ताजा खबरें


बड़ी खबर

लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से नदी-नालों उफान पर,सड़कों पर भरा पानी,नाली की सफाई नही होने से घरों में घुसा पानी

नारायणपुर :- जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से नदी-नालों उफान पर हैं। जिससे कई गांवों का संपर्क टूट चुका है और सड़कों पर पानी भर गया है। 

    सोमवार रात से शुरू - हुई बारिश एक क्षण भी अब तक नहीं रुकी है। बीते 72 घंटे सेे  अधिक समय से  लगातार बारिश हो रही है। क्षेत्र में मानसून की दस्तक 16 जून से हुई है। इस भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों के खेतों में लबालब पानी भर चुके हैं। कई जगहों पर पुलिया रपटा के ऊपर से बरसात का पानी बह रहा है। जिससे आवागमन ठप पड़ गया है। क्षेत्र की ईब, डोड़‌की,  कपरी नदी नाले उफान पर बह रही है। वहीं कई गांव में सड़कों पर जल-जमाव से आवागमन बाधित है. भारी बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर जाने से गांव से बाहर जानेवाले स्कूली छात्रों व ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नारायणपुर के  ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नाली के बंद हो जाने के कारण सड़क पर जमा पानी कई घरों में घुस रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई व मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत से कहा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला, इधर लगातार बारिश से क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कपरी व ईब नदी भी उफान पर है

   नारायणपुर क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर भी पानी जमा दिखाई दिया। गांव के नीचले इलाकों के खेतों में पानी लबालब भर गया,लगातार हो रही बारिश की वजह से हर तरफ जनजीवन प्रभावित है। नारायणपुर की बात करें तो यहां सड़कों पर सत्राटा पसरा नजर आया। बाजार में ज्यादा चहल पहल नहीं होने की वजह से शाम को दुकानें जल्दी बंद हो गई।

 बगीचा ब्लाक के कलिया,बुटूंगा,गायलुंगा ये गांव एक ओर  बादलखोल अभ्यारण्य ओर तीन ओर नदी नालों ओर पहाड़ो के बीच बसे है यह गांव की यही कहानी है कि हर साल बारिश में यह गांव टापू में तब्दील हो जाता है।

             स्कूल प्रांगण बना तालाब

 लगातार हो रही बारिश से स्कूल प्रांगण तालाब बना जिससे नारायणपुर के जनपद प्राथमिक ओर माध्यमिक शाला के शिक्षकों और छात्रों को स्कूल भवन तक पहुंचने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। पंचयात के द्वारा नाली सफाई समय रहते करवाने से स्कूल का जमा पानी नाली से बह कर निकल जाता परन्तु सफाई नही होने के कारण जलभराव की स्थिति  बन गया।

                 किसानों की बढ़ी चिंता: 

खेतों में पानी भरकर ओवरफ्लो हो रहा है। कई किसान अपने खेतों बीज लगा चुके ऐसे किसानों को  चिंता है कि उनके द्वारा लगाया गया धान बीज बहकर ना निकल जाए

        सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1730.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 जून तक की स्थिति में 705.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 726.8 मिमी वर्षा हुई है।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 220.4 मिमी, मनोरा में 236.2 मिमी, कुनकुरी में 250.8 मिमी, दुलदुला में 141.1 मिमी, फरसाबहार में 148.5 मिमी, बगीचा में 160.5 मिमी, कांसाबेल में 157.8 मिमी, पत्थलगॉव में 86.8 मिमी, सन्ना में 246.2 मिमी एवं बागबहार में 82.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में दर्ज की गई है।

और भी

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री  21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास,सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि*

रायपुर, / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, महासमुंद में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्री कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बीजापुर में विधायक सुश्री लता उसेंडी, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक श्री किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक श्रीमती गोमती साय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बालोद में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश  पर जिले के बंदरचुवा और दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु 1.99 करोड़ की मिली स्वीकृति, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं.....*


    जशपुरनगर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। 
   इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा मद से जशपुर जिले के बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड तथा दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, यात्रा सुगम होगी और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री की पहल पर  बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण के लिए 99.99 लाख रुपए और दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण के लिए 99.99 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

और भी

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर बगिया और बंदरचुआं स्कूलों के जीर्णोद्धार और  अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 3.04 करोड़ की मिली स्वीकृति*

