ताजा खबरें


बड़ी खबर

राजस्व पखवाड़ा में अब तक 500 से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण,त्वरित समाधान से लोगों को मिल रही राहत

रायगढ़, 6 अप्रैल 2026/ जिले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायतवार तिथियां निर्धारित कर गांव-गांव में शिविरों का सुव्यवस्थित आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविरों को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं परिणाममुखी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
           अब तक जिले की सभी तहसीलों में 94 से अधिक शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित हुआ है। राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत अब तक कुल 893 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 500 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। प्राप्त आवेदनों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, आरबीसी 6-4, आय-जाति-निवास, खसरा, नक्शा, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल नंबर प्रविष्टि तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।
           राजस्व पखवाड़ा अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है-प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 04 मई से 18 मई तथा तृतीय चरण 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होगा। अभियान के तहत विभिन्न राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविरों में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से की जा रही है तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह अभियान आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बना रहा है।

और भी

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 7 अप्रैल को मनाया जाएगा रोजगार एवं आवास दिवस,आवास, रोजगार, जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

रायगढ़, 6 अप्रैल 2026/ जिले में ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशानुसार इस दिन “चावल महोत्सव” के साथ इन कार्यक्रमों को जनभागीदारी के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
            जिला प्रशासन ने इस आयोजन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्व-सहायता समूहों और आम ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दिन ग्राम सभाओं का आयोजन कर योजनाओं की समीक्षा, प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नए लक्ष्यों का निर्धारण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
           आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाकर ग्राम सभाओं में चर्चा की जाएगी। लाभार्थियों को उनकी किश्तों की जानकारी दी जाएगी, लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को पूरा किया जाएगा और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इससे न केवल आवास निर्माण में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
           रोजगार दिवस के तहत मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, ग्रामीणों की मांग के अनुसार नए कार्यों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया को भी तेज किया जाएगा। “मोर गाँव-मोर पानी” अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया- आय के जरिया” पहल को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके तहत नए तालाबों के निर्माण के लिए स्थलों का चयन कर दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई गई है। यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत भी विकसित करेगी। इसके अलावा, आजीविका डबरी निर्माण के माध्यम से ‘लाइवलीहुड लेयरिंग’ (आजीविका संवर्धन)को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सके। महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूहों की भूमिका को मजबूत किया जाएगा। नागरिक सूचना पटलों पर समूह से जुड़ी महिलाओं के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और उन्हें सामग्री आपूर्ति व अन्य आर्थिक गतिविधियों में प्राथमिकता दी जाएगी। तकनीकी नवाचार को भी इस आयोजन में विशेष स्थान दिया गया है। मनरेगा और आवास योजना से जुड़े कार्यों की जानकारी अब क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिन्हें स्कैन कर ग्रामीण सीधे योजना से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकेंगे। अमृत सरोवरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर इन क्यूआर कोड्स को स्थापित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जागरूकता दोनों बढ़ेंगी।
           जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 7 अप्रैल को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी जल संरक्षण तकनीकों को अपनाकर भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में योगदान दें। यह आयोजन न केवल योजनाओं की समीक्षा का अवसर होगा, बल्कि ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

और भी

कारखाना अधिनियम की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी — रायगढ़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 5 उद्योगों पर श्रम न्यायालय की बड़ी कार्रवाई, लाखों का अर्थदंड ठोककर दिया सख्त संदेश

