ताजा खबरें


बड़ी खबर

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर पत्थलगांव  के स्कूलों में पहुंचा इसरो का "स्पेस आन व्हील्स", विद्यार्थियों ने स्पेस मिशन के अनुप्रयोगों की अवधारणा को समझा

पत्थलगांव : जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा इसरो के सहयोग से 'स्पेस ऑन व्हील्स' कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में पत्थलगांव विकासखंड के विद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देने के लिए इसरो का स्पेस ऑन व्हील्स का वाहन पहुंचा। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता पत्थलगांव में समापन दिवस पर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों से उन्होंने स्पेस आन व्हील्स कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया। 

विद्यार्थियों को मोबाइल यूनिट के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लॉन्च व्हीकल्स पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्युनिकेशन सैटेलाइट, नेवीगेशन सैटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि भारत के स्पेस मिशन की क्या गतिविधियां है और उनमें किन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है ‌। पत्थलगांव विकासखंड के लुडेग, घरजियाबथान , शेखरपुर, तमता, संकल्प शिक्षण संस्थान, सरस्वती शिशु मंदिर , सेजेस पत्थलगांव और इंदिरा गांधी कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान के अनुप्रयोगों की अवधारणा को समझा।
          संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 6000 से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम से लाभान्वित हो चुके हैं। पत्थलगांव के बीईओ विनोद पैकरा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। सभी विद्यालयों के विद्यार्थी इसरो के वाहन को लेकर काफी उत्सुक  रहे। यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय और एबीईओ नित्यानंद छ्त्तर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में लाफ़रवाही: जिला पंचायत सीईओ ने तमता के ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

जशपुरनगर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत् ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनेश कलिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। रिटर्निंग ऑफिसर (पंचा. निर्वा.) पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनेश कलिहारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु सेक्टर अधिकारी द्वारा पंचायत मुख्यालय में विजिट करने पर बगैर किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निर्वाचन कार्य बाधित हुआ है। इस प्रकार श्री कलिहारी, ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतना एवं उच्चाधिकारियों के दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 के नियम - 03 तथा छ0ग0 ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3 एवं 4 के विपरीत है। जिस हेतु जिला पंचायत सीईओ ने  ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनशे कलिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पत्थलगांव निर्धारित किया है। निलंबन अवधि में श्री कलिहारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

और भी

CG Election 2025: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव को किया निलंबित 

जशपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर द्वारा के प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील फरसाबहार, जिला-जशपुर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु मतदाता सूची की मार्ड कॉपी तैयार करने हेतु ड्यूटी लगाई गई थी। परन्तु उनके द्वारा सक्षम अधिकारी के बिना पूर्व अनुमति के अनधिकृत रूप से दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 10.02.2025 तक (कुल 70 दिन) अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित थे।

रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर के द्वारा श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को दिनांक 10.02.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इनका इस प्रकार कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 एवं 07 के सर्वथा विपरित है।

श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील कार्यालय फरसाबहार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव डियूटी में लाफ़रवाही बरतने पर बड़ा एक्शन,कलेक्टर ने व्याख्याता गणेश कुमार मंडल को किया निलंबित

जशपुर :  जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) मनोरा  जिला जशपुर  दिनांक 19.02.2025 द्वारा प्रस्तुत पत्र अनुसार श्री गणेश कुमार मण्डल, व्याख्याता विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार जिला-जशपुर (छ.ग.) को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी लगाई थी।

दिनांक 19.02.2025 को सामग्री वितरण के दौरान श्री गणेश कुमार मण्डल, व्याख्याता द्वारा नशे के हालत में पाये गये, जिसका मुलाहिजा कराया गया चिकित्सक द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में Alcohol comsumption टीप किया गया है। श्री गणेश कुमार मण्डल, ड्यूटी कर पाने के स्थिति में नही थे।

श्री गणेश कुमार मण्डल, व्याख्याता के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इस प्रकार इनका कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-23 के सर्वथा विपरित है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल, जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

निलम्बित:कलेक्टर ने निर्वाचन में लापरवाही बरतने के कारण पीठासीन अधिकारी  प्रधान पाठक  जुनास खलखो को किया निलंबित 

जशपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) जिला जशपुर  19.02.2025 के पत्र  अनुसार श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल जिला-जशपुर (छ.ग.) को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी। लापरवाही बरतने के कारण हुए निलंबित 

दिनांक 19.02.2025 को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर में सामग्री वितरण के दौरान श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक, नशे के हालत में पाये गये, जिसका मुलाहिजा कराया गया चिकित्सक द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में Alcohol comsumption टीप किया गया है। श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक, ड्यूटी कर पाने के स्थिति में नहीं थे।

श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इस प्रकार इनका कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-23 के सर्वथा विपरित है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल, जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

प्रदेश में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर : प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में होगा क्रांतिकारी सुधार,भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा,आम जनता को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ 

रायपुर :- प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।

सीईजीआईएस और टीआरआई के सहयोग से नीति निर्माण को मिलेगी नई दिशा

सीईजीआईएस के फाउंडर श्री कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग देंगे। साथ ही, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से छत्तीसगढ़ को व्यापक लाभ मिलेगा।

टीआरआई के सहयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम

ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्री श्रीश कल्याणी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने में सहयोग करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई  के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।

इस ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि इस एमओयू की छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, तथा सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव :जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 


जशपुर, : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने आज चार निर्वाचन क्षेत्र का निरीक्षण करके तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि  चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

      कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : दूसरे चरण में चार जनपद पंचायत क्षेत्र के बीडीसी के लिए253 उम्मीदवार, सरपंच पद हेतू 800 एवं पंच पद में 3089 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव,998 पंच पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन 

जशपुरनगर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में पंचायत चुनाव संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए काम में जुटे हुए हैं। पहले चरण में 17 फरवरी को बगीचा में हुए सफलतापूर्वक निर्वाचन के बाद दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी, पंच के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी चुनाव में भाग लेंगें, 998 पंच पदों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके साथ ही जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगें। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य हेतु जशपुर में 01, मनोरा में 01, कुनकुरी में 02 और दुलदुला में 01 पदों के लिए निर्वाचन होना हैं।
      जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 44 सरपंच पद हेतु 242 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगें। इसी तरह पंच पद के 607 पदों के लिए 230 स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं, वहीं शेष 377 पदों हेतु 928 अभ्यर्थी  और जनपद पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए 81 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 44 सरपंच पद हेतु 223 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगे।  555 पंच पदों के लिए 202 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं शेष 353 पदों के लिए 861 अभ्यर्थी और जनपद पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए 64 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगें।
 ‌     जनपद पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में 51 सरपंच पदों के लिए 217 अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेंगे। पंच पद हेतु 340 स्थानों पर अभ्यर्थियों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया हैं, वहीं 361 पदों के लिए 829 अभ्यर्थी और जनपद पंचायत सदस्य के 16 पदों के लिए 64 अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। दुलदुला जनपद पंचायत क्षेत्र में सरपंच के 30 पदों हेतु 118 अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेंगे। वहीं पंच के 440 पदों में से 226 में निर्विरोध निर्वाचन किए गए हैं। शेष 214 पदों हेतु 471 अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेंगे। साथ ही जनपद पंचायत सदस्य के 10 पदों हेतु 44 अभ्यर्थी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगें।

और भी

चक्षु अभियान के अंतर्गत बाबा भगवान राम ट्रस्ट एंव श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा सिमडेगा में लगाया गया चिकित्सा शिविर,518 मरीजों का किया गया उपचार

