ताजा खबरें


बड़ी खबर

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला से मारपीट कांड पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई — 12 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश “सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं


रायगढ़, 13 फरवरी 2026 ।  रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता की तलाश प्रारंभ की। काफी खोजबीन के बाद महिला श्रीमती पूजा यादव (25 वर्ष) एवं उसके पति पवन यादव से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा विवाद कर मारपीट करना बताया गया।

        पीड़ित पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।

         प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी की गई। पुलिस ने मामले में शामिल *चार आरोपी—शशि कुमार पासवान (25 वर्ष), राकेश कुमार पासवान (24 वर्ष), रोशन भारती उर्फ पप्पू (29 वर्ष) एवं पप्पू पासवान (50 वर्ष), सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरत*—को हिरासत में लिया। पीड़िता एवं उसके पति ने आरोपियों की पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की।

       आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिला से दुर्व्यवहार एवं मारपीट जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— 

       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और शांति-व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है।”

       उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


और भी

मेहनत, लगन और जुनून का शानदार प्रदर्शन — सेजेस पतराटोली के छात्र रूपेश चौहान ने सरगुजा ओलंपिक में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर रचा नया इतिहास

"सरगुजा ओलिंपिक 2026 में सेजेस  पतराटोली, दुलदुला के छात्र रूपेश का शानदार प्रदर्शन "

जशपुर 13 फरवरी 2026 :
खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 12 से 13 फ़रवरी तक आयोजित - सरगुजा ओलिंपिक 2026 में सेजेस पतराटोली के कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्र रूपेश चौहान के द्वारा सरगुजा ओलिंपिक के तहत विकासखंड  स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता -दुलदुला में 200 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान हासिल किया गया था। तत्पश्चात उनके उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें सरगुजा ओलिंपिक 2026 जिला स्तरीय में भाग लेने हेतु द्वारा खोल दिया था। पढ़ाई तथा अन्य विद्यालयीन गतिविधियों में निरंतर भाग लेने वाला छात्र , प्रतिदिन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के उद्देश्य से तथा सेजेस -पतराटोली के अनुभवी पी टी आई प्रभात तिग्गा  के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास करवाया गया था। सरगुजा ओलिंपिक 2026 के प्रथम दिवस में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विभिन्न विधाओं में से 400 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में भाग लेते हुए रूपेश चौहान के द्वारा उम्दा दौड़ का प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रथम स्थान हासिल करनेे में कामयाब रहा।   छात्र के ने सेजेस पतराटोली , विकासखंड -दुलदुला , जिला जशपुर का मान बढ़ाया है। निरंतर परिश्रम में भरोसा रखने वाला उक्त छात्र से पूछे जाने पर वह रक्षा क्षेत्र में जाकर देश सेवा करने की इच्छा व्यक्त किया जाता है।
       सरगुजा ओलिंपिक 2026 में उनकी सफलता से विद्यालय परिवार द्वारा उनके भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रकट किया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार नायक, नरेश चौहान (ए बी ओ - दुलदुला), बी आर सी दीपेंद्र  सिन्हा, समस्त सी ए सी अनंत गुप्ता, समस्त पी टी आई तथा विकासखंड स्तरीय ओलंपिक आयोजन समिति - दुलदुला के कुशल नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन, तथा इस सफता के लिए आभार प्रकट किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा में श्रीमती रेखा बाखला (व्याख्याता विज्ञान), मिथलेश कुमार बीद (व्याख्याता अंग्रेजी) व्ही एक्का (व्याख्याता अंग्रेजी) के द्वारा रूपेश चौहान को प्रमाण पत्र ,  बैच तथा मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ,शिक्षक ,शिक्षिकाएं तथा समस्त विद्यार्थि उपस्थित थे।

और भी

वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न

रायपुर, 13 फरवरी 2026 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी।
             मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत को अपनाते हुए अत्यावश्यक कार्यों को ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में बिना किसी छेड़छाड़ के पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन की बात कही।
            बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee of State Board for Wildlife) के गठन को मंजूरी दी गई। स्थायी समिति का गठन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वन्य प्राणियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर राज्य वन्यजीव बोर्ड का अभिमत अनिवार्य होता है। बोर्ड की बैठकों के बीच अधिक अंतराल के कारण प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब की स्थिति बनती है। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक मंजूरियों के त्वरित निपटान तथा वन्यजीव प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी।
           बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित 6 प्रस्ताव, सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना तथा उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के प्रस्तावों का अनुमोदन कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु प्रेषित करने पर सहमति दी गई।
              कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री अरुण कुमार पाण्डेय सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और भी

रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री श्री साय - मुख्यमंत्री विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर, 13 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया। 
             मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस खास आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत सामयिक और उपयोगी है। सूचना क्रांति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एआई के माध्यम से रेडियो को और अधिक जनोपयोगी बनाने पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जानकारी नागरिकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसमें रेडियो की भूमिका शुरू से ही अत्यंत प्रभावी रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद समाचार प्रसारक है। निजी चैनलों के बीच तेज़ी से खबरें देने की प्रतिस्पर्धा के बावजूद आकाशवाणी ने अपनी विश्वसनीय, संतुलित और जनहितकारी सूचना परंपरा को बनाए रखा है। 

              मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह सूचना, शिक्षा और स्वस्थ मनोरंजन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने रेडियो से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जब दूरस्थ गांवों तक किसी अन्य माध्यम की पहुंच नहीं थी, तब रेडियो ही देश-दुनिया से जुड़ने का एकमात्र माध्यम था। किसानों और ग्रामीण अंचलों के लिए आकाशवाणी आज भी विशेष भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम के लिए रेडियो का चयन इसकी व्यापक पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन संचालित हैं तथा रायपुर से विविध भारती सेवा प्रसारित हो रही है। 

          मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रेडियो और एआई’ संचार के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकता है। एआई की मदद से कंटेंट को अधिक प्रभावी, सटीक और त्वरित बनाया जा सकता है। आपातकालीन सूचनाएं, मौसम पूर्वानुमान, कृषि सलाह और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अधिक तेजी और सटीकता से प्रसारित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डिजिटल भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और तकनीकी सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और डिजिटल तकनीक के जरिए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में प्रसारण से स्थानीय जुड़ाव मजबूत हुआ है और श्रोताओं की रुचि में वृद्धि हुई है। 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाएंगी और विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प सभी के सहयोग से अवश्य साकार होगा।

          कार्यक्रम में यूनेस्को के रीजनल एडवाइजर ऑफ कम्युनिकेशन एंड इनफॉर्मेशन सुश्री हज़्ज़ाज़ मा'अली ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रेडियो पूरी दुनिया में सबसे अधिक पहुंच रखता है और सबसे अधिक भरोसे वाला माध्यम है। रेडियो ने कठिन समय में भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखते हुए दुनिया को सही सूचनाएं प्रदान की। सुश्री अली ने कहा कि एआई के माध्यम से रेडियो को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है और इस दिशा में ठोस प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी रायपुर छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में पूरे प्रदेश विशेषकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं दे रहा है। सुश्री अली ने कहा कि यूनेस्को रेडियो के विस्तार के लिए आकाशवाणी के साथ मिलकर नवाचार और तकनीकी पहलुओं पर लगातार सहयोग करेगा। 
           
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, आकाशवाणी के महानिदेशक श्री राजीव कुमार जैन, उप महानिदेशक श्री व्ही. राजेश्वर, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: जिला स्तर पर एवं समस्त विकासखंडों में किया गया सामूहिक दवा सेवन का शुभारंभ


जशपुरनगर 13 फरवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा फाइलेरिया (हाथीपांव) को खत्म करने के उद्देश्य से 2027 तक के लक्ष्य के साथ देश के स्थानिक जिलों में व्यापक  सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। 
          इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में विगत दिवस 10 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत  सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का जिला स्तर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर एवं समस्त विकासखंडों में शुभारंभ किया गया।
            जशपुर जिले के कुल 990800 जनसंख्या को सामूहिक दवा सेवन  हेतु लक्षित जनसंख्या मानकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में 10 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जशपुर जिले समस्त विकासखंडों में कुल 3143 बूथों के माध्यम से दवा का सेवन कराया जाना है। तथा 13 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्य विभाग के टीम व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर 2 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को उम्र व ऊँचाई के आधार पर (गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को छोड़कर) फाइलेरिया-रोधी दवाएं जैसे टैबलेट- डी.ई.सी. एल्बेंडाजोल  और आइवरमेक्टिन निःशुल्क सेवन कराया जाना है।
  विभाग द्वारा फाइलेरिया के संबंध में बताया गया कि फाइलेरिया गंदगी में मच्छर से पनपने वाला संक्रामक रोग है,जिसे सामान्यतः हाथीपांव के नाम से जाना जाता है। इसके लक्षण सामान्यतः दिखाई नहीं देते व लंबी अवधि में संक्रमण होने पर बुखार,हाथ-पांव में दर्द व सूजन तथा पुरुषों के जननांग अथवा आसपास में दर्द व सूजन जैसे लक्षण प्रदर्शित होते है। फाइलेरिया के दवा सेवन करने पर सामान्यतः परजीवियों के प्रतिक्रिया स्वरूप सरदर्द,बुखार,उल्टी तथा शरीर पर चकत्ते जैसे मामूली प्रतिक्रियायें हो सकती है। जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। किंतु लक्षणों के गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखायें व उचित सलाह व उपचार प्राप्त करना चाहिए।
  फाइलेरिया (हाथीपांव) एक बार होने से जिन्दगी भर के लिए परेशानी हो सकता है, हाथीपांव जिसका उपचार का एक ही उपाय है,जो एम.डी.ए. की दवाईयां खाना जरुरी है, जिसका कोई भी दुष्परिणाम नहीं होता है। हमारे जिले के समस्त विकासखण्ड में भी फाइलेरिया की बीमारी है जो मच्छरों से फैलता है, जिसे रोका जा सकता है।  सभी से अनुरोध है की सभी लोग अपने-अपने गाँव में मितानिन से फाइलेरिया की दावा अवश्य खाएं।

और भी

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने सरकार की पहल रंग लाई, नारायणपुर के होनहार खिलाड़ी अनुराग दास ने सरगुजा ओलम्पिक में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर रचा नया कीर्तिमान, शिक्षकों ने कहा—ऐसे खिलाड़ियों से पूरे क्षेत्र को मिलती है नई पहचान

नारायणपुर 13 फरवरी 2026 :-  ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से गांवों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के होनहार खिलाड़ी अनुराग दास ने सरगुजा ओलम्पिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोला फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अनुराग की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने के बाद विद्यालय पहुंचने पर अनुराग दास का शालेय परिवार द्वारा मेडल पहनाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मोहमद एकबाल खान ने अनुराग को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी द्वारा खेल, शिक्षा या अन्य किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से न केवल विद्यालय बल्कि परिवार, समाज, ब्लॉक और पूरे जिले को नई पहचान मिलती है। ऐसे होनहार खिलाड़ी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

