ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर के गम्हरिया आश्रम में रविवार को नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन, आयुर्वेद पद्धति से निर्मित मिलेगी दवा,

जशपुर : बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा आगामी 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को अघोर पीठ वामदेव नगर  गम्हरिया आश्रम जशपुर में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से स्व निर्मित औषधीय द्वारा मिर्गी रोग की दवा दी जाएगी दवा का वितरण रविवार को प्रातः 4:00 बजे से सूर्योदय से पूर्व तक ही दी जाएगी  अतः मरीज एक दिन पूर्व दिनांक 15 फरवरी 2025 को उपस्थित हो जाए उनके रात्रि विश्राम एवं  भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी मरीज को अपने साथ एक सहयोगी लाना अनिवार्य है।यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिये नही है।

और भी

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा के 4 दिन बाद,केन्द्र सरकार ने आज अहम फैसले के तहत मणिपुर में लगाया राष्ट्रपति शासन 

नई दिल्ली : केन्द्र सरकार ने आज अहम फैसले के तहत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। यहां पर 9 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया था। बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने (3 मई 2023) से जारी जातीय हिंसा के चलते इस्तीफे का काफी दबाव था। इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया था। मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे।

हालांकि अब सूबे में राष्ट्रपति शासनलागू कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का इस्तीफा ऐसे समय में आया था जब विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव आने वाला था। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।स्रोत एजेंसी

और भी

महाकुम्भ : मुख्यमंत्री श्री साय अपने मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम पहुंच माँ गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

प्रयागराज :- महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने, समझने और आत्मसात करने का अनुपम अवसर भी है।

मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए, जहां पहुंचने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से संगम तट के लिए प्रस्थान किया। अरेल घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय एवं अन्य गणमान्यजन मोटर बोट से त्रिवेणी संगम पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार माँ गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, और इसी परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी यहां स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय आस्था, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती का यह त्रिवेणी संगम केवल जल का मिलन नहीं, बल्कि अध्यात्म, परंपरा और संस्कृति का महासंगम है। प्रयागराज महाकुंभ न केवल भारत के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी आध्यात्मिक जड़ों को सुदृढ़ करने और सनातन संस्कृति के दिव्य स्वरूप को विश्वभर में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य आयोजन और उसकी व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सनातन संस्कृति के संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें भावी पीढ़ियों तक संरक्षित रखना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों और समस्त देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता के मूल सिद्धांत—धर्म, करुणा, और आध्यात्मिकता—का उत्सव है, जो समाज को नई दिशा देता है और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करता है।

और भी

महाकुंभ स्नान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पहुंचेंगे  प्रयागराज, सचिव पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

रायपुर, ; मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) का दौरा किया और छत्तीसगढ़ से कुंभ स्नान हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध  कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल और संचालक श्री अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी (गुरुवार) को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान राज्य के मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचकर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने रायपुर के रावणभाठा से आए बच्चों, आर्यन और टकेश्वर से मुलाकात की और महाकुंभ में उनके अनुभवों के बारे में जाना। बच्चों ने भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कांकेर से आए श्रद्धालुओं से भी चर्चा की, जिन्होंने सुविधाओं को उत्तम बताते हुए मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की।

छत्तीसगढ़ पवेलियन: श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे धार्मिक यात्रा को आत्मिक शांति और भक्ति भाव के साथ पूरा कर सकें। यहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।

और भी

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में भौतिकी के शिक्षकों का उन्मुखीकरण का हुआ आयोजन,वैज्ञानिक डॉ. आर. श्रीनिवास ने दिया प्रशिक्षण