रायगढ़, 6 अप्रैल 2026/ जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कारखाना अधिनियम 1948 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर श्रम न्यायालय में प्रस्तुत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
            उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने बताया कि मार्च माह में श्रम न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों में पांच औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। न्यायालय द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर चूक मानते हुए आर्थिक दंड लगाया गया। न्यायालय के आदेशानुसार मेसर्स सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड पर 4 लाख 20 हजार रुपये, मेसर्स श्याम इस्पात (इंडिया) प्रा. लि. पर 50 हजार रुपये, मेसर्स मां काली एलॉयज उद्योग प्रा. लि. पर 25 हजार रुपये, मेसर्स सुनील इस्पात एंड पावर प्रा.लि. पर 5 लाख 90 हजार रुपये तथा मेसर्स श्री रूपणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर 8 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। 
          उप संचालक ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल, श्रम कानूनों एवं कार्यस्थल सुरक्षा उपायों का गंभीरता से पालन करें। लापरवाही की स्थिति में भविष्य में और कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित, संरक्षित एवं स्वस्थ कार्य वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित निरीक्षण, जागरूकता गतिविधियों और सख्त कानूनी कार्रवाई के माध्यम से औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रमिक हितों की प्रभावी सुरक्षा हो सके।

और भी

मालधक्का रोड पर सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा — व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था अवैध खेल, खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी दबोचा गया

   *रायगढ़, 06 अप्रैल*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर भी प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा सट्टा के खिलाफ सटीक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

        कल चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मालधक्का रोड खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए *आरोपी ताजी लाल पटेल (39 वर्ष), निवासी मौहापाली* को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने सट्टा लिखना स्वीकार किया। उसके कब्जे से *एक मोबाइल फोन (Vivo Y15s)* जब्त किया गया, जिसमें व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा संबंधी मैसेज का आदान-प्रदान किया जा रहा था। साथ ही आरोपी के पास से सट्टा की *नगदी रकम ₹10,500* भी बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

                   इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा और मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —*

      “जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सट्टा खाईवाल एवं सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

और भी

“ऑपरेशन आघात” का ताबड़तोड़ वार: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 थाना क्षेत्रों में 70 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी धराए, 3 बाइक भी जब्त

      *रायगढ़, 06 अप्रैल* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक और लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 48 घंटों के भीतर तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब *70 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपियों से शराब परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटर सायकलो* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

???? *तमनार पुलिस की अलग-अलग दो कार्रवाई  40 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

     थाना तमनार पुलिस ने ग्राम मिलूपारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार कलंगा (31 वर्ष), निवासी लालपुर को पकड़कर उसके कब्जे से करीब 30 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं ग्राम उरबा के प्रेमनगर में रेड कार्रवाई कर आरोपी सतीष कुमार चौहान (27 वर्ष) के कब्जे से लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, पुष्पेन्द्र सिदार और रंजीत भगत शामिल थे ।

  ???? *छाल पुलिस की घेराबंदी में मोटर सायकल से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जब्त*

   इसी क्रम में छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खेदापाली धुल चौक के पास मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रंमाक JH 01 D 8456 में अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी शीतल कुमार राय पिता स्व0 नंद दुलार राय उम्र 45 वर्ष साकिन जाप-02 पुराना छतरा रोड साकेत नगर थाना टाटी सिलपाई जिला रांची (झारखण्ड) हा0मु0 आरकेएस कंपनी लात थाना छाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लीटर महुआ शराब एवं मोटर सायकल जब्त किया। निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंभु पाण्डेय, आरक्षक राजेश राठौर, उमेन्द्र उरांव, सतीश जगत, और प्रबंध राठिया शामिल थे ।

???? *पुसौर पुलिस की सटीक कार्रवाई — 60 नग देशी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े, बाइक जब्त*

      थाना पुसौर पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों परमेश्वर साय (54 वर्ष) और बालकराम सारथी (66 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो बिना नंबर प्लेटिना मोटर सायकल में 60 नग देशी मदिरा (करीब 10.8 लीटर) परिवहन कर रहे थे। आरोपियों से शराब एवं वाहन जब्त किया गया। कार्रवाई में थाना पुसौर के उप निरीक्षक कुंदन गौर, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा और महेश चौहान शामिल थे ।

????*जूटमिल पुलिस की कार्रवाई — मोटर सायकल में शराब ले जा रहे आरोपी से  9 लीटर से अधिक शराब जब्त*

