ताजा खबरें


बड़ी खबर

सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को ₹43,600 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धताएं, एआई डेटा सेंटर से एग्रो प्रोसेसिंग तक खुलेंगे विकास के नए द्वार—मुख्यमंत्री साय की वैश्विक साझेदारी को बड़ी सफलता

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद आज रायपुर लौटा। तीन दिवसीय इस दौरे में प्रदेश को ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। किसी एक विदेश यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले यह अब तक के सबसे बड़े निवेश प्रतिबद्धताओं में शामिल हैं।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026’ में भागीदारी के लिए देश से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था। सिंगापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ ने ₹41,750 करोड़ के एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस के निवेश प्रस्ताव के साथ कौशल विकास के क्षेत्र में ITE Education Services, Singapore के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किया। वहीं Gardens by the Bay और Mandai Wildlife Group जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं के साथ हरित विकास, पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

*एआई डेटा सेंटर से सौर ऊर्जा और कृषि प्रसंस्करण तक बड़े निवेश*

सिंगापुर की Energy Capital Global (ECG) ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए ₹41,750 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। यह परियोजना प्रदेश को देश की उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ी पहल साबित हो सकती है।

इसी प्रकार Sunstream Green Energy Pvt. Ltd. को सोलर क्षेत्र के साथ साथ 300 मेगावाट की सम्बन्धित बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट्स के लिए ₹1,500 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव भी प्रस्ताव हुआ। वहीं 22 देशों में कार्यरत वैश्विक एग्रीबिजनेस समूह Valency International Pte Ltd को ₹350 करोड़ के एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब की स्थापना के लिए निवेश आमंत्रण दिया गया। इससे प्रदेश में कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन मजबूत होने के साथ किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के नए अवसर बनेंगे।

इन निवेश प्रस्तावों का लाभ प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेगा। युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई-टेक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उद्योगों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय स्टार्टअप और एमएसएमई को बड़ी वैश्विक कंपनियों के सप्लायर और बिजनेस पार्टनर के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रदेश के किसानों और कृषि उत्पादों की पहुंच वैश्विक बाजार तक बढ़ेगी।

*युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप मिलेगा कौशल प्रशिक्षण*

भविष्य के उद्योगों के लिए प्रदेश के युवाओं को तैयार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने ITE Education Services, Singapore के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया। इसके अंतर्गत उद्योगों की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने, तकनीकी प्रशिक्षण को मजबूत करने और युवाओं के लिए कौशल से रोजगार तक बेहतर अवसर विकसित करने पर काम किया जाएगा।

*SING Forum में दुनिया के सामने रखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा*

Singapore Business Federation (SBF) द्वारा आयोजित SING Forum-2026 में छत्तीसगढ़ ने निवेश, उद्योग और विकास के क्षेत्र में अपनी नई संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। फोरम में सिंगापुर की विदेश मंत्रालय तथा व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री सुश्री Gan Siow Huang, SBF के चेयरमैन श्री Mark Lee, सीईओ श्री Kok Ping Soon सहित Mastercard, Nestlé और IHCL (Taj Hotels) जैसी प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

फोरम के दौरान आयोजित ‘फायरसाइड चैट’ में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश में आने वाला प्रत्येक निवेश रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का माध्यम बने।

*सिंगापुर के विदेश मंत्री से मुलाकात, राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा*

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. Vivian Balakrishnan से सौजन्य भेंट की। इस दौरान भारत-सिंगापुर के मजबूत संबंधों को राज्य स्तर पर और विस्तार देने तथा निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

*15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ सीईओ राउंडटेबल*

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में TCS, SMBC, Tolaram Group और Agrocorp सहित 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश और भविष्य की व्यावसायिक साझेदारियों की संभावनाओं पर विस्तार से संवाद हुआ।

Global Finance & Technology Network (GFTN) के साथ हुई चर्चा में प्रदेश के युवाओं को एआई और डिजिटल फाइनेंस का प्रशिक्षण देने तथा छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों और बाजारों तक पहुंच दिलाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। Aquatech Pacific Holdings Pte Ltd के साथ प्रदेश के उद्योगों के लिए अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई, जबकि Adroit Overseas Pte Ltd ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई।

*हरित विकास और पर्यटन के क्षेत्र में भी वैश्विक साझेदारी की पहल*

सिंगापुर यात्रा के दौरान Gardens by the Bay और Mandai Wildlife Group के साथ हुई बैठकों ने छत्तीसगढ़ में हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण और पर्यटन के लिए सहयोग के नए रास्ते खोले हैं।

