ताजा खबरें


बड़ी खबर

महाशिवपुरण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने तैयार किया है ले आउट भोजन, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, खोया पाया केंद्र नक्शा में  दर्शाया गया 

जशपुर : कुनकुरी के मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का आयोजन 21 से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा महाशिवपुराण कथा सुनाया जाएगा 
कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने ले आउट तैयार किया है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए जिसमें भोजन, पार्किंग, शौचालय , पेयजल, खोया पाया केंद्र, लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा, सहित महत्वपूर्ण जानकारी ले आउट में दर्शाया गया है।

और भी

कुनकुरी के मयाली में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कल से : पुलिस ने एडवाइजरी जारी की, ये वस्तुएं रहेगी प्रतिबंधित

जशपुर : कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा आज से जशपुर जिले में हैं। कुनकुरी के मयाली में शिव महापुराण कथा का आयोजन 21 मार्च से 27 मार्च तक होने जा रहा है । जिसको लेकर आयोजन स्थल पर तैयारी भी जोरों से जारी है। यहां गर्मी को देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए खास तौर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। कल से शुरू होने वाले शिव महापुराण को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

श्री शिव महापुराण कथा, मायली , प्रशासन/ पुलिस की अपील
क्या ना करें:-
1. अपने साथ चाकू, छुरी, ब्लेड, सूजा या अन्य नुकीली धारदार औजार/ हथियार रखकर न आवें।
2. अपने साथ केरोसिन, पेट्रोल, डीजल, तेजाब, लाइटर, माचिस या अन्य ज्वलनशील पदार्थ ना रखें। किसी के भ्रामक बातों/ अफवाहो/ भड़कावे में ना में आवें। याद रखें यह असामाजिक तत्वों के द्वारा आपको गुमराह करने के लिए सोची समझी चाल हो सकती है।
3. कथा स्थल पर जरूरत से ज्यादा सामान ना लावे।
4. चोरी, उठाई गिरी, झपटमारी जैसे अपराध से बचने के लिए अपने साथ बहुमूल्य वस्तुएं ना रखें। सोने-चांदी इत्यादि बहुमूल्य धातुओं के आभूषण आवश्यकता से अधिक धारण न करें।
5. अपने वाहनों को रोड में खड़ा ना करें l
6. बच्चों, निशक्तजनों एवं वृद्धो को भीड़ में अकेले ना छोड़े।
7. किसी भी प्रकार की नशीली/ मादक पदार्थ बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब इत्यादि का सेवन कर या साथ में रखकर न आएं।


क्या करें
1. अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।
2. किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि/ भ्रामक बातों/ अफवाहों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना,चौकी, सहायता केंद्र, उपस्थित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को दें।
3. प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवी आपके सहायता, सुरक्षा और सहयोग के लिए हैं, इनके निर्देशों का पालन करें।
4. बच्चों, अन्य परिवारजनों/ साथियों के गुम हो जाने पर तत्काल खोया-पाया केंद्र, नजदीकी पुलिस थाना,चौकी, सहायता केंद्र, उपस्थित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को दें।
5. स्वच्छता अभियान में सहभागी बने। कचरों को फैलाएं नहीं, डस्टबिन में ही डालें।
6. अपने परिजनों से बिछड़े बच्चों, निशक्तजनों, वृद्धों को खोया/ पाया केंद्र में पहुंचने में मदद करे।


संपर्क नंबर:-
पुलिस कंट्रोल रूम मयाली-9243831542
पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर-9479193699, +919926493699
पुलिस अधीक्षक जशपुर
 9826183921
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जशपुर 9425546200,
एसडीओपी कुनकुरी 9406072001,
थाना प्रभारी कुनकुरी 7000942596,

प्रशासन 
एसडीएम कुनकुरी 7974009456,
तहसीलदार कुनकुरी 7806036020,

और भी

पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी : गौ तस्करों द्वारा तुमला के किसान के चार लाख से अधिक के  14 गौ-वंश की चोरी कर उड़ीसा में बेचने वाला आरोपी सहित खरीदने वाला भी हुआ गिरप्तार

