ताजा खबरें


बड़ी खबर

बड़ी खबर : भाजपा नेता का कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा हमला...कार से बाइक को मारी टक्कर...कांग्रेस नेता की मौत...सरपंच की हालत गंभीर...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/कोंडागांव. भाजपा नेता ने कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा हमला किया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक ने अपनी कार से बाइक में जा रही कांग्रेस समर्थित सरपंच चंपी भोयार और देवर हेमेंद्र भोयर को टक्कर मारी. इस हादसे में कांग्रेस नेता हेमेंद्र की इलाज दौरान मौत हो गई. वहीं सरपंच चंपी भोयर की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना डोंगरी गुडा के पास की है.

वहीं, हेमंत भोयर पंच और युवा कांग्रेस का विधानसभा उपाध्य्क्ष था. वहीं भाभी ग्राम मुलमला की सरपंच है. बाइक में हेमंत भोयर, भाभी सरपंच चम्पी भोयर और आरोपी की पहली पत्नी सवार थे. मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी निजी विवाद के चलते हुआ या फिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता इसका कारण है, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. हंगामे के बाद पुलिस आरोपी भाजपा नेता पुर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, कांग्रेसी सरपंच को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि “हमें सूचना मिली कि दो राजनीतिक व्यक्तियों के बीच झड़प हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. एक की मौत हो गई है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

फिलहाल, इस घटना के बाद कांग्रेस समर्थकों में रोष है. पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित कांग्रेसियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया. वहीं थाने में भी हंगामा मचाया. वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय बगिया से विलियम, राजकुमार, नरेन्द्र की जिंदगी की राह हुई आसान,मिला ई रिक्शा

जशपुर : हमें दो कदम भी नापना हो तो पैरों की जरूरत पड़ती है। जीवनयापन के लिए कठिन संघर्ष, परिवार का सहारा बनना, बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने जैसे जीवन के कई पहलू है जिसे परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति भली-भांति समझता है। जीवन की इस आपाधापी में अगर किसी दुर्घटनावश पैर काम करना बंद कर दे तो जीवन का यह संघर्ष और भी कठिन हो जाता है। 
        दुर्घटना की वजह से अपने चलने-फिरने की क्षमता खो चुके विलियम तिग्गा, राजकुमार राम और नरेन्द्र कुमार इस दर्द को महसूस कर रहे थे। कमजोर आर्थिक स्थिति इस संघर्ष को और भी कठिन बना देता है। तीनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आकर अपनी व्यथा बताई और ई-रिक्शा की मांग की ताकि फिर से वे इस सहायक उपकरण की वजह से अपना काम  आसान बना सके।
        हर जरूरतमंदों की संवेदनशीलता के साथ मदद करने के लिए विख्यात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल इस पर कार्रवाई की और विलियम तिग्गा, राजकुमार राम और नरेन्द्र कुमार का ई-रिक्शा प्रदान की। अब उनकी राह आसान हो गई है। ई-रिक्शा मिलने के बाद उनके चेहरे की चमक, आत्मविश्वास और कृतज्ञता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तीनों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंप कार्यालय ने उनके दर्द को समझा और मदद की।
       मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं। कार्यालय में जनसमस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। उम्मीद और आश लेकर पहुंचने वाले लोग यहां से एक मुस्कुराहट के साथ वापस जाते हैं।

और भी

बड़ी खबर : गट्टाकाल के जंगल से 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद...जवानों ने किया डिफ्यूज...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/नारायणपुर. छत्तीसगढ़ में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. सर्चिंग अभियान के दौरान गट्टाकाल के जंगल से पांच किलो वजनी कुकर प्रेसर आईईडी बरामद किया गया है. नक्सलियों ने यह IED जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था.

दरअसल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने माओवादियों के लगाये गये आईईडी विस्फोट की घटना से हो रही नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी खोजने के लिए बीडीएस टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कराया जा रहा. इसी कड़ी में 15 अप्रैल को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प मोहंदी से जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीडीएस के संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम गट्टाकाल और आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे.

फिलहाल, इस दौरान गट्टाकाल के जंगल पहाड़ी रास्ते में 5 किलो का 1 कुकर आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया. माओवादियों द्वारा उक्त आईईडी को सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था. वर्ष 2025 में अब तक कुल 16 से अधि आईईडी जप्त किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि नक्सली क्षेत्र में लगातार हिंसा फैलाने की फिराक में हैं.

