ताजा खबरें


बड़ी खबर

लड़कियों की चलते राह पर करता था छेड़छाड़, मनचले की आई सामत....पुलिस ने सिखाया सबक,एक आरोपी को भेजा जेल ,दूसरा फरार शीघ्र जल्द करेगी पुलिस गिरप्तार  

जशपुर 01 सितम्बर 2025 :  थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक पीड़ित प्रार्थिया ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था,कि दिनांक 31.08.25 की शाम 06.00 बजे, वह अपनी बहन व सहेलियों के साथ पत्थलगांव  स्थित,कॉफी हाउस जा रही थी, इसी दौरान अंबिकापुर रोड में आरोपी हेमंत यादव अपने एक साथी के साथ मोटर साइकल से , उनका पीछा करते हुए आया व शर्मा मेडिकल स्टोर के पास अंबिकापुर रोड में, उनके ऊपर गंदे गंदे कॉमेंट्स तथा अश्लील इशारे करने लगा, व प्रार्थिया की बहन के कंधे पर हाथ मारकर आगे निकल गया,कुछ दूर जाकर आरोपी हेमंत यादव व उसका साथी  वापस आए व लड़कियों के आगे मोटर साइकल को रोक दी, फिर आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया का हाथ पकड़कर कर छेड़ छाड़ किया जाने लगा तथा उनसे  मोबाइल नंबर मांगने लगे, जिससे कि डरकर प्रार्थिया चिल्लाने लगी, तब आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया के हाथ को छोड़ दिया गया और वे मोटर साइकल से भाग गए। आरोपी हेमंत यादव कई दिनों से उनका पीछा करते हुए , अश्लील इशारा कर उन्हें छेड़ते रहता है।
   मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए , पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में छेड़छाड़ के लिए बी एन एस की धारा 74 78 व 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
      चूंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल आरोपियों की धर पकड़ हेतु थाना पत्थलगांव पुलिस  को निर्देशित किया गया, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को पकड़ने हेतु लगातार,  उनके निवास स्थान सहित अन्य, सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव को हिरासत में ले लिया गया, दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जो कि फरार है, पुलिस के द्वारा उसकी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 पुलिस की पूछताछ पर आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी महुआ टोली, थाना पत्थलगांव , के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
     मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, व आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
     मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पत्थलगांव क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार की हरकत करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

और भी

ऑपरेशन मुस्कान:  जशपुर पुलिस ने दो बच्चियों को ढूंढ,परिवारों के चेहरे पर लौटाई खुशियां....कुनकुरी मामले में शादी का झांसा दे कर नाबालिक का किया था शारीरिक शोषण....गिरप्तार कर भेजा गया जेंल


 जशपुर : 01 सितम्बर 2025 :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस गुम  बच्चियों को ढूंढने हेतु ऑपरेशन मुस्कान चला रही है, जिसके तहत  पुलिस लगातार गुम बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर ढूंढ रही है। इसी क्रम में थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले में एक नाबालिक   बालिका को सूचना के चंद घंटों में ही अंबिकापुर से ढूंढ, सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है वहीं थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में भी एक  नाबालिक बालिका को ढूंढ परिजनों को सौंपा गया है।
          थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया,कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी, दिनांक 28.08.25 की शाम को घर में बिना बताए कहीं चली गई है,। प्रार्थिया व उनके परिजनों के द्वारा आस पड़ोस, रिश्तेदारों, इत्यादि में पता साजी की गई, कहीं पता नहीं चला।
     रिपोर्ट पर थाना बगीचा में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, पता साजी में लिया गया था।
   चूंकि मामला एक  नाबालिक  बालिका के गुम होने से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा गुम बालिका की पता साजी हेतु थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम  के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, पुलिस टीम के जब द्वारा गुम  बच्ची की पता साजी की जा रही थी, तब पुलिस के टेक्निकल टीम के मदद से पता चला कि, बालिका अंबिकापुर के गंगानगर क्षेत्र में है, जिस पर पुलिस  की टीम तत्काल अंबिकापुर रवाना हो कर टेक्निकल टीम के सहयोग से गंगानगर क्षेत्र से नाबालिक को सकुशल दस्तयाब कर वापस लाई।
       पूछताछ पर गुम बालिका ने  बताया कि वह काम की तलाश में  घर में बिना बताए, अंबिकापुर आ गई थी,। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को  सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है।