जशपुरनगर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने की नीति के परिणामस्वरूप जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिलने के साथ ही विकासकार्य  तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं। इससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है और इसकी  तस्वीर तेजी से बदल रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा जिले के चार स्कूलों के जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्य तथा एक स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु कुल 3 करोड़ 4 लाख 26 हजार रुपये की राशि स्वीकृत मिली है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण हो जाने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा
   मुख्यमंत्री की पहल पर जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है उनमें 89 लाख रुपए की लागत से हायर सेकण्ड्री स्कूल बंदरचुंवा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य , 70 लाख रुपए की लागत से हायर सेकण्ड्री स्कूल बंदरचुंवा का जीर्णोद्धार कार्य, 48.16 लाख रुपए की लागत से माध्यमिक शाला बगिया का जीर्णोद्धार एवं किचन डायनिंग हॉल का निर्माण कार्य, 48.92 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल बगिया का जीर्णोद्धार एवं शौचालय निर्माण कार्य और 48.18 लाख रुपए की लागत से  प्राथमिक शाला बगिया का जीर्णोद्धार कार्य, नाली निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आहाता एवं गेट का निर्माण तथा हेण्डपंप खनन कार्य शामिल है।

और भी

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कन्या विद्यालय जशपुर के लिपिक को जारी हुआ  नोटिस 

जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर ने आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम जशपुर, म ल ब कन्या उ मा वि जशपुर, पुत्री शाला अंग्रेजी माध्यम जशपुर, शास उ मा विद्यालय गमहरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सभी स्कूलों में बच्चो की उपस्थिति  कम पाई गई । सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए , म ल ब कन्या उ मा वि जशपुर में शिक्षक उपस्थिति पंजी लिपिक की अलमारी में बंद होने के कारण उपलब्ध नहीं कराई गई, लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, प्राचार्यों एवं शिक्षकों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होकर नियमित रूप से कक्षा अध्यापन करने एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा जिला स्तर से जारी 15 and दिवस ब्रिज कोर्स का अध्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में उपस्थित शिक्षकों को कहा कि शिक्षकों को अपनी दक्षता का पूरी क्षमता के साथ बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए  उपयोग करना चाहिए । उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कोशिश करना चाहिए कि बच्चों को अपनी पूर्व कक्षाओं के स्तर के अनुरूप विषय ववस्तु का ज्ञान हो ताकि उन्हें वर्तमान कक्षा में अध्यन में समझ विकसित  हो । जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय  का पूरा स्टाफ नियमित रूप से निर्धारित समय पर उपस्थित हो । विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर प्राचार्य और शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । शिक्षक पालक संपर्क  अनिवार्य रूप से करे और पालकों की बैठक प्रतिमाह आयोजित कर बच्चों की प्रगति से उन्हें अवगत करायें । 
उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा डेली डायरी भी नियमित संधारित की  जानी चाहिए । प्राचार्य , प्रधान पाठक को विद्यालय परिसर में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए । सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ विद्यार्थियों को  मिले ।

और भी

विनोबा एप के माध्यम से नवाचारी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  शिक्षिका एवं सी ए सी हुए सम्मानित

जशपुर, : जिला कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाऊंडेशन (विनोबा एप) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 2 शिक्षिकाओ और 1 संकुल समन्वयक  को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी   विनोद कुमार गुप्ता ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में  प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध यशस्वी जशपुर के सदस्य  संजीव शर्मा  ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा मार्च माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों जैसे बोलेगा बचपन  एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था। साथ ही प्रोजेक्ट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि  बोलेगा बचपन के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में कविता, कहानी वाचन  और बच्चों के आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जाता है। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।   उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन,  जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है।    विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन   ज्ञात हो कि महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थान ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए विनोबा ऐप्प का विकास किया गया है।   इस अवसर पर मई माह में संकुल समन्वयक गिनाबहार से अपसर हसन , माध्यमिक शाला मटासी से सरिता नायक, माध्यमिक शाला खरिझारिया से ममता कायता  को वितरण किया गया। सभी विजेता शिक्षकों को को अवनीश पांडे ने  बहुत बहुत बधाई दिया ।

