ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर लिखी नई शुरुआत की कहानी

रायपुर 18 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर मुख्यधारा में लौटने की खुशी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से आत्मसमर्पण से पहले के जीवन और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान नक्सलियों ने बताया कि अब उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है—जहां पहले वे जंगलों में असुरक्षा और भय के बीच जीवन बिताते थे, वहीं अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्रों में अब सड़कों, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे जीवन आसान हुआ है। कुछ आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने पहली बार होली जैसे त्योहार को परिवार के साथ मनाया—यह उनके लिए एक नया और सुखद अनुभव रहा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल व्यक्तिगत बदलाव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि संविधान पर विश्वास जताकर सभी ने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।

इस अवसर पर गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक भी उपस्थित थीं।

और भी

बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: जशपुर जिले की 285 ग्राम पंचायतें बनने जा रही “बाल विवाह मुक्त”, 25 मार्च तक आम जनता से मांगे गए दावा-आपत्ति

जशपुरनगर 18 मार्च 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 285 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने हेतु  25 मार्च 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
        विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालनालय, महिला एवं बाल विकास के द्वारा प्रदत्त निर्देशों में ऐसी ग्राम पंचायतों में जहां विगत 02 वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में बाल विवाह का प्रकरण ना हुआ हो, उन्हें बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाना है। इसी संबंध में जशपुर जिले के 444 ग्राम पंचायतों में से 285 ग्राम पंचायतों से पिछले 02 वर्षों में बाल विवाह का प्रकरण नहीं होने संबंधी ग्राम पंचायतों के ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित हुआ है। जिससे बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाकर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। 
          इस संबंध में किसी भी व्यक्ति व संस्थान को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो या कोई बाल विवाह का प्रकरण संज्ञान में हो तो 25 मार्च 2026 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर में कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक लिखित में सुसंगत दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
         बाल विवाह मुक्त घोषित करने हेतु प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में जशपुर विकासखण्ड से 26 ग्राम पंचायत, मनोरा से 37, दुलदुला से 24, कुनकुरी से 35, फरसाबहार से 54, बगीचा से 60, पत्थलगांव से 44 एवं कांसाबेल से 05 ग्राम पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायतों की सूची जिले के वेबसाईट पर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

और भी

जशपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन पर चला डंडा, जेसीबी जप्त, आरोपियों पर केस दर्ज

जशपुरनगर, 18 मार्च 2026/ वनमण्डल जशपुर द्वारा वनभूमि के संरक्षण हेतु सतत अभियान चलाते हुए अवैध उत्खनन, वनों की अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार के निर्देशन में वन अमला पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में वन विभाग को ग्राम सरबकोम्बो के समीप अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग टीम के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया तथा एक जे.सी.बी. मशीन जप्त की गई है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
   वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को वन परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत बगीचा-चराईडांड मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सरबकोम्बो के समीप कक्ष क्रमांक 1373, मुसघुटरी वनखण्ड में बिना किसी सक्षम अनुमति के जे.सी.बी. मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा था।  जो कि वन अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा  प्रशिक्षु भा.व.से. सुश्री यशस्वी मौर्य अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं एवं अवैध उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया । 
   मौके पर एक बिना पंजीयन क्रमांक की जे.सी. बी. मशीन पाई गई, जिसका चेचिस नम्बर BCECH10BCC2200235 एवं इंजन नम्बर 4H3103/2220065 है द्वारा अवैध उत्खनन होना पाया गया। स्थल पर उपस्थित जे.सी.बी. चालक श्री ओम प्रकाश दुबे आ. जनेश्वर दुबे,  निवासी ग्राम कुमोरंगा, तहसील रामचन्द्रपुर, जिला बलरामपुर  से आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु चालक द्वारा कोई भी वैध अनुमति अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं गया। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा बताया गया कि वह श्री विजय प्रजापति आ. विष्णु प्रसाद प्रजापति, निवासी सोहागपुर, जिला शहडोल (म.प्र.) के निर्देश पर एयरटेल पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई कार्य किया जा रहा था।
      चालक के अनुसार लगभग 67 मीटर लंबाई, 1.70 मीटर गहराई एवं 2 मीटर चौड़ाई में खुदाई कार्य किया गया था, तथापि, स्थल पर किसी भी प्रकार की सक्षम अनुमति या वैधानिक स्वीकृति उपलब्ध नहीं पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कार्य पूर्णतः अवैध रूप से किया जा रहा था। जांच के दौरान  जे.सी.बी. मशीन के स्वामी श्री विकास जायसवाल आ. भगवानदीन जायसवाल, निवासी अम्बिकापुर, जिला सरगुजा का होना पाया गया। वन विभाग द्वारा  जे.सी.बी. मशीन को जप्त कर बगीचा निस्तार डिपो में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही अवैध उत्खनन एवं इससे वनभूमि एवं जैव विविधता को हुई क्षति को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18274/24 दिनांक 17.03.2026 पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
     वनमण्डलाधिकारी जशपुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वनभूमि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, उत्खनन अथवा अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी एवं दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वन क्षेत्रों में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

