ताजा खबरें


बिग ब्रेकिंग

CG Breaking : कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने दूधाधारी मंदिर में किए श्रीराम दरबार के दर्शन..राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर, मठपारा में पहुंचकर श्रीराम दरबार के दर्शन और पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

वहीं पूजन के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने दूधाधारी मठ के महंत पूज्य श्री राम सुंदरदास जी से आशीर्वाद लिया और मंदिर की आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्ता पर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर राज्य की संस्कृति की पहचान है और इन्हें संजोकर रखना सभी का दायित्व है। 

फिलहाल दर्शन के बाद मंत्री यादव ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित स्कूली बच्चों से मुलाक़ात की। बच्चों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं मंत्री ने भी बच्चों का स्नेहपूर्ण अभिनंदन स्वीकार करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ रही। लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

और भी

CG Breaking : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यभार संभालते ही अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक,..शिक्षा गुणवत्ता की सुधार में हुई चर्चा..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज कार्यभार संभालते ही शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है. शिक्षा मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विभागीय बैठक है.

ज्ञात हो कि इस बैठक में शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, SCERT, समग्र शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी बैठक में मौजूद हैं. शिक्षा मंत्री यादव विभागीय अधिकारियों से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश में बेहतर शिक्षा के लिए रणनीति तैयार की जा रही है.

फिलहाल, कार्यभार संभालने से पहले आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दूधाधारी मंदिर जाकर भगवान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने महंत राम सुंदर दास से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.

और भी

CG News : बाप का कर्ज चुकाने बेटे ने रची मौत की झूठी षड्यंत्र.! पुलिस ने किया खुलासा..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/जांजगीर-चांपा. एक्टर शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू और चुपके-चुपके फिल्म की तर्ज पर युवक ने अपने ही मौत की झूठी साजिश रची. प्लानिंग के मुताबिक युवक ने शिवनाथ नदी के पुल में बाइक और मोबाइल फोन छोड़ दिया, ताकि कहानी पर पुलिस को विश्वास हो जाए. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इसके पीछे युवक का इरादा जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यह घटना पामगढ़ क्षेत्र के कमरीद गांव का है.

जानें पूरा मामला ?

वहीं, यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के कमरीद गांव का है. पामगढ़ थाने में 19 अगस्त को तनौद निवासी तिलक राम श्रीवास ने युवक कौशल श्रीवास के लापता होने की सूचना दी थी. खोजबीन के दौरान शिवनाथ नदी में युवक की स्कूटी, जूता और मोबाइल फोन मिला, जो उसके डूबकर मरने की ओर इशारा कर रहा था. लेकिन पूरा नरेटिव आगे की जांच में उलटा पड़ गया.

बीमा की रकम पाने रची मरने की झूठी कहानी

दरअसल, जांजगीर एसपी विजय कुमार पांडेय और एएसपी उमेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जांच में युवक द्वारा रची गई कहानी स्पष्ट हो गई. दरअसल, युवक के पिता पर 1 लाख रुपए का कर्जा था, जिसे चुकाने के लिए युवक ने अपने मौत की झूठी कहानी रची. कहानी ऐसी थी की युवक ने खुद के नाम पर 40 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस करा रखा था, जो कि उसके मरने के बाद मेच्युर होती. इसीलिए उसने मौत की कहानी रची.

इंस्टाग्राम से खुला राज 

फिलहाल, इधर नदी में डीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक को शिवनाथ नदी में ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही थी. हालांकि जब कोई सुराग हाथ नहीं आया तो सायबर सेल की मदद ली गई. इस दौरान 20 अगस्त को कौशल का सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव दिखाई दिया. कौशल ने दिल्ली में रहने वाले दोस्त को मैसेज कर उसके आने की जानकारी दी, जब वह दिल्ली पहुंचा तो दोस्त ने अपने साथ रखने से मना कर दिया. इसके बाद 23 अगस्त को कौशल वापस बिलासपुर पहुंचा और किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने भाई को जानकारी दी. यह बात भाई ने पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने लापता युवक को पकड़ कर थाने ले आई. पूछताछ में उसने बताया कि घर की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कौशल श्रीवास ने अपने आप को मृत घोषित कर बीमा राशि पाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था.

