ताजा खबरें


बड़ी खबर

ओड़िशा से सिंगरौली तक फैले नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश:आधी रात हाईअलर्ट चेकिंग, एमपी पासिंग बोलेरो के नीचे बना था सीक्रेट केबिन, 18.4 किलो गांजा की खेप छिपाकर पार करने की थी साजिश — जशपुर पुलिस की सतर्कता से धरी रह गई पूरी प्लानिंग!,3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार 

जशपुर, 01 मार्च 2026। होली पर्व से ठीक पहले नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कुनकुरी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक मॉडिफाइड नई बोलेरो (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा (कीमत करीब 9 लाख रुपये) बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बोलेरो वाहन (क्रमांक MP 66 ZH 6806), मोबाइल फोन एवं ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया है। इस मामले में ओड़िशा में मौजूद एक रिश्तेदार (साला), जिसने गांजा उपलब्ध कराया था, उसे भी आरोपी बनाया गया है।

 मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल, रात में दबोचा गया वाहन

मामले का खुलासा तब हुआ जब डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा से गांजा की बड़ी खेप मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो में सिंगरौली ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना कुनकुरी को हाई अलर्ट पर रखा गया और आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी जांच के निर्देश दिए गए।

बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध बोलेरो वाहन कुनकुरी क्षेत्र में पहुंची। वाहन में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। पूछताछ के बाद जब वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई तो उसके नीचे विशेष रूप से मॉडिफाई कर बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। चेंबर खोलने पर उसमें छिपाकर रखा गया 18.4 किलो गांजा बरामद हुआ।

 गिरफ्तार आरोपी

  1. गोलारमन यादव (61 वर्ष) निवासी खंधौली, थाना जियामन, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
  2. शिवराम यादव (26 वर्ष) निवासी बेलाहवा, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
  3. रामेश्वर यादव (30 वर्ष) निवासी खंधौली, थाना जियामन, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
  4. एक रिश्तेदार निवासी ओड़िशा (फरार, तलाश जारी)

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ओड़िशा में मौजूद उनके रिश्तेदार (साला) ने उन्हें गांजा उपलब्ध कराया था, जिसे वे बोलेरो में छिपाकर सिंगरौली (मध्यप्रदेश) में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।

 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 45/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ओड़िशा रवाना की गई है। पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है।

 सिटी कोतवाली की भी बड़ी कार्रवाई

इधर, सिटी कोतवाली जशपुर ने दिनांक 28 फरवरी 2026 को किराए के घर में डंप कर रखे गए 24.840 किलो गांजा (कीमत 12.42 लाख रुपये) के साथ दो आरोपियों — सुनील भगत उर्फ गोविंदा एवं रवि विश्वकर्मा — को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, उपनिरीक्षक मनोज साहू, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, जितेन्द्र गुप्ता एवं विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा —
"कुनकुरी क्षेत्र में बोलेरो वाहन से 18.4 किलो अवैध गांजा के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही सिटी कोतवाली द्वारा भी 24.840 किलो गांजा जप्त किया गया है। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

  होली से पहले जशपुर पुलिस का यह ऑपरेशन साफ संकेत है कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल हो रहा है।

और भी

जशपुर पुलिस का दो माह में संगठित अपराध पर प्रहार: “ऑपरेशन शंखनाद” में 361 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, 18 वाहन जब्त — “ऑपरेशन आघात” में 344 किलो से अधिक गांजा बरामद, करोड़ों के नेटवर्क पर करारा वार, 33 आरोपी सलाखों के पीछे!