और भी

कुपोषण पर बड़ा वार! अब हर गंभीर बच्चे को एनआरसी लाने पर मिलेगा 100 रुपये इनाम — कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त एक्शन, संस्थागत प्रसव नहीं हुआ तो होगी जवाबदेही तय!

जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण मुक्ति, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन, जिले के विशेष प्रोजेक्ट स्वास्थ्य मितान, पीवीटीजी हेल्प डेस्क, रिचिंग एवरी डिलीवरी, आईआईटी बॉम्बे पोषण मिशन तथा मानव संसाधन की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लक्षित योजनाओं एवं सेवाओं का पूरी तत्परता से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री व्यास ने कुपोषण को दूर करने बड़ी पहल की। उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषित बच्चों के कुपोषण मुक्ति के लिए उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति बच्चे 100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि जीवन दीप समिति की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी दर बढ़ाने के निर्देश दिए। जिससे एनआरसी में अधिक से अधिक गंभीर कुपोषित बच्चों का समुचित इलाज जा सके एवं पूरक पोषण आहार भी प्रदान किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए सघन अभियान चलाया जाए। सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुले यह सुनिश्चित करें तथा सीडीपीओ समय-समय पर इनका निरीक्षण अवश्य करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की बेहतर देखभाल एवं सभी एक्टिविटी सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रोत्साहित करें। पूरक पोषण आहार नियमित रूप से बच्चों और माताओं को उपलब्ध कराएं। इस दौरान बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ जी एस जात्रा, सिविल सर्जन, सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, कॉर्डिनेटर एवं पीएचसी- सीएचसी के चिकित्साधिकारीगण सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ मौजूद रहे।


*शिशु मातृत्व मृत्यु दर रोकने कराएं शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव* - 

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। शिशु मातृत्व मृत्यु दर रोकने एवं बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य अमला सतर्क रहे। प्रसव की निर्धारित तिथि नजदीक आने पर मितानिन रोजाना घर जाकर गर्भवती महिला का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्थिति की जानकारी लें। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान कर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, समुचित देखभाल एवं उचित समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लोगों को अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य एवं मानव संसाधनों को दुरुस्त करने, दवाइयों की उपलब्धता, आवश्यक टेस्ट एवं सी सेक्शन की सुविधा को सुचारू रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माह में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं सीडीपीओ संयुक्त बैठक में शामिल होकर मातृ शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, ओपीडी-आईपीडी तथा जन्म-मृत्यु दर की समीक्षा करें। 


*अपेक्षा अनुरूप कम परफार्मेंस पर जताई नाराजगी* -
 
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य मानव संसाधन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आरोग्य मेला, टेली मेडिसिन, टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, आउटरीच गतिविधि, एनसीडी जांच, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आरबीएसके, मलेरिया नियंत्रण, सिकल सेल, पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन आदि की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के गंभीरता पूर्वक संचालन करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर आवश्यकता से अधिक चिकित्सा स्टाफ मौजूद होने एवं उसके अनुरूप डिलीवरी, ओपीडी और स्वास्थ्य सेवाएं कम मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा कम स्टाफ वाले स्थानों पर मानव संसाधन को आवश्यकतानुसार शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

*सभी अस्पतालों में सक्रिय रहे एंबुलेंस* - 

कलेक्टर ने बैठक के दौरान जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 108, 102 एंबुलेंस तथा मुक्तांजलि वाहनों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जगह एंबुलेंस का सक्रिय संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आपातकाल में किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही जिले में पीएम जनमन योजना अंतर्गत प्राप्त 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट को सक्रिय रखते हुए रूट चार्ट बनाकर पीवीटीजी क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालन करते हुए लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं इलाज करने के निर्देश दिए।

