साइबर अपराध से बचाव की बारीकियों से रूबरू हुए पैरालीगल वॉलिंटियर्स, जशपुर में हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
ताजा खबरें


बड़ी खबर

साइबर अपराध से बचाव की बारीकियों से रूबरू हुए पैरालीगल वॉलिंटियर्स, जशपुर में हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

*जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/* माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में समस्त पैरालीगल वॉलिंटियर्स हेतु साइबर क्राइम के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर के सभागार में दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सुमन सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री राकेश कुमार पाटनवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री भावेश कुमार समरथ पुलिस उप अधीक्षक, श्री हरिशंकर राम साइबर क्राइम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, बचाव के उपायों, साइबर ठगी की घटनाओं में बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पैरालीगल वॉलिंटियर्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था, ताकि वे आमजनों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी प्रदान कर सकें।

Leave Your Comment

Click to reload image