ताजा खबरें


बड़ी खबर

कमिश्नर सरगुजा संभाग की बड़ी कार्रवाई : शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं के कारण बीईओ निलंबित

रायपुर, : सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य शासन के निर्देशानुसार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के दौरान बरती गई अनियमितताओं के चलते की गई है। जारी आदेश के अनुसार, श्री जायसवाल पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में हेरफेर करने, विषयों की गलत जानकारी देने और चक्रिय नियमों का पालन न करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

आदेश में तीन प्रमुख अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है जिस में माध्यमिक शाला लेदरी में वरिष्ठता क्रम में आगे होने के बावजूद श्रीमती गुंजन शर्मा को अतिशेष घोषित किया गया। इसी तरह प्राथमिक शाला चिमटीमार में नियुक्ति तिथि के आधार पर श्रीमती अर्णिमा जायसवाल को अतिशेष माना जाना चाहिए था, किंतु इसके विपरीत श्रीमती संध्या सिंह को अतिशेष सूची में रखा गया। माध्यमिक शाला साल्ही में शिक्षक श्री सूर्यकांत जोशी के विषय की गलत जानकारी दी गई और विषय चक्र का पालन नहीं किया गया।

आयुक्त सरगुजा ने इसे कर्तव्य में लापरवाही और स्वैच्छाचारिता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलम्बन की कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि में श्री जायसवाल का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है।

और भी

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री रहेंगे शामिल......जिला पंचायत सीईओ ने योग दिवस के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

जशपुर  : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों को विस्तार से समीक्षा किए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को जशपुर में राज्यस्तरीय योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं 

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर योगा मेट, पानी, माईक  साउंड सिस्टम,बिजली, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। योगाभ्यास सभी विकास खंडों में आयोजित करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम के प्रगति की भी समीक्षा किए और जिन शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा है वहां लगवाने के निर्देश दिए हैं।

अपर कलेक्टर ने बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति के संबंध में जानकारी दी जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे
 
न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है 
तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे। परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। 

पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे। जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा।

स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा।

और भी

कभी थे शिक्षक विहीन स्कूल, अब युक्तियुक्तकरण के बाद 15 शिक्षक विहीन स्कूल में 34 शिक्षक हुए पदस्थ

 जशपुरनगर, / जिले में कभी शिक्षक विहीन रहे स्कूल अब शिक्षा की रोशनी से जगमगाने लगेंगे। युक्तियुक्तकरण के पूर्व जिले में 15 शिक्षक विहीन स्कूल थे। इसमें प्राथमिक शाला की संख्या 14 और हाई स्कूल की संख्या 01 थी। युक्तियुक्तकरण के उपरांत इन 14 प्राथमिक शाला में 28 और 01 हाई स्कूल में 06 शिक्षकों को दर्ज संख्या के मान से पदस्थ कर दिया गया है। 
   इसी तरह युक्तियुक्तकरण के पूर्व एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला की संख्या 262 थी। युक्तियुक्तकरण के बाद 262 शिक्षकों को दर्ज संख्या के मान से पदस्थ कर दिया गया है। जिले में अब शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों की संख्या शून्य हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के लिए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। 
      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसको ध्यान में रखकर शालाओं और शिक्षकों का तर्कसंगत समायोजन किया जा रहा है। जहां जरूरत ज्यादा है, वहां शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को, जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीक के अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर मिल सके। युक्तियुक्तकरण से शिक्षा का स्तर सुधरेगा और हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त और संतुलित बनाएगी।   
      छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और प्रभावशाली प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल से दूरस्थ, आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता का नया संतुलन कायम होगा।

और भी

शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद श्री गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लगातार हो रही सुरक्षाबलों की सफल कार्रवाइयों से नक्सली बौखलाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीद श्री गिरपुंजे की वीरता और देशभक्ति को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, शहीद के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

और भी

CG Big Breaking : शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे का आज होगा अंतिम संस्कार..बुधवार को है उनके बेटी का जन्मदिन..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/सुकमा। सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे।

