ताजा खबरें


बड़ी खबर

“टीबी मरीजों के नाम पर लाखों की गड़बड़ी का खुलासा — जशपुर में हड़कंप, कलेक्टर के निर्देश पर बनी जांच समिति, 15 दिन में सच सामने लाने की सख्त चेतावनी

जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ टीबी मरीजों के नाम पर 2.40 लाख रुपये की गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित जांच समिति पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर 15 दिवस के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को सभी तथ्यों, दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए है। सीएमएचओ डॉ जात्रा ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाता है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और भी

अपर कलेक्टर ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों ली बैठक ,गैस एजेंसी संचालकों को गौदाम के बाहर और दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए निर्देश 

जशपुर 30 मार्च 2026/कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट मंत्रणा सभाकक्ष में जिले के सभी ऑयल कंपनियों के पम्प संचालक एवं गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली गई।
 
जिसमें संचालकों द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं गैस की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया साथ ही ऑयल कंपनियों से नियमित रूप से सप्लाई प्राप्त होने की जानकारी दी गई l 

बैठक में सभी पेट्रोल डीजल संचालकों को नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जरकीन बोतलों में पेट्रोल डीजल प्रदाय न करने के निर्देश दिए गए एवं गैस एजेंसी परिसर में सीसी टीवी कैमरा चालू हालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

सभी गैस एजेंसी संचालकों को अपने कार्यालय में टोल फ्री नंबर एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के नंबर प्रदर्शित करने के साथ परिसर में सीसी टीवी कैमरा एवं गोदाम स्थल पर भी सीसी टीवी कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली,राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 30 मार्च 2026/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और  निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
     कलेक्टर श्री व्यास ने जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे पूर्ण सावधानी, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।  कलेक्टर श्री व्यास ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सभी विकासकार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने  आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में एसडीएम और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की,पारदर्शिता के साथ समय पर खाद्य वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

जशपुरनगर, 30 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रम विभाग, कृषि विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। खाद्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी समय पर सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के शेष पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
        महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने शेष आंगनबाड़ी भवनों के साथ ही इन भवनों में शौचालयों निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।  इसके अलावा महतारी वंदन योजना के तहत बचे हुए ई-केवाईसी कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि इस योजना का लाभ लेने से कोई वंचित न हो। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से लाभ प्रदान करने को कहा। साथ ही इस योजना का लाभ लेने सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से सही हितग्राही तक पहुंचे। कलेक्टर श्री व्यास ने आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की आपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक बच्चे का डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड स्थायी रूप से सुरक्षित रहेगा, जिससे भविष्य में उनके शैक्षणिक प्रगति का आसानी से आकलन किया जा सकेगा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
     समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में पेंशन योजना के हितग्राहियों का आधार सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ मिल सके। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने शेष शासकीय तालाबों का नियमानुसार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ ही एनएफडीबी के अंतर्गत मछुआ पालक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा उन्हें केसीसी योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे।
   
*निर्माणकार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, लापरवाही पर होगी कार्यवाही*

कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताविहीन निर्माण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, लंबित बैंक लिंकेज कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

*उर्वरक के कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्यवाही*

कृषि विभाग की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को  व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर सभी पात्र किसानों के फार्मर आईडी कार्ड बनाने को कहा, ताकि कोई भी किसान शासकीय कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कलेक्टर ने आमजन में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी के माध्यम से सोख्ता गड्ढों के निर्माण को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने बताया कि इससे जलस्तर में वृद्धि होगी और भविष्य में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। कलेक्टर श्री व्यास ने उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और भी

अहिंसा, त्याग और तप की दिव्य ज्योति से आलोकित कुनकुरी — महावीर जयंती पर उमड़ा आस्था का विराट सागर, भक्ति, संस्कृति और आध्यात्म का दिखा भव्य संगम,हर जन में अहिंसा और करुणा का संदेश

नारायणपुर/कुनकुरी, 30 मार्च 2026। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर्व महावीर जयंती के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर पूरी तरह धर्ममय और भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। चारों ओर “जय महावीर” के उद्घोष, घंटों-घड़ियालों की ध्वनि और भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

सुबह से ही जैन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंगोलियों और रोशनी से सजाया गया था। भगवान महावीर की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन और शांतिधारा की गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इसके पश्चात जैन मंदिर से भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान महावीर की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रही। यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर जय स्तम्भ चौक, खेल मैदान, बस स्टैंड, रेमते रोड और बाजार डाँड़ जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।

