सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर के बच्चों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या खत्म, विद्यालय परिसर में हुआ हैंडपंप खनन
ताजा खबरें


बड़ी खबर

सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर के बच्चों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या खत्म, विद्यालय परिसर में हुआ हैंडपंप खनन

कुनकुरी। सरस्वती शिशु मंदिर, नारायणपुर में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय प्रबंधन ने इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी के मंडल अध्यक्ष उमेश यादव से संपर्क कर अपनी मांग रखी।

मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय को आवेदन सौंपकर विद्यालय की पेयजल समस्या से अवगत कराया। इसके बाद यह विषय मुख्यमंत्री तक पहुंचा।

बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल विद्यालय परिसर में हैंडपंप (बोर) खनन की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विद्यालय परिसर में बोर खनन का कार्य पूरा कराया गया, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया।

इस पहल के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई होने से बच्चों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी के मंडल अध्यक्ष उमेश यादव तथा मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना की।

Leave Your Comment

Click to reload image