ताजा खबरें


बड़ी खबर

बिना जानकारी दिए झुरानदी में पहुंचे मुख्यमंत्री, बरगद के छांव में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता और सरलता से झुरानदी गांव के ग्रामीण अभिभूत हो उठे। तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम झुरानदी में उतरा। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों को हर्ष मिश्रित आश्चर्य हुआ। मुख्यमंत्री ने गांव के बरगद पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और बेहद आत्मीय अंदाज में ग्रामीणों से संवाद किया। देखते ही देखते पूरा गांव उमड़ पड़ा और माहौल उत्सव जैसा बन गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि मैंने बस्तर, सरगुजा के अनेकों जिले में और जांजगीर, चांपा, कबीरधाम, बेमेतरा जिले जैसे जिलों के सुदूर गांवों तक जाकर जनचौपाल की है। उन्होंने कहा कि आज मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले से होकर आपके इस गांव झुरानदी में सीधे पहुंचा हूं। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान की सरकार है। हम हर घर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर झुरानदी गांव में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्राम में सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, दो उच्च स्तरीय पुल निर्माण- गंडई से कृतबाधा पहुंच मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 54 लाख रूपए और गंडई कर्रानाला पहुँचमार्ग पर लिमो में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड 52 लाख रूपए और ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत भोरमपुर में नए पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गांव के बीच बाजार पड़ाव में बरगद पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाई और वहां उपस्थित ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी भाषा में ही संवाद की शुरुआत की, जिससे ग्रामीणों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहराता गया। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं, सुझाव और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव भी सुने। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय के सहज, सरल, सादगीपूर्ण और विनम्र व्यवहार की खुले दिल से सराहना की। बुजुर्गों ने कहा कि वर्षों में पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब प्रदेश के मुखिया सीधे उनके गांव में पहुंचे। किसानों और युवाओं ने मुख्यमंत्री की माटी से जुड़ी शैली को नज़दीक से देखा और महसूस किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर सुशासन तिहार के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बस्तर से लेकर सरगुजा तक अनेक गांवों का दौरा कर चुके हैं, और योजनाओं की प्रगति की प्रत्यक्ष जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गांव के बाजार पड़ाव स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। 

*झुरानदी गांव में 180 पीएम आवास पूर्ण* 

खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झुरानदी की जनसंख्या 1935 है। यह गांव लोधी एवं वर्मा समाज की बहुलता है। गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है। गांव में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 217 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 180 पूर्ण हो चुके हैं तथा 37 निर्माणाधीन हैं। महतारी वंदन योजना से 616 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मिल रहा है। गांव में 17 स्वसहायता समूह की महिलाएं आजीविका गतिविधियों से जुड़ी है।

और भी

राज्य सरकार का संकल्प: विकास के थमे पहिए तेजी से बढ़ेंगे आगे,,,अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास को मिली मंजूरी

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही विकास का नया सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है जिसके कारण यहां विकास के पहिए थम गए थे। हमारी यह चिंता है कि यहां नक्सलवाद समाप्त हो और विकास के काम तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलियों के विरूद्ध मोर्चा ले रहे हैं। हमारा संकल्प है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करना है। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर को संबाधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार में सरकार आपके द्वार पहुंच रही है और आपकी समस्याओं का समाधान भी कर रही है। सच्ची नियत से जो सरकार काम करती है वही जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। उन्होंने इस मौके पर सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत करने, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण और सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन तथा अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिया जा रहा है, और जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र जोड़ा जाएगा। 

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान हम निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है। यह सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावितों के लिए पीएम जनमन के तहत् 32 हजार आवास स्वीकृत किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में आवास पूर्ण हो चुके हैं हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी हो रहा है। नक्सल हिंसा से पीड़ित तथा आत्मसर्पित नक्सलियों के लिए 15 हजार विशेष मकानों की स्वीकृति दी गई है। 
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। जमीन रजिस्ट्री के साथ अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः पूर्ण होगी। हक त्याग अब सिर्फ  500 रुपए में हो जाता है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसे आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। 
 
 सीतागांव समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत हितग्राहियों को खुशियों की चाबी सौंपी। उन्होंने इस मौके पर स्वच्छता दीदियों और मेघावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। इसके अलावा मत्स्य पालकों को जाल, ग्रामीणों को राशन कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री का वितरण किया गया। सीतागांव शिविर में आस-पास के 08 ग्रामपंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में वन अधिकार पट्टा के 336, प्रधानमंत्री आवास के 258, राशन कार्ड के 247 आवेदन सहित कुल 1770 आवेदनों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

*मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 47076 आवेदनों का निराकरण*
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त 48007 आवेदनों में से अब तक 47076 आवेदनों का निराकरण किया चुका है। इन आवेदनों में मुख्यरूप से प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा अंतर्गत व्यक्तिमूलक कार्य, अधोसंरचना निर्माण, महतारी वंदन योजना, वन अधिकार पट्टे संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। मांग एवं पात्रता के अनुसार आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शिविरों के माध्यम से आवेदकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

 जिले में शिविरों के माध्यम से अब तक 242 मनरेगा, 1130 व्यक्तिगत शौचालय, 02 सामुदायिक शौचालय, 364 पेंशन स्वीकृति, 332 राशन कार्ड, 294 मनरेगा जॉब कार्ड, 24 ऋण पुस्तिका का वितरण किया जा चुका है, साथ ही 81 आयुष्मान कार्ड एवं 30 वय वंदन कार्ड बनाये जा चुके हैं एवं ही जिले के 142 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है, जिनमें से 27 सिल्वर ग्राम पंचायत एवं 125 ब्रांज ग्राम पंचायत के रूप में चिन्हांकित एवं पुरस्कृत है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री  साय ने  निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का  किया  निरीक्षण,योजना से 34 ग्राम किसानों के खेतों में पहुंचेगा पानी 

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड छुईखदान के ग्राम गभरा का दौरा किया और वहाँ निर्माणाधीन सिद्ध बाबा  जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है, जो क्षेत्र के सिंचाई और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी। उल्लेखनीय हैं की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तावित सिद्धबाबा लघु जलाशय योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना जिले के ग्राम उरतुली के पास लमती नदी पर स्थापित की जाएगी, जो जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर स्थित है।

परियोजना की अनुमानित लागत ₹220.07 करोड़ है। इसे दिनांक 9 मार्च 2022 को जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर–अटल नगर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