        वहीं थाना जूटमिल पुलिस ने कल मुखबीर सूचना पर टांसपोर्ट नगर मेन रोड में घेराबंदी कर आरोपी सूरजभानू यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बिरहाभाठा थाना चंद्रपुर जिला सक्ती  को बजाज सीटी 110 सीजी 14 एम एल 9659 में शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी के पास से दो थैले में 52 पाव अंग्रेजी और देशी प्लेन/मशाला शराब जप्त किया गया है । आरोपित से कुल 4960 रूपये की शराब और मोटर सायकल की जप्ती कर आबकारी एक्ट में जेल भेजा गया है । कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक परमानंद पटेल और सन्नी मालाकार शामिल थे ।

        सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

                   *“रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी”*

और भी

रात के अंधेरे में रिश्तेदार बना हैवान — शराब के नशे में घर में घुसा, किशोर को कार में डालकर फरार, रास्ते में परिवार की गाड़ी को मारी टक्कर, लेकिन पुलिस की घेराबंदी से बच न सका आरोपी, कुंजारा-सारसमाल जंगल से दबोचा गया!

 रायगढ़, 06 अप्रैल । थाना लैलूंगा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजेश गुप्ता (36 वर्ष), निवासी ग्राम टटकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपहृत बालक का रिस्तेदार बताया गया है।

     घटना के संबंध में पीड़ित बालक की मां द्वारा 03 अप्रैल 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट के अनुसार 02 अप्रैल की रात आरोपी राजेश गुप्ता शराब के नशे में पीड़िता के घर जबरन घुसा और उसके पुत्र को जगाकर उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगा। पिता के घर पर नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने किशोर को जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “इसको ले जा रहा हूं, इसका बाप 10,000 रुपये लेकर मेरे पास आएगा” और महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

       पीड़िता जब गांव के लोगों के साथ थाना रिपोर्ट करने आ रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर दुर्घटना करने का प्रयास किया। ग्राम कुंजारा के पास आरोपी ने उनकी वेगनआर कार को टक्कर मार दी और बाद में थाना के पास पहुंचने पर उनकी इको कार को भी पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 331(2), 137(2), 351(3), 281 बीएनएस एवं 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक की पतासाजी की गई। बालक को ग्राम कुंजारा और सारसमाल के बीच सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी को जंगल क्षेत्र में उसके TUV वाहन सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। *आरोपी- राजेश गुप्ता पिता बेनूराग गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी टटकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* — 

       *“अपहरण के इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आमजन की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की  सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

और भी

देर रात मेन रोड किनारे दुकान में महिला से दरिंदगी की वारदात, विरोध करने पर पति की पिटाई — कोतरारोड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

    रायगढ़, 06 अप्रैल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि 4 अप्रैल की रात करीब 11/30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे।

    महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

    प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतरारोड श्री अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में *मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 वर्ष, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 वर्ष, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 वर्ष तथा पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 वर्ष* शामिल हैं।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी पिंटू निषाद से *घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 12 AY 5870 को भी जब्त* किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

       “महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी। यह बेहद गंभीर मामला है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

और भी

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा — कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

   *रायगढ़, 06 अप्रैल* । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम कल 5 अप्रैल को सड़क मार्ग से जशपुर से रायगढ़ पहुंचे, जहां देर शाम उन्होंने रक्षित केंद्र स्थित ऑफिसर्स मेस में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में नवाचार और जनसहभागिता बढ़ाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

      डीजीपी श्री गौतम ने पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी बीट व्यवस्था से सूचना संकलन बेहतर होता है और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायतकर्ता एवं पीड़ित की शिकायत स्वयं सुनें और उस पर त्वरित एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाले विवादों को समय रहते शांतिपूर्ण ढंग से निराकृत करने पर बल दिया।

      बैठक के दौरान डीजीपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, जनता के साथ विश्वास कायम करने तथा रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन मामलों में समंस एवं वारंटों की समय पर तामिली तथा विशेषज्ञों की रिपोर्ट समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा।

         बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकरण में पक्षपात की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत पर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीजीपी ने अधिकारियों को कहा कि निष्पक्ष पुलिसिंग से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है, इसलिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने आचरण और कार्यशैली में ईमानदारी व पारदर्शिता बनाए रखें तथा कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष रूप से दायित्वों का निर्वहन करें।

      अपने भ्रमण के अगले चरण में आज सुबह डीजीपी श्री गौतम ने होमगार्ड रायगढ़ में फायर यूनिट का निरीक्षण किया, जहां फायर ब्रिगेड वाहनों का प्रदर्शन कर उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध संसाधनों की जानकारी सेनानी होमगार्ड बिलासियुस कुजूर से ली। जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो फायर ब्रिगेड वाहन वर्तमान में रायगढ़ फायर स्टेशन में संचालित हैं, जिस पर डीजीपी श्री गौतम ने कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी से चर्चा कर उक्त वाहनों को शीघ्र सारंगढ़ भेजने तथा वहां फायरमैन की उपलब्धता पर चर्चा किया गया।

         इसके पश्चात डीजीपी श्री गौतम ने छठवीं वाहिनी का निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि वे सरगुजा रेंज के दौरे के दौरान जशपुर से रायगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग को सराहनीय बताया तथा होमगार्ड की फायर सर्विस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

      डीजीपी ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का मूल मंत्र समाज के साथ विश्वास स्थापित कर क्राईम कंट्रोल करना है, जिसे छत्तीसगढ़ पुलिस प्रभावी रूप से निभा रही है। साइबर अपराध के संबंध में उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट्स पर प्रभावी कार्रवाई किया गया है और सीसीटीएनएस के उन्नयन सहित संसाधनों में वृद्धि की जा रही है। साथ ही नव नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों के शीघ्र पदस्थापन से पुलिस बल को और मजबूती मिलेगी।

    इस दौरान एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, श्रीमती उन्नति ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और भी

स्थापना दिवस पर कुनकुरी में गूंजा भाजपा का जयघोष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं में भरा जोश और सेवा का संकल्प…


कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में भाजपा के मूल सिद्धांतों, राष्ट्र सेवा और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनकल्याण और देशहित के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की सेवा में निरंतर लगे रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला।

और भी

परम पूज्य संत चिन्मयानंद बापू की राम कथा का असर: धर्मांतरित परिवारों की सनातन धर्म में वापसी, चतुर्थ दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

कुनकुरी। नगर में आयोजित भव्य राम कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पूज्य संत चिन्मयानंद बापू के श्रीमुख से भगवान श्रीराम के प्राकट्य, बाल लीलाओं एवं उनके दिव्य स्वरूप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान माता कौशल्या को भगवान राम के विराट स्वरूप के दर्शन तथा उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी चित्रण कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा के माध्यम से स्वामी जी ने त्रेतायुग का उल्लेख करते हुए बताया कि राक्षसों ने साधु-संतों के यज्ञों को नष्ट कर अधर्म फैलाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान कलयुग में भी ऐसे प्रयास देखने को मिल रहे हैं, जिनका सामना केवल सनातन धर्म के मार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम की गुरुकुल शिक्षा एवं गुरु विश्वामित्र से प्राप्त ज्ञान का उल्लेख करते हुए आदर्श जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम में पहाड़ी कोरवा समाज के लोगों को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने भगवान राम के प्रतीक स्वरूप तीर-धनुष भेंट किया, जिसे स्वामी जी ने स्वीकार कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।कथा के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना तब सामने आई, जब धर्मांतरण कर चुके पांच परिवारों ने मंच पर आकर पुनः सनातन धर्म में घर वापसी की। स्वामी जी ने शाल-श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया और धर्म के प्रति दृढ़ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के कुचक्र से बचना आवश्यक है और “सनातन धर्म में जीने और मरने” का संकल्प ही सच्चा मार्ग है। आरती के समय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कृष्ण कुमार राय एवं नरेश नंदे भी मौजूद रहे।कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्ति, आस्था एवं श्रद्धा से सराबोर रहा।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