जशपुर : बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा आरंभ किये गये चक्षु अभियान के अंतर्गत झारखण्ड राज्य के सिमडेगा जिला अन्तर्गत कोलेबिरा प्रखण्ड के अंतगर्त ग्राम जुरकेला भण्डारटोली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 फरवरी रविवार को किया गया।
इस शिविर में 518 मरीजो का परीक्षण किया गया जिसमें 306 नेत्र रोगियों को परीक्षणोपरांत 290 मरीजो को पावर वाले चश्मे वितरित किये गये,वहीं अन्य रोगो के 212 मरीजो को परीक्षणोपरांत निःशुल्क दवा दी गयी। शिविर में 62 मोतियाबिंद के मरीज पाये गये जिन्हे सदर अस्पताल सिमडेगा जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी गयी।
यह शिविर बाबा भगवान राम ट्रस्ट,सोगड़ा जिला-जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर का प्रारंभ  प्रातः परमपूज्य बाबा अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्य पाद गुरूपद संभव राम जी  के तैल चित्र पर विधिवत् पूजन उपरांत नारियल फोड़कर प्रांरभ किया गया।  जो कि सांय तक चलता रहा। ट्रस्ट एंव समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा स्वयं  शिविर में पधारकर शिविर का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। पूज्यपाद स्वंय शिविर समाप्त होने तक शिविर स्थल पर उपस्थित रहें।
आंखों की जांच हेतु टी.पी.कुशवाहा एवं श्रीमति सविता नन्दे जशपुर तथा  अन्य रोगो हेतु डॉ रंजन नारायण, हृदय रोग विशेषज्ञ, गुरूनानक अस्पताल रांची ,डॉ.अर्पण सिंह, डायबिटोलाजिस्ट अम्बिकापुर व डॉ. अविनाश, दंत रोग विशेषज्ञ गुमला उपस्थित थे।
शिविर को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सिमडेगा, शाखा गुमला एवं शाखा रांची ,गम्हरिया आश्रम जशपुर के स्वयं सेवकों के  साथ ग्राम जुरकेला के उपेन्द्र नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, चम्पू नाथ शाहदेव, गंगानाथ शाहदेव एवं अन्य ग्रामीण बन्धुओं का विशेष योगदान रहा।
ट्रस्ट के इस अभियान का अगला शिविर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के साथ संयुक्त रूप से आंजन ग्राम गुमला में आगामी 23 फरवरी 2025,रविवार को लगाया जायेगा।

और भी

दुर्गडोंगरी मंदिर एक प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत स्थान ,एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी  बेहतरीन पर्यटन स्थल 

छत्तीसगढ़ का बालोद जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में एक अद्भुत स्थान है दुर्गडोंगरी किल्लेवाली मंदिर, जो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वालों के लिए बेहद खास है। यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपने सुरम्य वातावरण और रोमांचकारी सफर के कारण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।

बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम कोटागांव के समीप स्थित यह स्थल हरे-भरे वनों के बीच ऊँचाई पर बसा हुआ है। यहाँ की प्राकृतिक छटा बहुत मनमोहक है। खासकर सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय का नज़ारा अत्यंत मनोहारी होता है, जो मन को शांति और ऊर्जा से भर देता है। आसपास फैले घने जंगल, बोईरडीह जलाशय का अद्भुत  दृश्य और दूर तक फैली दल्लीराजहरा एवं महामाया की पहाड़ियाँ इस जगह की सुंदरता को और भी बढ़ा देती हैं। बारिश के मौसम में यहाँ की हरियाली अद्वितीय होती है, जिससे यह स्थान और अधिक आकर्षक हो जाता है।

दुर्गडोंगरी किल्लेवाली मंदिर तक पहुँचने का सफर अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है। दल्लीराजहरा से महामाया रोड होते हुए लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इस स्थल का प्रवेश द्वार मिलता है। यहाँ तक वाहनों के लिए सीसी सड़क बनी हुई है, जो ऊँचाई तक जाती है। इसके बाद एक वाहन पार्किंग क्षेत्र है, जहाँ से पैदल यात्रा प्रारंभ होती है। मंदिर तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों और कच्चे पगडंडी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। यह सफर थकावट भरा जरूर होता है, लेकिन जैसे-जैसे ऊपर बढ़ते हैं, प्रकृति के अनुपम दृश्य हर थकान को दूर कर देती है। मंदिर तक पहुँचने के बाद ऊँचाई से दिखने वाला मनोरम नज़ारा इस यात्रा को अविस्मरणीय बना देता है। इस स्थान को दुर्गडोंगरी कहा जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ पर्वत पर स्थित किला होता है। माना जाता है कि यहाँ कभी एक किला था, जिसके अब केवल अवशेष ही बचे हैं। किले के अवशेषों के साथ ही यहाँ स्थित किल्लेवाली माता का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर मौसम में यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ किल्लेवाली के दर्शन करने आते हैं।

