ताजा खबरें


बड़ी खबर

कलेक्टर के निर्देशों का गंभीरता से करना होगा पालन,शासकीय सेवकों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाना होगा जरूरी

जशपुरनगर : राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यरत समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वाहन चालन के समय अनिवार्यतः सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
         इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शासकीय सेवकों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट उपयोग करने के लिए कहा गया है।

और भी

गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या?ऐसे विवादित बयान देने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा ने कराया एफआईआर

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एमपी के महू में दिए गए बयान को घोर सनातन विरोधी और घृणित सोच का परिचायक बताते हुए खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जेपी चंद्रवंशी और सह संयोजक बृजेश पांडे ने मंगलवार शाम को सिविल लाइन थाने में इस आशय का आवेदन सौंपा है। सिविल लाइन पुलिस को सौंपे आवेदन में भाजपा नेताओं ने कहा है कि, इन दिनों भारत के प्रयागराज तीर्थस्थल पर महाकुंभ का वृहद आयोजन चल रहा है और इस अवसर पर न केवल भारत, अपितु विदेशों से भी लगभग 45 करोड़ सनातन धर्मप्रेमी प्रयागराज पहुँचकर माँ गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम स्थल पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस विराट आयोजन के सुचारु संचालन के दृष्टिगत उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार ने समुचित प्रबंध किए हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि, ऐसे पवित्र अवसर पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपने सनातन विरोधी  राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है। कांग्रेस के 
 अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोटि-कोटि सनातन धर्मप्रेमियों की आस्था पर आघात करते हुए इस आयोजन को लेकर जो बयान दिया है, सनातनप्रेमियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी उसे घोर आपत्तिजनक मानते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के महू में महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा है, 'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या? आपको खाना मिलता है क्या? जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है। Ó भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खडगे के इस बयान से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भारत सहित विश्व के कोटि-कोटि जन की भावनाएँ आहत हुई हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान कर स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस सनातन विरोधी बयान के जरिए कांग्रेस की संकीर्ण और तुच्छ सोच का परिचय देकर कोटि-कोटि सनातन प्रेमियों के माँ गंगा और महाकुंभ के प्रति विश्वास को ठेस पहुँचाई है। खड़गे का यह बयान घृणित मानसिकता का द्योतक है। खड़गे के इस बयान से समाज का सौहाद्रपूर्ण वातावरण बिगडने की आशंका बलवती हो चली है। इससे देश में हिंसक संघर्ष फैल सकता है और स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। भाजपा नेताओं ने आवेदन में कहा है कि इन तथ्यों के आलोक में आपसे यह सविनय आग्रह है कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर महू में दिए गए आपत्तिजनक व घोर सनातन विरोधी बयान के परिप्रेक्ष्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सामाजिक सौहाद्र बना रहे।

और भी

स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते अनुपस्थित 27 27  चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ की सेवा समाप्त साथ ही 21 अधिकारियों के जांच किये दिए आदेश

रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है।

विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था।
अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था।  सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार  करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।

और भी

जिला पंचाय सदस्य के लिए आज 2 नामांकन पत्र हुए दाखिल, 3 फरवरी तक होगा नाम निर्देशन तथा 6 फरवरी तक नाम ले सकते है वापस 

जशपुरनगर : पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् आज 28 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए  02 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस अवसर पर आब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, उप संचालक कुसुम बड़ा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
           त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27 जनवरी से 3 फरवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे और नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा उपरांत 6 फरवरी तक अभ्यर्थी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 
          कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में  पंचायत निर्वाचन 2025 की तैयारी चल रही है। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रमों अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

और भी

कलेक्टर ने अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक लेकर  लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली और विभागीय लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय प्रकरणों गहन समीक्षा करके गंभीरता से निराकरण करेेंगे। आवेदनों का सही समय-सीमा में ही निराकरण हो इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे। निराकरण करते समय वस्तु स्थिति का सही जानकारी भी अनिवार्य रूप से लेगें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आचार संहिता प्रभावशील है। जिनकी-जिनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी है। उन्हें अपने दायित्वों का  निर्वहन  गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायर में मादक पदार्थो का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे दुकानदारों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को आगामी 26 जनवरी और 15 अगस्त में सम्मानित भी किया जाएगा। 
          कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को नशामुक्त अभियान के तहत् टोल फ्री नम्बर का ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोगों को नशापान से दूर रखा जा सके और नशा पान के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा सके। 
            कलेक्टर ने विभागवार सभी अधिकारियों से एक-एक करके लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आगामी समीक्षा बैठक में अपने विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करके आने के निर्देश दिए हैं। उन्होेंने अधिकारियों को अपने कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणा, समय वेतनमान एवं अन्य प्रकरणों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर  24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश 


मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं।

और भी

अरमान पूरा करके देख लो,हमारे तो नागा साधु ही काफी हैं, मिलिट्री की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी,धर्म संसद में बोले देवकीनंदन ठाकुर,बाबा बागेश्वर धाम भी शुरू करेंगे हिन्दू जगाओ हिन्दुस्तान बचाओ की मुहिम

प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन किया गया। जहां कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के 12 साल पुराने बयान पर टिप्पणी की है। इस धर्म संसद में कई साधु संत मौजूद रहे।

सनातन धर्म संसद शुरू

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड कहता है कि प्रयागराज की कुंभ भूमि हमारी है। किसी दिन वक़्फ़ बोर्ड कह देगा कि पूरा भारत हमारा है तब कहां जाओगे। बांग्लादेश में हिन्दू बोर्ड नहीं, पाकिस्ताम में हिन्दू बोर्ड नहीं तो हिन्दुस्तान में वक़्फ़ बोर्ड क्या कर रहा है। बहुत सह लिया, हिन्दू हक़ ले कर रहेंगे। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर देखना चाहते हो तो ये भी अरमान पूरा करके देख लो। हमारे तो नागा साधु ही काफी हैं, मिलिट्री की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।

किसने बुलाई धर्म संसद

साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने यह धर्म संसद बुलाई है। ये धर्म संसद सेक्टर 17 में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के पंडाल में हो रही है। इस धर्म संसद में चारों पीठ के शंकराचार्य भी शामिल रहे।

बाबा बागेश्वर धाम भी शुरू करेंगे एक मुहिम

इधर महाकुंभ में आज बाबा बागेश्वर की कथा शुरू भी हो रही है। यह कथा 29 जनवरी तक चलेगी। आज ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महाकुंभ में कथा होने जा रही है। तीन दिनों की कथा के लिए बाबा बागेश्वर संगमनगरी पहुंचे। बागेश्वर बाबा की कथा आज से शुरू होकर 29 जनवरी को परमार्थ निकेतन में होगी। 30 जनवरी को बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संत सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से वो 'हिंदू जगाओ हिंदुस्तान बचाओ मुहिम का आगाज करेंगे।

और भी

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ उत्तराखंड,भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ यूसीसी लागू हुआ,महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा 

उत्तराखंड ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर इस बात की घोषणा की। इसके साथ ही उत्तराखंड, भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ यूसीसी लागू हुआ है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने की तारीख पहले से ही निर्धारित थी।

मुख्यमंत्री धामी ने पोर्टल लॉन्च के अवसर पर कहा, आज का दिन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। इस ड्राफ्ट को बनाने में टीम ने अथक परिश्रम किया है। हमने जनता से किया हुआ वादा पूरा किया है। यूसीसी किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं है, बल्कि इससे राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। यूसीसी से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और हलाला प्रथा, बहुविवाह और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून समाज में समानता लाएगा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित करेगा।

यूसीसी का उद्देश्य जाति, धर्म और लिंग के आधार पर व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित कानूनों में एकरूपता लाना है। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में यूसीसी को एक प्रमुख चुनावी वादा बनाया था। सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पहली कैबिनेट बैठक में ही यूसीसी के मसौदे को तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन को मंजूरी दे दी गई थी।

उत्तराखंड यूसीसी विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे जुड़े अन्य विषयों को नियंत्रित करेगा। इस संहिता में सभी धर्मों के पुरुषों और महिलाओं के लिए शादी की समान उम्र, तलाक के आधार और प्रक्रियाओं को निर्धारित किया गया है, जबकि बहुविवाह और हलाला जैसी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने लगभग डेढ़ वर्ष में विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत के आधार पर चार भागों में तैयार अपनी रिपोर्ट 2 फरवरी 2024 को राज्य सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी विधेयक पारित हुआ और एक महीने बाद, 12 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने भी इसे अपनी स्वीकृति दे दी।

और भी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत,केराडीह में प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो ने चलाया अभियान 

जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। 
       इसी कड़ी में आज कुनकुरी विकासखंड ग्राम पंचायत केराडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली एवं रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों को मतदान करने के लिए अपील की गई।

और भी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत,केराडीह में प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो ने चलाया अभियान 

जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। 
       इसी कड़ी में आज कुनकुरी विकासखंड ग्राम पंचायत केराडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतिज्ञा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली एवं रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों को मतदान करने के लिए अपील की गई।

और भी

कर्मचारियों के कार्यलय पहुचने पर रखी जा रही है नजर, कलेक्टोरेट कार्यालय में सीट बेल्ट और हेल्मेंट नहीं लगाने वाले कर्मचारियों को आज दी गई पहली समझाईश