दरअसल, आज यानी मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है।

फिलहाल, नक्सलियों ने आज यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खदान में एक JCB में आग लगा दी थी। खबर के बाद एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान वह खदान में जली हुई JCB के पास गए। जैसे ही वह मशीन के पास पहुंचे। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में तीनों पुलिस अधिकारी आ गए। घायल टीआई सोनल ग्वाला बिलासपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। उनकी 2 जुड़वां बेटी भी हैं।

और भी

ब्रेकिंग न्यूज : शासन द्वारा द्वारा निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली के मामले में कुरडेग के प्रभारी प्राचार्य तरसियुस निलंबित 

जशपुर / सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी प्राचार्य को किया निलंबित ,दिनांक 26.05.2025 अनुसार श्री तरसियुस तिग्गा, प्रभारी प्राचार्य, मूल पद व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. कुरडेग, विकास खण्ड बगीचा जिला जशपुर के विरूद्ध कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों से शासन द्वारा द्वारा निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली की जाँच विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा से कराया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा जिला जशपुर के जॉच प्रतिवेदन  2024-25 दिनांक 18.08.2024 अनुसार श्री तिग्गा द्वारा कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली करना प्रथम दृष्टया प्रमाणित होना पाया गया है।

श्री तिग्गा अपने पदीय दायित्वों के प्रति सनिष्ठ नहीं रहते हुए उनके द्वारा लापरवाही बरता गया है, जो स्वैच्छाचारिता का द्योतक है। श्री तिग्गा का उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। अतएव पूर्ण विचारोपरान्त श्री तरसियुस तिग्गा, प्रभारी प्राचार्य, मूल पद व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. कुरडेग, विकास खण्ड बगीचा जिला जशपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। श्री तिग्गा का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर नियत किया जाता है।

और भी

सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक

रायपुर, :  प्रदेश में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय काउंसिलिंग की कार्यवाही एससीईआरटी परिसर शंकर नगर रायपुर में 17 जून से 26 जून तक की जाएगी। काउंसिलिंग के पश्चात अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी करना तथा दस्तावेजों का सत्यापन का काम जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 25 जून से 4 जुलाई तक किया जाएगा। बीएड अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर संबंधित शालाओं में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काउंसिलिंग के लिए 29 जिलों के 103 विकासखण्डों की 1520 शालाओं से 2621 रिक्त पद लिए गए हैं। इनमें दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर एवं जांचा-जांजगीर जिले को शामिल नहीं किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सेजेस शामिल होने के कारण सेजेस विद्यालयों को भी शामिल किय गया है। गौरतलब है कि बीएड अथ्यर्भियों के प्रकरण पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा अनुसार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग, अधिसूचित विकासखण्डों तथा इससे संलग्न निकट के विकासखण्ड एवं राज्य के सीमावर्ती विकासखण्डों में स्थित शालाओं की रिक्तियों को शामिल किया गया है। संलग्न विकासखण्डों को शामिल करते समय यह ध्यान रखा गया है कि वे मुख्यालय से दूर हो एवं वहाँ शिक्षकों की उपलब्धता कम हो।

यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उन्हें सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का निर्णय लिया गया था। हटाये गए बी.एड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित करने तथा समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर करने इसी प्रकार कला/विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने हेतु 3 वर्ष की अनुमति देने का निर्णय लिया गया था। साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एस.सी.ई.आर.टी. के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण देने और अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का सृजन करने का निर्णय लिया गया था। 

काउंसिलिंग के लिए समय-सारिणी
 
काउंसिलिंग प्रविधि की सूचना का प्रकाशन 13 जून को होगा। तिथिवार काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं पदांकन हेतु शालाओं की सूची का प्रकाशन 16 जून, ओपन काउंसिलिंग की अवधि 17 जून से 26 जून, जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा नियुक्ति आदेश जारी करने की तिथि 25 जून से 04 जुलाई, अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर शालाओं में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

और भी

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,उनके बताए मार्ग पर चलने लिया संकल्प