*सिंचाई का होगा बड़ा विस्तार*

सिद्धबाबा जलाशय की कुल जलभराव क्षमता 9.496 मिलियन घन मीटर निर्धारित की गई है। इसके निर्माण से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा और दुर्ग जिलों के कुल 34 गांवों में लगभग 1840 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों (जैसे गगरा, बुंडेली, सूरादरी, कोटरा आदि) में 885 हेक्टेयर। बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों (जैसे पचरसोरी, जानो, सोहागपुर आदि) में 820 हेक्टेयर। इसी प्रकार  दुर्ग जिले के 4 गांवों (अगारकला, नवागांव आदि) में 135 हेक्टेयर शामिल है 

*जलाशयों को भी मिलेगा जीवनदान*

इस परियोजना से 23 लघु जलाशयों को भी जलापूर्ति की जाएगी, जिससे जल संरक्षण और कृषि उत्पादन को नई ऊर्जा मिलेगी। इनमें शामिल हैं: छुईखदान विकासखंड के 13 जलाशय, साजा विकासखंड के 7 जलाशय, धमधा विकासखंड के 3 जलाशय कृषि और 

*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल*

यह परियोजना न केवल सिंचाई सुविधाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और किसान आत्मनिर्भरता में भी अहम भूमिका निभाएगी। इससे सूखे की मार झेल रहे कई इलाकों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

और भी

मानपुर विकासखंड के ग्राम सीतागांव में समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री ...मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को दी विकास की सौगात,97% आवेदनों का हुआ निराकरण

रायपुर :/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव के सेक्टर सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।

सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज समाधान शिविर में क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों सीतागांव, मदनवाडा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा ग्राम पंचायत को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर के 08 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि अभी पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। हमारी सरकार को कार्यभार संभाले 1.5 वर्ष हुआ है, इस दौरान हमने निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का प्रभाव और लाभ का आकलन किया है। इस सुशासन तिहार में अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुई हैं, जिनका निराकरण अधिकारियों द्वारा दूसरे चरण में 20 दिनों तक किया गया। वर्तमान में समाधान शिविरों के तीसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है। यह सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 15 हजार विशेष मकानों की स्वीकृति दी गई है। महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिया जा रहा है, और जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। जमीन रजिस्ट्री के साथ अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः पूर्ण होगी। हक त्याग अब सिर्फ  500 रुपए में हो जाता है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसे आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है और मार्च 2026 तक इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रमुख घोषणाएं –

1. सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया जाएगा।
2. मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
3. सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

4. अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

इसके साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया।जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत हितग्राहियों को खुशियों की चाबी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत  हितग्राही लाभान्वित हुए साथ ही स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया । पेंशन योजना के हितग्राही भी लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाधान शिविर में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए बकायदा एक महीने पहले से आवेदन लेकर उनका परीक्षण कर लोगों की समस्याएं दूर की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं समाधान शिविरों में पहुंचकर मैदानी स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण की पड़ताल कर रहे हैं। 

 श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की सहुलियत के लिए जमीनों की रजिस्ट्री, नामांतरण और हक त्याग की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। अब लोगों को कागज-पत्र लेकर जगह-जगह घूमने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्री होते ही स्वमेव नामांतरण हो जाएगा। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं और गरीबों की बड़ी चिंता की है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नक्सलवाद को खत्म करने में लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है।

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के  185 ग्राम पंचायत एवं 01 नगरीय निकाय में कुल 25 शिविर रखे गये हैं, जिसमें से आज दिनांक तक 11 शिविर आयोजित हो चुके हैं। सुशासन तिहार में जिला अंतर्गत कुल 48007 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मांग 47,333 शिकायत 674 है। अभी तक 46466 मांग 610 शिकायतों का निराकरण पूर्ण हो चुका है इस तरह से 97 प्रतिशत आवेदन का निराकरण हो चुका है। प्रमुख रूप से जिले में प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा अंतर्गत व्यक्तिमूलक कार्य, अधोसंरचना निर्माण, महतारी वंदन योजना, वन अधिकार पट्टे संबंधी आवेदन सर्वाधिक संख्या में प्राप्त हुए हैं। मांग एवं पात्रता के अनुसार आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शिविरों के माध्यम से आवेदकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

जिले में अब तक 242 मनरेगा, 1130 व्यक्तिगत शौचालय, 02 सामुदायिक शौचालय, 364 पेंशन स्वीकृति, 332 राशन कार्ड, 294 मनरेगा जॉब कार्ड, 24 ऋण पुस्तिका का वितरण किया जा चुका है, साथ ही 81 आयुष्मान कार्ड एवं 30 वय वंदन कार्ड बनाये जा चुके हैं एवं ही जिले के 142 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है, जिनमें से 27 सिल्वर ग्राम पंचायत एवं 125 ब्रांज ग्राम पंचायत के रूप में चिन्हांकित एवं पुरस्कृत है।

जिले में आयोजित शिविर जल संरक्षण, जैविक कृषि को बढ़ावा एवं अन्य फसल प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, डिजीटल इंडिया जैसे विभिन्न थीम पर आधारित हैं। 

आज आयोजित सीतागांव शिविर अंतर्गत 08 ग्राम पंचायत सीतागांव, मदनवाड़ा हलांजुर, हलोरा, हुरेली, कंदाड़ी, कारेकट्टा, कोहका सम्मिलित है। जिसमें कुल 1785 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें मांग 1765, शिकायत 20 हैं, प्राप्त आवेदनों के विरूद्ध 1750 मांग एवं 20 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, शेष 15 आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इस क्लस्टर अंतर्गत प्रमुख रूप से वन अधिकार पट्टा हेतु 336, प्रधानमंत्री आवास के 258, राशन कार्ड के 247 आवेदन हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

और भी

विभाग का युक्तियुक्तकरण नीति  विद्यार्थी हित में नहीं है,सरकार स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को विषय ज्ञान से वंचित करने की नीति 


    रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने युक्तियुक्तकरण नीति के त्रुटिपूर्ण बिंदुओं के विरोध में ज्ञापन मुख्यमंत्री,सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ को दिया है।
 उन्होंने बताया कि फेडरेशन ने शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण को कक्षाओं की संख्या एवं विषय आधारित किये जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण नीति 28/4/2025 पूर्णतः 02/08/2024 का नकल है। जिसमें विद्यार्थी हित को पुनः अनदेखा किया गया है। फेडरेशन के कहना है कि प्राथमिक शिक्षा से विद्यार्थियों को कक्षावार विषय शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा स्तर के परीक्षा मूल्यांकन में गिरावट आ रहा है। सरकारी विद्यालयों के अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होते हैं।जोकि शाला के विद्यालय शिक्षण पर निर्भर रहते हैं।  यदि दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाता है,तो विद्यार्थियों को कक्षावार विषय शिक्षक उपलब्ध नहीं होगा। जोकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के विरुद्ध है। अतः NEP के अनुसार  युक्तियुक्तकरण नीति निर्देश बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रश्न किया कि विगत वर्ष में जो नीति त्रुटिपूर्ण था,हूबहू वही वर्तमान वर्ष में बिना सुधार के क्रियान्वयन करना युक्तिसंगत एवं व्यवहारिक नहीं है। *सेटअप में परिवर्तन दोषपूर्ण है*। इसे लागू करना बुद्धिमत्ता नहीं है। इससे शिक्षा व्यवस्था में प्रगति न होकर अध्ययन-अध्यापन का पतन ही होगा।यदि विद्यार्थियों का प्राथमिक स्तर से भाषा/विषय अवधारणा(concept) में स्पष्ट नहीं होगा तो माध्यमिक/हायर सेकंडरी एडुकेशन में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे।  

    फेडरेशन के मत है कि *सेटअप में कक्षाओं की संख्या तथा विषयमान से विद्यार्थियों को शिक्षक मिलना गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए आवश्यक है ।* फेडरेशन ने निम्नलिखित तथ्यों का उल्लेख कर ज्ञापन दिया है।
*प्राथमिक विद्यालय*
*पहली से पांचवीं तक*
कक्षाओं की संख्या- 5
विषय संख्या - 4
पीरियड-20
सेटअप-2008 में 1+2 !
सेटअप मापदंड 2022 - 1+2 !
 *दर्ज संख्या में वृद्धि पर अतिरिक्त सहायक शिक्षक के पद स्वीकृत है*।
लेकिन,युक्तियुक्तकरण नीति 2025 में पुनः 1+1 किया जा रहा है।
जोकि युक्तियुक्त नहीं है।
*विचारणीय है कि 5 कक्षाओं को 1 प्रधानपाठक और 1 शिक्षक कैसे पढ़ायेंगे ?*

*गैर शिक्षकीय कार्य अलग है*

*पूर्व माध्यमिक शाला*
कक्षा छटवीं से आठवीं तक
कक्षाओं की संख्या 3
विषयों की संख्या 6
पीरियड 18
सेटअप 2008 में 1+4
सेटअप मापदंड 2022 में 1+4
*दर्ज संख्या में वृद्धि पर अतिरिक्त शिक्षक के पद स्वीकृत है*।
लेकिन,युक्तियुक्तकरण नीति 2024/25  में 1+3 किया जा रहा है !
जोकि युक्तियुक्त नहीं है।
*6 विषय 18 पीरियड को 1 प्रधानपाठक और 3 शिक्षक कैसे पढ़ायेंगे विचारणीय है।*

*हाई स्कूल*
विषय 6
पीरियड 12
सेटअप 2008 में 1+6
सेटअप मापदंड 2022 में 1+5
*दर्ज संख्या के अनुपात में अतिरिक्त व्याख्याता का पद स्वीकृत है*।

*हायर सेकेण्डरी स्कूल*
 कक्षा 11 एवं 12 वीं
पीरियड- 32
सेटअप 2008 में 1+11
(संकायवार)
सेटअप मापदंड 2022 में 1+9
*दर्ज संख्या के अनुपात में अतिरिक्त व्याख्याता का पद स्वीकृत है*।
व्यवस्थित अध्ययन-अध्यापन के लिए प्रत्येक विषय व्याख्याता की आवश्यकता है।
    फेडरेशन के कहना है कि प्राथमिक शाला,पूर्व माध्यमिक शाला,हाई स्कूल/उच्चतर माध्यमिक के सेटअप में परिवर्तन किया जाना शिक्षा व्यवस्था के लिये घातक है। *विषय अध्यापन व्यवस्था कैसे होगा ? इस पर विचार किये बिना दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों की पदस्थापना करने की युक्तियुक्तकरण नीति शिक्षा व्यवस्था के लिए आत्मघाती कदम है।* जिसके कारण न केवल वर्तमान पदस्थापना तथा भविष्य की पदोन्नति भी प्रभावित होगी। साथ ही,प्राथमिक/माध्यमिक के विद्यार्थियों को विषय/कक्षा शिक्षक से वंचित होना पड़ेगा।शिक्षकों में रोष व्याप्त है कि शिक्षा की गुणवत्ता कैसे संभव होगा।
       *शिक्षक विहीन विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये कक्षावार विषय शिक्षकों की उपलब्धता उचित है। लेकिन जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिये विषय शिक्षक उपलब्ध हैं,उनको दर्ज संख्या के आधार पर विषय शिक्षक विहीन करने का युक्तियुक्तकरण नीति अनुचित है।* *अतिशेष गणना में प्रधानपाठक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक विद्यालय को शामिल करना पूर्णतः गलत है।पदोन्नति के पद को उसके फीडर पद के समकक्ष रखा जाना भर्ती नियम के विरुद्ध है।* जोकि,शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थी तीनों के लिए अहितकर है।युक्तियुक्तकरण के दोषपूर्ण निर्देशों में सुधार आवश्यक है। विगत वर्ष 2024 में सचिव स्कूल शिक्षा एवं संचालक लोक शिक्षण को उपरोक्त तथ्यों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सुधार का आग्रह किया गया था। लेकिन तथ्यों पर जमीनी हकीकत को युक्तियुक्तकरण 2025 के निर्देशों में पुनः नजरअंदाज किया गया है। फेडरेशन का कहना है कि उठाये गये तथ्यों पर सुसंगत निर्णय होते तक इसके क्रियान्वयन पर रोक लगाया जाना उचित होगा ।

और भी

दोकडा में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों का समूह के मन्त्रोच्चारण के साथ कराएंगे पूजा