तुमला थाना पुलिस ने 14 पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई गौ वंश बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तुमला क्षेत्र का एक बड़ा कृषक प्रार्थी जगमोहन यादव उम्र 45 साल निवासी सरकरा थाना तुमला ने दिनांक 16 मार्च को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह खेती जुताई इत्यादि के लिये अपने पास गाय, बैल एवं भैंस रखा है, गर्मी का मौसम होने एवं खेत खलिहान खाली होने से अपने मवेशियों को चरने के लिये प्रतिदिन छोड़ देता था जो चरकर शाम तक वापस घर में आ जाते थे। 23 मार्च के प्रातः में अपने 14 नग भैंस को चरने के लिये छोड़ दिया था उक्त भैंसो को दोपहर 03 बजे तक अंकिरा के खेत में चरते हुये देखा था, इसके सभी गाय, बैल इत्यादि वापस आ गये परंतु 14 नग भैंस वापस घर में नहीं आये, प्रार्थी द्वारा अपने भैंसों का आस-पास में पता किया, कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात आरोपी उसके 14 नग भैंस कीमती 04 लाख 20 हजार रू. को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
                        बड़ी संख्या में गौ-वंश की चोरी होने पर SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा SDOP पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी तुमला के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया था।
                         प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर एवं तकनिकी विष्लेषण से ज्ञात हुआ कि प्रार्थी के उक्त भैंस को संदेही देवनाथ यादव द्वारा चोरी किया गया है, संदेही को तत्काल उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पहले तो वह सच नहीं बता रहा था, परंतु बारीकी से पूछने पर अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त 14 नग भैसों की चोरी कर ओड़िसा के तलसरा ले जाकर बेचना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उसकी निषानदेही पर तलसरा जाकर कृष्णचंद उर्फ पप्पू बारिक को अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से 14 नग भैंसो को जप्त किया गया। 
                         कृष्णचंद उर्फ पप्पू बारिक ने चोरी का भैंस जानते हुये उक्त भैंसों को कुल 55 हजार रू. में खरीद लिया, एवं चोरी का भैंस है कहकर कुछ दिनों बाद देवचंद यादव से 30 हजार रू. वापस ले लिया। देवनाथ यादव से पुलिस द्वारा 10 हजार रू. नगद जप्त किया गया है, शेष रकम को देवनाथ यादव का एक फरार साथी रखा है। उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 20.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                         उक्त कार्यवाही में SDOP पत्थलगांव श्री जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, स.उ.नि. नसरूद्दीन, आर. 229 षिवकुमार महतो, आर. सुरेष मिंज, आर. सुजीत खाखा, आर. देवसिंह एक्का, आर. बेनेदिक तिग्गा आर. वेणुधर बारिक का योगदान रहा है।     
  
                             उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि - जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंखनाद के तहत् 14 नग गौ वंश की चोरी करने के मामले में खरीददार सहित कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, 01 आरोपी फरार है। इस ऑपरेशन के तहत् अभी तक लगभग 800 नग गौ-वंश को बचाया जा चुका है। 

और भी

संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 3 अप्रैल,13 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा 

जशपुर :जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 120 सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में  6 केंद्रों में आयोजित होगी । 
इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं जिसमें 02 बालक एवं 03 बालिका पहाडी कोरवा / बिरहोर जनजाति के होगें। संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं, संकल्प शिक्षण संस्थान पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को आईआईटी/नीट परीक्षा की तैयारी करायी जाती है। प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदाय की जाती है। संकल्प में में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन अपने विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र की पावती आवेदक को दी जाएगी जिसका परीक्षा हेतु रोल नम्बर एवं परीक्षा केंद्र का नाम उल्लेखित होगा । आवेदक को कक्षा  8 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 8 वीं की अंकसूची (जिन स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है) निवास, 02 फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति लगानी होगी। आवेदन पत्र जमा करते समय वहीं पर प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे, जिसके बिना प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी । प्रवेश परीक्षा उपरान्त उसी दिन प्राप्तांक की जानकारी परीक्षा केन्द्रो के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी जायेगी । प्राप्तांक की प्रावीण्य सूची जिले के लिए नियमानुसार आरक्षण रोस्टर के आधार पर तैयार की जायेगी । तत्पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों को उनके प्रावीण्य क्रम के आधार पर एक सीट के विरूद्ध 03 अभ्यर्थियों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जायेगा ।

