ताजा खबरें


बिग ब्रेकिंग

CG Breaking : राजीव भवन में कांग्रेस की एक्सटेंडेड कमेटी की बैठक खत्म..अध्यक्षता खड़गे ने की..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में खत्म हो गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में पांच एजेंडों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई।

बैठक के पांच प्रमुख मुद्दे

- राजनीतिक प्रतिशोध और एजेंसियों का दुरुपयोग: राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर जेल भेजे जाने के मामलों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इस पर विरोध दर्ज किया गया।

- खनिज संसाधनों का निजीकरण और आदिवासी हितों पर हमला: बस्तर, हसदेव अरण्य और तमनार क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन की लूट के आरोप लगाए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खनिज क्षेत्रों को चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है।

- किसानों को खाद की कमी: राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त खाद न दिए जाने से किसानों में बढ़ते असंतोष को लेकर चिंता व्यक्त की गई।

- 10,000 से अधिक स्कूलों को बंद करने का मुद्दा: बिना युक्तियुक्त कारण के प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद किए जाने पर सवाल उठाए गए और इसे शिक्षा विरोधी कदम बताया गया।

- संगठनात्मक पुनर्गठन की जरूरत: कुछ संगठनात्मक जिलों एवं ब्लॉकों का जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल अधिक होने के कारण, उनके पुनर्गठन और नए जिले-ब्लॉक बनाए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

और भी

Test

Mattter

Click pdf

और भी

दुलदुला में मुख्यमंत्री ने  3 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन,डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा


जशपुरनगर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुलदुला के  हाट बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में  दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपए की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण करने और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा भी की।
    कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री श्री साय ने योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित योग करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज के दिन को योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। आज पूरी दुनिया  योग से होने वाले लाभों का अनुभव कर इस प्राचीन भारतीय विद्या को अपना रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से  दुलदुला तक बस सेवा प्रारंभ की जाएगी।  दुलदुला में भी बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।
     मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महतारी वंदन योजना ने माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही है। तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र' के माध्यम से गांवों में बैंकिंग की सुविधा मिल रही है। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है। रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां में नवाचारों का बेहतर उपयोग कर आम नागरिकों के सहूलियत से लिए पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है। 
     मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 01 करोड़ 21 लाख रुपए लागत के नवीन भवन निर्माण हायर सेकेंडरी स्कूल,  दुलदुला में 99.99 लाख रुपए लागत के सर्वसुविधायुक्त सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, 10 लाख रुपए लागत के पुलिया निर्माण कार्य जामनाला ग्राम पंचायत सपघरा, 7.80 लाख रुपए लागत के सी सी रोड निर्माण रेंगाबहार पहुंच मार्ग ग्राम पंचायत चटकपुर, 7.80 रुपए लागत के सी रोड निर्माण कार्य लीलांबर घर के पास ग्राम पंचायत करडेगा, 6.50 लाख रुपए लागत के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ग्राम पंचायत सिरीमकेयहला,  5-5 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कोरना, ग्राम पंचायत डोभ, ग्राम पंचायत सपघरा, ग्राम पंचायत झरगांव और ग्राम पंचायत मयुरचूंदी में अटल सुविधा केंद्र के लिए सी.एस.सी. भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
   इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष दुलदला श्री राजकुमार सिंह, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास,  पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न, कहा नियमानुसार हो समुचित उपयोग :

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में भरपूर वन संपदा उपलब्ध है। देश में भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुसार छत्तीसगढ़ का स्थान दसवां है, जबकि वन क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य तीसरे पायदान पर है। वनों के संरक्षण एवं संवर्धन में कैम्पा मद की राशि की महत्वपूर्ण भूमिका है, अतः इसका उपयोग आवश्यकतानुरूप प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कैम्पा मद के अंतर्गत विगत वर्षों में किए गए वन विकास, वन सुरक्षा, वन्यप्राणी संरक्षण तथा अधोसंरचना विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) द्वारा गवर्निंग बॉडी के समक्ष अब तक की प्रगति तथा कैम्पा मद से संपादित महत्वपूर्ण कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक में बताया गया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण, वनग्रामों का पुनर्स्थापन, भू-जल संरक्षण, देवगुड़ियों का संरक्षण, वन मार्गों का उन्नयन, पुलिया एवं रपटा निर्माण, चारागाह विकास, नर्सरियों की स्थापना, हाईटेक बेरियरों का निर्माण, नदी तट वृक्षारोपण, फ्रंटलाइन स्टाफ हेतु आवासीय भवन, अग्नि सुरक्षा तथा वन्यप्राणी प्रबंधन जैसे कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक राज्य के ब्याज धारित लोक खाता ‘छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि’ में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली से कुल 7297.55 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें से विगत छह वर्षों में 4010.43 करोड़ रुपए का उपयोग किया गया है।

