ताजा खबरें


बड़ी खबर

*अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई : उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन*

रायपुर 11 अगस्त 2025/ खाद्य विभाग के आदेश के परिपालन में 31 मार्च 2024 की स्थिति में प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। इस सत्यापन के उपरांत 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल की कमी पाई गई। जिन दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पाई गई, उनके विरुद्ध विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है जिसके अंतर्गत 101 दुकानों के आबंटन को निलंबित किया गया, 72 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया, 19 दुकानों के संचालकों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई तथा 194 दुकानों के विरुद्ध वसूली हेतु आर.आर.सी. जारी किया गया है।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण और सत्यापन की कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण*

रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, कवर्धा में सांसद श्री संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक श्री अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, कोंडागांव में विधायक सुश्री लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक श्री विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक श्री किरण देव और सुकमा जिला मुख्यालय में विधायक श्री धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

और भी

*नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छता संगम’ का होगा आयोजन..... मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर में स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर करेंगे सम्मान*

रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर वे स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मान प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय  12 अगस्त को बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में  260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,  केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायकगण श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री दिलीप लहरिया, श्री सुशांत शुक्ला एवं श्री अटल श्रीवास्तव तथा बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहेंगी। ‘स्वच्छता संगम’ में राज्य के सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य, निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकायों के वरिष्ठ अभियंता तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के नोडल अधिकारी सहित नौ हजार स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात नगरीय निकायों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में इन नगरीय निकायों के साथ ही संभाग स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 से अधिक नगरीय निकायों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

स्वच्छता संगम में नगरीय निकायों में स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से शहरी स्वच्छता को सुदृढ़ करने के साथ ही सुशासन द्वारा प्रशासनिक कौशल में सुधार तथा नगरीय सौंदर्यीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पहल न केवल शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक होगी, बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी संवर्धित करेगी। यह हर नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में तीन नगर निगम—बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी—तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा हेतु जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल का लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रकार एक साथ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा प्रारंभ होना, स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कर संग्रहण की गति में भी वृद्धि होगी।

*मुख्यमंत्री श्री साय 63.57 करोड़ रुपये के 24 कार्यों का करेंगे लोकार्पण, 197 करोड़ रुपये के 25 कार्यों का करेंगे भूमिपूजन* 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘स्वच्छता संगम’ के अवसर पर 260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके अंतर्गत वे बिलासपुर जिले में विभिन्न विभागों के 63 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के 24 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 197 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में वे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर के नूतन चौक में तीन करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, कोनी में नौ करोड़ पांच लाख रुपये की लागत के एस.टी.पी., चार करोड़ 82 लाख रुपये की लागत के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कन्या छात्रावास, छह करोड़ 29 लाख रुपये से निर्मित 3.6 किमी लंबाई के नगोई बस्ती से मोढ़े नाका मार्ग, 12 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत के सात किमी लंबाई के उसलापुर-दैजा मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा पांच करोड़ 45 लाख रुपये की लागत के साढ़े तीन किमी लंबाई के मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी लोखंडी रेलवे फाटक तक टू-लेन सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे बिलासपुर जिले के 11 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दयालबंद में 26 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से एजुकेशन हब के अंतर्गत नालंदा परिसर एवं एकेडमिक ब्लॉक निर्माण कार्य, तथा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत अशोक नगर चौक से बिरकोरा मोड़ तक 17 करोड़ रुपये की लागत के गौरव पथ का भूमिपूजन करेंगे। इसके अतिरिक्त वे मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत अरपा इंद्रासेतु से राम सेतु तक नौ करोड़ 74 लाख रुपये की लागत के अटल पथ निर्माण, और पांच करोड़ नौ लाख रुपये की लागत के मंगला चौक से आजाद चौक सड़क निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय 11 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से शनिचरी-चांटीडीह मार्ग में अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, तीन करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से तखतपुर-बरेला के मध्य मनियारी नदी पर पुल, नौ करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बहतराई, राजकिशोर नगर, लिंगियाडीह, देवरीखुर्द एवं सिरगिट्टी में संचालित जल आपूर्ति प्रणाली के उन्नयन कार्य, 34 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से 12.6 किमी लंबाई के बुटेना-धौंराभाटा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य, दस करोड़ रुपये की लागत से अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन तथा बिलासपुर में 22 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे विजयपुर में छह करोड़ 81 लाख रुपये की लागत के एनीकट और बिलासपुर जिले के सोन से सोनसरी सबरिडेरा के बीच सात करोड़ 96 लाख रुपये की लागत के सरार नाला पर पुलिया सहित ढाई किमी लंबाई के सड़क निर्माण, साथ ही नगर निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