Gardens by the Bay के अनुभव और विश्वस्तरीय कार्यप्रणाली का उपयोग नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने तथा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बेहतर और अधिक हरित सार्वजनिक स्थल तैयार करने में किया जा सकेगा।

Mandai Wildlife Group के साथ नंदनवन जंगल सफारी को विश्वस्तरीय वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दिशा में सहयोग से प्रदेश में पर्यटन को नई गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर यात्रा को छत्तीसगढ़ की वैश्विक निवेश यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा, “इस यात्रा ने दुनिया के सामने यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। हम निवेश प्रस्तावों के साथ नई साझेदारियां और आगे बढ़ने का स्पष्ट रोडमैप लेकर लौटे हैं। अब हमारी सरकार प्रत्येक निवेशक के साथ निरंतर और गंभीरता से फॉलो-अप करेगी, ताकि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। हमारा लक्ष्य है कि इन निवेशों से प्रदेश के युवाओं के लिए नए करियर और रोजगार के अवसर बनें तथा हमारे उद्यमियों और स्थानीय उद्योगों के लिए विकास के नए द्वार खुलें।”

तीन दिवसीय सिंगापुर प्रवास के दौरान हुए निवेश प्रतिबद्धताओं, कौशल विकास समझौते और विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के साथ बनी साझेदारी छत्तीसगढ़ को निवेश, तकनीक, कौशल, हरित विकास और पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

और भी

हाइवे पर गौवंश की मौजूदगी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त, देर रात मौके पर रुककर लिया पेट्रोलिंग व्यवस्था का जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर  उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने गंभीर नाराजगी जताई। कवर्धा जाते समय सड़क पर पशुओं को देखकर उन्होंने बेमेतरा टोल प्लाजा के पास मंगलवार को देर रात अपना वाहन रुकवाया और तत्काल विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

      उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप पेट्रोलिंग वाहन द्वारा किए जा रहे नियमित निरीक्षण के संबंध में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि हाइवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस पर श्री शर्मा ने पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलवाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही प्रतिदिन किए जा रहे निरीक्षण एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कवर्धा से बेमेतरा तक पड़ने वाले ग्रामों के स्थानीय लोगों के माध्यम से पेट्रोलिंग वाहन की गतिविधियों की नियमित जानकारी ली जाए।

      सड़क पर पशुओं की मौजूदगी को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाइवे पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए और सड़क पर बैठे अथवा विचरण कर रहे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई तत्परता से की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

     श्री शर्मा ने कहा कि सड़क पर पशुओं के रहने से न केवल गौवंश की जान को खतरा रहता है, बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेषकर रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए पेट्रोलिंग दल लगातार मार्ग का निरीक्षण करे और पशुओं के दिखाई देते ही उन्हें सुरक्षित तरीके से सड़क से हटाया जाए।

     उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और गौवंश की रक्षा के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

और भी

चार साल तक बीमा दावा लटकाने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विमानन संचालनालय ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कंपनी के विरुद्ध यह कार्रवाई की है।

मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर से संबंधित है। राज्य शासन द्वारा हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था और निर्धारित बीमा प्रीमियम का पूर्ण भुगतान किया गया था। दुर्घटना के बाद राज्य शासन की ओर से बीमा दावा प्रस्तुत किया गया, लेकिन कंपनी द्वारा इस दावे को चार वर्ष से अधिक समय तक लंबित रखा गया और अंततः अगस्त 2026 में इसे अस्वीकार कर दिया गया।

विमानन संचालनालय ने पूरे प्रकरण के परीक्षण में पाया कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े बीमा दावे के निराकरण में अत्यधिक विलंब हुआ और राज्य शासन के प्रकरण के निपटारे में कंपनी का रवैया असंगत रहा। शासन ने इसे सार्वजनिक धन और शासकीय हित से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए कार्रवाई की है।

अधिकारियों के अनुसार शासकीय हेलीकॉप्टर सार्वजनिक संपत्ति है, जिसकी खरीदी और बीमा में जनता का पैसा लगा है। ऐसी स्थिति में बीमा दावे को वर्षों तक लंबित रखने का आर्थिक प्रभाव अंततः सार्वजनिक संसाधनों पर पड़ता है। शासन का स्पष्ट मत है कि सरकार के साथ कार्य करने वाली प्रत्येक सेवा प्रदाता संस्था को अपनी संविदात्मक जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धताओं का समयबद्ध रूप से पालन करना होगा।

*कार्रवाई से पहले कंपनी को दिया गया पूरा अवसर*

राज्य शासन ने इस मामले में प्राकृतिक न्याय और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कंपनी ने अपना लिखित जवाब प्रस्तुत किया और उसे व्यक्तिगत सुनवाई का भी अवसर दिया गया। कंपनी का पक्ष सुनने और उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद विमानन संचालनालय ने कारणों सहित आदेश पारित करते हुए कंपनी को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया।

