ताजा खबरें


बिग ब्रेकिंग

CG Big News : 14 मंत्रियों पर जनहित याचिका..हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दिखाया रास्ता..तीन हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में 14 मंत्री बनाए जाने का मुद्दा हाईकोर्ट पहुंच गया है. मामले में दायर जनहित याचिका की आज चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई. शासन की ओर से अधिवक्ताओं ने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है. इस पर आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश के लिए समय मांगे जाने पर हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते बाद अगली सुनवाई रखी है.

 

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता बसदेव चक्रवर्ती ने अधिवक्ता अभ्युदय सिंह के जरिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई है, जिसमें मंत्रिमंडल में 14 मंत्री बनाए जाने को असंवैधानिक बताया गया है. याचिकाकर्ता ने पीआईएल में सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री समेत सभी 14 मंत्रियों को पक्षकार बनाया है.

 

 

वहीं, मामले की पिछली सुनवाई शुक्रवार को हुई थी. उस दौरान बताया गया था कि मंत्रिमंडल के सदस्यों के अनुपात में नियमों के अनुसार केवल 13 मंत्री हो सकते हैं. छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों की तुलना में 14 मंत्री बनने पर 15% की सीमा क्रॉस कर दी गई है. यह संविधान के अनुच्छेद 164(1) का उल्लंघन है. पिछले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों का शपथ पत्र में जवाब मांगा गया था.

 

ज्ञात हो कि, आज सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से पूछा कि हमने आपसे एफिडेविट मांगा था, वह कहां है. एफिडेविट पेश करते हुए अधिवक्ता ने बताया कि हम लोगों ने कोविड में सेवा का काम किया है. जिसका अखबार में प्रकाशित खबर की फोटो और पेपर कटिंग भी हमने संलग्न किया है. इसके साथ कोर्ट को बताया कि मंत्रिमंडल की सीमा 15% से क्रॉस कर गई है. यह संविधान के अनुच्छेद 164 (1 ए) का उल्लंघन है.

 

वहीं, मामले में शासन की ओर से अधिवक्ताओं ने बताया कि मंत्रिमंडल की सीमा तय करने से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है, जिसमें 164 (1 ए) की व्याख्या होनी है. यह मामला मध्य प्रदेश शिवराज सिंह कैबिनेट का था. जिसमें मंत्रिमंडल की न्यूनतम और अधिकतम सीमा के लिए भी याचिका लगी हुई है. सुप्रीम कोर्ट में लगे केस की कॉपी भी छत्तीसगढ़ सरकार के अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष पेश की.

 

दरअसल, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मामला इंफेक्चुअस हो गया है. तब राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने बताया कि इंफेक्चुअस नहीं हुआ है. चीफ जस्टिस ने पूछा कि इस मामले में आखिरी सुनवाई कब हुई थी. राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने बताया कि 22 जुलाई 2020 को आखिरी बार मामला लगा था. उसमें खारिज करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, और यह मामला स्टैंड है.

 

फिलहाल, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि चूंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लगा है. तो फिर वहीं से डिसाइड करवाइए. फिर कोई विवाद ही नहीं रहेगा. याचिकाकर्ता ने कहा कि हम दो हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट से मामले में डिसीजन या कोई दिशा निर्देश ले आते हैं. तब तक याचिका खारिज न की जाए. चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता को समय देते हुए अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद रखी है.

और भी

CG Big News : NHM कर्मचारियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने किया हनुमान चालीसा का पाठ..स्वास्थ्य मंत्री के 5 मांगें पूरी करने की बात को बताया भ्रामक..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अगस्त से 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज आंदोलन के 16वें दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला कांकेर के करीब 655 हड़ताली कर्मचारी अपने-अपने ब्लॉक में हड़ताल पर बैठे रहे। एनएचएम संविदा साथी मुकेश कुमार चौहान लैब टेक्नीशियन कोरबा का आकस्मिक निधन होने पर धरना स्थल मिनी स्टेडियम में कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से अपनी मांगे मनवाने व सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ कर हवन यज्ञ भी किया और संविदा प्रथा की पूर्णाहुति दी।

 