कैम्पा मद की वार्षिक कार्य योजना (एपीओ) 2025-26 के लिए राज्य कैम्पा द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रीय कैम्पा को 694.18 करोड़ रुपए की योजना प्रस्तावित की गई है, जिसके विरुद्ध अब तक 433.69 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस., सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री अंकित आनंद, सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री अमरनाथ प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— "खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो"

रायपुर / नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— "खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।"

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों से कहा है कि नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन हम सभी के लिए विशेष है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़िए, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछिए, उत्तर खोजिए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि "हमने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नई शिक्षा नीति के संकल्पों के अनुरूप व्यापक बदलाव कर प्रदेश के भविष्य को सँवारने का प्रयास किया है। आप निश्चिंत होकर पढ़ाई में मन लगाइए, बाकी की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए। आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी विद्यालय अब शिक्षकविहीन न रहे। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शिक्षा का एक समग्र और प्रेरणादायक वातावरण बन सके।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी नए शैक्षणिक सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

और भी

CG Breaking : CM साय का बड़ा बयान..स्कूल खोलने की तारीख बढ़ाने पर करेंगे विचार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी का आखिरी दिन है। कल 16 जून को प्रदेशभर के स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत के साथ स्कूलों में उनका प्रवेश कराएँगे।

दरअसल, राज्य में शाला प्रवेशोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि, स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के बाद अच्छा वातावरण है। अब सभी स्कूलों में शिक्षक होंगे। मुख्यमंत्री साय ने जुलाई महीने से स्कूल खोले जाने वाली मांग पर कहा कि तारीख बढ़ाने पर विचार कर लिया जाएगा।

फिलहाल, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में पड़ रही गर्मी और उमस का हवाला दिया है। कल शनिवार को दीपक बैज ने जुलाई से स्कूलों को खोले जाने की मांग करते हुए बच्चों को राहत देने की बात कही थी।

और भी

CG Suicide Breaking : तहसीलदार की अतिथि प्राध्यापक बेटी ने किया खुदकुशी..मिला सुसाइड नोट..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/धमतरी। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय की अतिथि प्राध्यापक डॉ. सुषमा साहू ने रविवार को खुदकुशी कर ली। उनकी लाश कैलाशनगर स्थित उनके किराए की मकान पर फंदे से लटकी मिली है। डॉ. सुषमा साहू अभनपुर तहसीलदार नारायण साहू की बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुषमा साहू शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक पर पदस्थ थी। वह हाल में भी गर्मी की छुट्टी अपने रायपुर निवास में बिताकर लौटी थी।

फिलहाल, रविवार को उन्होंने अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी लाश कैलाशनगर स्थित उनके किराए की मकान पर फंदे से लटकी मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्होंने इसमें क्या लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और भी

CG Suicide Breaking : तहसीलदार की अतिथि प्राध्यापक बेटी ने किया खुदकुशी..मिला सुसाइड नोट..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/धमतरी। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय की अतिथि प्राध्यापक डॉ. सुषमा साहू ने रविवार को खुदकुशी कर ली। उनकी लाश कैलाशनगर स्थित उनके किराए की मकान पर फंदे से लटकी मिली है। डॉ. सुषमा साहू अभनपुर तहसीलदार नारायण साहू की बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुषमा साहू शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक पर पदस्थ थी। वह हाल में भी गर्मी की छुट्टी अपने रायपुर निवास में बिताकर लौटी थी।

फिलहाल, रविवार को उन्होंने अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी लाश कैलाशनगर स्थित उनके किराए की मकान पर फंदे से लटकी मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्होंने इसमें क्या लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और भी

CG Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता..हीरोइन की तस्करी करते दो आरोपी को किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh Crime/रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो तस्करों को हीरोइन (चिट्टा) जैसे खतरनाक मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक आल्टो कार में सवार होकर हीरोइन बेचने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

बता दें पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाइपास रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने दो व्यक्ति एक कार में बैठकर मादक पदार्थ हीरोइन की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा के निर्देश पर थाना प्रभारी आमानाका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सिलवेस्टर रोजेश पिता स्वर्गीय क्रिस्टोफर रोजेश उम्र 34 वर्ष, निवासी अटल आवास डूमरतालाब आमानाका रायपुर और विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 39 वर्ष, निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर, आमानाका रायपुर हैं।

