ताजा खबरें


बड़ी खबर

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ उत्तराखंड,भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ यूसीसी लागू हुआ,महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा 

उत्तराखंड ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर इस बात की घोषणा की। इसके साथ ही उत्तराखंड, भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ यूसीसी लागू हुआ है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने की तारीख पहले से ही निर्धारित थी।

मुख्यमंत्री धामी ने पोर्टल लॉन्च के अवसर पर कहा, आज का दिन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। इस ड्राफ्ट को बनाने में टीम ने अथक परिश्रम किया है। हमने जनता से किया हुआ वादा पूरा किया है। यूसीसी किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं है, बल्कि इससे राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। यूसीसी से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और हलाला प्रथा, बहुविवाह और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून समाज में समानता लाएगा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित करेगा।

यूसीसी का उद्देश्य जाति, धर्म और लिंग के आधार पर व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित कानूनों में एकरूपता लाना है। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में यूसीसी को एक प्रमुख चुनावी वादा बनाया था। सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पहली कैबिनेट बैठक में ही यूसीसी के मसौदे को तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन को मंजूरी दे दी गई थी।

उत्तराखंड यूसीसी विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे जुड़े अन्य विषयों को नियंत्रित करेगा। इस संहिता में सभी धर्मों के पुरुषों और महिलाओं के लिए शादी की समान उम्र, तलाक के आधार और प्रक्रियाओं को निर्धारित किया गया है, जबकि बहुविवाह और हलाला जैसी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने लगभग डेढ़ वर्ष में विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत के आधार पर चार भागों में तैयार अपनी रिपोर्ट 2 फरवरी 2024 को राज्य सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी विधेयक पारित हुआ और एक महीने बाद, 12 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने भी इसे अपनी स्वीकृति दे दी।

और भी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत,केराडीह में प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो ने चलाया अभियान 

जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। 
       इसी कड़ी में आज कुनकुरी विकासखंड ग्राम पंचायत केराडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली एवं रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों को मतदान करने के लिए अपील की गई।

और भी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत,केराडीह में प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो ने चलाया अभियान 

जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। 
       इसी कड़ी में आज कुनकुरी विकासखंड ग्राम पंचायत केराडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली एवं रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों को मतदान करने के लिए अपील की गई।

और भी

कर्मचारियों के कार्यलय पहुचने पर रखी जा रही है नजर, कलेक्टोरेट कार्यालय में सीट बेल्ट और हेल्मेंट नहीं लगाने वाले कर्मचारियों को आज दी गई पहली समझाईश

जशपुर : राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों द्वारा वाहन चलाते समय हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने समस्त शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट और हेल्मेंट लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है।
        इसी आदेश के परिपालन में कलेक्टोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के आवगमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर नहीं आने वाले कर्मचारियों को आज समझाईश देने के साथ ही प्रतिदिन हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर आने के लिए कहा गया।

और भी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले में छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलकझांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलकझांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक

नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है। झांकी में जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य, और शिल्प की झलक ने देश-विदेश से आए दर्शकों को राज्य की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। साथ ही यह झांकी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है।

भारत पर्व 2025, जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां, सांस्कृतिक प्रदर्शन और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी ने 'देखो अपना देशÓ की थीम के तहत राज्य के सांस्कृतिक गौरव और परंपराओं को देश और दुनिया के सामने पेश किया है।

यह आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुला है। निशुल्क प्रवेश के साथ, यह पर्व लोगों को भारत की सांस्कृतिक विविधता,पारंपरिक धरोहर, और आधुनिक विकास का अनुभव करने का अनोखा अवसर प्रदान करता है।

लाल किले के प्रांगण में छत्तीसगढ़ की झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। यह झांकी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है।

