ताजा खबरें


बड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में दिखा स्वास्थ्य और अनुशासन का अनूठा संगम, न्यायिक अधिकारियों-अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, डिफेंस काउंसिल के सदस्यों एवं लीगल वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, श्रीमती सरोजनी खरे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती श्वेता बघेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या गोयल, सुश्री चैताली खांडेकर, सुश्री पूनम नसीने एवं सुश्री नेहा तिर्की सहित वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन सिन्हा, डीपीओ विपिन शर्मा, न्यायालय कर्मचारी, डिफेंस काउंसिल के सदस्य तथा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डेय ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन ने न्यायालय परिवार को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

और भी

स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर ग्रामीणों के लिए वरदान बना सोगड़ा आश्रम, निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 73 मरीजों का उपचार, अगले माह फिर लगेगा सेवा शिविर

जशपुर/सोगड़ा। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के पावन मार्गदर्शन में रविवार को आश्रम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का लाभ सोगड़ा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने उठाया।

शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। वाड्रफनगर से पहुंचे सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार प्रारंभ किया। इस दौरान गुमला से आए सहयोगी श्री अजय सिन्हा ने भी चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सुबह से शाम 5:30 बजे तक चले शिविर में कुल 73 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को विशेषज्ञ परामर्श देने के साथ-साथ आश्रम की ओर से निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

आश्रम प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए अगला निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 12 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। उपचार अथवा परामर्श के इच्छुक मरीज निर्धारित तिथि पर सीधे आश्रम पहुंचकर लाभ ले सकते हैं तथा आवश्यक जानकारी दूरभाष के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर के सफल समापन पर आश्रम परिवार, स्थानीय नागरिकों एवं लाभान्वित मरीजों ने चिकित्सक दल का आभार व्यक्त करते हुए इस जनसेवा अभियान को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।

और भी

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे ऐतिहासिक तीर्थ-सांस्कृतिक सफर रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर, 21 जून 2026। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ 22 जून को प्रातः 9 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही रायपुर के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और महापौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल होंगे। 

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जिसने हजार वर्षों की चुनौतियों के बाद भी अपनी आस्था और पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखा। इसी ऐतिहासिक अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की यह सांस्कृतिक यात्रा उसी राष्ट्रीय अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक धरोहर और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है। 

इस यात्रा की विशेषता यह है कि इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विशिष्टजन, पद्म पुरस्कार एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन होगा। प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल लेकर सोमनाथ पहुंचेंगे, जो भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बनेगा। 

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मंदिर दर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला यात्राएं तथा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इससे न केवल प्रतिभागियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने का अवसर मिलेगा, बल्कि विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद और आदान-प्रदान भी बढ़ेगा। 

संस्कृति विभाग के अनुसार यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण, यात्रा व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उत्सव है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाली यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, कला, साहित्य और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्रदान करेगी। साथ ही यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय मूल्यों के प्रति नई प्रेरणा का संचार करेगा।

और भी

1 माह के मासूम को लेकर फरार हुई महिला गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

जशपुर:-जशपुर में एक माह के मासूम बच्चे की चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अस्पताल में भर्ती नवजात की मां और परिजनों का विश्वास जीतकर बच्चे को लेकर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के शासकीय अस्पताल में एक माह के बच्चे की मां उपचार के लिए भर्ती थी। इसी दौरान तारा बाई नामक महिला ने परिजनों से मेलजोल बढ़ाया और खुद को मददगार बताकर उनका विश्वास जीत लिया। महिला ने बच्चे की बीमारी को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा दिया और धीरे-धीरे परिवार के करीब पहुंच गई।