और भी

जशपुर की बेटी संजीता एक्का बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल: पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से लिखी सफलता की नई इबारत

जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। जशपुर जिले के ग्राम सोगड़ा निवासी संजीता एक्का  पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से आय के नए स्रोत बना रही है ।
 

आज वे नवाचार के साथ खेती को लाभकारी बना रही हैं।
 
प्रगतिशील किसान संजीता एक्का अपने पति ईश्वर राम एक्का के साथ मिलकर मत्स्य पालन, बत्तख पालन और सुकर पालन कर  रही है जहॉ पहले वे खरीफ में केवल धान की फसल लेती थी वहीं अब उसी खेत में आलू और गेहूं की खेती कर बेहतर उत्पादन ले रही है और लीची के पौधे लगाकर बागवानी की भी शुरुआत की है।
       
संजीता ने बताया कि पहले वे अपने पति के साथ धान की खेती करते थे जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मत्स्य पालन करना शुरू किया। धान की खेती के अपेक्षा मछली पालन  से अधिक लाभ मिल  रहा है। इसके साथ ही बत्तख पालन और सुकर पालन भी कर रहे हैं उससे भी फायदा मिल रहा है। 

बरसात के सीजन में धान की खेती करते हैं गर्मी के सीजन में आलू और गेहूं की खेती करते हैं और बगवानी खेती के लिए लीची भी लागाए हैं। लीची के पौधे बारिस में मिट्टी का कटाव रोकते हैं। उन्होंने अपने खेत के पास सोलर फेंसिंग लगवाए हैं। उन्होंने बताया कि शासन की अनेक योजनाओं का लाभ लेकर मछली पालन, बतख पालन और सुअर पालन करके अच्छी आमदनी अर्जित करते हैं। संजीता एक्का ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया 
संजीता एक्का ने अन्य किसानों को भी धान के बदले अन्य फसलों लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

          संजीता की इस सोच से पता चलता है कि नई सोच और नवाचार से खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। जिले के किसान भी यदि इसी प्रकार खेती में नवाचार सीखना चाहते हैं तो 23 से 25 मार्च तक कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में आयोजित होने वाली कृषि क्रांति एक्सपो भाग ले सकते हैं।

और भी

जशपुर में अवैध ईंट कारोबार पर खनिज विभाग का बड़ा धावा: फरसाबहार के पमशाला में 2 लाख 10 हजार ईंटें जब्त, सतना के कारोबारी पर कसा शिकंजा, खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जशपुरनगर, 18 मार्च 2026/ जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा मौके पर जांच कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में तहसील फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पमशाला में अवैध रूप से ईंट निर्माण एवं उसके कारोबार की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ईंटें जब्त की हैं।
     सहायक खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान प्रीतमलाल प्रजापति ग्राम बिहरा, थाना रामपुरबाघेलान, जिला सतना हाल मुकाम पमशाला, तहसील फरसाबहार के पास से 2 लाख 10 हजार नग ईंटें जब्त की गई हैं। उक्त प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित मामलों में नियमित जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और भी

“टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का राष्ट्रीय आंदोलन 4 अप्रैल को दिल्ली में, जशपुर से हजारों शिक्षक होंगे शामिल