और भी

जशपुर में खुला आश्रय गृह में नाबालिक बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में जशपुर पुलिस की कार्यवाही


           
जशपुर ; पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  नाबालिक पीड़िता द्वारा सर्वप्रथम थाना जशपुर में आकर रिपोर्ट करने पर थाना प्रभारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधान अनुसार तत्काल 0 में प्रथम सूचना दर्ज कर त्वरित विवेचना कार्यवाही किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण थाना आस्ता क्षेत्र अंतर्गत होने से थाना आस्ता में अपराध क्रमांक 12/2025 धारा 366, 376 भा.द.वि. एवं 4 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया।
                    अपचारी विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार तत्काल संरक्षण में लेकर माननीय किशोर बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार बाल संप्रेषण गृह प्रेषित किया गया।
                     चूंकि प्रकरण की नाबालिग बालिका के पिता की मानसिक स्थिति कमजोर होने एवं मां के नहीं होने से धारा 164 के तहत कथन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रावधान हेतु बाल आश्रय गृह (बालिका) जशपुर में रखा गया था, उक्त बालिका  18 मार्च के प्रातः में बाथरूम में आत्महत्या कर ली। 
              मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए महिला चिकित्सा अधिकारी की विशेष टीम द्वारा मृतिका के शव का PM कराया गया है, ततपश्चात शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा भी कार्यवाही की गई है। प्रकरण नाबालिक बच्चे से संबंधित है, मामले की विवेचना की जा रही है।
                     प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा SDM जशपुर श्री ओंकार यादव के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

और भी

पात्रताधारी शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान देने का शासन से संवाद कर आदेश जारी कराने टीचर्स एसोसिएशन करेगा पहल

जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सोना साहू के पक्ष में हुए उच्च न्यायालय के डबल बैंच के निर्णय के आधार पर राज्य शासन शिक्षा विभाग से मांग किया है कि प्रदेश में कार्यरत सभी एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण करने आदेश जारी करे तथा तदानुसार पात्रताधारी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश किया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ कोमल वैष्णव, शैलेन्द्र यदु, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक प्रदेश पदाधिकारी अनिल रावत,एल.डी.बंजारा एवं जशपुर जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 24 /4/2006 व दिनांक 10/03/2017 को क्रमोन्नत वेतनमान के लिए 10 वर्ष में प्रथम व 20 वर्ष में द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान करने का जारी आदेश के तहत प्रदेश में कार्यरत सभी एल बी संवर्ग के लिए आदेश जारी किया जावे।

छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग द्वारा 10 अगस्त 2009 के आदेश जिसमे एक विभाग से दूसरे विभाग में समान वेतनमान अथवा भिन्न वेतनमान के पद पर संविलियन होने पर पहले विभाग की सेवा अवधि समयमान वेतन के लाभ हेतु गणना में शामिल करने का प्रावधान किया गया है, अतः छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग द्वारा 10 अगस्त 2009 के आदेश का लाभ एल बी संवर्ग के शिक्षकों को दिए जाने का आदेश जारी किया जावे।

ज्ञात हो कि क्रमोन्नति वेतनमान सहायक शिक्षकों के लिए व शिक्षक एवं व्याख्याता के लिए समयमान वेतनमान प्रचलन में है।

ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, न्यूनतम पेंशन एवं पूर्ण पेंशन के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना का लाभ दिलाने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शिक्षक मोर्चा के साथ रणनीति तैयार करेगा।

