ताजा खबरें


बड़ी खबर

लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री साय ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतत रूप से फील्ड में जाकर बांधों सहित अन्य संरचनाओं का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने, सभी बांधों की जलभराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं की प्रगति आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। साथ ही विशेष रूप से बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 का कड़ाई से पालन करने तथा जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने लक्षित सिंचाई क्षमता और वास्तविक सिंचाई क्षमता के बीच अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर बस्तर और सरगुजा संभाग की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर बल दिया, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में 04 वृहद परियोजनाएँ, 357 लघु परियोजनाएँ और 300 एनीकेट, इस प्रकार कुल 661 कार्य प्रगतिरत हैं। इसके अतिरिक्त 1036 जीर्णोद्धार कार्य भी चल रहे हैं। इस तरह कुल 1697 कार्य प्रगतिरत हैं, जिनमें लगभग ₹8966 करोड़ की राशि व्यय होगी।

इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव श्री रवि मित्तल, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उईके तथा बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग मंडलों के मुख्य अभियंता सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

करमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास : मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। ऐसे पर्व और परंपराएँ समाज को एकजुट होने का अवसर देती हैं, जिससे स्नेह, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना विकसित होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि कंवर समाज के युवाओं द्वारा राजधानी रायपुर में करमा तिहार का आयोजन किया जा रहा है। हमारी आदिवासी संस्कृति में अनेक प्रकार के करमा तिहार मनाए जाते हैं। आज एकादशी का करमा तिहार है, जो हमारी कुंवारी बेटियों का पर्व है। इस करमा तिहार का उद्देश्य है कि हमारी बेटियों को उत्तम वर और उत्तम गृहस्थ जीवन मिले। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर बेटियाँ अच्छे वर और अच्छे घर की कामना करती हैं। इसके बाद दशहरा करमा का पर्व आता है, जिसमें विवाह के पश्चात पहली बार जब बेटी मायके आती है, तो वह उपवास रखकर विजयादशमी का पर्व मनाती है। इसी प्रकार जियुत पुत्रिका करमा मनाया जाता है, जिसमें माताएँ पुत्र-पुत्रियों के दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। यह एक कठिन व्रत होता है, जिसमें माताएँ चौबीस घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास करती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अंग्रेजों के विरुद्ध 12 आदिवासी क्रांतियाँ हुईं। हमारी सरकार नया रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी संस्कृति के महानायकों की छवि को आमजन की जागरूकता के लिए प्रदर्शित करने मॉडल के रूप में उकेरा जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया जा रहा है। उनके करकमलों से इस म्यूजियम का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देती रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आजादी के लगभग 40 वर्षों बाद आदिवासी विभाग का पृथक मंत्रालय बनाकर आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं के बताए मार्ग पर वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी समाज के बेहतरी एवं समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना का संचालन कर रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने बस्तर, सरगुजा एवं मध्य क्षेत्र प्राधिकरण का गठन कर विकास को गति प्रदान करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि युवा आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हमने नई उद्योग नीति बनाई है, जिसमें बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतें दी गई हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना राज्य में ही की जा रही है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली परंपरा रही है। इसी परंपरा के निर्वहन में आज हम करमा तिहार मना रहे हैं। हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साय जी के नेतृत्व में ही बस्तर संभाग में बस्तर पांडुम के नाम से ओलंपिक का आयोजन किया गया, जिसकी चर्चा पूरे भारत में हुई। श्री कश्यप ने इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

संरक्षक, अखिल भारतीय कंवर समाज विकास समिति पमशाला, जशपुर, श्रीमती कौशिल्या साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज और प्रकृति एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। आदिवासी समाज के लिए प्रकृति सदैव आराध्य रही है। करमा पर्व प्रकृति प्रेम का पर्व है। हमारी संस्कृति अत्यंत गौरवशाली रही है और उसका संरक्षण तथा समय के साथ संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की महिलाएँ आगे आकर इस संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सभी को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, विधायक श्री आशाराम नेताम, विधायक श्री प्रबोध मिंज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम श्री राम सेवक सिंह पैकरा, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, सभापति जिला पंचायत धमतरी श्री टीकाराम कंवर, प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज श्री हरवंश सिंह मिरी, अध्यक्ष कंवर समाज रायपुर महानगर श्री मनोहर सिंह पैकरा सहित कंवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