और भी

Jashpur Breaking : 1 सितंबर को होगा जशपुर में ऐतिहासिक हड़ताल और रैली.! जिले के कई परियोजनाओं का एक साथ हुआ भव्य बैठक..पढ़ें पूरी ख़बर

जशपुर नगर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में संयुक्त मंच के आह्वाहन पर 1 सितंबर को होने वाले एकदिवसीय हड़ताल,रैली और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम को लेकर जिले के कई परियोजना में एक साथ भव्य बैठक का आयोजन हुआ। यहां जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के निर्देश में जशपुर,सन्ना,मनोरा,लोदाम और कांसाबेल परियोजना क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुआ।यहां सर्व सहमति से हड़ताल को शांतिपूर्ण तरीके से करने और एकजुटता के साथ ऐतिहासिक भीड़ जुटाने संकल्प लिया गया।

 

ज्ञात हो कि, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष,सरगुजा संभाग प्रभारी और जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के निर्देशानुसार जशपुर जिला में संयुक्त मंच के बैनर तले 1 सितंबर को एकदिवसीय जिलास्तरीय हड़ताल,रैली और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने सभी परियोजनाओं में लगातार परियोजना अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारणी पदाधिकारियों के द्वारा बैठक ले कार्यक्रम को सफल बनाए जाने योजना बनाई जा रही है।इस क्रम में रविवार को जशपुर जिला में जशपुर,सन्ना,मनोरा,लोदाम और कांसाबेल परियोजना क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुआ।सन्ना परियोजना में जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के मुख्य आतिथ्य और रोपनी भगत परियोजना अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजन हुआ।वहीं लोदाम परियोजना में निशा सिंह जिला मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में,कांसाबेल परियोजना में रोशलीन खलखो परियोजना अध्यक्ष एवं जिला सचिव जशपुर के नेतृत्व में,जशपुर परियोजना में अंजना टोप्पो परियोजना अध्यक्ष के नेतृत्व में और मनोरा परियोजना में जीवनलता परियोजना अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ।

 

फिलहाल, बैठक के दौरान प्रांत से मिले निर्देशों को जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा कि इस बार का हड़ताल अपने हक और अधिकार की आवाज उठाने के साथ साथ सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु किया जा रहा है।हड़ताल के दौरान सरकार और शासन प्रशासन के खिलाफ न ही नारेबाजी होगा और न ही खिलाफ में कोई पोस्टर बैनर लगेगा।बल्कि सरकार से आग्रह किया जायेगा कि हमारी पांच सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए जल्द ही इसका निराकरण किया जाये।बैठक के दौरान सभी परियोजना अध्यक्षों के द्वारा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से सुझाव 1 सितंबर का कार्यक्रम सफल बनाने सुझाव मांगा गया जिसमें सभी ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ हाथों में मांग संबंधी पोस्टर बैनर लिए सभी सड़कों में उतरेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख सरकार का ध्यानाकर्षण कराएंगे।इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सभी परियोजना क्षेत्र से प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने अपने केंद्र में एकदिवसीय ताला लगा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और भी

CG Crime : सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कोशिश..यूपी के दो गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh Crime News/बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन में गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को सिविल लाइन व एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे.

 

ज्ञात हो कि, एसीसीयू एवं थाना सिविल लाइन की टीम को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिली. कार्रवाई के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई.

 

 

बनाया भारतीय सेना का फर्जी आईडी

वहीं, संदेही रूपेश सिंह ने भारतीय सेना का एक पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. किंतु उसके हावभाव एवं पुलिस की सतर्कता से यह स्पष्ट हो गया कि उक्त आईडी फर्जी है. जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी ने इस फर्जी आईडी का उपयोग कर ट्रेन की टिकट बनवाकर यात्रा की थी. इस पर एनडीपीएस अधिनियम के साथ-साथ बीएनएस की कूटरचना से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

 

एक प्रयागराज तो दूसरी प्रतापगढ़ का निवासी

दरअसल, तलाशी में निवासी 25 वर्षीय रूपेश सिंह निवासी ग्राम कोटवा हनुमानगंज थाना हडिया जिला प्रयागराज और 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह निवासी वार्ड क्रंमाक 38 बुड़ियादेवी मंदिर थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया.

