ताजा खबरें


बड़ी खबर

खरसोता में अधिकारीयों कर्मचारीयों और ग्रामवासियों ने किया योगाभ्यास ,योग केवल व्यायाम  नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की है कला 

जशपुर 9 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर से पूर्व सुबह पाली योगाभ्यास, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

विगत दिवस 8 मई को मनोरा विकास खंड के ग्राम खरसोता में अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने सामूहिक योगा अभ्यास किया और लोगों को नियमित अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया गया।

उल्लेखनीय है कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक प्रभावी तरीका है योग करने से शरीर  मजबूत बनता है। 

मांसपेशियाँ एवं हड्डियाँ स्वस्थ रहती है
मानसिक शांति योग से तनाव, चिंता और क्रोध कम होता है तथा मन शांत और प्रसन्न रहता है।

योग से एकाग्रता बढ़ती है नियमित योग अभ्यास से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और स्मरण शक्ति बेहतर होती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे बीमारियाँ कम होती हैं।
प्राणायाम से फेफड़े मजबूत होते हैं और श्वास संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है।

ऊर्जा और उत्साह बढ़ता है योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और दिनभर ताजगी महसूस होती है।
अच्छी नींद आती है  योग तनाव कम करके नींद की गुणवत्ता सुधारत है।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है।

और भी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना -कांसाबेल विकास खंड के 12 जोड़े विवाह बंधन में बंधे 

जशपुर 8 मई 2026/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा कांसाबेल विकास खंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 9 जोड़े हिंदू और 03 जोड़े ईसाई समुदाय से थे सर्वप्रथम परिसर में बारात निकाला गया इसमें वर पक्ष एवं वधू पक्ष के परिवार के सदस्यों शामिल हुए।

वधु पक्ष द्वारा बारात का स्वागत किया गया इस विवाह कार्यक्रम में श्रीमती सरिता भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल श्री प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कांसाबेल श्री सुनील गुप्ता श्री मोतीलाल भगत श्रीमती शिप्रा दास जनपद पंचायत सदस्य कांसाबेल श्री सुभाष गुप्ता  श्री अनूप कश्यप  श्री संजय सिंह 
परियोजना अधिकारी योगेश भगत राजेश क्षीरसागर लक्षण राम सोरेन तथा कांसाबेल एवं दोकड़ा के पर्यवेक्षक उपस्थित हो कर नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किए और शुभकामनाएं दी।

और भी

सुशासन की स्थापना ही सरकार का उद्देश्य - कलेक्टर श्री व्यास ,सिमड़ा के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए कलेक्टर

जशपुरनगर 08 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास विगत दिवस विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत सिमड़ा में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। शिविर में सिमड़ा सहित आसपास के 15 गांवों के ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में लोगो को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही लोगों ने अपनी मांग एवं शिकायतों से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में 940 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 912 मांग एवं 28 शिकायत के आवेदन शामिल रहे। तत्काल निराकृत किए जा सकने वाले मांग के 53 आवेदन को शिविर में ही निराकृत किया गया। कार्यालयीन आवश्यकताओं, पात्रता परीक्षण एवं विस्तृत जांच परख की जरूरत वाले आवेदनों को भी यथा संभव तेजी से निराकृत किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि सुशासन की स्थापना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसका आशय संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन है। इसको सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से गांव में लोगों की समस्याओं एवं मांगो की जानकारी लेकर यथासंभव निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्टॉलों में पहुँचने वाले प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं की विस्तृत जानकारी अवश्य प्रदान की जाए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी ग्रामीण को योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से शिविर लगाकर जनसमस्याएँ सुनी जा रही हैं और उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविरों का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। इस दौरान एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

      कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड तथा केसीसी बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से पंजीयन कराया जा सकता है, जिसमें पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सीधे 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कृषि, राजस्व, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। साथ ही पुल पुलियों की मांग, नल जल शिकायत एवं प्राकृतिक आपदा में जन धन हानि की जानकारी भी देने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