जशपुर 1 मार्च 2026 :  जिले में गौ-तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने विगत दो माह के भीतर व्यापक कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। द्वारा “ऑपरेशन शंखनाद” और “ऑपरेशन आघात” के अंतर्गत की गई कार्रवाई का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है।

डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास लगातार जारी है।

ऑपरेशन शंखनाद: गौ-तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को थाना लोदाम एवं सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 19 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया। इस दौरान एक प्रकरण में दो आरोपियों — संदीप कुमार राय (35 वर्ष) एवं अमर कुमार शाह (26 वर्ष), निवासी ग्राम पोझी, भुवालपुर जिला सारन (बिहार) — को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक पीकअप वाहन जब्त किया गया।

इसी क्रम में थाना लोदाम पुलिस ने पोड़ी रोड पर एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक JH 01 G 6820) में भरे 6 नग गौवंश को भी बरामद किया। इस मामले में आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा एंड-टू-एंड जांच जारी है।

जनवरी 2026 से अब तक की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 361 गौवंश (अनुमानित कीमत लगभग 24.55 लाख रुपये) तस्करों के कब्जे से मुक्त कराए हैं। इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त 18 वाहन (लगभग 75 लाख रुपये कीमत) जब्त किए गए हैं तथा 20 गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मुक्त कराए गए गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौशालाओं एवं संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है।

ऑपरेशन आघात: नशे के नेटवर्क पर प्रहार

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत भी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 28 फरवरी 2026 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने विवेकानंद कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में दबिश देकर गांजा बरामद किया तथा आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविंदा (निवासी जैन मंदिर क्षेत्र) एवं रवि विश्वकर्मा (निवासी तेलीटोली) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा तपकरा क्षेत्र से लाकर जशपुर में रखे हुए थे।

पिछले दो माह में जिले भर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 344.355 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 96 लाख रुपये) जब्त किया है। इसके अतिरिक्त 640 नग कफ सिरप तथा 8.04 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है। तस्करी में प्रयुक्त 4 कार एवं 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इन मामलों में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आबकारी एक्ट के तहत भी सख्ती

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 46 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 46 आरोपियों से 91.680 लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग 12,360 रुपये) जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी की अपील

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें गौ-तस्करी, नशा तस्करी अथवा अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

जिले में चलाए जा रहे इन विशेष अभियानों के चलते अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप की स्थिति है तथा पुलिस द्वारा अपराधियों के नेटवर्क पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

और भी

होली से पहले जशपुर पुलिस का महाएक्शन — नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप,ऑपरेशन “आघात” में 60 पुलिसकर्मियों की ताबड़तोड़ दबिश, 12 वार्डों में एक साथ छापा, 50 लीटर से ज्यादा कच्ची महुआ शराब जब्त, 5000 किलो महुआ पास नष्ट, 07 आरोपी गिरफ्तार 

होली से पहले ‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा धमाका : जशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 7 गिरफ्तार, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, 5000 किलो महुआ पास नष्ट 

जशपुर, 01 मार्च 2026। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ने अवैध शराब के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत विशेष अभियान चलाया। भोर 4 बजे जिला मुख्यालय के 12 वार्डों में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने 50 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 60 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एक साथ दी दबिश

एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, चौकी प्रभारी मनोरा उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पुरैना व आरा चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित 60 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने डीपाटोली, तेलीटोली, टंकीटोली, गाढ़ाटोली, बरटोली, बस स्टैंड के पीछे मस्जिद पारा एवं रक्षित कॉलोनी में संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान 2 महिला एवं 5 पुरुष आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर से अधिक अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। सभी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 34(1) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

 5000 किलो महुआ पास नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस को महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 5000 किलो महुआ पास (अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये) मिला, जिसे विधिवत जब्त कर नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने के बर्तन भी जब्त किए गए।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी लवनती बाई पूर्व में भी अवैध शराब के मामले में संलिप्त रह चुकी है।

 थाना आस्ता और पत्थलगांव में भी कार्रवाई

थाना आस्ता क्षेत्र में आरोपी गुरप्रीत साय (26 वर्ष) के घर से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, 4.680 लीटर अंग्रेजी व्हिस्की एवं 4 लीटर बीयर जब्त की गई। कुल जब्त शराब की कीमत लगभग 7800 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं थाना पत्थलगांव में आबकारी एक्ट के 6 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 45.6 लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग 9100 रुपये) जब्त की गई। ग्राम बहनाटांगर निवासी संतोष बंजारा के यहां से 35 लीटर महुआ शराब जब्त कर 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

 यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती

होली के मद्देनजर अवैध शराब के साथ-साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष अभियान चलाया गया। बीते दो दिनों में तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने एवं हेलमेट न पहनने जैसे मामलों में 500 प्रकरण दर्ज कर लगभग 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

02 महिला व 05 पुरुष सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
शंभू राम (39 वर्ष) – डीपाटोली
बिरजू नायक (55 वर्ष) – बरटोली अटल पारा
अजीत नायक (29 वर्ष) – बरटोली
राहुल नायक (29 वर्ष) – बरटोली
बबीता बाई (32 वर्ष) – कदमटोली
लवनती बाई (45 वर्ष) – कदमटोली (आदतन अपराधी)
दिलधर राम (29 वर्ष) – बरटोली
सभी के विरुद्ध 34(1) एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 एसएसपी की अपील

जिले के पुलिस कप्तान एवं डीआईजी-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। नशे से दूर रहें और यातायात नियमों का पालन करें। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

रायपुर 1 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।

और भी

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई, विभाग मे अनवरत 36 वर्षों तक दी उल्लेखनीय सेवाएं

 रायपुर, 01 मार्च 2026/ जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक श्री जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री दरियो को भावभीनी विदाई दी। 

 कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने श्री दरियो की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री दरियो को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश के इंदौर से जब उनका स्थानांतरण हुआ तो उन्होंने ही कार्यभार ग्रहण किया। संयुक्त संचालक संजीव तिवारी ने श्री दरियो की सरलता और दायित्वों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। 

 कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर संचालक श्री आलोक देव ने श्री दरियो की जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री दरियो ने इस मौके पर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।

और भी

राशिफल स्पेशल | 1 मार्च 2026, रविवार : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव! कहीं धनवर्षा तो कहीं सावधानी की घंटी – पढ़िए आज का सुपरहिट 12 राशियों का भविष्यफल…

 

मेष में जोश हाई, करियर में मिलेगा बड़ा मौका — लेकिन खर्चों पर लगाम जरूरी!

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन एक्शन से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अधिकारी आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। हालांकि अनावश्यक खर्च जेब पर भारी पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल शाम तक खुशनुमा रहेगा।

वृषभ को मिलेगा मेहनत का मीठा फल, व्यापार में जबरदस्त मुनाफे के संकेत

आज वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर है। रुका धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन के लिए नए संपर्क बनेंगे तरक्की की सीढ़ी, छात्रों को सफलता के योग

मिथुन राशि के लोग आज नेटवर्किंग में आगे रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ संकेत मिलेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कर्क रहें सतर्क! भावनात्मक फैसले पड़ सकते हैं भारी, सेहत का रखें ध्यान

कर्क राशि वालों को आज धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। पेट और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह का बढ़ेगा रुतबा, समाज में मिलेगा मान-सम्मान और नई पहचान

सिंह राशि के जातकों के लिए आज प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन है। नेतृत्व क्षमता चमकेगी। व्यापार में लाभ और नई डील के संकेत हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

कन्या की योजनाएं होंगी सफल, ऑफिस में मिलेगा पूरा सहयोग

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति का है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। हल्की थकान महसूस हो सकती है।

तुला के लिए संतुलन की परीक्षा, नौकरी में बदलाव के संकेत तेज

तुला राशि के जातकों को आज सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

वृश्चिक का बढ़ेगा आत्मविश्वास, अटके पैसे मिल सकते हैं वापस

आज वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक राहत का दिन है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

धनु पर मेहरबान भाग्य, प्रमोशन और यात्रा के शुभ योग

धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर की मेहनत लाएगी रंग, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मकर राशि वालों को आज परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे।

कुंभ बनाएगा नई रणनीति, सामाजिक क्षेत्र में बढ़गा दायरा

कुंभ राशि के लिए आज भविष्य की मजबूत योजना बनाने का समय है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में जोखिम से बचें।

मीन की चमकेगी रचनात्मकता, कला और लेखन में मिलेगा नाम

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन क्रिएटिव फील्ड में सफलता दिला सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

और भी

कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा, जिले के 72,693 किसानों के खातों में अंतरित की 349.59 करोड़ रुपये,किसानों ने कहा अब होली की खुशी होगी दुगुनी, जताया आभार