जी एस टी दरों में बदलाव : आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारी को मिलेगा फायदा - भाजपा

जी एस टी दरों में बदलाव : आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारी को मिलेगा फायदा - भाजपा

जशपुर 04 सितम्बर 2025 : 

केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट देने के बाद अब GST दरों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों, मध्यमवर्ग और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भाजपा नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।


भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार मध्यमवर्ग और व्यापारियों के हित में निर्णय ले रही है। आयकर में 12 लाख तक की छूट और अब GST दरों में राहत से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी सीधे लाभ होगा।”

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा:

“GST दरों में कमी से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। यह कदम साबित करता है कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएँ नहीं करती बल्कि धरातल पर जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ठोस काम करती है।”

पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा:

“कांग्रेस सरकारें हमेशा करों का बोझ बढ़ाने का काम करती रहीं। मगर मोदी सरकार ने आयकर और GST दोनों में छूट देकर हर वर्ग को राहत दी है। यह कदम विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।”

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा:

“GST दरों में बदलाव से स्थानीय व्यवसाय और ग्रामीण अंचलों में व्यापार को नई गति मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा:

“मोदी सरकार ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि उसकी प्राथमिकता जनता है। आयकर छूट और GST राहत से आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम हुआ है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा:

“यह ऐतिहासिक निर्णय भाजपा की जनसेवा और जनकल्याण की नीति को स्पष्ट करता है। आज हर वर्ग यह महसूस कर रहा है कि *‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’* मोदी सरकार की नीति में ही झलकता है।”*

आयकर छूट और GST दरों में बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त करेगा और आम जनता को सीधी राहत पहुँचाएगा।
उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

और भी

निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

जशपुरनगर 04 सितम्बर 2025/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के अधिसूचना 11 फरवरी 2022 द्वारा शासकीय वनों से लगे हुए ग्रामों में इमारती वृक्षों को गिराने तथा हटाने के संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है। फलस्वरूप निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई आसान हुआ है। भूमि स्वामी द्वारा वृक्षों का पंजीयन निर्धारित प्रारूप में संबंधित तहसीलदार तथा संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी के पास जमा करना होगा। पंजीयन उपरांत वृक्षों की कटाई हेतु आवेदन संबंधित एसडीएम को करना होगा। आवेदन पत्र प्राप्ति के पश्चात् एसडीएम को 45 कार्य दिवस के भीतर निर्णय लेगें। निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों के संबंध में एक कलेण्डर वर्ष में एक खाते पर अधिकतम 04 वृक्ष प्रति एकड़ के मान से एवं अधिकतम कुल 10 वृक्षों की कटाई की अनुमति प्रदान की जा सकेगी। रोपित वृक्ष पर एसडीएम 30 दिवस के भीतर निर्णय लेंगे।
          वृक्ष कटाई की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत भूमिस्वामी यदि स्वयं कटाई नहीं कराना चाहता है एवं वन विभाग को विक्रय करना चाहता है तो वन विभाग को आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। वन विभाग प्राप्त वनोपज को डिपो परिवहन कराकर मूल्य निर्धारित कर संबंधित भूमिस्वामी को निर्धारित मूल्य में व्यय की कटौती कर अनुसूचित जन जाति वर्ग से होने पर 95 प्रतिशत एवं अन्य वर्ग से होने पर 90 प्रतिशत राशि उसके खाते में जमा करावेगा। वन विभाग द्वारा कटाई एवं अन्य कार्य में किए गये व्यय राशि भूमिस्वामी को देय राशि से कटौती की जावेगी।
     विनिर्दिष्ट प्रजाति के वृक्ष जैसे साल, सागौन, शिशम, बीजा एवं खैर के कटाई से प्राप्त समस्त वनोपज का विक्रय वन विभाग के माध्यम से किया जायेगा। किसी जलधारा, झरने अथवा तालाब के किनारे के अंतिम किनारे से 20 मीटर के अंदर, किसी पवित्र स्थान से 20 मीटर के क्षेत्र में सम्मिलित किसी उपवन, वन महोत्सव कार्यक्रम या उसके समान किसी अन्य योजना के अन्तर्गत वृक्षों की प्रजातियों के वृक्षारोपण के क्षेत्र में, पड़ाव, कब्रस्तान अथवा श्मशान स्थल, गोठान, खलियान, बाजार अथवा आबादी हेतु अलग किये गये किसी क्षेत्र में स्थित कोई भी वृक्ष काटा नहीं जावेगा ।
          निजी एवं शासकीय भूमि में लगे सभी वृक्षों की कटाई की अनुमति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से लेना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अन्तर्गत गठित ग्राम सभा में पारित किए गये विद्यमान्य संकल्प के बाद ग्राम पंचायत द्वारा प्रदत्त की गई लिखित अनुशंसा से आम जामुन, इमली, महुआ, चंदन, खजूर को छोड़कर छिंद. ताड़ एवं पाम की सभी प्रजातियां, हर्रा, नीम एवं कदम प्रजातियों के पेड़ जो सूख गए हो अथवा सूख रहे हो काटे जा सकेंगे। किन्तु वृक्ष सूख गए हो अथवा सूख रहे हो, से पृथक दशा में उपरोक्त प्रजातियों के पेड़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की लिखित अनुशंसा के बगैर काटे नहीं जायेंगे। निर्धारित प्रपत्र तहसीलदार व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा वनमण्डलाधिकारी, जशपुर वन मण्डल, जशपुर कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