*सिंचाई पंप, नवीन राशन कार्ड, ट्रायसिकल और श्रवण यंत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण* -

जनसमस्या निवारण शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाए गए। आयुष, स्वास्थ्य, मत्स्य, खाद्य, पशुधन, उद्यानिकी, वन, क्रेडा, आदिवासी विकास, शिक्षा, विद्युत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, ट्रायसिकल, डिजिटल किसान किताब, श्रवण यंत्र, सिंचाई पंप, जाल, आइस बॉक्स एवं पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

और भी

कांसाबेल-बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

जशपुरनगर, 08 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लगभग 29 करोड़ 08 लाख 06 हजार रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग का मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। 
    यह सड़क एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। समय के साथ सड़क की स्थिति प्रभावित होने के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्ग के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन सुविधा मिल सकेगी। सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और लोगों के समय की भी बचत होगी। यह कार्य क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

और भी

पत्थलगांव के धार्मिक स्थल किलकिला शिव मंदिर और गौशाला परिसर की साफ सफाई की गई ,स्वच्छ अभियान को दिया जा रहा बढ़ावा 

 

जशपुर 8 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश में पत्थलगांव विकास खंड के धार्मिक स्थल किलकिला शिव मंदिर और गौशाला परिसर की स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई।

अभियान में जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
 
स्वच्छ भारत मिशन अभियान से 
शहरों और गांवों में सफाई  व्यवस्था को सुधारना इसके साथ ही 
कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

और भी

सुशासन तिहार 2026: ग्राम पंचायत बनगांव में सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन ,प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को 08 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत

जशपुरनगर, 08 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर आयोजन से पूर्व 07 मई को विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांव में जनप्रतिनिधि एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बनगांव के खेल मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जनप्रतिनिधि एकादश को 08 रन से पराजित कर जीत अपने नाम की।
    मैच में प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 59 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की टीम 5 ओवर में 51 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रशासन एकादश ने 08 रन से मुकाबला जीत लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेले गए इस मैच का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भरपूर आनंद उठाया। मैच के माध्यम से आपसी समन्वय, भाईचारे और जनसहभागिता का सकारात्मक संदेश भी देखने को मिला।

और भी

09 मई को नगर पालिका पत्थलगांव में लगेगा शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

*जशपुरनगर, 08 मई 2026/* मुख्यमंत्री *श्री विष्णुदेव साय* के निर्देशानुसार जिले में *“सुशासन तिहार 2026”* का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में *09 मई 2026* को *नगर पालिका परिषद पत्थलगांव* के *वार्ड क्रमांक 01 से 15* तक शिविर आयोजित किया जाएगा। नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन लिखित रूप में शिविर में प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन दें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। 

कलेक्टर *श्री रोहित व्यास* ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी।

और भी

घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम, कलेक्टर रोहित व्यास खुद पहुंचे खूंटीटोली… HLO ऐप में दर्ज हो रही हर घर की डिजिटल जानकारी, बोले– आंकड़ों में न हो कोई गलती क्योंकि इन्हीं से तय होंगी भविष्य की विकास योजनाएं

जशपुरनगर, 06 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जनगणना के कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक श्री टिकेश्वर साय पैंकरा से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रगणक ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र कर उसे HLO (House Listing Operation) ऐप में दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रगणक को निर्देशित किया कि सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करें, क्योंकि यह डेटा शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
       गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लू से बचाव हेतु कलेक्टर ने प्रगणक को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य सुचारू रूप से और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जनगणना के प्रथम चरण 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, इसमें मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है।  इस प्रक्रिया में प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें क्रमांकित कर रहे हैं। साथ ही मकान का प्रकार कच्चा या पक्का, निवासियों की संख्या तथा घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी डिजिटल माध्यम से संकलित की जा रही है।

और भी

खूंटीटोली में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार शिविर बना ग्रामीणों की उम्मीदों का केंद्र — 566 आवेदन पहुंचे, 102 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