और भी

CG News : हाई कोर्ट की गंभीर टिप्पणी, कहा- 'पवित्र स्थान को गंदा बना दिया'..कुंड में कछुआ की मौत का मामला...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/बिलासपुर। रतनपुर के महामाया कुंड के जाल में फंसकर मृत मिले 23 कछुओं के आरोपी की जमानत पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि पुजारी भी मर्डर कर सकता है। मजाक बना रखा है, पवित्र स्थान को गंदा बना दिया है। मामले की गंभीरता से जांच होगी और भी आरोपी सामने आएंगे।

रतनपुर के महामाया मंदिर के कुंड में कछुओं की मौत के मामले में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और मंदिर के पुजारी सतीश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी सतीश शर्मा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि आवेदक महामाया मंदिर का मुख्य पुजारी है। ट्रस्ट ने फैसला लिया कि मंदिर के बगल के तालाब की सफाई कराई जाएगी। मछुआरों को इसका ठेका दिया गया। सफाई के दो दिन बाद मरे हुए कछुए पाए गए। इस पर वन विभाग को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुजारी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। आरोपी के वकील ने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि मामले को स्वत: संज्ञान के तौर पर लिया गया है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर हैं। मैं उपाध्यक्ष हूं और पुजारी हूं। तालाब की सफाई करने वाले मछुआरों को ट्रस्ट के आदेश पर अंदर आने दिया गया था। इस पर कोर्ट ने पूछा और कौन-कौन आरोपी हैं इसमें और कितने लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। सरकारी वकील की ओर से कहा गया कि मामले में ठेकेदार आनंद जायसवाल के साथ मछुआरे अरुण और विष्णु धीवर भी आरोपी हैं। सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील की ओर से कहा गया कि मैं पुजारी हूं, 24 घंटे मंदिर के इंचार्ज में रहता हूं। ट्रस्ट के फैसले के आधार पर मछुआरों को तालाब के अंदर आने दिया गया था। सफाई के दौरान यदि किसी की हत्या कर दी जाती है या फिर बम ब्लास्ट कर दिया जाता तो भी मैं जिम्मेदार नहीं होता। हाईकोर्ट में नगर पालिका परिषद रतनपुर ने भी आवेदन प्रस्तुत किया। नगर पालिका की ओर से कहा गया कि क्षेत्र में जितने भी तालाब हैं नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आते हैं। जिसमें घटना घटी है, वो मंदिर ट्रस्ट को दिया गया है।

और भी

बगिया के हाई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए AI और ChatGPT कार्यशाला हुआ संपन्न, आयोजित वर्कशॉप से अध्ययन में विद्यार्थी एआई सीख रहे 

 

जशपुर : तकनीकी नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए  शासकीय हाई स्कूल बगिया में एक दिवसीय "AI और ChatGPT कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में कांसाबेल विकासखंड के 160 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और आधुनिक तकनीक की बारीकियों को समझा। डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में  जिले के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के एक्सपोजर और कैरियर संभावनाओं के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।
     ट्रेनर वीरेंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों को AI, ChatGPT, Canva के साथ अन्य महत्वपूर्ण एआई टूल्स की जानकारी दी और उनके वास्तविक जीवन में उपयोग पर चर्चा की। अध्ययन में इनका किस प्रकार उपयोग किया जाए और कैसे बेहतर आउटकम प्राप्त हो , इस विषय पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को AI के उपयोग, ChatGPT की कार्यप्रणाली, और इसके शैक्षणिक व व्यावसायिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक ने लाइव डेमो के माध्यम से छात्रों को सिखाया कि वे कैसे AI का उपयोग कर अपने अध्ययन और प्रोजेक्ट्स को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। इस कार्यशाला में कांसाबेल विकासखंड के हाई स्कूल बगिया,  सेजेस दोकडा, हाई स्कूल चोंगरीबहार और उत्तर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआ के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 
    ‌बीईओ गोपाल राम ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नई तकनीकों को हमें सीखना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक और एआई की उपयोगिता पर भी बात की। यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी विकासखंडों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अभी तक 1500 से अधिक विद्यार्थी लाभावित हो चुके हैं। विद्यार्थियों के लिए एआई क्लब भी बनाया जा रहा है। 
    कार्यशाला में मैत्री स्कूल की एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से उत्कर्ष मिश्रा ,‌बीईओ गोपाल राम,  प्रभारी प्राचार्य संजय कश्यप , एबीईओ के के कुंभकार सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

और भी

शिक्षा क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने महाराष्ट्र से आए विनोबा सीईओ के द्वारा माध्यमिक शाला डुमरटोली का किया अवलोकन 