वहीं तलाशी के दौरान सिलवेस्टर रोजेश की पैंट की जेब में प्लास्टिक की बरामद पुड़िया मिली, जिसमें हीरोइन (चिट्टा) छुपाकर रखा गया था। वहीं, विजय सिन्हा की कार क्रमांक CG 04 MY 8147 के ड्राइवर सीट के सन वाइजर में भी एक और पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14 ग्राम 09 मिलीग्राम हीरोइन जब्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,49,000/- रुपये है। इस मामले में आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 156/25, धारा 21(B) नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास, सहायक उपनिरीक्षक रमेशचंद यादव, प्राणेस्वर वर्मा, आरक्षक गुलशन चौबे, इंद्रजीत नेताम और आशीष शुक्ला की अहम भूमिका रही।

 

दरअसल उच्च अधिकारियों की सतर्कता से मिली सफलता इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री और सेवन पर कड़ी निगरानी रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में आमानाका थाना पुलिस ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

फिलहाल नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा ने कहा कि राजधानी में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि कानून की पकड़ से कोई भी नहीं बच सकता। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं पर अवैध नशे का कारोबार होता हुआ दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता से समाज को इस जहर से बचाया जा सकता है। यह कार्यवाही रायपुर पुलिस के नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता के रूप में दर्ज हो गई है।

और भी

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अष्ट प्रहरी का हुआ आयोजन, विधायक गोमती साय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की शिरकत, आज रात्रि होगा रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम.....


दोकड़ा : श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अष्ट प्रहरी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। अष्ट प्रहरी पाठ के दौरान विभिन्न पुरोहितों ने वेद मंत्रों और श्री जगन्नाथ जी की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म और भक्ति की गंगा बहाई।

संध्या आरती में पहुंचे गणमान्य अतिथि

संध्या के समय हुई विशेष आरती में स्थानीय विधायक श्रीमती गोमती साय तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

भक्ति और संस्कृति का संगम

इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रवचन, भजन-कीर्तन, हवन, यज्ञ और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करता है।

आज नगर भ्रमण और रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम के साथ होगा समापन

मंदिर समिति के अनुसार, आज  नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य पालकी के साथ श्रद्धालु भजन गाते हुए नगर भ्रमण करेंगे। वहीं रात्रि को एक रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें झारखंड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

समापन कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

और भी

योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है - मुख्यमंत्री

रायपुर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास और जनसेवा के लिए नियमित भ्रमण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास तथा राजस्व न्यायालयों के समयबद्ध संचालन के संबंध में कड़े निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा जब अधिकारी जमीनी हकीकत से जुड़े रहेंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण सीधे उनकी उपस्थिति में किया जाएगा। इसके लिए सभी कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीन जिलों और ब्लॉकों में नियमित भ्रमण और प्रवास करें तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भौतिक निगरानी सुनिश्चित करते हुए जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय का नियमित संचालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही प्रत्येक अधिकारी पूर्वनिर्धारित न्यायालय कैलेंडर के अनुसार ही कार्य करें। केवल अत्यंत विशेष परिस्थितियों में ही न्यायालय की तिथि रद्द की जाए। इससे न केवल आमजन को समय पर न्याय मिलेगा बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुशासन की रीढ़ यही है कि अधिकारी जनसम्पर्क बनाए रखें, जनता के बीच उपस्थित रहें, और उनकी समस्याओं को त्वरित रूप से हल करें। यह न केवल विश्वास की भावना को मजबूत करेगा, बल्कि शासन की विश्वसनीयता को भी बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के जिला पंचायत भवन के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो तथा हर पात्र हितग्राही तक लाभ समय पर पहुँचे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी समय रहते मिले और वे उसका लाभ उठा सकें। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु नियमित शिविरों का आयोजन हो। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी आवासीय योजनाओं की लंबित मांगों का शतप्रतिशत निराकरण किया जाए। साथ ही जिलों में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि शासन और प्रशासन की पहुंच गांव, गरीब और अंतिम पंक्ति के नागरिक तक सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत दी गई अधिकांश घोषणाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। उन्होंने सभी जिलों में अधिकारियों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की और कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासन को समर्पित होकर और समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि आने वाले खरीफ सीजन को देखते हुए सभी जिलों में कृषकों की आवश्यकताओं के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर लें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से शिविर लगाकर लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे आम नागरिकों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1460 पंचायतों में अटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के सुचारू संचालन से ग्रामीण नागरिकों को बैंक, दस्तावेज़ और डिजिटल सेवाओं के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।मुख्यमंत्री ने इन केंद्रों के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी और निर्देश दिए कि इनसे जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि सभी पंचायतों में तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जो राष्ट्रीय चेतना और नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से इस यात्रा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को समन्वय, तत्परता और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए विकास यात्रा को गति देनी होगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