मार्गभर श्रद्धालु “अहिंसा परमो धर्मः” और “जीओ और जीने दो” के संदेश के साथ भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, वहीं कई स्थानों पर जलपान और सेवा शिविर भी लगाए गए।

शोभायात्रा की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान महावीर के त्याग, तपस्या, करुणा और सत्य के सिद्धांतों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इन झांकियों ने न केवल श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, बल्कि समाज को धर्म के मूल सिद्धांतों की याद भी दिलाई।

महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं युवाओं ने भक्ति संगीत पर नृत्य कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और धार्मिक मर्यादा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

धर्मसभा के दौरान वक्ताओं ने भगवान महावीर के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में जब विश्व अशांति और संघर्षों से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान महावीर का अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का संदेश मानवता के लिए अमृत के समान है। “जीओ और जीने दो” का सिद्धांत सामाजिक समरसता और वैश्विक शांति की दिशा में मार्गदर्शक बन सकता है।

आयोजकों ने बताया कि महावीर जयंती केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और सेवा का पर्व है, जो हमें जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इनका रहा विशेष योगदान
इस शोभायात्रा के अवसर पर जैन समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र जैन, रतनलाल जैन, प्रकाशचंद्र जैन, मनोज जैन (कुमार स्टोर), निहालचंद जैन, अजय अज्जू जैन, निपेंद्र जैन, सुनील जैन, दिलीप जैन, प्रदीप जैन, बाबूलाल जैन, अनिल रारा, रवि जैन, अमन जैन, अंशुल रारा, ऋषभ जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, सौरभ जैन, हेमंत जैन, विकास जैन, कौशल जैन, राहुल जैन, मेहुल जैन, दिनेश जैन, मोहित जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन जैन मंदिर में सामूहिक आरती, मंगल पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कुनकुरी में आयोजित यह भव्य महावीर जयंती उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।

और भी

*चैनपुर में बेटियों के लिए सुरक्षा कवच” — सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान 30 मार्च से, 3 माह तक चलेगा विशे अभियान*

*चैनपुर में बेटियों के लिए सुरक्षा कवच” — सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान 30 मार्च से, 3 माह तक चलेगा विशे अभियान*

चैनपुर (गुमला)। 30 मार्च 2026
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाया है। राज्य सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में 30 मार्च 2026 से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो लगातार तीन माह तक संचालित होगा।

यह अभियान प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।

 क्या है एचपीवी टीकाकरण? क्यों है जरूरी?

एचपीवी वायरस महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। विशेषज्ञों के अनुसार समय रहते टीकाकरण कराने से इस खतरनाक बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। यही वजह है कि केंद्र और राज्य सरकार इस अभियान को मिशन मोड में चला रही है।

इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था, जिसके बाद अब इसे जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है।

 कौन हैं इस अभियान के लाभार्थी?

इस टीकाकरण अभियान का लाभ केवल निम्न आयु वर्ग की बालिकाओं को मिलेगा:

14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी लेकिन अभी 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं

वे बालिकाएं जो अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की हो जाएंगी


 किन परिस्थितियों में नहीं लगेगा टीका?

स्वास्थ्य विभाग ने कुछ सावधानियां भी तय की है

1. यदि बालिका किसी मध्यम या गंभीर बीमारी से पीड़ित हो


2. पूर्व में किसी टीके या Yeast से एलर्जी की समस्या रही हो


3. गर्भावस्था के दौरान


4. निर्धारित आयु वर्ग से बाहर होने पर


5. यदि पहले ही एचपीवी टीका लिया जा चुका हो


6. खाली पेट होने की स्थिति में टीका नहीं दिया जाएगा

 कहां और कैसे लगेगा टीका?