जशपुर : शिक्षा क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित बिनोवा एप की गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए  महाराष्ट्र पुणे से आए विश्वजीत पवार CEO PUNE ने जशपुर जिले का दो दिवसीय दौरा किए इसी क्रम में श्री पवार विकास खंड मनोरा के माध्यमिक शाला डुमरटोली का अवलोकन  कर प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए प्रार्थना सभा की गतिविधियों के साथ बच्चों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट कार्य का अवलोकन किया बच्चों द्वारा बनाए सादरी भाषा के प्रोजेक्ट से प्रभावित भी दिखे। विधालय के शिक्षकों की बैठक ले महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की शालेय गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए शासकीय शालाओं को सशक्त बनाने  के संदर्भ मे उनका मार्गदर्शन किए             प्रधानपाठक   प्रवीण कुमार पाठक द्वारा शालेय गतिविधियों से पवार सर को अवगत कराते हुए गणित विज्ञान क्लब के प्रभारी सत्यदीप प्रसाद और संजीव यादव के कार्यो श्रीमती मंत्री मैडम द्वारा हिन्दी विषय एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की उपलब्धि किरण राम महारथी के द्वारा  इको क्लब के संदर्भ में किए विशेष कार्यों से महोदय को अवगत कराए सीईओ सहज भाव से कक्षा में जा कर बच्चों से मिले और अपनी बातें बता कर उनका मार्गदर्शन कर अच्छे शिक्षा हेतू प्रेरित किए। कार्यक्रम में जशपुर जिला प्रभारी सोमनाथ साहू भी उनके साथ उपस्थित रहे।

और भी

CG Accident : रफ्तार का कहर.! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर...दर्दनाक हादसे में युवक की मौत...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में की जा रही है. हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास हुआ है.

दरअसल, घटना बुधवार रात 9:30 बजे के करीब की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम किल्लेकोड़ो निवासी प्रीतम कुमार निजी काम से घर से निकला था. इस दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पहले मृतक प्रीतम कुमार की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी ठोकर. इतनी जबरदस्त थी कि युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

फिलहाल, राहगीरों ने देखा कि सड़क पर एक युवक घायल पड़ा हुआ है. एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटनास्थल से एक पीले रंग की नंबर प्लेट (क्रमांक CG 07 CP 9688) मिला है. दल्लीराजहरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

और भी

Health Tips : देर तक रखी चाय पीने से बिगड़ सकती है तबीयत...जानें कितनी देर के बाद हो जाती है खराब...जाने पूरी जानकारी

HighLights

▪️देर तक रखी चाय या कॉफी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है

▪️दूध वाली चाय या कॉफी ज्यादा समय तक पीने के लिए सेफ नहीं रहतीं

▪️चाय या कॉफी का स्वाद या गंध बदलना उसके खराब होने का संकेत है

लाइफस्टाइल डेस्क : चाय और कॉफी (Tea or Coffee), दो ऐसी ड्रिंक्स हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत भी चाय या कॉफी से करते हैं। गर्म-गर्म चाय या कॉफी की चुस्की आपको ताजगी से भर देती है। कई लोग दिनभर में कई कप चाय या कॉफी पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध से बनी चाय या कॉफी कितने समय (How Long Does Tea Last After Brewing) के अंदर पी लेनी चाहिए?

दूध वाली चाय और कॉफी बनने के कुछ देर बाद खराब हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये कितनी देर में खराब हो जाती हैं (Tea or Coffee Spoiling Time) और इन्हें ज्यादा देर तक रखकर पीने से क्या नुकसान (Side Effects of Drinking Tea) हो सकते हैं? 

दूध की चाय और कॉफी कितनी देर में खराब होती हैं?

दूध वाली चाय और कॉफी में दूध मिला होता है, जो जल्दी खराब हो जाता है। इन्हें बनाने के बाद कितनी देर तक सुरक्षित रूप से पिया जा सकता है, यह कुछ बातों पर निर्भर करता है, जैसे-

तापमान

गर्म चाय या कॉफी को 1-2 घंटे तक ही सुरक्षित माना जाता है। अगर इसे कमरे के तापमान पर रख दिया जाए, तो यह जल्दी बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकती है।

फ्रिज में रखी चाय या कॉफी ज्यादा समय तक चल सकती है, लेकिन इसका स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

दूध की गुणवत्ता

अगर चाय या कॉफी में फ्रेश दूध इस्तेमाल किया गया है, तो यह ज्यादा देर तक सुरक्षित रहती है। लेकिन अगर दूध पहले से ही उबालकर रखा गया है, तो यह जल्दी खराब हो सकता है।

चीनी की मात्रा

चीनी एक प्रिजर्वेटिव की तरह काम करती है, लेकिन ज्यादा चीनी वाली चाय या कॉफी भी 3-4 घंटे से ज्यादा नहीं चल पाती।

अगर चाय या कॉफी में खट्टापन, गंध या दूध के अलग होने के लक्षण दिखें, तो उसे पीने से बचना चाहिए।

देर तक रखी चाय और कॉफी पीने के नुकसान (Side Effects of Drinking Stale Tea)

ज्यादा देर तक रखी हुई चाय या कॉफी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