घटना वाले दिन महिला बच्चे की मां और दादी को खाना खिलाने के बहाने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल ले गई। जब दोनों भोजन करने में व्यस्त थे, तब वह बच्चे को गोद में लेकर चुपचाप फरार हो गई। घटना सामने आने के बाद अस्पताल और परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संदिग्ध महिला की पहचान सुनिश्चित की। लगातार जांच के बाद पुलिस टीम आरोपी महिला तक पहुंची और उसे बगीचा थाना क्षेत्र के दातुनपानी गांव से हिरासत में लिया। उसके कब्जे से एक माह का मासूम बच्चा भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी तारा बाई ने बताया कि उसकी तीन शादियां हो चुकी हैं। पहले पति से उसके बच्चे हैं, लेकिन बाद की दोनों शादियों से उसे संतान नहीं हुई। कुछ समय पहले गर्भपात होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और बच्चा पाने की चाहत में अस्पतालों के आसपास घूमती रहती थी। इसी दौरान उसकी नजर उपचार के लिए आए दंपति और उनके नवजात बच्चे पर पड़ी। उसने योजनाबद्ध तरीके से परिवार का विश्वास जीता और मौका मिलते ही बच्चे को लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपहरण से संबंधित धाराएं जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मासूम बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

और भी

जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में योग दिवस पर विधायक गोमती साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का दिया प्रेरक संदेश

जशपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर स्थित विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोमती साय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज वैश्विक स्तर पर भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और जीवन दर्शन का प्रतीक बन चुका है। योग ने विश्वभर में करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने सभी नागरिकों से "Yoga for Healthy Ageing" की भावना को आत्मसात करते हुए नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। साथ ही स्वस्थ, समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प लेने की बात कही।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री संभुनाथ चक्रवर्ती, श्री कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, एसएसपी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

और भी

​छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से सारंगढ़ में योग दिवस का शंखनाद-योग और नृत्य का अद्भुत संगम: सारंगढ़ में बच्चों ने संगीत की धुन पर योग मुद्राओं से मोहा मन

​रायपुर, 21 जून 2026/

      ​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय वृहद योग कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस वर्ष "योगा 365 डेज एम्ब्रेस योगा" और "बढ़ते उम्र के स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम पर आधारित इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गरिमा के साथ भगवान श्री धनवंतरि और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
        ​इस आयोजन में प्रशासनिक और राजनीतिक अमला एक मंच पर नजर आया। मुख्य अतिथि श्री टंकराम वर्मा के साथ कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, बरमकेला जनपद अध्यक्ष सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों और स्कूली बच्चों समेत लगभग 1,000 नागरिकों ने एक साथ बैठकर योग की विभिन्न विधाओं व प्राणायाम का अभ्यास किया।

*​पीएम मोदी के संदेश का वाचन और हस्ताक्षर अभियान*

    ​कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ राष्ट्र' बनाने के संदेश का वाचन किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को बधाई देते हुए जीवन में नियमित योग अपनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर योग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें मंत्री, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर किए।

*​योग और नृत्य का अद्भुत संगम*

     ​इस जिला स्तरीय योग दिवस का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा नृत्य शैली में किया गया योग प्रदर्शन रहा। मुख्य सत्र के बाद, योग शिक्षिका (व्यायाम शिक्षिका) ममता साहू के मार्गदर्शन में सिम्मी योगा एंड फिटनेस सेंटर, योगाचार्य सुभाष पटेल की टीम और सरिया की योगिनी अकादमी के बच्चों ने 'श्रीरामचंद्र' सहित अन्य भक्ति गीतों पर सामूहिक योग मुद्राओं का विहंगम प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, साक्षी पटेल ने एकल गीत पर योग की अत्यंत कठिन मुद्राओं को सहजता से प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि और उपस्थित जनसमुदाय की खूब वाहवाही बटोरी।

*​अनुशासित भागीदारी और प्रेरक पल*

      ​आयोजन को सफल बनाने में भारत स्काउट, जूनियर रेडक्रॉस और एनएसएस (NSS) के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्कूल और कॉलेज के इन छात्र-छात्राओं की अनुशासित और ऊर्जावान भागीदारी ने योग के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया।
       ​कार्यक्रम में एक भावुक और प्रेरक पल तब देखने को मिला जब मंच से हजार से अधिक नागरिकों को योग का अभ्यास करा रहीं मुख्य योग शिक्षिका ममता साहू के माता-पिता और रिश्तेदार भी इस शिविर में शामिल हुए। अपनी बेटी के इस बेहतरीन नेतृत्व और राज्य स्तर पर मिल रहे सम्मान को देखकर उनके माता-पिता भावविभोर हो उठे। यह अनूठा आयोजन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य और एकजुटता का एक अमूल्य संदेश दे गया।

