ताजा खबरें


बड़ी खबर

ऐतिहासिक एवं यादगार श्री गोकुलाष्टमी महोत्सव का शताब्दी वर्ष का होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री सहित विशिष्टगणों की उपस्थिति में 12 को होगा शुभारंभ, प्रदेशभर से जुटेंगे महाकुल यादव समाज के लोग........


जशपुर 11 नवम्बर 2025 : महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव इस वर्ष अपनी शताब्दी वर्षगांठ पर विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 12 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ गोकुला धाम कंडोरा कुनकुरी में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय  एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।आयोजन समिति ने बताया कि आस्था, एकता और संस्कृति का अद्भुत संगम आयोजन की भव्य तैयारी की जा रही है।गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव का यह शताब्दी वर्ष यादव समाज के लिए गर्व और श्रद्धा का अवसर होगा।

    इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह आयोजन समाज की परंपरा, संस्कृति और भक्ति भावना का प्रतीक है।इस भव्य उत्सव में पूरे प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु और समाजजन शामिल होंगे।

और भी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट


 रायपुर, 10 नवम्बर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव पर आधारित बस्तर आर्ट तथा “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस पर मुख्यमंत्री श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को शुभकामनाएँ दीं। 
दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।

और भी

मुख्यमंत्री ने किया श्री शंकर पांडे की पुस्तक ’’छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’’ का विमोचन

रायपुर 10 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय को श्री पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां संकलित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं सहित राज्य के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, राजनेताओं व साहित्यकारों का भी उल्लेख है। इस अवसर पर सुश्री प्रियंका कौशल, श्री विशाल यादव सहित सुश्री स्नेहा पांडे तथा मास्टर अंश पांडे भी उपस्थित थे।

और भी

बंदूक की गूंज की जगह बस्तर में साग-सब्जी, फलों की खेती से हो रहा चमत्कारिक बदलाव

रायपुर, 10 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नक्सल उन्मूलन की नीतियों और किसानों की आय बढ़ाने वाली योजनाओं ने बस्तर में विकास की नई इबारत लिख दी है। बस्तर के किसानों ने पारंपरिक धान, सरसों की खेती के साथ-साथ अब साग-सब्जी, फल, फूल की खेती से भी फायदा लेना शुरू कर दिया है। अब बस्तर में गोलियों की गूंज की जगह फलों और फूलों की खुशनुमा महक बिखर रही है। बस्तर में यह बदलाव कोई संयोग नहीं, बल्कि मेहनत, नवाचार और दूरदर्शिता का परिणाम है। वर्ष 2001-02 में सब्जियों की खेती महज 1,839 हेक्टेयर में सिमटी थी और उत्पादन केवल 18,543 मीट्रिक टन था। आज वही इसमें लगातार वृद्धि हुई है जिसका परिणाम है की अब सब्जियों का रकबा 12,340 हेक्टेयर चुका है और उत्पादन 1.90 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है।

 बस्तर विश्व पटल पर एक ऐसा नाम जो कभी नक्सल की काली छाया और पिछड़ेपन की गहरी खाई में डूबा माना जाता था, आज वह बस्तर कृषि के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी बहुल इलाके में अब पारम्परिक खेती के स्थान पर टमाटर और मिर्च की खेती न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही है, बल्कि पड़ोसी राज्यों के बाजारों तक अपनी पहुंच भी बना रही है। अब बस्तर की मिट्टी में ड्रैगन फ्रूट की लालिमा, अमरूद की मिठास, चकोतरा की ताजगी, पपीते का रस और मिर्च की तीखापन खेतों में लहलहा रहे हैं। वे फल एवं मसाले जो कभी यहां उत्पादित नहीं हुए अनुकूल वातावरण और वैज्ञानिक सलाह से विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

