ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मजबूत विवेचना का असर, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के दोषी आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास, कुनकुरी विशेष न्यायलय ने सुनाया फैसला

जशपुरनगर, 10 अगस्त 2026। जिले में नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में जशपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना के साथ आरोपियों को न्यायालय से कठोर सजा दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में कुनकुरी स्थित विशेष न्यायालय (एससी/एसटी एवं पॉक्सो) ने आरोपी सन्नु चौहान उर्फ सोनू चौहान, उम्र 32 वर्ष को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

माननीय भानु प्रताप सिंह, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एवं पॉक्सो), कुनकुरी ने प्रकरण की सुनवाई के बाद आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 वर्ष कठोर कारावास एवं 1,000 रुपये अर्थदंड तथा बीएनएस की धारा 137(2) के तहत 5 वर्ष कठोर कारावास एवं 1,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार दोनों सजाएं साथ-साथ भुगताई जाएंगी।

रथ मेले से लापता हुई थी 14 वर्षीय बालिका

मामला वर्ष 2025 का है। पुलिस के अनुसार 28 जून 2025 को 14 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी छोटी बहन के साथ रथ मेला देखने गई थी। शाम को छोटी बहन घर लौट आई, लेकिन बड़ी बहन के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसके संबंध में जानकारी ली।

अगले दिन परिजनों ने बालिका की तलाश शुरू की। इस दौरान छोटी बहन से पूछताछ करने पर जानकारी सामने आई कि आरोपी सोनू चौहान नाबालिग बालिका को मेले से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा छोटी बहन को धमकी दिए जाने के कारण उसने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी।

काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने 30 जून 2025 को चौकी कोल्हेनझरिया, थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

एक जुलाई को आरोपी के कब्जे से बरामद हुई नाबालिग

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 1 जुलाई 2025 को नाबालिग बालिका को आरोपी सन्नु चौहान उर्फ सोनू चौहान के कब्जे से बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का कथन महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष कराया गया। पुलिस के अनुसार अपने कथन में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे प्रेम एवं विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ पूरी की गई विवेचना

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया। इसके साथ ही संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा प्रकरण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए।

पुलिस द्वारा मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(m), पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे 1 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद आरोपी को जिला जेल जशपुर भेज दिया गया।

पुलिस ने प्रकरण से संबंधित जब्त प्रदर्श एवं अन्य आवश्यक साक्ष्यों को परीक्षण के लिए एफएसएल भेजा। एफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट को भी विवेचना का हिस्सा बनाया गया। विवेचना पूर्ण होने के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर विशेष न्यायालय (एससी/एसटी एवं पॉक्सो), कुनकुरी में मामले का विचारण हुआ।

पुलिस की विवेचना और अभियोजन की पैरवी से दोषसिद्धि

प्रकरण में तत्कालीन चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया स.उ.नि. टेकराम सारथी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक भावेश कुमार समरथ द्वारा की गई विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष मजबूत पक्ष रखा।

वहीं, लोक अभियोजक भरत राम यादव द्वारा मामले में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई। पुलिस की विवेचना और अभियोजन पक्ष की पैरवी के आधार पर माननीय विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना।

पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कठोर सजा

माननीय विशेष न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह ने आरोपी सन्नु चौहान उर्फ सोनू चौहान को दोषसिद्ध करते हुए—

  • धारा 137(2) बीएनएस के तहत 5 वर्ष कठोर कारावास एवं 1,000 रुपये अर्थदंड।
  • धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष कठोर कारावास एवं 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

न्यायालय ने दोनों सजाओं को साथ-साथ भुगताए जाने का आदेश दिया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में न्यायालय द्वारा अतिरिक्त कारावास का प्रावधान भी किया गया है।

नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई का संदेश

इस फैसले को नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले गंभीर अपराधों पर कानून की सख्ती और प्रभावी पुलिस विवेचना के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। जशपुर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों की सुरक्षा, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और न्यायालय में मजबूत अभियोजन के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

और भी

हर घर तिरंगा अभियान से 17 अगस्त तक देशभक्ति के रंग में रंगेगा जशपुर, गांव-गांव और शहर-शहर गूंजेगा ‘जय हिंद’, तिरंगा यात्रा से लेकर रैली, मैराथन, प्रतिज्ञा और तिरंगा मेले तक होंगे भव्य आयोजन