 

सिडिंकेट का पता लगाने की कोशिश

फिलहाल, आरोपियों से एसीसीयू व थाना सिविल लाइन की टीम पूछताछ कर रही है. पूछा जा रहा है कि गांजा कहां से लेकर आ रहे हैं और कहां खपाने जा रहे हैं. इस पूरे नेटवर्क की एंड-टु-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है तथा इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और भी

Jashpur News : जशपुर के सामरबार में जर्सी नस्ल के गाय ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म..अद्भुत नजारे, देखने आ रहे आसपास के लोग सारे..पढ़ें पूरी ख़बर

बगीचा/जशपुर नगर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सामर बार में एक जर्सी नस्ल की गाय ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है गांव के बच्चे और बड़े सभी जुड़वा बछड़ा , बछिया को देखने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए पहुंच रहे हैं। आसपास के गांवों से भी लोग इस अद्भुत नजारे को देखने आ रहे हैं।

 

दरअसल, जिले के सामर बार में एक अनोखी घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया है है। यहां के निवासी दिलीप पांडेय के घर एक जर्सी नस्ल की गाय ने शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे जुड़वा एक बछड़ा तथा एक बछिया को जन्म दिया है। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, लोगों की भीड़ पशुपालक के घर उमड़ पड़ी । परिवार ने इस खास मौके को मिठाई बांटकर मनाया।

 

क्या है ये रेयर ऑफ द रेयरेस्ट

 

फिलहाल, गायों का जुड़वां बच्चों को जन्म देना एक दुर्लभ घटना है, जो गाय के गर्भाशय में दो अंडाणुओं के निषेचित होने से होती है। यह घटना जेनेटिक बदलाव, हार्मोनल असंतुलन, या कृत्रिम गर्भाधान (AI) जैसे कारणों से हो सकती है। जुड़वां बछड़ों के जन्म की दर गाय की नस्ल और अन्य कारकों पर निर्भर करती है, और यह आमतौर पर 100 में से 1-2 मामलों में देखी जाती है, लेकिन बहुत ही असामान्य होने पर यह 1 लाख मामलों में भी आ सकता है। इसे रेयर ऑफ द रेयरेस्ट कहते हैं।

और भी

Raigarh News : रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई.! 9 ट्रैक्टर जब्त..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने आज सुबह अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है।

 

फिलहाल, जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़े गए। वाहन चालकों द्वारा रियलिटी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर धारा 106(1) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है और सूचना खनिज विभाग को भी दी गई है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

पकड़े गए ट्रैक्टर और चालक

 

1. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 X 7801 – चालक धनेश्वर निषाद (गुरदा, थाना खरसिया)

 

2. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 AS 8723 – चालक तरुण कुमार डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

 

3. ट्रैक्टर मैक्सी CG 13 AT 0954 – चालक लेखराम राठिया (बरभौना, थाना छाल)

 

4. ट्रैक्टर महेन्द्रा (बिना नंबर) – चालक लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल)

 

5. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 AM 9156 – चालक पवन कुमार राठिया (कुकरीचोरी, थाना छाल)

 

6. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 11 DA 5182 – चालक दिलेश्वर डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

 

7. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 BC 8169 – चालक भीमा डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

 

8. ट्रैक्टर सोनालीका (बिना नंबर) – चालक शेखरचंद डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

 

9. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 BD 2509 – चालक धनंजय डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

और भी

CG Crime : तीजा पर्व से पहले पत्नी की हत्या.! थाने पहुंचकर पति ने किया सरेंडर..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग. जिले के भिलाई में तीजा पर्व से पहले सनसनीखेज वारदात हुई है. महिला और उसके पति के बीच शनिवार की रात घरेलू विवाद हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. घटना से परिवार में पर्व की खुशियों का माहौल शोक में तब्दील हो गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. यह सनसनीखेज वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है.