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में भौतिकी के शिक्षकों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस उन्मुखीकरण में इसरो के  वैज्ञानिक डॉ. आर. श्रीनिवास ने स्पेस टेक्नोलॉजी से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय सहित जिले के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
           कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. श्रीनिवास को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों को स्पेस साइंस में प्रोत्साहित करने और जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर यह उन्मुखीकरण आयोजित कराया गया है। वे चाहते हैं कि आने वाले स्पेस मिशन में जशपुर के विद्यार्थियों की भी भूमिका रहे और जशपुर से भी प्रतिभाएं इस क्षेत्र में नाम रोशन करें।
        उन्मुखीकरण में वैज्ञानिक डॉ श्रीनिवास ने शिक्षकों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की कार्यप्रणाली के तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रॉकेट लॉन्चिंग के चरण, न्यूटन का तीसरा नियम, कृत्रिम उपग्रहों के प्रकार, स्पेस सूट तकनीक और विनस ऑर्बिटर मिशन , एक्टिव सेंसर सैटेलाइट, पैसिव सेंटर सैटलाइट, ग्राउंड स्टेशन कवरेज, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर से डेटा रिसीविंग प्रक्रिया, जियोस्टेशनरी संचार उपग्रह, नेविगेशनल उपग्रह, और लॉन्च व्हीकल्स व पेलोड्स की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया।
     इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को स्पेस टेक्नोलॉजी से परिचित कराना और छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रेरित करना था। शिक्षकों ने इसरो वैज्ञानिक से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।

और भी

श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की - सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

रायपुर :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्री विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम है। उन्होंने स्मरण किया कि पहली बार रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने का सौभाग्य भी उन्हें इसी पवित्र भूमि के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सांसदों को अपने क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर विकास कार्य करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने ग्राम गहिरा को चुना और यहां विकास कार्य किए, हालांकि कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। मुख्यमंत्री के रूप में पुनः ग्राम गहिरा आने पर उन्होंने कहा कि शायद यह उन्हीं अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गहिरा गुरु संत समाज द्वारा सनातन धर्म और सामाजिक उत्थान में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब जनजातीय समुदाय में धर्मांतरण, सामाजिक बुराइयाँ और व्यसन बढ़ रहे थे, तब संत गहिरा गुरु जी ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया, गांव-गांव में यज्ञ कराए, रामचरितमानस के पाठ करवाए और समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज यह संस्था पूरे प्रदेश में सनातन धर्म को सुदृढ़ करने, समाज को जागरूक करने और संस्कृत की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी प्रशंसा की कि संस्था के माध्यम से जनजातीय समुदाय के बच्चे संस्कृत में अध्ययन कर रहे हैं और सनातन संस्कृति के संवर्धन में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय व महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, जिसके प्रमाण आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विद्यमान हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक को समृद्धि और सुशासन का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम गहिरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संत गहिरा गुरु जी के आशीर्वाद से सुशासन और विकास का कार्य निरंतर जारी है। हमारी सरकार राज्य की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

इस अवसर पर संत समाज संस्था अध्यक्ष श्री बबरूवाहन महाराज, सचिव श्री खीरेंद्र महाराज, रवि भगत, शान्ता भगत, मनोज सतपती, भास्कर बेहरा,  मधुकर सिंघानिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री रविकांत मिश्र ने सपरिवार विश्रामपुर नगर पंचायत में किया मतदान,कहा मतदान  समाज की दिशा और विकास को तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) श्री रविकांत मिश्र ने आज सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत में सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान केंद्र पर पहुँचकर मतदान किया और अन्य नागरिकों को भी अपने अधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है, जिसे निभाकर हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बना सकते हैं।

मतदान के पश्चात श्री मिश्र ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत होता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करें और योग्य व सक्षम जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की दिशा और विकास को तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय और प्रलोभन के निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।

श्री मिश्र ने विशेष रूप से युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान से ही एक सशक्त और उत्तरदायी शासन की स्थापना संभव है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें।

और भी

नगरीय निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

रायपुर, :मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

और भी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के ने किया मतदान,कर्तव्य के साथ वोट करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी 

जशपुर : नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने जिले के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।

           उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के ने  जशपुरनगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र में मतदान किया उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा मतदान अधिकार और कर्तव्य दोनों है, जिसके माध्यम से एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव स्थापित की जाती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिना किसी भय, प्रलोभन के निष्पक्ष होकर अपने स्वविवेक से उम्मीदवार को वोट करने का आह्वान जिले के सभी मतदाताओं से किया है।लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें आपका कर्तव्य के साथ वोट करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

और भी

नगरीय निकाय चुनाव : एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह अपनी पत्नी श्रीमती रेखा सिंह और बेटे के साथ किया मतदान 


जशपुर : एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने पत्नी श्रीमति रेखा सिंह और अपने बेटे एच समर्थ सिंह के साथ जशपुरनगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यकि विद्यालय के मतदान केन्द्र में मतदान किया उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मतदान आपका अधिकार और कर्तव्य भी है। अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