जशपुरनगर 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 9 अगस्त से शुरू हुए 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा 7 अगस्त से शुरु 15 अगस्त तक वंदे मातरम् थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी संबंधित विभागों, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं को शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान की गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाओं, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर तथा विभिन्न आयोजनों में सहभागिता कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में सहयोग करें।

*तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली जैसे होंगे विभिन्न गतिविधियां* -

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा प्रमुख गतिविधियों में शामिल होगी। जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। यात्राओं में सभी वर्गों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाओं, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, जनप्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिले में साइकिल, बाइक एवं कार तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न संगठनों, युवा स्वयंसेवकों, स्वयं सहायता समूहों तथा पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, विद्यालय -महाविद्यालय के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, पुलिस विभाग, अशासकीय संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल एवं फिटनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी दौड़ एवं मैराथन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

*विद्यालयों और महाविद्यालयों में होंगे देशभक्ति कार्यक्रम* -

‘हर घर तिरंगा’ के साथ वंदे मातरम् थीम पर विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी तथा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता जैसे आयोजन किए जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप राज्य के सभी विद्यालयों में वंदे मातरम् से संबंधित सांगीतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड सहित अन्य संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करना है। नागरिकों को घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही तिरंगा सेल्फी लेने और उसे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित मंच पर साझा करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास भी लगाए जाएंगे, जहां नागरिक भारतीय भाषा में ‘हर घर तिरंगा’ अथवा ‘जय हिंद’ लिखकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकेंगे। कैनवास का आकार राष्ट्रीय ध्वज के निर्धारित अनुपात 3:2 के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों तथा उनके परिवार के सदस्यों को स्थानीय कार्यक्रमों में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की जानकारी प्राप्त होगी तथा राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी।

*तिरंगा मेला और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच* -

जिले में तिरंगा मेला आयोजित कर स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर झंडे, वस्त्र, खाद्य पदार्थ सहित अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे अभियान के साथ स्थानीय उत्पादों एवं महिला समूहों को भी बढ़ावा मिलेगा। हर घर तिरंगा’ एवं वंदे मातरम् थीम पर उद्यान, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम स्तर तथा विद्यालय -महाविद्यालयों में विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा। 14 अगस्त को वंदे मातरम् पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संध्याकालीन समय में राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा निजी सहभागिता के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ ऑडियो एवं वीडियो बूथ स्थापित कर नागरिकों को वंदे मातरम् गीत रिकॉर्ड करने तथा अभियान के माध्यम से साझा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

और भी

जशपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन, न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के साथ सुरक्षा और कानूनी उपायों के प्रति किया जागरूक

जशपुरनगर 10 अगस्त 2026/* नालसा एवं सालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में विश्व आदिवासी दिवस दिनांक 09.08.2026 के अवसर पर थाना जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय एवं छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करना है।

उक्त विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला 
 एवं सत्र न्यायाधीश  अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के द्वारा प्री-मैट्रिक अ.ज.जाति बालक छात्रावास जशपुर में विधिक जागरूकता, बाल विवाह, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फ्रॉड, मोटर यान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को विश्व आदिवासी दिवस, संविधान एवं कानून की मूलभूत जानकारी प्रदान करते हुए उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
माननीय कु. चौताली खांडेकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर के द्वारा मोटर यान, नशीली दवाओं के दुरूपयोग, शिक्षा का अधिकार, गुड टच एवं बैड टच घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों जानकारी दी।
उक्त साक्षरता शिविर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी) जशपुर, माननीय श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, कु० श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु. पूनम नशीने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर, एवं कु. नेहा तिर्की, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी जशपुर, प्री-मैट्रिक अ.ज.जाति बालक छात्रावास जशपुर के लगभग 100 विद्यार्थी, अधिक्षक तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

और भी

जशपुर में शान से लहराएगा तिरंगा, रणजीता स्टेडियम में होगा 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

जशपुरनगर, 10 अगस्त 2026/ जिले में 15 अगस्त 2026 को 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार जशपुर जिले में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री श्री अग्रवाल 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
     स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी करेंगे। समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

और भी

बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश

जशपुर, 10 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान 9 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान आम नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, शिक्षा, रोजगार,  प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित समस्याएं एवं मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश  अधिकारियों दिए।