और भी

छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बीजापुर के युवाओं ने आज लोकतंत्र के मंदिर—विधानसभा परिसर में रच दिया इतिहास, छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे'

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बीजापुर जिले के युवाओं ने आज लोकतंत्र के मंदिर—विधानसभा परिसर में इतिहास रच दिया।
राज्य की ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे बीजापुर के इन युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने एकजुट होकर अपनी मंशा व्यक्त की – "हम अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं।"
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युवाओं की इस मजबूत इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, "आपका संकल्प ही हमारा संकल्प है। यदि क्षेत्र के युवा ठान लें, तो हम सभी के सहयोग से जल्द ही नक्सलवाद के अंधकार को समाप्त कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"
‘नियद नेल्ला नार योजना’ से विकास की नई रोशनी
मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के माध्यम से उनके गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर खुल रहे सुरक्षा कैंपों और सुदूर अंचलों में प्रशासन की बढ़ती पहुंच से नक्सली दायरा सिमटता जा रहा है, जिससे अब विकास को नई गति मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से हुई महत्वपूर्ण चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी बीजापुर और बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह राज्य के दूरस्थ इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखते हैं और वहां हो रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लगाने, पक्की सड़कें बनाने, हर घर तक बिजली पहुंचाने और परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है ताकि सुदूर अंचल के ग्रामीणों को भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बीजापुर के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन – विधानसभा और राजधानी का अनुभव मिला
बीजापुर जिले के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों युवाओं के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक अनुभव से कम नहीं था। राजधानी रायपुर में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया।
राजधानी में आगमन के दौरान युवाओं ने विधानसभा परिसर का दौरा किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। वे पहली बार लोकतंत्र के इस मंच से जनप्रतिनिधियों की बहस और नीतिगत चर्चाओं को देखकर रोमांचित हो उठे।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री धर्म कौशिक, अनुज शर्मा और सुश्री लता उसेंडी ने भी युवाओं से भेंट कर चर्चा की।
'सरकार आपके साथ है' – उपमुख्यमंत्री का आश्वासन
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सशक्त युवा – सशक्त छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर युवाओं को यह संदेश दिया कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो कोई भी ताकत क्षेत्र  के विकास को बाधित नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी अब बदलाव के लिए तैयार है। बीजापुर के युवाओं की यह मजबूत आवाज पूरे प्रदेश के लिए एक नई रोशनी लेकर आई है।
नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर के युवाओं से कहा कि हम आपके साथ हैं, आपके गांव के विकास और आप सभी के स्वर्णिम भविष्य को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने युवाशक्ति से आह्वान किया कि इस बदलाव का हिस्सा बनें, अपने सपनों को साकार करें, और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त, विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन और पृथ्वी पर वापसी पर दी बधाई


 
रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

और भी

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों पर और कई विकास कार्यों पर हुई चर्चा 


 रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार, सांसद श्री तेजस्वी सूर्या सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक नीति, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास पर विस्तृत चर्चा की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट, छत्तीसगढ़ विकास पर विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात की।  बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, बस्तर के विकास का मास्टर प्लान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, उद्योग और पर्यटन केंद्रों के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इस यात्रा के दौरान राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर विकास योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से निर्णायक चर्चा – नक्सलवाद के खात्मे की रणनीति और बस्तर के तेज विकास पर फोकस
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और राज्य सरकार निर्णायक कदम उठा रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है और छत्तीसगढ़ अब एक नए युग की ओर अग्रसर है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह  ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ऊर्जा एवं शहरी विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार और शहरी विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के सांसदों से संवाद – राज्य विकास पर केंद्रित चर्चा
संसद भवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सांसदों से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं, केंद्र-राज्य समन्वय और प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर विमर्श किया।