वहीं, पिछली कांग्रेस सरकार में 27 प्रतिशत की वेतन वृद्धि छत्तीसगढ़ के सभी संविदा कर्मचारियों के लिए किया गया था, जिसमें सोलह हजार एनएचएम कर्मचारियों भी शामिल थे पर इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को आज तक 27 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला है। कई सालों से अटकाकर रखा गया है। इसी प्रकार तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने कार्यकाल के अंतिम क्षण में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमितीकरण करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया था पर पिछली सरकार मागों को पूरा नहीं कर सकी। इस बात पर तत्कालीन स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है कि कांग्रेस और उनके स्वयं के हर का कारण संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं करना भी एक प्रमुख कारण है। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की पीड़ा को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से लेकर विधानसभा सत्र में भी मजबूती से रखेंगे। उन्होंने लड़ेंगे और जीतेंगे के नारे के साथ कर्मचारियों में आशा का संचार भी किया।

 

 

175 से अधिक ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं

 

ज्ञात हो कि, जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी का नारा देते हुए अपना घोषणा पत्र बनाया, जिसमें हम एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का वादा किया गया है। इस सरकार के कार्यकाल में 175 से अधिक ज्ञापन देने के पश्चात कोई सुनवाई न होने पर विवश होकर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बर्खास्तगी की नोटिस के बाद आंदोलन और तेज हो गया है।

 

दो दशक बाद भी शोषण की पराकाष्ठा, आरपार की लड़ाई जारी रहेगी

 

वहीं, कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सोनी ने कहा कि शोषण की पराकाष्ठा हो चुकी है। 20 साल का शोषण का समय छोटा मोटा समय नहीं है। 20 साल में से 15 साल भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार यहां थी। दूसरे राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इसी के विरोध में हमने शासन के दमन के आगे ना झुकने का फैसला किया है।

 

हड़ताली कर्मचारियों ने कहा – 5 मांगे पूरी करने की बात भ्रामक

 

दरअसल, हड़ताली कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान का भी खंडन किया है कि एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों में से पांच मांगें पूरी कर दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से सही नहीं है और भ्रामक बात है। 10 में से केवल एक ही मांग है जिस पर सर्कुलर जारी हुआ है। अन्य किसी भी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया गया है। मांगों के स्वरूप को बदलने का प्रयास शासन- प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। दो दशकों से शोषित, पीड़ित, अल्प वेतन में काम कर रहे एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने नियमितीकरण, स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति जैसी जरूरी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, जिस पर वर्तमान सरकार बहुत बार निवेदन करने और ज्ञापन देने के पश्चात भी कोई सुनवाई नहीं की है।

 

फिलहाल, कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मांगों को केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ा जा रहा है, जबकि तकनीकी रूप से प्रदेश में स्वास्थ्य और स्वास्थ्य के कर्मचारियों का पूरा विषय राज्य सरकार के निर्णय के अधीन होता है। हड़ताल में जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, गौरव सोनी, देवकुमार सोम, मनेन्द्र कुमार, डॉ योगेश प्रजापति, दीपक राजपूत, संजीव मिश्रा, विनोद वैद्य, शीतल साहू, लेखन पुरी गोस्वामी, सोनसाय मांडवी, किरण देवदास, रीना सलाम, पूर्णिमा यादव, हिरकनी साहू, क्रिस्टीना सेन, उषा बघेल, ख़ेमनारायण साहू, पवन वर्मा, प्रियंका कौशल, पद्मनी रजक, ट्विंकल बेसरा, संजना सिंह, खिलेश्वर जैन, भारती साहू सहित बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

Big News : बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भैरव बाबा के दर्शन किए..मंदिर में तीन देवी- देवता काली, हनुमान और भैरव हैं विराजमान..पढ़ें पूरी ख़बर

दिल्ली/रायपुर। बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भैरव बाबा के दर्शन किए। उन्होंने X पोस्ट में बताया, श्री किलकारी बाबा भैरव नाथ जी पांडवों कालीन मंदिर मे भैरव बाबा के दर्शन किया। यह मंदिर दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला के ठीक बाहर और प्रगति मैदान के सामने स्थित हैं, भैरों मंदिर, जिसे किलकारी बाबा भैरव नाथ मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, भगवान शिव के एक विकराल रूप, भगवान काल भैरव को समर्पित एक पूजनीय अभयारण्य है। मंदिर में तीन देवता विराजमान हैं: काली, हनुमान और भैरव।

 

वहीं किंवदंतियों के अनुसार, इसकी उत्पत्ति पांडवों के समय से जुड़ी है, जिन्होंने इस पवित्र भवन का निर्माण किया था। ऐसा कहा जाता है कि पांडव भाइयों में से एक भीम अक्सर इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते थे, आशीर्वाद और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए, जिसे सिद्धियाँ कहा जाता है। भैरव बाबा की कृपा दृष्टि आप सभी पर बनी रहें ऐसी मेरी कामना हैं।