और भी

स्वामी आत्मानंद शा उत्कृष्ट अंग्रेजी मध्यम विद्यालय  जशपुरनगर में हिंदी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश हेतु फार्म उपलब्ध 

 जशपुर जिला मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट ( अंग्रेजी माध्यम ) नवीन आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में हिंदी खण्ड की कक्षाओं में प्रवेश हेतु  फार्म वितरित किया जा रहा है, कक्षा 9 वी से 12 वी तक की कक्षाओं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा ली जाएगी, यह परीक्षा 28 जून को 11 बजे ली जाएगी. प्रत्येक कक्षा की परीक्षा हेतु पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर सभी विषयों के प्रश्नों की लिखित परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर ही विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होगी कक्षा नवी से 12वीं तक प्रवेश हेतु रिक्त सीटों की जानकारी इस प्रकार है कक्षा - 9 वी - 18, 10 वी -8, 11 वी कला - 36, जीव विज्ञान - 34, गणित - 45,  कक्षा 12 वी - कला - 14. प्रवेश हेतु फार्म कार्यालयीन समय पर विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है

और भी

*"एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड" राशनकार्डधारियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य*

रायपुर : भारत सरकार के "एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड (One Nation One Ration Card)" योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट प्रदान की गई है।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित "मेरा ई-केवायसी" मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी हितग्राही अपने स्मार्टफोन से घर बैठे स्वयं ई-केवायसी कर सकते हैं। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। उन्होंने सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पूर्व अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा लें, जिससे खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

और भी

नवसंकल्प के 36 छात्र एसएससी जीडी परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

जशपुरनगर /कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 36 छात्रों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा पास कर जिले का मान बढाया है।  36 छात्रों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं। सभी सफल छात्र-छात्राएं नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच के छात्र हैं जिन्होंने हॉस्टल की आवासीय सुविधा में रह कर सिर्फ 4 महीने के कोचिंग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। सभी छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फिजिकल 5 किमी दौड़ और 1600 मी दौड़ के साथ मेडिकल के लिए क्वालीफाई हो गये हैं, फिजिकल और मेडिकल के पश्चात यह सभी छात्र भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बल जैसे  बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एसएसएफ, एनसीबी, सीआईएसएफ़ आदि में सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
           प्राचार्य नवसंकल्प डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया की सभी छात्रों को 4 महीने की कोचिंग के दौरान रहने, खाने सहित प्रतिदिन 5 क्लास, साप्ताहिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टेस्ट, क्विज, कर्रेंट अफेयर्स मैगज़ीन, ग्रुप डिस्कशन आदि के माध्यम से परीक्षा हेतु तैयार किया गया। कोचिंग के दौरान तैयारी को परीक्षा के प्रकृति के हिसाब से डिजाईन किया गया था, इन्ही प्रयासों का नतीजा है की लगातार दुसरे वर्ष भी नवसंकल्प के छात्रों ने एसएससी जैसी केन्द्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं। 
             वर्ष 2024 में भी संस्थान से कुल 24 छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी। सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल राउंड के तैयारी के लिए भी संस्थान में जल्द ही प्रारंभ की जायेगी। 
            उर्तीण हुए छात्रों में आशीर्वाद भारतेंदु, बालेश्वर, बिन्देश्वर, फ्रांसिस तिग्गा, सलीम खाखा, ओंकार साय, अरविन्द केरकेट्टा, रोहित केरकेट्टा, विमल, संदीप साय, नेहरु लाल, विनोद मिंज, नितेश एक्का, संदीप कालो, अनुज केरकेट्टा, मनीष मिंज, प्रदोन खलखो, अरुण पैंकरा, संतोष एक्का, निलेश पैंकरा, बादल सोरेन, सक्रांत भगत,नितेश फुलेश्री, माया सागर, नोवेल टोप्पो, अनिश खलखो, अजय तिर्की, प्रमोद साय, अस्मिन टोप्पो, एस. प्रधान, अरुण भगत, सविता भगत, दीपा सिदार, अमीना, श्रिस्टी और रचना कछ्च्प शामिल हैं। संस्थान के अब तक के वर्षों में एसएससी जीडी का सर्वाेत्तम रिजल्ट है साथ ही यह उपलब्धि की बात है की सफल अभ्यर्थियों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं और अब  जिले की ये बेटियाँ भी देश की सीमाओं में जा कर कार्य करेंगी। ख़ास बात यह रही की सफल छात्रों में भाई बहन की जोड़ी ने एक साथ यह परीक्षा पास की है अमीना एवं बिन्देश्वर सफल अभ्यर्थियों के ऐसे कई छात्र शामिल हैं  जिनके छोटे या बड़े भाई बहन पहले ही नवसंकल्प के माध्यम से अग्निवीर और पैरामिलिटरी फ़ोर्स में चयनित हो चुके हैं।
               नवसंकल्प संस्थान सन 2018 से लगातार देश के सेना में जाने हेतु जशपुर जिले के छात्रों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है और संस्था से अब तक 100  से अधिक छात्र सैनिक सेवाओं के लिए चयनित हो चुके हैं, सफल अभ्यर्थियों के संस्थान के विषय विशेषज्ञ विनीत तिवारी, मनीष गुप्ता, विवेक पाठक, शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी एवं समन्वयक आशुतोष चौबे, निरा गुप्ता समेत पुरे स्टाफ ने बधाई दी है। नवसंकल्प का लगातार नई सोपानों को पार करने में संस्थान के प्राचार्य डॉ ए.के.श्रीवास्तव का नेतृत्व एवं सभी शिक्षकों का अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन है।