और भी

ग्रामीणों को अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में चार उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी

जशपुरनगर 04 सितम्बर 2025 : जिलेवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सड़क और पुल-पुलिया का तेजी से विकास कर रहे हैं। जिले में पुल-पुलिया की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने चार वृहद पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इनमें गुलझरिया बम्हनी मार्ग पर श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण शामिल है। पुलविहिन इस नदी पर पुल निर्माण करने का मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था। बरसात के दिनों में इस नदी को पार करने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री नदी पर पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 66 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इस पुल के निर्माण से गुलझरिया से बम्हनी के बीच बसे लगभग दर्जन भर गांव के रहवासियों का विकासखंड मुख्यालय दुलदुला तक पहुंच आसान हो जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इसके अलावा सीएम श्री साय ने जिले में 1.71 करोड़ की लागत से बेनसारी नाला में किलकिला से केराकछार रोड में पुल पुलिया का निर्माण,मैनी नदी में कांसाबेल से शब्दमुंडा मार्ग में जजर्र पुलिया के जगह नए पुल निर्माण के 3.49 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है और जिला मुख्यालय जशपुर में बांकी नदी पर जर्जर पुल हो चुके पुल की जगह नए उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति दी है।

जिले में विकसीत हो रहा है बुनियादी ढांचा 

किसी भी जिले के लिए विकास का पैमाना बुनियादी ढांचा को माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में बीते दो साल के अंदर इस क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। सड़क व पुल के साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी की सुविधा विकसीत कर,आम नागरिकों का जीवन सुखद बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार जशपुर जिले के लिए दिल खोल कर बजट दे रही है। सरकार का लक्ष्य जशपुर को विकसीत जिला के रूप में स्थापित करना है।

और भी

ईद-ए-मिलाद की छुट्टी पर बदलाव!6सितम्बर की जगह अब इस दिन मिलेगा अवकाश.....

जशपुर :छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में दिनांक 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही, 06 सितम्बर 2025 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।


 
 


और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए जताया आभार 

 

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

और भी

बी ई ओ ने बैठक लेकर प्रधान पाठकों एवं संकुल समन्वयकों को दिए  दिशा निर्देश.......प्रतिमाह शिक्षक - पालक बैठक करें

जशपुर : विकासखंड फरसाबहार में विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन द्वारा समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक  एवं प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक के प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में  सभी को यशस्वी जशपुर के निर्देशों के बारे में पुनः जानकारी दी गई। साथ ही जुलाई माह में मासिक परीक्षा के प्राप्त अंकों/ ग्रेड सी एवं डी प्राप्त विद्यालय की समीक्षा की गई जिसमे  सी एवं डी ग्रेड आने का कारण जाना गया और उसके अगले ग्रेड में जाने हेतु क्या प्रयास कर रहे हैं इस हेतु सभी प्रधान पाठकों से पूछा गया।
   अधिकांश प्रधान पाठकों द्वारा अनियमित उपस्थित को कारण बताया जिसमें हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की तरह वॉट्स पालक शिक्षक  एस एम सी प्रतिनिधि की वॉट्स  अप ग्रुप बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी शिक्षक सभी अनियमित रहने वाले छात्रों को आपस में बांटकर उनके पालक से निरंतर संपर्क करने हेतु कहा गया।
 साथ ही प्रतिमाह शिक्षक - पालक बैठक आयोजित कर अनियमित छात्रों के पालको को अनिवार्यता उपस्थित कराने एवं सभी पालकों को मासिक परीक्षा के रिजल्ट बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।