जशपुर : भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि पर मुंडा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत शामिल हुई,यहां भगवान विधि विधान से भगवान बिरसा मुंडा का पूजा अर्चना कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
ज्ञात हो कि जशपुर के भागलपुर में मुंडा समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।इस कार्यक्रम में जशपुर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में जबकि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री योगेश बापट,नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंकर राम बरला,महेंद्र कुमार मुंडा,श्रीमती रीना बरला,आशुतोष राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज के रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना कर किया गया।जिसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भगवान बिरसा मुंडा के बातों का अनुशरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने अपील किया।

और भी

शिक्षक साझा मंच की कल सभी 33 जिलों में रैली एवं ज्ञापन ....युक्त-युक्तिकरण में हुई व्यापक धांधली, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को लेकर अधिकारियों की खोलेंगे पोल....

रायपुर /  कल 10 जून को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ द्वारा युक्त-युक्तिकरण में हुए व्यापक धांधली, भ्रष्टाचार एवं अनियमिता के कारण युक्त-युक्तिकरण की पूरी प्रक्रिया को रद्द करने सहित भ्रष्टाचार में लिप्त दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के द्वारा पोल खोल रैली निकाली जाएगी।
           साझा मंच के प्रदेश संचालक केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी एवं जाकेश साहू ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा युक्त युक्तिकरण के नाम पर 2008 के सेटअप के विपरीत स्कूलों में शिक्षकों की संख्या को कम की गई है। राज्य के अनेक स्कूलों को दर्ज संख्या कम होने के नाम पर बंद किया गया है। प्रदेश भर में लगभग 50,000 से अधिक शिक्षकों की संख्या एक झटके में कम कर दी गई है। इससे शिक्षा गुणवत्ता तो पूरी तरह प्रभावित होगी साथ ही स्कूल चलाना मुश्किल हो जाएगा।
          शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संचालकद्वय भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे एवं अनिल कुमार टोप्पो ने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि युक्तिकरण में व्यापक और बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। 
            सभी 146 विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारियों एवं 33 जिले के जिला शिक्षाधिकारियों के द्वारा युक्त-युक्तिकरण के कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। युक्त युक्तिकरण के पूर्व नियमानुसार रिक्त स्थानों की सूची का प्रकाशन किसी भी जिले में सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया। वरिष्ठता सूची का प्रशासन भी नहीं किया गया।
         अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी ही नहीं की गई। काउंसलिंग के लिए संबंधित शिक्षकों को तुरंत तुरंत फोन कर बुलाया गया। कई स्कूल ऐसे थे जहां से अतिशेष शिक्षक निकाला गया, लेकिन वहां फिर से दूसरे शिक्षक की प्रतिस्थापन कर दी गई।
        महिला एवं विकलांग शिक्षकों को वरीयता क्रम पर बुलाया ही नहीं गया। नियमानुसार महिला एवं विकलांग शिक्षकों को काउंसलिंग में पहले बुलाया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अपने खास और चहेतों को पैसे के लेनदेन कर मनचाहा जगह दे दिया गया, जिनका कोई अप्रोच या जान पहचान नहीं था उसे 100 से 150 किलोमीटर दूर तक फेंक दिया गया। इन सारे मुद्दों पर शिक्षक साझा मंच द्वारा पूरे दस्तावेजी सबूत के साथ पोल खोल रैली सभी 33 जिला मुख्यालय में निकाली जाएगी।
       पोल खोल रैली संबंधित जिले के निवासी प्रदेश संचालको के मार्गदर्शन एवं सभी जिलासंचालको के सामूहिक नेतृत्व में निकाला जाएगा। एक निश्चित स्थान में एकत्रित होकर सभी शिक्षक रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए संबंधित जिला कलेक्ट्रेड तक रैली निकालेंगे और जिला कलेक्टर को अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
          अतः शिक्षक साझा मंच ने प्रदेशभर के सभी शिक्षक साथियों से कल के रैली एवं ज्ञापन के लिए अपने अपने जिला मुख्यालयों में सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

और भी

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी श्री गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया....अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात की