और भी

*युक्तियुक्तकरण नीति से शिक्षा के क्षेत्र में मिली नई रोशनी......शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिले शिक्षक, बच्चों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई*

रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है। इस नीति के तहत प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है और बच्चों को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है।

गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व प्रदेश के कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण के बाद  प्रदेश के 4,728 एकल-शिक्षकीय विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इस कदम से न केवल कक्षाओं का संचालन नियमित हुआ है, बल्कि बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति उत्साह में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इसका सकारात्मक असर सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला बगडीहपारा में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जहां हाल ही में दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। नवपदस्थ शिक्षक श्री रंजीत खलखो ने बताया कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में उन्हें अपनी पसंद के विद्यालय चुनने का अवसर मिला और उन्होंने दूरस्थ बगडीहपारा को इसलिए चुना क्योंकि वे ग्रामीण अंचलों के बच्चों को शिक्षित करना अपना दायित्व और सौभाग्य मानते हैं। दो शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई नियमित रूप से हो रही है, जिससे बच्चों की सीखने की गति तेज हुई है और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है। अब वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेज रहे हैं, जिससे उपस्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।

इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का ग्राम कमकासुर इसका ताजा उदाहरण है। जिला मुख्यालय से 65-70 किलोमीटर दूर स्थित इस नक्सल प्रभावित वनांचल में 14 बच्चों की दर्ज संख्या वाली प्राथमिक शाला पिछले एक वर्ष से शिक्षक विहीन थी। शासन की युक्तियुक्तकरण पहल से यहां प्रधान पाठक की पदस्थापना हुई, जिससे बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू हुई और ग्रामीणों में शिक्षा को लेकर नया उत्साह लौट आया।

इसी तरह सक्ती जिले के ग्राम भक्तूडेरा में भी युक्तियुक्तकरण से बड़ा बदलाव आया। वर्षों से एकल शिक्षक पर निर्भर यह प्राथमिक शाला अब दो शिक्षकों से संचालित हो रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई व्यवस्थित हुई, उपस्थिति बढ़ी और अभिभावकों का भरोसा मजबूत हुआ।

राज्य शासन की यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार कर रही है, बल्कि यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के सबसे सुदूर और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चे भी उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर हों।

और भी

*कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं*

जशपुरनगर, 11 अगस्त 2025/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में  आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 25 आवेदन आए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व, साफ- सफाई, बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली समस्याओं सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

और भी

*छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन*

रायपुर 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सदैव सेवा, सरलता और संवेदनशीलता झलकती थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाएँ और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें।

और भी

*11 अगस्त को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का होगा पात्र बीमित छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों के खाते में सीधे अंतरण*

रायपुर, 10 अगस्त 2025/ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के एक लाख 41 हजार 879 पात्र बीमित किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपये का दावा राशि का भुगतान राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें खरीफ सीजन 2024 के 33 हजार 943 पात्र किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये तथा रबी सीजन 2024-25 के एक लाख 7 हजार 936 पात्र किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपये का दावा भुगतान शामिल है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत यह भुगतान 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आधारित स्वचालित प्रणाली के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किशोरी लाल मीना विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। छत्तीसगढ़ के पात्र बीमित कृषकों को वर्चुअल मोड से कार्यक्रम में शामिल करने हेतु जिला स्तर पर कार्यालय उप संचालक कृषि तथा विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी कृषक इसका हिस्सा बन सकें।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की आर्थिक सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे प्रभावी कार्यक्रम किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल हानि से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह दावा भुगतान हमारे कृषकों के विश्वास और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। हमारी सरकार खेती को लाभकारी बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीक के प्रसार और फसल विविधीकरण के माध्यम से प्रदेश की कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

और भी

आदर्श युवा ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों द्वारा एक लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य.....आर पी आई (A) राष्टीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने समिति को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की घोषणा