      मामले की कार्यवाही व तीनों बच्चियों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे व रमेश गृही की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
      थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने दिनांक 29.08.25 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक 28.08.25 की शाम को गणेश पूजा आरती, के लिए जा रही हूं कहकर, घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं आई, जिस पर परिजनों के द्वारा आस पड़ोस, रिश्तेदारों में पता साजी किया गया कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर ले जाया गया है।
    रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पातासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस के टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से पुलिस को पता चला कि उक्त गुम नाबालिक बालिका , थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक जंगल में आरोपी जगत पाल साय, उम्र 26 वर्ष के साथ है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक जंगल के किनारे से, नाबालिक बालिका को आरोपी जगतपाल साय के कब्जे से बरामद किया गया, व आरोपी जगतपाल को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
    पुलिस की पूछताछ पर गुम नाबालिक बालिका ने बताया कि, आरोपी जगतपाल साय के द्वारा, उससे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी जगतपाल के द्वारा उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी जगतपाल के विरुद्ध बी एन एस की धारा 62(2)(M),87 व पॉस्को एक्ट की धारा 4,6 जोड़ते हुए, आरोपी के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
     मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, आरक्षक प्रदीप एक्का, व महिला आरक्षक रीना केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
     मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने  बताया कि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए, थाना बगीचा व कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत मामले में दो बच्चियों को बरामद कर  परिजनों के सुपुर्द किया है, ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है।

और भी

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल : ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में हुआ प्रसारण

रायपुर, 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ ‘दीदी के गोठ‘ का श्रवण किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मंच पर साझा की जा रही सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न जिलों में पहुँचकर सामूहिक श्रवण में भाग लिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने गरियाबंद, विशेष सचिव श्री धर्मेश साहू ने जांजगीर, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एवं आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी और पंचायत विभाग की संचालक श्रीमती प्रियंका महोबिया ने दुर्ग जिले में समूह सदस्यों के बीच बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी संकुल स्तरीय प्रसारण हुआ, जहाँ बिहान मिशन संचालक श्री अश्विनी देवांगन, संयुक्त मिशन संचालक श्री आर.के. झा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जा रही हैं, ताकि अन्य महिलाएँ भी स्वरोजगार और आत्मविश्वास की राह पर आगे बढ़ें। इस विशेष प्रसारण को प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण के रूप में आयोजित किया गया। लाखों महिलाएँ इस कार्यक्रम से जुड़ीं और पूरे प्रदेश में ‘दीदी के गोठ‘ को लेकर उत्साह देखने को मिला। ‘दीदी के गोठ‘ न केवल एक रेडियो कार्यक्रम है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त मंच भी है।

और भी

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सद्भावना क्रिकेट एवं तैराकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...... क्रिकेट में नागरिक 11 ने कलेक्ट्रेट 11 को दी 16 रनों से मात

 जशपुर, 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत जिले में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। जिसमें प्रथम दिवस हॉकी, द्वितीय दिवस शतरंज एवं ताइक्वांडो तथा तृतीय दिवस में क्रिकेट मैच एवं तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को रणजीता स्टेडियम में खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में कलेक्ट्रेट 11 की ओर से जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम विश्वासराव मस्के एवं डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जहां पहले बैटिंग करते हुए नागरिक 11 ने 129 रनों का लक्ष्य दिया। जहां लक्ष्य पीछा करते हुए कलेक्ट्रेट 11 की टीम ने 113 रनों पर अपने सभी विकेट गवां दिए और नागरिक 11 ने 16 रनों से विजयी हुई।
       वहीं नगरपालिका तरण ताल में तैराकी विधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। 100 मीटर तैराकी प्रतियोगिता, 200 मीटर बैक फ्लिप प्रतियोगिता, वाटरपोलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया।

और भी

गरियादोहर में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ हुआ संपन्न...

दोकड़ा : नवयुवक श्री गणेश महोत्सव समिति गरियादोहर द्वारा पांच दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। घर-घर और मंदिरों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।

पांच दिनों तक श्री गणेश जी की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। संध्या आरती के समय भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती थी और पूरा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो जाता था। बच्चों और युवाओं ने भी उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।

समिति की ओर से इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। लिटिल चैंप प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं एवं युवतियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। धार्मिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे गणेश उत्सव का माहौल और भी रोचक बन गया।

गणेश उत्सव के पांचवें दिन पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच भक्तगण नाचते-गाते हुए शामिल हुए। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के नारों से गूंज उठा।

गांव के वरिष्ठ जनों ने इस आयोजन को आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने वाला बताया। समिति के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और भक्ति भाव के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

और भी

NEET की सफलता उपरांत ऋषभ यादव का चिकित्सा महाविद्यालय के लिए हुआ चयन....यादव समाज गौरवान्वित हुआ 