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी शहीद श्री गिरपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा के कोंटा में हुई नक्सल घटना के मद्देनजर अपना राजनांदगांव का प्रस्तावित दौरा स्थगित करते हुए मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में इस घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली और नक्सल ऑपरेशन्स की समीक्षा की। उन्होंने घायल जवानों को त्वरित रूप से समुचित इलाज उपलब्ध कराने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायल जवानों से उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने चिकित्सकों को निर्देशित किया।

और भी

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित:आईआईएम में दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमी ले रहे हैं प्रशिक्षण

रायपुर / छत्तीसगढ़ में खनिज, वन सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके फलस्वरूप कृषि के साथ-साथ उद्योग-धंधों सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी मौजूदा क्षमताओं का सही ढंग से उपयोग कर प्रदेश और देश के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विगत दिवस नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में दंतेवाड़ा के नवोदित उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के 50 युवाओं का एक बैच देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम में उद्यमिता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कैरियर निर्माण एवं जीवन संवारने में अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब कोई युवा उद्यमी अपने सपनों को साकार करता है, तो वह अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसर का द्वार खोलता है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आप सभी बस्तर क्षेत्र से हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आज बस्तर को सबसे संभावनाओं वाला क्षेत्र माना जा रहा है। प्रशिक्षण में आपने उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीख ली हैं। अब उन्हें लागू कर अपने उद्यम को आरंभ कीजिए। शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र के साथ-साथ उद्योगों के विकास के लिए भी अनुकूल वातावरण है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम निरंतर नवाचार, अनुसंधान तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हमने ‘नई औद्योगिक नीति 2024-30’ लागू की है। इस नीति का मूल मंत्र है: “न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन।” इसके तहत उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘सिंगल विंडो 2.0’ व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से सभी आवश्यक क्लीयरेंस सुलभता से प्रदान किए जा रहे हैं। नई औद्योगिक नीति में प्रदेश के पिछड़े माने जाने वाले बस्तर और सरगुजा अंचल को सर्वाधिक निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, ताकि उनका त्वरित विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत बस्तर में उद्योग स्थापित करने पर विशेष अनुदान का प्रावधान किया गया है। बस्तर के विकास का रोडमैप भी गत माह तैयार किया गया है, जिसमें कृषि, वनोपज आधारित व्यवसाय और पर्यटन सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। बस्तर की कनेक्टिविटी अब उत्कृष्ट हो गई है, जिससे उद्यमियों के उत्पाद देश भर के बाजारों तक आसानी से पहुँच सकें। सड़कों के सशक्त जाल के माध्यम से विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान युवा अत्यंत उत्साहित नजर आए और उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर बड़े बचेली से श्री चंद्रकुमार साहू, किरंदुल-बैलाडीला से श्री अभिषेक गुप्ता, बचेली से श्री अनिरुद्ध कुमार, बीजापुर से श्री तेजस्व कुमार एवं श्री नीलम पांडे, बचेली से कु. शिल्पा कुमारी तथा दंतेवाड़ा से श्री राकेश यादव सहित कुल 50 युवा उद्यमी उपस्थित थे।

और भी

पहले आने जाने के लिए दूसरों का लेना पड़ता था सहारा....ट्राईसाइकिल मिलने से अब सुरजनराम को  जाने में हो रही है आसानी 

जशपुर / समाज कल्याण विभाग के निःशुल्क ट्राईसाइकिल का लाभ लेकर जशपुर विकास खंड के ग्राम हर्राडीपा निवास सूरजनराम को अब कही भी आने जाने में आसानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि पहले आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ता था ट्राई साइकिल मिलने के बाद स्वयं आत्मनिर्भर बन गए हैं।  

उन्होंने बताया कि उनका राशनकार्ड बन गया है और प्रत्येक माह राशन मिलता है। उनका आयुष्मान कार्ड   भी बन गया है। और दिव्यांग पेंशन का भी लाभ मिल रहा है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए ट्राईसाइकिल बहुत उपयोगी और सहायक होता है। व्यक्ति अपने दैनिक कार्य जैसे स्कूल जाना, कार्यालय‌  बाजार के कार्य को आसानी से कर लेता है और समाजिक कार्यक्रम में भी शामिल हो जाता है।