और भी

योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं - मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर , 21 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान विधायक कांकेर श्री आशा राम नेताम, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी, भारतीय खाद निगम के सदस्य श्री हलधर साहू, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी, डीएफओ श्री रौनक गोयल सहित जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिको, एनसीसी व एनएसएस के कैडेटों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ सामूहिक अभ्यास किया।
     सामुहिक योगाभ्यास के पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। इसे वैश्विक स्तर पर अधिमान्य दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि राज्य के लिए लोग स्वस्थ्य एवं खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है इससे विभिन्न प्रकार के विकार दूर होते हैं, स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत आवश्यक है। वर्तमान परिवेश में व्यस्तता और समयाभाव के चलते लोगों की जीवन शैली विकृत हो चुकी है, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है। जिस तरह प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे, उसी तरह हम सबको उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशा मुक्त भारत का निर्माण करने का संकल्प भी दिलाया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम ने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। विधायक श्री नेताम ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ और निरोग जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम को श्री महेश जैने ने भी संबोधित किया तथा लोगों को योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
यू कम्युनिटी हॉल कांकेर के परिसर में आज सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति, श्री उपेश्वर ठाकुर एवं श्री कुश साहू के द्वारा विभिन्न योग क्रिया जैसे- अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, दण्डासन, भद्रासन, उत्तानमण्डूकासन, सेतु दण्डासन, पवन मुक्तासन, मक्रासन, प्राणायाम, नाड़ीसोधन सहित विभिन्न योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया, साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इसी तरह जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों तथा संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उईके एवं सकंुतला जैन, श्री दिलीप जायसवाल, राजा देवनानी, पप्पू मोटवानी, राजा पाण्डे, संजय सिन्हा, संजू गोपाल साहू, दिनेश रजक, विजय लक्ष्मी कौशिक, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा सहित वरिष्ठ नागरिकगण तथा काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

और भी

कोटा को मिली बड़ी सौगात: उप मुख्यमंत्री अरुण साव का वादा हुआ पूरा, नगर पंचायत से नगर पालिका बना कोटा, विकास के नए युग का हुआ शुभारंभ

रायपुर. 21 जून 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा पूरी हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। विभाग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी।

और भी

"अंबिकापुर के राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास, कहा— योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में दें योगदान

रायपुर 21 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मबल, अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” वर्तमान समय की आवश्यकता को प्रतिबिंबित करती है। तेजी से बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग प्रत्येक आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है, इसलिए योग को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखकर जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव को रिकॉर्ड समय में व्यापक समर्थन प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि विश्व ने भारतीय ज्ञान परंपरा और योग की उपयोगिता को स्वीकार किया है। आज 21 जून को पूरी दुनिया जिस उत्साह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, वह भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक नेतृत्व का गौरवशाली उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग स्वास्थ्य और आरोग्य की ऐसी विश्वसनीय साधना है, जो जीवन के हर चरण में व्यक्ति का मार्गदर्शन करती है। योग शरीर को निरोग, मन को शांत और विचारों को सकारात्मक बनाता है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, अनिद्रा और मोटापे जैसी जीवनशैली जनित समस्याओं से बचाव में योग अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी आज योग की उपयोगिता को स्वीकार कर रहा है और इसे बेहतर स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण आधार के रूप में देख रहा है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान किया। भगवान शिव को आदियोगी के रूप में स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक चेतना में योग सदियों से जीवन का अभिन्न अंग रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग का संदेश देकर संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार योग के व्यापक विस्तार और संस्थागत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से योग विषय को समाज कल्याण विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि योग आयुष पद्धति का महत्वपूर्ण अंग है और इस निर्णय से योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा जनजागरूकता गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। राज्य सरकार का लक्ष्य योग को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है ताकि स्वस्थ जीवनशैली को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। विद्यालयों में योग को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अब तक योग से नहीं जुड़ पाए हैं, वे आज से इसकी शुरुआत करें, क्योंकि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कोई भी समय देर नहीं होता।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि योग को घर-घर तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग प्रदेश में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जनजातीय युवाओं की शिक्षा और भविष्य को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। हाल ही में जनजातीय वर्ग के 13 युवाओं द्वारा यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें देश और समाज के नेतृत्व के लिए तैयार कर रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ब्रह्ममुहूर्त का विशेष महत्व है और इसी समय योगाभ्यास करना सबसे अधिक लाभकारी माना गया है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राम किशुन सिंह, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, आयुष विभाग के संचालक श्री राजेंद्र कुमार कटारा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

