ताजा खबरें


बड़ी खबर

CG Breaking : रेत माफियाओं के हौसले बुलंद..रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा..मौके पर ही मौत..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/आरंग. क्षेत्र में महानदी से रेत का अवैध खनन और परिवहन जानलेवा साबित हो रहा है. नगर पंचायत समोदा में मंगलवार देर शाम रेत से भरे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीण शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए हैं.

वहीं, मृतक युवक ग्राम परसदा का रहने वाला बताया जा रहा, जो समोदा से अपने गांव वापस जा रहा था. इसी दौरान रेत से भरे बेमेतरा पासिंग हाइवा वाहन ने युवक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोग हाइवा के सामने धरने पर बैठे हैं. ग्रामीणों का कहा है कि शिकायत के बाद भी अवैध रेत खनन और परिवहन पर कार्रवाई नहीं हो रही. इसके चलते रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है. घटना की सूचना पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची है और हालत पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

मार्ग सकरा, अवैध रेत परिवहन से आए दिन हो रहे हादसे

दरअसल, लोगों का कहना है कि समोदा का मुख्य मार्ग सकरा है और सड़क किनारे दुकानदारों का अतिक्रमण है. शाम होने के बाद से यहां से रेत का अवैध परिवहन शुरू हो जाता है. बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा जैसे बड़े जिलों से भारी वाहन इस मार्ग पर रेत लेकर गुजरते हैं, जिससे आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं.

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

फिलहाल, लोगों का कहना है कि इन दिनों एक तरफ जहां प्रदेश सरकार सुशासन तिहार मनाकर जनता की समस्याओं का निराकरण करने का दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ आरंग क्षेत्र में महानदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है. राजस्व विभाग लगातार शिकायत के बाद भी आरंग क्षेत्र में रेत के अवैध खनन और परिवहन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है. शासन के नियमानुसार शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक रेत उत्खनन प्रतिबंधित है. इसके बाद भी दिन की अपेक्षा रात में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बड़ी तादाद में हो रहा है.

और भी

CG News : जनपद सीईओ ने आवास मित्र को पद से हटाया..प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/तखतपुर। भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही को लेकर जनपद पंचायत सीईओ सत्यव्रत तिवारी एक्शन मोड में हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले आवास मित्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पेंड्री के देवप्रकाश को आवास मित्र के पद से हटा दिया है.

फिलहाल, जनपद सीईओ ने काम में लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा, काम में गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी. बता दें कि ग्राम पंचायत खम्हारिया (पेंड्री) में लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास कार्य में लापरवाही बरतने और गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी. इस पर जनपद सीईओ ने कार्रवाई करते हुए पेंड्री के आवास मित्र देवप्रकाश को पद से हटाने की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के बाद आवास मित्रों में दहशत का माहौल है.

और भी

सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय......विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ करें काम

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालयों का संचालन करने और इसके लिए दिन भी निर्धारित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का जायजा लेने के लिए अब तक 19 जिलों का औचक निरीक्षक और समाधान शिविर में शामिल हो चुके हैं। जनता से मिले फीडबैक से इस बात का गर्व है कि हमारी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उन लोगों तक पहुंच रहा है, जिनके लिए सरकार ने योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ काम करना ही हमारी प्रतिबद्धता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले में आकस्मिक निरीक्षण, समाधान शिविर में शामिल होने के बाद दुर्ग जिला मुख्यालय में कवर्धा, बेमेतरा और दुर्ग जिले के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने सुशासन तिहार में सक्रिय भागीदारी और परिश्रम से अच्छा कार्य किया है। आप सभी ने संकल्प लेकर नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया है, यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान का प्रतिशत बेहतर है, जिससे यह स्पष्ट है कि हम सुशासन और आम जनता की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में हमने अनेक अच्छे कार्य किए हैं, जिसका अच्छा फीडबैक जनता से मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समस्त योजनाएं आमजनता को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। श्री साय ने कहा कि जनहित में किए गए अच्छे कार्यों की हमेशा प्रशंसा होती है और जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें हम पुरस्कृत भी करेंगे। वहीं यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों पर जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जहां कहीं भी पेयजल की समस्या हो, इसको दूर करने का पुख्ता प्रबंध किया जाए। उन्होंने बरसात की मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण हेतु किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा कम पानी वाली फसलों जैसे दलहन एवं तिलहन की खेती को बढ़ावा देने विशेष रूप से प्रयास हो। श्री साय ने कहा कि राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाए।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के आधार कार्ड और ई-केवाईसी के कारण होने वाली दिक्कतों को भी तेजी से दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के प्रकरण तेजी से निपटाएं और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत दें। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तार से समीक्षा की और सुशासन तिहार के अंतर्गत आवास के संबंध में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अंतर विभागीय  समन्वय स्थापित कर निर्माणाधीन सड़कों और शासकीय भवनों लंबित निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आय सृजन गतिविधियों और ड्रोन दीदियों के प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन दीदियों के प्रशिक्षण की पुख्ता व्यवस्था की जाए ताकि महिलाएं तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री कहा कि बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने से महिलाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुले है। कंस्ट्रक्शन के लिए सेटरिंग प्लेट को किराए में देकर समूह की महिलाएं अच्छी आय प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसी सभी संभावनाओं पर लगातार काम करना है। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण की प्रगति, संस्थागत प्रसव की स्थिति, स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट्स की तैनाती, और सिकलसेल स्क्रीनिंग की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तालाबों और छोटे जल स्रोतों के इनलेट मार्ग अवरुद्ध न हों, ताकि वर्षा जल का संचयन सुचारु रूप से हो सके और भूजल स्तर बना रहे।
मुख्यमंत्री ने भारतीय न्याय संहिता के कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए ताकि न्याय की संकल्पना पूर्ण रूप से साकार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में जो तकनीक आधारित प्रावधान शामिल किए गए हैं, उनका समुचित और पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी हो। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध में वृद्धि हो रही है, इसके खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री साय ने कहा कि सभी किरायेदार की सूचना पुलिस के पास हो और मकान मालिकों को इसके लिए विशेष निर्देश दिए जाए। यदि मकान मालिक जानकारी नहीं देंगे तो उन पर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को विलेज लेवल रजिस्टर को अनिवार्य रूप से मेंटेन करने के निर्देश दिए ताकि अधिकारियों के स्थानांतरण होने पर नए अधिकारियों को भी आपराधिक गतिविधियों और संदिग्धों की जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर, श्री गजेन्द्र यादव, श्री रिकेश सेन एवं श्री ईश्वर साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, संभागायुक्त श्री एस. एन राठौर, आईजी श्री आर जी गर्ग, तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