पेट की समस्याएं

बासी चाय या कॉफी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे एसिडिटी, गैस, उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।

फूड पॉइजनिंग

दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट जल्दी खराब होते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

टैनिन का बढ़ना

चाय को ज्यादा देर तक रखने से उसमें मौजूद टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो पेट में जाकर कब्ज और एसिडिटी पैदा कर सकता है।

न्यूट्रिशनल लॉस

ताजी चाय या कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन बासी होने पर इनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

कैफीन का नकारात्मक प्रभाव

बासी कॉफी में कैफीन का असर बदल जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना या नींद न आने की समस्या हो सकती है।

इन बातों का ध्यान रखें

चाय या कॉफी को ताजा ही पिएं, ज्यादा देर तक न रखें।

अगर फ्रिज में रखनी हो, तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।

खराब होने के संकेत (गंध, स्वाद में बदलाव) दिखने पर उसे न पिएं।

और भी

सायबर अपराध के खिलाफ अनूठा अभियान : यूनिसेफ के साथ मिलकर जशपुर पुलिस ने तैयार किये सैकड़ों साइबर योद्धा,पंचायतों, स्कूल/काॅलेज में जाकर सायबर फ्राड से बचने लोगों को करेंगे जागरूक 



जशपुर : जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उद्देश्य से #ClickSafe अभियान की शुरुआत 3 दिसंबर 2024 को जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा की गई थी। इसके साथ ही 3 से 5 दिसंबर 2024 तक प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 130 स्वयंसेवकों और 70 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया था।

                            द्वितीय चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा की गई जो 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक आयोजित था। 
                                 प्रषिक्षण के प्रथम दिवस में जिले से 98 स्वयंसेवक सम्मिलित रहे, जिन्हें YLAC की संस्था से उपस्थित मास्टर *ट्रेनर शुभ्रा व इशिता* द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय और तृतीय चरण विशेष रूप से पुलिस अधि./कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई जिले से कुल 43 पुलिस अधि./कर्मचारी शामिल रहे।
                                 प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को आधुनिक साइबर अपराधों की प्रकृति, उनसे निपटने के उपाय, डिजिटल सुरक्षा तकनीकें, और साइबर पीड़ितों से संवाद की संवेदनशीलता जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण उन्हें भविष्य में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सक्षम बनाएगा। 
                                 प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में यूनिसेफ राज्य बाल संरक्षण विशेषज्ञ *सुश्री चेतना देसाई* जी भी मार्गदर्शिका के रूप में सम्मिलित रहे,
                                 समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिले की 40 पंचायतों में *"साइबर योद्धा"* तैयार किए गए हैं, जो सरपंचों, सचिवों एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर समुदाय स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता का प्रसार करेंगे।
                                  इस अवसर पर जिले के यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी, साइबर सेल से स.उ.नि. हरिषंकर राम, यूनिसेफ ब्लाॅक समन्वयक सुश्री शालिनी गुप्ता, जय हो कार्यक्रम के जिला लीडर श्री गुरुदेव प्रसाद सहित पुलिसकर्मी व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
                                  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मास्टर ट्रेनरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिले में साइबर सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ, जिसने पुलिस और समुदाय को एकजुट होकर डिजिटल खतरों से निपटने की प्रेरणा दी।
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा बताया गया कि - "दो चरण की ट्रेनिंग के पश्चात् अब सायबर योद्धा और पुलिस अधिकारी मिलकर अब ग्राम पंचायतों में जाकर चौपाल करेंगें और सायबर फ्राड से लोगों को सचेत करेंगें।

और भी

बड़ी खबर : 17 अप्रैल को होगी कैबिनेट बैठक...बर्खास्त सहायक शिक्षकों को मिल सकती है राहत...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पद से बर्खास्त किए गए हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने उनकी पुनर्नियुक्ति का रास्ता निकाल लिया है, और गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए D.Ed अनिवार्य है. इसके चलते B.Ed डिग्रीधारियों को अयोग्य करार देते हुए बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि, इससे पहले राज्य सरकार ने इन शिक्षकों की सशर्त नियुक्ति की थी, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर रहेगी.

वहीं, जब कोर्ट ने राज्य सरकार की स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) को भी खारिज कर दिया, तो सरकार को 2897 सहायक शिक्षकों को नौकरी से हटाना पड़ा. इसके बाद से ही बर्खास्त शिक्षक लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

हालांकि, बढ़ते विरोध और धरनों को देखते हुए सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की, लेकिन जब वहां समाधान नहीं निकल पाया, तो मुख्यमंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री निवास में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

वहीं, बैठक में यह बात सामने आई कि सहायक शिक्षक (विज्ञान) के हजारों पद रिक्त हैं और इन्हीं पदों पर बर्खास्त शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति संभव है.