उल्लेखनीय है कि अनुराग दास इससे पहले भी जूनियर खिलाड़ी के रूप में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। सरगुजा ओलम्पिक में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अनुराग की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि अनुराग आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।

और भी

विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल से वनांचल की बेटियों के सपनों को मिला पंख, रायगढ़ जिले के लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा अत्याधुनिक एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय, 120 छात्राओं को हर वर्ष मिलेगा प्रवेश और रोजगार की गारंटी


रायगढ़,13 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य एवं सुदूर वनांचल क्षेत्र लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कुंजरा में शीघ्र ही एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना होने जा रही है। यह पहल न केवल क्षेत्र में उच्च एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के नए द्वार खोलेगी, बल्कि वर्षों से मुख्यधारा से वंचित आदिवासी, अनुसूचित जाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त नींव भी रखेगी।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ जैसे दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में निवासरत प्रतिभाशाली बेटियां अब संसाधनों और अवसरों के अभाव में अपने सपनों से समझौता करने को विवश नहीं होंगी। नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना से उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

वनांचल क्षेत्र की यह लंबे समय से बहुप्रतीक्षित मांग रही है। जब-जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वनांचल अंचल के प्रवास पर आए, तब-तब यहां की स्थानीय बेटियों एवं अभिभावकों ने एएनएम महाविद्यालय की स्थापना की मांग को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए वनांचल क्षेत्र में एएनएम महाविद्यालय की स्थापना के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश प्रदान किए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुरूप अब इस दिशा में ठोस पहल करते हुए महाविद्यालय की स्थापना की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा यह अभिनव पहल उत्खनन प्रभावित क्षेत्र में रोजगारपरक एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। राज्य शासन के रोजगार उन्मुख अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित इस एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय का संचालन देश की प्रतिष्ठित संस्था पैनआईआईटी एलुमनी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

महाविद्यालय की शुरुआत प्रथम वर्ष में 120 सीटों के साथ की जाएगी। शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व उपलब्ध शासकीय भवन का महाविद्यालयीन मानकों के अनुरूप जीर्णोद्धार एवं आवश्यक संधारण कार्य जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से कराया जाएगा। इससे अल्प समय में ही संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार हो सकेगी।
पैनआईआईटी एलुमनी फाउंडेशन द्वारा संचालित इस नर्सिंग महाविद्यालय में उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री, आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थानों में कार्य करने के लिए पूर्णतः सक्षम बन सकें।
एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 12वीं उत्तीर्ण प्रतिभाशाली बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित छात्राओं को संपूर्ण अध्ययन अवधि के दौरान शिक्षा, पुस्तकें, आवास, भोजन तथा महाविद्यालय आने-जाने की समुचित व्यवस्था राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं कौशल ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
दो वर्षीय अध्ययन पूर्ण होने के बाद छात्राओं को नियोजन प्रक्रिया के माध्यम से शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्हें राज्य, जिला एवं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं अस्पतालों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही छात्राएं भविष्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), चिकित्सा महाविद्यालयों एवं जिला अस्पतालों में शासकीय, संविदा अथवा अशासकीय सेवाओं में कार्य करने के लिए आवश्यक दक्षता अर्जित कर सकेंगी। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चयन का अवसर भी उनके लिए खुला रहेगा।

और भी

ऐतिहासिक नगरवन महादेव गुड़ी शिव मन्दिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था, महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और अखण्ड कीर्तन के लिए दूर-दराज से पहुंचेगे भक्त, समिति ने शुरू की तैयारियां 

 

नारायणपुर 13 फरवरी 2026 । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र नगरवन शिव मंदिर में अखण्ड कीर्तन का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा इस धार्मिक आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस आयोजन से पूरे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण निर्मित हो गया है।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ 14 फरवरी की संध्या अधिवास एवं कलश स्थापना के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर 15 फरवरी की सुबह से ‘हरे राम हरे कृष्ण’ महामंत्र का अखण्ड कीर्तन एवं जाप प्रारंभ होगा, जो लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक जारी रहेगा। इस दौरान स्थानीय भजन मंडलियों सहित क्षेत्र के श्रद्धालु बारी-बारी से कीर्तन में भाग लेकर भगवान शिव एवं भगवान विष्णु के नाम का संकीर्तन करेंगे। 16 फरवरी को विधिवत पूर्णाहुति, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ इस अष्ठ प्रहरी अखण्ड कीर्तन का समापन किया जाएगा।

नगरवन महादेव गुड़ी क्षेत्र का यह शिव मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व का केंद्र है। यहां भगवान शिव के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त दूर-दूर से पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं तथा पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अखण्ड कीर्तन में भाग लेने एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

और भी

स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों में फैली आशंकाओं और अफवाहों को दूर करने बिजली विभाग की जमीनी पहल, नारायणपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक कर बताया—जितनी खपत उतना ही बिल, अब नहीं होगी गलत रीडिंग की परेशानी

 

⚡ “डिजिटल तकनीक को लेकर ग्रामीणों में विश्वास जगाने बिजली विभाग का जनजागरण अभियान तेज, स्थानीय बोली में नुक्कड़ नाटक से समझाया स्मार्ट मीटर का फायदा और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था”