रायगढ़, 28 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने होली के त्योहार से ठीक पहले प्रदेश के अन्नदाताओं की झोली खुशियों से भर दी है। शनिवार को बिलासपुर जिला के विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। कृषक उन्नति योजना के तहत अकेले रायगढ़ जिले के 72,693 किसानों को 349 करोड़ 59 लाख रुपए की सौगात मिली है। जैसे ही मोबाइल पर राशि जमा होने के संदेश पहुंचे, वैसे ही जिले के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।
           इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत का वादा धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने वादा किया था कि किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें, इसलिए त्योहार से पहले यह राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष न तो बारदाने की कमी हुई और न ही भुगतान में देरी। 

*डबल इंजन सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील - राज्यसभा सांसद*

नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने सत्ता संभालते ही गरीब एवं जरूरतमंदों को पात्रतानुसार 18 लाख आवास स्वीकृति, प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर पर धान खरीदी और महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना जैसे वादों को पूरा किया है। 
           नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि होली से पहले किसानों को मिली यह राशि उनकी खुशियों को दोगुना करेगी और आगामी खरीफ फसल की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और अब उन्हें साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। श्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और किसानों को मिली सहायता राशि सरकार के संकल्प का प्रमाण है। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सभी वादे निभा रही है और किसान हित सर्वोपरि है। सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान मिल रहा है, जिससे वे समृद्धि की ओर अग्रसर हैं।       
               कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 72,693 किसानों को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि प्रदान की गई है, जिससे उनकी होली की खुशियां बढ़ेंगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले सभी विकासखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों में उत्साह का माहौल रहा। उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा ने बताया कि धान बोनस की राशि एकमुश्त किसानों के खातों में जमा की गई है। उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ विकासखंड में 13,802 किसानों के खातों में 73.53 करोड़ रुपए, पुसौर में 16,115 किसानों के खातों में 73.34 करोड़ रुपए, खरसिया में 13191 किसानों के खातों में 59.32 करोड़, रायगढ़ के 10378 किसानों के खातों में 49.12 करोड़, तमनार 6190 किसानों के खातों में 25.28 करोड़ रुपए, घरघोड़ा 4613 किसानों के खातों में 23.81 करोड़ रुपए और लैलूंगा के 8404 किसानों के खातों में 45.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपए और पतला धान पर 711 रुपए प्रति क्विंटल की दर से यह सहायता प्रदान की गई है।

*किसानों का पुष्पहार और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित*

कार्यक्रम के दौरान जब किसानों को अंतरण प्रमाण पत्र देकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। ग्राम तरेकेला के तुषार चौधरी के खाते में 6 लाख 93 हजार रुपए की बोनस राशि आई है। तुषार ने गदगद होकर कहा कि इतनी बड़ी राशि से उनके घर के सारे अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। वहीं, कोतरा के पुष्पेंद्र मोहन पटेल को 4.88 लाख रुपए और ननसिया के लक्ष्मण पटेल को 2.50 लाख रुपए प्राप्त हुए। इन किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली से पहले यह राशि देकर उनके त्योहार के रंगों को और भी गहरा कर दिया है। अब वे अगली फसल की तैयारी और भी उत्साह के साथ करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामश्याम डनसेना, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री रत्थू गुप्ता, श्री पावन अग्रवाल, श्रीमती मधु पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री श्री साय - मुख्यमंत्री श्री साय ने 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का किया शुभारंभ

रायपुर 28 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। 
            मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं और राज्य गठन के समय जहां प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं बीते वर्षों में 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर अपस्ताल में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक दिक्कतें भी कम होगी। 
          इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक, श्री आर. के. नायक, श्रीमती सत्यवती नायक तथा अस्पताल प्रबंधन और अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