स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर गुमला

समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस

अवधि: 30 मार्च 2026 से आगामी 3 माह


 पंजीकरण की सुविधा भी आसान

टीकाकरण के लिए अब डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध है—

U-WIN पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण

या फिर सीधे केंद्र पर जाकर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन


 अभिभावकों की भूमिका अहम

यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके लिए बालिकाओं के माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी।


 स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनाएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करें।

और भी

वन भूमि में गुपचुप चल रहा था बोरवेल का अवैध खेल — ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आया वन अमला, मौके पर दबिश देकर खनन रुकवाया, दो वाहन जब्त, कई लोगों की भूमिका संदिग्ध

जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन की प्राप्त सूचना पर वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अवैध बोर खनन में लगे 2 वाहनों को जप्त किया गया। ग्रामीणों द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना देने पर वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार के निर्देशन में वन परिक्षेत्र सन्ना अंतर्गत परिक्षेत्र सहायक तोरा, परिक्षेत्र सहायक सन्ना, बी. एफ.ओ. कामारिमा, चलनी, धनगुरी एवं बगीचा परिक्षेत्र के वन अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई। वन अमले द्वारा कक्ष क्रमांक पी 303 में पंचों एवं गवाहों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि बोरवेल खनन का कार्य वन भूमि के अंदर अवैध रूप से किया जा रहा था, जिससे वन क्षेत्र एवं जैव विविधता को गंभीर क्षति पहुंचने की संभावना थी। मौके पर कार्य को तत्काल रुकवाया गया तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन चालक श्री सल्लू राम ग्राम मनोहरपुर एवं श्री गोधन कोमा ग्राम नर्राटोला जिला बालौद द्वारा बताया गया कि यह कार्य श्री राजेश यादव ग्राम दातुनपानी के निर्देश पर किया जा रहा था। साथ ही यह भी बताया गया कि संबंधित वाहनों के मालिक श्री रमेश जायसवाल निवासी बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार हैं। वन विभाग द्वारा उक्त अवैध गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए ट्रक क्रमांक CG22 एएफ 7660 एवं CG22 एएफ 7659 को जब्त किया गया। इस संबंध में वन अपराध के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब्त वाहनों को वन आवासीय परिसर सन्ना में सुरक्षित रखा गया है।

        वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, बोरवेल खनन या अन्य गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित हैं तथा इस प्रकार के कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग जशपुर द्वारा आम जनता से अपील किया गया है कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को प्रदान करें।

और भी

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के डिजिटल डोर सुविधा का किया शुभारंभ ,एचडीएफसी बैंक ने क्यूं आर कोड बनाकर नगर पालिका जशपुर को सौंपा

जशपुर 29 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को एचडीएफसी बैंक के डिजिटल डोर सुविधा का शुभारंभ किया।
बैंक ने नगर पालिका जशपुर को एक क्यूं आर कोड जनरेट करके दिया जिसके माध्यम से जशपुर जिले के नागरिक घर बैठे क्यूं आर कोड के माध्यम से संपत्ति कर जल कर दुकान का टेक्स पेमेंट कर सकते है लोगों को 
 नगर पालिका जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

एचडीएफसी बैंक के माध्यम से हर घर के लिए अलग अलग क्यूं कोड बनाया गया है जिसको घर घर चस्पा भी किया जा रहा है।
जिसमें मकान मालिक का नाम घर का नम्बर और मोबाइल नम्बर के साथ कितना घर का टेक्स बकाया है क्यूं आर कोड में पता चल जाएगा 
ताकि‌ जशपुर नगरीय क्षेत्र के नागरिक इस क्यूं आर उपयोग करके टेक्स का भुगतान कर सकेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव कृष्णा राय कलेक्टर श्री रोहित व्यास नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय एचडीएफसी बैंक के रिजनल मैनेजर श्री सराफत अली शाखा प्रबंधक श्री दीपक दास उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रापर्टी टैक्स इनफार्मेशन सिस्टम एक आधुनिक आई सी टी आधारित प्रणाली है जो जशपुर नगर पालिका में राजस्व संग्रहण को पारदर्शी कुशल एवं सरल बनाती है। यह प्रणाली आवासीय व्यावसायिक एवं औद्योगिक सभी प्रकार की संपत्तियों को कवर करती है और वर्तमान में 4600 हाऊस होल्ड को शामिल करती है।
क्यूं आर कोड में भुगतान करने के लिए डी डी एन नम्बर, मोबाइल नम्बर, प्रापर्टी आईडी डाले, जिसमें मालिक का नाम टैक्स राशि, बकाया राशि और इसके बाद देय राशि की पुष्टि करें तत्पश्चात यूटीआई डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग का आफसन चुने फिर सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं।इसके बाद आपको डिजिटल रसीद प्राप्त हो जाएगी।