प्रदेश में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में 28 मई को मंत्रालय घेरेंगे 23 संघ के शिक्षक....एकजुट होकर सरकार को दिया है एक सप्ताह का अल्टीमेटम 

जशपुर :- प्रदेश में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का आक्रोश अब आंदोलन की राह पर है, राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय एवं संचनालय में प्रदेश के 23 शैक्षिक संगठनों के प्रांताध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। 

चेतावनी दी गई है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 28 मई को मंत्रालय (महानदी भवन) का घेराव और धरना होगा, शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने इस दौरान युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को रद्द नहीं किया और शिक्षक संगठनों से बैठक कर समाधान नहीं निकाला, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन की शुरुआत होगी, इस दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

                       ये हैं प्रमुख मांगें-

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए

सोना साहू प्रकरण की तर्ज पर सभी शिक्षकों को एरियर्स सहित क्रमोन्नति वेतनमान मिले

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन बहाली हो

प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रमोशन में बीएड की अनिवार्यता से छूट दी जाए, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए, न कि सेटअप में कटौती

         2008 का सेटअप लागू करने की मांग

शिक्षक नेताओं ने बताया कि 2008 में जो सेटअप बना था, वह व्यावहारिक और व्यावसायिक दृष्टि से उपयुक्त है। उसके अनुसार प्राथमिक शालाओं में कम से कम तीन शिक्षक (60 बच्चों पर) तथा मिडिल स्कूलों में न्यूनतम पांच शिक्षक आवश्यक हैं। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी विषयानुसार पद स्वीकृत किए जाने चाहिए, कामर्स हेतु 2 शिक्षक अनिवार्य है, वर्तमान युक्तियुक्तकरण में इन मानकों की अनदेखी की जा रही है।

         कहा- 'बर्दाश्त नहीं होगा यह अन्याय'

सभी 23 संगठनों के प्रांताध्यक्षों संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, केदार जैन, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरें, राजकिशोर तिवारी, कमलदास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, अनिल टोप्पो व धरमदास बंजारे ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि "बिना किसी सहमति के, शिक्षक संगठनों को विश्वास में लिए बगैर सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

              शिक्षकों का एकजुट प्रदर्शन

ज्ञापन सौंपने और आंदोलन का अल्टीमेटम देने पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों में शामिल सुधीर प्रधान, शैलेन्द्र पारीक, नारायण चौधरी, ओमप्रकाश सोनकला, जितेंद्र मिश्रा, पूरण साहू, नंद कुमार साहू, विनोद यादव, विद्या प्रसाद चंद्राकर, धर्मेश शर्मा, कृष्णराज पांडे, जितेंद्र शर्मा, सुधीर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

           अबकी बार आर-पार की लड़ाई

शिक्षकों ने साफ कहा है कि यदि सरकार ने आंदोलन को हल्के में लिया, तो यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदेशव्यापी शिक्षक आंदोलन होगा, जिसकी शुरुआत राजधानी रायपुर से होगी।

और भी

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.....हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड का किया गया वितरण