जशपुर 18 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षक संगठनों द्वारा रायपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत 4 अप्रैल 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय विशाल आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जशपुर जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे।
बैठक में बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार टीईटी अनिवार्यता लागू होने से उन शिक्षकों पर संकट उत्पन्न हो गया है, जो टीईटी नियम लागू होने से पूर्व निर्धारित पात्रता के आधार पर नियुक्त हुए थे। ऐसे शिक्षकों को पुनः टीईटी परीक्षा देना अनिवार्य किए जाने से उनमें भारी आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि सरकार इस विषय में न्यायोचित एवं व्यावहारिक निर्णय लेते हुए पुराने शिक्षकों को राहत प्रदान करे।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन की तैयारियों को राज्य स्तर पर तेज किया जाएगा।
4 अप्रैल 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिवसीय राष्ट्रीय आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जशपुर सहित पूरे राज्य से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
राज्य से लगभग 5000 शिक्षकों को आंदोलन में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय आंदोलन के पश्चात राज्य स्तर पर भी आगे की रणनीति बनाकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
22 मार्च को सभी जिलों में समन्वय बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
25 मार्च को प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
जशपुर जिले के शिक्षक संगठनों ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में सहभागी बनें और इसे सफल बनाएं।
जिला स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का यह मुद्दा हजारों शिक्षकों के भविष्य एवं नौकरी से जुड़ा हुआ है, अतः सरकार को चाहिए कि इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ ठोस निर्णय ले।
अंत में सभी संगठनों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जिला संरक्षक मो. काय्यम अली, सम्पत्ति साय पैंकरा,भूपेन्द्र खंडिया,ममता बंजारा,जिला सलाहकार कमला भगत अजीत सिंह सिवार,,सुमन भगत,महासचिव,पंकज बेहरा,मो. मेराज अंसारी,रवि गुप्ता,सरस्वती जगत जिला उपाध्यक्ष मनोज अम्बस्ट,सीमा गुप्ता,सागर प्रसाद यादव जिला सचिव उत्तम कुमार पैंकरा सह सचिव आनंद कुमार गुप्ताजिला कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर निषाद
सह कोषाध्यक्ष गायत्री देवता जिला संगठन मंत्री अरविंद निराला रवि किरण इन्दसेना,राकेश कुमार सिंह जिला महामंत्री रामभरोसे चौहान,सिन्धु पैंकरा ,बसन्त राम नागवंशी ,धनेरू साहू
संयुक्त सचिव आनंद राम,बुधदेव साय, मीना पैंकरा,रेनु प्रधान जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ शर्मा,अमृता गुप्ता जिला विधिक सलाहकार एलन साहू एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर यादव,पुरेंद्र यादव,संतोष जाटवर,महेंद्र सिंह,भरत यादव,दीपक मार्टिन, संजय बेक,नरेश यादव हैं ।

और भी

“मोदी की गारंटी लागू करो, कर्मचारियों को उनका हक दो” — 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा फेडरेशन, कुनकुरी में जोरदार प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कुनकुरी/नारायणपुर 18 मार्च 2026 ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को कुनकुरी विकासखंड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। फेडरेशन, जो 132 मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, के बैनर तले बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी एकत्र हुए और “मोदी की गारंटी लागू करो” के नारे लगाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में जिन वादों को “मोदी की गारंटी” के रूप में प्रस्तुत किया गया था, उन्हें अब बिना विलंब लागू किया जाए। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों से जुड़ी कई समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान आवश्यक है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने, चार स्तरीय वेतनमान लागू करने, 300 दिनों के अर्जित अवकाश का नकदीकरण करने, लिपिकों, सहायक शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिक्षकों की सेवा गणना नियुक्ति तिथि से करने, बिना शर्त अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करने और नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं पदोन्नति देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, संविदा एवं कार्यभारित कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (बेस अटेंडेंस) और संविदा नियुक्तियों को बंद करने की मांग भी उठाई।

कुनकुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में फेडरेशन के विकासखंड संयोजक अरविंद मिश्रा, सचिव प्रभु शंकर श्रीवास्तव, उप संयोजक वाई.आर. कैवर्त, पटवारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण तिर्की, राजस्व निरीक्षक संघ से राजेंद्र खुटे, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के मुकेश सिंह, विकास सिंह सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

और भी

रंग, रिश्ते और राष्ट्रभावना का भव्य संगम — रायपुर के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जोशीला संदेश, “होली सिर्फ त्योहार नहीं, सामाजिक समरसता और भाईचारे की सबसे बड़ी पहचान”

रायपुर 18 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह पर्व आपसी मनमुटाव को भुलाकर रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें इस अवसर पर अपने भीतर की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने आह्वान किया कि युवा वर्ग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने   कहा कि होली का त्योहार परिवार और समाज के साथ मिलकर आनंद और अपनत्व के साथ मनाने की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को और मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक श्री किरण देव, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

और भी

आज का राशिफल 18 मार्च 2026: अमावस्या का अद्भुत संयोग, कुंभ में चंद्रमा की रहस्यमयी चाल—कई राशियों की किस्मत चमकेगी, तो कुछ को रहना होगा बेहद सतर्क ????