और भी

सावन के दूसरे सोमवार पर पुठरी के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज के जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पुठरी के इस प्राचीन शिव मंदिर में फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर सहित कई जनपदों से श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। बड़ी संख्या में कांवड़िये भी गंगाजल लेकर मंदिर आए और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बेलपत्र, पुष्प और गंगाजल सहित अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें भी लगाई गई थीं। इन दुकानों पर बेलपत्र, फूल, गंगाजल, पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध थीं। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ की सामग्री के साथ-साथ घरेलू उपयोग की वस्तुओं की भी खरीदारी की।

सावन के दूसरे सोमवार पर पुठरी शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।

और भी

राशिफल : ग्रहों की चाल से बनेंगे सफलता और बदलाव के नए योग, जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

ज्योतिष डेस्क, 10 अगस्त 2026। सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग अनुभव और संभावनाएं लेकर आया है। किसी राशि के लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सफलता के संकेत हैं तो किसी को आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। कारोबारियों के लिए दिन योजनाओं की समीक्षा करने और नए संपर्क बनाने का हो सकता है। विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ अध्ययन करने पर बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक मामलों में आज धैर्य और मधुर संवाद बनाए रखना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

मेष राशि : जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मेहनत से मिलेगी सफलता

मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सक्रियता और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आगे बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने का अवसर मिलेगा। कारोबारियों को नए संपर्कों से फायदा हो सकता है, हालांकि बड़े आर्थिक फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा।

परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता है। दिनभर की व्यस्तता के बीच पर्याप्त आराम पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।

आज का संकेत : आत्मविश्वास बनाए रखें और निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग : लाल | शुभ अंक : 9

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में राहत के संकेत, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव

वृषभ राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है। किसी पुराने भुगतान के मिलने या रुके हुए आर्थिक कार्य के आगे बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य की योजना में उपयोगी साबित होगी।

व्यापार में पुराने संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि अनावश्यक खरीदारी और खर्च से बचना जरूरी होगा। परिवार में वातावरण सामान्य और सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देने से लाभ मिल सकता है।

आज का संकेत : आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग : सफेद | शुभ अंक : 6

मिथुन राशि : संपर्क और संवाद से खुलेंगे सफलता के रास्ते

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बातचीत और संपर्कों के लिहाज से बेहतर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता का लाभ मिलेगा।

व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने या पुराने संपर्कों से काम मिलने के संकेत हैं। आय सामान्य रह सकती है, लेकिन छोटे-छोटे खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए।

आज का संकेत : एक साथ बहुत अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें।
शुभ रंग : हरा | शुभ अंक : 5

कर्क राशि : परिवार का सहयोग मिलेगा, भावनाओं पर रखें नियंत्रण

कर्क राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक सहयोग का दिन है। घर के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। लंबे समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या पर बातचीत के माध्यम से समाधान निकलने की संभावना है।

नौकरी में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालने में सफलता मिलेगी। कारोबार में स्थिरता बनी रहने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

आज का संकेत : भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग : क्रीम | शुभ अंक : 2

सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव, नई जिम्मेदारी मिलने के योग

सिंह राशि के लिए सोमवार का दिन उपलब्धियों की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों की नजर आपके काम पर रह सकती है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

व्यापारियों के लिए किसी बड़े सौदे पर बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है।

आज का संकेत : सफलता के साथ विनम्रता बनाए रखें।
शुभ रंग : सुनहरा | शुभ अंक : 1

कन्या राशि : अधूरे काम पूरे होंगे, योजनाबद्ध तरीके से बढ़ें आगे

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवस्थित ढंग से काम करने का है। लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। कार्यालय में दस्तावेजों और जरूरी कागजात की जांच सावधानी से करें, छोटी गलती परेशानी का कारण बन सकती है।

कारोबार में लेन-देन का हिसाब व्यवस्थित रखना लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलने से राहत मिलेगी। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन का लाभ मिलेगा।

आज का संकेत : छोटी बातों में उलझने के बजाय लक्ष्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग : हरा | शुभ अंक : 5

तुला राशि : काम और रिश्तों में संतुलन बनाना होगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी या कारोबारी समझौते से जुड़े मामलों में सभी शर्तों को अच्छी तरह समझकर ही आगे बढ़ें।

अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। परिवार में रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है।