और भी

माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी माता सरस्वती प्रकट हुई थी। वीणावादिनी का उक्त पर्व छोटे बच्चों के स्लेट पट्टी में अक्षर ज्ञान प्रारंभ कर लिखित रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी उत्सव का विशेष महत्व है। विद्या एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना से व्यक्ति को कला, संगीत, वाद्ययंत्र का ज्ञान तो होता ही है, इसके साथ ही नई फसल आने के अवसर पर उक्त महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।  प्रदेश में इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा मां वीणावादिनी की पूजा के उपरांत गीत, संगीत, नृत्य नाटिका एवं भक्ति गीतों का आयोजन जगह जगह किया जाएगा। 

और भी

समर्पित बालिका गृह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, हेमा शर्मा ने किया ध्वजारोहण 

जशपुर : समर्पित बालिका गृह जशपुर में देश की एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतीक 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पूरे देशभक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। 
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समर्पित बालिका गृह में माननीय बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती हेमा शर्मा  के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्र गान उपरांत  बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा मनमोहक संस्कृत कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया ।  इस अवसर पर श्रीमती हेमा शर्मा ने कहा कि यह काफ़ी गर्व की बात है कि आज पूरे देश में  वाँ गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है । आज हम इस देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद कर  नमन करते है । 
इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अर्चना अग्रवाल , बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती मनीषा छाबड़ा, काउंसलर श्रीमती बिमता ठाकुर, बाल कल्याण अधिकारी लाजवंती सिंह ,काजल,सीमा, श्रद्धा ,रानी,अन्य सभी स्टाफ और बालिकाएं शामिल हुए ।बालिकाओं  के द्वारा भाषण,कविता, नृत्य और बहुत से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।

और भी

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा गया है दो मिनट का मौन धारण

जशपुरनगर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है। इस दिवस को मानाये जाने हेतु भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा स्थायी अनुदेश निर्धारित किये गये है। दिये गये निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

और भी

जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम के तहत नगर पंचायतों के वार्डों में ईवीएम का प्रदर्शन करके लोगों मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक 

जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार नगर पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
       इसी कड़ी में नगर पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय और सभी वार्ड में  ईवीएम का  प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा और मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है ।

और भी

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में रोहित व्यास ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,संविधान की उद्देशिका की पूर्ति हमारा लक्ष्य: कलेक्टर श्री व्यास

गणतंत्र
 
 जशपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। 
    इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि संविधान की जो उद्देशिका है वह हम सबका लक्ष्य है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम जो भी काम करे उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें, यही हमारा राष्ट्रसेवा है। अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या से हमे स्वतंत्रता मिली और भारत का संविधान बना। संविधान की जो मंशा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिम्मेदारी से किया गया हर कार्य संविधान की मंशा को पूरा करने के समान है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में  कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में जो कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। उसे ध्यान में रखकर जनता को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
       इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

और भी

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: नगरीय एवं पंचयात चुनाव में लेनी होगी अनुमति,रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रहेगा पूर्ण रोक

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के तहत आदेश जारी करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावशील रहेगा।

राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग शांति और जनजीवन को बाधित करता है। वाहनों और स्थायी मंचों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से विद्यार्थियों, रोगियों और वृद्धजनों को विशेष रूप से असुविधा होती है। इस कारण लाउडस्पीकर का विवेकपूर्ण और निर्धारित समय के भीतर उपयोग आवश्यक है।

चुनाव प्रचार हेतु प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा। उपयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी से लिखित पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, बैंकों, पोस्ट ऑफिस और दूरभाष केंद्रों से 200 मीटर की दूरी के भीतर लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रचार के लिए उपयोग किए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र मध्यम आवाज के होंगे, ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और भी

*इस महासभा की अनूठी घोषणा,तीन बच्चे पैदा करने पर चांदी और चार पर मिलेगी सोना,साथ ही माताओं को दिया जाएगा पौष्टिक आहार* -