सांसद श्री तेजस्वी सूर्या से सौजन्य मुलाकात


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में  सांसद श्री तेजस्वी सूर्या  से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उनके वैवाहिक जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
बस्तर विकास का मास्टर प्लान – केंद्र सरकार के साथ समन्वय और सहयोग का विस्तार
मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास का मास्टर प्लान केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के नए अवसरों पर विशेष जोर दिया गया। इस मास्टर प्लान का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार ने इस मास्टर प्लान को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ विभिन्न विषयों पर हुआ विचार विमर्श
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ तालमेल बढ़ाने और महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने के लिए बेहद सफल रहा।मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मजबूत सहयोग और समर्थन प्राप्त किया। उनकी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से महत्वपूर्ण मुलाकातों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है।
5795

और भी

प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट


रायपुर, :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।
प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
5796

और भी

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन


रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें  नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक हैं। उनका नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में अमर वीरांगनाओं में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया। उन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और स्वाधीनता के लिए बलिदान दिया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई नारी शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रतीक थीं। उन्होंने समाज को जागरूक करने का कार्य किया और न केवल महिलाओं बल्कि पूरे राष्ट्र को संघर्ष की राह दिखाई। उनकी वीरता, बलिदान और नेतृत्व क्षमता भारत के इतिहास में नारी सशक्तिकरण का अमिट उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत का इतिहास वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। रानी अवंती बाई लोधी जैसी महान नारियों की कहानियाँ हमें आज भी राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे रानी अवंती बाई को लोधी के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके बलिदान को स्मरण कर देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

और भी

बगिया कैंप कार्यालय में कलिंदर को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल,जीवन आगे ले जाने का मिला एक नया सहारा,सीएम विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद


जशपुर, :मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से लकवा से ग्रसित होने की वजह से  चलने फिरने में असमर्थ कलिंदर राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार  हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य  करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
    लकवा की वजह से तपकरा निवासी 55 वर्षीय कलिंदर राम दोनों पैरों  से चलने-फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था।  उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है। 
   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही  सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

और भी

जशपुर में रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने विकास सोनी,रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन की सम्हालेेगें जिम्मेदारी


,जशपुरनगर। शहर के बस स्टेण्ड के पास स्थित शहर के सबसे पुराने हनुमान मंदिरों में शामिल बजरंग बली मंदिर में मंगलवार की रात रामनवमी पूजा समिति के पुर्नगठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति का पुर्नगठन करते हुए विकास सोनी (राजा) को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता और सूरज चौधरी,सचिव चंदन गुप्ता,सह सचिव दीपक गुप्ता,आर्यन सोनी,कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष नितेश सहाय,मिडिया प्रभारी दीपू मिश्रा,आकाश सोनी को बनाया गया है। समिति के संरक्षक जशपुर राजपरिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव, उप संरक्षक नगरपालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविंद भगत,शंकर गुप्ता,सत्यनारायण सोनी,राजेश गुप्ता,बबला गुप्ता,राजन देवांगन,विनोद मिश्रा,मनोज रमाकांत मिश्र,ललित सिंह,गोपाल राय,सत्येंद्र सिंह,कुलदीप ताम्रकार,विजय सोनी,धनजंय सिन्हा,़ऋषि गुप्ता,नरेश गुप्ता को बनाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह समिति प्रति वर्ष शहर में आयोजित होने वाली रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन करती है। रामनवमी पर हर साल रामलला की भव्य शोभा यात्रा बजरंग बली मंदिर से शुरू हो कर शक्ति मैदान पहुंचती है। यहां से शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए बीटीआई ग्राउंड में संपन्न होती है।