आज का संकेत : किसी के दबाव में आकर निर्णय न लें।
शुभ रंग : गुलाबी | शुभ अंक : 7

वृश्चिक राशि : मेहनत का परिणाम मिलेगा, पुराने काम में आएगी तेजी

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज मेहनत और धैर्य का परिणाम मिलने का दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की परीक्षा होगी, लेकिन सही रणनीति से स्थिति को अपने पक्ष में किया जा सकता है। पुरानी योजना को नए तरीके से शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

व्यापार में पुराने ग्राहक से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लिया जा सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

आज का संकेत : अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सोच-समझकर साझा करें।
शुभ रंग : मैरून | शुभ अंक : 8

धनु राशि : नए अवसर दस्तक देंगे, भविष्य की योजना बनेगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज नए अवसरों का दिन रह सकता है। नौकरी में बदलाव, नई जिम्मेदारी या किसी नई योजना पर विचार हो सकता है। व्यापार में दूर के संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा से जुड़ी कोई योजना भी सामने आ सकती है।

आमदनी के साथ खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। परिवार में किसी प्रियजन से सुखद बातचीत होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नई दिशा मिल सकती है।

आज का संकेत : अवसर का लाभ उठाएं, लेकिन जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग : पीला | शुभ अंक : 3

मकर राशि : जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर मेहनत का मिलेगा उचित परिणाम

मकर राशि वालों के लिए आज कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। इसके बावजूद आपकी मेहनत और अनुशासन से परिस्थितियां संभल जाएंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम और स्पष्टता जरूरी होगी।

व्यापार में स्थिति स्थिर रह सकती है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक उधारी से बचना बेहतर होगा। परिवार के लिए समय निकालने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने से लाभ मिलेगा।

आज का संकेत : धैर्य रखें, सफलता धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएगी।
शुभ रंग : नीला | शुभ अंक : 8

कुंभ राशि : नई सोच बनेगी ताकत, तकनीकी क्षेत्र में मिल सकता है लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज नई सोच और नए प्रयोगों का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपका अलग दृष्टिकोण चर्चा का विषय बन सकता है। तकनीक, ऑनलाइन काम या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी रह सकता है।

व्यापार को नए माध्यमों से विस्तार देने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। किसी पुराने मित्र या परिचित से संपर्क हो सकता है। विद्यार्थियों को तकनीक का सही उपयोग पढ़ाई में लाभ दे सकता है।

आज का संकेत : नई योजना से पहले पूरी तैयारी करें।
शुभ रंग : आसमानी | शुभ अंक : 4

मीन राशि : भावनाओं पर नियंत्रण रखें, सोच-समझकर लें फैसले

मीन राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला हो सकता है। मन में कई विचार रहेंगे, लेकिन एक समय में एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

व्यापार में नया निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में बजट बिगड़ने से बचें। परिवार में किसी करीबी के साथ भावनात्मक बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।

आज का संकेत : भावनाओं के बजाय तथ्यों के आधार पर निर्णय लें।
शुभ रंग : पीला | शुभ अंक : 3

और भी

कुनकुरी पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय शिवबालक साव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, साहस, त्याग एवं योगदान को किया नमन

जशपुरनगर,09 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी निवासी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री साव के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष, साहस और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री शिवबालक साव के पुत्र श्री नारायण प्रसाद साव, श्री रामकुमार साव एवं श्री राधेश्याम साव सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
      मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में मीसाबंदियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक कठिनाइयों और यातनाओं का सामना किया। उनका साहस, संघर्ष और त्याग देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। मीसाबंदियों ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे लोकतंत्र के सच्चे रक्षकों के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीसाबंदियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करना हम सभी का दायित्व है।

और भी

स्कूल के सहपाठी के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कुनकुरी, स्व. ज्ञानचंद जैन को दी विनम्र श्रद्धांजलि; शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस


जशपुर, 9 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कुनकुरी विकासखंड में अपने स्कूल के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी नमन करते हुए 
श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

और भी

कुनकुरी में सावन उत्सव के बहाने नारी शक्ति ने दिया देशभक्ति का संदेश, सिपाही भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह, प्रियंवदा सिंह जूदेव बोलीं—रक्षकों का सम्मान हर बहन के लिए गर्व की बात