 

 

दरअसल जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के खपरी की निवासी मृतिका दीक्षा दुबे की उम्र करीब 20 साल थी, उसका भाई आईटीबीपी में जवान है. दीक्षा और मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी की शादी 1 साल पहले हुई थी. आरोपी पति फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ कराने का काम करता है. शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि एकल ने अपनी पत्नी दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी. 

 

 

थाने पहुंचकर किया सरेंडर 

 

फिलहाल, आरोपी पति एकल दुबे ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति एकल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घर से मृतिका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर मृतिका की मां और बड़े पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

और भी

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के मड़ियापार के पोला महोत्सव में हुए शामिल..ग्रामीणों के साथ पारंपरिक उत्सव का लिया आनंद..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/दुर्ग। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापार में आयोजित "पोला महोत्सव" एवं किसान उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। यह महोत्सव पिछले 62 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और किसानों की आस्था एवं परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ नंदी महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा किसानों की खुशहाली की कामना की। 

 

 

उन्होंने कहा कि पोला पर्व हमारी कृषि परंपरा और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पर्व न केवल किसानों के परिश्रम को सम्मान देता है बल्कि पशुधन और कृषि जीवन के महत्व को भी रेखांकित करता है। विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। परंपराओं से जुड़े ऐसे उत्सव समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं।

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कृषि और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

और भी

Raipur Breaking : रायपुर आ रहे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रूप कुमार राठौड़.! बहेगा देश भक्ति गीतों का प्रवाह..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी रायपुर में आज देशभक्ति का प्रवाह बहेगा. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रूप कुमार राठौड़ आज रायपुर आ रहे हैं. उन्होंने बॉर्डर, सरफरोश, लक्ष्य और इंडियन फ़िल्म के मशहूर देशभक्ति गानों से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्राप्त की है. साउंड ऑफ सोल सीज़न 3 कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करने की है.

बता दें कि देशहित में अपना तन मन न्योछावर करने वाले बहादुर जवानों के संघर्ष व बलिदान को याद करने की है. साथ में वर्दी में तैनात समस्त जन सेवकों को विशेष आभार प्रकट किया जाएगा. कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में उनका साथ देने मशहूर ग़ज़ल गायिका व उनकी धर्मपत्नी सुनाली राठौड़ भी आ रही है. कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा.

और भी

CG Breaking : कृषि मंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक पर्व पोरा तिहार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार ‘‘पोरा तिहार’’ आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास में धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। पोरा तिहार के इस पावन पर्व पर राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों को पोरा तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और कृषि जीवन की महत्वपूर्ण परंपरा है।

 

दरअसल, कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि मंत्री नेताम अपनी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ भगवान शिव-पार्वती और भगवान स्वरूप नांदिया-बैला का पूजा-आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पोरा तिहार की शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री नेताम ने कहा आज पोरा तिहार है, जो छत्तीसगढ़ की परम्परा में किसानों और पशु प्रेम को समर्पित है। इसके साथ ही तीन दिन बाद तीजा है, जो सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए तीजा का कठिन व्रत किया था। हमारी सरकार हर माह के पहले हफ्ते में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक-एक हजार रूपए उनके खातों में अंतरण कर महिलाओं का सम्मान बढ़ा रही है। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज हमारे साथी मंत्री रामविचार भैया ने त्यौता देकर हमें पोरा मनाने अपने घर पर बुलाया है। पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा और सामाजिक सद्भाव का पर्व हैं। हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी पोरा तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार द्वारा पारंपरिक पर्वों को सम्मान एवं नए उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

 

फिलहाल, कृषि मंत्री निवास को परंपरागत ग्रामीण परिवेश में विशेष रूप से सजाया गया था। पारंपरिक बैलगाड़ी, नंदिया-बैला और मिट्टी के खिलौने व बर्तन से सुसज्जित वातावरण ने ग्रामीण अंचल की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पोरा तिहार का उत्सव और अधिक जीवंत हो गया। वहीं इस मौके पर आगंतुकों ने छत्तीसगढ़ के ठेठरी, खुरमी, अइरसा, गुलगुला भजिया, चीला, फरा सहित विविध प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया।