और भी

झाड़फूंक करने के नाम पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामुहिक दुष्कर्म करने के 02 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर :  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक 28 वर्षीय अविवाहित युवती ने 17 मार्च की रात्रि में थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह घर-गृहस्थी का कार्य करती है। पिछले साल इसके पेट में अचानक दर्द होता था तो यह मेडिकल दुकान से दवाई लेकर खा रही थी, परंतु कोई सुधार नहीं हो रहा था। युवती ने अपने पेट दर्द की परेशानी को जुलाई 2024 में परिचित दिलेष्वर यादव उर्फ दिले को बताई थी, तब उसके द्वारा जड़ी-बूटी वाला दवाई बनवा दूंगा कहा गया था। 
                   पुलिस ने बताया की दिलेष्वर यादव उर्फ दिले घर के पास प्रार्थिया से मिला और बताया कि जड़ी-बूटी वाला दवाई बन गया है, उसे धाम के पास ही जाकर पीना पड़ेगा कहकर अपनी स्कूटी में बैठाकर एक झोपड़ीनुमा धाम के पास ले गया वहां पर किशोर पण्डा पहले से मौजूद था। उन्होनें युवती को एक गिलास में दवाई है पीना पड़ेगा बोलने पर युवती उसे पी गई, फिर नशा जैसे लगने लगा एवं जमीन में गिर गई, उसके बाद उन दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और धमकी दिये कि किसी को बताना नहीं अन्यथा पूरे परिवार को मारकर खत्म कर देंगें, प्रार्थिया डर से दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। उनके दुष्कर्म करने से पीड़िता दिनांक 28.02.2025 को अंबिकापुर में एक लड़के बच्चे को जन्म दी है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बी.एन.एस. की धारा 70(1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                        प्रकरण की विवेचना दौरान SSP श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना बगीचा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से दबिश देकर छिपे हुये प्रकरण के 02 आरोपी किषोर पण्डा एवं उसके सहयोगी दिलेष्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन भी जप्त किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 18.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                 प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आरक्षक विनोद यादव एवं सीएएफ बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
                       SSP श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि - झाड़फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जशपुर पुलिस ने रिपोर्ट आने पर तत्काल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, प्रकरण की विवेचना जारी है। महिला संबंधी घटित अपराधों पर जशपुर पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

और भी

गर्वित को जन्मजात विकृति से मिली निजात,चिरायु से रायपुर के निजी अस्पताल में होंठ एवं तालू का कराया गया निःशुल्क ऑपरेशन,परिजनों ने सीएम का जताया आभार


 
जशपुर : जिले के बीटीआई पारा के गर्वित सिंह अभी केवल 01 साल के है। जन्म के साथ ही उनके होंठ एवं तालू में विकृतियां थी। इससे उनके माता-पिता में चिंता व्याप्त हो गई और बच्चें के इलाज और उसमें होने वाले खर्चे को लेकर सोच में पड़ गए। ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा चिरायु योजना की जानकारी दी गई। चिरायु के जिला नोडल अधिकारी श्री अरविंद रात्रे ने परिजनों को चिरायु योजना की जानकारी देने के साथ ही बच्चों को इससे मिलने वाली निःशुल्क इलाज के संबध में बताया। इससें परिजनों को काफी राहत मिली।
   गर्वित को बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित ओम हॉस्पिटल शासकीय व्यय पर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बताया की बच्चे का ऑपरेशन करना अधिक कारगर होगा। जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों से चर्चा कर बच्चे के पहला ऑपरेशन 6 माह होने पर उसके होंठ का किया गया। इसके बाद बच्चे के आठवें माह मे तालू का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद बच्चे का चेहरा सामान्य हो गया। इससे उनके परिजन काफी खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और इलाज के लिए बेहतर संस्थानों में भेजकर निःशुल्क इलाज करा रही है। 
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर चिरायु की टीम लगातार जांच कर बच्चों बेहतर इलाज कराया जा रहा है। चिरायु की टीम के द्वारा कटे-फटे होंठ, जन्म जात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर, श्रवण बाधा सहित 44 प्रकार की बीमारी तथा विकृति पर कार्य किया जाता है। बच्चों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर उसका निःशुल्क उपचार कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को उच्च स्थान पर रेफर भी कराया जाता है।

और भी

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की शुरुआत बेलजोरा नदी से विशाल कलश यात्रा के साथ होगा जिसकी तैयारी शुरू,पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्वालुओं को सुनाएंगें कथा