रायपुर : सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जनसामान्य के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत प्रमाण है। हमारी सरकार ने एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था, और अब डेढ़ साल बाद पुनः जनता के बीच अपने कामकाज का रिपोर्ट दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत् दुर्ग 19 वां जिला है जहां वे सुशासन शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औचक निरीक्षण और सुशासन शिविर में लोगों से फीडबैक पाकर  इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने डेढ़ सालों में जो काम किया है उसका लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि मुरमुंदा शिविर में कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2539 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार हर घर तक बिजली और नल से जल पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख गरीब परिवारों के हक छीनने का काम किया। गरीबों से उनका घर और छत छीनने का काम करके पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का बंटाधार कर दिया था। इसी तरह, नल-जल योजना में भी पिछली सरकार की अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में टंकियां तो बना दी गईं, लेकिन पानी का कोई प्रबंध नहीं था। हमारी सरकार ने इन योजनाओं को सुधारा और धरातल पर लागू किया।
किसान, मजदूर और बुजुर्ग हर वर्ग के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए की दर से कर रही है, पिछले दो वर्षों का बोनस भी किसानों को दिया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिला है। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22000 से अधिक लोग अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रूपए की वार्षिक सहायता दी जा रही है। स्वामित्व कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने भूमि रजिस्ट्री प्रणाली में सुधार का भी उल्लेख किया और बताया कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण स्वतः हो जाएगा, लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यदि कोई व्यक्ति अपने बेटा-बेटी को ज़मीन देना चाहता है, तो 500 रूपए में दानपत्र देकर कार्य पूरा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र शुरू हो चुके हैं, जहां प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख रुपए तक के बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। अगले एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।
शिविर में किया गया सामग्री वितरण
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां, मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड, पात्र हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, चेक और एटीएम कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में कहा कि सरकार का कार्य सिर्फ शासन चलाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। जब शासन जनता के द्वार तक आता है, तभी असली सुशासन स्थापित होता है। सुशासन शिविर को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक साजा श्री ईश्वर लाल साहू, पूर्व विधायक श्री प्रेमप्रकाश पांडेय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुरमुंदा सहित 15 पंचायतों के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

अटल विहार योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 226 आवासों का किया लोकार्पण....सौंपी के घर की चाबी  

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत् ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल विहार योजना के अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का विधिवत लोकार्पण कर हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भवन क्रमांक 226 के स्वामी श्री तुषार साहू को गृह प्रवेश कराते हुए कहा, आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं। यह क्षण न केवल आपके जीवन का बल्कि शासन के जनकल्याणकारी प्रयासों का भी स्मरणीय पड़ाव है।
मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गरिमामय और सुरक्षित आवास उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि अटल विहार जैसी योजनाएं जनसामान्य को न केवल आवासीय सुविधा देती हैं, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
साकार हुआ वर्षों का सपना
आवास क्रमांक 226 के लाभार्थी श्री तुषार साहू ने मुख्यमंत्री के हाथों गृह प्रवेश प्राप्त कर अभिभूत होते हुए कहा कि हमेशा एक सुंदर, स्वच्छ और शांत वातावरण में रहने का सपना देखा था। वर्षों का यह सपना आज साकार हुआ। मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह प्रवेश कराना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह 2 बीएचके आवास सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है और बाज़ार मूल्य की तुलना में किफायती भी है। श्री साहू इस अवसर पर अपने माता-पिता और परिजनों के साथ उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उनके आवास का अवलोकन भी किया और निर्माण गुणवत्ता की सराहना की।
कई हितग्राहियों को मिली चाबी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा श्री रूपनारायण देवांगन, श्री अरुण साहू, तथा श्री चंद्रशेखर राठौर को भी उनके आवास की चाबी सौंपी गई। भवन क्रमांक 215 के स्वामी श्री अरुण साहू, जो भिलाई इस्पात संयंत्र में पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट से पहले अपने स्वप्निल घर में प्रवेश करना मेरे जीवन की सबसे सुखद अनुभूति है। अटल विहार योजना के माध्यम से राज्य शासन ने हमें वह अवसर दिया है, जिसकी वर्षों से प्रतीक्षा थी।
उज्ज्वल आवासीय भविष्य की सौगात
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा संचालित अटल विहार योजना के तहत ग्राम मुरमुंदा में लगभग 10 एकड़ भूमि पर 24 करोड़ 57 लाख 98 हजार रुपए की लागत से कुल 226 स्वतंत्र आवास और 12 दुकानों का निर्माण किया गया है। इनमें 55 भवन ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 69 एलआईजी-ए टाइप, 86 बी टाइप, 16 एमआईजी टाइप के हैं। सभी भवनों का विक्रय पूर्ण हो चुका है तथा 7 भवनों की रजिस्ट्री भी की जा चुकी है।

और भी

बिलासपुर में चिकित्सा की नई क्रांति: शिवा मेडिसिटी में पहली बार वेनासील तकनीक से वरिकोज वेन्स का इलाज”