सायकल चलाने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। व्यक्ति का आत्मनिर्भरता के साथ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ता है।

व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार हाथ वाला ट्राई साइकिल बैटरी वाला ट्राईसायकल और तीन पहिया वाला ट्राईसायकल चलाकर अपना काम आसानी से कर सकता है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर  जताया गहरा शोक

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

और भी

ऑपरेशन आघात -  शराब कोचिया से 6 हजार से अधिक कीमत का अवैध अंग्रेजी शराब जप्त वन्ही छेड़छाड़ का फरार आरोपी हेमंत यादव को भी पुलिस ने धर दबोचा,

जशपुर :   जशपुर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। ऑपरेशन आघात के तहत शराब कोचिया गोविंद वैष्णव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, इसके साथ छेड़छाड़ के फरार आरोपी को भी रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना पत्थलगांव को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तमता नाकापारा का गोविन्द वैष्णव अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से 02 बैग में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने तमता नाकापारा बस्ती तरफ जा रहा है तथा ग्राहकों की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक विनीत पाण्डेय के हमराह आरक्षक 543 अजय खेस्स, आरक्षक 169 पवन पैंकरा, महिला आरक्षक 771 सीमा पैंकरा के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए, मुखबिर के बताये स्थान गोविन्द वैष्णव के घर के सामने जाकर रेड कार्यवाही किया जो आरोपी गोविन्द वैष्णव के कब्जे से अंग्रेजी शराब एक काला रंग का बैग में Simba वियर 12 नग, एक नीला रंग की बैग में। con premium whisky 14 नग, Silver knight whisky 05 नग, Bagpiper whisky 05 नग कुल 12 लीटर 120 ml कुल कीमती 6080 रुपये का मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी गोविन्द वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी तमता नाकापारा थाना पत्थलगांव का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाया जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनीत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 147 चन्द्र विजय साय, आरक्षक 543, 169 पवन पैंकरा, महिला आरक्षक 771 सीमा पैंकरा का योगदान रहा है।
                 पत्थलगांव के दूसरे प्रकरण में पीड़ित आदिवासी युवती पथलगाव के एक शो रूम में काम करती थी, वह दिनांक 27.04.2025 के रात्रि 10:30 बजे अपने किराये के रूम में थी उसी समय महुवाटिककरा पत्थलगांव का हेमन्त यादव उम्र  22 वर्ष प्रार्थिया के किराये के रूम में जबरन अंदर घुस गया और गंदी नियत से प्रार्थिया का हाथ पकड लिया और छेड़छाड़ किया। इस पर आरोपी हेमन्त यादव के विरूद्ध अपराध कमांक 89/2025 धारा 74, 331 (5),351 (2), 115 (2) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                          विवेचना दौरान पीड़िता अनुसूचित जनजाति वर्ग के होने तथा आरोपी हेमन्त यादव के अन्य पिछड़ा वर्ग के होने पर आरोपी के विरूद्ध अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3 (ii) (v) (A), 3(i) (ब) (i) (ii) परिलक्षित होने पर दिनाँक 04.05.2025 को जोडी गई।
आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसे सायबर सेल की मदद से थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से दिनांक 09.06.2025 को अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में SDOP पत्थलगांव श्री धुर्वेस कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, प्र०आर० 184 परमजीत सिंह, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 558 तुलसीदास रात्रे एवं सायबर सेल से अनिल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।            
                  सिटी कोतवाली जशपुर के प्रकरण में प्रार्थी शराफत कुरेशी उम्र 47 साल निवासी डीपाटोली ने दिनाँक 08.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दुकानदारी का काम करता है, प्रतिदिन की भांति यह दिनांक 07/06/2025 को रात करीब 08/00 बजे अपना गल्ला दुकान बंद करके घर चला गया था, दूसरे दिन सुबह 09/00 बजे अपने दुकान पर आया तो देखा कि इसके दुकान के सामने लगा 02 नग CCTV कैमरा CB प्लस कंपनी का नही था उसी तरह मेरे बगल में संदीप गुप्ता के दुकान के सामने लगा 02 नग CCTV कैमरा, रबुल हक के दुकान का दो नग CCTV कैमरा नही था एवं अमित जैन के दुकान का जियो फाईबर केबल का तार को काट दिया है, अज्ञात चोर द्वारा CCTV कैमरा चोरी कर ले जाने के कारण CCTV का डीव्हीआर रिकार्डिंग चेक करने पर रात्रि करीब 12/30 बजे डीपाटोल के सुमित विश्वकर्मा व राज विश्वकर्मा दोनो भाई CCTV कैमरा चोरी करते हुये वीडियो रिकार्ड में दर्ज हो गया,जिनके हुलिया देखकर पहचान गये कि उक्त CCTV कैमरा को दोनो भाईयो के द्वारा मिलकर चोरी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
                 विवेचना दौरान उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 03 नग CCTV कैमरा जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीष तिवारी, स.उ.नि. एस. एन. पाल, आर. शोभनाथ सिंह एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा है।