कुनकुरी :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कुनकुरी में सावन उत्सव और सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव शामिल हुई। कार्यक्रम देश भक्ति गीतों से शुरू हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि सावन,भगवान शिव की भक्ति और उत्साह व उल्लास का त्यौहार है। उन्होनें कहा कि सावन के इस महिने में भारतीय जनता महिला मोर्चा ने इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं की एकता का संदेश दिया है। उन्होनें कहा कि देश की सीमा हो या देश के अंदर कानून व्यवस्था सम्हालने की जिम्मेदारी,जब सिपाही जागता है तो देशवासी चैन की नींद सोते हैं। सिपाही भाईयों की कलाईयों में राखी सजाना,सारी बहनों के लिए गर्व की बात है। इसलिए महिला मोर्चा ने सिपाहियों के लिए रक्षा सूत्र एकत्र करने का अभियान चलाया है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकीं गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि देश में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है जबकि छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो चुका है। यह हमारे वीर सिपाहियों के पराक्रम से संभव हो सका है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम महिला मोर्चा के हर सदस्य के कंधे पर है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुशीला साय, जिला प्रभारी सुनीति राठिया,सह प्रभारी सावित्री जायसवाल,पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

और भी

यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने वाला अन्नपूर्णा खाद भंडार 7 दिनों के लिए सील

जशपुर 9 अगस्त 2026/ निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकास खंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। 

जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया विक्रय किए जाने की पुष्टि होने पर कृषि विभाग द्वारा संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में अन्नपूर्णा खाद भंडार को 7 दिवस के लिए सील कर दिया है। साथ ही संबंधित विक्रेता से पूरे मामले में जवाब भी मांगा गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरकों का विक्रय किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान आर.के. पैंकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगांव, जीवन एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मंत्री राम राठिया, कृषि विकास अधिकारी एवं कृष्ण कुमार चौधरी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि ने कहा कि जिले में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं निर्धारित दर पर विक्रय की लगातार निगरानी की जा रही है। किसानों को किसी भी स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक नहीं बेचा जाना चाहिए। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या उर्वरक वितरण में अनियमितता की जाती है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि उर्वरक खरीदते समय निर्धारित दर पर ही उर्वरक प्राप्त करें तथा अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग को तत्काल सूचना दें।

और भी

राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज बदलेंगे राशियों के सितारे, जानिए मेष से मीन तक किसके लिए रहेगा दिन शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक मामलों में सावधानी, कार्यक्षेत्र में प्रगति और रिश्तों में मधुरता लेकर आ सकता है। जानिए मेष से मीन तक आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

♈ मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए सक्रिय नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।
आज का उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

♉ वृषभ राशि

आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आराम और नियमित दिनचर्या पर ध्यान दें।
आज का उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

♊ मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए नए विचार और अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत करने की क्षमता आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में फायदा दे सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का दिन है।
आज का उपाय: गणेश जी का स्मरण करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

♋ कर्क राशि

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, इसलिए बात को बढ़ाने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बड़े निवेश में सावधानी जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

♌ सिंह राशि

आज आप अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के बल पर कई काम पूरे कर सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा रह सकता है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। हालांकि, अहंकार से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: सूर्य देव की उपासना करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

♍ कन्या राशि

आज आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने का लाभ मिलेगा। रुके हुए कामों में प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
आज का उपाय: हरी मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

♎ तुला राशि

आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है, लेकिन विलासिता पर अधिक खर्च करने से बचें। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता मिलेगी। रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
आज का उपाय: मां लक्ष्मी का स्मरण करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

♏ वृश्चिक राशि

आज आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी या व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन जोखिम भरे फैसलों से बचें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। क्रोध और जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
आज का उपाय: हनुमान जी का स्मरण करें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9

♐ धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ यात्रा या मनोरंजन की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
आज का उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

♑ मकर राशि

आज आपको मेहनत के साथ-साथ धैर्य की भी आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन उधार देने से बचना बेहतर होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। शाम के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आज का उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

♒ कुंभ राशि

आज आपके लिए रचनात्मक और नए विचारों का दिन है। नौकरी या व्यवसाय में कुछ अलग करने का अवसर मिल सकता है। पुराने संपर्कों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। मित्रों के साथ बातचीत से मन हल्का होगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
आज का उपाय: पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

♓ मीन राशि

आज आपको अपनी प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी और अचानक कोई छोटा लाभ भी मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मन की बात साझा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद और आराम जरूरी रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को दी बड़ी सौगात, सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा, नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन महाराज के नाम पर होगा चौक