और भी

10,324 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात! होली से पहले 25.28 लाख किसानों के खातों में राशि अंतरित, रहंगी से मुख्यमंत्री ने दिया समृद्धि का संदेश-किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर 28 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में  प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य अतिथियों का खुमरी और नांगर भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनाएं, इसलिए होली के पूर्व यह राशि प्रदान की जा रही है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई गई हैं।इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई और किसानों के खातों में राशि भी समय पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण लेने की सुविधा प्रदान की है और आज लाखों किसान किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत देने की व्यवस्था की गई है, जो अन्यत्र कहीं नहीं है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा सहकारिता को लाभकारी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्ति की ओर है और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं। निश्चित रूप से मार्च 2026 तक  प्रधानमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है और खनिजों का समुचित दोहन कर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध क्रांति आने वाली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया है और विगत दो वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश वादों को पूरा कर लिया गया है। राज्य में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है तथा प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी की सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने चकरभाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, मंगला में माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन तथा रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल एवं स्टेज निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए तथा पत्थरखान में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उन्नति योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जी किसानों के बीच आए हैं, यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज 10 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में सीधे अंतरित की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर साल किसानों के खातों में धान की राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि धान से अधिक लाभ दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन में है और किसानों को फसल विविधीकरण अपनाना चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि खेती-किसानी में नवाचार और परिवर्तन से ही किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को मिश्रित कृषि तथा जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा राशि अंतरित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों के दर्द और मेहनत को समझते हैं और होली से पहले किसानों की मेहनत और पसीने की सौगात देने के लिए आज उनके बीच उपस्थित हुए हैं। अन्नदाताओं की मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ खुशहाल है। विगत तीन वर्षों में चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है तथा 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई सहित विकास के सभी आयामों में बेहतर कार्य हुआ है और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शाहला निगार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए किसानों को धान के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों की ओर प्रोत्साहित किया गया है।

*मुख्यमंत्री से संवाद कर किसानों ने जताया आभार*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के किसान हितग्राहियों से संवाद किया। जगदलपुर की महिला हितग्राही बसंती कश्यप ने बताया कि उनके खाते में 36 हजार रुपए की राशि आई है, जिससे वे होली का त्योहार अच्छे से मनाएंगे। कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा हितग्राही सुखन साय ने बताया कि उन्होंने 73 क्विंटल धान बेचा था और 53 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि  को वे घर बनाने में खर्च करेंगे। जांजगीर जिले के किसान समर्थ सिंह ने बताया कि उन्हें 1 लाख 41 हजार रुपए अंतर की राशि मिली है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शाहला निगार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, संचालक कृषि श्री राहुल देव, कमिश्नर श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

होली से पहले किसानों पर मेहरबान सरकार: 41 हजार से अधिक किसानों के खातों में 245 करोड़ की बरसात, 10,324 करोड़ की ऐतिहासिक आदान सहायता से गूंजा जशपुर

जशपुरनगर 28 फरवरी 2026/ राज्य शासन द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आज प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के खातों में यह राशि होली पर्व से पूर्व अंतरित कर उन्हें आर्थिक सशक्तता की सौगात दी गई है।
इसके तहत जिले के 41 हजार से अधिक किसानों को 245 करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदान किया गया। राज्य सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की प्रतिबद्धता निभाई जा रही है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि को समायोजित करते हुए यह सहायता प्रदान की गई, जिससे किसानों को वास्तविक रूप से 3100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ सुनिश्चित हो सके।
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। वहीं जशपुर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के मंत्रणा सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद किसानों को आदान सहायता राशि का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। होली त्यौहार के पहले किसानों को धान की राशि मिलने से किसान काफी उत्साहित और खुश नजर आए। साथ ही सरकार की किसान हितैषी सोच और कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। इस अवसर पर मंत्रणा कक्ष में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत जशपुर अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, जनप्रतिनिधि श्री नरेश नंदे एवं श्री विजय प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

*किसान सम्मान और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता*- 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है, ताकि किसान होली का पर्व आर्थिक चिंता से मुक्त होकर मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान की बेहतर कीमत देने के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, खाद पर सब्सिडी तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसे उपायों के माध्यम से कृषि को मजबूत बना रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए इस वर्ष बजट में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई, संसाधन और उत्पादन के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता को मजबूत करने, पशुपालन को बढ़ावा देने तथा प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई-ऑफिस जैसी व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं। राज्य सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


        इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि जिले के लगभग 41 हजार किसानों को 245 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लाभ मिला है, यह किसानों के लिए होली का बड़ा उपहार है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने होली से पहले किसानों को एकमुश्त आदान राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के लिए बड़ी राहत बताया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में धान उपार्जन की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले में 50 हजार 904 कृषक पंजीकृत थे। जिनमें से 41 हजार 92 किसानों ने धान का विक्रय किया। जिले में कुल 33 लाख 56 हजार 224 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया, जिसके लिए किसानों को कुल 1040 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। आज कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के किसानों को 245 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान किसान श्री जगदीश राम, श्री बलदेव सिंह, श्री अजय भगत, श्री बिफे राम, श्री फलिंदर सिंह एवं श्री शिशिर सिंह परमार को आदान सहायता राशि के प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। कृषक उन्नति योजना किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रही है।

और भी

वर्षों की मांग पूरी: फरसाबहार के दक्षिणी अंचल में स्टेट हाईवे से जुड़ा पक्का मार्ग तैयार, किसानों को मंडी पहुंचने में सहूलियत, एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के लिए आसान हुआ सफर

जशपुर 28 फरवरी 2026/ विकास खंड फरसाबहार में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
       इसी क्रम में विकास खंड फरसाबहार के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत महुवाडीह से कोसाबाड़ी तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। यह मार्ग लंबे समय से कच्चा था, जिसके कारण बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती थी। ग्रामीणों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती थी, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर फंस जाते थे। गर्मी के मौसम में उड़ती धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होती थीं।
         अब इस सड़क के बन जाने से महुआडीह, गंझियाडीह, जामटोली सहित दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में अब देरी नहीं होगी। आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस की पहुंच पहले जहां कठिन थी, अब वह सुगम हो गई है।
         यह सड़क स्टेट हाईवे से जुड़ने के कारण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। किसान अब अपनी उपज, विशेषकर धान और अन्य फसलों को मंडी तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। पहले जहां परिवहन में अधिक समय और खर्च लगता था, अब वह काफी कम हो जाएगा। व्यापारियों के लिए भी गांव तक पहुंच आसान हो गई है, जिससे स्थानीय बाजार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
           ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद यह सड़क बनी है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ग्रामीण अंचल शहरों की तरह सुविधासंपन्न बन सकें।

और भी

होली से पहले अन्नदाताओं को बड़ी सौगात — धान की अंतर राशि जारी, जशपुर के किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्का -खेती, बच्चों की पढ़ाई और होली की तैयारियों को मिला संबल

जशपुर 28 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व धान की अंतर की राशि प्राप्त होने पर जशपुर विकासखंड के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि समय पर प्राप्त यह राशि उनके परिवार एवं कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

जशपुर विकासखंड के ग्राम पूतरीचौरा निवासी किसान श्री जगदीश राम भगत ने बताया कि वे लगभग 7 हेक्टेयर में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्हें धान की अंतर की राशि के रूप में लगभग 79 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं आगामी कृषि कार्यों में करेंगे। होली पर्व से पूर्व राशि प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी प्रकार ग्राम झुनगा निवासी श्री चंद्रनाथ राम ने बताया कि उन्हें इस वर्ष धान की अंतर की राशि के रूप में लगभग 23 हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार से पूर्व राशि मिलने से परिवार के साथ होली उत्सव बेहतर ढंग से मनाने में सहूलियत होगी तथा खेती-किसानी के कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाएगा।

किसानों ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

और भी

रंगों की उमंग और इबादत की रौनक के बीच जशपुर में शांति का संकल्प — होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को सौहार्दपूर्ण बनाने प्रशासन-पुलिस की संयुक्त रणनीति,जनप्रतिनिधि, व्यापारी और नागरिकों ने लिया भाईचारे से पर्व मनाने का संकल्प,

जशपुर 28 फरवरी 2026/ आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

अपर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को त्योहारों के दौरान अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी को आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पर्यटन स्थलों, नदी-झरनों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त की जाएगी। नशा कर वाहन चलाने, ओवरस्पीड तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हेलमेट जांच अभियान भी निरंतर संचालित किया जाएगा। साथ ही व्यवसायियों को सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने के लिए कहा। ताकि सड़क जाम की स्थिति न बने।