और भी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.बरगांव में नए प्राचार्य का किया गया आत्मीय स्वागत

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.बरगांव में जेंडर राम मांझी ने प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय स्टाफ की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया, वहीं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए पुष्प अर्पित कर नए प्राचार्य का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री मांझी ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
"मैं विद्यालय की प्रगति के लिए सतत प्रयास करता रहूंगा। इस कार्य में मुझे समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सहयोग अपेक्षित है।"

  इस अवसर पर जयमन तिर्की वरिष्ठ व्याख्याता वाणिज्य ने कहा कि ने प्राचार्य के स्वागत के साथ ही विद्यालय में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है हम सब मिलकर प्राचार्य के साथ इस विद्यालय को और अधिक उन्नत बनाएंगे.कार्यभार संभालते ही उन्होंने विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा और उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत करेगा।कार्यक्रम मे समस्त स्टॉफ उपस्थित थे.

और भी

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने दी अहम राय.....

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि बैठक में जीएसटी प्रणाली में सुधार से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधार आम नागरिकों को सहूलियत देंगे, व्यापार जगत को गति प्रदान करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार केवल कर संरचना का सरलीकरण नहीं है, बल्कि यह इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करने और राज्यों तथा देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने का भी माध्यम है।

यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में व्यापक सुधारों का आह्वान किया था। आज आयोजित यह बैठक उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और ठोस कदम साबित हुई है।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्रीगण, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष व सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

बेबीलॉन टावर में अग्नि दुर्घटना : मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन......जाबांज युवाओं को कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित

रायपुर 03 सितंबर 2025/राजधानी के बेबीलॉन टावर में बीते रात अचानक आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन-पुलिस और विशेष कर कुछ साहसी युवाओं के प्रयासों और सूझबूझ से बिना जनहानि के काबू पा लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोस् को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज सम्मानित किया। 

गौरतलब है कि बेबीलॉन टावर में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यह विशेष रूप से हिदायत दी थी कि इस अग्नि दुर्घटना में जनहानि न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बेबीलॉन टावर में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अग्निशमन का अमला तेजी से मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य जुट गया। बेबीलॉन टावर में फसे लोगों को समय रहते ही सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते इस दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री और सीएम सचिवालय के अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। 

 इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरो को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शॉल और किताब देकर सम्मानित किया और कहा कि यह सारे लोग समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमारे शहर के गौरव हैं, जिन्होंने अपने जान की परवाह किए बिना फंसे लोगों को बचाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। इनमें श्री सोमेश साव, श्री देवाशीष बरिहा, श्री आकाश साहू, श्री विशाल यादव, श्री अभिषेक सिन्हा श्री ए.वेनूगोपाल शामिल थे। जिला सेनानी अधिकारी श्री पुष्पराज सिंह, तेलीबांधा थाना टीआई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इस दुर्घटना की रोकथाम और बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
 
 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इन जांबाज़ बच्चों ने अपने समाज की संस्कृति और परिवार के संस्कारों को प्रदर्शित किया है कि कठिन परिस्थितियों में अपनी चिंता न कर दूसरों की चिंता करें एवं इनके माता-पिता वंदनीय हैं जिन्होंने अपनी संतानों की इतनी अच्छी परवरिश की, जो अपने समाज के समक्ष उदाहरण बनकर उभरें हैं। कलेक्टर ने कहा कि कल रात घटना की जानकारी मिली तो एसएसपी और मैं एयरपोर्ट में थे। चूंकि मुख्यमंत्री श्री साय का आगमन होना था। मुख्यमंत्री ने हमें तुरंत घटना स्थल पर जा कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़ जाने का निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद घटना स्थल पर पहुंच गए। उस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जिला सेनानी अधिकारी श्री पुष्पराज सिंह, तेलीबांधा थाना टीआई और सहित प्रशासनिक अमला और एसडीआरएफ की टीम आग बुझााने के काम में डटे थे। रेस्क्यू टीम ने आग लगे स्थल से एक दिव्यांग व्यक्ति को गोद में लेकर बाहर निकाला। 