नारायणपुरः पूर्ववर्ती डोम राजाओं की राजधानी रहे नारायणपुर के नजदीक स्थित भेलवांटोली के आदर्श युवा ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों ने अपने गांव में फिर से हरियाली की चादर बिछाने के लिए पांच साल में एक लाख पौधे रोपने और इनकी देखभाल करके वृक्ष के रूप में विकसीत करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को मूर्त रूप देते हुए ग्रामीणों ने रविवार से पौधा रोपण अभियान का आगाज किया।

  इस अवसर गांव के बाजारडांड़ में एक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि का  गांवों से पहुंचे महिलाओं और समिति के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।सभा में शामिल स्थानीय रहवासियों को संबोधित करते हुए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने कहा कि हम्हारे आसपास में जिस तेजी से जंगल और हरियाली सिमटती जा रही है,इसका दुष्प्रभाव हम सब देख और समझ रहे हैं। लेकिन इसे बचाने के लिए हम आगे नहीं आ पा रहे हैं। इसे देखते हुए समिति ने यह पौधा रोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होनें कहा कि इस अभियान में समिति के 30  सदस्यों के साथ गांव के एक-एक रहवासी का सहयोग आवश्यक है।

   विनय यादव ने कहा कि हरियाली को संरक्षित और संवर्धित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। जंगल के बिना आने वाले कल की कल्पना करना व्यर्थ है,पंचयात से जो सहयोग की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। उपेन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जमाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगानेका आह्वान किया है। इसका असर पूरे देश में देखा जा सकता है। जितना जरूरी पौधा लगाना है उतना ही जरूरी इसकी सुरक्षा और देखभाल भी है।

    सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जशपुर जिला जहां के जंगल के बारे में हमारे पूर्वज कहा करते थे कि जंगलों में सूर्य की किरणें धरती को नहीं छू पाती थी। उसी जशपुर में जंगल उजाड़ होते जा रहे हैं। वनों की सुरक्षा में सरकारी तंत्र पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। ऐसे में जंगल और हरियाली को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। उन्होनें कहा कि पेड़ धरती मांता का श्रृंगार है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य। विजय गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने और रोपे गए पौधांे की देखभाल के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए हर साल 25 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।

  भेलवांटोली के ग्रामीणों ने पौधा रोपण के साथ ही रोपे गए पौधों को मवेशियों से सुरक्षित करने और वृक्ष के रूप में विकसीत होने तक इसकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया।अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने बताया कि पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड की मांग उन्होनें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से किया था। लेकिन उन्होनें इसमें रूचि नहीं ली। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं ही ट्री गार्ड की व्यवस्था की और पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया।

 इस कार्यक्रम में उपेंद्र यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा,जगर यादव मंडल महामंत्री भाजपा,प्रदीप यादव जी भाजपा कार्यकर्ता, मनोज तिग्गा सरपंच, विनय यादव सचिव,अनीता भगत,जगमनी भगत, प्रियंका भगत,दीपिका,शशिकिरण,आशा,अनीशा,पुष्पअंजली,निकिता, रमिता, सोनम, जगमैत ,सरोज ,निराशो सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में 87 मिर्गी रोगियों के बीच फकीरी व आयुर्वेदिक दवा का किया गया निशुल्क वितरण

जशपुर :- बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न,  शिविर में कुल 87 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई किया गया वितरण।
    अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर जिला-जशपुर में आज दिनांक 10 अगस्त 2025 रविवार को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 87 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 8 बच्चे भी थे।
      शिविर का शुभारम्भ प्रातः 4.30 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्याेदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,लोहरदगा,घाघरा,गुमला,सिमडेगा देवघर (झारखण्ड) बेतिया (बिहार) रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर ,बलरामपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा,कुसमी पत्थलगांव,कांसाबेल,फरसाबहार,जशपुर (छत्तीसगढ़),सीधी (मध्यप्रदेश) आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया। 
अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 9 नवम्बर 2025 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा साथ ही मरीजो को यह भी निर्देशित  किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 8 नवम्बर 2025 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, संतोष कुमार  मिश्र,धन्नजय सिंह विद्या सागर उपाध्याय, शाश्तवत पाण्डेय,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, वेद तिवारी, ,शिवम अक्षय सिंह का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

और भी

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया समाज के लोगों ने सांस्कृतिक रैली के साथ सामूहिक नृत्य भी किया

नारायणपुर : 10 अगस्त2025/शनिवार को नारायणपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उरांव समाज के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवती और बच्चे अपनी पारंपरिक वेशभूषा में इकट्ठा हुए।

कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। यहां समाज के लोगों ने सांस्कृतिक रैली निकाली और सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य शोभा देवी बंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि महान राम जी शामिल थे।

आदिवासी समाज के महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मांदर ढोल नगाड़ों,डी जे  जैसे वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकते रहे। इस वर्ष की विशेषता यह रही कि डीजे की धुन पर भी नृत्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए नारायणपुर ग्राम का भ्रमण किया। फिर वे पुनः स्कूल प्रांगण में सभा स्थल पर लौटे। यहां आदिवासी समाज में जागृति और संघर्ष की राह दिखाने वाले महापुरुषों का रीति-रिवाज के अनुसार पूजन किया गया और उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।

सभा में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के योगदान को प्रमुखता आदिवासी समाज ने देश की आजादी और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने नई पीढ़ी को आदिवासी पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के इतिहास से अवगत कराया।इस कार्यक्रम में महान राम भगत,चरकु राम भगत, श्रीमती अर्बीका बागे छक्कन राम भगत। करमु प्रधान राजाराम मौजूद रहे

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है*

रायपुर, 10 अगस्त 2025/ 
बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त विस्तार की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आज तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। 

बस्तर के छ :जिला चिकित्सालयों,  दो सिविल अस्पतालों और 41 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल प्रणाली का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ओपीडी पंजीकरण, परामर्श, जांच, दवा वितरण तथा मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां अब एक डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो रही हैं। इसके तहत मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं। डिजिटल तकनीक के इस समावेशन ने अस्पतालों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और मरीजों की संतुष्टि में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत अस्पतालों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (HFR) और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (HPR) सुनिश्चित किया गया है। अस्पताल परिसरों में आभा कियोस्क स्थापित कर मरीजों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाने की सुविधा दी जा रही है। स्कैन एंड शेयर एवं आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन की सुविधा से मरीजों को लम्बी कतारों से राहत मिली है और उन्हें त्वरित सेवाएं मिल रही हैं।

डिजिटल नवाचारों का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से सामने आया है। जिला चिकित्सालय बस्तर में मई, जून और जुलाई 2025 के दौरान कुल 60,045 ओपीडी पंजीयन दर्ज किए गए, जिनमें से 32,379 पंजीयन आभा लिंक के माध्यम से हुए — जो कि कुल पंजीयनों का 53% है। इसी अवधि में जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में 33,895 ओपीडी पंजीयन दर्ज हुए, जिनमें से 13,729 पंजीयन आभा से लिंक किए गए — यानी 40% का डिजिटल एकीकरण।

यह पूरी प्रक्रिया न केवल समय की बचत सुनिश्चित कर रही है, बल्कि मरीजों के लिए डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा भी प्रदान कर रही है, जिसे वे देश के किसी भी हिस्से में कभी भी देख सकते हैं। इससे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में पारदर्शिता के साथ-साथ उपचार की निरंतरता और गुणवत्ता में भी वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी आधुनिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति और दिशा दी है। डिजिटल पंजीकरण, हेल्थ रिकॉर्ड और पारदर्शी सेवा प्रणाली से मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है। यह पहल न केवल बस्तर के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल है, जिसे हम शीघ्र ही राज्य के सभी जिलों में लागू कर "स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़" के संकल्प को साकार करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं का यह तकनीकी उन्नयन न केवल स्थानीय जनता के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है, बल्कि यह पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस प्रणाली को सभी जिलों में सुदृढ़ रूप से लागू कर "स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़" की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ना है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। बस्तर में मिले सकारात्मक परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि जब तकनीक, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनभागीदारी एक साथ आते हैं, तो विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाएगी, बल्कि ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में भी छत्तीसगढ़ का महत्त्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगी।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में 3 नए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का किया शुभारंभ,तीनों ग्राम पंचायतों के लगभग 44 हजार लोगों को मिलेगा लाभ*