और भी

योग जागरूकता रथ सभी विकासखंडों में जाकर लोगों को योग के लाभ बताने के साथ इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने करेगी प्रेरित

जशपुरनगर, / भारत में उत्पन्न योग एक ऐसी अद्भुत विद्या है, जो शरीर और मन दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। आज सम्पूर्ण विश्व योग से मिलने वाले लाभों को अनुभव कर इसे अपना रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार योग के प्रति जनजागरूकता के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योग सफ्ताह मनाया जा रहा है। 
   आज योग के प्रति जनजागरूकता प्रसार  के लिए योग जागरुकता रथ का नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के प्रेरणादायी संदेश के साथ यह रथ सभी विकासखंडों में जाकर योग के प्रति जनजागरूकता प्रसार के साथ ही लोगों को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने  के लिए  प्रेरित करेगी। 
   इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री टी. पी. भावे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रभारी अधिकारी श्री रविकांत कुंभकार, राज्य योग प्रभारी छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती ज्योति साहू, संतोष सिंह, अमित साय सहित योग प्रशिक्षक मौजूद थे।

और भी

श्रद्वा और ज्ञान का अनोखा संगम शारदाधाम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल

जशपुरनगर /छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी।  बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा। 
*श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदाधाम*
 शारदाधाम में विद्यादायनी माँ सरस्वती की श्रद्वा  और ज्ञान अर्जन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के जरूरतमंद बच्चों के रहने और पढ़ने के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष कोचिंग संस्था में बच्चों के रहने,खाने के साथ उनकी कोचिंग की निरूशुल्क व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने और कोचिंग का जो भी खर्चा होता है,उसका व्यय समिति श्रद्वालुओं के सहयोग से पूरा करती है।
 
प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर है *शारदाधाम प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल* शारदाधाम,जिला मुख्यालय जशपुर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर,दुलदुला ब्लाक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्व मंदिर चारो ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं का मन मोह लेते हैं। संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्वालुओं ने पसीना बहा कर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्व लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है।
*पर्यटन हब के रूप में विकसीत हो रहा है जशपुर*
उल्लेखनीय है कि वनाँचल क्षेत्र जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी से काम कर रहे हैँ। कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए दस करोड़ रूपये भारत दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैँ। यहीं स्थित मधेश्वर महादेव को हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने विश्व का सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने जिले को पर्यटन नक्शे से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरसाबहार ब्लाक में स्थित कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला के तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में देशदेखा,रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय का लक्ष्य जिले में ग्रीन उद्योग विकसित कर जिलेवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

और भी

राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर और एस एस पी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारी की जानकारी ली....सीएम श्री साय दुलदुला,कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे 