दुर्गडोंगरी किल्लेवाली मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों की ऊँचाई, जलाशय का मनमोहक दृश्य और रोमांचक चढ़ाई इसे एक अनूठा पर्यटन स्थल बनाते हैं। प्रकृति की गोद में बसा यह स्थल निश्चित रूप से यहां आने वाले लोगों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

और भी

सड़क किनारे कटहल पेड़ से टकरायी बाइक, चालक की मौत, एक युवक घायल

नारायणपुर :-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेहराखर निवासी मोटर सायकिल चालक नागेश्वर राम और उसका साथी कोयला कछार निवासी बादल राम दोनों किसी काम से कुनकुरी गए थे वापसी अपने काम निपटा कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे कि कलीबा मेन चौक के पास कटहल पेड़ से अचानक  बाइक जा टकराई। इस घटना के बाद बेहराखर निवासी नागेश्वर को गंभीर चोट आई,ओर मौके पर उसकी मौत हो गई। दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसका इलाज कुनकुरी में जारी है।

पुलिस ने बताया कि नागेश्वर  16 फरवरी को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर की ओर जा रहे थे कि अचानक आधे रास्ते कलीबा के चौक के पास कटहल पेड़ में जाकर मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर टकराई। इस घटना में नागेश्वर की मौके पर मौत हो गई दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने निजी वाहन की मदद से कुनकुरी भेजा गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। लोगों से सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,थाना प्रभारी सतीश सोनवाली ने बताया कि बाइक के अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ है।

और भी

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ : अनमोल खजाना,एशिया का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म उद्यान,गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को वन विभाग ने  राज्य का पहला पार्क किया घोषित 

293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज़ खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर राज्य के एक अनमोल खजाने गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को जाने। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित यह पार्क एशिया का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म उद्यान है, जो पृथ्वी के 293 मिलियन साल पुराने इतिहास की झलक दिखाता है। यह वह दौर था जब आज का यह भूभाग एक ठंडे समुद्र के नीचे डूबा हुआ था। यह जीवाश्म पार्क केवल अतीत की कहानी नहीं बताता, बल्कि भारत की भूगर्भीय विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अनमोल धरोहर को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे यह स्थान वैज्ञानिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

इस पार्क की खोज 1954 में भूवैज्ञानिक एस.के. घोष ने कोयला खनन के दौरान की थी। इसकी खासियत न सिर्फ इसका विशाल क्षेत्रफल है, बल्कि यह भारत का एकमात्र ऐसा समुद्री जीवाश्म पार्क है जिसे राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है। यहां से द्विपटली (बायवेल्व) जीव, गैस्ट्रोपॉड, ब्रैकियोपॉड, क्रिनॉइड और ब्रायोज़ोआ जैसे समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले हैं। ये जीवाश्म तालचिर संरचना से संबंधित हैं, जो पर्मियन युग के शुरुआती दौर को दर्शाते हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि यह क्षेत्र समुद्री जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण समुद्र में डूब गया था। ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ा और इस क्षेत्र में समुद्री जीवन का जमाव हुआ। बाद में जब जलस्तर घटा, तो ये समुद्री जीव चट्टानों में दब गए और लाखों वर्षों में जीवाश्म के रूप में बदल गए।

गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क केवल छत्तीसगढ़ या भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थल है। ऐसे ही जीवाश्म ब्राजील के पराना बेसिन, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स, अंटार्कटिका के अलेक्जेंडर आइलैंड और दक्षिण अफ्रीका के कारू बेसिन में भी पाए गए हैं। यह पार्क गोंडवाना महाद्वीप के भूगर्भीय इतिहास को समझने में अहम भूमिका निभाता है।