अधिकारियों ने कहा कि शासन के साथ काम करने वाले प्रत्येक सेवा प्रदाता के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन आवश्यक है। सार्वजनिक दावों के निपटारे में अनावश्यक विलंब को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मानकर नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि इससे न केवल शासन के वित्तीय हित प्रभावित होते हैं, बल्कि सेवा व्यवस्था के प्रति विश्वास भी कमजोर होता है।

*बीमा राशि की वसूली के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा राज्य*

कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के साथ ही बीमा दावे का मामला समाप्त नहीं हुआ है। राज्य शासन अपने दावे की राशि प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रखेगा। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक धन की सुरक्षा शासन की जिम्मेदारी है और राज्य को देय राशि की वसूली के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

राज्य शासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक संपत्ति, शासकीय धन और राज्य के वित्तीय हितों से जुड़े मामलों में जवाबदेही सर्वोपरि है। शासन के साथ कार्य करने वाली संस्थाओं से समयबद्ध, पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा की अपेक्षा की जाती है तथा सार्वजनिक हित प्रभावित होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और भी

रायपुर की पत्रकारिता के गौरव स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले—पूरी पत्रकार पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं पंकज शर्मा

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पंकज गार्डन, खो-खो पारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी तथा अखंड ब्राह्मण समाज से श्री ज्ञानेश शर्मा सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

       समारोह के दौरान स्वर्गीय पंकज शर्मा के जीवन और उनकी पत्रकारिता यात्रा पर आधारित करीब एक घंटे की विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उनके पत्रकारिता जीवन, देश-विदेश में किए गए कार्यों, उनकी लेखन शैली, संवाद क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित लोगों को पंकज शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

*पंकज शर्मा पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

      उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि स्व. पंकज शर्मा ने पत्रकारिता को केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में जिया। उन्होंने सीमित जीवनकाल में अपनी प्रतिभा और लेखनी से ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणा है। शर्मा ने कहा कि पंकज शर्मा की स्मृति को स्थायी रूप देना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि रायपुर की पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा का सम्मान है।

*पंकज शर्मा ने रायपुर की पत्रकारिता को राष्ट्रीय पहचान दी : सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल*

       कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंकज शर्मा रायपुर की उस पत्रकारिता परंपरा के प्रतिनिधि थे, जिसने अपनी प्रतिभा और लेखनी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि पंकज शर्मा ने पत्रकारिता में जिस ऊंचाई को हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

    विधायक सुनील सोनी और विधायक मोतीलाल साहू ने भी स्वर्गीय पंकज शर्मा को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया। वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने पंकज शर्मा की पत्रकारिता शैली, उनके लेखन और उस दौर की पत्रकारिता में उनके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

*पंकज शर्मा के नाम पर संस्थानों और सम्मान की पहल का प्रस्ताव*
        इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को और व्यापक स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने पंकज उद्यान का नाम विस्तारित कर “पत्रकार पंकज शर्मा उद्यान” करने, खो-खो पारा स्थित स्कूल का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा” के नाम पर करने, तथा युवा पत्रकार राज्य अलंकरण की शुरुआत स्वर्गीय पंकज शर्मा के नाम से किए जाने का प्रस्ताव रखा।

     उन्होंने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की किसी प्रमुख बिल्डिंग का नाम भी “पंकज शर्मा” के नाम पर किए जाने का सुझाव दिया। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया और पंकज शर्मा की स्मृति को संस्थागत रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

       कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा ने अपने अल्प जीवनकाल में पत्रकारिता के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दी और देश-विदेश में अपनी प्रतिभा से भारतीय पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया। उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, परंपरा और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ एवं विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

और भी

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का प्रकाश, योजनाओं से बदले ग्रामीणों के जीवन की तस्वीर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा


​रायपुर,07 अक्टूबर 2026/

        ​मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुँचकर आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की इसी कड़ी में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सुबह जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।
       ​मंत्री श्री वर्मा ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत माड़िंग पिड़िंग भूर्सा जनपद पंचायत मोहला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के लाभार्थी इन्द्र कुमार पिता मदन लाल के निर्माणाधीन घर का अवलोकन किया, वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस पक्के आवास हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, साथ ही परिवार को 90 दिनों का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।  