मुख्यमंत्री जशपुर में  

जशपुर /कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास को देखते हुए विकास खंड दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा तहसील का निरीक्षण करके व्यस्था की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके साथ ही जशपुर में नालंदा परिसर का भूमि पूजन, दुलदुला विकास खंड में भूमि पूजन, लोकार्पण, कुनकुरी विकास खंड के गिना बहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन कुनकुरी विकास खंड के सलियाटोली में नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री कुनकुरी के सदभावना भवन में ठाकुर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात फरसाबहार विकास खंड के तपकरा के तहसील भवन का शुभारंभ और वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, भरत सिंह, एसडीएम कुनकुरी नन्द जी पांडे और जिला स्तरीय और पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, वाटर प्रूफ पंडाल, माइक,  साउंड सिस्टम,पार्किंग, सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र वितरण करवाने के लिए भी कहा है।

और भी

राह-वीर योजना : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन......रोड एक्सीडेंट के दौरान जान बचाने वाले होंगे अब मालामाल,प्रशंसा पत्र के साथ सरकार देगी मोटी रकम

जशपुरनगर : केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले आम नागरिकों को सम्मानित करने के लिए राह-वीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर जान बचाने वाले को 25,000 का नकद पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र दिया जाएगा। इसके लिए केन्‍द्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार करें ताकि अधिक लोग आगे आएं और दुर्घटना में घायल लोगों का जीवन बचाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएं।
           आमजनों को नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और उनका मनोबल बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राह-वीर योजना अंतर्गत् कोई भी व्यक्ति जो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय (गोल्डन ऑवर) के भीतर अस्पताल व ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाई हो, ऐसे नेक व्यक्ति को पुरस्कार प्रदान करने की योजना का अनुमोदन किया गया है। इसी योजना को राहवीर योजना कहा जाता है। इसका  उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना, निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करना है। 
                           गोल्डल ऑवर:
मोटरयान अधिनियम की धार के अनुसार गोल्डन ऑवर का अर्थ है किसी दर्दनाक चोट के बाद एक घण्टे तक चलने वाली अवधि जिसके दौरान तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करके मृत्यु को रोकने की सबसे अधिक संभावना होती है।
इसके साथ ही प्रत्येक नगद पुरस्कार के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा प्रत्येक मामले में पुरस्कार के अलावा सबसे योग्य राह वीर एक नेक व्यक्ति जिन्हें पूरे वर्ष के दौरान सम्मानित किये गए सभी व्यक्तियों में से चुना जाएगा इनमें 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार होंगे और उन्हें एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा

और भी

सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग शुरू

रायपुर / मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु देव साय  द्वारा  बीएड  सहायक  शिक्षकों का  सहायक  शिक्षक  (प्रयोगशाला) के  पद  पर समायोजन के  निर्णय  के बाद   सहायक  शिक्षकों  की  काउंसलिंग  17 जून  से  शुरू  हो  गई  है।  यह  प्रक्रिया  26 जून तक  चलेगी। 

छत्तीसगढ़  में  2023 में  सीधी भर्ती के माध्यम से  चयनित एवं बीएड अहर्ता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का  यह काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर में चल   रही है। 
  काउंसलिंग प्रतिदिन सवेरे 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार
17 जून से शुरू हुई है। 17 और 18 जून 2 दिनों को मिलाकर 601 शिक्षकों को  बुलाया  गया था,  जिसमें  595 अभ्यर्थी  शामिल  हुए। काउंसलिंग  एवं रिक्त पदों की जानकारी अभ्यर्थी https://education portal.cg.nic.in पर  देख  सकते  हैं।  जो  अभ्यर्थी नियत तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए हैं  वे काउंसलिंग के अन्य दिवसों  में  उपस्थित  हो  सकते  हैं।

और भी

पुलिस की कार्रवाई: खेतों में लगे सिचाई पम्प की करते थे चोरी 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 45 हजार के 3 पंप जब्त

पुलिस की गिरफ्त में पंप चोरी करने वाले दोनों आरोपी

जशपुर : सन्ना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले किसानों के खेतों से तीन मोटर पंप चोरी हुए थे, जिनकी कीमत लगभग 45,000 रुपए थी,खेत में लगे पंप की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन नग पंप भी जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सन्ना थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश्वर नाग,राजेश्वर यादव,चिंतामणी नाग ने थाने में पंप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