और भी

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी,मन की बात में छत्तीसगढ़ के जल संवर्धन प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब इसे जन आंदोलन बनाना हमारा संकल्प - मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 29 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी और इसे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह दर्शाता है कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर हो रहे कार्य अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे अभिनव मॉडल के माध्यम से किसानों ने अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। यह जनभागीदारी आधारित पहल आज भूजल स्तर में सुधार की एक सशक्त मिसाल बन चुकी है और अन्य क्षेत्रों के लिए भी मार्गदर्शक बन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और छत्तीसगढ़ में भी इसे जनभागीदारी से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता, फिटनेस को बढ़ावा, शुगर इंटेक में कमी और खेलों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण जैसे विषयों पर दिए गए संदेश अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पश्चिमी एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि देश हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और केंद्र तथा राज्य सरकारें समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु और सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनभागीदारी की शक्ति के साथ जल संरक्षण को और मजबूत कर छत्तीसगढ़ को सुरक्षित, समृद्ध और जल-संपन्न भविष्य की ओर ले जाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश निरंतर नवाचार, सहभागिता और सुशासन के माध्यम से विकास की नई दिशा तय कर रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री कृष्णा दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी

“अफवाहों से रहें दूर, जिले में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरक की कोई कमी नहीं — कलेक्टर रोहित व्यास की सख्त अपील, शिकायत के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम नंबर” ????

जशपुर 29 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार गैस, पेट्रोल डीजल, और उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह में न आए।
कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक लेकर जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए थे। 
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जशपुर जिले में किसी भी प्रकार से पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर  की कोई कमी नहीं है। सभी आमजनों से अनुरोध है कि वह आपूर्ति को लेकर किसी भ्रमक सूचना पर ध्यान न दे, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित अवधि में गैस बुकिंग हो रही है व समय सीमा में उसका भंडारण हो रहा है । इसी प्रकार जिले के सभी पेट्रोल डीजल पंपों में नियमित सप्लाई आ रही है ।

आम उपभोक्ताओं को यदि पेट्रोल एवं डीजल एवं घरेलू गैस की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या संबंधी शिकायत हेतु राज्य स्तर पर खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 अथवा 1967 एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 से संपर्क कर सकता है एवं इसके लिए जिला कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 9244011192 है ।

और भी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम साय का सख्त संदेश—“घबराने की जरूरत नहीं”: राज्य में ईंधन, गैस और खाद की भरपूर उपलब्धता, हर जिले में कंट्रोल रूम और निगरानी व्यवस्था मजबूत,अफवाह फैलाने और कालाबाजारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जशपुर 29 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कमिश्नर,आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को समीक्षा बैठक लिए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व के कारण कोविड जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी देश एकजुट रहा और सफलतापूर्वक उसका सामना किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कोविड जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहना आवश्यक है। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलेंडरों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, अतः नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट पर सभी राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है और यह आश्वस्त किया गया है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है तथा उच्च स्तरीय समिति द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा प्रभारी सचिव और कलेक्टर नियमित समीक्षा करें। अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचने के लिए आमजन तक समय पर तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के भंडारण एवं आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हर परिस्थिति में आमजन तक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग सामान्य रूप से संचालित है।
उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 45 दिन तथा सामान्य गैस कनेक्शन के लिए 25 दिन की समय सीमा निर्धारित है और वर्तमान में उसी अंतराल के अनुसार बुकिंग की जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं है और पूरे प्रदेश में स्थिति सामान्य है।

मुख्य सचिव श्री विकास शील ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों की सतत निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं, शिकायतों अथवा कालाबाजारी की सूचना  1800-233-3663 पर दे सकते हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आमजन को सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में निर्देश दिए गए कि गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति से संबंधित समाचारों पर सतत निगरानी रखी जाए। भ्रामक खबरों से भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः ऐसी खबरों का तत्काल संज्ञान लेकर वास्तविक जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। सोशल मीडिया की भी विशेष निगरानी रखने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को समय पर मिलेगा खाद

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उर्वरकों की होल्डिंग पर रोक लगाई जाए और दैनिक स्टॉक की नियमित समीक्षा की जाए। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।साथ ही खाद वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग की जानकारी भी साझा की गई।