और भी

CG Big News : शराब घोटाला मामला.! 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए चैतन्य बघेल..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब चैतन्य बघेल आगामी 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे। चैतन्य बघेल 23 अगस्त तक ED की रिमांड पर थे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले से जुड़े मामले में अभी कई पहलुओं की जांच की जानी बाकी है। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को फिर से रिमांड पर लेने की आवश्यकता हो सकती है। अदालत ने फिलहाल उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

 

दरअसल, विशेष अदालत ने आदेश देते हुए कहा कि चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत 6 सितंबर तक रहेगी। इसके बाद मामले की सुनवाई फिर से की जाएगी। उस समय ED चाहे तो नई रिमांड की मांग कर सकती है। अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और पुलिस बल की तैनाती भी की गई।

 

शराब घोटाला मामला

 

फिलहाल, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का मामला बीते कई महीनों से सुर्खियों में है। इस मामले में करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के दौरान कई कारोबारी और राजनेताओं से पूछताछ की है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का नाम भी सामने आया था। ED का आरोप है कि शराब कारोबार में अवैध वसूली और धन के लेन-देन में चैतन्य बघेल की भूमिका रही है। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय की टीम का कहना है कि शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित साजिश को लेकर और सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आवश्यक होने पर आगामी सुनवाई में वे फिर से चैतन्य बघेल की रिमांड की मांग कर सकते हैं।

और भी

CG News : अनोखा मामला.! गुरुजी अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने दूसरे को दे दिया था ठेका..DEO ने किया सस्पेंड..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अनोखा मामला सामने आया है. सरकारी शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाए ठेकेदारी कर रहा था. जानकारी मिलने पर जांच के लिए पहुंचे डीईओ को शिक्षक की जगह दूसरा व्यक्ति बच्चों को पढ़ाते मिला. इस पर कार्रवाई करते हुए डीईओ ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है.

 

वहीं, बात हो रही है मरवाही विकासखंड के बरझोरकी टोला स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ सुधीर कुमार राय की. निलंबन आदेश में कहा गया है कि सहायक शिक्षक सुधीर कुमार राय द्वारा शाला में अन्य व्यक्ति से अध्यापन कार्य कराने एवं ठेकेदारी करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद स्कूल का निरीक्षण कराया गया. निरीक्षण दिनांक को सुधीर राय शाला में उपस्थित नहीं पाए गए.

 

 

दरअसल, जॉच प्रतिवेदन अनुसार, उपस्थित व्यक्तियों के बयान एवं बच्चों के वीडियो द्वारा प्राप्त बयान से शिकायत सही प्रतीत पाया गया है. इसके साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि सुधीर राय शाला समय पर उपस्थित नहीं होते एवं शाला में अनियमित उपस्थित रहते है, जो शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीता को प्रगट करता है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है.

 

 

फिलहाल, इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक सुधीर कुमार राय को तत्काल प्रभार से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में सुधीर कुमार का मुख्यालय गौरेला विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

और भी

Jashpur News : रजत जयंती 2025.! 'हम सब मिलकर शासन की योजना को जन जन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे'- विनयशील गुप्ता परियोजना कुनकुरी

जशपुर नगर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी माननीय मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र है और बहुत ही महत्वपूर्ण है हम सब मिलकर शासन की योजना को जन जन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे । बहुत ही अल्प संसाधन होते हुए भी कार्यकर्ताओं द्वारा अपना सेवा देने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया है।

 

वहीं, समय समय पर शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है,, और आगे भी इसे और भी बेहतर तरीके से करने को कहा गया है,,बस कुछ दिक्कत या आवश्यकता होती है तो बताइए हम उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी संबोधन में कुनकुरी महिला बाल विकास परियोजना व नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा है।

फिलहाल, इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग कुनकुरी परियोजना व नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, BDC विश्वनाथ सिदार, पार्षद - रुखसार बानो, पार्षद - मुक्ति मिंज, परियोजना कुनकुरी के सभी सुपरवाइजर एवं स्टाफ उपस्थित थे।

और भी

Raigarh News : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन.! 448 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/रायगढ़। शासकीय आयुर्वेद औषधालय, बुनगा द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 448 ग्रामीणों को नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जा चुका है।