और भी

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव: लंबी कतारों के बीच वोटिंग जारी, मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह,प्रशासन ने सुविधाओं के किए सभी जरूरी इंतजाम,जिले में 2 बजे तक 53.40 प्रतिशत

जशपुर : नगरपालिका जशपुर सहित नगर पंचायत पत्थलगांव, कोतबा, कुनकुरी और बगीचा में आज पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ है। लोग लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। प्रशासन ने भी सभी मतदान केंद्रो में मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हुए हैं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किया गया है।
   लोकतंत्र की इस पर्व में नए मतदाता से लेकर वयोवृद्ध मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया है। मतदान केंद्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग व किसी कारणवश चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उन्हें केंद्रों तक लाने के लिए भी वाहन का भी इंतजाम किया गया है। मतदान केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था, रैंप, छायादार विश्राम की व्यवस्था सहित आपात कालीन स्थिति के लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एनएसएस, स्काउट गाइड के युवा वालिंटियर मतदाताओं का हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। 

    ईशिका और प्रियांशी ने पहली बार किया मतदान

  मतदान केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहली बार मतदान करने आई इशिका सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने बताया की मतदान करना हम सभी का अधिकार है। मैंने पहली बार मतदान के अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभाई है। इसी तरह शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही प्रियांशी यादव ने अपनी खुशी जाहिर की और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन में आए मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। 

      85 वर्षीय शिवनंदन ने बीमारी के बावजूद किया मतदान 
 
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 85 वर्षीय शिवनंदन प्रसाद सिन्हा वोट करने आए। उनमें मतदान करने को लेकर काफी उत्साह था। वे बीमारी के कारण चलने-फिरने में अक्षम थे। उन्हें मतदान केंद्र युवा वालिंटियर्स के द्वारा मतदान केंद्र में व्हीलचेयर से ले जाया गया। जहां उन्होंने मतदान किया और सभी को मतदान करने का संदेश देते हुए कहा कि मैंने अपना वोट दे दिया है। अब आप सभी की बारी है की अपना मतदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

   सेना मेडल प्राप्त अरूण कुमार ने युवाओं को मतदान करने का दिया संदेश

सेना मेडल से सम्मानित भूतपूर्व सेनानी 81 वर्षीय श्री अरूण कुमार ने भी लोकतंत्र की इस पर्व में अपना मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई। वे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शांभा सेक्टर में पोस्टेड थे। उन्होंने दुश्मन देश को अपनी वीरता का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा की पहले वे सीमा पर दुश्मनों से देश की रक्षा में अपनी भूमिका निभाई अब लोकतंत्र का सिपाही बनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदान कर आया हूं। उन्होंने युवाओं को मतदान के लिए बढ़-चढ़ के लिए भाग लेने का संदेश भी दिया।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : 4 बजे तक जिले में निकायवार मतदान का कुल प्रतिशत- 65.60 प्रतिशत 

      नगरीय निकाय का नाम -         प्रतिशत

                1. जशपुरनगर  -   53.13 प्रतिशत

                2. कुनकुरी  -        69.54 प्रतिशत 
                3. बगीचा -           74.11 प्रतिशत 
                4. पत्थलगांव -     67.82 प्रतिशत 
                5. कोतबा -          85.53 प्रतिशत 

पुरुष मतदाता- 17819,   महिला मतदाता- 18678
कुल मतदाता- 36497

और भी

लोकतंत्र का उत्सव:बूथों में लंबी लाइन,कलेक्टर ने कतार में लग कर डाला वोट,साथ ही व्यस्थाओं का लिया जाएजा, मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखने दिए निर्देश

निरीक्षण

जशपुर, :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जाएजा लिया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लाईन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सेल्फी बूथ में सेल्फी ली एवं मतदान के लिए सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की। इसके पश्चात उन्होंने केंद्र की व्यवस्था की जाएजा लिया और मतदाताओं की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष घ्यान रखने के निर्देश भी दिए।
     कलेक्टर ने इसके बाद वशिष्ट कम्युनिटि हॉल और नवीन हाई स्कूल में बने मतदान केंद्रो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केद्र के समीप भीड़ इकट्ठा ना होने पाए इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपन कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री ओंकार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और भी

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव : जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार ने अपनी धर्म पत्नी श्रीमती शीतल के साथ किया मतदान

जशपुर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जशपुर जिले में मतदान की प्रक्रिया जारी है. शहर से सभी मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं.जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने आज सपत्नीक श्रीमती शीतल के साथ जशपुर नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय के मतदान केंद्र में मतदान किया,आम लोगों की तरह जिला सीईओ भी परिवार के साथ मतदाताओं की लाइन में लगे रहे.