और भी

CG Big Breaking : NHM कर्मचारियों को बड़ा झटका.! नौकरी से बर्खास्तगी की कार्रवाई शाम तक हो जाएगी शुरू..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर के 16 हजार एनएचएम कर्मचारी पिछले 16 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस बीच सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्तगी का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर आज शाम तक काम पर नहीं लौटने पर कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सरकार के इस अल्टीमेट पर एनएचएम कर्मचारी संघ भड़क गया है। वहीं, दूसरी ओर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

 

वहीं, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहे टीएस सिंहदेव ने कल बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उनकी सरकार ने एनएचएम कर्मियों से किया वादा पूरा नहीं किया था, यही वजह है कि, उन्हें चुनाव में हार मिली और सरकार भी चली गई। सिंहदेव ने कहा कि, जो सरकारें जनता काम नहीं करती, वो हारती है। हम लोग भी हारे, क्योंकि हम मांग पूरी नहीं कर पाए।

 

दरअसल, इस मामले में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि अच्छा है, सिंहदेव को हार का कारण याद आया। कांग्रेस की हार का कारण वादों को पूरा ना करना है। कांग्रेस ने सभी वर्गों को छलने का काम किया है। जबकि हमारी मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर है, हमनें NHM के वेतन वृद्धि पर काम किया है। NHM की अन्य मांगों पर केंद्र को पत्र भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि मनें NHM के नियमितीकरण का वादा नहीं किया, घोषणा पत्र में NHM के नियमितीकरण की प्रक्रिया पर बात की है।

 

फिलहाल, दूसरी ओर सरकार के बर्खास्तगी के फैसले पर भड़के कर्मचारी संघ ने कहा है कि ये आदेश दमनकारी और डराने धमकाने वाला है। छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने मोदी की गारंटी के तौर पर हमसे वादा किया था। समाधान का रास्ता संवाद से निकलेगा, ना कि डराने धमकाने से।

और भी

CG Breaking : कांग्रेस का PM मोदी और उनकी माता के लिए अमर्यादित टिप्पणी मामला.! BJP महिला मोर्चा आज कांग्रेस भवन का करेगी घेराव..निकालेंगी रैली..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगी. कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग करने के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी शुरुआत बीटीआई मैदान में आमसभा के साथ होगी.

यह भी पढ़े-

कांग्रेस मतदाता सूची में धांधली और चुनाव प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय करेगी. 3 सितंबर को राजीव भवन में दो बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के साथ रायशुमारी होगी. इसमें “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान, अब तक हुए आंदोलनों की समीक्षा और आगे की रैलियों की रूपरेखा पर फैसला लिया जाएगा. राजधानी रायपुर समेत जिलों में बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी है.

और भी

CG Big News : महिला शिक्षिका द्वारा तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई किए जाने का मामला..हुई निलंबित..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/बलरामपुर। जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका द्वारा तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई में एक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की छात्रा के घुटने में सूजन आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी डाक्टर डीएन मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

 

दरअसल, घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है। स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा सहित तीन बच्चियों को सहायक शिक्षिका एलबी ज्योति तिर्की ने केवल आपस में बातचीत करने पर लकड़ी के डंडे से पीटा। पिटाई से एक कोरवा जनजाति की छात्रा (आयु 11 वर्ष) के घुटने और पैर में सूजन आ गई। उस समय विद्यालय के प्रधानपाठक रामराज यादव बैठक में गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने छात्रा को रोते हुए देखा। पैरों में सूजन देखकर वे तुरंत उसे लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद छात्रा को घर भेज दिया गया। पिटाई की घटना के बाद छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया है। छात्रा के पिता कोईराम ने कहा कि “हम बेटी को पढ़ाई के लिए विद्यालय भेजते हैं, पिटाई खाने के लिए नहीं। इस घटना से बच्ची बुरी तरह घबरा गई है।”

 

फिलहाल, घटना की जानकारी मिलने पर राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षिका ज्योति तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शंकरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।

और भी

CG Big News : महतारी वंदन योजना में अहम फैसला.! गड़बड़ी रोकने अब घर-घर में होगा सर्वे..अधूरे दस्तावेज, गैरमौजूदगी और मृत्यु की मंगाई जाएगी रिपोर्ट..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर: महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का घर-घर सर्वे होगा. इनमें अधूरे दस्तावेज, निर्धारित पते पर गैरमौजूदगी और मृत्यु की स्थिति में नए सिरे से रिपोर्ट मंगाई जाएगी. महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए. उन्होंने रायपुर जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, टेक होम राशन वितरण समेत पोषण अभियान की गतिविधियों का ब्यौरा लिया. उन्होंने किसी भी स्तर की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है. 