 बस्तर में फलों की बगिया 643 हेक्टेयर से बढ़कर 14,420 हेक्टेयर तक पहुंच गई है एवं उत्पादन 4,457 मीट्रिक टन से बढ़कर 64,712 मीट्रिक टन हो गया। यहां के किसानों द्वारा राज्य निर्माण के पूर्व कभी व्यापारिक स्तर पर फूलों की खेती नहीं की गयी थी आज वहां 207 हेक्टेयर में 13 सौ मीट्रिक टन फूलों का उत्पादन हो रहा है। इसी प्रकार मसाले इस क्षेत्र में सीमित मात्रा में उत्पादित होते थे अब 11 सौ  हेक्टेयर से 9,327 मीट्रिक टन मसालों का उत्पादन यहां हो रहा है। औषधीय एवं सुगंधित पौधे जो कभी सीमित मात्रा में होते थे उनका भी किसानों द्वारा 66 सौ मीट्रिक टन से अधिक का उत्पादन किया जा रहा है।
 
      इस हरित क्रांति में शासन की योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से आमूल चूल परिवर्तन दिखाई दिए हैं। एक ओर जहां किसानों को रियायती दरों पर आदान समाग्री प्राप्त हुई है वहीं शेडनेट योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागबानी मिशन से किसानों का उद्यानिकी फसलों की ओर रुझान बढ़ा है। जिसका मुख्य कारण लगातार तकनीकी मार्गदर्शन और सहायतासे है। जिससे किसानों ने लाभ लेकर जिले में 3.80 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में शेडनेट हाउस लगाए गए हैं, करीब 19 हजार वर्गमीटर में पॉली हाउस, शेडनेट द्वारा 1.47 लाख वर्गमीटर में हाईब्रिड बीज भी तैयार किए जा रहे हैं जिनके लिए उन्हें शासन द्वारा अनुदान भी प्राप्त हुआ है।जगदलपुर के आसना में प्लग टाइप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट भी स्थापित है जो रोग-मुक्त पौधे न्यूनतम कीमत पर किसानों को मुहैय्या करवा रहे हैं।

        सिंचाई के क्षेत्र में भी लगभग 3.5 हजार हेक्टेयर में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम बिछाकर पानी की हर बूंद को सोना बनाया जा रहा है। ऑयल पाम योजना के तहत 735 हेक्टेयर में 499 किसानों द्वारा आधुनिक तरीकों से पाम की खेती की जा रही है वहीं बास्तानार में 58.64 हेक्टेयर में विशेष रूप से कॉफी एवं 20 हेक्टेयर में ड्रैगन फ्रूट की कृषि की जा रही है।

    बस्तर की यह यात्रा आंकड़ों से कहीं आगे है, यह उन सैकड़ों किसानों की मुस्कान है, जो कभी बादलों के रहम पर जीते थे और आज तकनीक, प्रशिक्षण और सरकार की योजनाओं के सहारे अपने सपने बुन रहे हैं। माओवादियों की बंदूकें अब खामोश हैं, और खेतों में नई फसलें गुनगुना रही है। बस्तर के लोग अब आजीविका के समुचित साधनों के जरिए जीवन-यापन को बेहतर करने सहित खिलखिला रह रहे हैं।

और भी

अहमदाबाद में 11 नवम्बर को होगा ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम,टेक्सटाइल, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के अवसरों की होगी प्रस्तुति

रायपुर, 10 नवंबर 2025/ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 11 नवंबर को अहमदाबाद में “इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ औद्योगिक साझेदारी को मज़बूत करना और दोनों राज्यों के बीच निवेश व व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना है।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ के बढ़ते औद्योगिक इकोसिस्टम, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और निवेश-अनुकूल प्रशासनिक ढांचे को प्रदर्शित करेगा। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर विभिन्न सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं, निवेशकों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की विशेषताओं पर प्रस्तुति देंगे। इस पहल के ज़रिए उद्योग स्थापित करना और संचालित करना पहले से अधिक सरल, तेज़ और लाभदायक बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता निवेशकों और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच वन-ऑन-वन बिज़नेस मीटिंग्स रहेंगी। इन चर्चाओं का फोकस टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर रहेगा - जहाँ छत्तीसगढ़ ने नवाचार और प्रोत्साहनों से प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल की है।