गाजियाबाद में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने एक अनूठी घोषणा की है जिसके तहत समाज के लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महासभा ने घोषणा की है कि जो परिवार तीन बच्चों को जन्म देंगे उन्हें रजत पदक और चार बच्चों को जन्म देने वाले परिवारों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

महासभा के पीठाधीश्वर बीके शर्मा हनुमान ने इस पहल के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि ब्राह्मणों की संख्या लगातार कम हो रही है और सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा, जिसमें गेहं का आटा, गोंद,मखाने, सूखा नारियल का बुरादा, काजू, बादाम, सोंठ, अजवाइन, देसी घी, गुड़ और खरबूजे की गिरी जैसी सामग्रियां शामिल होंगी।

इस घोषणा के दौरान महासभा के संस्थापक उपाध्यक्ष पं. आरसी शर्मा, विनीत कुमार शर्मा, योगेश दत्त गौड़, लोकेश कौशिक, बृजकिशोर शर्मा और जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने परिवार के महत्व पर जोर देते हुए भारत में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की थी। भागवत ने कहा था कि यदि समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत से नीचे गिरती है, तो समाज को नष्ट करने के लिए किसी बाहरी शक्ति की आवश्यकता नहीं होगी, वह स्वयं ही नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया था।एजेंसी

और भी

चुनाव के अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू,राज्य के दोनों प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर गंभीर मंथन जारी

नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच राज्य के दोनों प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर गंभीर मंथन का दौर चल रहा है। इधर सत्तासीन भाजपा पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर भी बैठकों का दौर चल रहा है। प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन को भी बुलाया गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होनी है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत पार्टी के तमाम दिगग्ज शामिल होंगे। इस बैठक में महापौर प्रत्याशियों ने नामों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी। प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी। संभाग द्वारा भेजे गए पैनल से प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। ऐसी अटकलें है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी है।

और भी

पटवारियों की हड़ताल आज हो गई समाप्त,राजस्व संबंधित कामों में आएगी अब तेजी 

रायपुर : ऑनलाइन कामों में आ रही परेशानियों को लेकर जारी पटवारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है। पटवारियों ने आदर्श आचार संहिता और लोगों के कामों को देखते हुए अपनी हड़ताल खत्म करते हुए आज से ऑनलाइन काम फिर शुरू करने की बात कही है। बता दें कि शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग का बहिष्कार किया था तथा 16 दिसंबर से प्रदेशभर के पटवारी सभी वाट्सएप गुरप का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गये थे।

इस संबंध में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि हड़ताल को लेकर पटवारियों से चर्चा लगातार जारी थी। और पटवारियों ने आम जनता के हित में उचित निर्णय लिया है। अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कामों में तेजी आएगी।

और भी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों  को दिलाई  मतदान की शपथ

मतदान शपथ

जशपुरनगर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 24 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ लिया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि "हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
   उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा जारी  निर्देशानुसार प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 25 जनवरी 2025 को " पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे लिये जाने हेतु निर्देश जारी किए गए थे। जारी निर्देशानुसार जिन राज्यों में शनिवार अवकाश रहता है, वहाँ 24 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे “राष्ट्रीय मतदाता दिवस" का शपथ ग्रहण किया जाना था। उक्त निर्देश के परिपालन में  “राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर आज 24 जनवरी को  जिले के शासकीय कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
      इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ  लिया।

और भी

शासकीय एन.ई.एस. महाविद्यालय में होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर होगें शामिल

 

जशपुर : 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में किया जा रहा है। जिसमें नये मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया जाएगा। 
         राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्री जनार्दन खरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। समारोह एन.ई.एस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.आर. बैरागी के अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। 
           कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है।

और भी

शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा कर ले जाने वाला आरोपी गिरप्तार,जशपुर पुलिस आपरेशन मुस्कान के तहत महाराष्ट से ढूंढ कर परिजन को सौंपा