और भी

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग सहित विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

और भी

CG Breaking : अनियंत्रित होकर पलटा डीजल से भरा टैंकर..बाल्टी-ड्रम लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दरहोरा गांव के पास रविवार की शाम डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हजारों लीटर डीजल सड़क और खेतों में फैल गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोग बाल्टी, ड्रम, मग्गे जो हाथ लगा उससे डीजल इकट्ठा करने में जुट गए।

वहीं, टैंकर (नंबर RJ 04 GD 0311) उत्तर प्रदेश से डीजल लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। दरहोरा के पास मोड़ पर रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जो सड़क के साथ-साथ सूखे खेतों में भी बह गया।

पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

दरअसल, सूचना पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने की आशंका को देखते हुए भीड़ को हटाने की कोशिश की। हालांकि तब तक लोग डीजल भरकर अपने-अपने घरों को रवाना हो चुके थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, टैंकर में लोड हजारों लीटर डीजल बह जाने से कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और टैंकर को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, ग्रामीणों की जान जोखिम में डालकर डीजल लूटने की हरकत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ऐसे हादसों के वक्त जागरूकता और सुरक्षा को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जाती।

और भी

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में किया मौलश्री के पौधे का रोपण

रायपुर 08 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त श्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम , खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी ने भी मौलश्री का पौधा लगाया।

*मौलश्री वृक्ष की विशेषताएँ*

मौलश्री एक सुगंधित फूलों वाला वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है जो सामान्यतः 10-15 मीटर तक ऊँचा होता है।
इस के फूल छोटे, सफेद या हल्के पीले रंग के, अत्यंत सुगंधित होते हैं। रात के समय इनकी महक और भी तेज होती है। मौलश्री वृक्ष के औषधीय गुण भी होते हैं और इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे मंदिरों के आसपास और घरों के आंगन में लगाया जाता रहा है।

और भी

आईआईएम रायपुर के चिंतन शिविर में मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां....नीति-निर्माण का सशक्त मंच : मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘चिंतन शिविर 2.0’ जैसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंत्रीगणों को सुशासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुर सीखने का अवसर मिलता है।

आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण शामिल हुए। इस सत्र में ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’, ‘दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति’, ‘सुशासन’ और ‘राष्ट्र निर्माण’ जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व एवं दूरदर्शी शासन’ विषय पर अपने व्याख्यान में भगवद्गीता के श्लोकों के माध्यम से निष्काम कर्म और नैतिक प्रशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्य केवल फल की आशा से नहीं, बल्कि उसके सही होने के कारण किया जाना चाहिए।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने ‘संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा, “भारत की एकता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी है। राष्ट्र निर्माण केवल नीतियों या संसाधनों से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों से संभव है।” उन्होंने अंत्योदय के महत्व पर बल देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सुशासन की प्राथमिकता बताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि चिंतन शिविर जैसे आयोजन शासन को नई दिशा और ऊर्जा देते हैं। उन्होंने दोनों विशेषज्ञ वक्ताओं के विचारों को अत्यंत प्रेरणादायक और नीति-निर्माण के लिए उपयोगी बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव श्री रजत बंसल, भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री राम काकाणी और सभी मंत्रीगण उपस्थित थे।

और भी