   
रायपुर, 08 अगस्त 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज ने सदियों से भारतीय समाज की सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत रत्न जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता का इस समाज से होना पूरे सेन समाज के लिए गौरव की बात है। सेन समाज केवल अपनी पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक समाज के प्रत्येक संस्कार में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह समाज सनातन परंपराओं और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेन समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।  
   
                 मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेन समाज के कल्याण के लिए केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने कहा कि सेन समाज और अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उस समय अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं। सैलून संचालन के लिए सेन समाज के लोगों को किट, कुम्हारों को बैटरी चलित चाक और बढ़ई समाज के लोगों को कारपेंट्री किट देने की शुरुआत भी इसी दिशा में की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज की आज की आवश्यकताओं और मांगों पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
*संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नया रायपुर में चौक का नामकरण*
            मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नया रायपुर में चौक का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नामकरण के लिए कमेटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने सेन समाज के विकास और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

*कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा सेन समाज*
           मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुनर और प्रतिभा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर वंचित वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक रहे हैं। आज उनके सुपुत्र श्री रामनाथ ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी सेन समाज से विधायक श्री रिकेश सेन और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन समाज की सेवा और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब केश शिल्प कल्याण बोर्ड को युवा नेतृत्व मिला है, निश्चित रूप श्री गौरी शंकर श्रीवास के नेतृत्व में सेन समाज को आगे बढ़ाने का काम तेजी से होगा।

*‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अनुरूप हो रहा विकास*

                  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक हुनर और छोटे-छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता, ऋण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को भी सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने ग्रामीण और सामान्य परिवेश में रहकर उत्कृष्ट कार्य किया है। इससे देश में हुनर और श्रम के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हुई है।
*ढाई साल में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे पूरे किए*
                मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों में विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा करने का काम तेजी से किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं और प्रतिदिन लगभग 1500 से 1600 मकानों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है और किसानों से किए गए वादों को भी पूरा किया गया है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जा रहा है। दो वर्षों का बकाया धान बोनस भी किसानों को दिया गया है।

*70 लाख माताओं-बहनों को हर माह मिल रहा महतारी वंदन का लाभ*

              मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में हर महीने 1000 रुपए की राशि भेजी जा रही है। ढाई वर्षों में इस योजना के माध्यम से 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की माताएं-बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

*50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन*
              मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुनः शुरू किया गया है। प्रदेश के बुजुर्ग माता-पिता की तीर्थ यात्रा की इच्छा को पूरा करने के लिए सरकार अपने खर्च पर उन्हें देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करा रही है।


*भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की सहायता*

              मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है और चरण पादुका योजना को पुनः शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा चुकी है। पुलिस, बिजली और सहकारिता सहित विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर दिए गए हैं। शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। नई उद्योग नीति के माध्यम से लगभग डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश को अब तक 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और अनेक क्षेत्रों में काम शुरू हो गया है।

*समाज के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं*

                मुख्यमंत्री श्री साय ने सेन समाज के पदाधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि समाज के जो बेटे-बेटियां किसी योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें उसका लाभ दिलाने में समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

*बिजली बिल समाधान योजना का लाभ लेने की अपील*

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बिजली बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण कई परिवारों पर एक साथ बड़ी राशि का बिल आ गया है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लागू की गई है। इसके तहत पंजीयन कराने पर पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत दी जा रही है तथा सरचार्ज आदि भी माफ किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

*80 हजार घरों में लग चुके हैं सोलर सिस्टम*

               मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से प्रदेश में घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 80 हजार घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिनमें करीब 40 हजार घरों में बिजली बिल शून्य आ रहा है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।

*सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही 700 से अधिक सेवाएं*

            मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा सेतु शुरू किया है। इसमें 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नागरिक घर बैठे मोबाइल के माध्यम से जाति, आय, निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से सीधे दर्ज करा सकते हैं शिकायत*

             मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार, इंजीनियर, थाना प्रभारी से लेकर सचिव स्तर तक के लगभग 8 हजार अधिकारी इस व्यवस्था से जुड़े हैं। शिकायतों के समाधान के लिए एल-1, एल-2, एल-3 और एल-4 स्तर पर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
                 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सेन समाज के लिए श्री गौरीशंकर श्रीवास का चयन कर बहुत सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष का दूसरा नाम गौरीशंकर श्रीवास है। वे लगातार समाज के लिए कार्य कर रहे हैं और समाज को आगे बढ़ाने की ललक उनके भीतर है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधायक श्री रिकेश सेन भी विधानसभा में सेन समाज और समाज के विभिन्न विषयों को सक्रियता के साथ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि सेन समाज हजारों वर्षों से गांव और सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी रहा है। जन्म, विवाह और मृत्यु सहित जीवन के प्रत्येक संस्कार में सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सेन समाज के लोग केवल सेवा करने वाले नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा माने जाते हैं और समाज में उनका गहरा विश्वास और संबंध रहा है। उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को वंचित वर्गों के संघर्ष का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
             
             कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सेन शक्ति सम्मेलन सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेन समाज के कौशल विकास के लिए कौशल विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आवश्यकतानुसार नए ट्रेड और प्रशिक्षण को जोड़ने के सुझाव दें, ताकि समाज के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।

                       छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि आज का दिन सेन समाज के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन कर इसे सेन समाज को समर्पित किया था और अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बोर्ड को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेन समाज के लोगों ने निस्वार्थ भाव से सेवा की। उन्होंने समाज के उत्थान और कल्याण से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
          कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने सेन समाज प्रदेश भर से आए प्रशिक्षित युवाओं को किट वितरण किया।
                   इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर श्रीवास, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुवीर श्रीवास, संचालक समाज कल्याण श्री रणबीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बाकी नदी में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण ,निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर को गम्हरिया से जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर बाकी नदी में निर्माणाधीन नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। लगभग 3.84 करोड़ रुपये की लागत से 72 मीटर लंबाई के इस पुल का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। यह पुल जशपुर नगर को गम्हरिया से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग के बीच बहने वाली बाकी नदी में निर्मित हो रहा है। गम्हरिया से एनएच 43 होकर गुजरती है। ब्रिटिश शासनकाल में निर्मित पुराना पुल जर्जर हो चुका था, जिसे हटाकर इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर ने पुल एवं सड़क के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क किनारे आवश्यक सुरक्षा उपाय एवं अन्य प्रावधान करने को कहा, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।इस दौरान सेतु निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज मरकाम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया निरीक्षण ,निर्धारित सभी मानकों एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

जशपुरनगर, 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज  जिला चिकित्सालय के समीप निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक  का निरीक्षण किया। 11 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित किए जा रहे इस क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर सहित कुल चार फ्लोर होंगे। यहां गंभीर एवं जीवन-जोखिम वाली स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वर्तमान में भवन में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन निर्माण में निर्धारित सभी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने अस्पताल में साइनेज कलर कोड व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को अलग-अलग रंगों और प्रतीकों के माध्यम से आइसीयू ओटी इमरजेंसी सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्रों की आसानी से पहचान हो सके। इससे अस्पताल में आवागमन सुगम होने के साथ मरीजों और परिजनों को आवश्यक स्थान तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने अस्पताल भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने तथा परिसर में व्यवस्थित रूप से वृक्षारोपण कार्य कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही लिफ्ट स्थापना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि अस्पताल के विभिन्न फ्लोर तक मरीजों एवं परिजनों की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्री व्यास ने अस्पताल में पानी एवं बिजली की पर्याप्त और निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विद्युत एवं जल की निरंतर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, सीजीएमएससी के एसडीओ श्री ललित वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

जशपुरनगर, 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन नालंदा परिसर, जुदेव चौक के समीप सौंदर्यीकरण कार्य, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक, बालासाहेब देशपांडे चौक तथा पुरानी टोली स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सहायक अभियंता नगर पालिका श्री कैलाश खरोले, उप अभियंता श्री शुभेंदु श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*500 सीटर नालंदा परिसर से मिलेगा आधुनिक अध्ययन का बेहतर केंद्र*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने लगभग 2.87 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर विद्यार्थियों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधाओं के साथ शांत एवं व्यवस्थित अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा। यह परिसर जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*जुदेव चौक के समीप सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश*

कलेक्टर ने रंजीता स्टेडियम के समीप जुदेव चौक में लगभग 64 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। प्रस्तावित कार्यों के तहत आकर्षक फव्वारा, सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं की प्रतिकृतियों सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*सामुदायिक भवन के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*

कलेक्टर श्री व्यास ने पुरानी टोली में लगभग 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण अंतिम चरण में है और वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामुदायिक भवन के पूर्ण होने से शासकीय आयोजनों के साथ-साथ शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