*

जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान) के मार्गदर्शन  में जशपुर पुलिस  द्वारा आपरेशन मुस्कान के जारी दिनांक 1 जनवरी 2025 से  लगातार सक्रिय मुखबीर तंत्र व टेक्निकल टीम की मदद से राज्य  तथा राज्य के बाहर जाकर गुम बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है, जिसमें जशपुर पुलिस  को सफलता भी मिल रही है,। जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत् अब तक 18 से अधिक गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।
             इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस द्वारा  एक और नाबालिक बच्ची को , इस्लामपुर जिला सांगली (महाराष्ट्र) से ढूंढ कर वापस लाकर दिनांक 23.01.2025 को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

       उक्त मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.12.2024 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 15 नवंबर 2024 को सुबह से अपने खेत में धान कटाई का काम कर रहा था, शाम को घर वापस आने पर उसकी मां ने बताया कि कि उसकी नाबालिक बहन घर में किसी को बिना बताए कहीं चली गई है, जिस पर प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिक बहन की बारे में आस पास रिश्तेदारों में पता साजी की गई, कहीं पता नहीं चला। उसे संदेह है कि उसकी नाबालिक बहन को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है।
             उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 137(2),87,64,(2m,) तथा 4,6 पास्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
             विवेचना दौरान पुलिस लगातार नाबालिक बालिका की पता तलाश कर रही थी। इसी दौरान सक्रीय मुखबीर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से नाबालिक बालिका के इस्लामपुर, जिला सांगली (महाराष्ट्र) में होना पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में एक पुलिस टीम, इस्लामपुर जिला सांगली (महाराष्ट्र) जाकर नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया, व आरोपी नीरज कुमार साह पिता शिव बहादुर साह , उम्र 21 वर्ष निवासी थाना जलालपुर जिला छपरा सारन (बिहार) को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी नीरज कुमार साह, नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया था, व इस्लामपुर जिला सांगली (महाराष्ट्र) में अपने साथ रखा था, इस दौरान उसके द्वारा नाबालिक का दैहिक शोषण भी किया गया है।
              पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी नीरज कुमार साह को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
        नाबालिक बालिका की पता साजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश पुरैना, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी बाई व आरक्षक इमानुएल लकड़ा की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।

और भी

कांसाबेल के नए मंडल अध्यक्ष बनने पर आधी रात तक चलता रहा बधाईयों का सिलसिला


नारायणपुर - कांसाबेल के नवनियुक्त भाजपा मंडल में जन जन के लोकप्रिय सुदाम पंडा जी का चयन प्रदेश कमेटी की ओर से किया गया और गुरुवार को मंडल की बैठक में सुदाम पंडा जी को मंडल का कार्यभार  सौंपा गया। उसके पश्चात देर रात तक अगल बगल गांव गांव से लोगों के आने का सिलसिला लगातार चलता रहा और बधाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचें। 
    ज्ञात है सुदाम पंडा जी लंबे समय से भाजपा संगठन के कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन के लिए तेज तर्रारी से काम करते रहे हैं मंडल के सभी गांव के लोगो से उनका आत्मीय संबंध है और संगठन के जिला एवं प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने भी उनके संगठन के प्रति उनकी कर्मठता को देखकर ही उन पर भरोसा जताया। 
कांसाबेल के जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय जी से एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी से भी सुदाम पंडा जी ने मिलकर उनका आभार व्यक्त किया एवं सुदाम पंडा जी ने कहा कि मैं शुरु से ही सालिक एवं सुनील भैया का चहेता रहा हूं और 
 उन्होने हमेशा मुझे संगठन में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही मैं मुझे आज मंडल का दायित्व मिला है।
अध्यक्ष का नाम तय होने बाद सुदाम पंडा जी पहुंचे रायपुर सी एम हाऊस एवं वहां पहुंच कर हमारे प्रदेश मुखिया श्री विष्णु देव साय जी एवं धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी से मुलाकात की एवं आशिर्वाद लिया एवं आभार व्यक्त किया।

और भी