रायपुर 5 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि स्वर्गीय भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

और भी

अघोर आश्रम सोगड़ा में राज्यपाल रमेन डेका ने मां काली की विधि-विधान से पूजा कर पूरे प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

जशपुर 5 अप्रैल 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर  प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आश्रम प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने गुरुपद श्री संभव राम बाबा जी से भेंट कर आश्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं परंपराओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार उपस्थित थे।

और भी

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए हर माह मेडिकल कैंप का निर्देश, पर्यावरण संरक्षण से लेकर ऑर्गेनिक खेती तक पर सख्त संदेश – राज्यपाल रमेन डेका की जशपुर में बड़ी समीक्षा बैठक

जशपुर 5 अप्रैल 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों और जशपुर विकासखंड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किए एक पेड़ मां के नाम अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिले के संभावित टीबी मरीजों की जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को मरीजों का बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्तन कैंसर की भी विशेष जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाए मरीजों को मेडिकल कॉलेज रायपुर अम्बिकापुर और एम्स रायपुर भेजकर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सिकल सेल बीमारी और रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की भी जानकारी ली ‌।

उन्होंने कहा कि रेड  क्रॉस सोसायटी विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों और गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार , वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार और जिला स्तरीय और विकास खंड अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के लिए प्रत्येक माह मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा है और उनके जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में शाम के समय विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके उनका बौद्धिक और कौशल विकास करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने जिले में नावाचार को भी बढ़ावा देने के लिए कहा है और संरक्षित जनजाति परिवारों के लिए पायलेट प्रोजेक्ट चालू करने के निर्देश दिए हैं।
 
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बच्चों को नशापान से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समीक्षा के दौरान जशपुर जिले की लखपति दीदी श्रीमती लालमणि प्रजापति को सम्मानित करने की बात कही उन्होंने कहा लखपति दीदी ने बढ़िया काम किया है उन्हें राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए और हस्तकला में पारंगत बनाने के लिए समूहों की दीदियों को आसाम और उड़ीसा राज्य भेजने के निर्देश दिए है‌ ताकि समूह की महिलाएं बाजार की मांग के अनुसार नया डिजाइन के साड़ी,साल और अन्य सामग्री तैयार कर सके।

श्री रमेन डेका ने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

छोटे और बड़े किसानों के खेतों में डबरी निर्माण और पुराने कुआं का जिर्णोद्धार करने के निर्देश दिए हैं।
योग को बढ़ावा देने के लिए नियमित अभ्यास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक और 75 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा है।
 
किसानों का आर्थिक विकास हो इसके लिए खेती के आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के लिए कहा है।
किसानों को वरमी कम्पोस्ट खाद और आर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण संवर्धन के तहत रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर,सोकपिट और मैजिक पिट बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है गांव में सेग्रेशन शेड एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिले के सभी विकास खंड में 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान चलाया जा रहा है।

जिला मुख्यालय में जिला ग्रंथालय संचालित किया जा रहा है प्रातः 6 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होता है जहां बच्चों की सुविधा के लिए निःशुल्क वाई फाई की सुविधा दी गई है। जिला ग्रंथालय में 6425 पुस्तकें उपलब्ध है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए आगामी 7 अप्रैल से अन्वेषण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जशपुर जिले के विघार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए स्पेस ऑन व्हील्स अन्वेषण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

और भी

जशपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने सीता अशोक लगाया, 400 से अधिक पौधों के साथ बना विशेष मातृत्व वन

जशपुरनगर 5 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सर्किट हाउस जशपुर के मातृत्व वन में सीता अशोक का पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 छत्तीसगढ़ शासन के वन जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जशपुर में मातृत्व वन विकसित किया गया है।
लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया गया। इस पहल ने कार्यक्रम को भावनात्मक और सामाजिक रूप से विशेष महत्व प्रदान किया गया।

     राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर  कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च होता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से हम माँ के प्रति सम्मान को प्रकृति से जोड़ रहे हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व वन जैसी पहलें न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेंगी।

      मातृत्व वन के अंतर्गत पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया है। इनमें टिकोमा, झारुल, सीता अशोक, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु, आंवला, बीजा, सिन्दूर, नागकेसरी, अर्जुन एवं जामुन जैसी प्रजातियाँ प्रमुख हैं। ये पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे, बल्कि आने वाले समय में औषधीय एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृत्व वन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, माताओं के प्रति सम्मान को प्रकृति के माध्यम से अभिव्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह पहल ‘हर घर एक पेड़, हर पेड़ में माँ की ममता’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

और भी

भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार


जशपुरनगर। जशपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक, वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं वनवासी कल्याण आश्रम सरहुल समिति के अध्यक्ष श्री जागेश्वर राम भगत का आज शाम लगभग 4 बजे उनके निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
स्वर्गीय भगत आदिवासी समाज के एक सशक्त एवं लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने समाज के उत्थान, परंपराओं के संरक्षण तथा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े रहते हुए उन्होंने सरहुल जैसे पारंपरिक पर्वों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम कोमड़ो में कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

और भी

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने केरेगांव होम-स्टे का किया भ्रमण,आदिवासी संस्कृति,आतिथ्य परंपरा और रोजगार संवर्धन की पहल की सराहना

जशपुरनगर 05 मार्च 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान उन्होंने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। राजपाल श्री  डेका ने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे को प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि यह प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। 

*पारंपरिक व्यंजन और जसक्राफ्ट की प्रशंसा, अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने कहा*

 इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा चीला रोटी, महुआ रोटी, चटनी, पीठा रोटी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इन व्यंजनों के उत्कृष्ट स्वाद, शुद्धता एवं पारंपरिक विधि से बनाए जाने की सराहना करते हुए स्थानीय संस्कृति की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने ‘जसक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत छिंद एवं कांसा से निर्मित पारंपरिक आभूषण माला एवं झुमके राज्यपाल को भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका ने स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

*एडवेंचर स्पोर्ट, पर्यटन को मिलेगी नई गति*

इस दौरान ‘देशदेखा क्लाइंबिंग कम्पनी’ के सदस्यों ने भी राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां नियमित रूप से रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाता है। राज्यपाल ने अधिकारियों को ऐसे खेलों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन देने को कहा, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक युवा इन गतिविधियों की ओर आकर्षित हों। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

और भी

ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर’ ने दिखाई साइबर अपराध की असली सच्चाई,SSP शशि मोहन सिंह की सोच और निर्देशन ने दिखाया डिजिटल ठगी का खतरनाक सच-फिल्म के जरिए जनता को मिला सुरक्षा का बड़ा संदेश

जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर" का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी एवं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित एवं अभिनीत फिल्म को मिली खूब सराहना

साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई फिल्म

स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन जीता

 रायगढ़/जशपुर 05 अफ़्रैल 2026 :  कल जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर" का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी (धर्मपत्नी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी) एवं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जशपुर के विशिष्ट प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिकों, फिल्म ख़ौफ़ की टीम उपस्थित रही।

        विदित हो कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह समाज के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जशपुर में रहते हुए "कजरी" फिल्म का निर्माण किया था। राष्ट्रीय नाट्य मंचन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर" का निर्माण किया।

     इस फिल्म की कहानी स्वयं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने लिखी है। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है तथा फिल्म में एक पीड़ित शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सुपुत्र "ऋभु समर्थ सिंह" भी फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

      फिल्म में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

    विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित फिल्म ख़ौफ़ की टीम के प्रवीण अग्रवाल, कुंदन सिंह, ऋभु समर्थ सिंह, वंशिका गुप्ता, लायरा जैन, राम प्रकाश पाण्डेय ने मंच से फिल्म निर्माण को लेकर अपने अनुभव साझा किया। सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने फिल्म की सराहना की और इसे समाज के लिए एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