जशपुर 31 अगस्त 2025 : 
बगीचा विकासखंड के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव के भतीजे ऋषभ कुमार यादव पिता श्री अवधेश कुमार यादव माता श्रीमती सविता सिंह यादव ग्राम तुरिया बीरा तहसील लुण्ड्रा, अपने कुल, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रौशन करते हुए सफलता की राह में एक बार पुनः मील का पत्थर साबित हुए। ऋषभ  प्रारंभ से ही अपने विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य के प्रति सजग व समर्पित रहे जिसके परिणामतः तक इन्होंने NEET 2025 में STATE RANK 390 वह CATEGORY RANK  175 प्राप्त किया। NEET की सफलता उपरांत ऋषभ यादव का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में सामान्य कोटे से हुआ है।

 ज्ञात हो कि ऋषभ यादव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश  से प्राप्त किया। कक्षा दसवीं से इनका प्रवेश Carmel School अंबिकापुर में दिलाया गया। कक्षा दसवीं CBSE अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया एवं कक्षा बारहवीं की परीक्षा CBSE अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा में 94% अंक अर्जित किया। 

ऋषभ के पिता अवधेश कुमार यादव सामान्य कृषक परिवार से हैं एवं भारतीय जनता पार्टी लुण्ड्रा के आधार स्तंभ एवं दबंग राजनेता हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों की सेवा में लगातार समर्पित रहते हैं। ऋषभ यादव का परिवार शैक्षिक दृष्टिकोण से काफी संपन्न है। इनके बड़े पिताजी एम.आर. यादव विगत 20 वर्षों से सरगुजा संभाग के विभिन्न विकास खण्डों में विकास खंड शिक्षा अधिकारी का महत्वपूर्ण दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। चिकित्सा जगत में एम.आर. यादव के तीन बच्चे सफलता प्राप्त कर लगातार अपने कुल, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।  एम. आर. यादव की बड़ी पुत्री डॉ. स्मृति यादव मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी अधिकारी) के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए वर्तमान में गजराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर (म.प्र.) में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। श्री यादव के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. अनुराग सिंह यादव पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन रीजनल हॉस्पिटल चर्चा, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर पदस्थ व कार्यरत हैं। वहीं, सबसे छोटे पुत्र डॉ. रवि यादव रायपुर में बालाजी मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उपरोक्त तीनों भाई बहनों के अनुभव व मार्गदर्शन का लाभ ऋषभ यादव को प्राप्त हुआ।
       अवधेश कुमार यादव के पुत्र ऋषभ यादव ने  डॉक्टरी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे सरगुजा संभाग व यादव समाज का नाम रौशन किया है। ऋषभ की सफलता पर इष्ट मित्रों, गणमान्यजनों एवं समाज के प्रबुद्धजनों के द्वारा लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है ।

और भी

मन की बात’ की 125वीं कड़ी : हर माह देती है नई प्रेरणा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी करें योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*

रायपुर, 31 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की घड़ी में देशवासियों द्वारा एक-दूसरे की सहायता करना भारत की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय जो सहयोग और एकजुटता दिखाई देती है, वही भारत की संस्कृति और सामूहिक चेतना को परिभाषित करती है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में खेलों को न केवल स्वास्थ्य बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी आधार बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद में सक्रिय भागीदारी कर अपने जीवन और देश दोनों को ऊर्जावान बनाएं.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि ‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करता है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े क्षेत्रों में हुए सहयोग और निवेश से राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ में कौशल विकास और रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।

राज्य की रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के साझा प्रयासों से राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें सामूहिक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर एक समृद्ध और स्वच्छ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

और भी

जशपुर जिले के 32 क्लस्टर में रेडियो के माध्यम से "दीदी के गोठ" का प्रसारण जिला पंचायत सभाकक्ष में  किया गया 

जशपुर 31 अगस्त 25/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तगत रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का प्रसारण जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान समूह की महिलाएँ, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

रेडियो प्रसारण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ बिहान योजना के दीदियों की कहानी उन्हीं की जुबानी सुनाई गई। जिसमें नारायणपुर की दीदी का कहानी का प्रसारण किया गया। 

जिले के 32 कलस्टर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर डीएमएम श्री विजय सरन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमीन ख़ान और श्री भरत लाल पटेल समेत समूह की दीदियाँ उपस्थित रहीं।

और भी

महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल....इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम पढ़ें पूरी खबर?