राज्य सरकार इस अवसर पर प्रमुख निवेशकों को “इनविटेशन टू इन्वेस्ट लेटर” भी प्रदान करेगी, जिससे परियोजना स्वीकृति और औद्योगिक सहयोग की प्रक्रियाओं को त्वरित और सुगम बनाया जा सके।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के सफल आयोजन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, बस्तर और रायपुर में हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सिर्फ दस महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो राज्य की तेज़, स्थिर और निवेशक-केंद्रित शासन प्रणाली पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

नवाचार, स्थायित्व और इज ऑफ डूइंग बिज़नेस पर फोकस के साथ छत्तीसगढ़ आज भारत के हृदयस्थल में एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन गया है। राज्य में मैन्युफैक्चरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, फूड टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश की असीम संभावनाएँ हैं। पारदर्शी प्रणालियाँ, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों के लिए सहयोगी माहौल छत्तीसगढ़ को लंबे समय के लिए एक विश्वसनीय और आकर्षक निवेश गंतव्य बनाते हैं।

और भी

रायगढ़ : निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एसडीएम ने किया फील्ड निरीक्षण,

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ जारी है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के मतदाताओं तक घर-घर पहुंचकर दो प्रतियों में गणना पत्रक वितरण का कार्य कर रहे हैं। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की प्रगति का निरंतर निरीक्षण संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजरों द्वारा किया जा रहा है।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा ने बताया कि रायगढ़ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1097 मतदान केंद्रों में यह कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस प्रक्रिया के प्रभावी संचालन हेतु 4 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 21 सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 1097 बूथ लेवल अधिकारी एवं 109 बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में, 9 नवम्बर को अनुविभागीय अधिकारी सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रायगढ़ श्री महेश शर्मा द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का फील्ड निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों, बीएलओ तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चैहान और सभापति श्री डिग्रीलाल साहू को भी गणना पत्रक का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि निर्वाचक नामावली का सटीक और अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का मूल आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा,आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव,अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक

रायपुर 10 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया। यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार, तकनीकी ज्ञान और उद्योगों से जोड़ने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कॉलेज पहुंचकर वहाँ की शिक्षण पद्धति, आधुनिक प्रयोगशालाएँ और तकनीकी सुविधाएँ ध्यानपूर्वक देखीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और यह जाना कि वे किस प्रकार प्रोजेक्ट्स और मशीनों पर कार्य करते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके अनुभवों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अब राज्य के आईटीआई कॉलेजों को इस तरह विकसित करने की योजना है, जिससे युवाओं को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी नई तकनीकों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में आधुनिक मशीनें और डिजिटल प्रशिक्षण सुविधाएँ शुरू की जाएंगी, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य कौशल भी विकसित कर सकें।

NAMTECH कॉलेज के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि गुजरात में उन्होंने एक ऐसा मॉडल अपनाया है, जिसके अंतर्गत कॉलेजों को आपस में जोड़कर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। वहाँ के छात्र अब नई तकनीक सीखकर सीधे उद्योगों में काम करने में सक्षम हो रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने यह भी बताया कि वे छत्तीसगढ़ में भी इसी प्रकार सहयोग करने के इच्छुक हैं, ताकि राज्य के आईटीआई कॉलेज भी आधुनिक बन सकें। योजना है कि कुछ कॉलेजों को जोड़कर एक नेटवर्क मॉडल तैयार किया जाए, जहाँ एक कॉलेज नई तकनीक में दक्ष हो और वही ज्ञान अन्य कॉलेजों तक पहुँचाए। यह नया मॉडल छत्तीसगढ़ में लागू होने से हर वर्ष लगभग 10,000 से अधिक युवाओं को नई तकनीक और आधुनिक उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा। वे मशीनों, ऑटोमेशन और नई इंजीनियरिंग विधियों की गहराई से समझ विकसित कर सकेंगे। इस प्रकार उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे देश के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में कार्य करने के लिए तैयार हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, “युवा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताक़त हैं। छत्तीसगढ़ अब ऐसे युवाओं को तैयार कर रहा है, जो नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -कलेक्टर