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। अमावस्या तिथि के कारण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार रहेगा, वहीं कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर मन को गहराई से सोचने और निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा। ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशियों को करियर, व्यापार और धन के मामलों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मेष (Aries)

आज का दिन आत्मविश्लेषण और मानसिक शांति के लिए उपयुक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी या आवेश में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। पुराने विवाद सुलझाने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ गंभीर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचना जरूरी है।

वृषभ (Taurus)

आज आपको करियर में राहत और स्थिरता का अनुभव होगा। लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन (Gemini)

आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता आपको सफलता दिलाएगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क (Cancer)

घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य रखना जरूरी है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।

सिंह (Leo)

आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दिन संयम और धैर्य से निकालें।

कन्या (Virgo)

मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

तुला (Libra)

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

धनु (Sagittarius)

यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी साबित होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)

आज आप अपने पुराने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन (Pisces)

व्यापार और दांपत्य जीवन में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

आज का दिन कई राशियों के लिए उन्नति और अवसर लेकर आया है। जहां वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं सिंह, तुला और मकर राशि वालों को संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में लिखी जा रही है विकास की नई गाथा,पीएमजीएसवाई अंतर्गत 126 करोड़ की लागत से 42 सड़कों का होगा निर्माण

जशपुरनगर, 17 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच के अनुरूप जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस पहल की जा रही है इसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में जिला विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते दो वर्षों से अधिक के कार्यकाल में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से धरातल पर दिखाई देने लगा है। जिले के गांवों से लेकर शहरों तक सड़कों, पुलों और पुलियों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुविधाजनक और सुरक्षित बन रहा है।
     इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 42 नई सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों का निर्माण 126 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। वर्तमान में सभी सड़कों की निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।  स्वीकृत सड़कों में जशपुर विकासखंड में 5 सड़कें, मनोरा विकासखंड में 7 सड़कें, दुलदुला विकासखंड में 7 सड़कें, कुनकुरी विकासखंड में 13 सड़कें तथा फरसाबहार विकासखंड में 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 

*मुख्यमंत्री  नेतृत्व में सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण से बदल रही है जिले की तस्वीर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी विकास की रोशनी पहुँच रही है। लगातार सड़कों, पुलों और पुलियाओं को मिल रही स्वीकृति तथा उनके निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हो रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। बेहतर सड़क संपर्क के कारण कृषि उत्पादों का परिवहन आसान हो रहा है, जिससे किसानों को अपने उत्पाद समय पर बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिल रही है। साथ ही निर्माण कार्यों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों तक पहुँचना अधिक सरल हो रहा है। बेहतर संपर्क मार्गों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक भी लोगों की पहुँच आसान हो रही है और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाने में मदद मिल रही है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को भी इन सड़कों से विशेष लाभ मिल रहा है। सड़कों के निर्माण से इन समुदायों का संपर्क विद्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं, मंडियों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुदृढ़ हो रहा है। इससे उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। 
   
  *ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*
   
जिले में सड़कों के व्यापक विस्तार से न केवल आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हुआ है, बल्कि इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। इन विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और इसका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

और भी

चौकाने वाली घटना: चार महिलाएँ और एक पुरुष हत्या के आरोप में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

जशपुर 17 मार्च 2026 : पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार  प्रार्थिया पार्वती बाई उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेमनगर केराडीह थाना नारायणपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन बेटे है, सभी की शादी हो चुकी है, उसका सबसे छोटा बेटा मृतक सुनील राम के द्वारा करीबन 06 माह पूर्व, थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम ढेंगुर जोर से प्रेम संबंध के कारण, आरोपिया मीरा बाई उम्र 22 वर्ष को अपने साथ भगाकर, ले आया था, व पत्नी बनाकर रखा था, प्रार्थिया भी अपने छोटे बेटे मृतक सुनील राम के साथ ही रहती थी, इसी दौरान दिनांक 01.03.26, दिन रविवार को उसका बेटा मृतक सुनील राम घर में आया और बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी व पत्नी के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की गई है, तथा इसकी पत्नी मीरा बाई भी अपने रिश्तेदारों के साथ वापस चली गई है, घटना के दो दिवस बाद, प्रार्थिया के बेटे, मृतक सुनील कुमार ने शाम करीबन 05.00 बजे अचानक बोला कि उसके बदन में अत्यधिक दर्द हो रहा है, व उसे पानी प्यास लग रहा है, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा अपने बेटे सुनील राम को पानी पिलाया गया, फिर उसके हाथ पैर को मालिश करने का प्रयास किया गया, इसी दौरान सुनील राम के द्वारा अपना दम तोड़ दिया गया।
    रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में मर्ग कायम कर, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, व शव पंचनामा के पश्चात मृतक के शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर के शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण, शरीर में आई चोट के कारण, हत्यात्मक लेख करने पर, पुलिस के द्वारा थाना               नारायणपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1),190 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया, व संदिग्ध आरोपियों की पता साजी की जाने लगी।
  पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से संबंधित सभी पांच आरोपियों क्रमशः 01.मीरा बाई उम्र 20 वर्ष, निवासी  ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।
2. मुनिया बाई उम्र 38 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।
3. मीना बाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर छ ग।
4. पुष्पा बाई उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग।
5. शंकर राम उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, मृतक की पत्नी मीरा बाई के द्वारा ही अपने बहनों व जीजा को, घटना दिनांक को प्रेम नगर केराडीह बुलाया गया था, इस दौरान उनका मृतक सुनील राम से वाद विवाद होने पर, उनके द्वारा मिलकर, सुनील राम से मारपीट की गई थी।

 आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
 मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम से उप निरीक्षक विवेक भगत,उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, आरक्षक योगेश भगत, राजकुमार भगत,महिला आरक्षक अर्चना तिग्गा, मधु मीणा खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

और भी

जनदर्शन में उमड़ी जनसमस्याओं की बाढ़, कलेक्टर रोहित व्यास ने एक-एक आवेदन पर दिखाई गंभीरता—अधिकारियों को सख्त निर्देश, तय समय-सीमा में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     आज आयोजित जनदर्शन में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएँ और मांगें शामिल थीं। कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 
   कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों, जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

और भी

अघोरपीठ वामदेव नगर में बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा 27वें अघोरेश्वर महाविभूति स्थल चरणपादुका एवं शिवलिंग स्थापना वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर, देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1578 मरीजों का किया उपचार, रक्त परीक्षण और दवा वितरण सहित जनसेवा के अद्भुत संगम में ग्रामीणों ने लिया लाभ

अघोरपीठ वामदेव नगर में उमड़ा आस्था और सेवा का सैलाब, 27वें वार्षिकोत्सव पर दो दिन में 1578 मरीजों का निःशुल्क इलाज, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं 

जशपुर 17 मार्च 2026 :  अघोरपीठ वामदेव नगर में आयोजित बाबा भगवान राम ट्रस्ट का दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर इस वर्ष भी जनसेवा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। अघोरेश्वर महाविभूति स्थल चरणपादुका एवं शिवलिंग स्थापना के 27वें वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर 15 और 16 मार्च को आश्रम परिसर में आयोजित इस शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे और पूरे क्षेत्र में आस्था व सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर विधिवत पूजन, आरती और नारियल फोड़कर किया गया। इसके बाद पूज्यपाद द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया और उपस्थित सभी चिकित्सकों को कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के तुरंत बाद चिकित्सा सेवा शुरू हुई जो पहले दिन शाम 5 बजे तक लगातार चलती रही। दूसरे दिन भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक उपचार का सिलसिला जारी रहा।

दो दिनों के इस विशाल शिविर में कुल 1578 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें पहले दिन 849 और दूसरे दिन 729 मरीज शामिल रहे। सभी मरीजों का परीक्षण करने के बाद उन्हें ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। खास बात यह रही कि मरीजों को केवल सामान्य इलाज ही नहीं, बल्कि विभिन्न विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों द्वारा परामर्श और जांच की सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई।

हर वर्ष की तरह इस बार भी ट्रस्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों से नामी और अनुभवी चिकित्सकों को आमंत्रित किया था। प्रयागराज, वाराणसी, रांची, गुमला, मुंबई, नई दिल्ली, अम्बिकापुर, सासाराम, धनबाद, प्रतापगढ़ सहित कई शहरों से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हृदय रोग, दंत रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, शल्य चिकित्सा, जनरल फिजिशियन, होम्योपैथी, इलेक्ट्रो होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी और एक्यूपंचर जैसी विभिन्न विधाओं में मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान किया। इसके साथ ही रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे मरीजों को त्वरित और सटीक इलाज मिल सका।

शिविर के दौरान दवा वितरण और व्यवस्था संचालन में ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई। दवाइयों के वितरण से लेकर मरीजों के पंजीयन और जांच तक हर व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