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025 : 
भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है।

इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले के लिए इसका समाधान मिल-बैठकर निकालना ही होगा।

बैठक में यह भी तय हुआ कि सितंबर 2025 से दोनों राज्यों की तकनीकी समितियाँ, जिनमें इंजीनियर और विशेषज्ञ होंगे, हर हफ़्ते बैठक करेंगी। ये समितियाँ मुख्य मुद्दों को पहचानेंगी और उनका हल निकालने की कोशिश करेंगी। साथ ही, वे यह भी देखेंगी कि कैसे दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है।

अक्टूबर 2025 में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव एक और बैठक करेंगे। इसमें जल संसाधन सचिव भी शामिल होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दिसंबर तक दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुलाक़ात कर सकते हैं और आगे की दिशा तय करेंगे।

अंत में दोनों राज्यों ने यह वादा किया कि वे ईमानदारी और खुले मन से बातचीत करेंगे, ताकि महानदी जल विवाद का हल ऐसा निकले जो सबके लिए लाभकारी हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह पहल सफल रही, तो यह न सिर्फ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल होगी कि बड़े और पुराने विवाद भी आपसी बातचीत और सहयोग से सुलझाए जा सकते हैं।

और भी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच 1 सितम्बर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे.. .प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रो मे लटकेगा ताला…पढ़िए पूरी खबर?

जशपुर 30 अगस्त 2025 : आगामी एक सितंबर को सामूहिक अवकाश ले एक दिवसीय हड़ताल करने की सूचना दिए जाने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासन के निर्देश पर विभाग प्रमुखों के द्वारा हड़ताल में शामिल होने पर मानदेय में कटौती और बार- बार हड़ताल किए जाने पर बर्खास्त किए जाने की चेतावनी दी गई है।

इस संबंध में शासन के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघों द्वारा दिए जा रहे ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। शासन द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि हड़ताल से यदि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन या विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न होती है तो कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति दिशा निर्देश के तहत सुसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।उक्त आदेश के बाद हड़ताल कर रहे विभिन्न संघों में रोष आक्रोश देखा जा रहा है।बताया जा रहा यह हड़ताल संयुक्त मंच के द्वारा किया जा रहा है जिसमें 1 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं 1 सितंबर को सड़कों पर अपने मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगी।

संघ की जिलाध्यक्ष और कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से किये जाने वाले हड़ताल और रैली को दबाने शासन ने मानदेय कटौती और बर्खास्त किये जाने संबंधी चेतावनी भरा आदेश जारी किया है।उक्त आदेश से आंदोलन को कुचलने का नाकाम योजना पूरी तरह विफल किया जायेगा और यदि जरूरत पड़ा तो शांतिपूर्ण आंदोलन को तेज करने जिले की शत प्रतिशत कार्यकर्ता सहायिकाएं अपनी उपस्थिति देंगे।हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से है जिसमें अपने मांगों के समर्थन में शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है मांगों के समर्थन में कलेक्टर के माध्यम से पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।

*संघ ने कहा*
आइसीडीएस की देश मे स्थापना हुये लगभग 50 वर्ष होने को है, इन केन्द्रो मे देश भर मे लगभग 27 लाख से भी अधिक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये कार्यरत है,आज तक सरकार इन्हे ना मजदूर मानती है ना कर्मचारी.बुनियादी सुविधा और मूलभूत मांगे जैसे जीने लायक वेतन. समाजिक सुरक्षा के रूप मे बुढ़ापे की सहारा पेशन.ग्रेज्युवेटी.समूह बीमा और चिकित्सा सम्मान और शासकीयकरण की मांग को पूरा किया है, कार्यकर्ता सहायिका अपनी मांगों को लेकर 50 साल से संघर्षरत है।

      इन मांगो के अलावा.आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन मे हितग्राहियो को शासन का लाभ दिलाने मे शासन की मंसा अनुरूप कार्य करने के लिये.दिनचर्या की कामो मे कई सारे कठिनाई आ रही है. समस्या और आवश्यक संसाधन जुटाने की बात यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहिकाओ के नेतृत्वकर्ता, विभागीय अधिकारी से करते है,और समस्याओ के निराकरण करने की बात मुखरता से करते है, तो शासन प्रशासन द्वारा इनकी आवाज को दबाने और हक और अधिकार की लड़ाई के लिये प्रजातांत्रिक अभिब्यक्ति के अधिकार को छिनने की कोशिश की जा रही है और संघो के पदाधिकारियो को डराने .धमकाने की कार्यवाही की गई है, इसी कड़ी मे कई संघ पदाधिकारियो को गलत और मनगढ़त आरोप लगाकर सेवा से पृथक किया जा चुका है।