जशपुरनगर, 10 अगस्त 2025/ जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के समग्र विकास के एजेंडा में स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंप कार्यालय में जशपुर विकास खंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और दूरस्थ और पाठ क्षेत्र बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की शाखा का वर्चुअली लोकार्पण किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 12 वें वार्षिक प्रतिवेदन का लोकार्पण भी किया।
     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित करते हुए रक्षाबंधन की बधाई  दी और कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे जशपुर जिले के तीन विकासखंडों में नागरिकों को 03 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की सौगात मिल रही है। तीनों बैंक खुलने से इसका लाभ 23 ग्राम पंचायतों सहित उनके 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हजार ग्रामीणों को मिलेगा। अब क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, आम नागरिकों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिंग सुविधाएं मिले इसके लिए बैंकों से संपर्क कर नई शाखा खोलने का प्रयास किया जा रहा है। 
   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह खुशी की बात है कि  जिले में 268 पंचायतों में शुरू की गई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को उनके ग्राम में ही सुलभ वित्तीय सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक इन सुविधा केंद्रों के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपए का लेनदेन किया जा चुका है।  उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत दिवस को सभी  पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छिछली के सरपंच श्री अनिमा मिंज, आरा सरपंच श्री मनोज भगत और कुडे़केला सरपंच शशिकांता पैंकरा ने उनके क्षेत्र में ग्रामीण बैंक खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब यहां पर सभी बैंकिंग सुविधाएं मिलेगी। ग्रामीणों को अब दूर जाना नहीं पड़ेगा।
     ग्राम पंचायत आरा से वर्चुअली जुड़ी विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इस  क्षेत्र में  बैंक खुल जाने से ग्रामीणों को बैंकिंग की सुविधा मिलेगी और उन्हें हितग्राहीमूलक और शासकीय योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से आसानी से मिल सकेगा। ग्राम कुडे़केला से वर्चुअली जुड़ी विधायक श्रीमती गोमती साय ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जिन्हें बैंकिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही थी उसके लिए जनधन खाता खोले गए। इससे लोगों में वित्तीय जागरूकता बढ़ने के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से  मिल रहा है। 3 नए ग्रामीण बैंक खुलने से उस क्षेत्र का विकास होने के साथ ही बैंक से जुड़े शासकीय योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। ग्राम कुडे़केला से वर्चुअली जुड़े जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
  3 नए ग्रामीण बैंकों की शाखा खुलने से अब जिले में ग्रामीण बैंकों की कुल संख्या 30 हो गई है। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, श्री उपेन्द्र यादव, श्री सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री विनोद अरोड़ा, एलडीएम श्री वाल्टर भेंगरा और तीनों ग्राम पंचायतों में वर्चुअली तौर पर जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद रहे।

और भी

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश..*


जशपुरनगर 9 अगस्त 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों ,महिला  समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

उन्होंने  प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना 
 और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 
कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों को राहत प्रदान किया गया। 

इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क  शिक्षा और जन सुविधाओं, योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए ।


उन्होंने कहा कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया जनता के लिए सीधे संवाद और त्वरित समाधान का केंद्र है, जहां बिना किसी औपचारिकता के हर व्यक्ति अपनी बात रख सकता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो और जनता को समयबद्ध समाधान मिले।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग और समस्याएं लेकर पहुंचे और समाधान के बाद आभार जताया। सीएम कैंप कार्यालय आम लोगों की सेवा उनकी भावना से भरा रहा, जहां जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

और भी

मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग और ब्रह्माकुमारी की बहनों ने भी बांधी राखी...रक्षाबन्धन पर्व रक्षा और विश्वास का प्रतीक

जशपुर 9 अगस्त 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग  स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

रक्षा बंधन भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र तथा सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है।राखी एक ऐसा धागा है, जो रक्षा और विश्वास का प्रतीक बनता है।सामाजिक एकता का संदेश देता है।

और भी

*जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला हुआ सम्पन्न...राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने का किया गया आह्वान*

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मोर तिरंगा मोर अभिमान, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान आगामी 10 अगस्त से आरंभ होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़ कर शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे और घर घर तिरंगा लगाने लोगों को प्रेरित करेंगे। प्रत्येक बूथ में 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा ने निर्धारित किया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय, जशपुर में *"हर घर तिरंगा"* अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हैं।”

विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि *“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में तिरंगे का योगदान अविस्मरणीय है। हमें अपने युवा वर्ग को इस ध्वज के महत्व से अवगत कराना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना और सशक्त हो।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गांव-गांव, घर-घर तिरंगा फहराना हमारे लिए गर्व की बात है। यह अभियान समाज में एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।”

कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा  ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप दें।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से ओमप्रकाश साय, उपेन्द्र यादव, 
विजय आदित्य सिंह जूदेव, गंगा राम भगत, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, कृपा भगत, राजकपूर भगत,  गोविंद भगत, नवल पाठक, गेंदबिहारी सिंह, देवधन नायक, केशव यादव, संतोष सहाय, राजकुमार गुप्ता, मुकेश सोनी, सुदाम पांडा, मुनेश्वर सिंह केसर, सतीश गोस्वामी, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता,कंचन बैरागी, आशु राय, विजय सहाय, राजू गुप्ता, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, प्रभाकर यादव, मानू सोनी, हरीश आरिक, हरिशंकर यादव, नसरुल्ला सिद्दीकी, राहुल गुप्ता सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

और भी

*पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं*

रायपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यूँ तो रायपुर की पत्रकार बहनों से अक्सर मुलाक़ात होती है।विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा और सवाल-जवाब भी होते हैं। पर आज का दिन कुछ ख़ास था। आज इन बहनों ने अपने इस भाई की कलाई पर राखी का पवित्र धागा बाँध अपना विशेष स्नेह दिया। इस प्रेम और विश्वास का मैं आभारी हूँ। यह बंधन मुझे हर दिन अपनी जिम्मेदारियों को और निष्ठा से निभाने की शक्ति देगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की शक्ति प्रदान करेगा।

और भी

*जिले में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित*

जशपुरनगर 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।
         कलेक्टर श्री रोहित व्यास से अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि "स्वच्छ वातावरण हमारे राष्ट्र के गर्व को दर्शाता है, जैसे तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है।" इस अवसर पर नगरपालिकाओं, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, अधिकारी कर्मचारियों और  नागरिकों से घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। अभियान के तहत कचरे का अलग-अलग प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ज़िला न केवल राष्ट्रीय भावना का उत्सव मना सके, बल्कि स्थायी स्वच्छता के संकल्प को भी मज़बूत कर सके।
         हर घर तिरंगा अभियान का समापन 15 अगस्त 2025 को होगा, जब हर घर, कार्यालय और सार्वजनिक भवन पर तिरंगा लहराएगा—एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर।

और भी

*मुख्यमंत्री ने नए जशपुर एक्सप्रेस का किया शुभारंभ....छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*


 
जशपुरनगर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन  मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12  दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगी। 
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  रक्षा बंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि वे छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज यहाँ  स्व-सहायता समूह से जुड़ी बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर  बनाने ई-रिक्शा वितरण किया गया है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 18 लाख आवास का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। इसको आगे बढ़ाते हुए आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है। 
       मुख्यमंत्री ने कहा कि  आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां के तहत नवाचारों का बेहतर उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है। दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों किए  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवा शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे। इस अवसर पर कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा,श्री उपेन्द्र यादव, श्री गणेश जैन, श्री रवि यादव मौजूद रहे।
 
महिलाएं जिले के इस रूट पर ई-रिक्शा का करेंगी परिचालन
  
फरसाबहार में प्रतिमा भगत द्वारा फरसाबहार -कन्दईबहार- अमडीहा- तपकरा मार्ग पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह मदनावती द्वारा लवाकेरा- अमडीहा- पुराईनबंध- समडमा -तपकरा मार्ग पर, राजकुमारी पैंकरा द्वारा तपकरा- कन्दईबहार- तुबा- फरसाबहार मार्ग पर उर्मिला भगत खुटगांव- सिंगीबहार- साजबहार- तपकरा मार्ग पर परिचालन करेंगी।

दुलदुला में  बिंदेश्वरी देवी द्वारा कोसा-दुलदुला- विपतपुर -छेरडांड पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह पार्वती साय द्वारा कोसा- दुलदुला-पतराटोली-लोरो-बम्हनी मार्ग पर, संगीता देवी द्वारा छेरडांड- लोरो-बम्हनी-कस्तुरा मार्ग पर और बिमला देवी छेरडांड-दुलदुला- लोरो- पतराटोली मार्ग पर परिचालन करेंगी।

कांसाबेल में गिलसोनिका पाण्डे द्वारा टांगरगांव- हथगडा- कांसाबेल मार्ग पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह तियासो पैंकरा द्वारा बांसबहार- दोकडा-पुसरा-खुंटीटोली -कांसाबेल मार्ग पर नीता रवानी द्वारा कटंगखार-दोकडा- बन्दरचुंआ- कांसाबेल मार्ग पर और अंगावती बाई  देवरी- दोकडा-छाताबर- कांसाबेल मार्ग पर परिचालन करेंगी।

और भी