बिलासपुर : बिलासपुर के चिकित्सा इतिहास में एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। शिवा मेडिसिटी अस्पताल में पहली बार वरिकोज वेन्स (Varicose Veins) के इलाज के लिए अत्याधुनिक वेनासील (VenaSeal) तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। इस जटिल लेकिन बिना चीरे वाली प्रक्रिया को देश के जाने-माने वैस्कुलर सर्जन डॉ. कुँवर सिद्धार्थ सौरभ ने अंजाम दिया, जबकि प्रक्रिया के दौरान रोगी की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी अनुभवी एनेस्थेटिस्ट डॉ. संजय सिंह ने निभाई।
वरिकोज वेन्स, यानी पैरों की उभरी और सूजी हुई नसें, जो अक्सर दर्द, सूजन, थकान और जलन का कारण बनती हैं, अब तक परंपरागत सर्जरी या लेज़र उपचार से ठीक की जाती थीं। लेकिन वेनासील तकनीक ने इस इलाज को सरल, सुरक्षित और बिना दर्द वाला बना दिया है। इस प्रक्रिया में एक विशेष प्रकार के जैविक गोंद (medical adhesive) का उपयोग किया जाता है, जिसे अल्ट्रासाउंड की मदद से नस के अंदर प्रवाहित किया जाता है। यह गोंद प्रभावित नस को स्थायी रूप से बंद कर देता है, जिससे खून का बहाव स्वस्थ नसों की ओर मोड़ दिया जाता है और रोगी को राहत मिलती है।
डॉ. कुँवर सिद्धार्थ सौरभ ने बताया, “यह तकनीक दुनिया भर में अपनाई जा रही है, और अब हमने इसे बिलासपुर में भी सफलतापूर्वक लागू किया है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मरीज को न तो टांके लगते हैं, न ही दर्द सहना पड़ता है, और ना ही लंबी अस्पताल में भर्ती की ज़रूरत होती है। मरीज इलाज के कुछ ही घंटों बाद अपने रोजमर्रा के कार्यों में लौट सकता है।”
प्रक्रिया के दौरान दिए जाने वाले एनेस्थीसिया की भूमिका को लेकर डॉ. संजय सिंह ने कहा, “वेनासील एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है, लेकिन इसमें मरीज की पूरी निगरानी और आराम जरूरी होता है। हमने एनेस्थीसिया को इस तरह से नियंत्रित किया कि मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित रहे।गौरतलब है की प्रक्रिया के सफल होने में हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ रसदू बेगम एवम् उनकी टीम का भी अहम योगदान रहा ।
शिवा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ नम्रता सिंह और प्रबंधन ने इस चिकित्सा उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल अस्पताल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब इस क्षेत्र के मरीजों को वरिकोज वेन्स जैसी जटिल समस्याओं के इलाज के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि बिलासपुर भी अब उन्नत और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में तेज़ी से अग्रसर हो रहा है।शिवा मेडिसिटी , मोपका, बिलासपुर, न केवल उत्कृष्ट उपचार सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और निरंतर विकास की दिशा में भी लगातार अग्रसर है।”

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पहुंचे अछोटी,निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा

रायपुर  :राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। 

ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुरमुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अटल आवास क्रमांक 226 के हितग्राही श्री तुषार को अपने हाथों से चाबी सौंपी और उन्हें गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अन्य हितग्राहियों को भी उनके मकान की चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर, निरीक्षण दौरे, विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन जैसे विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रदेश के गांव-गांव में आकस्मिक दौरा समाधान शिविर में उनकी स्वयं की मौजूदगी और जनसमस्याओं का निदान सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिससे आमजनता में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

और भी

मुंगेली में जिला ग्रंथालय में अतिरिक्त कक्ष का मुख्यमंत्री ने  लोकार्पण......विद्यार्थियों को अनुशासित, मेहनती और लक्ष्यनिष्ठ बनने की  दी प्रेरणा 

मुंगेली, : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद श्री लखन साहू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और पुष्पगुच्छ भेंटकर उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। इसके बिना जीवन अधूरा है। यह न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि समग्र विकास का आधार भी है।” उन्होंने अपने छात्र जीवन के संघर्ष साझा करते हुए बताया कि अविभाजित रायगढ़ जिले में शिक्षा के अवसर सीमित थे। नटवर स्कूल ही एकमात्र विकल्प था। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, कभी निराश न होने और परिश्रम को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।
       मुख्यमंत्री ने आदर्श विद्यार्थी के पाँच गुण “काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं" का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित, मेहनती और लक्ष्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी। एक छात्र द्वारा सोशल मीडिया के प्रभाव पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, “डिजिटल युग में अच्छाई को अपनाएं और बुराई से दूर रहें।” मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तोप सिंह कुंभकार ने मुख्यमंत्री को उनके ही चित्र का हस्तनिर्मित छायाचित्र भेंट किया। छात्र-छात्राओं एवं जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को भगवद् गीता, पुस्तिका और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ और ‘नालंदा परिसर’ जैसे नवाचारी शैक्षणिक प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में आधुनिक ग्रंथालय स्थापित कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए एक प्रेरणादायक वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रंथालय केवल अध्ययन का स्थल नहीं, बल्कि सफलता की नींव रखने का केंद्र भी है। उन्होंने जिला ग्रंथालय मुंगेली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां से सैकड़ों युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है, जो गौरव की बात है।
       गौरतलब है कि मुंगेली जिला ग्रंथालय प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहता है। यहां 4780 से अधिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है, जिनमें प्रतियोगी, साहित्यिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और प्रेरक विषयों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध हैं। साथ ही, राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार पत्र, साप्ताहिक व मासिक पत्रिकाएं नियमित रूप से विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में 893 पंजीकृत सदस्य ग्रंथालय की सेवाएं ले रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए 32 टेबल, 11 सीसीटीवी कैमरे और 06 अनुभवी कर्मचारी ग्रंथालय संचालन को सुचारु रूप से सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जिला ग्रंथालय के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

और भी

निःशुल्क मिर्गी की दवा :अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम में 87 मिर्गी रोगियों के बीच फकीरी व आयुर्वेदिक दवा का किया गया निशुल्क वितरण,

जशपुर : बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न,शिविर में कुल 87 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई किया गया वितरण।
 अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, आश्रम में आज मंगलवार को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 87 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 7 बच्चे भी थे।
शिविर का शुभारम्भ प्रातः 4.00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्याेदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,गुमला,सिमडेगा देवघर (झारखण्ड) रायपुर, सरगुजा रायगढ़, वाड्रफनगर, कोरबा, भाटापारा, बलौदा बाजार राजनांदगांव, चिरमिरी, जांजगीर-चांपा बैकुण्ठपुर,पत्थलगांव,कांसाबेल,तपकरा,जशपुर (छत्तीसगढ़),सीधी (मध्यप्रदेश) आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया। 
अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 10 अगस्त 2025 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देषित भी किया गया कि अगले षिविर में दवा लेने हेतु 09 अगस्त 2025 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, संतोष मिश्र,संजय अखौरी,अनन्त शाहदेव ,प्रषान्त सिंह,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, वेद तिवारी, जनक,शिवम अक्षय सिंह का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

