रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर की 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का तोहफा, जशपुर एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ कर ई-रिक्शा की सौंपी चाबी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर की 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का तोहफा, जशपुर एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ कर ई-रिक्शा की सौंपी चाबी

जशपुर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में जशपुर एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ किया।
और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विष्णु भैया ने जशपुर के 50 बहनों को ई रिक्शा की सौगात दी।

पिछले रक्षाबंधन पर्व में भी मुख्यमंत्री ने  सहायता समूह की 14 महिलाओं को ई रिक्शा दिया था।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 3 करोड़ की लागत से बनने वाले बगिया में विश्राम गृह का और बगिया में यादव मौहल्ला तक के सी सी रोड का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वालंबन की डगर पर आगे बढ़ रही है।
स्व सहायता समूह की दीदीयों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई उपहार स्वरूप भेंट किए।

उन्होंने बताया कि रायपुर की महिलाओं को भी 92 ई रिक्शा प्रदान किया गया है।
आज हमारी स्व सहायता समूह की दीदीयां किराना दुकान, सब्जी का व्यापार और अन्य व्यवसाय से जुड़ी हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और अन्य स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुद्रा लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

आज महिलाएं ई रिक्शा के माध्यम से प्रत्येक माह में 15 हजार रुपए की आमदनी अर्जित कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image