जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने जशपुर के नवीन जिला परिवहन कार्यालय किया शुभारंभ
14-Jan-2026 4:42:43 pm
1139
जशपुरनगर 14 जनवरी 2026/ नवीन जिला परिवहन कार्यालय भवन,गम्हरिया जशपुर का आज जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला परिवहन अधिकारी श्री विजय कुमार निकुंज सहित समस्त स्टाफ एवं गम्हरिया के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आज से समस्त परिवहन संबंधित कार्य और शासकीय कार्य नवीन जिला परिवहन कार्यालय में सम्पादित होंगे।