बदलते मौसम और मानवीय गतिविधियों के कारण इस जीवाश्म उद्यान को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसे संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अगस्त 2021 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज के वैज्ञानिकों, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। मार्च 2022 में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने इसे राज्य का पहला मरीन फॉसिल पार्क घोषित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस जीवाश्म पार्क के विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए 41.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। पार्क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और इसे पर्यटन व अनुसंधान के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं।

और भी

वाहन चालक ध्यान दें : टोल प्लाजा पर अब गाड़ियों की नही लगेगी लम्बी लाइन,फास्टैग का नया नियम कल से होगा लागू,लो बैलेंस, भुगतान में देरी या फास्टैग ब्लैकलिस्ट,उन पर लगेगा अतिरिक्त जुर्माना 

दिल्ली: फास्टैग का नया नियम सोमवार से लागू होने जा रहा है। इसके तहत जिन भी यूजर्स के फास्टैग में लो बैलेंस, भुगतान में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा, उन पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। इस नियम को लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य फास्टैग में होने वाली परेशानी के कारण टोल पर लगने वाली गाडिय़ों की लंबी कतारों को कम करना है और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फास्टैग इकोसिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जारी किए हैं, जिसका लक्ष्य टोल भुगतान को सुव्यवस्थित करना, विवादों को कम करना और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है। नया फास्टैग का नियम 17 फरवरी से लागू होगा। नए नियमों के तहत, अगर गाड़ी के टोल पार करने से पहले फास्टैग 60 मिनट से अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है और टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है, तो लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। सिस्टम में इस तरह के पेमेंट को 'एरर कोड 176? लिखकर रिजेक्ट कर देगा।

इसके अतिरिक्त, टोल भुगतान को सरल बनाने और विवादों को कम करने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग अवधि के साथ-साथ लेनदेन अस्वीकार नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर वाहन के टोल रीडर से गुजरने के बाद टोल लेन-देन 15 मिनट से अधिक समय में किया जाता है, तो फास्टैग यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। अपडेटेड राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) गाइडलाइंस के अनुसार, यदि किसी लेनदेन में देरी होती है और यूजर्स के फास्टैग खाते में लो बैलेंस है, तो टोल ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

इससे पहले यूजर्स टोलबूथ पर ही फास्टैग रिचार्ज करके आगे जा सकते थे। नए नियम के बाद अब यूजर्स को फास्टैग को पहले रिचार्ज करना होगा।

एनपीसीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में फास्टैग लेनदेन की संख्या 6 प्रतिशत बढ़कर 38.2 करोड़ हो गई है, जो कि नवंबर में 35.9 करोड़ थी। साथ ही फास्टैग लेनदेन की वैल्यू 9 प्रतिशत बढ़कर 6,642 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि नवंबर में 6,070 करोड़ रुपये थी।

और भी

गम्हरिया में बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न,92 मरीजों को दवाई वितरण कर किया गया इलाज

जशपुर : अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया  में आज बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 92 मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 5 बच्चे भी थे।
शिविर का शुभारम्भ प्रातः परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्योदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह एवं उनके सहयोगी धर्मेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,गुमला,सिमडेगा देवघर(झारखण्ड) रायपुर, सरगुजा रायगढ़, वाड्रफनगर, कोरबा, भाटापारा, बलौदा बाजार राजनांदगांव, चिरमिरी, बैकुण्ठपुर,पत्थलगांव,कांसाबेल,तपकरा,जशपुर (छत्तीसगढ़),अनुपपुर,शहडोल (मध्यप्रदेष) बिरमित्रापुर (उड़ीसा) आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया। 
       अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 20 मई 2025 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देषित भी किया गया कि अगले  शिविर में दवा लेने हेतु 19 मई2025 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, अनन्त शाहदेव ,प्रशांत  सिंह,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, वेद तिवारी, शिवम अक्षय सिंह का विशेष योगदान रहा।
        उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इस क्रम में आगामी माह मार्च में 02 मार्च 2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पडाव, वाराणसी में मिर्गी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु अधिक जानकारी के लिये मो0नं0- 7275201742, 9311737720, 8299342231 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