⚡ “मार्च 2026 तक हर घर स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य को लेकर विभाग सक्रिय, विरोध और भ्रम खत्म करने बाजार-हाट में सीधे ग्रामीणों से संवाद और जागरूकता अभियान शुरू

नारायणपुर, 13 फरवरी 2026 : 
ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली गलतफहमियों, आशंकाओं और विरोध की स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग ने जनजागरण का नया तरीका अपनाया है। कुनकुरी ओर नारायणपुर विद्युत मंडल द्वारा गुरुवार को नारायणपुर के  बाजार मेला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर की वास्तविकता और इसके फायदों से अवगत कराया गया।

मेला में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच कलाकारों ने स्थानीय बोली में नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान संवाद और अभिनय के माध्यम से बताया गया कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अधिक नहीं आता, बल्कि उपभोक्ता द्वारा जितनी बिजली का उपयोग किया जाता है, उसी के आधार पर सटीक बिल तैयार होता है।

 “स्मार्ट मीटर तेज चलता है” जैसे भ्रम को किया दूर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सबसे पहले ग्रामीणों के बीच फैले इस भ्रम को दूर किया गया कि स्मार्ट मीटर तेज चलता है और अधिक बिल बनाता है। कलाकारों ने उदाहरण देकर समझाया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह डिजिटल और वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित होता है, जिससे गलत रीडिंग या मनमानी बिलिंग की संभावना समाप्त हो जाती है।

विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पुराने मीटरों में रीडिंग लेने में मानवीय त्रुटि की संभावना रहती थी, जिससे कभी-कभी गलत बिलिंग की शिकायतें सामने आती थीं। लेकिन स्मार्ट मीटर में यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित होती है।

 डिजिटल पारदर्शिता से उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि स्मार्ट मीटर में आधुनिक चिप और संचार प्रणाली लगी होती है, जो उपभोक्ता की बिजली खपत की जानकारी सीधे बिजली कंपनी के सर्वर तक पहुंचाती है। इससे रीडिंग लेने के लिए किसी कर्मचारी के घर जाने की आवश्यकता नहीं होती और बिलिंग पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होती है।इससे उपभोक्ताओं को सही और सटीक बिल मिलेगा तथा गलत बिलिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी।

 बिजली की बचत और खर्च पर नियंत्रण का भी दिया संदेश

नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं। इससे वे अनावश्यक रूप से जलने वाले बल्ब, पंखे और अन्य उपकरणों को बंद कर बिजली की बचत कर सकते हैं।

बिजली की बचत से जहां ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी कमी आएगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा।

  2026 तक हर घर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य

बिजली विभाग ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार मार्च 2026 तक सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से मीटर स्थापना का कार्य किया जा रहा है।

लेकिन कई जगहों पर जानकारी के अभाव और अफवाहों के कारण लोग मीटर लगाने में संकोच कर रहे हैं। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सही जानकारी दी जा रही है।

ग्रामीणों ने दिखाई उत्सुकता, पूछे कई सवाल

नुक्कड़ नाटक के दौरान ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को लेकर कई सवाल पूछे। कुछ ग्रामीणों ने बिल बढ़ने की आशंका जताई, तो कुछ ने मीटर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। विभाग के कर्मचारियों ने सभी सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए स्मार्ट मीटर के फायदे समझाए।

कार्यक्रम के बाद कई ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब स्मार्ट मीटर के बारे में सही जानकारी मिली है और वे मीटर लगाने में सहयोग करेंगे।

 विभाग का उद्देश्य—तकनीक के प्रति विश्वास और सहयोग बढ़ाना

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नई डिजिटल तकनीक से परिचित कराना और उनके मन में फैली गलतफहमियों को दूर करना है। विभाग चाहता है कि उपभोक्ता जागरूक होकर स्मार्ट मीटर की सुविधा का लाभ उठाएं और बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने में सहयोग करें।

आने वाले दिनों में भी कुनकुरी विद्युत मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में इसी तरह के नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

और भी

13 फरवरी 2026 का सम्पूर्ण राशिफल: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, कुछ राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ तो कुछ को रहना होगा सावधान, करियर-व्यापार-प्रेम और स्वास्थ्य में क्या कहता है आज का दिन—पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

जशपुर/नारायणपुर , 13 फरवरी 2026। शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा की स्थिति मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगी, वहीं शुक्र का प्रभाव आर्थिक मामलों में राहत और लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं, वहीं व्यापारियों को नए संपर्क और आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि कुछ राशियों को आर्थिक फैसलों और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

♈ मेष: कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी सक्रियता, अधिकारियों से मिलेगा सहयोग, लेकिन विरोधियों की गतिविधियां बढ़ने से सतर्क रहना होगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3

♉ वृषभ: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पुराने निवेश से मिल सकता है लाभ, परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का बनेगा अवसर

आज वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

♊ मिथुन: नौकरी और व्यापार में मिलेंगे नए अवसर, लेकिन खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्च अधिक होने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

♋ कर्क: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत, पारिवारिक सहयोग से बढ़ेगा आत्मविश्वास

आज कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में लाभ होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

♌ सिंह: करियर में उन्नति के संकेत, पदोन्नति और आर्थिक लाभ की संभावना, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं और व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

♍ कन्या: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, यात्रा के योग, लेकिन खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है

कन्या राशि के लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

♎ तुला: व्यापार में लाभ और नौकरी में सफलता के संकेत, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा और नौकरी में स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

♏ वृश्चिक: करियर में बड़े बदलाव के संकेत, नई जिम्मेदारी मिलने से बढ़ेगा आत्मविश्वास, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