और भी

बागबहार पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा रांची से लाकर अवैध 11 लीटर नशीली कफ सिरफ का आरोपी को.....ग्राहक बन आरोपी से तय किया सौदा, फिर धर दबोचा


           

  जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात, लगातार जारी है। ऑपरेशन आघात के तहत्  जहां जशपुर पुलिस के द्वारा थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत 116 नग (कुल 11 लीटर)अवैध कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ की शीशी सहित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है, वहीं एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को प्राप्त सूचना के आधार थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोरो में , घर में अवैध रूप से रखे 16 नग बियर बॉटल व 29 नग व्हिस्की की अद्द्धी व पौवा सहित  एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
             थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी, कि  ग्राम जमरगी बी ,थाना बागबहार निवासी, पविकांत चौहान, अमित चौहान व संजू चौहान, अपने प्लेटिना मोटर साइकल क्रमांक CG14MP 6913 में बागबहार क्षेत्र में घूम रहे हैं, व अपने पास भारी मात्रा में अवैध नशीली कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ रखे हैं, व बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं, जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, ग्राहक बन कर, उक्त तीनों आरोपियों से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया, व उन्हें विश्वास  में लेकर अवैध कफ सिरफ के साथ बागबहार के नयापारा तिराहा के पास बुलाया गया, जहां पुलिस की टीम पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही तीनो आरोपी अपने प्लेटिना मोटर साइकल से बागबहार नयापारा तिराहा पहुंचे, पुलिस की टीम ने उन्हें धर दबौचा,। पुलिस के द्वारा जब तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास रखे बैग में से पुलिस को 116 नग,  प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट, ऑनरेक्स कफ सिरफ की शीशी मिली, पुलिस के द्वारा उक्त प्रतिबंधित कफ सिरफ को रखने व बिक्री करने के संबंध में आरोपी , पविकांत चौहान, अमित चौहान व संजू कुमार से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं पेश किया गया ,जिस पर पुलिस  के द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे  से 116  नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरफ की 100- 100 मिली लीटर की शीशी व घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकल क्रमांक CG14MP 6913 को जप्त कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा जप्त, प्रतिबंधित अवैध कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपए से अधिक है।
        पुलिस के द्वारा, जप्त प्रतिबंधित अवैध कोडीन फास्फेट ऑनरेक्स कफ सिरफ का परीक्षण, खाद्य व औषधि निरीक्षक से कराने पर, उनके द्वारा उक्त कफ सिरफ को प्रतिबंधित व नशीला बताने पर , थाना बागबहार में तीनों आरोपी क्रमशः 1. पविकांत चौहान, निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग)।
2. अमित चौहान,निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग)।
3. संजू कुमार,निवासी ग्राम जमरगी बी, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग)। के विरुद्ध 21(C ) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
                         पुलिस की पूछताछ में उक्त आरोपियों के द्वारा बताया गया कि वे रांची (झारखंड) से अवैध रूप उक्त कफ सिरफ को लाकर बागबहार में बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे । आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
             मामले की कार्यवाही व अवैध नशीली प्रतिबंधित कफ सिरफ सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक श्री अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक श्री नारायण प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक लव कुमार चौहान, आरक्षक योगेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
                
          थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम बारो में अपने घर से अवैध रूप, अंग्रेजी शराब की बिक्री करता है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने जशपुर से एक पुलिस टीम गठित कर ग्राम बारो रवाना की गई, जिनके द्वारा  थाना ग्राम बारो स्थित संदेही आरोपी ललित बाग के घर में अचानक दबीश देकर छापामारी की गई, जहां घर के अंदर अवैध रूप से छुपाकर रखे तीन बड़े - बड़े, थैले में से,16 नग,650ml वाला  किंग फिशर बियर कंपनी की बोतल व  28 नग 375ml वाला ब्ल्यू कंपनी की व्हिस्की अद्धी बॉटल व 1 नग  188ml वाला ब्ल्यू कंपनी की व्हिस्की पौवा मिली। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी ललित बाग से अंग्रेजी शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाया, जिससे कि पुलिस के द्वारा आरोपी ललित बाग को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से 16 नग किंग फिशर बियर बॉटल व 29 नग व्हिस्की की अद्द्धी व पौवा मिला कर कुल 21 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 18 हजार रुपए है।
              पुलिस के द्वारा आरोपी ललित बाग के विरुद्ध थाना तुमला में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
          आरोपी ललित बाग के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत रूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
             मामले की कार्यवाही एवं अवैध अंग्रेजी शराब सहित आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुलना श्री कोमल सिंह नेताम, गठित पुलिस टीम से सहायक उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज, आरक्षक शैलेंद्र की सराहनीय भूमिका रही है।
         मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की गई है, दो अलग अलग मामलों में प्रतिबंधित अवैध कफ सिरफ व अवैध अंग्रेजी शराब सहित, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, नशे के व्यापार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