*डॉ. अंबेडकर एवं बालासाहेब देशपांडे चौक बनेंगे आकर्षण और प्रेरणा के केंद्र*

कलेक्टर श्री व्यास ने लगभग 15 लाख रुपये की लागत से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक एवं बालासाहेब देशपांडे चौक में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन चौकों का सौंदर्यीकरण शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही लोगों के लिए आकर्षण एवं प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

और भी

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, लंबे इंतजार के बाद 700 से अधिक तबादला आदेश जारी, करीब 400 नाम अंतिम परीक्षण में बाहर, भविष्य में ऑनलाइन होगी तबादला प्रक्रिया


रायपुर, 8 अगस्त 2026- प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानांतरण के लिए तैयार की गई सूची में व्यापक स्तर पर छंटनी और परीक्षण के बाद अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।विभागीय स्तर पर तैयार की गई प्रारंभिक सूची में करीब 1,600 शिक्षकों के नाम शामिल थे। इसके बाद सूची की समीक्षा करते हुए समन्वय से संख्या कम करने के निर्देश दिए गए और करीब 1,000 शिक्षकों की संशोधित सूची तैयार की गई। अंतिम परीक्षण में भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 400 नामों को सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद शेष शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।इन मामलों में नहीं हुआ स्थानांतरण-शिक्षा विभाग द्वारा स्थानांतरण प्रक्रिया में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता दी गई। युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षक, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक, ऐसे शिक्षक जिनके स्थानांतरण से विद्यालय शिक्षकविहीन हो सकता था, अधिसूचित क्षेत्र से गैर-अधिसूचित क्षेत्र में स्थानांतरण के प्रकरण तथा अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों के मामलों का परीक्षण करते हुए उन्हें अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया।विभाग का स्पष्ट मानना रहा कि किसी शिक्षक के स्थानांतरण के कारण विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।अनुशंसा और प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार हुई थी सूची। सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों एवं विभिन्न स्तरों से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण किया गया। प्रारंभिक सूची से लेकर अंतिम सूची तक कई स्तरों पर जांच के बाद करीब 400 नामों को हटाया गया।अब अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी होने के साथ ही इस पूरी प्रक्रिया को लेकर चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है।

अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन

शिक्षक स्थानांतरण की वर्तमान प्रक्रिया के बाद शिक्षा विभाग अब भविष्य की स्थानांतरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं तकनीक आधारित बनाने पर भी विचार कर रहा है। विभागीय स्तर पर शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था लागू करने को लेकर मंथन जारी है।यदि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होती है तो शिक्षक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन, आवेदन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध निराकरण में मदद मिलने की उम्मीद है।शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में अन्य राज्यों में लागू ऑनलाइन स्थानांतरण प्रणालियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं के परीक्षण के बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।फिलहाल वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत अंतिम सूची में शामिल शिक्षकों के आदेश जारी हो चुके हैं, जिससे प्रदेश के हजारों शिक्षक परिवारों की नजरें अब नए पदस्थापना स्थल पर टिक गई हैं।

Touch For   पीडीएफ

और भी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 भारतीय वन सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, कई वन मंडलों से लेकर टाइगर रिजर्व और मुख्यालय स्तर तक हुआ बदलाव

नवा रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों, वन्यजीव क्षेत्रों और विभागीय कार्यालयों में कार्यरत 24 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

शासन के इस आदेश के बाद प्रदेश के कई प्रमुख वन क्षेत्रों में जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। वन मंडलों के साथ-साथ वन्यजीव प्रबंधन, टाइगर रिजर्व, कार्ययोजना वनमंडल और विभागीय मुख्यालय से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

तबादला आदेश में प्रदेश के अलग-अलग वन क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कई अधिकारियों को एक वन मंडल से दूसरे वन मंडल में भेजा गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को मुख्यालय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभागीय संस्थानों में भेजा गया है। इससे वन विभाग के प्रशासनिक कामकाज और मैदानी स्तर की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

दूसरे चरण में भी कई वन मंडलों और विभागीय कार्यालयों में पदस्थापना बदली गई है। इसमें सरगुजा, कांकेर, मरवाही, कोरिया, बस्तर, दुर्ग, सूरजपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित कई वन क्षेत्रों में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का यह आदेश 8 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवीन पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

Touch For PDF.

और भी