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने 2621 शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है. इसके बाद जल्द ही पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.

फिलहाल, यह प्रस्ताव पास होता है, तो यह बर्खास्त शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो लंबे समय से न्याय और पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं. अब सबकी निगाहें गुरुवार की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां सरकार का यह फैसला ले सकती है.

और भी

बड़ी खबर : नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई में जवानों को मिली बड़ी सफलता...2 इनामी समेत 22 नक्सलियों को किया गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी निर्णायक लड़ाई के बीच जवानों को बड़ी सफलता मिली है. नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई में 2 इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई है. गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर समेत कई नक्सली सामाग्री बरामद किया गया है.

बता दें, एरिया डोमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी ने टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ 7 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया. जांगला थाना में भी जवानों को बड़ी सफलता मिली है. यहां से 6 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया. इसके अलावा थाना नेलसनार से 9 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. 

फिलहाल, गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे सेफ्टी टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार, नक्सल साहित्य, टंगिया जब्त किया गया है. 

 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार नक्सली

देवा माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता अंदा माड़वी उम्र 23 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

चैनु माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता मंगड़ू माड़वी उम्र 20 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

मल्ला माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता हुंगा उम्र 24 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

माड़वी लखमा (रेखापल्ली DAKMS सदस्य) पिता हड़मा उम्र 45 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

लाला मीड़ियम (रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य) पिता कोसा उम्र 30 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

अंदा माड़वी (मारूड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य) पिता देवा उम्र 32 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

गंगा माड़वी (रेखापल्ली DAKMS सदस्य) पिता देवा उम्र 39 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

समीला ओयाम (आरपीसी सीएनएम सदस्य) पति रमेश ओयाम उम्र 22 वर्ष निवासी छोटेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

सन्तु ओयाम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

सायबो माड़वी (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता हिड़मा माड़वी उम्र 39 वर्ष निवासी बड़ेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

रमेश आरकी (आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता पकलू आरकी उम्र 19 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

शंकर आरकी (आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता पकलू आरकी उम्र 22 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

कोहले ओयाम (केएएमएस सदस्य) पति सुखराम ओयाम उम्र 22 वर्ष जाति निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

सोमा ओयाम (मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष) पिता कोपा ओयाम उम्र 28 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

मुन्ना ओयाम (मूलवासी बचाव मंच सदस्य) पिता ईरपा ओयाम उम्र 25 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

पिलू ओयाम (आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) पिता पुसू ओयाम उम्र 35 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

मोटू ओयाम (मूलवासी बचाव मंच सदस्य) पिता बुधू ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

मंगड़ू ओयाम (कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता मासा ओयाम उम्र 22 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

मंगड़ू ओयाम (संघम सदस्य) पिता कुम्मा ओयाम उम्र 40 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

पण्डरू ओयाम (संघम सदस्य) पिता मासा ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

रामू ओयाम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता कोपा ओयाम उम्र 25 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

मुन्नी ओयाम (केएएमएस सदस्य) पिता मासा ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर

और भी

सीएम कैंप कार्यालय बना जिलेवासियों के लिए संजीवनी बूटी,हाथीपांव से पीड़ित का इलाज जिला चिकित्सालय में शुरू

जशपुर ,:मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय में मदद की आस लेकर पहुंचे 8 वर्षों से हाथीपांव की बीमारी से जूझ रहे पत्थलगांव विकास खंड के पुरानी बस्ती निवासी श्री राजेन्द्र सारथी का इलाज जिला चिकित्सालय में पहुंचते ही शुरू हो गया है। सीएमएचओ डॉ. जी.एस जात्रा ने बताया की सबसे पहले मरीज के संक्रमण को कंट्रोल किया जा रहा है। उनका आयुष्मान कार्ड भी अपडेट किया गया है। इसकी सहायता से 5 लाख रूपए तक का इलाज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से भी इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जिला चिकित्सालय से राजेन्द्र को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा, ताकि विशेषज्ञों की देखरेख में उनका समुचित इलाज हो सके। कल मंगलवार को राजेन्द्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई थी, जिसके बाद तत्काल उन्हें एम्बुलेंस से जशपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
   राजेन्द्र सारथी की कहानी बेहद मार्मिक है। बीमारी की वजह से उनका पैर पहले ही ऑपरेशन के बावजूद ठीक नहीं हो पाया था। लंबे समय से आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझते हुए उनका पारिवारिक जीवन भी बिखर गया। पत्नी उन्हें छोड़कर जा चुकी है, और अब उनकी वृद्ध माँ उनकी व उनकी 5 साल की बेटी की देखभाल करती हैं। 
   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं और जिलेवासियों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है। पीड़ित राजेन्द्र सारथी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सीएम कैंप कार्यालय का हृदय से आभार जताया है।