जशपुर नगर : जिले के कांसाबेल ब्लाक के दोकड़ा में स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 21 से 27 मई तक किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्म पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 मई को भव्य कलश यात्रा से होगा। इस दिन बीजारोपण,पार्श्व विग्रह,गर्भधान कर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दूसरे दिन 22 मई को सूर्य पूजन,गौ पूजन,मंदिर प्रवेश,वष्टमवागिनी संस्कार,मंडल पूजा,पार्श्व विग्रह,प्राण प्रतिष्ठा,23 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,शिखर कलश,नील चक्र स्थापना,महा स्नान,यज्ञ और अधिवास,24 मई को सूर्य पूजा,गौ पूजा,मंडल पूजा,यज्ञ हवन,25 मई को  प्राण प्रतिष्ठा,श्री जगन्नाथ,सुभद्रा और बलराम जी का मंदिर प्रवेश,सोलह पूजा,बीज़ मंत्र,आरती,अग्नि अभिषेक,पूर्णाहुती,छाया प्रति दर्शन,आरती,पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण,26 मई को अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन नाम उच्चारण प्रारम्भ 27 मई को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ ही यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
*पुरी के आचार्यो का समूह पहुंचेगा दोकड़ा*
  भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के प्राण प्रतिष्ठा को वैदिक रीती रिवाज़ से सम्पन्न कराने के लिए ओडिसा के जगन्नाथ पुरी से आचार्यो का समूह दोकड़ा आमंत्रित किया गया है।  इस समूह में पंडित पदम्नाभो महापात्र,पंडित वासुदेव महापात्र,पंडित प्रशंत कुमार दास,पंडित जगन्नाथ मिश्र,शोभनाथ मिश्र,पंडित बादल कुमार मिश्र शामिल हैँ। आयोजन समिति के स्वयं सेवक इन दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में जूटे हुए हैं। 
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल*
  दोकड़ा स्थित इस प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने के लिए दोकड़ा पहुंचेंगे। आयोजन के शुभारंम के दिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इस प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष श्रद्धा रही है। मंदिर का जीर्णोद्धार और भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन उन्ही के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
*आठ दशक से हो रहा भगवान श्री जगन्नाथ जी का पूजा*
  दोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा की परम्परा 8 दशक से भी पुराना है। मंदिर के पुजारी पंडित कुमोद चंद्र सतपती बताते हैँ इस क्षेत्र में रथ यात्रा की परम्परा की नींव स्व.पंडित सुदर्शन सतपती और उनकी धर्म पत्नी स्व सुशीला सतपती ने रखी थी। 1968 में दोकड़ा में मंदिर का निर्माण किया गया था। समय गुजरने के साथ मंदिर जर्जर हो गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला रखी थी। अब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है। इस नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु,माता सुभद्रा,ब्लभद्र प्रवेश करने जा रहे है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की अपील श्रद्धालुओं से की है।

और भी

पति से तलाक का उठाया फायदा....गृहस्थी बसाने के बहाने करता रहा दुष्कर्म,चुपचाप दूसरी से रचाई शादी...महिला पहुंची थाने,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

   

जशपुर :- जशपुर के फरसाबहार थाने में एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। शोषण और दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने  जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कहा कि सिंदूर तो लगा दिया हूं, शादी बाद में करेंगे ओर चुपचाप दूसरे से शादी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर जेल भेजा।

   फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थीया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि उसका  वर्ष 2000 में एक व्यक्ति के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाह हुआ था, व उसके पांच बच्चे भी हैं, वर्ष 2012 में पारिवारिक विवाद के कारण उनका तलाक भी हो गया है और वह तब से अपने बच्चों के साथ एक अलग घर में रहती है। इसी बीच 14.09.21 को प्रार्थिया किसी निजी कार्य से अपने गांव के करीब स्थित दूसरे गांव गई थी, इसी दौरान प्रार्थिया के गांव का ही एक युवक आरोपी अनूप एक्का  उसे मिलाऔर बोला कि मैं तुम्हे पसंद करता हूं, और शादी करना चाहता हूं, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा कहा गया कि वह तलाकशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं, तुम्हे कोई और लड़की भी मिल जाएगी, जिस पर आरोपी अनूप एक्का के द्वारा कहा गया था कि, वह उसी को पसंद करता है और उसी से शादी करेगा, उस दिन, रात को आरोपी अनूप एक्का प्रार्थिया के घर आया, और शादी का झांसा देते हुए प्रार्थिया के मना करने के बावजूद दुष्कर्म किया, कुछ दिनों के बाद आरोपी अनूप एक्का ने सिंदूर की डिबिया लाकर, प्रार्थिया के मांग में सिंदूर भर दिया था।तब से लेकर 17.04.25 तक वह प्रार्थिया  का दैहिक शोषण करता रहा,।

            इसी दौरान प्रार्थिया के द्वारा जब शादी करने की बात कही जाती थी, तो आरोपी अनूप एक्का कहता था कि सिंदूर तो लगा दिया हूं, शादी बाद में करेंगे। एक दिन प्रार्थिया को किसी से पता चला कि आरोपी अनूप एक्का किसी और से शादी कर लिया है, जब प्रार्थिया ने फोन के माध्यम से अनूप एक्का से संपर्क कर शादी के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह किसी और से शादी कर चुका है व उससे संबंध नहीं रखना चाहता है, इस प्रकार आरोपी अनूप एक्का के द्वारा तलाक शुदा महिला जानते हुए भी, शादी का झांसा देकर प्रार्थिया का दैहिक शोषण किया है।
            रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में आरोपी अनूप एक्का के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 450, 376व 376(2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। तथा प्रार्थिया का डॉक्टर के द्वारा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। 

           विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनूप एक्का को हिरासत में ले लिया गया है।
        पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनूप एक्का के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
          मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक कुमार भगत, सहायक उप निरीक्षक श्री शांति प्रमोद टोप्पो, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय, महिला आरक्षक बीरजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
             मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, महिला संबंधी अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर  प्रशासनिक अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने के दिये निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने बीजापुर जिले में  भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के अनुरूप नलकूपों की खुदाई करवाई गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पेयजल की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी काम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि समर कैंप और 'बाल शिक्षा मित्र' जैसे नवाचारों से बच्चों की शिक्षा में रुचि बढ़ी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन प्रयासों को और अधिक संगठित एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में बीजापुर और दंतेवाड़ा के कलेक्टरों को रूट चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए आवास, पुनर्वास और कौशल प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने एनएमडीसी व निजी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं हेतु प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में स्वयं भागीदारी करते हुए जमीनी सच्चाई का मूल्यांकन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं और बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय समुदाय की आर्थिक समृद्धि के लिए उन्हें  उनकी प्रकृति के अनुरूप कार्यों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अटल सेवा केंद्र का शुभारंभ अनेक पंचायतों में हो चुका है, जिससे अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएँ उनके ही गांवों में सुलभ होंगी।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम भावना से काम करने से ही प्रशासनिक और विकासात्मक लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे इसी भावना से कार्य करते हुए जनता के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध रहें। बैठक में वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा – देश को अपने वीर जवानों पर भरोसा है और उन पर गर्व भी,,,,एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करते हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय का आज बस्तर दौरा.... बदलता बस्तर हेजटैग के साथ सोशलमीडया पर दिन भर किया  टॉप ट्रेंड  


रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर #BadaltaBastar के साथ दिन भर टॉप पर ट्रेंड करता रहा। मुख्यमंत्री श्री साय आज सवेरे दंतेवाड़ा जिले के मुलेर पंहुचने के साथ ही सोशल मीडिया एक्स  में टेªंड करना शुरू हो गया और लगातार दिन भर टॉप 6 हजार से अधिक पोस्ट के साथ टॉप पर बना रहा। 
  उल्लेेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर जवानों के सबसे लम्बे सफल आपरेशन के बाद जवानों के बीच पंहुचने …

और भी

बीजापुर के गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय, जवानों का बढ़ाया हौसला ,नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने अदम्य साहस और समर्पण के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। यह न केवल बीजापुर बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गलगम और करेगुट्टा का क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है और इस अभियान ने इस इलाके को सुरक्षित बनाने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है। सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात के दौरान साय ने उनके साहस की सराहना की और कहा कि आपके शौर्य और निष्ठा से ही हम नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई को जीत रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें सरकार में आए डेढ़ साल हुए हैं और  इस अवधि में हमने राज्य में सुशासन स्थापित करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप लगातार अनेक कठिन नक्सल विरोधी ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।  आप 44 डिग्री की गर्मी में भी ऑपरेशन चलाते हैं। ऐसे जवानों के अदम्य साहस को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने बताया कि वे सुरक्षा कैम्प को सुविधा कैम्प मानते हैं क्योंकि सुरक्षा कैम्प के माध्यम से अब बस्तर के सुदूर इलाकों में अनेक तरह की सुविधाएं पहुंच रही हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय के कहा कि जब हमारी सरकार आयी तो इस क्षेत्र में सबसे पहला कैम्प मूलेर में खोला गया। आज मूलेर समेत आसपास के गांव में राशन की सुविधा, बिजली, स्वास्थ्य, स्कूल, मोबाइल टॉवर जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नक्सल विरोधी  अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। राज्य में मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य है, निश्चित रूप से फोर्स के जवानों के अदम्य साहस की बदौलत हम इस संकल्प को पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना ने स्थानीय लोगों से जुड़ने में अहम भूमिका निभाई है। 

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीण हितग्राहियों से भी मुलाकात की और उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण करते हुए पीएम आवास योजनांतर्गत स्पेशल प्रोजेक्ट नक्सल पीड़ित व आत्मसमर्पित परिवारों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक तेज गति से करेगी साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य है, और इसके लिए सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय समुदायों का सहयोग भी जरूरी है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, ताकि ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकें। इसके साथ ही, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।  मुख्यमंत्री श्री साय ने गलगम कैंप में जवानों के साथ तस्वीर खिंचाई और भारत माता के जयकारे से उनका जोश बढ़ाया। जवानों ने भी नारे लगाते हुए देशभक्ति का जज़्बा दिखाया। मुख्यमंत्री ने जवानों संग बैठकर भोजन भी किया। 

गलगम कैम्प में हुए आयोजन में पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने अपने उद्बोधन में फोर्स के जवानों द्वारा किए जा रहे सिविक एक्शन को सराहा। वहीं कलेक्टर बीजापुर श्री संबित मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बताया कि सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत बीते कल ही गलगम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान गलगम कलस्टर में कुल 1590 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से अधिकतर आवेदन वन अधिकार पत्र के थे, जिनका परीक्षण कर सार्थक कार्यवाही की जा रही है। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, बस्तर रेंज आईजी श्री सुंदरराज पी., डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित थे।

और भी

सुशासन तिहार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर दंतेवाड़ा के मुलेर में पहुंचे,,,,,इमली पेड़ के छांव में नीचे बैठ चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्या

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ अब नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।

 मुख्यमंत्री श्री साय का ग्रामीणों ने महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का भी छिंद पत्तों से बने पारंपरिक गुलदस्तों से अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की ज़मीनी समस्याएं सुनीं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने राशन दुकान का निरीक्षण किया, जहां हितग्राहियों से बातचीत कर राशन वितरण की नियमितता, गुणवत्ता, और उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न का वजन भी मौके पर करवाया और एक हितग्राही का राशन कार्ड देखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आंगनबाड़ी में बच्चों से आत्मीय वार्तालाप कर उनके अक्षर ज्ञान, रंग-पहचान आदि की जानकारी ली और बच्चों को चॉकलेट वितरण किया।

 मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें अंदल कोसम माता मंदिर निर्माण के लिए 4 लाख रूपए की स्वीकृति, ग्राम में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थापना, नाहाड़ी तक संपर्क सड़क का निर्माण तथा गांव के सभी पारा को जोड़ने हेतु पुलिया और सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।

 मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली दंतेवाड़ा की छात्रा रमशिला नाग से भेंट की, उसे पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 ग्राम मुलेर में मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा न केवल सुशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी साबित करता है कि राज्य सरकार प्रदेश के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कटिबद्ध है। 

दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत मुलेर: योजनाओं के क्रियान्वयन से हो रहा सर्वांगीण विकास

 उल्लखेनीय है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत मुलेर विकास की नई इबारत लिख रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभिन्न सरकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन ने इस गांव को सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सेवा की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान किया है।

 बड़े बचेली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुलेर जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर स्थित है। कुल 112 परिवारों में 474 लोग निवासरत हैं, जिनमें 100 प्रतिशत माड़िया जनजाति के लोग हैं। गांव में दो आंगनबाड़ी केन्द्र (बाल्केपारा व पटेलपारा) संचालित हैं। गांव में 6 महिला स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें लक्ष्मी समूह को डीएमएफ मद से ट्रैक्टर प्रदाय किया गया है। इसका उपयोग खेती के साथ-साथ किराए पर भी किया जा रहा है। बीपीएल कार्डधारी परिवारों को राशन की नियमित आपूर्ति की जा रही है। गांव में सौर ऊर्जा से होम लाइटिंग की व्यवस्था है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत ग्राम मुलेर में महिलाएँ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ आत्मसम्मान का अनुभव हो रहा है। मुलेर ग्राम पंचायत सुदूर आदिवासी क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जमीनी पहुँच और सुचारू क्रियान्वयन का एक अनुकरणीय उदाहरण है। यहां जनभागीदारी और प्रशासनिक तत्परता से विकास की दिशा में सतत और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