आज वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

♐ धनु: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

♑ मकर: आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे, निवेश से फायदा होगा, नौकरी में उन्नति के संकेत

मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

♒ कुंभ: नई योजनाओं में सफलता मिलेगी, नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव के संकेत

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4

♓ मीन: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, आर्थिक लाभ के संकेत, लेकिन मानसिक तनाव से बचना होगा

मीन राशि के लोगों को आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2

    आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, नौकरी में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी और सोच-समझकर लिया गया निर्णय ही सफलता की कुंजी होगा।

और भी

राज्य शासन का बड़ा फैसला: बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से होंगी लागू, केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने दी मंजूरी

रायपुर 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश दिया गया था कि आवश्यकता के अनुसार गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।इसी क्रम में बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु उप महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में तीनों जिलों से प्राप्त प्रस्तावों का विस्तृत परीक्षण एवं समग्र समीक्षा की गई।विचार-विमर्श उपरांत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया है। बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें इन तीनों जिलों में दिनांक 13 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी।

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जिलों से प्राप्त होने वाले संशोधित प्रस्तावों पर परीक्षण उपरांत गाइडलाइन दरें चरणबद्ध रूप से जारी की जाएंगी।

और भी

बिजली दरों में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू, चार बिजली कंपनियों की याचिकाओं पर नियामक आयोग करेगा फैसला, 17-20 फरवरी के बीच रायगढ़ समेत छह शहरों में जन-सुनवाई से उपभोक्ताओं की राय होगी निर्णायक

⚡बिजली दरों में बदलाव की आहट तेज, टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई शुरू, रायगढ़ समेत 6 शहरों में उपभोक्ताओं को आपत्ति-सुझाव रखने का मौका

⚡उत्पादन, पारेषण और वितरण कंपनियों ने पेश की नई राजस्व आवश्यकता और निवेश योजना, आयोग ने ऑनलाइन-ऑफलाइन सुनवाई का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया

⚡घरेलू, कृषि, उद्योग और स्थानीय निकाय उपभोक्ताओं की राय होगी अहम, 17 से 20 फरवरी तक क्षेत्रीय कार्यालयों और रायपुर में प्रत्यक्ष जन-सुनवाई आयोजित

जशपुर/रायगढ़, 12 फरवरी 2026। प्रदेश में बिजली दरों में संभावित बदलाव और आगामी वर्षों की बिजली व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) के समक्ष राज्य की चार प्रमुख बिजली कंपनियों—छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य भार प्रेषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के टू-अप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन से संबंधित याचिकाएँ प्रस्तुत की गई हैं।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने 11 जुलाई 2025 को जारी टैरिफ आदेश के पुनरीक्षण के लिए भी आयोग के समक्ष अलग से याचिका दायर की है। इन याचिकाओं के आधार पर आगामी वर्षों में बिजली दरों और बिजली व्यवस्था में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

आयोग द्वारा इन याचिकाओं के सारांश जनवरी माह में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जा चुके हैं, वहीं विस्तृत याचिकाएँ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.cserc.gov.in और संबंधित बिजली कंपनियों की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि उपभोक्ता जानकारी प्राप्त कर सकें।

क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन जन-सुनवाई का कार्यक्रम

आयोग द्वारा उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 17 और 18 फरवरी 2026 को प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में ऑनलाइन जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक निदेशक कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां इच्छुक उपभोक्ता उपस्थित होकर आयोग कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर अपनी आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे।

17 फरवरी 2026

  • दुर्ग – प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • बिलासपुर – दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
  • राजनांदगांव – दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

18 फरवरी 2026

  • अंबिकापुर – प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • जगदलपुर – दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
  • रायगढ़ – दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

रायगढ़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए यह विशेष अवसर होगा, जहां वे स्थानीय स्तर पर उपस्थित होकर बिजली दरों और सेवाओं से जुड़े अपने मुद्दों को सीधे आयोग तक पहुंचा सकेंगे।

रायपुर में प्रत्यक्ष जन-सुनवाई भी होगी आयोजित

इसके अलावा आयोग द्वारा रायपुर स्थित कार्यालय में 19 और 20 फरवरी 2026 को प्रत्यक्ष जन-सुनवाई भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय पर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।

19 फरवरी 2026

  • दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक – कृषि एवं कृषि संबंधी उपभोक्ता
  • दोपहर 02:30 से 04:00 बजे तक – घरेलू उपभोक्ता
  • सायं 04:00 से 05:30 बजे तक – गैर-घरेलू उपभोक्ता

20 फरवरी 2026

  • दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक – स्थानीय निकाय, नगर निगम, ट्रेड यूनियन
  • दोपहर 02:30 से 04:00 बजे तक – निम्न दाब उद्योग
  • सायं 04:00 से 05:30 बजे तक – उच्च दाब उद्योग

उपभोक्ताओं की राय से तय होगा बिजली दरों का भविष्य

बिजली नियामक आयोग की यह जन-सुनवाई प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसी के आधार पर आयोग आगामी वर्षों के लिए बिजली दरों, निवेश योजनाओं और बिजली कंपनियों की राजस्व आवश्यकताओं पर अंतिम निर्णय लेगा।

आयोग ने सभी उपभोक्ताओं, उद्योगों, किसानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय निकायों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बनाया जा सके।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जानकारी और संबंधित याचिकाओं का अध्ययन आयोग की वेबसाइट www.cserc.gov.in पर किया जा सकता है।