और भी

बारात में आए ग्रामीणों को तेज रफ्तार जायलो ने कुचला एक की मौत,दो घायल,आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा किया पुलिस के हवाले

जशपुर : बारात में शामिल होने के लिए आए ग्रामीणों को तेज रफ्तार अनियंत्रित जायलों ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे चालक को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के गरियादोहर गांव की है। जानकारी के अनुसार यहां एक युवती के विवाह में शामिल होने के लिए मुड़ाटोली से बारात आई हुई थी। रात लगभग 9 बजे ग्रामीण दुल्हे को जनमासा से लेकर विवाह स्थल जाने के लिए रवाना हो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक सहित तीन ग्रामीण आगे निकल कर सड़क पर खड़े हुए थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही जायलों वाहन क्रमांक सीजी 10 एफए 4132 का आरोपित चालक अधीश्वर सिंह ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। वाहन की ठोकर से छर्रला निवासी सुदन यादव 50 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में दो ग्रामीणों को मामूली चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देकर आरोपित अधीश्वर सिंह वाहन सहित फरार होने की कोशिश लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने वाहन का पीछा कर देवरी गांव के पास उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि मामले में वाहन को जब्त करने के साथ आरोपित चालक के विरूद्व अपराध पंजिबद्व करते हुए,गिरफ्तार कर लिया है।

और भी

पत्थलगांव के व्यापारी पर केमिकल हमला कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पहुंचा जेल


जशपुर :  प्रार्थी अमन अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी पत्थलगांव के द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह 5अप्रैल को रात्रि लगभग 09.30 बजे, अपने दुकान को बंद कर, अपने घर जा रहा था, जो कि अंबिकापुर रोड पत्थलगांव में स्थित है, तभी रास्ते में मोबाइल, श्रृंगार दुकान के पास , एक मोटर साइकल सवार व्यक्ति के द्वारा अचानक उस पर मिट्टी तेल जैसी गंध, वाला ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया, फिर प्रार्थी पर कोई जलता हुआ चीज फेंक कर, आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई , जिससे वह बाल बाल बच गया है।
    रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के लिए बी एन एस की धारा 109(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, ज्वलनशील पदार्थ की जांच हेतु प्रार्थी के पहने कपड़े को, विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था।
               मामले में पुलिस के सामने पहली प्राथमिकता थी, आरोपी की पहचान की, कि आखिर किसने घटना को अंजाम दिया है, पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान हेतु, आसपास लगे सभी सी. सी. टी.व्ही.  की फुटेजों की जांच की जा रही थी, मगर आरोपी के बारे में पुलिस को कोई सुराख नहीं मिल रहा था। अंततः विवेचना दौरान पुलिस ने प्रार्थी अमन अग्रवाल से हुए एक पुराने विवाद को आधार मानकर, जांच की दिशा को आरोपी चंकी गुप्ता के ऊपर केंद्रित किया, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा आरोपी चंकी गुप्ता की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
               इसी दौरान मुखबीर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा आरोपी चंकी गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कापू, थाना कापू, जिला रायगढ़ को हिरासत में ले लिया गया है। 
              पुलिस की पूछताछ में आरोपी चंकी गुप्ता ने बताया कि माह फरवरी 2025 में उसका, प्रार्थी अमन अग्रवाल से, दुकान में समान लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ था, जिसको लेकर आरोपी के मन में, अमन अग्रवाल के लिए काफी नाराजगी थी, जिसके कारण घटना दिनांक को आरोपी चंकी गुप्ता के द्वारा, प्रार्थी अमन अग्रवाल के ऊपर, मिट्टी तेल जैसी गंध वाला, केमिकल फेंक, माचिस की जलती तिल्ली को फेंककर आग लगाने हेतु जानलेवा हमला किया गया था।
           पुलिस के द्वारा आरोपी चंकी गुप्ता की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साइकल क्रमांक CG14MM 8554 के साथ साथ आरोपी द्वारा उपयोग किया गए मिट्टी तेल जैसी गंध वाली केमिकल रखी डब्बे को भी जप्त कर लिया गया है,।
                मामले में आरोपी चंकी गुप्ता उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कापू, थाना कापू, जिला रायगढ़ (छ. ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
        मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत पांडे, उप निरीक्षक श्री अर्जुन यादव, आरक्षक पदुम वर्मा, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह व सलीम कुजूर की सराहनीय भूमिका रही है।
             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने केमिकल हमला बहुत सफाई से किया था, किन्तु पुलिस की टेक्निकल टीम व मनोवैज्ञानिक पूछताछ से मामले का खुलासा कर लिया गया है।