राजनांदगांव में 9 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण

 रायपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय मुद्रणालय के नवनिर्मित भवन और वहां की प्रकाशन तथा अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

 राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। मुद्रणालय का पुराना भवन अत्याधिक पुराना होने के कारण नये भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 

 शासकीय मुद्रणालय के नवीन भवन में पेपर गोडाउन, प्रिटिंग मटेरियल स्टोर, बाइडिंग एवं पेपर स्टोर, मेकेनिकल स्टोर, काम्पोजिंग एवं रीडिंग रूम, टाइप स्टोर, कैमरा रूम, असिस्टेंट सुपरिटेंडेन्ट कक्ष, डायरेक्टर रूम, कॉन्फ्रेंस रूम एवं अन्य आवश्यक व्यस्थाएं रखी गई है। यहां 4 बड़े हाल एवं 12 कमरे हैं।

 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय मुद्रणालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले निकलेगी तिरंगा यात्रा : मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे अगुवाई

रायपुर । राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत 17 मई को प्रदेश भर के प्रत्येक गांव, नगर और पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण स्वयं इस प्रदेशव्यापी यात्रा में सम्मिलित होंगे। सांसद, विधायक, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण तथा पंचायत प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक शीर्षक वाले बैनर से की जाएगी और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर का अधिकृत लोगो प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। यात्रा का प्रमुख आकर्षण “हम सेना के साथ हैं” और “ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र” जैसे बड़े बैनर होंगे, जो नागरिकों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करेंगे।

इस अवसर पर देश की सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों के योगदान को सराहते हुए भारत की जीत, सशस्त्र बलों तथा सैनिकों और उनके परिवारों को धन्यवाद के संदेश वाली तख्तियों लोगों के हाथों में होंगे। यात्रा में पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिजनों, विद्यालयों के छात्रों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को शामिल करने का विशेष अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित, संगठित एवं उत्साहपूर्ण हो। यात्रा के मार्ग में उद्घोषणा वाहनों के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा और नागरिकों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए जाएंगे। विशेष आकर्षण के रूप में लंबे तिरंगे भी यात्रा का हिस्सा होंगे, जिनकी उपयुक्त संख्या में व्यवस्था रहेगी। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज रहे, इसके लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की यह तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती देगी, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा में नागरिकों की सहभागिता का प्रभावशाली उदाहरण भी बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह संदेश गांव-गांव तक पहुँचेगा कि राष्ट्र की सुरक्षा सबकी साझी जिम्मेदारी है। यह आयोजन प्रदेशवासियों के उत्साह, सेनाओं के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास है। छत्तीसगढ़ 17 मई को एकजुट होकर देश की सुरक्षा और एकता का मिसाल प्रस्तुत करेगा।

और भी

राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कोरवाओं संग सुनी शिव महापुराण की कथा,आज तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताई जीवन में करूणा का महत्व