और भी

जहां संस्कार, शिक्षा और स्वास्थ्य का हुआ अद्भुत संगम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी के आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन

नारायणपुर, 21 जून 2026 । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम नारायणपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का परिसर रविवार को योगमय वातावरण से सराबोर हो उठा। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी द्वारा "12 साल बेमिसाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" अभियान के तहत आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण रहा, जहां योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योग सत्र में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है और करोड़ों लोग स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हो रहे हैं। योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का ऐसा अमूल्य उपहार है, जिसने विश्व को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है।

इस कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अनूपनारायण सिंह, जिला पंचायत सदस्य मलिता बाई, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोषी बंदे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री शंकर यादव, मंडल उपाध्यक्ष संतराम राम, जनपद पंचायत सदस्य भारती भगत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, महामंत्री अरुण मोहंती, प्रमोद यादव, अशोक सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र राम, टिकेश्वर यादव, गोपाल यादव, मुकेश प्रजापति, मनोज यादव, रानिकॉम्बो सरपंच चक्कन भगत, सतकुमार यादव, बनकोम्बो सरपंच सरिता अंगिरा, चंद्रकिरण नाग, अभिषेक पुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधान पाठक श्री त्रिविक्रम यादव की उपस्थिति में विद्यालय परिवार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर बच्चों को स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारवान नागरिक बनाया जा सकता है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं तथा योग दोनों को मजबूत आधार प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी आयोजन साबित हुआ। योग दिवस के इस सामूहिक आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित भारत की नींव होते हैं।

और भी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीपाटोली प्राथमिक विद्यालय में दिया गया स्वास्थ्य जागरूकता का मंत्र, बच्चों-पालकों और ग्रामीणों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया स्वस्थ, सशक्त एवं व्यसनमुक्त भारत निर्माण का संकल्प

कुनकुरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड कुनकुरी के प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में उत्साह और उमंग के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, स्कूली बच्चे, पालक, विद्यालय के कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से प्रतिदिन सुबह कम से कम एक घंटा योग, प्राणायाम और ध्यान के लिए निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है तथा स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला रखते हैं।

प्रधान पाठक ने ग्रामीणों और पालकों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले विशेष योग एवं प्राणायाम सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक महेश तिर्की ने बच्चों और पालकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने विभिन्न आसनों के लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन, व्यवस्था एवं निगरानी में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। योग दिवस के इस आयोजन ने बच्चों, पालकों और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता पैदा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा देश को स्वस्थ, सशक्त और व्यसनमुक्त बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

और भी

विश्व योग दिवस पर जशपुर बना स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र:  मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया निरोगी जीवन का मंत्र, बोले— “योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा”, सैकड़ो लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर लिया स्वस्थ, संतुलित और नशामुक्त जीवन का संकल्प

जशपुर, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय रविवार को योगमय वातावरण में सराबोर नजर आया। जिला प्रशासन द्वारा वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा, जहां लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने योग को भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग की शुरुआत कब हुई, इसकी कल्पना करना भी कठिन है। यह हमारी ऋषि परंपरा की ऐसी देन है, जिसने आज पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के अनेक देशों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़, तनाव और अनियमित दिनचर्या के बीच योग ही वह माध्यम है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने लोगों से केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन योग करने का आह्वान करते हुए कहा— “करें योग, रहें निरोग।”