और भी

CG News : दुष्कर्म का आरोपी हुआ दोषमुक्त...पीड़िता ने स्वीकार किया आपसी सहमति से बने संबंध...हाईकोर्ट ने तत्काल रिहा करने के दिए निर्देश…पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप केस में बड़ा फैसला सुनाया है. करीब 6 साल से जेल में सजा काट रहे दुष्कर्म के आरोपी को हाईकोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है. अभियोजन पक्ष यह साबित करने में असफल रहा, कि घटना के वक्त पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम थी. वहीं सुनवाई के दौरान पीड़िता ने स्वीकार किया कि दोनों के बीट आपसी सहमति से शारिरीक संबंध बने थे. दोनों पक्षों के दलीलों के सुनने के बाद कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है. साथ ही जेल से तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, तरुण सेन पर आरोप था कि 8 जुलाई 2018 को एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और कई दिन तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लड़की के पिता ने 12 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने 18 जुलाई को लड़की को दुर्ग से बरामद किया. विशेष न्यायाधीश रायपुर की अदालत ने 27 सितंबर 2019 को आरोपी को आइपीसी की धारा 376(2)(एन) और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 10-10 साल की सजा और जुर्माने की सजा सुनाई. दोनों सजाएं साथ चलने के आदेश दिए गए थे. 

दरअसल, पिछले करीब 6 साल से जेल में बंद आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की थी. मामले सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पाया कि स्कूल के दाखिल-खारिज रजिस्टर में पीड़िता की जन्मतिथि 10 अप्रैल 2001 दर्ज है, लेकिन उसने गवाही दी थी कि 10 अप्रैल 2000 को उसका जन्म हुआ था. अभियोजन पक्ष कोई ठोस दस्तावेज, जैसे जन्म प्रमाणपत्र या ऑसिफिकेशन टेस्ट पेश करने में नाकाम रहा, जिससे पीड़िता की सही उम्र साबित हो सके. पीड़िता ने कोर्ट में यह स्वीकार किया कि वह आरोपी के साथ अपनी मर्जी से गई थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे. मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की चोट या जबरदस्ती के निशान नहीं मिले.  

सिर्फ स्कूल के दस्तावेज ही पर्याप्त नहीं : हाईकोर्ट

फिलहाल, मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता की उम्र को प्रमाणित करने के लिए अकेले स्कूल के दस्तावेज ही पर्याप्त नहीं है. जब तक उस दस्तावेज को तैयार करने वाले व्यक्ति की गवाही न हो. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अरविंद वर्मा ने कहा कि जब पीड़िता की उम्र नाबालिग सिद्ध नहीं होती और वह सहमति से आरोपी के साथ गई थी, तो इस मामले में दुष्कर्म या पॉक्सो की धाराएं नहीं बनती. यह एक स्पष्ट रूप से प्रेम प्रसंग और सहमति से भागने का मामला है. कोर्ट ने आरोपी की सजा को रद्द करते हुए उसे सभी आरोपों से बरी कर तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए हैं.

और भी

CG Breaking : छज्जा गिरने से बच्चे की मौत का मामला : जनहित याचिका पर आज फिर हुई सुनवाई...कलेक्टर ने हाईकोर्ट में पेश किया शपथपत्र... पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते 30 मार्च को मकान का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी. इस हादसे को लेकर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू की. मंगलवार को मुख्य नयायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश की बैंच ने सुनवाई की. इस दौरान बिलासपुर कलेक्टर अवनीश ने पूर्व आदेश के अनुपालन में शपथपत्र पेश किया. कोर्ट को बताया गया कि डीजे वाहन की टक्कर से यह घटना हुई, न कि तेज आवाज के कारण. मामले में अगली सुनवाई जून महीने में होगी.

दरअसल, बिलासपुर कलेक्टर ने कोर्ट को यह भी बताया कि इस पूरे मामले में डीजे और वाहन मालिक सहित चालक पर प्रथम सूचना रिपोर्ट की गई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

मीडिया जानकारी में बताया गया कि बीते 30 मार्च की शाम को मल्हार के केंवटपारा में हिन्दू नववर्ष के मौके पर जुलूस निकाला गया था. इस दौरान डीजे की तेज आवाज के कारण एक मकान की बालकनी गिर गई, जिससे नीचे खड़े कई लोग घायल हो गए. पांच लोग घायल हैं, जिनमें चार बच्चे हैं. इलाज के दौरान घायल बच्चे की मौत हो गई थी. 

फिलहाल, उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने रिपोर्ट पेश करते हुए कोर्ट में बताया कि मामले का तथ्य यह है कि जिस वाहन पर डीजे लगा था, उससे बालकनी गिरी और इस तरह यह घटना घटी. इसके मद्देनजर, जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर, बिलासपुर ने उपरोक्त समाचार रिपोर्ट के संबंध में अपना व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल किया है. बैंच ने मामले में सुनवाई करते हुए सभी तथ्यों पर बारीकी से नजर डालते हुए हलफनामा स्वीकार किया.