*​बहुआयामी विकास का केंद्र बनीं सरकारी योजनाएं*

       लाभार्थी परिवार की श्रीमती हेमेश्वरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों के प्रति गहरा आभार जताया। उन्होंने बताया कि सरकार की एकीकृत कल्याणकारी सोच से उनके परिवार की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
     ​श्रीमती हेमेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें न केवल सुरक्षित और पक्का घर मिला है, बल्कि इसके साथ उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिलने से धुएँ से मुक्ति मिली है। जल जीवन मिशन (नल-जल योजना) के माध्यम से अब हमारे घर के भीतर ही स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' से हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का बड़ा आधार बन चुकी है। इस राशि का उपयोग हम घर की आवश्यक दैनिक जरूरतों और बच्चों की देखभाल में सहूलियत के साथ कर पा रहे हैं।
          ​हितग्राहियों के सुखद अनुभवों को सुनकर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।
​        हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुँचाना है। जब एक ग्रामीण परिवार को अपना पक्का मकान मिलता है, बहन-बेटियों को रसोई गैस और घर पर ही शुद्ध जल की सुविधा मिलती है, तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण होता है, तब सही मायनों में रामराज्य और सुशासन की संकल्पना साकार होती है। राज्य सरकार हर पात्र नागरिक को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता तथा संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयासरत है।
        ​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारी तथा ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

और भी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से देबोरा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, सीएम विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर, 07 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडरी के आश्रित ग्राम देबोरा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराया गया था कि ग्राम देबोरा में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर खराब  हो गया है। इसके कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों सहित अन्य आवश्यक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र निराकरण कराने की मांग की थी। 

*मधेश्वर महादेव के दर्शनार्थियों को भी मिलेगी सुविधा*

ग्राम देबोरा मधेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित बस्ती है। यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का निरंतर आवागमन रहता है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। समस्या का शीघ्र निराकरण होने से ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

और भी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से देबोरा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, सीएम विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर, 07 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडरी के आश्रित ग्राम देबोरा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराया गया था कि ग्राम देबोरा में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर खराब  हो गया है। इसके कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों सहित अन्य आवश्यक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र निराकरण कराने की मांग की थी। 

*मधेश्वर महादेव के दर्शनार्थियों को भी मिलेगी सुविधा*

ग्राम देबोरा मधेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित बस्ती है। यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का निरंतर आवागमन रहता है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। समस्या का शीघ्र निराकरण होने से ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

और भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहा सेवा सेतु, शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण, योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ

जशपुर, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंडों में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा केन्द्र और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम कुकरभुका, जनपद पंचायत कांसाबेल, ग्राम किनकेल, जनपद पंचायत जशपुर, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम शेखरपुर तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम समडमा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। 

शिविरों में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, ग्रामवासी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहा सेवा सेतु, शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण, योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ

जशपुर, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंडों में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा केन्द्र और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम कुकरभुका, जनपद पंचायत कांसाबेल, ग्राम किनकेल, जनपद पंचायत जशपुर, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम शेखरपुर तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम समडमा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। 

शिविरों में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, ग्रामवासी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 19 साल बाद पूरा होगा मैनी एनीकट परियोजना का काम, 70.99 करोड़ की मंजूरी से अधूरे काम को मिलेगी नई रफ्तार, 20 किमी नहर से 3,706 एकड़ खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी


कांसाबेल। विकासखंड के ग्राम हथगड़ा के पास मैन‍ी नदी पर प्रस्तावित मैन‍ी एनीकट एवं नहर निर्माण का अधूरा काम अब 19 साल बाद पूरा होने की उम्मीद जगी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य शासन ने परियोजना के लिए 70.99 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है।इसके बाद विभाग द्वारा अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।मैन‍ी नदी पर बनने वाले इस महत्वपूर्ण सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत एनीकट से पानी को डायवर्ट कर करीब 20 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाएगा। इससे कुल 3,706 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें खरीफ फसलों के लिए करीब 3,212 एकड़ तथा रबी फसलों के लिए करीब 494 एकड़ सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है।

2007 में स्वीकृत हुआ था प्रोजेक्ट

मैन‍ी एनीकट परियोजना के लिए वर्ष 2007 में करीब 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। उस समय जल संसाधन विभाग द्वारा नदी का पानी रोकने के लिए एनीकट की दीवार खड़ी की गई और नहर लाइनिंग का काम भी कराया गया। हालांकि भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने तथा अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों से परियोजना का काम लंबे समय तक अधूरा रहा।अब शासन से नई स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को दोबारा गति मिलने जा रही है। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।

क्षेत्र के 2100 किसानों को मिलेगा सीधा फायदा


नई नहर से कांसाबेल क्षेत्र के हथगड़ा, बिहाबल, पतरापाली, बांसबहार, चौंगरीबहार, गरियादोहर सहित आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजना पूरी होने से करीब 2,100 किसानों की कृषि भूमि को लाभ मिलेगा।नहर के निर्माण से किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों के लिए भी पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने और खेती की लागत एवं जोखिम कम होने की उम्मीद है।