    फिल्म विमोचन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने कहा कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड पर आधारित यह फिल्म लोगों को जागरूक करने में प्रभावी साबित होगी। उन्होंने पूरी पुलिस टीम एवं फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

      प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी ने भी एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जशपुर में हो रहे नाट्य मंचन की प्रशंसा करते हुए स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म के जागरूकता संदेशों का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों के प्रति जागरूक हो सकें।

      राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के प्रमुख डॉ. आनंद पाण्डेय जी ने कहा कि -"एसएसपी शशि मोहन सिंह और मेरे द्वारा इस नाटक के महोत्सव की परिकल्पना की गई थी। इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को एक मंच के साथ लघु फिल्मों में अभिनय करने का अवसर मिल रहा है। "जशरंग महोत्सव" का कारवां आगे भी जारी रहेगा । 

     कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता श्री राजीव नंदे, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत  सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार, श्रीमती अनामिका नंदे, श्रीमती गीतांजलि व्यास, श्रीमती रेखा सिंह, श्री नितिन राय, श्री राजू गुप्ता, महिला समूह "सजल ग्रुप" की महिलाएं सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

फिल्म को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म का उद्देश्य साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोग इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और इसका प्रचार-प्रसार करें, ताकि फिल्म का उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।

और भी

जब राम जन्म कथा ने बांधा समूचा कुनकुरी: संत चिन्मयानंद बापू के भावपूर्ण वर्णन से गूंज उठा पंडाल, भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु, धर्म और संस्कृति रक्षा का किया आह्वान


नारायणपुर/कुनकुरी।यहां के सलिहाटोली में आयोजित 7 दिवसीय श्री राम कथा आयोजन के तीसरे दिन का दृश्य अत्यंत श्रद्धामय और भावुक रहा। पूजनीय संत चिन्मयानंद बापू ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का ऐसा मार्मिक वर्णन किया कि कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। जैसे ही राम जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।संत ने बताया कि भगवान श्रीराम के जन्म के समय संपूर्ण सृष्टि आनंद में डूबी हुई थी। देवी-देवता विभिन्न रूप धारण कर अयोध्या पहुंचे थे और प्रकृति स्वयं इस दिव्य अवतार के स्वागत में सजी थी। उस काल में समाज में सुख, शांति और समरसता थी—वही सच्चे रामराज्य की झलक थी।कथा के दौरान उन्होंने भक्ति में भाव की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि भगवान एक ही हैं, किंतु भक्त जिस रूप में उन्हें मानता है, ईश्वर उसी रूप में दर्शन देते हैं। सच्चे मन और भाव से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है।


इस अवसर पर संत ने धर्मांतरण के विषय पर भी स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सनातन धर्म में धर्मांतरण का कोई स्थान नहीं है। इसमें सदैव धर्म के आचरण और मूल्यों को सर्वोपरि माना गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी परिस्थिति में अपने पूर्वजों के धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। जो लोग किसी कारणवश दूसरे धर्म में चले गए हैं, उनके पुनः सनातन धर्म में लौटने पर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाना चाहिए।संत ने “धर्मो रक्षति रक्षितः” का संदेश देते हुए कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने भारत की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के अनेक वीरों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।कथा के दौरान क्षेत्र के वीर शहीद बख्तर सिंह एवं मुंडन सिंह के अद्वितीय बलिदान का भी स्मरण किया गया। संत ने बताया कि इन क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने क्षेत्र और धर्म की रक्षा की तथा विदेशी प्रभाव को स्वीकार नहीं किया।इस भव्य आयोजन के लिए संत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय को साधुवाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने में उनके योगदान को सराहा गया।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्ति, श्रद्धा और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कुनकुरी राममय हो उठा।

और भी