संकल्प से सिद्धि तक” — छत्तीसगढ़ के बजट को शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया ऐतिहासिक; कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और जशपुर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर
ताजा खबरें

बड़ी खबर

संकल्प से सिद्धि तक” — छत्तीसगढ़ के बजट को शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया ऐतिहासिक; कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और जशपुर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर


जशपुरनगरः25 फरवरी 2026 :  मंगलवार को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चैधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है।इस बजट में प्रदेश के सभी वर्गो के विकास और जरूरतों का ध्यान रखा गया है। जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने उक्त बातें कही। उन्होनें कहा कि मुख्ममंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्तव वाली भाजपा सरकार ने अपनी तीसरे बजट को संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है। यह संकल्प है छत्तीसगढ़ को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाने का। इसके लिए बजट में एआई केंद्र खोलने,उद्योग विकासीत करने के साथ सड़क,बिजली,मेडिकल कालेज,स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रीत किया गया है। उन्होनें कहा कि युवाओं की शिक्षा के लिए बजट में नए विवेकानंद आदर्श स्कूल खोलने,कालेजों को सेंटर फार एक्सीलेंस के रूप में विकसीत करने,कौशल विकास करने जैसी महत्वपूर्ण बातों को बजट में शामिल किया गया है। नक्सल समस्या से मुक्त हो रहे बस्तर को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बजट में किया गया प्रावधान सराहनिय है।
जशपुर को मिली सौगातें -
  बजट में जशपुर जिले के लिए प्रस्तावित मेडिकल कालेज के लिए सेटअप की स्वीकृति और सरगुजा विकास प्राधिकरण के बजट को 50 से 75 लाख करने और कोतेबिरा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकासीत करने की दी गई स्वीकृति की सराहना करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष जूदेव ने कहा कि बीते दो साल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले ने आशातीत विकास किया है। यह सफर आगे भी जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image