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आज साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना और विश्वास कायम रखना है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
        जनदर्शन में ग्राम गोपालपुर के सरपंच ने बताया कि आश्रित ग्राम भिखारीमाल में निर्माणाधीन नवीन प्राथमिक शाला भवन राशि स्वीकृति में विलंब के कारण अधूरा है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम कर्राजोर के श्याम गुप्ता ने हल्का पटवारी द्वारा ऑनलाइन बी-1 में त्रुटि सुधार नहीं किए जाने की शिकायत की। ग्राम कोड़ातराई के हरिशंकर ने अपनी दिव्यांग पुत्री के लिए पेंशन स्वीकृति, ग्राम बिंजकोट के सरपंच ने ग्राम में सड़क निर्माण, ग्राम अंजोरीपाली के 65 वर्षीय विजय पांडेय ने दिव्यांगता के आधार पर ई-साइकिल, ग्राम सरडामल की सुमित्रा ने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपने समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर न्यायोचित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आवेदकों को शीघ्र राहत मिले। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान,आगामी 11 एवं 12 नवम्बर को सभी जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 और 12 नवम्बर 2025 को जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में आयोजित होंगे।
         यह अभियान भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इसमें पेंशनरों को अपने जीवन प्रमाण-पत्र को डिजिटल माध्यम से घर बैठे या नजदीकी शिविरों में आसानी से प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र 4.0 संस्करण फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है, जिसके माध्यम से पेंशनर अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे प्रमाण-पत्र बना सकते हैं। इस तकनीक से जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुरक्षित बन गई है।
     कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों में विद्युत, इंटरनेट, बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के सभी पेंशनरों को डिजिटल सेवा का लाभ दिलाना है,ताकि किसी को भी प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि भारतीय डाक सेवा द्वारा संचालित यह दो दिवसीय अभियान पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में डिजिटल सुविधा और पारदर्शिता की दिशा में नया अध्याय जोड़ने  जा रहा है।

और भी

रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर रेल समपार फाटक दो दिन सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा बंद,नागरिक वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ द्वारा रेल लाइन के वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु किरोड़ीमल-भूपदेवपुर के मध्य स्थित रेल समपार फाटक क्रमांक-297 (किमी 599/17-19) को 12 और 13 नवम्बर को सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
      सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) रायगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में अप-डाउन थर्ड लाइन एवं जनसाधारण कोंडतराई का वार्षिक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के दौरान फाटक से आम जनता एवं वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेल प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए समपार फाटक क्रमांक-298 (किमी 601/15-17) सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मरम्मत कार्य रेल लाइन की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित रेल फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

और भी

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में बुनियादी और मूलभूत तैयारियां सुनिश्चित करने दिए गए निर्देश

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित और नियमानुसार निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता में लें। कलेक्टर ने कहा कि जिले की 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में किसानों से नगद एवं लिकिंग में धान खरीदी 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक की जाएगी। उन्होंने उपार्जन केंद्रों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और नोडल अधिकारियों को प्रत्येक केंद्र का भौतिक सत्यापन कर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर व यूपीएस, इंटरनेट कनेक्शन, आर्द्रतामापी यंत्र, कांटा-बाट, बारदाना, पेयजल, शौचालय, मानव संसाधन, तारपोलिन और सीसीटीवी कैमरा जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु 10 अंतरराज्यीय एवं 15 आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहाँ तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी दल तैनात है। कलेक्टर ने बिचैलियों एवं कोचियों की सूची बनाकर अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टेली मेडिसिन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के मरीजों के लिए टेली मेडिसिन सेवा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा से मरीजों को अपने ही स्वास्थ्य केंद्र से विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार रोस्टर के अनुसार रोजाना विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे मेडिसिन, अस्थिरोग, स्त्रीरोग, शिशु रोग और नेत्र रोग के चिकित्सक परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सेवा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। 

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को नियमित पोषण आहार उपलब्ध कराएं

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पोषण ट्रैकर, भवन निर्माण, विद्युत कनेक्शन एवं एलपीजी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने क्रिटिकल केयर यूनिट एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में पाई जा रही अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्कूलों में एलपीजी आधारित मध्यान्ह भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और समग्र शिक्षा मिशन के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जर्जर स्कूल भवनों की सूची तैयार कर जल्द कार्यवाही की जाए, ताकि किसी दुर्घटना की संभावना न रहे। 

जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर अधिकारी गंभीरतापूर्वक करें कार्य

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत रहकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने जनशिकायत, सीएम जनदर्शन, पीजीएन और अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा एवं श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सभी अनुविभागों के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

जशपुरनगर, 10 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।
   जनदर्शन के दौरान आज कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका संबंधी और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधित आवेदन शामिल थे।

और भी

राष्ट्र सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने  योगाभ्यास के पश्चात विद्यालय परिसर की सफाई की

कुनकुरी 10 नवम्बर 2025:- ग्राम पंचायत धुमाडांड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर पर प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में योगाभ्यास एवं व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम एन एन एस के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्कूली बच्चों ने स्वागत किया तत्पश्चात विद्यालय में पदस्थ शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक महेश तिर्की ने 50 स्वयंसेवी छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिसमें वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन आदि शामिल थे, उसके पश्चात प्राणायाम सत्र में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास एवं प्राणायाम के दौरान उन्होंने उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए योग एवं प्राणायाम को अपनी जीवन शैली में अवश्य शामिल करें ।
       इस दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, सकारात्मक व्यवहार करें, समाज एवं देश के प्रति जागरूक बनें और सेवा भाव के साथ समाज एवं देश की सेवा करें, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में शामिल कर आप सभी जीवन को सार्थक एवं महान बनाएं, आप सभी अपने अच्छे कार्यों से समाज को नई दिशा दे सकते हैं, आपकी यह भूमिका समाज और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
          उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, आपसी भाईचारा और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन अधिक से अधिक होना चाहिए ताकि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ समाज एवं देश के प्रति उनके उत्तरदायित्वों का भी बोध करवाया जा सके, एनएसएस स्वयंसेवियों को समाज के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करता है। स्कूल में ही बच्चों के मन में समाज सेवा की भावना जागृत हो जाती है और उसका लाभ समाज को मिलता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पाबेरेन लकड़ा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों का सर्वांगीण विकास और उन्हें नवीन ज्ञान से परिपूर्ण करने के लिए शिविर के बौद्धिक सत्र में विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

     सहायक कार्यक्रम अधिकारी रजनी कुजूर ने बताया कि प्रोजेक्ट वर्क के तहत अनेक गतिविधियां जैसे सफाई अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविर के दौरान आयोजित किए जाते हैं, इन कार्यक्रमों में सरपंच, वार्ड पंच, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं ग्रामीण शामिल होते हैं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधान पाठक ने उपस्थित स्वयंसेवी छात्राओं को नशा से होने वाले गंभीर परिणामों के बारे में बताते हुए नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु समाज में जागरूकता लाने की अपील करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा विद्यालय परिसर में उनके द्वारा किये गये सफाई कार्य के लिए आभार व्यक्त किया तत्पश्चात सभी स्वयंसेवी छात्राओं को फल वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

और भी

जिला पुलिस बल में आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में,  17 से 19 नवम्बर तक रायगढ़ में होगा ट्रेड टेस्ट

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्ष 2023-24 के लिए जारी इस भर्ती के अंतर्गत बिलासपुर रेंज के केन्द्र क्रमांक-02 रायगढ़ में आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पदों के लिए ट्रेड टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह परीक्षा 17 नवम्बर से 19 नवम्बर 2025 तक पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में आयोजित होगी। इस परीक्षा में बिलासपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आरक्षक (चालक) के साथ-साथ आरक्षक (ट्रेड) श्रेणी के अंतर्गत धोबी, टेंट खलासी, मोची, कुक, नाई एवं टेलर जैसे पदों के लिए यह परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए सूची में दर्शाई गई निर्धारित तिथि पर प्रातः 7 बजे पुलिस लाइन रायगढ़ में उपस्थित होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए व्यापम द्वारा जारी लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया की संपूर्ण निगरानी पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष, आरक्षक संवर्ग भर्ती केंद्र-02 रायगढ़ द्वारा की जा रही है। पुलिस विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें और दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