दरअसल इंद्रावती भवन में समीक्षा के दौरान विभागीय सचिव ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए. वहीं यह भी निर्देश दिए कि महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों के घर-घर जाकर सर्वे करें. जिन मामलों में लाभार्थी पते पर उपलब्ध नहीं हैं, दस्तावेज अधूरे हैं या हितग्राही की मृत्यु हो चुकी है, उनकी जानकारी तत्काल सत्यापित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर रायपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी को नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने भी निर्देशित किया. 

 

फिलहाल उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें. निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर, सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का माध्यम होना चाहिए. इसके अलावा टेक होम राशन वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों गर्भवती एवं धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन उपलब्ध कराना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है. राशन वितरण और एंट्री में कोई गड़बड़ी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में संचालक पदुम सिंह एल्मा एवं अन्य अफसर मौजूद रहे.

और भी

CG Breaking : CM विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा दिल्ली हुए रवाना.! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। CM विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हम उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं।

बता दें कि वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।" इस बीच सीएम साय ने आज सुबह एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने बताया, छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों के लिए बड़ी राहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हृदय से आभार, जिनकी संवेदनशीलता और सहयोग से सितंबर माह हेतु राज्य को 60,800 MT यूरिया का आबंटन स्वीकृत हुआ है।

फिलहाल यह अतिरिक्त उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को संबल देने और उनकी चिंताओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।

और भी

Jashpur News : जशपुर से विशेष पर्वतारोहण टीम हिमालयी अभियान के लिए रवाना..मुख्य उद्देश्य है आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव..पढ़ें पूरी ख़बर

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल हैं। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव है। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामुहिकता की भावना से है। हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुँचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक ताकत और प्रकृति से गहरे रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने खड़ा हो रहा है। दल के सदस्य अपनी संस्कृति और साहस अपने साथ लिए हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं। यह अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन ओर आशीर्वाद से संचालित हो रहा है। दल जशपुर से रांची के लिए रवाना हुआ, जहां से वे ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुँचेंगे। दिल्ली से आगे टीम जगतसुख पहुँचेगी, जहाँ वे पर्वतारोहण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 5 सितम्बर को टीम आधार शिविर ( Base Camp ) की ओर प्रस्थान करेगी।

 

वहीं, दल को विदा करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जशपुर कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ ने टीम को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुरक्षित एवं सफल अभियान की कामना की। 

 

दरअसल, इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जशपुर की युवा प्रतिभाएँ इस अभियान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने में योगदान प्रदान करेंगे। वहीं इसे जिले की उभरती खेल एवं साहसिक गतिविधियों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। जिला पंचायत सीईओ जो स्वयं एक अनुभवी पर्वतारोही हैं, ने दल के युवाओं को पर्वतारोहण और ट्रेकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा उपायों, ऊँचाई पर स्वास्थ्य प्रबंधन और टीम भावना की अहमियत पर बल देते हुए युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। इस अभियान को लेकर प्रदेश के लोग उत्साहित और गर्वित हैं। साथ ही स्थानीय जय जंगल कंपनी जो इस एक्सपीडिशन के स्पान्सर में से एक है, के संस्थापक समर्थ जैन का कहना है कि यह दल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को पर्वतारोहण तथा साहसिक खेलों की ओर अग्रसर करेगा। जगह-जगह लोग बच्चों के हौसले और साहस की चर्चा कर रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि वे हिमालय से सफलता और गौरव की नई कहानियाँ लेकर लौटेंगे।

 

इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं

 

फिलहाल, इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं साथ ही इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण संदेश है- पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति की दिशा में जागरूकता। यह पहल न केवल युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। हिमालय अभियान से यह संदेश भी जाएगा कि साहसिक खेलों और पर्वतारोहण के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। इससे न केवल जशपुर बल्कि पूरे राज्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