योग प्रशिक्षक श्री डमरूधर स्वर्णकार एवं श्रीमती स्मिता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन और शवासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासन किए। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान का अभ्यास कर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। पूरे परिसर में योग की ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का विशेष प्रभाव दिखाई दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन प्रसन्न रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है। वहीं पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा विश्व योग कर रहा है। उन्होंने योग को जीवन की आत्मा और साधना बताते हुए सभी लोगों से इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने भी लोगों को नियमित योग करने की सलाह देते हुए कहा कि योग शरीर को ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बनाए रखता है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने स्वयं भी विभिन्न योगासन कर लोगों को प्रेरित किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग और नशामुक्ति दोनों ही आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कृष्णा राय, नरेश नंदे, राजू गुप्ता, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री भुवनेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विश्व योग दिवस पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम जिलेवासियों को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करने वाला साबित हुआ। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से जशपुर से एक बार फिर यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण का सबसे सरल मार्ग योग ही है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत, परिजनों की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मिली बड़ी राहत....


जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनहितैषी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी श्री जितेन्द्र कुमार यादव उम्र 44 वर्ष को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उपचार के लिए 3,95,121 (तीन लाख पचानवे हजार एक सौ इक्कीस रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत की है।मिली 
जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी श्री जितेन्द्र कुमार यादव गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं तथा उन्हें रेनल ट्रांसप्लांट (किडनी प्रत्यारोपण) की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में कठिनाई आ रही थी। मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्देश के बाद मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत की गई। राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि जी. आर. दोशी एवं के. एम. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद (गुजरात) में किडनी प्रत्यारोपण, उपचार एवं आवश्यक दवाइयों के लिए मंजूर की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार गंभीर एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें जीवनरक्षक उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इस सहायता से मरीज एवं उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह सहायता न केवल मरीज के उपचार का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि जरूरत के समय सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी उदाहरण बनेगी।

और भी

राशिफल : सूर्य के प्रभाव, भाग्य के नए संकेत और कर्म के परिणाम का दिन, जानिए आज किस राशि को मिलेगा धन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी विशेष सावधानी

21 जून 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। सूर्य के प्रभाव, चंद्रमा की स्थिति और अन्य ग्रहों के शुभ-अशुभ संयोग कई राशियों के जीवन में नए अवसर, आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
व्यापार: लाभ और विस्तार के संकेत।
स्वास्थ्य: थकान और सिरदर्द से सावधान रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको धैर्य और समझदारी के साथ काम लेने की आवश्यकता होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत की सराहना भी होगी। व्यापारियों को निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए।

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
व्यापार: सोच-समझकर निवेश करें।
स्वास्थ्य: खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

♊ मिथुन राशि (Gemini)

भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं खुलेंगी। व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है।

मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

करियर: नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अवसर मिल सकता है।
व्यापार: नई योजनाओं से लाभ।
स्वास्थ्य: योग और ध्यान से लाभ होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

♋ कर्क राशि (Cancer)

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। कार्यस्थल पर मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।

करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
व्यापार: स्थिर लाभ की संभावना।
स्वास्थ्य: पेट और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

♌ सिंह राशि (Leo)

आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव दूसरों पर स्पष्ट दिखाई देगा। सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा।

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

करियर: पदोन्नति की संभावना।
व्यापार: लाभ और विस्तार दोनों संभव।
स्वास्थ्य: ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

♍ कन्या राशि (Virgo)

आज आपकी योजनाबद्ध कार्यशैली सफलता दिलाएगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नई रणनीति लाभदायक साबित होगी। पुराने अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।

परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ सकती है।

करियर: महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
व्यापार: नई योजना से लाभ।
स्वास्थ्य: तनाव और अनिद्रा से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

♎ तुला राशि (Libra)

रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। मीडिया, शिक्षा, कला और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।

