रायपुर में जवाबदेही की नई पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव की शिष्टाचार भेंट, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को लेकर हुई सार्थक चर्चा
02-Mar-2026 8:25:56 pm
1105
रायपुर, 2 मार्च 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