और भी

Jashpur Breaking : जिलास्तरीय एक दिवसीय हड़ताल..8 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने रैली निकाल PM और CM के नाम सौंपे ज्ञापन..पढ़ें पूरी खबर

जशपुर नगर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जीने लायक वेतन की मांग और पदाधिकारियों पर हो रही बर्खास्तगी की कार्यवाही को वापसे लेने सहित 8 सूत्रीय अन्य प्रमुख मांगें को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने रणजीता स्टेडियम चौक में हड़ताल के दौरान विशाल आमसभा का आयोजन किया।जिसमें कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जमकर हल्ला बोल करते हुवे सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।यहां हुवे अनोखे हड़ताल की गूंज समूचे प्रदेश में सुनाई दी,अभी तक के इतिहास में पहला ऐसा हड़ताल रहा है जिसमें सरकार और शासन प्रशासन के खिलाफ कोई भी न तो नारेबाजी किया गया और न ही खिलाफ में कुछ भाषण दिया गया।

 

ज्ञात हो कि, 1 सितंबर को संयुक्त मंच के बैनर तले विभिन्न लंबित मांगों पर ध्यानाकर्षण हेतु अनोखा हड़ताल जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया गया।इस हड़ताल में सरकार और शासन के खिलाफ न तो कोई नारेबाज़ी संघ ने किया और न ही कोई भाषण दिया गया,इतना ही नहीं खिलाफ में कोई भी न तो पोस्टर बैनर कहीं लगा।शांतिपूर्ण तरीके से किये गए इस हड़ताल में सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुए आमसभा का आयोजन हुआ जिसके बाद रैली निकाल कलेक्टर के पास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

बता दें कि, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष और जिलाध्यक्ष जशपुर श्रीमती कविता यादव ने बताया कि अपने मांगों के समर्थन में शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है शांतिपूर्ण तरीके से भारी संख्या में कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं आज अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कलेक्टर के माध्यम से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपने यहां एकत्रित हुई है।संयुक्त मंच के बैनर तले समूचे राज्य में आज जिलास्तरीय एक दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है।उक्त आयोजन में सामूहिक अवकाश ले एक दिवसीय हड़ताल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं दीदी शामिल हुई है।जिसमें सरकार के खिलाफ न नारेबाजी किया जा रहा और न ही सरकार के खिलाफ कोई मोर्चा खोला जा रहा बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुशरण करते हुवे शांतिपूर्ण तरीके से अनोखा अंदाज में हड़ताल किया जा रहा है। 1 सितम्बर को प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों मे ताला लटका हुआ है,जीने लायक वेतन देने और पदाधिकारियो पर हो रही बर्खास्तगी की कार्यवाही को वापसे लेने की मांग संघ ने प्रमुखता से रखी है।

 

ज्ञात हो कि, संघ की 8 सूत्रीय लंबित मांग है जिसे कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा और विनम्र निवेदन करते हुवे मांगों को पूरा करने आग्रह किया जायेगा।शांतिपूर्ण तरीके से होने वाले इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं दीदियों में भारी उत्साह देखा गया है जिनके द्वारा खुद अपने हाथों से तख्ती पोस्टर बैनर झंडा डंडा तैयार किया गया है। अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने कमर कस सभी कार्यकर्ता और सहायिका दीदी आज यहां भारी संख्या में एकत्रित हुए हैं।उक्त सभी मांगो और समस्या के संबंध मे संघ के प्रतिनिधियो ने सरकार से आग्रह किया है,कि हम समस्या का निराकरण बैठक के माध्यम से चाहते है.इस विषय में सचिव,संचालक और कलेक्टर को पत्र भी दिया है, और प्रत्यक्ष रूप से भेट मुलाकात करके भी दिया गया है ,लेकिन शासन के तरफ से कोई सार्थक पहल नही होने के कारण दिनांक 01 सितम्बर 25 छत्तीसगढ़ के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका 33 जिलो मे भारी संख्या अपनी मांगो के समर्थन मे काम बंद कर सड़क पर उतरे हैं।

 

वहीं, श्रीमती यादव ने आगे कहा कि आइसीडीएस की देश मे स्थापना हुये लगभग 50 वर्ष होने को है, इन केन्द्रो मे देश भर मे लगभग 27 लाख से भी अधिक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये कार्यरत है,आज तक सरकार इन्हे ना मजदूर मानती है ना कर्मचारी.बुनियादी सुविधा और मूलभूत मांगे जैसे जीने लायक वेतन. समाजिक सुरक्षा के रूप मे बुढ़ापे की सहारा पेशन.ग्रेज्युवेटी.समूह बीमा और चिकित्सा सम्मान और शासकीयकरण की मांग को पूरा किया है, कार्यकर्ता सहायिका अपनी मांगों को लेकर 50 साल से संघर्षरत है।