महत्वपूर्ण संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पतालों, छात्रावासों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे, भारत सरकार की संस्थाओं, सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थानों और एयरपोर्ट कैंटीनों में गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। गैस सिलेंडरों एवं पेट्रोल-डीजल वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने के साथ ही निर्देश दिए गए कि पेट्रोल-डीजल को कंटेनरों में आम जनता को उपलब्ध न कराया जाए। केवल अधिकृत मोबाइल टावर एवं जेनसेट संचालित आवश्यक प्रतिष्ठानों को ही कंटेनर में ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्त, आईजी एवं जिला कलेक्टर भी बैठक में शामिल हुए। 

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल, डीजल एवं गैस डिवीजन के अधिकारी उपस्थित थे।
जशपुर जिले से कलेक्टर श्री रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक,अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारीगण सीधे जुड़े थे।

और भी

मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्री रामनवमी महायज्ञ का भव्य समापन, श्रद्धा और भक्ति के बीच माता प्रतिमा का विसर्जन, बड़ी संख्या में जुटे देवी संत समाज के लोग

जशपुरनगर 29 मार्च 2026 । चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में आयोजित चार दिवसीय श्री रामनवमी महायज्ञ का शनिवार को भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में समापन हो गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, वहीं अंतिम दिन माता की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया।समापन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से माता की प्रतिमा को बाजे-गाजे और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में मैनी तट तक ले जाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु “जय श्रीराम” और माता के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल हुए। नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के पश्चात माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस पूरे आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से सक्रिय रहीं और उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन करते हुए पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 से निरंतर आयोजित हो रहा यह महायज्ञ क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है।चार दिनों तक चले इस महायज्ञ में प्रतिदिन पूजन, हवन, आरती, कथा-प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विशेष रूप से नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति और भव्य लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
        इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे बगिया क्षेत्र में इन चार दिनों तक भक्ति संगीत, प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।महायज्ञ का सफल संचालन परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज के आशीर्वाद में संपन्न हुआ,साथ ही मुख्यमंत्री के भाई जयप्रकाश साय सह पत्नी ने विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराया। समापन के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।भव्य आयोजन के सफल समापन के साथ ही बगिया एक बार फिर आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन,तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की कि सराहना की

जशपुरनगर, 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगा और मरीजों को यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह,श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
    इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। अस्पताल का भूमिपूजन 7 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री ने किया। वर्तमान में इस अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। प्रस्तावित 6 मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलों का ढलाई कार्य पूर्ण हो चुका है। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी सेवाएं, प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय एवं तृतीय तल पर वार्ड, चतुर्थ तल पर आईसीयू, पंचम तल पर ऑपरेशन थियेटर संचालित होगा। यह चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थियेटर, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, इमरजेंसी वार्ड, एमआरआई, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण,एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में लोकार्पण किया। लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया गया। इस पहल ने कार्यक्रम को भावनात्मक और सामाजिक रूप से विशेष महत्व प्रदान किया, जहाँ प्रकृति और मातृत्व के सम्मान को एक साथ जोड़ा गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर  कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च होता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से हम माँ के प्रति सम्मान को प्रकृति से जोड़ रहे हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व वन जैसी पहलें न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेंगी।

      मातृत्व वन के अंतर्गत पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया है। इनमें टिकोमा, झारुल, सीताअशोक, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु, आंवला, बीजा, सिन्दूर, नागकेसरी, अर्जुन एवं जामुन जैसी प्रजातियाँ प्रमुख हैं। ये पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे, बल्कि आने वाले समय में औषधीय एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृत्व वन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, माताओं के प्रति सम्मान को प्रकृति के माध्यम से अभिव्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह पहल ‘हर घर एक पेड़, हर पेड़ में माँ की ममता’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणादायक बताया। मातृत्व वन न केवल हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय चेतना का भी केंद्र बनेगा।

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी,राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत

जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4 नवीन शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के संचालन से शासकीय कार्यों में गति आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नवीन वाहनों के जुड़ने से विशेष रूप से राजस्व विभाग के फील्ड कार्यों में सुविधा बढ़ेगी। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच आसान होगी, जिससे राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। साथ ही आपदा प्रबंधन, सर्वे कार्य, निरीक्षण एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

रणजीता स्टेडियम में 240 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवजोड़ो को दिया आशीर्वाद, प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए की सहायता 

जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 240 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विवाह मंडप में सभी नवदंपतियों के बीच पहुंचकर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में विभिन्न समाजों के जोड़ों ने एक साथ विवाह कर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को कुल 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 35 हजार रुपए की राशि चेक के माध्यम से सीधे हितग्राही को दी जाती है, जबकि लगभग 7 हजार रुपए की वैवाहिक सामग्री एवं 8 हजार रुपए आयोजन व्यय के रूप में खर्च किए जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों को 35 हजार रुपए का चेक राशि का वितरण कर उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे। 

       इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर उनके माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है। इससे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगने के साथ सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के विवाह की चिंता काफी हद तक दूर हुई है।

       कार्यक्रम में नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और योजना की सराहना की। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक कार्यक्रम रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी सोच और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रतीक बना।

और भी

79 हजार से ज्यादा निर्माण श्रमिकों के खातों में 27 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर, 70+ योजनाओं से सशक्त हो रहा श्रमबल — जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा संदेश

जशपुरनगर, 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जिला मुख्यालय के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए और विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत राज्य के  79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27 करोड़ 14 लाख 97 हजार रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किए। कार्यक्रम में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह,श्री कृष्ण कुमार राय, श्री विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या में लाभार्थी श्रमिकगण मौजूद थे। 
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त करते हुए कहा कि मध्य एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ है। तथापि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सुदृढ़ विदेश नीति तथा विभिन्न देशों के साथ बेहतर समन्वय के चलते पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। श्रमिकों के हित में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 70 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। साथ ही, अपंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए भी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से अब तक लगभग 496 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। 
    मुख्यमंत्री ने अपने केंद्रीय श्रम मंत्री के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को यह जानकारी दी कि मजदूरों के भविष्य निधि  में लगभग 27 हजार करोड़ रुपये की राशि अनक्लेम्ड पड़ी है, तब उनके निर्देशानुसार इस राशि का उपयोग श्रमिकों के कल्याण के लिए किया गया तथा पीएफ व्यवस्था को यूनिवर्सल बनाया गया। उन्होंने आगे बताया कि ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया गया है।
       कार्यक्रम में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण हेतु राज्य में 3 मंडल एवं  70 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि  राज्य के सभी जिलों में कुल 52 श्रमिक सम्मेलन आयोजित करने की योजना है, जिनमें से अब तक 12 सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। साथ ही, अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जा चुकी है।

*12 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से राज्य के 79,340 श्रमिक लाभान्वित*

विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत राज्य के  79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27 करोड़ 14 लाख 97 हजार रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किए। जिनमें दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 14 लाख 32 हजार रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 1960 श्रमिकों को 3 करोड़ 92 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 297 श्रमिकों को 4 लाख 45 हजार र 500 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 9 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 325 श्रमिकों के बच्चों को 38 लाख 88 हजार 374 रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 3040 श्रमिकों को 6 करोड़ 08 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 71220 श्रमिकों के बच्चों को 14 करोड़ 53 लाख 96 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 1142 श्रमिकों को 39 लाख 50 हजार 624 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 526 हितग्राहियों को 1 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत 784 श्रमिकों को 29 लाख 04 हजार 082 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 9 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के अंतर्गत 3 श्रमिकों को 60 हजार रुपए अंतरित किए जाएंगे। 

*जिले के 1365 निर्माण श्रमिकों को 49.35 लाख रुपए अंतरित*

कार्यक्रम में  जशपुर जिले के 1365 निर्माण श्रमिकों को 49 लाख 35 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित किए गए। जिनमें  मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 26 श्रमिकों को 5 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना अंतर्गत 01 श्रमिक को 01 लाख रुपए,  मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 17 श्रमिकों के बच्चों को 01 लाख 97 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 66 श्रमिकों को 13 लाख 20 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 1241 श्रमिकों के बच्चों को 24 लाख 38 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 13 श्रमिकों को 2 लाख 60 हजार रुपए और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 01 श्रमिक को 01 लाख रुपए अंतरित किए गए।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण


जशपुर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला अस्पताल के पास 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक, अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह 
उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव,  कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डीएफओ श्री शशि कुमार, विजय आदित्य सिंह जुदेव और आर ई के अधिकारी श्री राजेश श्रीवास्तव खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।

जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पहाड़ में किस प्रकार चढ़ना है उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वर्तमान में समूह में 15 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर श्री रवि कुमार सिंह ने बताया कि इनडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट पीसीजीआई यूएस अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। तेजल भगत,रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर प्रतीक नायक शामिल हैं।

और भी