          दमन और प्रताड़ना के कुछ उदाहरण श्रीमती सुमन यादव.प्रान्तीय सचिव.रायपुर को 2023 मे गलत और मनगढत आरोप लगाकर एकतरफा कार्यवाही करते हुये सेवा से बर्खास्त किया गया है.आज अपील प्रकरण के रूप मे श्रीमान् कलेक्टेर न्यायालय रायपुर मे दो वर्ष से लम्बित है.न्याय की बाट जोह रही हैं। इसी तरह कल्पना चंद अध्यक्ष पंखाजूर को अभी हाल मे इन्ही कारणो से सेवा से बर्खास्त किया गया है प्रकरण.एस.डी.एम.न्यायालय पंखाजूर मे लम्बित है.श्रीमती रूक्मणी सज्जन.प्रान्ताध्यक्ष को भी सेवा से बर्खास्त किया गया.लेकिन श्रीमान् कलेक्टर जगदलपुर के न्यायालय से अपील प्रकरण मे इन्हे न्याय मिला और सेवा मे वापस आई है .इसी तरह कई पदाधिकारियो मे मानसिक तनाव और भय पैदा करने के लिये नोटिस ऊपर नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है।

           गौरतलब विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ को जब काम के बदले दाम देने की बात आती है तो मानसेवी बना देती है और केन्द्र और राज्य सरकार के अधिन बताती है लेकिन जब छोटी मोटी गलती हो तो शासकीय कर्मचारियो से भी कठोर दण्ड अर्थात सेवा बर्खास्तगी या फिर मानदेय काट कर आर्थिक नाका बंदी की प्रताड़ना आम बात है।विभागीय कार्यो मे फोटो फेस कैप्चर IFC./Ekyc/पोषण ट्रेकर.एवं अधिकांस कार्य मोबाईल और नेट के माध्यम से आनलाईन करना है और रिकार्ड भी रखना है। फिल्ड मे कई ब्यवहारिक समस्याये है.यह सभी कार्य 5G मोबाईल या टेबलेट और पर्याप्त नेट के बिना संभव नही है.दूरांचल .वनाचलो मे हमेशा नेट.प्राब्लम रहता है जिस दिन नेट काम नही किया.जानकारी और फोटो फेस कैप्चर नही हुआ उस दिन की मानदेय कट जायेगा.इसी तरह हितग्राहियो को पोषण आहार और THR वितरण मे भी हितग्राहियो के पास मोबाईल होना अनिवार्य है यदि मोबाइल नही है तो ये सभी सुविधा महिला एवं बाल विकास की नही मिलेगा। हितग्राही के मोबाइल मे ओटीपी लेना भी आज की स्थिति मे एक बड़ी कठिन समस्या बनी हुई है।विभाग जमिनी स्तर की समस्या को हल करने के बजाय निराकरण की बात करने पर हाल मे एक आदेश सभी कलेक्टरो संचालनालय रायपुर से जारी किया गया है कुछ पंजीकृत संगठन बार बार शासन का ध्यानाकर्षण हेतु धरना रैली प्रदर्शन किया जाता ऐसे स्थिति मे पदाधिकारियो को बर्खास्त करने की कार्यवाही किया जावे.इसका संयुक्त मंच कड़े शब्दो मे निंदा करती है और इस आदेश को निरस्त करने की मांग करती है।

          उक्त सभी मांगो और समस्या के संबंध मे संघ के प्रतिनिधियो ने सरकार से आग्रह किया है,कि वे समस्या का निराकरण बैठक के माध्यम से चाहते है.इस विषय में सचिव,संचालक और कलेक्टर को पत्र भी दिया है, और प्रत्यक्ष रूप से भेट मुलाकात करके भी दिया गया है ,लेकिन शासन के तरफ से कोई सार्थक पहल नही होने के कारण दिनांक 01 सितम्बर 25 छत्तीसगढ़ के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका 33 जिलो मे भारी संख्या अपनी मांगो के समर्थन मे काम बंद कर सड़क पर उतरेगी और अपने अपने जिले मे धरना .रैली .प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री.भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ सरकार के नाम ज्ञापन सौपेगी।

और भी

महाकुल यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद समाज सेवा समिति जिला जशपुर की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा ...देखें पूरी सूची?