नहर की पुरानी दीवार को किया जाएगा दुरुस्त

नई स्वीकृति के बाद मैन‍ी नदी में बनी एनीकट की पुरानी दीवार को भी आवश्यकतानुसार दुरुस्त किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुरानी दीवार की मरम्मत के साथ उसकी ऊंचाई और एक फीट बढ़ाई जाएगी, ताकि नदी का पर्याप्त पानी जमा हो सके।परियोजना क्षेत्र का विस्तार अधिक नहीं होने के कारण निर्माण कार्य को निर्धारित रूपरेखा के अनुसार आगे बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।

किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद


मैन‍ी एनीकट और नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। परियोजना के पूरा होने से कांसाबेल क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और बड़ी संख्या में किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 70.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद अब वर्षों से अधूरी पड़ी परियोजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद मजबूत हुई है।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा ने खोले निवेश और रोजगार के नए दरवाजे, युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने ITE से करार, किसानों की उपज के लिए बनेगा एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग-एक्सपोर्ट हब

रायपुर 6 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर की ITE Education Services के साथ एमओयू किया गया। वहीं एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में ₹350 करोड़ का नया निवेश प्रस्ताव भी मिला। इसके साथ ही सिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले एफडीआई निवेश प्रस्तावों की राशि बढ़कर ₹43,600 करोड़ हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की। इसके अलावा दुनिया की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर पहले Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में भाग लिया है।

*युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली स्किलिंग पर जोर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार और ITE Education Services, Singapore के बीच तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने ITE कॉलेज का भ्रमण कर वहां के उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल को भी समझा।

सिंगापुर में Cisco, BYD और Singapore Airlines जैसी बड़ी कंपनियां ITE कॉलेजों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षण देने और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करती हैं। इसी अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ में भी लिया जाएगा। इससे उद्योगों की जरूरत के मुताबिक पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “निवेश से उद्योग आते हैं और कुशल युवा उन उद्योगों की ताकत बनते हैं। सिंगापुर ने कौशल विकास का एक सफल मॉडल तैयार किया है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी उद्योगों की जरूरत के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिले और वे अपने प्रदेश में ही बेहतर करियर बना सकें। प्रदेश में आने वाले उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार कुशल युवा यहीं मिलें।”

*किसानों की उपज को मिलेगा बड़ा बाजार*

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर की Valency International Pte Ltd को छत्तीसगढ़ में ₹350 करोड़ के निवेश का आमंत्रण दिया। 22 देशों में कारोबार करने वाली यह कंपनी प्रदेश में इंटीग्रेटेड एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी।

इस हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली की प्रोसेसिंग की जाएगी। इससे किसानों की उपज का प्रदेश में ही मूल्य संवर्धन होगा, उन्हें नए बाजार मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

*सिंगापुर के विदेश मंत्री से हुई मुलाकात*

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिंगापुर के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के विकास में किस तरह लिया जा सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।

*15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश पर चर्चा*

सीईओ राउंडटेबल में मुख्यमंत्री श्री साय ने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इनमें TCS, SMBC, Tolaram Group, Agrocorp, Indian Ocean Group और Blue Aqua शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुधारों और बेहतर कारोबारी वातावरण की जानकारी दी। बैठक में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजनेस, एक्वाकल्चर और फूड सेक्टर में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

*AI और डिजिटल फाइनेंस में युवाओं को प्रशिक्षण देने पर चर्चा*

मुख्यमंत्री श्री साय ने Global Finance & Technology Network (GFTN) के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। बैठक में GFTN के ग्रुप सीईओ श्री Sopnendu Mohanty, इंडिया, एशिया, जापान एवं ASEAN के सीईओ श्री James Boey और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री Anthony Thomas सहित उनकी टीम शामिल हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के युवाओं को AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षण देने, प्रदेश के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और नई तकनीकों के लिए टेक लैब स्थापित करने में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

इन महत्वपूर्ण समझौतों और बैठकों के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न हुई। इस यात्रा ने निवेश के साथ-साथ कौशल, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए अवसर छत्तीसगढ़ के लिए खोले हैं। प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को रायपुर लौटेगा।

और भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत रणजीता स्टेडियम में सजी डिजिटल भारत की अनूठी रंगोली, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया अवलोकन, दीप प्रज्वलित कर डिजिटल जागरूकता और तकनीकी सशक्तिकरण का दिया संदेश