बैठक में नगर  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, आम नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सभी पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

और भी

नवा रायपुर से बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 11 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां,बलौदाबाजार-भाटापारा और कोरबा में अहम पदस्थापन

 रायपुर 28 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) के 11 अधिकारियों के प्रभार और पदस्थापना में बदलाव किया है। आदेश के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. सी.आर. प्रसन्ना (भा.प्र.से. 2006), जो वर्तमान में सचिव, सहकारिता विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, माननीय राज्यपाल हैं, उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री कुलदीप शर्मा (भा.प्र.से. 2014), रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह श्री तीर्थराज अग्रवाल, विशेष सहायक, माननीय मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुश्री लीना कोसम, परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर को यथावत उनके पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग के असंवर्गीय पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के नियम-12 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

श्री सौमिल रंजन चौबे, उप सचिव, कृषि विभाग तथा श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अपर कलेक्टर, नारायणपुर को उनके वर्तमान पदों पर ही अस्थायी रूप से यथावत पदस्थ किया गया है।

श्री सुमीत अग्रवाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग तथा श्री संदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर को भी उनके वर्तमान पदों पर आगामी आदेश तक यथावत रखा गया है।

श्री आशीष कुमार टिकरिहा, विशेष सहायक, माननीय मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को अस्थायी रूप से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

श्री ऋषभ कुमार पाराशर, उप सचिव, वित्त विभाग को यथावत पद पर रखा गया है। वहीं श्री तरुण कुमार किरण, राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद को भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे विभिन्न विभागों और जिलों में कार्य संचालन की गति और जवाबदेही पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

और भी

नियमितीकरण और तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जशपुर की सड़कों पर लाल सैलाब बन उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, 8 मार्च तक मांगें नहीं मानी गईं तो 9 मार्च को रायपुर में होगा विधानसभा घेराव — जिलाध्यक्ष कविता यादव का ऐलान

 
जशपुर 28 फरवरी 2026: संयुक्त मंच के आह्वाहन पर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 के बैनर तले भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सहायिकाएं सड़कों में उतर गई,जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व पर जिला मुख्यालय जशपुर में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की तादात इतनी ज्यादा थी कि समूचा जशपुराँचल लाल रंग में रंग गया।इस दौरान जोश खरोश के साथ जमकर नारेबाजी भी किया गया।


ज्ञात हो कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान जशपुर जिला मुख्यालय में भी दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के समस्त संघ ने एकजुटता के साथ किया।सभी संघ की एकजुटता के कारण संयुक्त मंच का गठन हुआ,जिनके आह्वान पर राज्य के सभी जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया।हड़ताल के प्रथम दिवस आमसभा एवं विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित था जिसका सफलतापूर्वक निर्वाहन एवं संचालन जिलाध्यक्ष  कविता यादव के नेतृत्व में किया गया है।
जिलाध्यक्ष कविता यादव ने कहा कि शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाने,न्यूनतम वेतन प्रदाय किया जावे और समाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त मंच के आह्वाहन पर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में दो दिवसीय हड़ताल संपन्न किया गया है,पहला दिन धरना प्रदर्शन का रहा वहीं दूसरे दिन रैली का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह रैली रणजीता चौक स्थित हड़ताल स्थल से लेकर बस स्टैंड होते हुवे कलेक्ट्रेड पहुंची जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नाम जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।इस ज्ञापन में अंकित है कि जिस तरह से शिक्षा कर्मि.पंचायत कर्मियो को नीति बनाकर नियमित किया गया उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह रू.26000 एवं सहायिका को रू 22100 वेतन स्वीकृत किया जावें। मध्यप्रदेश के तर्ज पर प्रतिवर्ष 1000 रू की वृध्दि किया जावे।बुढ़ापे की सहारा के लिये समाजिक सुरक्षा के रूप मे सेवानिवृत्ति और आकस्मिक मृत्यु पर एक मुस्त ग्रेज्युवेटी/मासिक पेशन और समूह बीमा का लाभ दिया जावे,इसके लिए नीति बनाई जावे।इस दौरान जिले भर से भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने विभागीय ड्रेस लाल साड़ी में नजर आए,जिस वक्त रैली शहर में निकला समूचा शहर लालमय हो गया।
      आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के प्रान्तीय आह्वान पर ध्यानाकर्षण करने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो मे दिनांक 26 एवं 27 फरवरी 2026 दो दिवस काम बंद कर सभी जिलो मे धरना रैली प्रदर्शन किया जा रहा है। दिनांक 8 मार्च तक हमारी मांगो की पूर्ति नही होने की स्थिति मे संयुक्त मंच द्वारा आंदोलन को विस्तार करते हुये दिनांक 9 मार्च 2026 को एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये रायपुर राजधानी पहुंचकर विधान सभा का घेराव करेगें।

