CG Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता..हीरोइन की तस्करी करते दो आरोपी को किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार
Chhattisgarh Crime/रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो तस्करों को हीरोइन (चिट्टा) जैसे खतरनाक मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक आल्टो कार में सवार होकर हीरोइन बेचने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
बता दें पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाइपास रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने दो व्यक्ति एक कार में बैठकर मादक पदार्थ हीरोइन की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा के निर्देश पर थाना प्रभारी आमानाका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सिलवेस्टर रोजेश पिता स्वर्गीय क्रिस्टोफर रोजेश उम्र 34 वर्ष, निवासी अटल आवास डूमरतालाब आमानाका रायपुर और विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 39 वर्ष, निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर, आमानाका रायपुर हैं।
वहीं तलाशी के दौरान सिलवेस्टर रोजेश की पैंट की जेब में प्लास्टिक की बरामद पुड़िया मिली, जिसमें हीरोइन (चिट्टा) छुपाकर रखा गया था। वहीं, विजय सिन्हा की कार क्रमांक CG 04 MY 8147 के ड्राइवर सीट के सन वाइजर में भी एक और पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14 ग्राम 09 मिलीग्राम हीरोइन जब्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,49,000/- रुपये है। इस मामले में आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 156/25, धारा 21(B) नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास, सहायक उपनिरीक्षक रमेशचंद यादव, प्राणेस्वर वर्मा, आरक्षक गुलशन चौबे, इंद्रजीत नेताम और आशीष शुक्ला की अहम भूमिका रही।
दरअसल उच्च अधिकारियों की सतर्कता से मिली सफलता इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री और सेवन पर कड़ी निगरानी रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में आमानाका थाना पुलिस ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
फिलहाल नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा ने कहा कि राजधानी में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि कानून की पकड़ से कोई भी नहीं बच सकता। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं पर अवैध नशे का कारोबार होता हुआ दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता से समाज को इस जहर से बचाया जा सकता है। यह कार्यवाही रायपुर पुलिस के नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता के रूप में दर्ज हो गई है।