करियर: नई उपलब्धि मिल सकती है।
व्यापार: नए संपर्क लाभ देंगे।
स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी।

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।

करियर: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: लाभ में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: रक्तचाप और तनाव पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 3

♐ धनु राशि (Sagittarius)

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों और शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

करियर: नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी।
व्यापार: आय में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: योग और व्यायाम लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

♑ मकर राशि (Capricorn)

मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। व्यापारियों को बड़े सौदे मिलने की संभावना है। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।

पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ेगी।

करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
व्यापार: विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य: हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

नवाचार और नई सोच आपके लिए सफलता का मार्ग खोल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नई पहचान बनेगी।

आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

करियर: नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे।
व्यापार: नई साझेदारी लाभदायक हो सकती है।
स्वास्थ्य: जल की कमी न होने दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

♓ मीन राशि (Pisces)

आज का दिन शुभ समाचार और नई संभावनाएं लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

करियर: बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत।
व्यापार: लाभ और प्रगति दोनों संभव।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर ग्रहों की स्थिति संकेत देती है कि नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता को भी मजबूत करेंगे। आज का दिन आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और नई शुरुआत के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

और भी

योग की शक्ति से स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर बनेगा प्रदेश का योग केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व

रायपुर, 20 जून 2026/ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 6 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, विभिन्न आयोगों एवं मंडलों के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनस्वास्थ्य और जनजागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा है कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राज्य सरकार द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाओं, शैक्षणिक परिसरों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। योग विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

और भी

सीएम हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु की कार्यप्रणाली से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार, कहा- तकनीक के जरिए जनता के और करीब पहुंच रहा शासन, शिकायतों के त्वरित समाधान और डिजिटल सेवाओं ने बढ़ाया भरोसा

रायपुर 20 जून 2026/मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने आज सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री मयंक अग्रवाल,
 सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। अधिकारियों ने दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा तकनीक आधारित जनसुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु इसी सोच के सशक्त उदाहरण हैं, जो शासन और नागरिकों के बीच संवाद तथा सेवाओं की उपलब्धता को सरल और प्रभावी बना रहे हैं।

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने स्वयं सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव लिया तथा सेंटर की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन की प्रक्रिया और समाधान की व्यवस्था का जायजा लिया।  उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए विकसित यह व्यवस्था शासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे शासन तक पहुंचाने का सुलभ माध्यम उपलब्ध करा रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए एक सुव्यवस्थित व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे शिकायतों की निगरानी, समीक्षा और समाधान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक प्रत्येक चरण को तकनीक आधारित प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बनकर उभर रही है। शिकायतों के निराकरण के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है, जिससे विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारी तय होती है और समस्या के समाधान की निरंतर निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को राहत प्रदान करना और शासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना है।

अधिकारियों ने सेवा सेतु की जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाना है। इसके माध्यम से नागरिक अनेक आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। सेवा सेतु के जरिए शासकीय प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है तथा उन्हें मोबाइल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भी सुलभ बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी शासन की सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। भविष्य में और अधिक सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा सेवा सेतु की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ये पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन आधारित विकास दृष्टि को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के उपयोग से नागरिकों का शासन पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण और शिकायतों के प्रभावी निराकरण की दिशा में किया जा रहा यह कार्य विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र को दी 9.65 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगात, 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, नई सड़कें, पुलिया और कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांवों में पहुंचेगी विकास और रोशनी की नई किरण

रायपुर 20 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों की कुल लागत 9 करोड़ 65 करोड़ रुपये है, जिसमें 4 कार्यों का भूमिपूजन तथा 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे लोगों के जीवन में सुविधाएं, अवसर और समृद्धि लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, स्वच्छता और ग्रामीण अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर कार्य कर रही है। विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*6.74 करोड़ रुपये के 4 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*

मुख्यमंत्री श्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 6 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत वाले 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 31.68 लाख रुपये की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट तथा 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत पगुराबहार के बेहराटोली में भजनो घर के पास पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 220.82 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत चराईडांड़ के मलेरिया बस्ती से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 तक 2 किलोमीटर पहुंच मार्ग निर्माण तथा 412.48 लाख रुपये की लागत से घासीमुंडा से कोरवाटोली (ग्राम पंचायत कोहपानी) तक 3.10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