और भी

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार - मुख्यमंत्री श्री साय - 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन

रायपुर 28 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग में संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय बलों से आए खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुलिस जवान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र की विशिष्ट पहचान रही है और राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही है। जशपुर में आर्चरी एकेडमी तथा नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा युवाओं के लिए कैरियर के नए अवसर भी बनते हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को आकर्षक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और अभिभावकों से बच्चों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और धनुर्विद्या की समृद्ध विरासत का उल्लेख किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह टीमों सीआईएसएफ, राजस्थान, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ एवं आईटीबीपी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा,  पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन ,मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया आगाज*-मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रायपुर, 28 फरवरी 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित समिति कक्ष में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री रोहित यादव और आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 बैठक में बताया गया कि रायपुर साहित्य महोत्सव की तरह ही नवा रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के  निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल भी तैयार किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
 मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ वासियों को यहां के लोगों से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन के आयोजन को राज्य और प्रवासियों दोनों के लिए एक बेहतर अवसर बताया ।
 मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि समिट में आने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ वासियों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

मुख्य सचिव ने सम्मेलन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं उन्हें सम्मानित करने की भी बात कही।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ियों से यहां के युवाओं का मार्गदर्शन सत्र भी रखा जाये जिनसे उन्हें लाभ प्राप्त हो । 
विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए प्रवासियों को यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर यदि प्रवासी नागरिक किसी भी सेक्टर में निवेश अथवा कार्य करने की सहमति प्रदान करते हैं तो उनसे एमओयू भी किया जाएगा। प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसा जाएगा। 
बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा,  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ,  आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा  ,उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार,स्टेट कैपिटल रीजन के सीईओ श्री अंकित आनंद, , उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव  गृह श्रीमती नेहा चंपावत, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री श्याम धावड़े,  श्री  चंदन कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

28 फरवरी 2026, शनिवार का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल से कई राशियों के जीवन में बदलाव के संकेत, कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं संयम की आवश्यकता — जानिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा प्रभाव

आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएँ लेकर आया है। कुछ जातकों को मेहनत का फल मिलेगा तो कुछ को संयम और धैर्य की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल —

???? मेष

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पुराने विवाद को बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

???? वृषभ

आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को नए सौदे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। खानपान संतुलित रखें।

???? मिथुन

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें।

⚪ कर्क

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन धैर्य रखना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

???? सिंह

कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। यात्रा का योग बन सकता है।

???? कन्या

आज का दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम से थकान हो सकती है।

???? तुला

करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नए प्रोजेक्ट या व्यवसायिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

???? वृश्चिक

संघर्ष के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं। आज किसी पुराने अटके कार्य में प्रगति हो सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक तनाव से बचें।

???? धनु

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के योग हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

???? मकर

आज का दिन परिश्रम का फल देने वाला है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है।

⚙️ कुंभ

दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन सूझबूझ से हल निकालेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

???? मीन

आज सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। करियर में नई संभावनाएँ बन सकती हैं। रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त विश्राम लें।


शनिवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए मेहनत और संयम का है। सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता और पारिवारिक संवाद बनाए रखना आज की प्राथमिकता होनी चाहिए।

और भी