जशपुरनगर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन को आकर्षक रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगे रंगों से तैयार की गई इस विशेष रंगोली में डिजिटल तकनीक के माध्यम से देश को सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की संकल्पना को कलात्मक ढंग से उकेरा गया। रंगोली ने तकनीकी प्रगति के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के सुंदर समन्वय का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित करने में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से डिजिटल विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। डिजिटल तकनीक ने आम नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ शासन और प्रशासन को भी अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाया है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी मौजूद रही।

*रंगोली में दिखी डिजिटल भारत की पूरी तस्वीर*

रंगोली के मध्य भाग में डिजिटल इंडिया का संदेश प्रमुखता से अंकित किया गया है। इसके ऊपर बनाया गया वाई-फाई का प्रतीक देश में बढ़ती डिजिटल कनेक्टिविटी और इंटरनेट की पहुंच को दर्शाता है। यह प्रतीक बताता है कि आज डिजिटल तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, प्रशासन और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। रंगोली में कंप्यूटर और क्लाउड तकनीक का चित्र डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन जानकारी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रतीक है। वहीं मोबाइल फोन और सरकारी भवन के चित्र के माध्यम से मोबाइल तकनीक तथा ई-गवर्नेंस को दर्शाया गया है। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि तकनीक के जरिए सरकारी सेवाएं अब नागरिकों के और करीब पहुंच रही हैं तथा शासन में पारदर्शिता और सुशासन को मजबूती मिल रही है। रंगोली में हरी पत्तियों और पौधे का चित्र डिजिटल विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की अवधारणा को दर्शाता है। वहीं भारत के मानचित्र को दोनों हाथों से थामे हुए चित्र देश को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाने और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की भावना को अभिव्यक्त करता है। मानचित्र के भीतर बनाई गई विभिन्न रंगों की डिजिटल लाइनें देश के अलग-अलग हिस्सों को तकनीक के माध्यम से जोड़ने का प्रतीक हैं।

*कनेक्टेड इंडिया, स्ट्रॉन्गर इंडिया  का संदेश*

रंगोली के नीचे लिखा कनेक्टेड इंडिया, स्ट्रॉन्गर इंडिया का संदेश डिजिटल रूप से जुड़े नागरिकों के माध्यम से मजबूत भारत की परिकल्पना को सामने रखता है। वहीं रंगोली के चारों ओर जलते हुए दीप भारतीय संस्कृति, प्रकाश और सकारात्मकता के प्रतीक बने। दीपों के माध्यम से डिजिटल जागरूकता की रोशनी से अज्ञानता और डिजिटल दूरी के अंधकार को दूर कर नए अवसरों की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया। रणजीता स्टेडियम में प्रदर्शित रंगोली कला के माध्यम से डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी सशक्तिकरण, ई-गवर्नेंस, पर्यावरण संरक्षण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को एक साथ अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, पार्षद श्री विक्रांत सिंह एवं श्री देवधन नायक, मनोनीत पार्षद श्री रुपेश सोनी, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, श्री उपेंद्र यादव, श्री गोविंद राम भगत, श्रीमती पिंकी गुप्ता, श्री मुकेश सोनी एवं श्री राहुल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

नारायणपुर में अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे बारिश से बचने खड़े किसान के बैल की मौके पर मौत, कृषि कार्य के समय पशु की मौत से किसान के सामने खड़ा हुआ संकट

नारायणपुर। ग्राम पंचायत नारायणपुर के आश्रित ग्राम चारभाटी में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के बाद तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान के बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे चारभाटी स्थित हनुमान चबूतरा के समीप बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में गाय-बैल पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। पेड़ से सटकर खड़े एक बैल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पशुमालिक विजय ने बताया कि मृत बैल उसका पालतू पशु था और कृषि कार्य में उपयोग होता था। किसान के पास खेती-किसानी के लिए बैलों के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं है। ऐसे में बैल की मौत से उसे आर्थिक नुकसान के साथ कृषि कार्य प्रभावित होने की चिंता भी सताने लगी है।

घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग को दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत उचित सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कृषि कार्य के महत्वपूर्ण समय में इस तरह की घटना किसान के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर देती है।

और भी

मनोरा कॉलेज में रंगोली के रंगों से सजा सेवा संकल्प का संदेश, प्राकृतिक संसाधनों से विद्यार्थियों ने उकेरी सामाजिक सरोकारों की तस्वीर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम वाली रंगोली ने जीता प्रथम पुरस्कार

नारायणपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में इको-फ्रेंडली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फूल, पत्तियों, मिट्टी, धान, चावल, आटा सहित विभिन्न प्राकृतिक एवं जैविक संसाधनों का उपयोग कर आकर्षक रंगोलियां सजाईं और इनके माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जीवंत रूप दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रत्याशी जशपुर गोविंद राम भगत शामिल हुए। उनके साथ सतीश मिंज, सलमा भगत, संतकुमारी, आरती सिंह, सोसन लकड़ा, भारती पैकरा, सरिता बाई, विश्राम राम भगत, प्रतिमा भगत, दुर्गावती, कुंती आस्तिना मिंज, मीनाक्षी श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर गोविंद राम भगत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रंगोली केवल सांस्कृतिक कला नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश देने का सशक्त माध्यम भी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसी गतिविधियों से युवाओं में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

प्रतियोगिता में डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय चेतना, भारत की उपलब्धियां, योग, ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में आईटीआई मनोरा और स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय मनोरा के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निर्णायक समिति ने विषय की प्रासंगिकता, रंगों के चयन, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग, स्वच्छता एवं कलात्मक प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आधारित रंगोली के लिए मलिका एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वितीय तथा गायत्री एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य शांति प्रकाश भगत ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों की कला की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और जनसेवा की भावना को कलात्मक माध्यम से जागृत करना रहा।

और भी

बिहाबाल में क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, बरजोर बनी चैंपियन, पतराटोली को 20 रनों से हराकर जीता खिताब; जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

जशपुरनगर। बिहाबाल में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बरजोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पतराटोली की टीम को 20 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

फाइनल मुकाबले में पतराटोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बरजोर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पतराटोली की टीम निर्धारित 8 ओवर में 39 रन ही बना सकी। इस तरह बरजोर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में विजेता बरजोर की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता पतराटोली की टीम को 7,500 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं को खेलों के साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

सालिक साय ने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर बीडीसी सरोज यादव, सरपंच प्रतिमा भगत, भूषण वैष्णव, इमाम खान, सूरज साय, रामबिलास राम, अर्जुन भगत, बालेश्वर चक्रेश, खतेश्वर राम, मुनेश्वर, जगमोहन सिंह, बालेश्वर यादव, रवि राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

और भी

रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा आसान, अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए बनेगा सीधा नया मार्ग, 500 मीटर दूरी और 10 मिनट का सफर होगा कम

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ शहर में रेलवे स्टेशन तक आवागमन को आसान बनाने और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने की दिशा में नई सड़क की सौगात मिलने जा रही है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए सीधे रेलवे स्टेशन तक नया सड़क मार्ग विकसित किया जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग के तैयार होने से रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 500 मीटर कम होने के साथ व्यस्त समय में यात्रियों के लगभग 10 मिनट तक बचने की उम्मीद है।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

*रेलवे स्टेशन के लिए मिलेगा सीधा और सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग*

प्रस्तावित सड़क अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए सीधे रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। वर्तमान में चक्रधर नगर चौक सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से रेलवे स्टेशन जाने वाला यातायात अग्रसेन चौक के बाद रामनिवास टॉकीज, सुभाष चौक और स्टेशन चौक की ओर जाता है। व्यस्त समय में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

नई सड़क बनने के बाद रेलवे स्टेशन जाने वाले यातायात के बड़े हिस्से को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज और गांधी पुतला क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी राहत मिलेगी।

*करीब 500 मीटर कम होगी दूरी, यात्रियों का बचेगा समय*

नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि नए मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचने की दूरी वर्तमान मार्ग की तुलना में करीब 500 मीटर कम हो जाएगी। व्यस्त समय में लगभग 10 मिनट तक समय की बचत होने की उम्मीद है। इससे विशेष रूप से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का विकास जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूरा करने और निर्माण के दौरान नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

पीएम आवास योजना और ई-बस सेवा की परियोजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर के सकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित आवासों और कोनी में पीएम ई-बस सेवा के लिए निर्माणाधीन टर्मिनल एवं चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति एवं निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को कमियां दूर कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सूडा के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल और बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने सकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के तहत बनाए गए आवासों के निरीक्षण के दौरान फ्लोर पर टाइल्स नहीं लगे होने और फिनिशिंग कार्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के इंजीनियरों तथा निर्माण एजेंसीज को कमियों में तत्काल सुधार करते हुए फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने किचन और प्लेटफॉर्म के आकार को लेकर भी अधिकारियों से सवाल-जवाब किए तथा निर्माण में उपयोग की गई सामग्री एवं अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।

श्री बोरा ने आवासीय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने, लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाने और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र विकसित करने को कहा। प्रमुख सचिव ने शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए 15 दिनों बाद प्रगति की पुनः समीक्षा करने की बात कही। सकरी में करीब 11 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से 261 आवास तैयार किए गए हैं, जिनमें अंतिम चरण के फिनिशिंग कार्य शेष हैं।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कोनी स्थित सिटी बस डिपो पहुंचकर पीएम ई-बस सेवा के तहत निर्माणाधीन टर्मिनल कॉम्प्लेक्स, सब-स्टेशन एवं चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बसों के लिए बनाए गए स्टॉप को व्यवस्थित करने और वहां डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बसों के समय एवं आवागमन की जानकारी आसानी से मिल सके।

