युवा मोर्चा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, जनकल्याण योजनाओं से सशक्त हुए हितग्राहियों का सम्मान कर सरकार की उपलब्धियों को किया जन-जन तक प्रसारित
ताजा खबरें

बड़ी खबर

युवा मोर्चा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, जनकल्याण योजनाओं से सशक्त हुए हितग्राहियों का सम्मान कर सरकार की उपलब्धियों को किया जन-जन तक प्रसारित

 जशपुरनगर 21 फरवरी 2026  :- जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा और सम्मान के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने पूर्व में आयोजित ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया था कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाए।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं 27 लाख किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर उन्हें सशक्त बनाया गया है। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपये प्रति मानक दर पर खरीदी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 26 लाख परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को साकार किया है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिन की खुशियां साझा किया

Leave Your Comment

Click to reload image