और भी

धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

सिक्किम के पत्रकारों को भाया छत्तीसगढ़, कहा - छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और लोगों का आत्मीय व्यवहार अत्यंत प्रभावित करने वाला

“छत्तीसगढ़ ने भारतीय होने का गर्व कराया” – पत्रकार सुश्री अर्चना प्रधान

सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसान हितैषी योजनाओं, उद्योग नीति तथा नक्सल पुनर्वास नीति को मिली सराहना


रायपुर, 12 फरवरी 2026// छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रदेश है और धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित इस धरा को हमारी सरकार सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में सिक्किम राज्य से अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे पत्रकारों के दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया और उनसे छत्तीसगढ़ को लेकर ढेर सारी बातें साझा की। उन्होंने सभी अतिथियों को राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। मुख्यमंत्री की सहृदयता और आतिथ्य पाकर  सभी पत्रकार अभिभूत हुए और उन्हें सिक्किम आने का निमंत्रण भी दिया। 
             मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ 44 प्रतिशत वन क्षेत्र से आच्छादित है तथा यहां 31 प्रतिशत आदिवासी समुदाय निवासरत है। वनोपज संग्रहण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जशपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘जशप्योर’ ब्रांड के अंतर्गत उत्पाद तैयार कर आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए सरकार द्वारा 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जा रहा है तथा चरण पादुका योजना के तहत निःशुल्क चप्पल प्रदान की जा रही है।
                मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2005 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। हाल ही छह हजार से अधिक जोड़े इस योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नवदंपतियों को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं 15 हजार रुपये का सामग्री सहयोग प्रदान किया जाता है।
                   नक्सलवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। राज्य सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की सहायता तथा तीन वर्षों तक प्रति माह 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक 2,500 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। श्री साय ने बताया कि जगदलपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा ‘बस्तर पंडुम’ कैफे का सफल संचालन इसका सशक्त उदाहरण है।
          मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत 17 शासकीय योजनाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है, जिससे सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहे हैं। पर्यटन की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। चित्रकोट जलप्रपात, कुटुम्बसर गुफाएं, अबूझमाड़ के वन और धुड़मारास जैसे स्थल प्रदेश की पहचान हैं। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होम स्टे को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिसके तहत ग्रामीणों को पांच कमरों तक निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं औद्योगिक विकास के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 100 एकड़ क्षेत्र में मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है, जहां निम्न आय वर्ग के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने प्रदेश की आकर्षक नवीन औद्योगिक नीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। साथ ही चित्रोत्पला फिल्म सिटी की स्थापना से प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। 

*“छत्तीसगढ़ ने भारतीय होने का गर्व कराया” – सुश्री अर्चना प्रधान*

सिक्किम की पत्रकार सुश्री अर्चना प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘मेक इन इंडिया’ का प्रभावी स्वरूप देखने को मिला। भिलाई स्टील प्लांट में रेल पटरियों सहित विभिन्न इस्पात उत्पादों का निर्माण प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इकाइयों को हमें करीब से देखने का मौका मिला और हम जान पाए है कि इस प्रदेश का देश के विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान है। 

    *सिक्किम के पत्रकारों को भाया छत्तीसगढ़*

              मुख्यमंत्री से भ्रमण उपरांत मिलने पहुंचे पत्रकारों ने  कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और लोगों का आत्मीय व्यवहार अत्यंत प्रभावित करने वाला है। उन्होंने भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए स्थानीय खान-पान और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। सिक्किम से आए पत्रकारों ने अपने पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान भिलाई स्टील प्लांट, गेवरा ओपन माइंस, नवा रायपुर तथा जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। पत्रकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भ्रमण की सुंदर स्मृतियों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं, जो उन्हें आजीवन याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसानों के हित में की गई घोषणाओं, स्वच्छ वातावरण तथा पुनर्वास नीति की सराहना की।

*मुख्यमंत्री को भेंट किया सिक्किम का स्मृति चिन्ह ‘थांका’*

पत्रकारों के दल ने मुख्यमंत्री को सिक्किम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक ‘थांका’ पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस उपहार के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे स्नेह और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बताया।
        पत्रकारों ने बताया कि सिक्किम का थांका पेंटिंग एक पवित्र स्मृति चिन्ह है, जो सूती या रेशमी कपड़े पर बौद्ध देवताओं, मंडलों और बुद्ध के जीवन दृश्यों को दर्शाता है। यह हस्तनिर्मित कला सिक्किम की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे अक्सर घर की सजावट और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लाया जाता है। इन्हें रोल करके आसानी से ले जाया जा सकता है, जो यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सोवेनियर है। यह पारंपरिक कलाकृति सिक्किम के निवासियों के लिए धार्मिक विश्वास और आस्था का प्रतीक है। 
           इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, पीआईबी गंगटोक के सहायक निदेशक श्री मानस प्रतिम शर्मा, पीआईबी रायपुर के सहायक निदेशक श्री सुदीप्तो कर, श्री पुरुषोत्तम झा और श्री सरद बसनेत,
पत्रकार श्री बेनु प्रकाश तिवारी, श्री विकास क्षेत्री, श्री होमनाथ दाबरी, श्री ईश्वर, सुश्री अर्चना प्रधान, सुश्री अनुशीला शर्मा, श्री प्रकाश अधिकारी, श्री ललित दहल, श्री विनोद तमंग, श्री मोहन कुमार कार्की, श्री नार बहादुर क्षेत्री उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आजीविका विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर 12 फरवरी 2026

वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में वन संरक्षण, हरित आवरण विस्तार, वन्यजीव संवर्धन, इको-टूरिज्म विकास तथा वनवासियों की आजीविका सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वन संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और वनवासियों की आजीविका सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*वन आवरण में वृद्धि*

         प्रेस वार्ता में मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान द्वारा दिसंबर 2024 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के वन एवं वृक्ष आवरण में लगभग 683 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 44 प्रतिशत भाग वन क्षेत्र है। अत्यंत सघन वनों (Very Dense Forest) में 348 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज होना वनों की गुणवत्ता और पारिस्थितिक संतुलन में सुधार का प्रमाण है।

*हरित छत्तीसगढ़ अभियान*

     श्री कश्यप ने बताया कि राज्य में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत वर्ष 2024 में 4 करोड़ 20 लाख से अधिक तथा वर्ष 2025 में 2 करोड़ 79 लाख से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है।

*किसान वृक्ष मित्र योजना*

         उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत निजी भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों को पांच एकड़ तक 100 प्रतिशत तथा उससे अधिक क्षेत्र में 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान दिया जाता है। विगत दो वर्षों में 36 हजार 896 हितग्राहियों की 62 हजार 441 एकड़ भूमि में 3 करोड़ 67 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।

*देव स्थलों का संरक्षण*

       प्रेस वार्ता में मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप आदिवासी देव स्थलों के संरक्षण के लिए “मोदी की गारंटी” के तहत पिछले दो वर्षों में 435 देवगुड़ियों का निर्माण किया गया, जिस पर लगभग 16.17 करोड़ रुपये व्यय किए गए।

*वन विभाग में भर्ती*

        उन्होंने बताया कि वन विभाग में पिछले दो वर्षों में तृतीय श्रेणी के 313 पदों पर भर्ती की गई है। इसके अलावा 150 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। वनरक्षक के 1484 पदों की शारीरिक परीक्षा पूर्ण हो चुकी है तथा आगे की प्रक्रिया जारी है।

*बाघ संरक्षण में सफलता*

         श्री कश्यप ने बताया कि राज्य में बाघ संरक्षण के लिए गुरू घासी दास- तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व का गठन किया गया है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 17 बाघ थे, जो अब बढ़कर 35 हो गए हैं। बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए अन्य टाइगर रिजर्व से बाघों के स्थानांतरण की अनुमति भी प्राप्त हुई है।

*वनभैंसा और पहाड़ी मैना संरक्षण*

          प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राजकीय पशु वनभैंसा के संरक्षण के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में 14 से 17 वनभैंसे देखे गए हैं। राज्य पक्षी पहाड़ी मैना के संरक्षण के लिए स्थानीय युवाओं को ‘मैना मित्र’ के रूप में जोड़ा गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब लगभग 600 से 700 पहाड़ी मैना देखे जा रहे हैं।

*बर्ड सफारी और रामसर साइट*

           उन्होंने बताया कि गिधवा- परसदा में बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर और बर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है, जहां 270 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। बिलासपुर का कोपरा जलाशय राज्य का पहला और देश का 96 वां रामसर स्थल घोषित हुआ है, जिससे इको- टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

*इको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास*

         मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि प्रदेश में 240 नैसर्गिक पर्यटन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 50 से अधिक स्वावलंबी बन चुके हैं। वनवासियों की सुविधा के लिए 96 रपटा-पुलिया का निर्माण किया गया है।

*मानव-हाथी द्वंद नियंत्रण*

        प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ‘गज संकेत’ ऐप के माध्यम से हाथियों की निगरानी कर ग्रामीणों को समय पर सूचना दी जा रही है। राज्य में 90 हाथी मित्र दल गठित किए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 355 हाथी दर्ज किए गए हैं।

*औषधीय पौध रोपण और महिला सशक्तिकरण*

          उन्होंने कहा कि औषधि पादप बोर्ड के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु विभिन्न जिलों में औषधीय पौधों का रोपण कराया गया है। हजारों महिलाओं को इससे रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं तथा पारंपरिक वैद्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

*वन विकास निगम की उपलब्धियां*

       वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रेस वार्ता में राज्य वन विकास निगम की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य वन विकास निगम द्वारा सतत वानिकी सिद्धांतों के तहत काष्ठ उत्पादन, वृक्षारोपण, अवैध अतिक्रमण हटाने तथा ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने जैसे कार्य किए गए हैं। काष्ठिय वनोपज की बिक्री ई-ऑक्शन के माध्यम से प्रारंभ की गई है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। इसके अतिरिक्त वन संरक्षण के साथ साथ विकास कार्य भी लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, विद्यालय, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए 1165 प्रकरणों में वनभूमि उपयोग की स्वीकृति प्रदान की गई है।

*सबसे बड़ा समुद्रीय जीवाश्म पार्क*

      वन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि मनेन्द्रगढ-चिरमिरी- भरतपुर जिला का मरीन फ़ासिल पार्क एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा समुद्रीय जीवाश्म पार्क है l यह जीवाश्म हसदेव नदी के किनारे लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है l यहां 29 करोड़ वर्ष पूर्व के जीवाश्म मिले हैं l देश में ऐसे 4 जगह समुद्रीय जीवाश्म मिले हैं l

और भी

सरगुजा ओलंपिक का जिला स्तरीय महाकुंभ शुरू: “खेल ध्वज फहराते ही गूंजा स्टेडियम, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू, आज जूनियर तो कल सीनियर वर्ग में दिखेगा जोश और जुनून

सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आज 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में ले रहे भाग

जशपुर 12 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खिलाड़ियों में खेल उत्साह को बढ़ावा देने एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के उपरांत आज से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती राय मुनी भगत द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं खेल ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेशवरी  सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले के सभी विकासखंडों से बालक एवं बालिका वर्ग के लगभग 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं। कल सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।

विधायक श्रीमती राय मुनी भगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से जिले, संभाग एवं राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिल रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।


अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास का विकास होता है तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकासखंड स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। जिले की बेटियाँ क्रिकेट सहित अन्य खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं तथा युवा धावक अनिमेष कुजूर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

और भी

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान : पांच चरणों की कड़ी चयन प्रक्रिया पार कर चुने गए जिले के 8 शिक्षक, डिजिटल सामग्री निर्माण से लेकर विषयगत नवाचार तक जशपुर के शिक्षकों ने राष्ट्रीय पटल पर दर्ज कराई दमदार उपस्थिति


जशपुर 12 फरवरी 2026 । भारत के सभी राज्यों  एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र देश का सबसे बड़ा स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह के द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है इस वर्ष भी राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 25- 26 के सम्मान हेतु समूह के राज्य प्रभारी श्री संजीव कुमार सूर्यवंशी के द्वारा नामों की घोषणा की गई है इस वर्ष जशपुर जिले से कुमारी कंचन सोनी शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला भुडकेला जशपुर मीरा अग्रवाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोगाडा मनोरा रेनू प्रधान दुलदुला नितेश कुमार साय फरसाबहार पीटर साय बगीचा सुमन रवानी कांसाबेल जेन सेलेस्टीन तिर्की  कुनकुरी दुर्योधन यादव पत्थलगांव इसके अतिरिक्त शैक्षणिक डिजिटल सामग्री निर्माण के लिए महेंद्र कुमार बंजारा अंग्रेजी विषय के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ममता सिंन्हा के नाम की घोषणा की गई है। 
        राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक समूह के जशपुर जिला प्रभारी मंजुला झा शिक्षक ने बताया कि पुरस्कार हेतु शिक्षकों को पांच चरणों से गुजरना पड़ता है ऑनलाइन आवेदन साक्षात्कार सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स क्रॉस इंटरव्यू वेरिफिकेशन इस पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही शिक्षकों के नाम की घोषणा की जाती है जिन्हें सम्मान पूर्वक रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता है।

और भी

12 फरवरी का विस्तृत दैनिक राशिफल: कहीं तरक्की के प्रबल योग, तो कहीं सावधानी की जरूरत — पढ़िए सभी 12 राशियों का सम्पूर्ण भविष्यफल

नारायणपुर, 12 फरवरी 2026 । आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल में हलचल देखने को मिल रही है। चंद्रमा की स्थिति मन और भावनाओं को प्रभावित करेगी, वहीं सूर्य और बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र और निर्णय क्षमता पर दिखाई देगा। कई राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति और सम्मान दिलाने वाला रहेगा, जबकि कुछ जातकों को लेन-देन और स्वास्थ्य मामलों में सतर्क रहना होगा। 

♈ मेष: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी, आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सक्रियता भरा रहेगा। अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शाम के समय थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है।

♉ वृषभ: आर्थिक मजबूती के संकेत, परिवार में उत्साह का माहौल

आज वृषभ राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश से लाभ के संकेत हैं। घर में किसी मांगलिक चर्चा से खुशी का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♊ मिथुन: सोच-समझकर निर्णय लें, वाणी से बनेंगे-बिगड़ेंगे काम

मिथुन राशि के जातकों को आज संयम बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा रहेगी। किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

♋ कर्क: संपत्ति संबंधी मामलों में प्रगति, भावनाओं पर रखें नियंत्रण

कर्क राशि वालों को आज जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

♌ सिंह: प्रतिष्ठा में वृद्धि, समाज में बढ़ेगा प्रभाव

सिंह राशि के जातकों को आज मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता के योग हैं। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।

♍ कन्या: परिश्रम रंग लाएगा, छात्रों को मिलेगी खुशखबरी

कन्या राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तनाव से दूर रहें।

♎ तुला: आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी, रिश्तों में मधुरता

तुला राशि के जातकों को आज धन संबंधी मामलों में सावधानी रखनी होगी। उधार देने से बचें। परिवार में शांति रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

♏ वृश्चिक: अचानक लाभ के संकेत, यात्रा से फायदा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण यात्रा से फायदा होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

♐ धनु: भाग्य देगा साथ, धार्मिक कार्यों में सहभागिता

धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

♑ मकर: नई योजना बनेगी सफल, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

मकर राशि वालों को व्यापार में नई योजना से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

♒ कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार, रचनात्मक कार्यों में सफलता

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज निवेश लाभकारी रहेगा। कला, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♓ मीन: दांपत्य जीवन में मधुरता, आय के नए स्रोत बनेंगे

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


आज संयम और सकारात्मक सोच से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।


(यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।)

और भी

राष्ट्रवाद के प्रखर चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावभीनी श्रद्धांजलि, संगठन सशक्तिकरण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लिया संकल्प

जशपुर 11 फरवरी 2026  - भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारक, राष्ट्रवाद के प्रखर चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज भाजपा कार्यालय जशपुर में श्रद्धांजलि एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारधारा और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संदेश देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और समरस भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

और भी