और भी

सुशासन तिहार के तहत सेन्द्रीमुंडा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 169 आवेदन के साथ दो शिकायतें दर्ज....समस्याओं के निराकरण की जानकारी लेने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

जशपुर /नारायणपुर :  सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम पंचायत सेन्द्रीमुंडा   के आम बगीचा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में नारायणपुर,सेन्द्रीमुंडा,बरडाँड़,रेंगारघाट,चटकपुर,दाराख़रीका,रानीकोम्बो,मटासी पंचयात के ग्रामीण उपस्थित रहे,शिविर में कुल 169 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 167 मांग पत्र एवं दो शिकायत के आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जिसमें  4 मांग मौके पर निराकरण किया गया बाकी आवेदनों पर तत्काल आगे की कार्यवाही की जाने की बात कही गई,ग्रामीण अपनी समस्याओं का निराकरण की जानकारी प्राप्त करने बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पहुंचे। यह शिविर सिर्फ समस्याएं सुलझाने नहीं आया है बल्कि यह  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हर घर तक समस्या जानने और समाधान करने पहुँच रही है। ताकि कोई भी हितग्राही किसी भी योजना के लाभ से वंचित न हो। इस दौरान एसडीएम नन्द जी पांडेय,सीईओ प्रमोद सिंह,एस डी ओ,नायब तहसीलदार रितु राज सिंह, अभ्यारण्य बी बी केरकेट्टा,बीईओ सी आर भगत,जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, संतोष सहाय,उपेन्द्र यादव, जनपद सदस्य श्रीमती शोभा देवी बंग,संजय बंग,, सरपंच श्रीमती मेरी गुलाब,मुक्तिलता प्रधान,प्रेरणा भगत,सी आर भगत,गणेश यादव,उमेश यादव,श्रीमती संतोषी वन्दे,संतन राम, असीम टोप्पो,जनक साय,सचिव कु रेणुका सिंह,रखनु राम भगत,घनश्याम सिंह,दुर्योधन यादव,विक्टोर, महेन्द्र, सहित विकासखण्ड स्तरीयअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत सेन्द्रीमुंडा में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की बात कही ताकि आमजनों को परेशानी न हो। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया साथ ही जल संवर्धन, पर्यावरण संतुलन पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने प्रोत्साहित किया।

सरकार की योजनाएं पहुंच रही घर-घर तक

शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड सुधार, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना और श्रमिक पंजीयन सहित अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। साथ ही कई ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं में पंजीयन कर लाभ प्रदान किया गया और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया।

तत्काल निराकरण पर ग्रामीणों ने जताया संतोष, शासन को दिया धन्यवाद

शिविरों में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा की गई सुशासन तिहार पहल की सराहना की। शिविर स्थल पर ही तत्काल समस्या का निराकरण होने पर ग्रामीणों ने कहा कि हमें अब बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। गांव में ही हमारी समस्याओं का समाधान हो गया। त्वरित समस्या का समाधान मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।

स्टॉल के माध्यम से दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

शिविरों का उद्देश्य केवल समस्याएं सुलझाना ही नहीं, बल्कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, इसके लिए समाधान शिविर में स्टॉल के माध्यम से शासन की योजनाओं की पहुंच आमजन तक सुनिश्चित की जा रही है। शासन की जनहितैषी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सरलता और पारदर्शिता से पहुँचे इसके लिए ग्रामीणों को स्टॉल पर ही आवेदन की सुविधा, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन पंजीयन, किसानों के हित में संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया, शैक्षणिक सहायता आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी देकर सुविधा दी जा रही है।

समस्याओं के निराकरण के साथ हितग्राही मूलक सामग्री का किया गया वितरण

समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है इसके साथ ही शिविर स्थल पर ही विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है। साथ ही समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण किया गया। समाधान शिविर सेन्द्रीमुंडा में 20 हितग्राही को राशनकार्ड, 04 हितग्राही को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, सुशासन तिहार में इस क्लस्टर से प्राप्त हुए 707 आवास आवेदनों का हुआ निराकरण ,12 सेवा निवृत कर्मचारी को पेंशनस्वीकृत, 05 हितग्राहियों को सब्जी किट ,जॉब कार्ड 20 हितग्राहि ,10 हितग्राही को कृषि विभाग के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड  ,विद्यार्थियों को 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार, 01 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड,वितरण किया गया।

और भी

नौकरी लगाने के नाम से झांसा देने वाला कुख्यात ठग  14 साल से फरार आरोपी नीलू मल्होत्रा को जशपुर पुलिस ने जांजगीर चांपा से ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर, भेजा जेल