 घटना की सूचना मिलते ही पहले एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे और जिला सेनानी श्री पुष्पराज सिंह घटना स्थल पहंुच गए। परिस्थियों को देखते हुए वे दोनो टीम के साथ 7वे माले पर पहुंच गए और उपस्थित लोंगो को समझाया कि घबराएं नही और सावधानी बरते हुए सीढ़ियों से बाहर निकलने का रास्ता बताया, जिससे सभी लोग सुरक्षित तरीके से बाहर निकल आए।  

श्री सोमेश सहित युवाओं ने अपनी जान की नही की परवाह, बचाई जानें

श्री सोमेश साव ने बताया कि उनके मित्र ने फोन कर आगजनी की सूचना देकर सहायता करने को कहा वे 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंच गए। वहां पहंुच कर बेसमेंट में मौजूद फायर एक्यूपमेंट को इकठ्ठा किया और सीढ़ियों से उपर चढते हुए सभी फ्लोर पर लगे आग बुझाते चले गए। उन्होंने नगर निगम कर्मचारी श्री ए. वेनूगोपाल, जो फायर ब्रिगेड में थे, उन्होंने उन युवाओं को गीले कपड़े के मास्क के रूप में उपयोग करने को कहा। कुछ देर बाद श्री सोमेश, श्री ए. वेनूगोपाल आग लगी जगह पर पहुंच गए और टीम के साथ फसें लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

और भी

परवर्तिनी एकादशी पर्व पर द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम : दोकडा के महाप्रभु मन्दिर में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु....

जशपुरनगर 03 सितम्बर 2025 : जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में एकादशी पर्व के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। परंपरा के अनुरूप इस दिन मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना के साथ द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।सुबह से ही ग्रामीणों और भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो गया था। भजन-कीर्तन के मधुर स्वर से वातावरण गुंजायमान हो उठा। संध्या आरती के पश्चात श्री मंदिर के शिखर पर दीप प्रज्वलन किया गया, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। दीपों की रोशनी से मंदिर प्रांगण आलोकित हो उठा और श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य अनुभूति के रूप में महसूस किया।आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य माना।

     आयोजन समिति ने बताया कि इस परंपरा का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रति एकादशी की तरह आज एकादशी पर्व परल द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम ने सभी को आध्यात्मिक शांति और सुख की अनुभूति कराई।

और भी

कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से अमित शाह ने भेंट की और उन्हें सम्मानित किया

रायपुर 3 सितंबर 2025/केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस,  डीआरजी और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले के साथ अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया। उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर बने नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया।

श्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुँचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक नहीं पहुँचने दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है। श्री शाह ने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का  संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।

और भी

गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान दर्दनाक हादसा – मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु एवं कई अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मैं व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में  छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल को इलाज में कोई कमी न हो और सभी को तुरंत उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

राज्य सरकार ने इस हादसे में दिवंगत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

रायपुर, 03 सितंबर 2025/
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है।

इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अधिकारी श्री जयदीप दास गुप्ता एवं श्रीनिवास राव तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी, डॉ. रघुनाथ रेड्डी और श्री के.वी. रेड्डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत की गई थी और आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब इस एमओयू का होना ऐतिहासिक महत्व रखता है। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर हुआ यह समझौता प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के लोग लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, किंतु अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह जीवनरक्षक सिद्ध होगा। पहले घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ता था, अब जगदलपुर में ही उन्हें अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। बस्तर अंचल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। पहले ये सेवाएँ केवल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगा।

स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने जानकारी दी कि इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें से 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है।

यह 10 मंजिला अस्पताल 240 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी), मस्तिष्क रोग एवं न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे। ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं सहित गहन चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सरकारी दर पर उपचार प्रदान करेगी।

सरकारी दर पर उपलब्ध इन सेवाओं का लाभ न केवल बस्तर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीज उठा सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। इससे बस्तर अंचल के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। यह अस्पताल न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मरीजों के लिए नई आशा और जीवनदायी सुविधा साबित होगा।