और भी

गणेश राम भगत लिटिल जूदेव शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ जशपुरिया अंदाज मे चुनाव प्रचार जारी,आदिवासी नेता श्री भगत,कहा -कुमार साहब के नाती के साथ मैदान मे उतरना अद्भुत क्षण

लिटिल जूदेव के साथ महासमर मे उतरे दिग्गज आदिवासी नेता गणेश राम भगत

जशपुर/नारायणपुर : भाजपा के दिग्गज नेता और जशपुर राज परिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाती शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान मे उतर आए हैँ। जिले के क्षेत्र क्रमांक 5 दुल्दुला से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे लिटिल जूदेव के समर्थन मे दिग्गज आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत ने मोर्चा सम्हाल लिया है। इन दिनों गणेश राम भगत लिटिल जूदेव शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ अपने अलग ही अंदाज मे चुनाव प्रचार कर रहे हैँ। ठेठ जश्नपुरिहा अंदाज मे सम्बोधन मतदाताओं को खूब लुभा रहा है। इतना ही नहीं मतदाता गणेश राम भगत से स्थानीय कुडूख बोली मे लोक गीत सुनाने की फरमाइश भी कर रहे हैँ। मतदाताओं के इस स्नेहिल मांग को गणेश राम पूरी भी कर रहे हैँ। वहीं ताल से ताल मिलाते हुए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव भी सादरी बोली मे अपने सम्बोधन से मतदाताओं को लुभा रहा है। शौर्य प्रताप सिंह जूदेव पहली बार चुनावी मैदान मे उतरे हैँ लेकिन जशपुर  सहित प्रदेश की राजनीति मे उनका नाम पहले से गूंज रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप मे विधानसभा और लोक सभा चुनाव मे युवाओं के साथ सफल प्रचार अभियान का कमान सम्हाल चूके हैँ।

और भी

शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता समाप्त : नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन संपन्न के बाद आदर्श आचरण संहिता के प्रभाव को किया गया शून्य 

 रायपुर,  : नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी।  प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।

और भी

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बढ़ी चिंता,डायबिटीज से पीडित एक मरीज ने कोरोना से तोड़ा दम,फिलहाल प्रदेश में 72 एक्टिव केस

रायपुर : मंगलवार को दुर्ग में डायबिटीज से पीडित एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया, जिससे प्रदेश में पिछले सवा माह में यह तीसरी मौत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 23 नए मरीज मिले हैं, जिनमें रायपुर से 10, कांकेर से 6, दुर्ग से 4, बीजापुर से 2 और बेमेतरा से 1 मरीज शामिल है।

इस दौरान 2745 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें संक्रमण दर 1त्न के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह रही कि 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

फिलहाल प्रदेश में 72 एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस अब भी सक्रिय है और सावधानी बेहद जरूरी है। आंबेडकर अस्पताल के चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा के मुताबिक, मास्क पहनने और भीड़ से बचने जैसी सावधानियों से संक्रमण रोका जा सकता है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

और भी

नगर निकाय चुनाव : जिले के 5 नगर निकाय में 3 पर बीजेपी का कब्जा,और  कुनकुरी,कोतबा पर कांग्रेस का कब्जा

जशपुर :नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत् जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना सम्पन्न हुआ।जशपुर के 5  में बीजेपी ने 3 पर एवं कांग्रेस 2 पर कब्जा जमा लिया है.नगर पालिका जशपुर में भाजपा के अरविंद भगत अपने निकटतम् प्रत्याशी हीरू राम निकुंज हरा कर जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा में भाजपा के प्रभात कुमार सिडाम ने निकटतम् प्रत्याशी कांती दुर्गेश को, नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा के संगीता सिंह ने निकटतम् प्रत्याशी उर्वशी सिंह ठाकुर को हराकर जीत हासिल की।

             नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने निकटतम् भाजपा प्रत्याशी सुदबल यादव को और नगर पंचायत कोतबा में  कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा का प्रत्याशी उमाशंकर भगत को हराकर जीत हासिल की।

और भी