जशपुर :-  जिले के कुनकुरी ब्लाक के मयाली में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्वालुओं को शिव महापुराण में भगवान शिव की कथा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का उदाहरण देते हुए जीवन में दया का महत्व बताया। कथा के तीसरे दिन जशपुर राज परिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा भी कथा स्थल पहुंच कर शिव महापुराण की कथा का रसास्वादन किया। पहाड़ी कोरवाओं के प्रतिनिधियों को कथा संपन्न होने पर होने वाली आरती में शामिल होने के लिए व्यासपीठ में भी आमंत्रित किया गया। अपने इष्ट भगवान शिव की कथा सुनकर पहाड़ी कोरवा अभिभूत हुए। कथा वाचन करते हुए प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार वर्षा होने पर छाता,पानी में खड़े रहने का संबल प्रदान करता है,उसी प्रकार कठिन समय में भगवान शिव की भक्ति और स्तुति परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए बाहर निकलने का साहस प्रदान करता है। उन्होनें दया का महत्व बताते हुए कहा कि लोग सोचते हैं कि किसी पर दया या करूणा करने से दुख मिलता है। ऐसी सोच रखना नदानी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव की कथा का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान शिव ने स्वयं विष पान करके देवताओं को अमृत पीने के लिए दे दिया था। इस पर जब माता पार्वती ने इस शिव लीला के गूढ़ रहस्य के बारे में भगवान शिव से पूछा तो उन्होनें बताया कि देवता अमृत पीकर भी अमरत्व को प्राप्त नहीं कर पाएंगे और मैं विष पी कर भी अमर हो जाएंगा। क्योंकि मैं जगत कल्याण और देवताओं को विष के असर से बचाने के लिए विष पान कर रहा है। उन्होनें पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्वालुओं को जीवन में दया व करूणा करने के लिए प्रेरित करते हुए शिव महापुराण में वर्णित एक अन्य कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव ने माता सती के हवन कुंड में भस्म होने के बाद क्रोधित हो कर माता सती के पिता दक्ष का सिर काट दिया था। फिर उसे बाद में जोड़ कर,भगवान शिव ने दक्ष को जीवन दान दे दिया था। भगवान शिव ने दक्ष पर यह करूणा जगत कल्याण के लिए किये जा रहे हवन को पूर्ण करने के लिए किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि भारत भूमि में हम सब जो आज भगवा लहराते हुए देख रहें हैं,यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कारण हो रहा है। सांसद राधेश्याम राठिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य  प्रियम्वदा सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय और उनके परिवार के अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भक्तगणों ने कथा स्थल आकर शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।
पहाड़ी कोरवा पहुंचे कथा स्थल -
   शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन विजय आदित्य सिंह जूदेव की पहल पर विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा कथा सुनने के लिए मयाली पहुंचे थे। पटिया से आए पहाड़ी कोरवा रोहन राम ने कथा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कथा सुनाई,उससे उनके दिल व दिमाग में भगवान शिव और सनातन धर्म के प्रति श्रद्वा और मजबूत हुई है। रोहन राम ग्राम पंचायत अलोरी पटिया के सरपंच हैं। उनके साथ आए जतरू राम,खोरतो राम और सोहराई राम ने बताया कि शिव कथा में उन्हें जो भी ज्ञान का प्रसाद मिला है,उसे वह अपने गांव के लोगो को अवश्य बताएंगें। कथा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए पहाड़ी कोरवाओं ने विजय आदित्य सिंह जूदेव का आभार जताया है।

और भी

चलती कार में लगी आग,बाल बाल बचा वाहन मालिक संग परिवार

नारायणपुर : नारायणपुर के चिटकवाइन में चलती कार में आग लगने से कार बुरी तरह जल गया है,बताया जा रहा घटना के बाद चालक की सूझबूझ से गाड़ी में बैठे लोगों को तत्काल बाहर निकाल उनकी जान बचाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना नारायणपुर के चिटकवाइन के पास की है। जिला पंचायत समन्वयक आशीष यादव अपने परिवार के साथ बगीचा से जशपुर के लिए लौट रहा था,बताया जा रहा आशीष बगीचा में ट्रेनिंग के लिए गया हुआ था जहां से वापसी के दौरान जैसे ही वह बगीचा से नारायणपुर आश्रम से आगे चिटकवाईन पहुंचा, चलती गाड़ी में बोनट से आग का धुंआ आने लगा,इस वक्त उसके गाड़ी में उसकी पत्नी और बच्चे बैठे थे,आग का धुंआ देख आशीष ने सूझबूझ का परिचय देते हुवे तत्काल अपने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला,लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें पूरे गाड़ी में फैल गई और आग के आगोश में आने से कार धू धू कर जलने लगा।

और भी

रेल हादसा : महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह,ट्रेन से कूदे लोग, 8-10 लोगों की मौत की खबर,दर्जनों घायल

जलगांव : महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला ट्रेन हादसा हुआ। यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे घबराए हुए यात्री बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूद गए। इस दौरान दूसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में 8-10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हैं।

सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना जिस स्थान पर हुई, वहां शार्प टर्न था, जिससे यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं हो पाया। तेज गति से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर इतनी बड़ी संख्या में लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना स्थल मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है।

सीपीआरओ स्वप्निल निला ने पुष्टि की कि भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रवाना कर दी गई है, लेकिन फिलहाल किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं मिली है।

वहीं, जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी, जबकि कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12629) यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही थी। पुष्पक एक्सप्रेस में ब्रेक लगाने पर पहियों से धुआं निकला था, जिस कारण आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री घबराकर ट्रेन से कूद पड़े।

और भी

Chhattisgarh Breaking : शराब घोटाला मामला.! पूर्व मंत्री लखमा की गिरफ्तारी पर सीएम साय बोले- 'ईडी की जांच जारी है, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा'..पढ़ें पूरी खबर

 Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ईडी की जांच जारी है. जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई होगी. बता दें कि शराब घोटाला मामले (Chhattisgarh liquor scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की. इसके बाद ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को 7 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. इस मामले में आज तीसरी बार पूछताछ के बाद इडी ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया.

 

 

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

 

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे .

 

आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

और भी