जशपुरनगर 30 अगस्त 2025 : महाकुल यादव समाज सेवा समिति जिला जशपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव द्वारा अनुमोदन के उपरांत समिति के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की।जारी सूची में विभिन्न पदों पर नियुक्त सदस्यों के नाम शामिल हैं। समिति ने समाज सेवा, शिक्षा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज की एकता, युवाओं के मार्गदर्शन और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

और भी

बगीचा बीईओ की पहल : चार शिक्षकों को सामूहिक विदाई, सेवानिवृत्ति के साथ ही मिला पेंशन का भरोसा

बगीचा 30 अगस्त 2025 : 
विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बगीचा में शुक्रवार का दिन शिक्षकों के लिए यादगार बन गया। पहली बार यहां एक साथ चार शिक्षकों को सामूहिक विदाई दी गई और उन्हें सेवा निवृत्ति के साथ ही पीपीओ नंबर से संबंधित दस्तावेज सौंपे गए।यह परंपरा नए बीईओ सुदर्शन पटेल ने शुरू की है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद अब शिक्षकों को भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवा निवृत्ति से जुड़े सभी भुगतान 30 दिनों के भीतर पूरे कर दिए जाएंगे और सितंबर माह से ही पेंशन शिक्षकों को मिलने लगेगी।
        सेवानिवृत्त शिक्षक रेमजियुस एक्का, राजेश भगत, विमल कुमार भगत और फ्रांसिस जेबीयर मिंज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें विभागीय चक्कर नहीं लगाने होंगे। लंबे शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
   भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि “बगीचा बीईओ कार्यालय की पहल सराहनीय है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को सामूहिक विदाई और सेवा निवृत्ति के साथ ही पीपीओ नंबर मिलना सम्मान की नई परंपरा है। पहले महीनों तक भुगतान के लिए भटकना पड़ता था, अब 30 दिन में भुगतान और तुरंत पेंशन शुरू होना बड़ी राहत है। मैं बीईओ सुदर्शन पटेल और उनकी टीम को बधाई देता हूँ।”
जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश ने भी बीईओ कार्यालय की इस पहल को अभिनव बताते हुए कहा कि पहले शिक्षकों को वर्षों तक पेंशन और अन्य भुगतान के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, मगर अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।
इस अवसर पर बीआरसीसी कृष्ण कुमार राठौर, लेखपाल अमृत केरकेट्टा, शैलेश अंबष्ठ सहित समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे और सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

और भी

मेडिकल स्टोर का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण.... कोटपा एक्ट के तहत शिक्षण संस्थानों के पास तम्बाकू बेचने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों पर की गई चालानी कार्यवाही

जशपुरनगर, 30 अगस्त 2025/ 

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़  एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर  खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को पत्थलगांव में संचालित गोयल मेडिकल स्टोर, गोयल मेडिकल एजेन्सी, विजय मेडिकल स्टोर एवं शर्मा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर में सी.सी.टी.वी. कैमरा स्थापित पाया गया। इसके अलावा टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत शासकीय माध्यमिक शाला चेटबा, शासकीय हाई स्कूल बनगांव और हारिजोन पब्लिक स्कूल के 100 गज के भीतर स्थित दुकानों  पर तम्बाकू उत्पाद पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते, मनीष कवंर एवं तहसीलदार, पत्थलगांव उपस्थित रहे।

कुनकुरी में की गई मेडिकल स्टोर की जांच

 अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी के द्वारा नार्कोटिक्स दवाईयों के कय-विक्रय एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा स्थापित करने सम्बधी निर्देश पर कुनकुरी मे संचालित सुनील मेडिकल स्टोर, रारा मेडिकल स्टोर एवं अजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम., बी.एम.ओ., औषधि निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

और भी

नई ऐतिहासिक पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ ......ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में करेगा प्रेरित

रायपुर, 30 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी दूरदर्शी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur) पर भी उपलब्ध रहेगी। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है।

इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की जाएंगी। यह अवसर न केवल एक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।

दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई जाएंगी—कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की, बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ रेडियो की आवाज़ के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, ताकि अन्य महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें।

इस कार्यक्रम के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की जा रही है। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल होंगी। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बनेगा।

और भी

आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश यात्रा से वापस लौटे मुख्यमंत्री श्री साय ...  एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

 रायपुर, 30 अगस्त 2025/ अपनी आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वापस रायपुर लौटे हैं। श्री साय के वापस लौटने पर आज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री श्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक लगभग 100 मीटर की दूरी तय करने में श्री साय को लगभग 15 मिनट लगे। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा से भी श्री साय का स्वागत किया। बाद में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित किया और इस भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ही देशों में बड़ा भारतीय समुदाय बसा हुआ है और हमारे छत्तीसगढ़ के लोग भी वहां पर व्यापारिक कार्यों में लगे हुए हैं। उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ और यह लगा ही नहीं कि हम परदेश में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे उद्यमी, हमारे कारोबारी पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और भारत भूमि का नाम हर तरफ रोशन कर रहे हैं। 

इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और विकास के रास्ते खुलेंगे - मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा सफल रही है। इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जापान यात्रा के दौरान यह तय हुआ है कि भारत में जापान 6 लाख करोड़ रूपए का निवेश करेगा और 10 साल का आर्थिक रोड मैप तैयार किया गया है। इसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। भारत और जापार के बीच हुए समझौतों से प्रदेश में एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ने से रोजगार के बडे़े अवसर छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेंगे। 

जापान और कोरिया से एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति -

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस यात्रा के दौरान जापान और कोरिया दोनों ही देशों से छत्तीसगढ़ में निवेश के संबंध में चर्चा की गई और एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति बनी है। इसके साथ ही कई औद्योगिक संस्थानों से छत्तीसगढ़ में निवेश प्रस्ताव भी मिले हैं। इन निवेश प्रस्तावों से बड़ी संख्या में हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरे पर जापान और दक्षिण कोरिया के व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई। दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार बढ़ाने को लेकर और निवेश बढ़ाने को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों ही देशों के व्यापार संगठनों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया और इसके अनुदान प्रावधानों से उन्हें अवगत कराया गया। एआई और सेमीकंडक्टर में निवेश के लिए बढ़िया अधोसंरचना की उपलब्धता से भी दोनों देशों के व्यापार संगठनों को अवगत कराया गया है। उन्हें बताया गया कि भारत का पहला डाटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़ में है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में तेजी से निवेश हो रहा है और इसके लिए आर्थिक अनुदान भी दिया जा रहा है। 

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में जापानी भाषा में दी गई छत्तीसगढ़ में औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी -

 मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान के ओसाका शहर में वर्ल्ड एक्सपो में हमारे राज्य ने अपना पवेलियन बनाया था। इस पवेलियन में हर दिन 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे। श्री साय ने बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक स्थिति के बारे में, निवेश की संभावनाओं के बारे में तथा संस्कृति के बारे में लोगों ने विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य रहा, जिसने अपनी पूरी जानकारी जापानी भाषा में दी, जिससे हमें अपनी बातों को जापानी निवेशकों तक समझाने में पूरी तरह से सफलता मिली। 

पहली बार दक्षिण कोरिया पहुंचा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल -

मुख्यमंत्री श्री साय ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहली बार दक्षिण कोरिया में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल गया। कोरिया में भी छत्तीसगढ़ के बारे में पूरी बातें कोरियन भाषा में कही। इससे निवेशकों से कनेक्ट करने में मदद मिली। श्री साय ने बताया कि दक्षिण कोरिया में आईसीसीके के साथएमओयू हुआ। आईसीसीके छत्तीसगढ़ के नॉलेज पार्टनर बनेंगे। इससे राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत आने वाले उद्योगों के लिए स्किल मैन पावर उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से हमने यह साबित किया है कि हम केवल देश भर के बड़े निवेश केंद्रों तक ही नहीं सीमित रहेंगे। हम पूरी दुनिया में जाएंगे और छत्तीसगढ़ के उत्पादों के लिए जगह बनाएंगे साथ ही छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर आएंगे।

और भी

शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचा शक्ति कलशः किया गया भव्य स्वागत ....बगीचा में  होने वाले 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ 24 घंटों के अखंड जप से होगी शुरुआत 

जशपुर,30 अगस्त 2025

बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के लिए 33 परिजन शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश लेकर बगीचा पहुंचे।जहां स्थानीय बस स्टैंड में मातृशक्ति व नगरवासियों ने शक्ति कलश का पूजन अर्चन के साथ भव्य स्वागत किया।

उक्त महायज्ञ का आयोजन 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक बगीचा में होना है जिसके लिए गायत्री परिवार के द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।बस स्टैंड में शक्ति कलश का पूजन कर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ मंगल गान करते हुए मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण किया।विघ्न विनाशक गणपति बप्पा के दर्शन पश्चात नगर के मुख्य मार्ग से होते शक्ति कलश स्थानीय दुर्गा मंदिर पंहुचा जहां पूजन अर्चन के बाद गायत्री परिजनों ने प्रज्ञापीठ बगीचा में शक्ति कलश स्थापित किया।शक्ति कलश के स्वागत में गायत्री परिवार के समस्त परिजनों समेत प्रज्ञा महिला मंडल की बहनें उपस्थित रहीं।स्थानीय नागरिकों में मुकेश शर्मा,श्रीमती गीता सिन्हा,श्रीमती मुक्ता यादव,द्रौपदी यादव,संतोष गुप्ता, उमाशंकर,भूपेंद्र थवाईत, भगवानो यादव,संतोष सोनी,रमेश गुप्ता,देवराज नागेश समेत अन्य परिजन उपस्थित रहे।