*2.90 करोड़ रुपये के 5 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*

मुख्यमंत्री ने कुल 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें ग्राम पंचायत जोकबहला के हरिजन बस्ती पहुंच मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत जोकारी में मधेश्वर महादेव पहाड़ मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत डोडापानी के डुमरटोली बस्ती में सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम पंचायत हेठघींचा में उपरघींचा से घुड़ाजोर मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं।

*कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा*

लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी, 3.15 एमवीए विद्युत उपकेंद्र कुडूकेला का भी लोकार्पण किया।

इस विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने से जामटोली, गड़बहार, टुकूपानी, बरटोली, पंडरा, सुखापोखर, जामचुवां, कुडूकेला, सरडीह, गिनाबहार, टोप्पो बागान, रेंगारघाट, सियावर चौक, चटकपुर, बेने, बासनटोली, कुहूमुड़ा, भेलवाटोली तथा नवापारा सहित अनेक गांवों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी।

इससे क्षेत्र के कृषि कार्यों, घरेलू उपभोक्ताओं तथा छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे विकास कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

और भी

कुनकुरी जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निरीक्षण; 332 पंजीयन में 284 आवेदनों का मौके पर समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रशासन की बड़ी पहल

 


जशपुर 20 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कुनकुरी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय के परिसर में लगाए गए जनकल्याण शिविर का अवलोकन किया और हितग्राहियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर में लगभग 332 लोगों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें से मौके पर ही 284 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया।

कुनकुरी में तीन दिवसीय शिविर में 1034 लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने आमनागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का ऐतिहासिक और विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।
विकास सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता के प्रति जनजागरण पैदा किए, घर घर शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 10 लाख 60 हजार से अधिक आवास पूर्ण किया गया है।
आदि अन्य विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्यावसाई सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जशपुर में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजन के तहत 18 से 20 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

शिविर में केन्द्र एवं राज्य सरकार के समस्त जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मुलक योजनाओं के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के उद्देश्य से प्रत्येक राजस्व अनुभाग स्तर पर 3 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पी.एम. स्वानिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पेंशन योजनाएँ के अंतर्गत पंजीकरण तथा सुविधा लाभ दिया जाना है।

आयुष्मान भारत- इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को देश के किसी भी

सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में हर साल 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज का लाभ मिलता है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, कमजोर परिवारों व 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ट नागरिकों को लाभ देना है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना  भारत सरकार के एक बेहतरीन पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य 1 करोड़ घरों को सौर उर्जा से जोड़कर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है।

 पी. एम. स्वनिधि भारत सरकार द्वारा रेहड़ी पटरी वालों, ठेला लगाने वालों और छोटे दुकानदारों एवं स्ट्रीट वेंडरों को अपना काम शुरू करने या बढ़ाने के लिए बिना गारंटी के किफैती ऋण उपलब्ध कराने की एव विशेष सुक्ष्म ऋण योजना है।

 आयुष्मान व्यय वंदना योजना इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे

अधिक आयु के सभी वरिष्ट नागरिकों को 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करनी है।

 प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक बेहद महत्वकांक्षी याजना है,

इसका लक्ष्य ग्रामीण ईलाको में रहने वाले बेघर, गरीब और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को खुद का मकान बनाने के लिए सीधे उनके खाता में आर्थिक सहायता देना है। सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2029 तक ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 4.95 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है।

 जल जीवन मिशन - इस योजना के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर घर तक सुरक्षित और प्रर्याप्त पीने का पानी पहुंचाना है, इसके माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर साफ पानी की आपूर्ति करना तय किया गया है।

 पेशन योजना -भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न वर्गों जैसे सरकारी कर्मचारी असंगठित क्षेत्र के मजदूर, वरिष्ठ नागरिक और आम जनता के लिए कई तरह के पेंशन योजना चलाई जा रही है।

और भी