और भी

साय सरकार में अधिकारी कर्मचारियों  के सरकार के कामो में शिथिलता और जवाबदेही से बचने का युग हुआ समाप्त......सीएम के सख्त तेवर दो लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

*ब्रेकिंग न्यूज़*

रायपुर : सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए।

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय  और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का अत्यंत खराब प्रदर्शन जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय के इस तीखे रुख से स्पष्ट है कि सरकारी कार्यों में शिथिलता और जवाबदेही से बचने का युग समाप्त हो चुका है।

और भी

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र बिजराकछार के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री.....उमड़ा जन सैलाब सीएम श्री साय ने की कई निर्माण कार्य की घोषणा

*

रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर और दुर्गम ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस इलाके में पहली बार मुख्यमंत्री का आगमन होते ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा। यह इलाका आदिवासी और बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल है और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और किसानों ने पारंपरिक खुमरी के साथ मुख्यमंत्री का गजमाला से अभिनंदन किया। समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में आत्मीयता के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में पीएचसी का उन्नयन एवं लोरमी में छात्रावास के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणाएँ कीं।

सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजराकछार, बोईरहा, खुड़िया, महामाई, निवासखार, सुरही, कटामी, लमनी, छपरवा, अचानकमार, दरवाजा, कारीडोंगरी, डोंगरीगढ़, झिरिया क्लस्टर के रूप में शामिल की गई थीं। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर की 14 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। उन्होंने 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 5 को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा योजना के 20 हितग्राहियों को बॉन्ड पत्र, सहकारिता विभाग के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को 5 लाख 55 हजार रुपये का चेक, 33 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी और स्वीकृत पत्र, महिला स्व सहायता समूहों को चक्रीय निधि और 3 हितग्राहियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र, मनरेगा के तहत 23 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, तेंदूपत्ता संग्रहण परिवार की मेधावी विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से अचानकमार जंगल सफारी के लिए गांव की महिला स्व-सहायता समूह को सफारी गाड़ी की चाबी भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को लगभग डेढ़ वर्ष हो गए हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई अधिकांश  गारंटियों को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही 13 दिसंबर को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई।  उन्होंने कहा कि 15 मई तक चल रहे आवास सर्वे में जिन लोगों को अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और एकमुश्त राशि उनके खातों में स्थानांतरित की जा रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिन माताओं के नाम अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। इस योजना से लाभ प्राप्त कर माताएं सुकन्या योजना में धनराशि जमा कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारते हुए योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। 5 लाख 60 हजार से अधिक भूमिहीन मजदूरों को किसान सम्मान योजना का लाभ दिया गया है। सरकार भ्रष्टाचार की संभावनाओं  को नवाचार और तकनीक के माध्यम से समाप्त कर रही है तथा सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक-एक गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कर रहे हैं। हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा करने में जुटी है। आज मुझे एक सांसद के रूप में आप सभी की सेवा करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले हमने वादा किया था कि सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन परिवारों को घर उपलब्ध कराएंगे। हमारी सरकार ने इस वादे को प्राथमिकता दी और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा न रहे। इसी दिशा में हर ज़रूरतमंद को नियमित रूप से चावल उपलब्ध कराया जा रहा है, चाहे वह वनांचल में हो या दूरस्थ अंचलों में। आज हर घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है, और सभी को स्वच्छ पीने का जल सुनिश्चित कराया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हम माताओं और बहनों का सम्मान कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्हें हर माह एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनका आत्मबल और आर्थिक स्वतंत्रता दोनों में वृद्धि हो रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज इस सुदूर वनांचल क्षेत्र बिजराकछार में पधारे हैं। वे सभी महातारियों को 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का बेटा, आदिवासी समाज के बीच स्नेह और दुलार लेकर स्वयं आप सभी से मिलने आया है। उन्होंने कहा कि अचानकमार क्षेत्र बैगा आदिवासी समाज का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में पहले कई समस्याएँ रही हैं, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद से यहाँ की जनता को मूलभूत सुविधाएँ मिल रही हैं। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को साय सरकार पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में समाधान शिविरों के माध्यम से आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का निराकरण लगातार जारी है। शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुंगेली जिले में कुल 1 लाख 29 हजार 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1 लाख 29 हजार 565 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। समाधान शिविर बिजराकछार क्लस्टर अंतर्गत 7 हजार 917 मांगों व 53 शिकायतों सहित कुल 7 हजार 970 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 हजार 964 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है। सबसे अधिक पीएम आवास के 1 हजार 977 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवास प्लस 2.0 अंतर्गत सर्वे कर 1 हजार 469 हितग्राहियों का नया नाम जोड़ा गया है। इसके साथ ही 110 भूमि सुधार कार्य, 20 डबरी निर्माण की स्वीकृति और 25 नवीन जॉब कार्ड बनाए गए हैं। 116 नवीन राशन कार्ड प्रदान करने के साथ 61 नाम जोड़ने व काटने, 2 श्रम कार्ड, 142 महतारी वंदन योजना का नया पंजीयन, 31 पेंशन हेतु पंजीयन और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 23 नया पंजीयन किया गया है।

और भी

मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण,लाइसेंस और पंजीयन संबंधी कार्यों में आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।

लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध और सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय भवन के माध्यम से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