गायत्री मंदिर में शक्ति कलश लेकर पहुंचे परिजनों का भाव भरा अभिनंदन किया गया।यहां यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आगामी तीन महीने की विस्तृत कार्ययोजना बनी हुई है जिसकी शुरुआत गायत्री महामंत्र के चौबीस घंटों के अखंड जप से  की जाएगी।इस क्रम में घर घर दीप महायज्ञ,एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ,मंत्र लेखन,मुट्ठी चावल अन्नदान,अंशदान,श्रमदान,समयदान की श्रृंखला सतत चलती रहेगी।

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की स्वीकृति शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त हो चुकी है।जिसके बाद स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की भव्य तैयारी के लिए प्रयास शुरु कर दिए गए हैं।उक्त शक्ति कलश के भ्रमण से गांव गांव तक युग निर्माण योजना का संदेश गायत्री परिजन पंहुचाते हुए जन जन को  उक्त यज्ञ आयोजन के लिए आमंत्रित करेंगे।

प्रज्ञा परिजन रमेश गुप्ता ने बताया कि 1 सितंबर प्रातः 8 बजे से गायत्री मंदिर में अखंड जप का कार्यक्रम रखा गया है।जिसकी पूर्णाहुति 24 घंटे बाद 2 सितंबर को प्रातः 8 बजे होगी।उक्त कार्यक्रम के बाद परिजनों व नगरवासियों की आवश्यक गोष्ठी होगी रखी गई है जिसमें यज्ञ की तैयारी को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया जाएगा।

और भी

सड़क हादसा: गीन्ताजली बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गम्भीर रूप से घायल........घायलों को ईलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल किया गया रवाना

नारायणपुर : 30 अगस्त 2025 :- एक जबरजस्त सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें गीतांजली बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक में सवार बुरी तरह घायल हो गया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत चिकित्सा सुविधा के लिए अम्बिकापुर भेज दिया गया है. यह दुर्घटना गीन्ताजली बस के चालक की तेज रफ्तार और  लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दाराखरिका के जाता कोना संतन घर के पास गीतांजली बस क्रमांक CG 14 G 0216 ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां से उसे अम्बिकापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बनकोम्बो सारंगडाँड़ निवासी देवेंद्र प्रसाद राम पिता संतोष राम उम्र 25,इंद्र कुमार पिता देवजीत उम्र 20 साल के साथ बाइक पर बैठकर अपने रिश्तेदार के यंहा चटकपुर गए हुए थे जब वह सुबह वापस आ रहे थे  की तभी कलिया से जशपुर चलने वाली गीन्ताजली बस ने जाता कोना  के पास चालक के द्वारा लाफ़रवाही पूर्वक एवं तेज रप्तार से चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक काफी गंभीर रूप से घायल  है। पुलिस ने बस सहित चालक को हिरासत में लेकर  आगे की कार्यवाही जारी है

और भी

कोयला से भरा अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा: बाल-बाल बचे लोग, ग्रामीणों ने ड्राइवर को निकाला,इलाज हेतू अस्पताल में भर्ती

नारायणपुर : बतौली चराईडाँड़ हाइवे पर बगीचा थाना क्षेत्र के सरबकोम्बो में शनिवार सुबह 6 बजे अनियंत्रित ट्रक रोड किनारे मकान में घुस गया। मकान के अंदर मौजूद लोग बाल बाल बच गए। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घर मे रखा सभी कीमती सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय यह घटना हुई उस समय मकान में रहने वाला  शख्स उठकर मुंह धोने गया था। वाहन में फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों की  मदद से बाहर निकाला और अस्पताल रवाना कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबहब6 बजे  कोयला से भरा एक ट्रक क्रमांक RJ  02 G C  1712 बतौली चराईडाँड़ हाइवे से आमगांव विश्रामपुर से अंगुल उड़ीसा जा रहा था। इसी दौरान  सरबकोम्बो के पास चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे स्थित कमल के घर में घुस गया।जिससे मकान व रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया ।घटना में घर के लोग बाल बाल बचे।हादसे के बाद गृह स्वामी कमल ने छती पुर्ति को लेकर वाहन मालिक से मुआवजे की मांग की है.

और भी