“गांव-गांव पहुंचकर हकीकत परख रहीं प्रमुख सचिव : सड़क, अमृत सरोवर, ड्रैगन फ्रूट खेती और पीएम आवास योजनाओं का किया बारीकी से निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जशपुर 18 अप्रैल 2026/ प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को जशपुर जिले के भ्रमण के दौरान बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम रायकेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क रायकेरा चौक से कठरपारा लंबाई 1.7 किलोमीटर का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत टटकेला में उद्यान विभाग द्वारा मनरेगा एवं डी एम एफ योजना अभिसरण से 8 किसानों द्वारा ड्रैगन फ्रूट वृक्षारोपण के साथ साथ इंटर क्रॉप फसल लगे किसान से भेट कर उनके द्वारा लगाए गए फसलों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई एवं किसानो से ड्रैगन फ्रूट के भविष्य में उत्पादन संबंधी आय तथा वर्तमान में इंटरक्रॉप फसल से हो रहे आय के सम्बन्ध में विस्तार से पूछा गया। साथ ही उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव से ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सहित ग्राम पंचायत में निवासरत परिवार संख्या और पात्र परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति,पूर्ण एवं छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया । तत्पश्चात पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही और बीपीएम NRLM को समूह के साथ बैठक कर उनकी इच्छानुसार आजिविका गतिविधि से जोड़ने हेतु कार्य योजना तैयार कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया।
इस दौरान उनके साथ संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ श्री तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम डी श्री अश्विनी देवांगन आईएएस, एवं सीईओ जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार सहित जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