छह एकड़ भूमि में निर्मित इस परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन तथा पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए आरक्षित रखा गया है। भवन में 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ तथा सामान्य शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यालय को पूर्णतः सुविधायुक्त रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों में परिवहन सेवाओं की बड़ी मांग है, जिसे यह नया कार्यालय सुगमता से पूरा करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता और सेवा-सुलभता को बढ़ाना हमारी सरकार का सतत प्रयास है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  श्री अरुण साव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि  उपस्थित थे ।

और भी

दोकडा में जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ती स्थापना अनुष्ठान में शामिल होगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.....7 दिनों तक चलेंगे अनेकों धार्मिक आयोजन

जशपुरनगर :  नवमिर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ती स्थापना अनुष्ठान कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम दोकड़ा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में 21 मई 2025 को शामिल होगें। 
         दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात् नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना किया जा रहा है। इस दौरान 21 से 27 मई तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहॉ 21 मई से प्रतिदिन विशाल मीना बाजार का भी आयोजन होगा।
         आयोजित धार्मिक कार्यक्रम अनुसार 21 मई को दोपहर 2 बजे से मैनी नदी बगिया से मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा के साथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रांरभ होगा,साथ संध्या बेला में जी टीवी कलर टीवी फेम वैशाली रायकवार की टीम प्रस्तुति देंगे। 22 मई को सुबह 7 बजे से सूर्य पूजन, गौ पूजन, मंदिर प्रवेश, पार्श्व विग्रह, नेत्र उनिजन तथा रात्रि 8 बजे झारखंड के मशहूर गायक नागपुरी संगीत से समां बांधेंगे।23 मई को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन, शिखर कलश, एवं नीलचक्र स्थापना, पार्श्व विग्रह महास्नान एवं रात्रि ओडिशा के संबलपुर के टीम द्वारा बादी पाला का आयोजन किया जाएगा।24 मई को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन,एवं रात्रि ओडिशा  भुवनेश्वर के मशहूर गायक अरविंद मुदली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, 25 मई को श्री जगन्नाथ स्वामी जी, बलभ्रद्र जी, सुभद्रा जी का मंदिर प्रवेश एवं संध्या भव्य कलश यात्रा अधिवास तथा 26 मई को सुबह 8 बजे से अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन हरि नाम यज्ञ शुरू होगा,जिसमें ओडिशा,झारखंड, छत्तीसगढ़ के कीर्तन मंडली शामिल होकर प्रस्तुति देंगे।27 मई को प्रातः 8 बजे पूर्णाहूति, दधीभंजन एवं नगर भ्रमण जिसमें ओडिशा के कीर्तन मंडली द्वारा ओड़िसा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात् महाप्रसाद वितरण एवं समापन होगा। 
      श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के आयोजकों ने सभी भक्तोजनों को अत्यंत हर्ष के साथ आमंत्रित किया गया है।

और भी

अच्छा काम करने वाली सरकार जनता के बीच पहुंचने में नही करती है संकोच.....बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए किया है काम : सीएम श्री साय

रायपुर : सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि आज सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सरकार आपके गाँव में आई है। हमने बीते डेढ़ वर्षों में राज्य के लोगों के हित में कार्य किया है। जो सरकार अच्छा काम करती है उनकी ही हिम्मत होती है जनता के बीच जाने की। सुशासन तिहार एक तरह से हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से सरकार योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति भी जान रही है। 
   सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ आदिवासी ग्राम आमागोहन के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में हमारी सरकार बनी और डेढ़ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में लोकसभा,नगरीय निकाय,नगर पंचायत में हमारी सरकार बनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वादों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने दुर्ग और अम्बिकापुर में भी राज्यवासियों को 3-3 लाख पीएम आवास दिये। इसके अलावा पीएम जनमन आवास और नक्सल क्षेत्रों में आत्म समर्पित परिवारों को आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास प्लस में जिनका नाम है उनको भी आवास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों का वादा पूरा कर 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का निर्णय लिया। दो वर्ष से बकाया धान बोनस राशि भी दी। उन्होंने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वन्दन योजना की राशि उनके खाते में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला। जिनका नाम छूट गया है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है,आने वाले दिनों में छूटे हुए हितग्राहियों का नाम भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले हितग्राहियों के हित में निर्णय लेते हुए प्रति मानक बोरा की राशि 4 हजार से 5500 रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रामलला दर्शन योजना प्रारंभ कर हितग्राहियों को रामलला का दर्शन कराया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने बड़े-बुजुर्गों की इच्छाओं को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को प्रारंभ किया है। इस योजना से तीर्थ यात्रा के इच्छुक परिवार अन्य तीर्थ स्थल का लाभ उठा पाएंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ की है। इस योजना से सभी ग्राम पंचायत जुड़ेंगे और ग्रामीणों को गाँव में ही बैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र में किसी भी योजना के हितग्राहियों को राशि निकालने में सुविधा होगी। वही जाति, निवास सहित अन्य दस्तावेज भी मिल पाएंगे। अभी 1460 पंचायत में यह प्रारंभ की गई है। इससे ग्रामीणों को बैंक तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ कार्यवाही भी कर रही है।  उन्होंने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के साथ सरकार ने नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इससे कोई अधिकारी नामान्तरण के नाम पर किसी को घुमा नहीं पायेगा। एक घण्टे से कम समय में नामांतरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने वाली यह सरकार सुशासन की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सुर्यवंशी,कलेक्टर, एसपी आदि उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री ने बेलगहना में कॉलेज,आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक भवन की घोषणा की*