जिला सीईओ ने की मतदान की अपील: जिला सीईओ ने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया जारी है. सभी मतदान केंद्रों में तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं.लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए लोगों से हम अपील करते हैं कि मतदाता अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें.

और भी

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर पतराटोली, दुलदुला, कोरना और चराईडांड के 250 से अधिक विद्यार्थीयों ने AI के उपयोग, ChatGPT की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी ली

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए  जिले के सभी विकासखण्डो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप आयोजित कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर के मार्गदर्शन आयोजित कार्यशाला के चौथे दिन सेजेस पतराटोली में दुलदुला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला, हायर सेकेंडरी चराईडांड और कोरना सहित सेजेस पतराटोली के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में बीआरसीसी दीपेंद्र सिंन्हा और मैत्री स्कूल से उत्कर्ष मिश्रा उपस्थित रहे।  
  मां सरस्वती की वंदना से कार्यशाला को प्रारंभ किया गया।  ट्रेनर अनुराग डांगी ने विद्यार्थियों को AI, Canva, gemini, ChatGPT के साथ अन्य महत्वपूर्ण एआई टूल्स की जानकारी दी और बताया कि अध्ययन में इनका कैसे बेहतर उपयोग किया जाए। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को AI के उपयोग, ChatGPT की कार्यप्रणाली और इसके शैक्षणिक व व्यावसायिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक ने छात्रों को सिखाया कि वे कैसे AI का उपयोग कर अपने अध्ययन और प्रोजेक्ट्स को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक आयोजित हो चुके वर्कशॉप में जिले के 1250 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। ‌इन विद्यार्थियों का स्कूल स्तर पर एआई क्लब भी बनाया जा रहा है। ‌जिसमें  ट्रेनिंग देने वाले विशेषज्ञों के द्वारा भविष्य में भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

और भी

नक्सली संगठन का लेटरपेड एवम विदेश के एरिया कोड का उपयोग कर वाट्सअप के जरिये लेखापाल से एक करोड़ की पिरोती मांगने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार, दूसरा फरार

जशपुर : पीएलएफआई नक्सली संगठन का लेटरपैड एवं फिलीपींस देश का एरिया कोड इस्तेमाल कर व्हाट्सअप से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दूसरा फरार है। दोनों आरोपी पूर्व में मिलकर के एक दर्जन लोगों से फिरौती मांग चुके हैं।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को थाना बगीचा में एक 59 वर्षीय शासकीय विभाग का लेखापाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः 08 बजे इसके मोबाईल में व्हाट्सअप पर पी.एल.एफ.आई. नक्सली संगठन के पार्टी अध्यक्ष द्वारा फिलीपिंस देश का एरिया कोड का इस्तेमाल कर एक पत्र भेजा गया है जिसमें 01 करोड़ रूपये नक्सली संगठन को राशि का मांग किया गया है, राशि नहीं दिये जाने पर धमकी देकर प्रार्थी को फौजी कार्यवाही करने की धमकी दी गई है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                         जशपुर जिले के SSP  शशि मोहन सिंह द्वारा इस अत्यंत संवेदनशील मामले में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु SDOP बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम गठित कर साथ ही सायबर यूनिट को भी संलग्न किया गया। 
                          विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही मोबाईल नंबर को हाॅटस्पाॅट से चलाना पाये जाने पर उसके I.P. एड्रेस को ट्रेक करने पर मान्हु जिला खूंटी (झारखंड) से संचालित होना पाया गया, टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर प्रकरण में मोबाईल इस्तेमाल करने वाले आरोपी पवन लोहरा को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, आरोपी के कब्जे से कुल 02 मोबाईल जप्त किया गया।
                आरोपी पवन लोहरा से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लोगों को नक्सली संगठन के नाम पर धमकी भरा लेवी मांगने वाला पत्र भेजता है, अभी तक लगभग 10 से 12 लोगों को भेजना बताया । आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
                प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में SDOP बगीचा दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, स.उ.नि. नरेश मिंज, प्र.आर. विशाल गुप्ता, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. समीर टोप्पो एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
                SSP श्री शशि मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी पवन लोहरा से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, नक्सली संगठन के नाम पर इनका तरीका वारदात सायबर फ्राॅड जैसा है, प्रकरण की बारीकी से विवेचना की जा रही है, सहआरोपी की पतासाजी की जा रही है।