 जशपुर :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा *ऑपरेशन अंकुश* के तहत पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस की टीम प्रदेश व प्रदेश के बाहर जाकर भी फरार आरोपियों के पतासाजी कर रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है, विगत दिनों जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत 22 वर्ष व पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।
                 इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना पत्थलगांव में दर्ज, ठगी के मामले में 14 वर्षों से फरार आरोपी अनिल कुमार मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। 
              जिसके मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है - वर्ष 2011 में  दो अलग - अलग  मामलों में प्रार्थी क्रमशः कबीर प्रताप साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसडेगा, जिला सिमडेगा (झारखंड) व खीरो सिंह , निवासी पतरापाली, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि  वर्ष 2009 में  विष्णु गुप्ता के द्वारा जनपद पंचायत पत्थलगांव में, छात्रावास सहायक का पद खाली है, अगर कुछ पैसा खर्च करोगे तो , तुम्हारा नौकरी लगवा सकता हूं कहकर, प्रार्थियों को झांसे में लेते हुए, उनसे अलग अलग कुल दो लाख 90 हजार रु ले लिए थे, तथा प्रार्थियों के द्वारा नौकरी के के लिए दबाव बनाने पर, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पत्थलगांव का, शिक्षा कर्मी वर्ग 03 का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया  गया, जब प्रार्थी नौकरी ज्वाइन करने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बागबहार पहुंच, तो वहां नौकरी ज्वाइनिंग से संबंधित कोई आदेश पत्र नहीं दिया गया है, उक्त आदेश पत्र फर्जी है। तब प्रार्थियों को पता चला कि विष्णु गुप्ता, अपने साथियों अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा,धरनीधर ,रामसिंह, महेश टोप्पो, देवसाय व चंदा गुप्ता के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर, रुपए लेकर, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी किए हैं।
               रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरुद्ध ठगी व धोखाधड़ी के लिए भा .द .वि. की धारा 420,467,468,471 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। व कार्यवाही करते हुए आरोपी विष्णु गुप्ता,धरनीधर ,रामसिंह, महेश टोप्पो, देवसाय व चंदा गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था। मामले का आरोपी अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा घटना दिनांक से फरार था। 
               ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस के द्वारा जब  थाना पत्थलगांव में दर्ज पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों को चिन्हित कर पता साजी की जा रही थी,  इसी दौरार मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि थाना में वर्ष 2011 में दर्ज 420 के दो प्रकरणों में फरार आरोपी अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा, चांपा, जिला जांजगीर चांपा में है, आरोपी कुख्यात ठग अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा इतना शातिर था कि वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था, कभी वह कोरबा में रहता था, कभी उरला, में तो कभी जांजगीर चांपा में रहता था, जशपुर पुलिस आरोपी को लगातार ट्रेस कर रही थी, फरार आरोपी के जांजगीर चांपा में होना पता चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वार तत्काल फोन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला से संपर्क करते हुए,फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु   पुलिस टीम जांजगीर चांपा रवाना की गई, जहां एस एस पी  जांजगीर- चांपा श्री विवेक शुक्ला के सहयोग से जांजगीर चांपा पुलिस की सहायता लेकर,मारुति बिहार, चांपा से आरोपी को हिरासत में लेकर वापस लाया गया है।
            पुलिस के पूछताछ में आरोपी अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
         मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह, आरक्षक पदुम वर्मा व आशीषन प्रभात टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है।
         मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश चला रही है, एक कुख्यात ठग, बहुत दिनों से अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, अंततः जांजगीर चांपा पुलिस के सहयोग से उसे धर दबोचा गया।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण: आदिवासी परम्परा के अनुरूप प्रकृति शक्ति की पूजा कर किया म्यूजियम का शुभारंभ

रायपुर : आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में सबसे पहले आदिवासी परम्परा अनुरूप मुख्य द्वार पर द्वार पूजा व श्रीफल तोड़कर नवनिर्मित ट्राइबल म्यूजियम में प्रवेश किया। वहीं प्रवेश गैलेरी में पंचतत्व के साथ प्रकृति शक्ति की पूजा करते हुए मंगलकामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम  उपस्थित थे। 

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, अटल जी ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बनाया। अटल जी के कार्यकाल में ही जनजाति विकास के लिए केन्द्र सरकार में आदिम जनजाति कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ। वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लिए पीएम जनमन योजना लागू किया है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत में आज आदिवासी समुदाय की श्रीमती द्रौपदी मूर्मु राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की विशेष पहचान हमारी सुंदर जनजातीय संस्कृति से है।  छत्तीसगढ़ में जनजातीय संस्कृति में विविधता है और हर जनजातीय समुदाय की अपनी विशिष्ट पहचान है। प्रदेश 43 जनजातीय समुदाय हैं और इनकी अनेकों उपजातियाँ हैं। इसके साथ ही हमारे राज्य में विशेष पिछड़ी जनजातियाँ भी हैं।  जनजातीय समुदाय का सुंदर संसार, इनका खानपान, पहनावा, संगीत, लोककला, वाद्ययंत्र, नृत्य इन सबकी झलक म्यूजियम में दिखेगी। इसमें 14 गैलरी हैं और हर गैलरी एक विशेष थीम पर बनाई गई है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह संग्रहालय न केवल आदिवासी समाज की परंपराओं, कला और संस्कृति को संरक्षित करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनजातीय समुदायों की जीवनशैली, वेशभूषा, लोककला, रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताओं को दृश्य और डिजिटल माध्यमों से दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस म्यूजियम में हमारे जनजातीय क्षेत्रों की बहुरंगी संस्कृति की झलक दिखाई गई है। यह झलक दर्शकों को इस बात के लिए प्रेरित करेगी कि वे बस्तर और सरगुजा घूमने जाएं और जिन चीजों को उन्होंने इस म्यूजियम में महसूस किया है उसे वहां प्रत्यक्ष रूप में देख सकें।  

ट्राइबल म्यूजियम के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्राइबल म्यूजियम के शुभारंभ  को गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य प्रदेश में आदिवासी संस्कृति को और उनकी जीवन पद्धति को सबके सामने रखने के लिए ट्राइबल म्यूजियम का निर्माण हुआ है। 

आदिवासी विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि अब ट्राइबल म्यूजियम में एक स्थान पर ही छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले हर आदिवासी समुदाय के बारे में संपूर्ण जानकारी लोगों को मिल जाएगी।   

14 गैलरियों में दिखेगी जनजातीय संस्कृति :

गौरतलब है कि जनजातीय संग्रहालय में कुल 14 गैलरियां हैं, जिनमें जनजातीय जीवनशैली के सभी पहलुओं का बहुत ही खूबसूरत ढ़ंग से जीवंत प्रदर्शन किया गया है। इनमें जनजातियों के भौगोलिक विवरण, तीज-त्यौहार, पर्व-महोत्सव तथा विशिष्ट संस्कृति, आवास एवं घरेलू उपकरण, शिकार उपकरण, वस्त्र (परिधान) एवं आभूषण, कृषि तकनीक एवं उपकरणों, जनजातीय नृत्य, जनजातीय वाद्ययंत्रों, आग जलाने, लौह निर्माण, रस्सी निर्माण, फसल मिंजाई (पौधों से बीज अलग करना), कत्था निर्माण, चिवड़ा-लाई निर्माण, मंद आसवन, अन्न कुटाई व पिसाई, तेल प्रसंस्करण हेतु उपयोग में लाने जाने वाले उपकरणो व परंपरागत तकनीकों, को दर्शाया गया हैं। वहीं  सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत अबुझमाड़िया में गोटुल, भुंजिया जनजाति में लाल बंगला इत्यादि, जनजातीय में परम्परागत कला कौशल जैसे बांसकला, काष्ठकला, चित्रकारी, गोदनाकला, शिल्पकला आदि का एवं अंतिम गैलरी में विषेष रूप से कमजोर जनजाति समूह यथा अबूझमाड़िया, बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं राज्य शासन द्वारा मान्य भुंजिया एवं पण्डो के विशेषीकृत पहलुओं का प्रदर्शन किया गया है। संग्रहालय में डिजिटल एवं एआई तकनीक के माध्यम से जनजातीय संस्कृति का भी प्रदर्शन किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही सम्बंधित झांकी की सम्पूर्ण जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी। 