और भी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास......योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़  प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में श्री अठावले ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने तथा समाज के वंचित वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति योजनाएँ, कौशल विकास कार्यक्रम और स्वरोजगार सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री तारण प्रकाश सिन्हा एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, समाज कल्याण संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

केन्द्रीय मंत्री श्री अठावले ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। राज्यों के साथ बेहतर तालमेल से योजनाओं की पहुंच और परिणाम दोनों बेहतर होंगे।

और भी

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.......राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण

रायपुर 3 सितम्बर 2025/ सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और लोकनृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीतों की मधुर धुनों से वातावरण को उल्लासमय बना रही थीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा मिलन को समाज की एकता और संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। महिलाएँ इस दिन पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। हमारी लोकपरंपराएँ समाज को जोड़ती हैं और यही हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कजली एकादशी जैसे पर्व केवल धार्मिक महत्व नहीं रखते, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं। उन्होंने राज्य के विकास की दिशा में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना को मार्गदर्शक बताया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लोक संस्कृति एवं त्योहारों से होती है। यहाँ की महिलाएँ न केवल परिवार और समाज को संवार रही हैं, बल्कि शिक्षा, राजनीति, सेवा और हर क्षेत्र में योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को संस्कृति की संरक्षक बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज तीजा मिलन समारोह में प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के रंगों का संगम देखने को मिला। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएँ मायके में उपवास करती हैं। तीजा महिलाओं को मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व है।

तीजा मिलन कार्यक्रम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए। लोकनृत्य और गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। महिलाएँ एक-दूसरे को तीजा की बधाइयाँ देती रहीं। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएँ आज भी समाज के ताने-बाने को मजबूती प्रदान कर रही हैं। तीजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है।

कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी तथा श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को तीजा की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

और भी

बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच कलेक्टर एस पी ओर विधायक ने घायलों का जाना हाल,कहा कि जाएगी हर संभव मदद,बेहतर उपचार के लिए किया गया अंबिकापुर रिफर

जशपुर/बगीचा : घायलों से मुलाकात कर हर सम्भव का मदद करने जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास,पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और विधायक श्रीमती रायमुनी भगत देर रात बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे।यहां उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों से घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि बगीचा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूरूडांड में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में पसर गया जब गणेश विषर्जन के लिए निकले जुलूस में ग्राम के 150 से ज्यादा लोगों के बीच अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो आ घुसी।अत्यंत ही दर्दनाक इस सड़क हादसे में लगभग 25 से 30 लोग घायल हुए,वहीं 3 लोगों में 2 पुरुष और 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना इतना भयावह था कि वाहन सामने की ओर से आई जो भीड़ को रौंदती हुई आगे बढ़ी।वाहन की चपेट में आने से कई लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे तो वहीं कुछ को वाहन रौंदते हुए आगे बढ़ा। गुस्साई भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सभी घायलों का उपचार बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में किया गया।जहां घायलों का प्रारंभिक उपचार किया गया।बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा अपनी टीम के साथ सतत घायलों के उपचार में रात भर लगे रहे।यहां लगभग 1 दर्जन से ज्यादा गंभीर घायलों को बेहतर और उचित उपचार के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया।सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा ने स्वास्थ्य अमले को अलर्ट किया और सभी घायलों के बेहतर इलाज पर खुद नजर बनाए हुए हैं।

घायलों से मिलने पहुंची विधायक
घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत भी देर रात बगीचा अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दर्दनाक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। जहां एक ओर गणेश विसर्जन का उल्लास होना था वहीं यह हादसा पूरे इलाके में गम और मातम का माहौल छोड़ गया।
वहीं जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह भी देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर समेत 2 नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा है जो घायलों का इलाज पुरी गंभीरता से करा रहे हैं।

घटना में 3 की मौत जबकि ये हुए घायल

उक्त दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है जिसमें 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं।हादसे में जिनकी मौत हुई है उनमें अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा,विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण और खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव शामिल है।वहीं घायलों में फकीर यादव,नीलू यादव, निरंजन राम पिता अर्जुन राम, संदीप यादव,नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग शामिल हैं।

और भी