमल ने कहा कि  गरीबी कभी भी शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए बाधक नही होती यदि लक्ष्य पाने के लिए इरादा मजबूत हो। जनपद अध्यक्ष परमेश्वर भगत द्वारा शिक्षक के द्वारा बताये गये मार्ग का पूर्ण समर्पण के साथ अनुशासन के साथ पालन करे तो सफल जरूर होंगे।
       इस अवसर पर पीएम श्री मनोरा के कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं को माननीय विधायक महोदय के द्वारा पुस्तक, गणवेश कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
         विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 अंतर्गत विकासखंड स्तर पर प्रावीण्य सूची के अनुसार हायर सेकेंडरी के नितेश कुमार पिता श्यामलाल राम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खरसोता पीएम श्री सेजस मनोरा की जागृति भगत पिता दिलीप भगत शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला आस्ता की प्रियंका खाखा पिता रूबेन खाखा शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला आस्ता के अशियन राम पिता श्री प्रदीप राम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हाई स्कूल प्रावीण्य सूची के अनुसार हाईस्कूल सोगडा की श्यामा प्रधान पिता मनोज प्रधान रिफत फातिमा पिता मोहम्मद जीशान खान एवं कुमारी नंदिनी  पिता श्री दुबराज सिंह सेजेस मनोरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उल्लास कार्यक्रम के तहत मार्च 2025 में आयोजित महापरीक्षा अभियान में सफल हुए परीक्षार्थियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शाला परिसर के अंदर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ट्री गार्ड के साथ पीपल एवं अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
      संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक तरुण कुमार पटेल के द्वारा किया गया कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगतपाल राम भगत एवं विपिन विकास खरें उल्लास प्रभारी मनोरा, प्राचार्य श्री जे.एन. बैरागी सभी संकुल प्राचार्य, सभी संकुल समन्वयक एवं सेजस मनोरा के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

और भी

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जशपुर के जोगेंद्र प्रसाद यादव बने जिला अध्यक्ष

जशपुर, 1 अगस्त 2025।
जशपुर जिले के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे श्री जोगेंद्र प्रसाद यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जशपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के द्वारा की गई है। 

जोगेंद्र यादव लंबे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पद पर हैं। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और दायित्वों के प्रति समर्पण को देखते हुए संघ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संघ की उम्मीद है कि श्री यादव के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण होगा।

अपनी नियुक्ति पर श्री यादव ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सदैव कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे और संगठन की गरिमा को बनाए रखने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके जिला अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री संजीव शर्मा, और कोषाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने शुभकामनाएं दी हैं।

और भी

*बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज – मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात*

नई दिल्ली, 01 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से "खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स" के रूप में आयोजित करने की सहमति प्रदान की गई। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड के मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिससे राज्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) का क्षेत्रीय केंद्र छत्तीसगढ़ में स्थापित करने तथा राज्य में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए नए स्टेडियम एवं प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की माँग भी रखी। केंद्रीय मंत्री ने इन विषयों पर भी शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत भी उपस्थित थे।

और भी

*छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से रांची में मिली प्रियंवदा सिंह जूदेव,जिला चिकित्सालय में बर्न यूनिट की मांग*


जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने झारखंड के रांची में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रिया सिंह ने जशपुर के जिला चिकित्सालय में बर्न यूनिट ना होने से जरूरतमंद मरीजों को हो रही परेशानी का मामला मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में जशपुर के साथ   छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंतर्राजयी सीमा में बसे हुए झारखण्ड के गाँवों के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैँ। ऐसे में बर्न यूनिट की सुविधा णा होने से मरीजों को लेकर अंबिकापुर,रांची और रायगढ़ दौड़ने की मजबूरी हो जाती है। इससे मरीजों की जान बचाने के लिए कीमती समय और रूपये दोनों ही खर्च होता है।  इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सको की कमी को दूर करने का अनुरोध भी जूदेव ने किया।मंत्री जायसवाल ने बर्न यूनिट शुरू करने और चिकित्सको की कमी पूरा करने का आश्वासन देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जशपुर में चिकित्सा समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मेडिकल कालेज की स्वीकृति दी है। भवन निर्माण और आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए सरकार बजट जारी कर चुकी है।  जल्द ही यह अस्तित्व में आ जाएगा। इससे जिलेवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान झारखंड के दिग्गज भाजपा नेता अधिराज नारायण सिंह भी मौजूद थे। मंत्री जायसवाल ने रामगढ़ राज परिवार का अविभाजित बिहार और झारखंड के विकास में योगदान की सराहना की।