कथानक समिति के सदस्यों का सम्मान :

ट्राइबल म्यूजियम बनाने में सहायक रहे विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं समाज के पदाधिकारियों का सम्मान भी मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों मंच से किया गया। ट्राइबल म्यूजियम में कथानक समिति में पंडित रविशंकर शुक्ल विवि. में मानव विज्ञान अध्ययनशाला के प्रो. (डॉ.) अशोक प्रधान, शासकीय गुंडाधूर महाविद्यालय की डॉ. किरण नुरुटी, कंवर समाज के प्रतिनिधि श्री गंगाराम पैंकरा, बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री ईतवारी राम मछिया बैगा, बिंझवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री बेदराम बरिहा, हल्बा समाज के अध्यक्ष श्री लतेल राम नाईक, मुरिया समाज के जिला अध्यक्ष श्री धनीराम सोरी एवं राजगोंड समाज के जिला अध्यक्ष श्री तुलाराम ठाकुर को सम्मानित किया गया।  

प्रयास’ के होनहारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित  :

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालय के 112 विद्यार्थियों से भी मुलाक़ात की, जिन्होंने जेईई(JEE) की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चे न सिर्फ़ खुद के लिए, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और राज्य के लिए प्रेरणा हैं।  

नियुक्ति पत्र मिलने पर खिले चेहरे

राज्य सरकार ने बीते दिनों व्यापम के माध्यम से छात्रावास अधीक्षकों के 300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की। इसमें नवचयनित छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सह पदस्थापना पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 11 छात्रावास अधीक्षकों को मंच पर आमंत्रित कर मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

ट्राइबल म्यूजियम के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने परिसर में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौलश्री, विधानसभा अध्यक्ष ने अमलतास, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम मौलश्री के पौधे रोपित किए। मंचीय कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री ओपी चौधरी, श्री दयालदास बघेल, श्री लखन लाल देवांगन, श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री खुशवंत साहेब, श्री ईश्वर साहू, श्री आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू समेत अनेक निगम-मंडल के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन कार्यक्रम में मौजूद रहे। विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने विभागीय प्रतिवेदन पढ़ा एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। विभागीय आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने आभार व्यक्त किया।

और भी

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश,राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक है : सीएम श्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कह की आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है। 

लोकसभा सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है जिसमें देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। हमारे सैनिकाें पर हमें पूरा विश्वास है उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है एवं माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक एकजुट हैं, हम सभी सेना के जवानों के साथ खड़े हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज निकली गई तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा सहित विधायकगण, महापौर श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित थीं।

और भी

हमारा संकल्प 2026 तक नक्सलमुक्त भारत : नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की सराहना.....लाल आतंक के विरुद्ध निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर ले जाते हुए छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर  नक्सल विरोधी ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है और इस निर्णायक उपलब्धि को नक्सलमुक्त भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुरक्षा बलों  विशेषकर सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि लाल आतंक के विरुद्ध चल रही इस निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में पूरी बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया है। उनके अदम्य साहस, धैर्य और पराक्रम को मैं नमन करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि अब वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सलमुक्त होगा, और बस्तर के गांव-गांव में शांति, समृद्धि और विकास की नई रोशनी फैलेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ट्वीट करके बताया है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के दुर्गम क्षेत्र पर हाल ही में हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराकर नक्सल उन्मूलन अभियान में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इलाके किया है कि  यह क्षेत्र रणनीतिक योजना, नक्सल प्रशिक्षण और हथियार निर्माण का गढ़ रहा है। आज उसी पहाड़ पर शान से तिरंगा लहरा रहा है – यह भारत की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता की विजय का प्रतीक है।

 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं। मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन महज 21 दिनों में पूरा हुआ, और इसमें सुरक्षा बलों का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ, जो हमारी रणनीति, समन्वय और शौर्य का प्रमाण है। उन्होंने सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों को खराब मौसम और कठिन भूगोल के बावजूद दिखाए गए अदम्य साहस और अनुशासन के लिए बधाई दी।

श्री शाह ने यह भी कहा कि यह सफलता केवल एक सैन्य विजय नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक और वैचारिक विजय भी है, जिसने नक्सल नेटवर्क की रीढ़ को हिला दिया है। देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता को यह विश्वास दिलाता है कि नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कभी लाल आतंक की सत्ता थी, वहाँ आज राष्ट्रध्वज की छाया में शांति, विकास और संविधान का शासन स्थापित हो चुका है।यह अभियान आने वाले समय में सुरक्षा बलों के लिए मॉडल ऑपरेशन के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य और केंद्र के बीच समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि यह साझा प्रयासों का ही परिणाम है कि इतने बड़े अभियान में ज़ीरो कैज़ुअल्टी के साथ इतनी बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियाँ 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और सामर्थ्य के साथ कार्य कर रही हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि यह लक्ष्य अब केवल रणनीति नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है।

और भी

मुख्यमंत्री की पहल रंग लाई : लोगों को आवागमन करने में अब होगी और आसानी....जशपुर जिले के लिए सड़कों के विस्तार के लिए 185 करोड़ 96 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य शिक्षा,पेय जल, बिजली ,सड़कों का विस्तार के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं जिसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है जशपुर में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन सड़कों के निर्माण कार्य के 185 करोड़  96 लाख 95 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। जशपुर जिले में खुशी की लहर 

केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर  लुडेग-तपकरा-लावा केरा मार्ग एस.एच.-04 लं. 41.00 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
राज्य शासन द्वारा विषयांकित कार्य के लिये रूपये 11033.00 लाख रूपये एक सौ दस करोड़ तैतीस लाख मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नई दिल्ली से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
      इसी प्रकार योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर आस्ता कुसमी मार्ग के कि.मी. 28.00 कि.मी. के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति 3586.99 लाख रुपये पैतीस करोड़ छियासी लाख निन्याबे हजार मात्र की प्रशासकीय स्वीकृत्ति भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुई है।
     इसी प्रकार केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर बागबाहर कोतबा मार्ग लम्बाई 13.20 कि.मी. कार्य के लिये रूपये 3976.96 लाख रूपये उनचालीस करोड़ छिहत्तर लाख छियानबे हजार मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुई है।

और भी