रांची से दिल्ली के लिए उड़ा चार्टर्ड एयर एंबुलेंस चतरा के समरिया जंगल में भीषण हादसे का शिकार, उड़ान भरने के 23 मिनट बाद टूटा एटीसी संपर्क, विमान में सवार पायलट, मेडिकल टीम और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत
ताजा खबरें

बड़ी खबर

रांची/चतरा। रांची से दिल्ली जा रहा एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले के समरिया जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एयर एंबुलेंस शाम 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के लगभग 23 मिनट बाद, शाम 7:34 बजे विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके कुछ देर बाद चतरा के समरिया क्षेत्र में जंगल के अंदर विमान के गिरने की सूचना मिली।

दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल सात लोग सवार थे। इनमें—
कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)
संजय कुमार (मरीज)
अर्चना देवी (परिजन)
धूरू कुमार (परिजन)
विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)
सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ)

सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।स्रोत एजेंसी

Leave Your Comment

Click to reload image