और भी

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से चेन्नई में हुए दुखद निधन के बाद मृतक राजू नाग का शव गृह ग्राम पहुंचा,,,,सीएम कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों ने लगाई थी गुहार........*

जशपुरनगर 1 अगस्त 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चेन्नई में हुए दुखद निधन के बाद मृतक का शव गृह ग्राम चिकनीपानी पहुंचा।गौरतलब है कि राजू नाग के शोकाकुल परिजनों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। एक सामान्य ग्रामीण परिवार के लिए यह कार्य असंभव सा प्रतीत हो रहा था, लेकिन इस पीड़ा की पुकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंची और वही क्षण था, जब संवेदनशील शासन ने मानवता का हाथ बढ़ाया।मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यक्तिगत रूप से मामले को संज्ञान में लिया और तुरंत शव को सुरक्षित रूप से लाने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गुरुवार की शाम राजू नाग का शव झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा और शुक्रवार की सुबह मुक्तांजली शव वाहन के माध्यम से शव को उसके गृह ग्राम चिकनीपानी लाया गया, जहाँ परिवार और ग्रामवासी भारी मन से अंतिम दर्शन कर पाए।इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए शव लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। शासन की पहल से न सिर्फ शव वाहन की व्यवस्था की गई, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी सहायता प्रदान की गई।परिवारजनों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय की इस संवेदनशीलता और तत्परता के लिए गहरा आभार जताया है। मुख्यमंत्री की यह पहल एक बार फिर यह सिद्ध करती है कि उनकी सरकार आमजन के दुःख-दर्द में हर वक्त सहभागी है।

और भी

भारत सरकार का छत्तीसगढ़ में स्मारकों, किलों और अन्य धरोहर संरचनाओं के लिए बड़ा कदम ₹26.24 करोड़ का मिला आवंटन*

रायपुर 31 जुलाई 2025/भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्मारकों, किलों और अन्य धरोहर संरचनाओं की पहचान और संरक्षण के लिए व्यापक सर्वेक्षण किया है और पिछले पाँच वर्षों में इन कार्यों के लिए ₹26.24 करोड़ का आवंटन किया है। यह जानकारी संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
मंत्री ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वर्ष 2014-15 से 2024-25 तक छत्तीसगढ़ में गांव-गांव सर्वेक्षण किया। इस दौरान 764 गांवों का सर्वेक्षण हुआ, जिनमें से 73 गांवों में प्राचीन अवशेष पाए गए, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में केंद्र संरक्षित स्मारकों और स्थलों की मरम्मत, संरक्षण और रखरखाव के लिए वर्ष 2020-21 में ₹2.89 करोड़, 2021-22 में ₹4.78 करोड़, 2022-23 में ₹7.50 करोड़, 2023-24 में ₹5.94 करोड़ और 2024-25 में ₹5.13 करोड़ का आवंटन किया। हर वर्ष यह राशि पूरी तरह खर्च की गई।
मंत्रालय ने कहा कि यह पहल देश की मूर्त सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों व स्थलों को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

और भी

घटना में मामले की जांच का बिजली विभाग के ई ई ने किया दावा,ठेकदार ने लगाया गंभीर आरोप तो चिकित्सक ने कहा 80 प्रतिशत झुलसे दोनों घायलों का प्राथमिकी उपचार कर बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर किया जा रहा रिफर