वहीं डॉ. अजय नायक के नेतृत्व में लगाए जा रहे इन शिविरों में विशेष रूप से वात, उदर रोग, कास (खांसी), कमजोरी (दुर्बलता) जैसे रोगों से पीडि़त महिलाएं, बुजुर्ग एवं असहाय ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं। शिविर के माध्यम से न केवल औषधीय उपचार किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीणों को जीवनशैली जन्य रोगों से बचाव, आहार-विहार, योगासन, स्वच्छता, तथा नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी जागरूक किया जा रहा है।

फिलहाल, अगस्त माह में यह शिविर विशेष रूप से नावापारा परसापाली, शिगपुरी, छिछोर उमरिया, टिनमिनि जैसे गांवों में आयोजित किए गए, जहाँ सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), बुनगा में हर माह विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से जोडऩा और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। इस अवसर पर बुनगा सरपंच बेद प्रकाश साव, डॉ.जागृति पटेल, फार्मासिस्ट भोज कुमार मालाकार, राजेश साव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

और भी

CG Breaking : शपथ लेने के बाद दिल्ली जाएंगे तीनों नए मंत्री.! कुछ देर में साय कैबिनेट का विस्तार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/रायपुर। साय कैबिनेट में तीन विधायक नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में साढ़े 10 बजे शपथ ग्रहण है। भाजपा नेताओं का राजभवन पहुंचना शुरू हो गया है। गुरु खुशवंत राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ पिता और परिवार के लोग मौजूद हैं। 

 

दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में 3 कार तैयार कर ली गई हैं। 

 

फिलहाल बीजेपी संगठन के अनुसार, नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होगी, लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि पिछले कुछ समय से राजनीतिक हलकों में लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसे संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

और भी

CG Crime: अज्ञात युवक का पिकनिक स्पॉट के पास मिला शव.! शिनाख्त में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh Crime News/कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। पिकनिक स्पॉट पर आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है। घटनास्थल पर न तो कोई बाइक मिली और न ही अन्य कोई वाहन मिला, जिससे मृतक की पहचान की जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। 

 

फिलहाल सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, युवक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर सूचना भेजी गई है। साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को कार्रवाई में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और भी

CG Big News : पुलिस ने उठाया बड़ा कदम.! दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट बेचना अब अनिवार्य..SSP ने शोरूम संचालकों को जारी किया आदेश..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों में दोपहिया चालकों की सिर पर चोट से लगातार हो रही मौतों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के सभी दोपहिया वाहन शोरूम संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब हर नए वाहन के साथ हेलमेट देना अनिवार्य होगा। आदेश की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

वहीं रायपुर पुलिस के मुताबिक, बीते 7 महीनों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 20,495 से भी ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। जागरूकता अभियान और हेलमेट वितरण जैसे प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अभी भी सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसी कारण सड़क दुर्घटनाओं में केवल सात महीने के भीतर 190 लोगों की मौत हो चुकी है। कानून के मुताबिक, मोटरयान अधिनियम 1989 की धारा 138 में यह स्पष्ट है कि दोपहिया वाहन विक्रेता हर वाहन के साथ हेलमेट देना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद कई शोरूम संचालक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को हेलमेट नहीं दे रहे हैं।

 

 

दरअसल, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर शोरूम संचालकों पर मोटरयान नियम 33 से 44 के तहत कार्रवाई होगी, जिसमें व्यवसाय प्रमाण पत्र निलंबित करना या रद्द करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों को हेलमेट की अहमियत समझाने और हादसों में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए उठाया गया है।

 

एसएसपी ने वाहन विक्रेताओं और नागरिकों से की ये अपील

 

फिलहाल, एसएसपी सिंह ने इसके साथ ही वाहन विक्रेताओं से अपील की है कि वे प्रत्येक वाहन के साथ हेलमेट अनिवार्य रूप से दें और नागरिकों से भी आग्रह किया कि सड़क पर निकलते समय हेलमेट पहनना अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि “सड़क पर कब हादसा हो जाए, यह कोई नहीं जानता। लेकिन हेलमेट जैसी सुरक्षा ढाल से जान बचाई जा सकती है। समझदारी दिखाएं, हेलमेट पहनें और सुरक्षित घर लौटें।”

और भी