जशपुर : राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों द्वारा वाहन चलाते समय हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने समस्त शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट और हेल्मेंट लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है।
        इसी आदेश के परिपालन में कलेक्टोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के आवगमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर नहीं आने वाले कर्मचारियों को आज समझाईश देने के साथ ही प्रतिदिन हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर आने के लिए कहा गया।

और भी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले में छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलकझांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलकझांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक

नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है। झांकी में जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य, और शिल्प की झलक ने देश-विदेश से आए दर्शकों को राज्य की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। साथ ही यह झांकी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है।

भारत पर्व 2025, जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां, सांस्कृतिक प्रदर्शन और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी ने 'देखो अपना देशÓ की थीम के तहत राज्य के सांस्कृतिक गौरव और परंपराओं को देश और दुनिया के सामने पेश किया है।

यह आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुला है। निशुल्क प्रवेश के साथ, यह पर्व लोगों को भारत की सांस्कृतिक विविधता,पारंपरिक धरोहर, और आधुनिक विकास का अनुभव करने का अनोखा अवसर प्रदान करता है।

लाल किले के प्रांगण में छत्तीसगढ़ की झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। यह झांकी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है।

और भी

माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी माता सरस्वती प्रकट हुई थी। वीणावादिनी का उक्त पर्व छोटे बच्चों के स्लेट पट्टी में अक्षर ज्ञान प्रारंभ कर लिखित रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी उत्सव का विशेष महत्व है। विद्या एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना से व्यक्ति को कला, संगीत, वाद्ययंत्र का ज्ञान तो होता ही है, इसके साथ ही नई फसल आने के अवसर पर उक्त महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।  प्रदेश में इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा मां वीणावादिनी की पूजा के उपरांत गीत, संगीत, नृत्य नाटिका एवं भक्ति गीतों का आयोजन जगह जगह किया जाएगा। 

और भी

समर्पित बालिका गृह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, हेमा शर्मा ने किया ध्वजारोहण 

जशपुर : समर्पित बालिका गृह जशपुर में देश की एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतीक 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पूरे देशभक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। 
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समर्पित बालिका गृह में माननीय बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती हेमा शर्मा  के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्र गान उपरांत  बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा मनमोहक संस्कृत कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया ।  इस अवसर पर श्रीमती हेमा शर्मा ने कहा कि यह काफ़ी गर्व की बात है कि आज पूरे देश में  वाँ गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है । आज हम इस देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद कर  नमन करते है । 
इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अर्चना अग्रवाल , बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती मनीषा छाबड़ा, काउंसलर श्रीमती बिमता ठाकुर, बाल कल्याण अधिकारी लाजवंती सिंह ,काजल,सीमा, श्रद्धा ,रानी,अन्य सभी स्टाफ और बालिकाएं शामिल हुए ।बालिकाओं  के द्वारा भाषण,कविता, नृत्य और बहुत से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।

और भी

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा गया है दो मिनट का मौन धारण

जशपुरनगर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है। इस दिवस को मानाये जाने हेतु भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा स्थायी अनुदेश निर्धारित किये गये है। दिये गये निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

और भी

जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम के तहत नगर पंचायतों के वार्डों में ईवीएम का प्रदर्शन करके लोगों मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक 

जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार नगर पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
       इसी कड़ी में नगर पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय और सभी वार्ड में  ईवीएम का  प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा और मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है ।

और भी

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में रोहित व्यास ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,संविधान की उद्देशिका की पूर्ति हमारा लक्ष्य: कलेक्टर श्री व्यास

गणतंत्र
 
 जशपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। 
    इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि संविधान की जो उद्देशिका है वह हम सबका लक्ष्य है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम जो भी काम करे उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें, यही हमारा राष्ट्रसेवा है। अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या से हमे स्वतंत्रता मिली और भारत का संविधान बना। संविधान की जो मंशा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिम्मेदारी से किया गया हर कार्य संविधान की मंशा को पूरा करने के समान है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में  कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में जो कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। उसे ध्यान में रखकर जनता को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
       इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

और भी

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: नगरीय एवं पंचयात चुनाव में लेनी होगी अनुमति,रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रहेगा पूर्ण रोक

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के तहत आदेश जारी करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावशील रहेगा।

राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग शांति और जनजीवन को बाधित करता है। वाहनों और स्थायी मंचों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से विद्यार्थियों, रोगियों और वृद्धजनों को विशेष रूप से असुविधा होती है। इस कारण लाउडस्पीकर का विवेकपूर्ण और निर्धारित समय के भीतर उपयोग आवश्यक है।

चुनाव प्रचार हेतु प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा। उपयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी से लिखित पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, बैंकों, पोस्ट ऑफिस और दूरभाष केंद्रों से 200 मीटर की दूरी के भीतर लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रचार के लिए उपयोग किए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र मध्यम आवाज के होंगे, ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और भी