 

शुरू किया गया सराहनीय पहल

 

दरअसल, संयुक्त मंच के 6 कार्यकर्ताओं की संघ के कार्यों में सक्रिय रहना के कारण दमनकारी नीति अपनाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।ऐसे पीड़ित कार्यकर्ताओं को जब तक न्याय नहीं मिल जाता और उनकी नौकरी उन्हें वापस नहीं मिल जाता तब तक संघ ने उनका चूल्हा चौकी का खर्च उठाने का बीड़ा उठाया है।श्रीमती कविता यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि संघ के कार्यों में सक्रियता और संलिप्तता के कारण यदि किसी भी कार्यकर्ता और सहायिका पर कार्यवाही होता है तो संघ उनका आर्थिक मदद करते हुए 10 हजार रुपए प्रतिमाह उन्हें खर्च देगा और यह खर्च तब तक संघ के द्वारा उठाया जायेगा जब तक कि पीड़ित कार्यकर्ता या सहायिका को न्याय न मिल जाए।उक्त सराहनीय कदम का सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के द्वारा सराहना करते हुए स्वेच्छानुसाद सहयोग राशि जमा किया गया।

 

8 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने निकाली रैली

 

फिलहाल, आमसभा के समापन के बाद दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल रणजीता स्टेडियम चौक से रैली बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेड कार्यालय के लिए निकली,जहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।लगभग 8 हजार से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकाला मांगों के समर्थन में नारा लगाया।रैली इतनी ज्यादा लंबी थी कि एक छोर इसका जिला पंचायत के पास था तो दूसरा छोर बालाजी मंदिर के पास था।यह रैली रणजीता स्टेडियम से निकलते हुए महाराजा चौक बस स्टैंड बाजार डांड विवेकानंद कालोनी और दरबारी टोली हो कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।जहां कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू को संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

और भी

Jashpur Big News : हिमालयन पर्वतारोहण अभियान.! निकली जशपुर की युवा टीम..अभियान का संदेश- "पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति की दिशा में जागरूकता"..पढ़ें पूरी ख़बर

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल हैं। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव है। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामुहिकता की भावना से है। हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुँचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक ताकत और प्रकृति से गहरे रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने खड़ा हो रहा है। दल के सदस्य अपनी संस्कृति और साहस अपने साथ लिए हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं। यह अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन ओर आशीर्वाद से संचालित हो रहा है। दल जशपुर से रांची के लिए रवाना हुआ, जहां से वे ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुँचेंगे। दिल्ली से आगे टीम जगतसुख पहुँचेगी, जहाँ वे पर्वतारोहण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 5 सितम्बर को टीम आधार शिविर ( Base Camp ) की ओर प्रस्थान करेगी।

 

वहीं, दल को विदा करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जशपुर कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ ने टीम को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुरक्षित एवं सफल अभियान की कामना की। 

 

दरअसल, इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जशपुर की युवा प्रतिभाएँ इस अभियान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने में योगदान प्रदान करेंगे। वहीं इसे जिले की उभरती खेल एवं साहसिक गतिविधियों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। जिला पंचायत सीईओ जो स्वयं एक अनुभवी पर्वतारोही हैं, ने दल के युवाओं को पर्वतारोहण और ट्रेकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा उपायों, ऊँचाई पर स्वास्थ्य प्रबंधन और टीम भावना की अहमियत पर बल देते हुए युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। इस अभियान को लेकर प्रदेश के लोग उत्साहित और गर्वित हैं। साथ ही स्थानीय जय जंगल कंपनी जो इस एक्सपीडिशन के स्पान्सर में से एक है, के संस्थापक समर्थ जैन का कहना है कि यह दल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को पर्वतारोहण तथा साहसिक खेलों की ओर अग्रसर करेगा। जगह-जगह लोग बच्चों के हौसले और साहस की चर्चा कर रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि वे हिमालय से सफलता और गौरव की नई कहानियाँ लेकर लौटेंगे।

 

इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं

 

फिलहाल, इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं साथ ही इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण संदेश है- पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति की दिशा में जागरूकता। यह पहल न केवल युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। हिमालय अभियान से यह संदेश भी जाएगा कि साहसिक खेलों और पर्वतारोहण के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। इससे न केवल जशपुर बल्कि पूरे राज्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

और भी

CG Crime : अजीबोगरीब चोरी का मामला.! चोर ने पहले श्रीराम को किया प्रणाम..फिर सामान किया पार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh Crime News/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले भगवान श्रीराम को प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहा है.