 किसानों ने रिपोर्ट में दर्ज कराया कि उनके द्वारा ग्राम कवई में मिर्च व टमाटर की खेती की गई है, जिसकी सिंचाई के लिए खेत में मोटर पंप लगाया गया था, कि दिनांक 14 जून की रात्रि को प्रार्थी कमलेश्वर नाग के, एक 2 एच पी के इलेक्ट्रोनिक पंप, जिसकी कीमत 15,500 रु है, व दिनांक 12 जून की रात्रि को प्रार्थी राजेश्वर यादव के 20, 000रु कीमत की 2 एच पी के होंडा कंपनी के पंप तथा दिनांक 1 जून को प्रार्थी चिंता मणि नाग के 10,000 रु कीमत के 1.5 एच पी, मोनोसेट कंपनी के इलेक्ट्रिक पंप को किसी व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है।, आसपास पता साजी किए कहीं पता नहीं चला।
      रिपोर्ट पर थाना सन्ना में चोरी के लिए बी एन एस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरों का पतासाजी करना शुरू कर दिया गया,चूंकि एक ही गांव में लगातार तीन किसानों की मोटर पंप चोरी हुई थी, अतः मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, चोरों की पता साजी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा पुलिस के द्वारा विवेचना दौरान संभावित संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि, घटना दिनांक को दो संदेहियों क्रमशः फ़िरु राम नगेसिया व  नंद लाल नागवंशी को घटना स्थल के पास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर पुलिस के द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी चोर फ़िरु राम नगेसिया व नंद लाल नागवंशी की निशानदेही पर चोरी के तीनों पंप को बरामद कर लिया है। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
                मामले की विवेचना व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक श्री बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक विजय खूंटे, सुमन टोप्पो, रविन्द्र एक्का,आरक्षक अभय कुमार चौबे, मनोज कुमार जांगड़े व प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
            मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्राम कवई में  तीन सिलसिलेवार हुई, पंप चोरी का खुलासा करते हुए, दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

और भी

तेंदूपत्ता संग्राहको के लिए सरकार ने एक और वादा किया पूरा  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 21 जून को तपकरा से करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ

 

संग्राहक परिवारों को किया जा रहा है 745 करोड़ रूपये का पारश्रमिक भुगतान

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किये जाने का वादा किया था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा पुनः शुरू की जा रही यह योजना राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहक परिवारों की गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। यह योजना सीधे-सीधे राज्य के 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी, जिन्हें चरण पादुका का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित आजीविका में अमूल्य योगदान है। चरण पादुका योजना हमारे संकल्प पत्र का वादा था, जिसे हम पूरा करने जा रहे है। यह सिर्फ चरण पादुका का वितरण नहीं, बल्कि  संग्राहक परिवार के स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है। 

चरण पादुका वितरण योजना की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार तंेदूपत्ता संग्राहक परिवारों की आवश्यकता, सम्मान और गरिमा का ध्यान रख रही है। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार की महिलाओं को सम्मान देना है, बल्कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने वाली संग्राहक महिलाओं की सुविधा सुनिश्चित करना भी है।

745 करोड़ रुपये की तेंदूपत्ता खरीदी

छत्तीसगढ़ राज्य में इस साल तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य बीते अप्रैल के तृतीय सप्ताह से शुरू हुआ था, जो अब सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। राज्य की 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में संग्रहण का कार्य किया गया। हालांकि इस वर्ष असमय वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसल प्रभावित हुई, परंतु इसके बावजूद 11.40 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों ने अपनी लगन और मेहनत से 13.54 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण और फड़ों में विक्रय किया, जिसका कुल क्रय मूल्य 745 करोड़ रूपये है। इस राशि का भुगतान संग्राहकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। अब तक 300 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सीधे संग्राहकों के खाते में अंतरित की जा चुकी है, शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

और भी

शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली : शिक्षा, संस्कार और सफलता की अनोखी पाठशाला....प्रवेश प्रारम्भ

जशपुर नगर : जशपुर नगर से सन्ना रोड पर मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का आदर्श केंद्र बन चुका है। नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्रारंभ हो चुका है और विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यदि आप अपने बच्चों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो यह विद्यालय बच्चों के लिए सर्वोत्तम विकल्प है।

172 सीटों पर प्रवेश प्रारंभ : संवारें अपने बच्चे का भविष्य

इस सत्र विद्यालय में कुल 172 सीटें रिक्त हैं। कक्षा 1 में 40 सीटें, कक्षा 2 में 37, कक्षा 3 में 29, कक्षा 4 में 37 और कक्षा 5 में 29 सीटें उपलब्ध हैं। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती फिरदौस खानम और शिक्षक मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9406269786 या 6263793075 पर संपर्क करके पंजीयन करा सकते हैं। विद्यालय पूर्णतः शासकीय है और यहाँ किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप श्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र

शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली नई शिक्षा नीति 2020 के मूल्यों के अनुरूप बच्चों को मातृभाषा हिंदी में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहाँ शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती बल्कि बच्चों के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही वजह है कि यह विद्यालय जशपुर जिले के उत्कृष्ट शासकीय विद्यालयों में गिना जाता है।

फ्री सुविधाएँ, बेहतरीन माहौल

विद्यालय में शासन द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएँ विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। प्रत्येक बच्चे को मुफ्त यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, कक्षा 3 से ऊपर की एससी/एसटी बालिकाओं को छात्रवृत्ति, मिलेट बार बिस्कुट और खेल सामग्री दी जाती है। विद्यालय परिसर स्वच्छता और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आदर्श है। सत्र 2024-25 से यहाँ बालवाड़ी की शुरुआत हो चुकी है, जिससे प्रारंभिक शिक्षा को और सुदृढ़ किया गया है।

अतिरिक्त गतिविधियाँ : रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास

यहाँ बच्चों को केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं कराई जाती बल्कि उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के लिए विशेष गतिविधियाँ कराई जाती हैं। हर शनिवार को बैगलेस डे के रूप में मनाया जाता है, जिसमें हस्तशिल्प, पताशिल्प, मरकम, आर्ट क्राफ्ट, पेपर बैग मेकिंग, वेस्ट टू बेस्ट और मिट्टी के खिलौने बनाने जैसी गतिविधियाँ होती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य विद्यालय और जवाहर उत्कर्ष की तैयारी भी कराई जाती है। साथ ही बच्चों को अंग्रेजी बोलचाल सिखाने के लिए नियमित इंग्लिश स्पोकन क्लास भी आयोजित की जाती है।

अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकगण : सफलता की मजबूत नींव

विद्यालय के शिक्षकगण पूरी तरह समर्पित और प्रशिक्षित हैं। प्रधान पाठिका फिरदौस खानम ने बताया कि सभी शिक्षक प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे CCRT उदयपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अंग्रेजी शिक्षण को मजबूत बनाने के लिए श्री मुकेश कुमार ने SCERT रायपुर से ELTI प्रशिक्षण प्राप्त किया है और उसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।

सपनों को साकार करने वाला शिक्षण संस्थान

शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि एक ऐसी पाठशाला है जहाँ बच्चों के भविष्य की नींव रखी जाती है। यहाँ शिक्षा को जीवन के मूल्यों से जोड़कर पढ़ाया जाता है ताकि बच्चे जागरूक नागरिक, संस्कारी और आत्मनिर्भर बन सकें।
शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों का प्रवेश कराएँ और उनका भविष्य संवारें 
यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा गुणवत्ता से परिपूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण में अध्ययन करे तो शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली आपके लिए आदर्श विकल्प है। विद्यालय जशपुर नगर से सन्ना रोड पर केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ पहुँचने की सुविधा सरल है ।

और भी

बुचू राम का सपना हुआ पूरा,जनमन आवास के पक्के मकान में रहते है सुकुन से ,मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद 

जशपुरनगर / हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो। जिसे पूरा करने के लिए वह जीवन भर मेहनत करता है। 

आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए स्वयं का पक्का आवास बना पाना एक सपने जैसा होता है उस सपने को पूरा करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब लोगो को स्वयं का आवास बनवाने के सपने को साकार कर रहीे है।
           मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में भी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जशपुर जिले में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनमन आवास और पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। 
          बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के श्री बुचू राम के पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नि और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने बच्चो के साथ सुकुन से रह रहे हैं।
           
श्री बुचू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दिवार वाला पुराना घर था, जिसके उपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारो तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नही दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और उन्होने मेरा मोबाईल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। पहली बार में मुझे यकीन नही हुआ लेकिन मैने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते मे पैसे आ गये थे। उन्होंने बताया कि घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धन राशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। सरकार को शुक्रगुजार करते हुए बुचू राम ने कहा कि जिन्होने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने का काम किया।

और भी