और भी

कलेक्टर श्री व्यास के निर्देश पर अवैध धान पर कार्रवाई जारी,राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही  300 बोरी  अवैध धान जप्त

जशपुरनगर, 10 नवंबर 2025/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनज़र कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
    निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले की सीमाओं पर अवैध धान की आवक रोकने हेतु 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में दुलदुला तहसील के अंतर्गत राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड राज्य के सिमडेगा जिले से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 300 बोरी धान को जप्त किया है।
     जानकारी के मुताबिक दुलदुला तहसीलदार श्री राहुल कौशिक एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान ग्राम रूसू करसाई जिला सिमडेगा,झारखंड से कुनकुरी की ओर जा रहे एक मज़दा वाहन को सपघरा चेकपोस्ट के समीप रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहे 300 बोरी धान पाया गया, जिसे तत्काल जप्त कर करडेगा पुलिस चौकी में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 200 क्विंटल धान को जप्त किया गया था।

और भी

दुलदुला के भिंजपुर  में मिली  एक व्यक्ति की सूटकेश में लाश, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, पुलिस ने आरोपिया को चिन्हित कर की जा रही है सरगर्मी से तलाश


  जशपुर : 10नवम्बर 2025:  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी विनोद मिंज,उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भिंजपुर, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी का काम करता है, वे दो भाई है, जिसमें मृतक संतोष भगत उम्र 43 वर्ष उसका छोटा भाई है, जो कि अपनी पत्नी आरोपिया  के साथ ग्राम भिंजपुर में ही अलग रहता था, उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है, और  वे बाहर रहते हैं, मृतक संतोष भगत की पत्नी आरोपिया , बाहर मुंबई में काम करती थी व बीच बीच में गांव आती रहती थी, अभी कुछ नहीं पूर्व ही वह गांव लौटी थी, कि दिनांक 07.11.25 को दोनों पति -पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपिया के द्वारा अपनी मंझली बेटी , जो कि कोरबा में रहती है को फोन भी किया गया था, जहां कोरबा में रह रही बेटी को फोन पर उसके माता पिता की लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी, उसके द्वारा झगड़े का कारण पूछने पर, किसी के द्वारा भी उसे जवाब नहीं दिया जा रहा था, बस दोनों झगड़ा ही कर रहे थे, कुछ देर में फोन कट गया। फिर प्रार्थी की मंझली बेटी के द्वारा उक्त बात को गौर नहीं किया गया। इसके दूसरे दिन, दिनांक 08.11.25 को उसकी मां आरोपिया  ने  अपनी मंझली बेटी को जो कि कोरबा में रहती थी, को फोन कर बताया कि, उसके द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी गई है, व शव  को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया गया है।  जिस पर मृतक संतोष भगत व आरोपिया  की मंझली बेटी घबरा गई व अपने पति के साथ दिनांक 09.11.25 को ग्राम भिंजपुर आकर, अपने बड़े पिताजी प्रार्थी विनोद मिंज को मामले के संबंध में बताई। जिनके द्वारा थाना दुलदुला में सूचना देने पर, पुलिस के द्वारा हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध  पंजीबद्ध  कर जांच विवेचना में लिया गया।
   विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भिंजपुर रवाना हुआ गया, जहां मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने पर, , एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला, जिसे कि गवाहों के समक्ष खोलने पर उसमें मृतक संतोष भगत की हत्या कर , उसके शव को कम्बल से ढंककर बंद कर दिया गया था। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया है।।
    मामले में आरोपिया मंग़रीता भगत , घटना कारीत कर फरार है, पुलिस के द्वारा सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके पश्चात ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है, तलाश हेतु पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

और भी

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर, 10 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए।

स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है।

नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के उप सचिव श्री सूरज साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

एसआईआर : जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित

जशपुर 10 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। जशपुर जिले में विगत 4 नवम्बर से इसकी शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ  मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।
जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण  अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर एसआईआर के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

एसआईआर के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच रहे है।

और भी