और भी

मुख्यमंत्री से मिल  सैन्य अधिकारी ने छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय,प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए प्रभावित 

रायपुर :- छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ सभी सैन्य अधिकारियों से उनके छत्तीसगढ़ भ्रमण को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी अधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी अद्वितीय है। प्रदेश का 44 प्रतिशत भूभाग वनाच्छादित है, और आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा हमारी धरोहर का अभिन्न अंग हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौंदर्य अनुपम है। आपने जो यात्रा की है, वह सिर्फ प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति और इतिहास से जुड़ा हुआ सफर भी है। यह अनुभव सदैव आपकी स्मृतियों में अंकित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से बल्कि शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भी इस समस्या का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने औद्योगिक और शहरी विकास के साथ-साथ ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के उत्थान पर भी समान रूप से ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता, नवाचार और उत्कृष्ट शासन प्रणाली का उदाहरण बने। आपका यह भ्रमण हमारे प्रयासों को एक राष्ट्रीय और वैश्विक दृष्टिकोण से देखने का अवसर प्रदान करता है।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने अपने प्रवास के दौरान आईआईएम रायपुर, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, ग्रीन फील्ड सिटी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से कानून व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन अभियान के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों ने सिरपुर, एजुकेशन सिटी दंतेवाड़ा, कांकेर वुड आर्ट सेंटर, जंगल वारफेयर कॉलेज, कोंडागांव के टाटामारी और शिल्पग्राम, बादल एकेडमी और चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया।

दल का नेतृत्व कर रहे एडमिरल संदीप सिंह संधु ने बताया कि नेशनल डिफेंस कॉलेज के द्वारा प्रति वर्ष एक वर्षीय कोर्स संचालित किया जाता है, जिसमें सेना, सिविल सेवा और अंतरराष्ट्रीय रक्षा अधिकारियों को रणनीतिक विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है। इस वर्ष 124 अधिकारी इस कोर्स में शामिल हैं, जिनमें 13 भारतीय और 5 अन्य देशों के अधिकारी छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक ढांचे को समझने के लिए भ्रमण पर आए है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद झा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद और डॉ. बसवराजू एस उपस्थित रहे। नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों में ब्रिगेडियर अमितोज सिंह, श्री संदीप कुमार मिश्रा, कोमोडोर कार्तिक मूर्ति, ब्रिगेडियर अनिरुद्ध सिंह कंवर, एयर कोमोडोर शेखर यादव, ब्रिगेडियर गुरप्रीत सिंह मान, ब्रिगेडियर रजनीश मोहन, कैप्टन एम. व्ही. ओरपे सहित श्रीलंका, मोरक्को, नाइजीरिया, नेपाल और यूएई के अधिकारी शामिल थे।

 

और भी

मतदान जागरूकता अभियान के तहत ई .व्ही .एम. के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित 

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में जशपुर विकास खंड के शहरी क्षेत्र आरामील के पास और राजा पारा में मतदान जागरूक अभियान के तहत ई .व्ही .एम. के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है।
      उल्लेखनीय है की जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ई .व्ही एम. से जिले के सभी विकास खंड और गांव में लोगों को मतदान देने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

और भी

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत में 10827 अभ्यर्थी लड़ेगे चुनाव,,जिला पंचायत सदस्य 65, जनपद पंचायत सदस्य  612, सरपंच 2030 एवं पंच हेतु 8120 अभ्यर्थी शामिल

जशपुरनगर : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत् 10827 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगे। इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए 65, जनपद सदस्य के लिए 612, सरपंच के लिए 2030 एवं पंच के लिए 8120 अभ्यर्थी निर्वाचन में शामिल होगें। 
     त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7  बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगी। जनपद पचंायत स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 19 फरवरी, 22 फरवरी और 25 फरवरी तथा जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।

और भी