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमागोहन के समाधान शिविर में आई मांग को ध्यान रखकर बेलगहना में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने आमागोहन सहित आसपास के ग्रामों में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 33 केव्ही का विद्युत सब स्टेशन और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। 

समाधान शिविर में पहुँचे बिलासपुर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन लाल साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में शिविर का आयोजन कर आवेदन लिए गए। मुख्यमंत्री जी हर छोटे छोटे गाँव में जा रहे हैं। गाँव की समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है।  यह सौभाग्य है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत वे बिलासपुर जिले के अंतिम छोर के आदिवासी क्षेत्र के गाँव आमागोहन आये। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार बनने के कुछ दिनों के भीतर ही मोदी की गारंटी को पूरा किया गया है। अब वे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने गाँव-गांव जा रहे हैं। उन्होंने बेलगहना में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज,आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन सहित अन्य मांग भी रखी।
 

*शासन की योजनाओं से जीवन में आया बदलाव*

समाधान शिविर में पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, पीएम सम्मान निधि के किसानों ने योजना का लाभ उठाकर जीवन में आए बदलाव को बयां किया। पीएम आवास की हितग्राही छोटे लाल ने बताया कि पहले वे खपरैल वाले मिट्टी के घर में रहते थे। इससे साँप,बिच्छु का खतरा बना रहता था। अब पक्का मकान बनने से बारिश के दिनों में होने वाली समस्या दूर हो गई है। महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती विमला बाई पुरी ने बताया कि उन्हें मार्च 2024 से महतारी वन्दन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपनी नतनी वामिका पुरी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में किया है ताकि भविष्य में इस राशि का उपयोग पढ़ाई के लिए हो सके। पीएम जनमन अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही दिलेशरी खुसरो ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका आयुषमान कार्ड बना है। इससे 5 लाख तक का उपचार हो पायेगा। 

*दसवीं-बारहवीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित, दी शुभकामनाएं*

आमागोहन के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने 10वी-12वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दसवीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली महिमा पटेल, स्नेहा सेन, बारहवीं की वर्षा पाण्डेय को सम्मानित कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम आवास के हितग्राही छतौनी लाल,नरबदिया बाई,समरीत बाई को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने बिहान के महिला समूहों, सहकारिता, उद्यान,राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री को छात्र दीपिका और देवी सिंह खुसरो ने हाथ से बनाई मुख्यमंत्री की पोट्रेट भी भेंट की।

*2265 में 2212 आवेदन का किया गया निराकरण*

समाधान शिविर आमागोहन क्लस्टर में कुल 2265 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे से 2212 का निराकरण कर दिया गया है। इस क्लस्टर में 11 गाँव आमागोहन, सोनपुरी, तुलुप,नगोई, नवगांव सोनसाय,मोहली, खोंगसरा, डाँड़बछाली, टांटीधार, बिटकुली शामिल है।

और भी

सरकारी योजनाओं में लापरवाही और अनियमित्ता पर  मुख्यमंत्री का दिखा आज रौद्र रूप 


रायपुर :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आमतौर पर सरलता और सहजता के रूप में पहचाने जाते हैं,लेकिन जब बात सरकारी योजनाओं में लापरवाही या अनियमित्ता की आती है तो उनका रौद्र रूप भी देखने को मिलता है। आज ऐसा ही वाक्या गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम चुकतापानी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के अन्तर्गत आज आकस्मिक भ्रमण में चुकतापानी पहुंचे, महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल  लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बतायी।
मुख्यमंत्री ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने सब इंजिनियर से गांव में हैण्डपम्प की संख्या और जलजीवन मिशन के बारे में ग्रामवासियो से पूछा। सब इंजीनियर का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सरकारी काम है, कोई मजाक नहीं है। काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। उनका यह रूप देखकर वहां मौजूद सरकारी अमला सहम गया, जबकि ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका  समर्थन किया।

और भी

महुआ पेड़ के नीचे जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर,,,,,,काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो: मुख्यमंत्री

रायपुर :"सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना। यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी हो तो बताइए। "

ये कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जो सुशासन तिहार के दौरान अचानक ही जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीकॉप्टर देखते है बैगा बाहुल्य गांव में लोगों की भीड़ लग गई और अपने बीच में मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। 

बैगा समुदाय के ग्राम प्रमुख ने मुख्यमंत्री को गुलमोहर की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और बैगा ग्रामीण रैता बैगा ने तेंदू फल से भरी टोकरी देकर मुख्यमंत्री का गांव में आने के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को मुख्यमंत्री ने जमकर फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। श्री साय ने इस दौरान पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर पानी की बरबादी करने पर भी नाराजगी जाहिर की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब को आवास देने का सरकार अपना सबसे बड़ा वायदा पूरा कर रही है और इसी क्रम में चुकतीपानी में भी 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के बारे में महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि वो योजना के पैसों से स्व सहायता समूह बनाकर काम कर रही है और घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर उसे नजदीक के सभी मंडी में बेचकर आय अर्जित कर रही है। स्थानीय महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट में उगाई गई लाल भाजी को मुख्यमंत्री को भेंट भी किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर चुकतीपानी गांव के मिडिल स्कूल का मरम्मत करने की घोषणा की और साथ ही स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में उन्नयन करने की भी घोषणा की।

और भी