जशपुर : बिजली मरम्मत के कार्य में झुलसे दोनों घायल बुरी तरह झुलसे हुए है,उनका इलाज कर रहे चिकित्सक के अग्रवाल ने बताया कि घायलों का समुचित उपचार जारी है,दोनो मजदूर गंभीर रूप से लगभग 80 प्रतिशत झुलसे हुए है।इनका बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रिफर किया जा रहा है।
वहीं बिजली विभाग के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए उक्त कार्य में लगे बिजली ठेकेदार रमेश सिंह ने कहा कि उनके द्वारा रजौटी ग्राम के बिजली सुधार का कार्य कराया जा रहा था,जिसमें परमिट लेकर बिजली बंद कराया गया था,लेकिन अचानक कहीं से बिजली का प्रवाह तेज गति से चालू हुआ और दुर्घटना घटित हुआ है।ठेकेदार ने बताया कि इस कार्य में कुल 7 मजदूर लगे हुए थे जिसमें दो मजदूर कार्य के दौरान घायल हुए है।उनका उचित उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
 जिला अस्पताल पहुंचे बिजली विभाग के ई ई विनोद पंडित ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी,घटना रजौटी ग्राम का है जहां कार्य के दौरान दो मजबूर बिजली का झटका लगने से झुलस गए है।इनका उचित उपचार किया जा रहा है,चिकित्सकों की सलाह पर घायलों का हर संभव बेहतर इलाज किया जायेगा।

और भी

*मुख्यमंत्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ को मिली 600 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात......स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले मार्ग बनेंगे फोर लेन*

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025- छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली।
बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही केन्द्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ रुपये की मंज़ूरी। इसके ज़रिए छत्तीसगढ़ में कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ़ हुआ है।

इसके साथ ही स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले दो लेन मार्ग को चार लेन में अपग्रेड करने की योजना को भी मंजूरी मिली है।

रायपुर शहर की भीड़भाड़ को कम करने के लिए चार बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे, जिनका भूमि पूजन शीघ्र ही होगा। वहीं, राजधानी रायपुर से अन्य ज़िलों तक की सड़कें दो लेन से चार लेन में बदली जाएंगी, जिससे आवागमन तेज़ और सुरक्षित हो जाएगा।

बैठक में यह भी तय हुआ कि राज्य की सभी सड़क योजनाएं अब केंद्र के ‘गति शक्ति पोर्टल’ के ज़रिए भेजी जाएंगी, ताकि जल्द मंजूरी मिल सके। श्री गडकरी ने रायपुर (आरंग)-बिलासपुर (दर्री) के बीच करीब 95 किमी लंबी छह लेन सड़क के लिए डीपीआर भेजने को कहा, जो औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक क्षेत्रों को जोड़ेगी। साथ ही, नागपुर से रायपुर तक प्रस्तावित 300 किमी लंबा समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भी शीघ्र डीपीआर मांगा गया है।

इसके अलावा कुछ ज़रूरी योजनाओं को आज मंजूरी भी मिल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 ए में उन्नयन कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में रेजिंग का कार्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में मजबूतीकरण के कुल 115.95 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली है। 
इनमें बिलासपुर शहर के भीतर 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है, जिससे शहर में ट्रैफिक आसान होगा। कटनी-गुमला मार्ग के हिस्से में 11 किलोमीटर सड़क बनेगी जो गांवों को जोड़ने में मदद करेगी। वहीं, केशकाल के 4 किलोमीटर हिस्से की सड़क को मज़बूत किया जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
वहीं, इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से ऊपर के नियोजित कार्यो की वित्तीय स्वीकृति को भी शीघ्र करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं। अँजोर विजन 2047’ के तहत छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव, हर नागरिक तक बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

और भी