 

 

दरअसल, घटना वार्ड क्रमांक 16 बड़कापारा स्थित राम चरित मानस भवन की है, जहां नियमित रूप से रामायण पाठ और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं. चोर ने पहले श्रीराम जी के आगे नतमस्तक होकर श्रद्धा व्यक्त की और उसके बाद भवन में रखे राशन सामग्री, कमरों में लगे सीलिंग फैन और पाइप समेत लगभग 800 रुपए नकद चोरी कर लिए. इसके साथ ही भवन के अन्य कमरों से सिलिंग फैन और पाइप भी गायब कर दिए.

 

 

फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

और भी

CG Breaking : पांच अलग-अलग सत्रों में हुई BJP की कार्यशाला.! नए पदाधिकारियों को दिया गया मार्गदर्शन..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। संगठन को मजबूती देने के लिए रविवार को राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला पांच अलग-अलग सत्रों में हुई। इस कार्यशाला में संगठन के नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया और बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने के निर्देश दिए गए।

 

वहीं, पांच सत्रों में चले कार्यशाला के समापन के बाद सांसद संतोष पांडे ने बताया कि बीजेपी की कार्यशाला में नए पदाधिकारियों की रीति-नीति से परिचय कराया गया है। प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मार्गदर्शन दिया। आने वाले समय में बूथों तक काम करने के निर्देश मिले। मंडलों को मजबूत करने काम किया गया है। एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्यक्रम करने के निर्देश मिले हैं। बीजेपी में नए कलेवर और नए तेवर के साथ काम दिखने वाला है।

 

 

कांग्रेस पर साधा निशाना

 

दरअसल, मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस वालों की बातों में कितनी गंभीरता है यह जनता जानती है। कांग्रेस के नेताओं ने बाकी विषयों में चुप्पी साधी है। प्रधानमंत्री की मां को लेकर गलत भाषा का प्रयोग हुआ। इस मामले पर कांग्रेस कुछ बोलेगी क्या?

 

 

नफरत फैलाने का काम कर रही कांग्रेस – सांसद संतोष पांडेय

 

फिलहाल, सोशल मीडिया के साथ बयानों में नेताओं की फिसलती जुबान को लेकर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि ऐसी गलतियां किसी पार्टी ने नहीं की जो कांग्रेस ने की। नफरत के बाजार में मोहब्बत के बारे में एक शब्द नहीं बोल रहे। नफरत फैलाने का काम कांग्रेस कर रही है। क्यों भूपेश चुप हैं? क्यों राहुल गांधी चुप हैं? कांग्रेस बताए।

और भी

CG Big News : घटना से फैली सनसनी.! सरकारी शराब की सील-बंद बोतल में मिला मरा हुआ कीड़ा..सुर्खियों में आया यह मामला..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/खैरागढ़। शहर की एक सरकारी देशी शराब दुकान से खरीदे गए पौवे में मरा हुआ कीड़ा मिलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पौवा पूरी तरह सीलबंद था और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। बोतल खोलने से पहले ही कीड़ा तैरता हुआ नजर आया, जिसे देखने के बाद युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और मामला सुर्खियों में आ गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, इस शराब के पौवे को खरीदने वाला युवक जब उसे पीने बैठा और बोतल खोलने की कोशिश की तो उसने देखा कि बोतल में मरा हुआ कीड़ा तैर रहा है। युवक ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होते ही पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

 

 

ज्ञात हो, स्थानीय लोग इस घटना को शराब निर्माण और सप्लाई प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी शराब अपने आप में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है, लेकिन इस तरह की गड़बड़ी सीधे तौर पर उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

 

दुकान संचालक ने दी ये सफाई

 

वहीं, दुकान संचालक ने मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें शराब केवल डिस्टलरी से सील-पैक बोतलों के रूप में मिलती है और पैकिंग की प्रक्रिया में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की शिकायत पहले कभी नहीं मिली।

 

हालांकि, स्थानीय शराबख़ोर और आम नागरिक दोनों ही घटना से नाराज हैं। उनका कहना है कि जब सरकार खुद शराब की बिक्री करती है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उसी की बनती है। कई लोगों ने प्रशासन से उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जांच कराने की मांग की है।