जशपुर : जिले के कुनकुरी ब्लाक के मयाली में आयोजित सात दिवसीय भव्य शिव कथा का शुभारंभ 21 मार्च को विशाल व भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार 21 मार्च को सुबह 7 बजे कलश यात्रा रामसागर के गंझार भंडरी मार्ग पर स्थित बेलजोरा नदी से होगा। कलश यात्रा में शामिल माता और बहनें इस नदी का पवित्र जल कलश में उठाएंगी। कलश यात्रा बेलजोरा नदी पुल से प्रारंभ हो कर गंझार,भंडरी,स्टेट हाईवे होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचाएंगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजन स्थल का शुद्वीकरण के साथ शिव महापुराण की कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्वालुओं के शामिल होने की अपील की है। कलश यात्रा के लिए महिलाओं को घर से कलश और नारियल लाने के साथ ही महिलाओं से भगवा,पीले,लाल या पारम्परिक साड़ी और पुरूष वर्ग कुर्ता पजामा पहन कर आने की अपील की है। आयोजन समिति के स्वयं सेवक शिव महापुराण कथा और कलश यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए शहर से लेकर गांव तक दस्तक देने में जुटे हुए हैं। उल्लेखनिय है कि मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की प्राकृतिक प्रतिकृति के सानिध्य में 21 से 27 मार्च तक सात दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया गया है। इसमें देश के प्रसिद्व अंर्तराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्वालुओं शिव कथा का वाचन करेगें। मयाली में इन दिनों आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां भारी संख्या में श्रद्वालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ओर आयोजन समिति पंडाल,टेंट के साथ पार्किंग,पेय जल,प्रसाधन की व्यवस्था करने में दिन-रात एक किये हुए हैं।

और भी

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा 24 मार्च से निःशुल्क जेईई  मेंस का क्रैश कोर्स का आयोजन, नीट क्रैश कोर्स 1 अप्रैल से होगा शुरू

जशपुर : कलेक्टर  रोहित व्यास  एवं मुख्य  कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन  में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 24 मार्च से निःशुल्क जेईई  मेन्स हेतु क्रैश कोर्स का आयोजन कराया जा रहा है । इसी तरह नीट हेतु  1  अप्रैल से क्रैश कोर्स आयोजित किया जा रहा है । जिसमें जिले के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी । 
 उल्लेखनीय है कि जेईई मेन्स की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ली जाएगी । संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्रैश कोर्स के लिए सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में  सूचना दे दी गई है । जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय , अशासकीय और अनुदान प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने जेईई  2024-25 की परीक्षा हेतु आवेदन भरा है  और   ऐसे  विद्यार्थियों को यह क्रैश कोर्स कराया जाएगा । इन विद्यार्थियों को 23 मार्च को संध्या 4 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अपनी उपस्थिति देनी होगी, साथ ही उन्हें जेईई  परीक्षा के भरे गए आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी एवं आधार कार्ड की प्रति भी साथ लानी होगी । 
 संकल्प जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन  की तैयारी कराई जा रही है । प्रत्येक वर्ष दर्जनों विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों मे प्रवेश पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं । अभी तक अकेले संकल्प के  90 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं संकल्प शिक्षण संस्थान  जशपुर द्वारा समस्त विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट की भी सुविधा संस्थान में उपलब्ध कराया जाएगा l सभी विद्यार्थियों को जेईई मेंस स्तर का टेस्ट लेकर अभ्यास कराया जाएगा l

और भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने की मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा साथ में सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की

छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति एवं जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से कई नक्सल गढ़ों में विकास की किरण पहुंची है, जिससे जनता का विश्वास सरकार की योजनाओं में और मजबूत हुआ है। सरकार का अब पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों को लागू किया है, जिससे बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मुलाकात में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बस्तर के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लघु वनोपज, जैविक कृषि, हथकरघा, बांस उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित कर महिलाओं को न केवल आजीविका के साधन मिल रहे हैं, बल्कि वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही हैं। इसके अलावा, स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों के माध्यम से बस्तर की महिलाओं को उत्पादन और विपणन से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकें।


प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा, बड़े विकास कार्यों का होगा शुभारंभ

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

और भी