   जशपुरनगर, 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में आयोजित  जिला स्तरीय सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याओं को रखा। शिविर में विभिन्न विभागों के 566 मांगों से संबंधित आवेदन आए। जिसमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी मांगो को संबंधित विभागों को निश्चित समय सीमा में निराकरण के लिए भेज दिया गया है।      
    सुशासन शिविर में सभी शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। ग्राम खूंटीटोली में आयोजित शिविर में ग्राम टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा एवं केनाडांड के ग्रामीण भाग लेकर ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

और भी

सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंचा प्रशासन, मौके पर मिला समाधान… पीएम आवास की चाभी पाकर खिले चेहरे, शिविर में ही बने श्रम कार्ड


जशपुरनगर, 06 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत शासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से पहुंचकर लोगों की मांगों और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस पहल से आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। सोमवार को खूंटीटोली में आयोजित शिविर में अनेक आवेदनों का मंगलवार  को खूंटीटोली में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन हितग्राहियों की समस्याएं तत्काल हल हुईं, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए मकानों की खुशियों की चाभी सौंपी गई, वहीं 2 हितग्राहियों को नए मकानों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 3 महिलाओं के श्रम कार्ड भी तत्काल बनाए गए।
     प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारियरडांड के संतोष कुमार सोनी, तुलसी राम चक्रेश और भोला साहू तथा ग्राम पंचायत खूंटीटोली के मीना पैंकरा और विश्वनाथ राम को आवास पूर्ण होने पर चाबी प्रदान की गई। वहीं ग्राम पंचायत फरसाजुडवाइन की जूलिया और फूलजेनाश मिंज को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा शिविर में ही सुरेखा चक्रेश, संगीता चक्रेश और तपस्वनी चक्रेश का श्रम कार्ड तत्काल बनाया गया। श्रम कार्ड बनने से इन हितग्राहियों को दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। हितग्राहियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल वास्तव में आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता।

और भी

ग्राम पंचायत फरसाकानी में आयोजित सुशासन तिहार के पूर्व मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन , सरपंच एकादश और सचिव एकादश के बीच खेला गया मैच

    जशपुरनगर, 06 मई 2026/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में 06 मई को कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसाकानी में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पूर्व आज फरसाकानी में सरपंच एकादश और सचिव एकादश के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। यह आयोजन जीत-हार से परे प्रशासनिक गतिविधियों के बीच मनोरंजन का माहौल बनाने के साथ ही आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है। इसका प्रभाव आपसी समन्वय से किए जा रहे कार्यों पर भी झलकता है। 
     आज शिविर में 17 गावों के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अंतर्गत फरसाकानी, बंदरचुआं, ढोढीबहार, डोडापानी, लोढाअम्बा, बरांगजोर, ठेठेटांगर, खारीझरिया, कुंजारा, रेमते, गड़ाकटा, हर्राडांड, बासनताला, भेलवांटोली, चटकपुर, जोरातराई एवं ग्राम रेंगारघाट के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के मात्र 3 दिन भीतर बच्चों को मिली क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस ,भैंसामुड़ा गांव के खिलाड़ियों को मिला नया संबल, उभरेंगी क्रिकेट प्रतिभाएं

जशपुरनगर, 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार के दौरान 03 मई को दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए प्रशासन ने आज ग्राम भैंसामुड़ा गांव के बच्चों को क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की। मुख्यमंत्री के निर्देशों का इतने कम समय में पालन होने पर खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए बड़ी सौगात बताया। मुख्यमंत्री श्री साय अपने जशपुर जिला प्रवास के दौरान पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल मैदान पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा और उनके उत्साह से प्रभावित होकर स्वयं मैदान में उतरकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी खेल के प्रति रुचि और नियमित अभ्यास के बारे में जानकारी ली। बच्चों में खेल के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कलेक्टर को निर्देशित किया कि स्कूल के बच्चों के लिए आवश्यक क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की थी।
        मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री मिलने के बाद खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का बच्चों के बीच पहुंचना और उनके साथ समय बिताना गांव के खिलाड़ियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। गांव के सरपंच रोशन प्रताप सिंह एवं समाजसेवी रम्मू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल क्रिकेट किट ही नहीं दी, बल्कि ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई पहचान और उड़ान देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि खेल सामग्री और प्रस्तावित मिनी स्टेडियम से गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

और भी

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार...