ग्रामीणों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं रहा, क्योंकि जहां सामान्य दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंच पाना कठिन होता है, वहीं इस आयोजन के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हो गईं। यही कारण रहा कि सुबह से ही आश्रम परिसर में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला यह चिकित्सा शिविर अब क्षेत्र में जनसेवा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। धार्मिक आस्था के साथ समाज सेवा का यह संगम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है और जरूरतमंदों को राहत देने का काम कर रहा है।

और भी

कोतबा में भाजपा का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” पूरे जोश के साथ शुरू — पहले ही दिन कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती का लिया संकल्प, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की मौजूदगी में गूंजे संगठन विस्तार के मंत्र

कोतबा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, पहले दिन कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कोतबा 17 मार्च 2026 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कोतबा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 15–16 मार्च को धर्मशाला भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती में उनकी भूमिका को अहम बताया और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन और संगठन विस्तार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत और निष्ठा से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर भगत, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महामंत्री भानु प्रताप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा, हेमवती भगत, जयशंकर झांप, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, हेमसागर गुप्ता, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव, अजय गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और भी

नगरीय निकायों में व्यापक वृक्षारोपण के लिए बनाए कार्ययोजना - कलेक्टर श्री व्यास - कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जशपुरनगर 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि जिले की रैंकिंग में बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने कचरा निष्पादन, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, शौचालय निर्माण, नियमित साफ-सफाई, सिटीजन फीडबैक तथा  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मापदंडों में उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी निकाय समन्वय के साथ कार्य करें। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अभी से वृक्षारोपण की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बारिश से पहले स्थल चयन, गड्ढा खुदाई और ट्री गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। 30 जून तक गड्ढा खुदाई एवं 25 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने को कहा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारीगण मौजूद रहे।

      कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत, पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संपत्ति कर, जल कर एवं यूजर चार्जेस की वसूली की निकायवार समीक्षा करते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में सुधार से निकायों की कार्यक्षमता और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संचालित वृहद निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों, सामुदायिक भवन, अतिरिक्त भवन, ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर, सड़कों, पार्क उन्नयन, स्ट्रीट लाइट, गौरव पथ, तालाब सौंदर्यीकरण तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।

और भी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को 23 मार्च को बेमेतरा जिले में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास में अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। यह केवल कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का भी सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, श्री ललित मिश्रा, श्री विनायक दीवान सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

“पोस्ट ऑफ द मंथ” में चमके जशपुर के शिक्षक, नवाचार को मिला सम्मान – विनोबा ऐप बना शिक्षा क्रांति का नया हथियार, यशस्वी जशपुर की पहल से जिले में सीखने-सिखाने का बदला पूरा अंदाज

जशपुर 17 मार्च 2026
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी  विनोद कुमार गुप्ता एवं यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि  यह सम्मान केवल अपने विद्यालय तक ही सीमित न रखकर अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रोत्साहित करे । विनोबा एप मे मॉर्निंग असेंबली से शिक्षकों के लिए रोज नए-नए टॉपिक साझा होता है जिससे विद्यार्थियों को आदर्श, संस्कार और सर्वांगीण विकास होगा।   विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए सीखने, नवाचार साझा करने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक प्रभावी मंच है, जो शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विनोबा के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री सोमनाथ साहू ने जानकारी दी कि यह ऐप जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करने, आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण हेतु विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे टीम जिले में एफएलएन, जवाहर नवोदय, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ-साथ दैनिक उपस्थिति डाटा संग्रहण का कार्य भी यशस्वी जशपुर के समन्वय से कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पोस्ट ऑफ मंथ विजेता शिक्षकों  मे श्रीमती सिरमती चौहान, श्रीमती शारदा पैकरा, श्रीमती सुमन रवानी, श्रीमती ममता कायता, शामिल रहे । मॉर्निंग असेंबली मे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु  श्री अरविन्द कुमार वर्मा, श्रीमती सलोमी केरकेट्टा, श्रीमती अनुराधा, शामिल रहे साथ ही ब्लॉक स्तरीय पोस्ट ऑफ मंथ मे श्रीमति रेनू प्रधान, श्रीमती आरती ओहदार, मोहम्मद वसीम, श्रीमति अंबेश्वरी कुलदीप और श्रीमति संतोषी डनसेना शामिल रहे। यशस्वी जशपुर के  अवनीश पांडे और श्रीमती सीमा गुप्ता के  द्वारा सभी विजेता शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

और भी