और भी

महाकुल यादव समाज के प्रदेशस्तरीय महासभा सम्मेलन में पहुंचे पद्म श्री जागेश्वर यादव,मिले महाकुल यादव युवा मंच के सदस्य

जशपुर/नारायणपुर : महाकुल यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशस्तरीय महासभा वृंदावन परिसर लुड़ेग में आयोजित किया गया था जिसका अध्यक्षता  पद्म श्री जागेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया इन्ही की मुख्यअतिथि में महाकुल समाज छत्तीसगढ़ एक मंच में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष श्री परमेश्वर यादव  उपाध्यक्ष श्री हरीश खूंटियां, श्री गोविंद यादव,सचिव श्री प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष श्री चूड़ामणि यादव नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया गया। कहा जाता है जागेश्वर यादव बड़े नेक दिल के है तभी तो इन्होंने राष्ट्रपति के दतक पुत्र पहाड़ी कोरवा पिछड़ी जनजाति कहे जाने वाले बिरहोर समुदाय को मुख्य धारा में जोड़कर उनकी जीवन यापन, जियोकापर्जन में सहायता किया।

 महाकुल यादव युवा मंच छ.ग.के सदस्य सुनील यादव,छात्र एकता धरमजयगढ़ के अध्यक्ष अंकित यादव,कृष्णा यादव के द्वारा पद्म श्री जागेश्वर यादव से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज के उत्थान के लिए चर्चा की गई। पद्म श्री ने समाज के कल्याण और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देते हुए कहा कि हमेशा समाज के उत्थान में सहयोग करेंगे...

और भी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं-हरिओम शर्मा : मुख्य अभियंता,अधिकारियों के निरीक्षण से ठेकेदार हुए सतर्क,गुणवत्तपूर्वक कार्य कर जल्द पूर्ण करने के दिये  निर्देश

जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण और रखरखाव कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना रायपुर के मुख्य अभियंता हरि ओम शर्मा ने पिछले दिनों जशपुर जिले के मनोरा ब्लाक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया।मुख्य अभियंता ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तीन-स्तरीय जांच प्रणाली पर जोर दिया। उन्होंने ठेकेदारों को किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी दी है।
    जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा में पी.एम. जनमन अंतर्गत स्वीकृत कुल 09 सड़कों के माध्यम से 13 PVTG बसाहटों को पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा द्वारा जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना के अंतर्गत पहुंचविहीन पहाड़ी क्षेत्र में बनाई जा रही 03 सड़को का निरीक्षण 13 अप्रैल को किया गया तथा सड़क कार्य को गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के साथ ही जल्द पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये गये।साथ ही जनमन के कार्यों को लेकर अधिकारी कर्मचारियों को कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।

मुख्य अभियंता द्वारा टीआर-05 से बंधकोना "बी" लम्बाई 1.70 किमी. टीआर-05 से भंवरपाठ लम्बाई 1.70 किमी. एवं एल-45 से भुरूघाट लम्बाई 4.70 किमी. कुल 03 सड़कों का निरीक्षण किया गया। सुदूर पहाड़ी इलाके में बसे विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति जो की मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेगी। उक्त दो सड़क निर्माण कार्य मेसर्स विनोद कुमार जैन एवं 1 सड़क ठेकेदार मेसर्स अभय कन्ट्रक्शन, द्वारा किया जा रहा है।

विकासखण्ड मनोरा अंतर्गत कुल 04 संधारण अवधि चल रहे सड़कों का निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यों का ठेकेदार अधिकारी / कर्मचारियों को कार्यो के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया। टीआर-06 से गुतकिया लम्बाई 5.40 किमी, घाघरा से सोनक्यारी लम्बाई 25.06 किमी, टी-02 मनोरा से डड़गांव लम्बाई 10.42 किमी एवं एल-27 से डुमरटोली लम्बाई 6.09 किमी. का निरीक्षण के दौरान सड़क के शोल्डर पर झाड़ी कटिंग एवं सफाई सड़क के दोनो ओर वृक्षो की पुताई करने एवं बोर्ड की पेंटिंग किमी स्टोन की पेंटिंग, रोड़ मार्किंग टनिंग एवं जेबरा मार्किंग नवीनीकरण एवं डिफेक्टिव बोर्ड एवं PMGSY मानक विहिन बोर्ड को बदलने एवं पुल-पुलिया की पैरापेट एवं विलगार्ड सहित पोताई करने के शख्त निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सोहन चन्द्र, एस.एन. साय कार्यपालन अभियंता एवं विभाग के सहायक अभियंता, उपअभियंता तथा ठेकेदार उपस्थित थे।

और भी