जशपुरनगर 6 मई 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश के बाद दाराखरिका में वर्षों से लंबित विद्युत समस्या का समाधान हो गया है।यहां के माध्यमिक शाला के पास जहां खंभे तो वर्षों पहले लगा दिए गए थे, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी, वहां अब ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मुहल्ले में लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। खंभे लगने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही।
आखिरकार स्थानीय ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या रखी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने दाराखरिका में ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी।इस कार्य के पूरा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि “कई वर्षों से जो सपना अधूरा था, वह आज पूरा हुआ है। अब हमें नियमित बिजली मिल रही है, जिससे दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई दोनों में सुविधा होगी।”ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देश और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की सक्रियता से यह संभव हो पाया।ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।

और भी

एक ही दिन तीन बड़े शिविर: नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में सुशासन तिहार का महाआयोजन, 43 गांवों के हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

जशपुरनगर 6 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 07 मई 2026 को बगीचा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत नन्हेसर, दुलदुला जनपद के ग्राम सिमड़ा एवं फरसाबहार जनपद के ग्राम बनगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। नन्हेसर के शिविर में  नन्हेसर, चम्पा, ईचोली, बेडेकोना, फुलझर, बेडार, उकई, कोदोपारा, चलनी, मरंगी, एकम्बा, छिछली 'अ, डुमरकोना एवं हर्राडीपा के ग्रामीण शामिल होंगे। सिमड़ा के शिविर में सिमड़ा, केंदापानी, मयूरचुन्दी, गटटीबुडा, गोडअम्बा, चटकपुर, सिरिमकेला, सपधरा, करडेगा, मकरीबंधा, डोभ, चराईडांड, भूसडीटोली, खटंगा एवं बासुदेवपुर के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम बनगांव के शिविर में बनगांव, धौरासांड, हेटघींचा, खुटगांव, फरसाबहार, तुबा, पण्डरीपानी, बोखी, कन्दईबहार, पगुराबहार, भगोरा, मेण्डरबहार, सहसपुर एवं सीमाबारी के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
 
      सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान ,सुबह अखबार पढ़ते ही कलेक्टर सरगुजा को फोन कर दिए समाधान के निर्देश

रायपुर 6 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह समाचार पत्रों का अवलोकन करते समय “नाला और ढोढ़ी के दूषित जल पर आज भी निर्भर हैं वनवासी” शीर्षक से प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत को फोन कर प्रभावित बस्ती में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चेराजोबला बस्ती में पेयजल संकट की स्थिति का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार हैंडपंप खनन, वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के निवास वाले क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ ज़मीन पर सुनिश्चित करना है।

और भी

मुख्यमंत्री के सख्त तेवर का असर: वर्षों से जर्जर पत्थलगांव–कुनकुरी सड़क अब रफ्तार से होगी दुरुस्त, सुशासन तिहार की बैठक में नाराजगी के बाद विभाग हरकत में, अफसरों को मौके पर डेरा डालने का आदेश

रायपुर 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी।

 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अपूर्ण सड़क के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता में रखा गया है।

 शासन के प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के अपूर्ण भाग के मरम्मत हेतु पूर्व में प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मरम्मत कार्य को जोनल एजेंसी के माध्यम से शीघ्र शुरू किया जाएगा। यदि जोनल एजेंसी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित संभागों के प्रचलित अनुबंध के अंतर्गत भी कार्य संपादित किया जा सकेगा।

       इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता अंबिकापुर को निर्देशित किया गया है कि वे मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक अपना मुख्यालय कुनकुरी में स्थापित करें, ताकि कार्यों की सतत निगरानी और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस पहल से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान संभावित बाधाओं से भी राहत मिलेगी।

 मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद तेज हुई यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और लंबे समय से लंबित इस सड़क सुधार कार्य को अब गति मिल रही है ।

और भी

डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं : एक बोरिंग के भरोसे जूझता पूरा गांव, पाइपलाइन बनी शोपीस और ‘हर घर जल’ का सपना अब भी अधूरा

जशपुरनगर 6 मई 2026। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर के आश्रित ग्राम मक्कापुर में इन दिनों जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। गांव के हालात ऐसे हैं कि यहां रहने वाले दर्जनों परिवारों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर तक पानी लाने जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के साथ समस्या और गहराती जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।

गांव में पानी का एकमात्र सहारा एक पुराना बोरिंग है, जो पूरे गांव की जरूरतों के सामने बेहद छोटा साबित हो रहा है। यही वजह है कि ग्रामीणों को मजबूरी में कुएं और ढोढ़ी का पानी पीना पड़ रहा है, जो न सिर्फ असुविधाजनक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। गांव में साफ पानी की किल्लत के कारण बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

मक्कापुर में हर दिन सुबह की शुरुआत पानी की जद्दोजहद से होती है। सुबह 4 बजे से ही महिलाएं बर्तन लेकर पानी के लिए लाइन में लग जाती हैं। घंटों इंतजार के बाद जब कहीं पानी मिलता है, तब वे सिर पर घड़े रखकर लंबी दूरी तय कर घर तक पहुंचाती हैं। वहीं पुरुष भी पीछे नहीं हैं, वे बाइक, कांवर और अन्य साधनों के जरिए दूर-दूर से पानी ढोने में जुटे रहते हैं। गांव में पानी के लिए रोजाना संघर्ष का यह मंजर किसी संकट से कम नहीं है।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझ रहे हैं, जिससे गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी सप्लाई नहीं हो पाया है। इससे साफ जाहिर होता है कि योजनाएं कागजों में ही सीमित रह गई हैं और जमीनी स्तर पर उनका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं उनके गांव तक पहुंचकर भी बेअसर साबित हो रही हैं।

इस पूरे मामले को लेकर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय का कहना है कि यह क्षेत्र ड्राई जोन में आता है, जिसके कारण गर्मियों में पानी की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं मिर्जापुर पंचायत के सरपंच जगदीश सिदार ने बताया कि पंचायत स्तर पर बोरिंग कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब नए स्थान पर बोरिंग कराने की योजना बनाई जा रही है।

 अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन कब तक हरकत में आता है और मक्कापुर जैसे सुदूर गांव के लोगों को पानी जैसी बुनियादी सुविधा कब तक मिल पाती है। फिलहाल ग्रामीणों की प्यास और इंतजार दोनों जारी है

और भी

सरकार पहुंची जनता के द्वार: कांसाबेल के खूंटीटोली में लगा जिला स्तरीय सुशासन शिविर, योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी भीड़

जशपुरनगर, 05 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याओं को रखा। साथ ही सभी शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। इस शिविर में ग्राम टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा एवं केनाडांड के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।
    इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके अपने गांव में ही किया जाए, इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों एवं शिकायतों का तत्काल परीक्षण किया जाए। जिनका मौके पर निराकरण संभव हो, उन्हें तुरंत निराकरण करें तथा शेष आवेदनों का पंजीयन कर संबंधित विभागों को शीघ्र प्रेषित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ लेने आए प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता एवं अपात्रता की स्पष्ट जानकारी दे। उन्होंने अधिकारियों को हितग्राहीमूलक एवं व्यक्तिमूलक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल और विस्तृत रूप से देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इनसे लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 
    कलेक्टर ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सौर सुजला योजना, लखपति दीदी योजना एवं स्व-सहायता समूह सहित अन्य  योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण से संबंधित आवेदनों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने  श्रम योगी मानधन योजना, पेंशन योजनाओं एवं दिव्यांगजन हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने हेतु भी प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने, किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन तथा किसानों के लिए संचालित अन्य योजनाओं एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक भी किया। अंत में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

और भी