पीएम ई-बस सेवा के तहत बिलासपुर में 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इनमें 9 मीटर की 35 और 7 मीटर की 15 बसें शामिल हैं। इन बसों का संचालन शहर के 12 मार्गों पर किया जाएगा। मार्ग निर्धारण में स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र, पर्यटन स्थल तथा उच्च न्यायालय तक आवागमन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ई-बसों के संचालन के लिए कोनी स्थित सिटी बस डिपो में टर्मिनल कॉम्प्लेक्स, सब-स्टेशन एवं चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 11 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें सिविल अधोसंरचना निर्माण के लिए 8 करोड़ 37 लाख रुपए, सब-स्टेशन के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपए तथा उच्च दाब विद्युत कनेक्शन के लिए 1 करोड़ 49 लाख रुपए का प्रावधान है। वर्तमान में सिविल अधोसंरचना निर्माण का लगभग 70 प्रतिशत और सब-स्टेशन निर्माण का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उच्च दाब विद्युत कनेक्शन के लिए आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण सीएसपीडीसीएल द्वारा किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल कॉम्प्लेक्स में कैफेटेरिया एवं रैनबसेरा विकसित करने की भी योजना है।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा प्रशिक्षण, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का निवेश

रायपुर 6 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर की ITE Education Services के साथ एमओयू किया गया। वहीं एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में ₹350 करोड़ का नया निवेश प्रस्ताव भी मिला। इसके साथ ही सिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले एफडीआई निवेश प्रस्तावों की राशि बढ़कर ₹43,600 करोड़ हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की। इसके अलावा दुनिया की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर पहले Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में भाग लिया है।

*युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली स्किलिंग पर जोर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार और ITE Education Services, Singapore के बीच तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने ITE कॉलेज का भ्रमण कर वहां के उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल को भी समझा।

सिंगापुर में Cisco, BYD और Singapore Airlines जैसी बड़ी कंपनियां ITE कॉलेजों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षण देने और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करती हैं। इसी अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ में भी लिया जाएगा। इससे उद्योगों की जरूरत के मुताबिक पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “निवेश से उद्योग आते हैं और कुशल युवा उन उद्योगों की ताकत बनते हैं। सिंगापुर ने कौशल विकास का एक सफल मॉडल तैयार किया है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी उद्योगों की जरूरत के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिले और वे अपने प्रदेश में ही बेहतर करियर बना सकें। प्रदेश में आने वाले उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार कुशल युवा यहीं मिलें।”

*किसानों की उपज को मिलेगा बड़ा बाजार*

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर की Valency International Pte Ltd को छत्तीसगढ़ में ₹350 करोड़ के निवेश का आमंत्रण दिया। 22 देशों में कारोबार करने वाली यह कंपनी प्रदेश में इंटीग्रेटेड एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी।

इस हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली की प्रोसेसिंग की जाएगी। इससे किसानों की उपज का प्रदेश में ही मूल्य संवर्धन होगा, उन्हें नए बाजार मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

*सिंगापुर के विदेश मंत्री से हुई मुलाकात*

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिंगापुर के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के विकास में किस तरह लिया जा सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।

*15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश पर चर्चा*

सीईओ राउंडटेबल में मुख्यमंत्री श्री साय ने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इनमें TCS, SMBC, Tolaram Group, Agrocorp, Indian Ocean Group और Blue Aqua शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुधारों और बेहतर कारोबारी वातावरण की जानकारी दी। बैठक में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजनेस, एक्वाकल्चर और फूड सेक्टर में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

*AI और डिजिटल फाइनेंस में युवाओं को प्रशिक्षण देने पर चर्चा*

मुख्यमंत्री श्री साय ने Global Finance & Technology Network (GFTN) के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। बैठक में GFTN के ग्रुप सीईओ श्री Sopnendu Mohanty, इंडिया, एशिया, जापान एवं ASEAN के सीईओ श्री James Boey और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री Anthony Thomas सहित उनकी टीम शामिल हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के युवाओं को AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षण देने, प्रदेश के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और नई तकनीकों के लिए टेक लैब स्थापित करने में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

इन महत्वपूर्ण समझौतों और बैठकों के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न हुई। इस यात्रा ने निवेश के साथ-साथ कौशल, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए अवसर छत्तीसगढ़ के लिए खोले हैं। प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को रायपुर लौटेगा।

और भी