 

दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि सील-बंद बोतल में कीड़ा पहुंचना किसी प्रकार की उत्पादन या पैकिंग में त्रुटि का संकेत हो सकता है। ऐसे मामले न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करते हैं, बल्कि सरकारी शराब की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न उठाते हैं।

 

फिलहाल, खैरागढ़ में फिलहाल चर्चा का केंद्र यही है कि शराब का नशा लोगों पर असर डालता है, लेकिन इस बार सील-बंद बोतल से निकला कीड़ा लोगों को नशे से पहले ही चेतावनी दे गया।

और भी

CG Big News : पुलिस की रेड.! धर्मांतरण को लेकर मचा हंगामा..करा रहे लोग गिरफ्तार..पुलिस जांच में जुटी, पूछताछ जारी..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामलों को लेकर इस समय हंगामा मचा हुआ है। प्रदेश के अलग- अलग जिलों से लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों ने माहौल को गरमा दिया है। इसी बीच एक बार फिर प्रदेश के बलरामपुर जिले से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जहां रविवार को एक चंगाई सभा का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र के इदरी गांव का है। बताया जा रहा है कि यह सभा बंद कमरे में रखी गई थी, जहां करीब 40 से 50 ग्रामीण मौजूद थे। 

 

फिलहाल, जब प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। SDM, SDOP और पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंगाई सभा के नाम पर यहां धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ जारी है।

और भी

Raigarh Crime Breaking : पुलिस की बड़ी कार्रवाई.! स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ा..किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh Crime News/रायगढ़। कापू पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कदमचौक से एक स्थायी वारंटी आरोपी को चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में दबोच लिया। थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की जुपिटर स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा है।

 

वहीं, सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते पुलिस ने मौके से संदेही को पकड़ा जिसके पास से स्कूटी क्रमांक सीजी 13 बीई 9161 बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 27 अगस्त की रात वन विभाग परिसर, शराब भट्टी के सामने मेन रोड से स्कूटी चोरी की थी। इस संबंध में थाना कापू में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध है।

 

दरअसल, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी देवेंद्र उर्फ राजा उर्फ छोटू डनसेना पिता स्व. नानसाय डनसेना उम्र 33 वर्ष निवासी कुमरता के विरुद्ध पूर्व में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 102/2020 दर्ज है, साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। आरोपी से बरामद चोरी की स्कूटी को पुलिस ने जब्त किया है।

 

फिलहाल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में स्थायी वारंटियों और सक्रिय अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कापू पुलिस ने आरोपी देवेंद्र डनसेना को चोरी और स्थायी वारंट के प्रकरण में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेजा गया।

और भी

CG Breaking : CM विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई.. करमा तिहार के लिए किया आमंत्रण..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायपुर। जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी एवं महासचिव नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। 

दरअसल, इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में संपन्न होगा। 

फिलहाल, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के उपाध्यक्ष थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर पैंकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य हेमलाल कंवर सहित युवा कंवर प्रभाग के युवा संरक्षक तीरमेंद्रू सिंह कंवर एवं टुकेश कंवर भी उपस्थित थे।

और भी

CG Breaking : 7 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण..4 महिला सदस्य भी शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/बीजापुर। तेलंगाना के मुलुगु जिले में छत्तीसगढ़ के 7 नक्सलियों सरेंडर किया है। इनमें 4 महिला सदस्य शामिल हैं। सभी नक्सली बीजापुर जिले से हैं। 'लड़ाई से बेहतर है गांव, हमारे गांव वापस आ जाओ' अभियान के तहत नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में थाती उंगी (35), कोडमे सुक्कू (35), सोड़ी भीमे (20), कुंजम वरालक्ष्मी (18), पद्दम जोगा (55), कोरसा पयिकी (34) और सोड़ी आदमा (40) शामिल हैं। सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए की राशि दी गई है। 

इसके अलावा, उनके पदों के अनुसार 7 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। जनवरी 2025 से अब तक मुलुगु जिले में 80 माओवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है। माओवादी संगठन की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। निचले स्तर के कैडर नेतृत्व का विरोध कर रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों की ओर से सहयोग बंद करने से माओवादियों को भोजन की आपूर्ति में भी कठिनाई हो रही है। 90% से अधिक कैडर गरीब आदिवासी हैं, जो अब विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

और भी