गुमला के मरीजों के लिए सुनहरा अवसर — 25 फरवरी को सदर अस्पताल में देवनिका अस्पताल, रांची की विशेषज्ञ टीम लगाएगी मेगा नि:शुल्क जांच शिविर, कटे होंठ-तालु, प्लास्टिक सर्जरी, हृदय एवं किडनी रोगों का होगा मुफ्त परामर्श और इलाज
ताजा खबरें

बड़ी खबर

गुमला के मरीजों के लिए सुनहरा अवसर — 25 फरवरी को सदर अस्पताल में देवनिका अस्पताल, रांची की विशेषज्ञ टीम लगाएगी मेगा नि:शुल्क जांच शिविर, कटे होंठ-तालु, प्लास्टिक सर्जरी, हृदय एवं किडनी रोगों का होगा मुफ्त परामर्श और इलाज

जशपुर 21 फरवरी 2026।

गुमला जिले के जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी सौगात — 25 फरवरी को सदर अस्पताल परिसर में देवनिका अस्पताल, रांची द्वारा कटे होंठ-तालु, प्लास्टिक सर्जरी, हृदय एवं किडनी रोगों का मेगा नि:शुल्क जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच, पात्र मरीजों का आयुष्मान भारत व स्माइलट्रेन के तहत होगा पूरी तरह मुफ्त इलाज

      जिले के गंभीर एवं जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैनपुर के प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमला जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में 25 फरवरी को रांची के प्रतिष्ठित द्वारा एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष शिविर में प्लास्टिक सर्जरी, कटे होंठ एवं तालु (क्लिफ्ट लिप एंड पैलेट), हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) तथा किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी) से पीड़ित मरीजों की अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से विस्तृत जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मरीजों को पूर्व सूचना देकर इस शिविर में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

विशेषज्ञों की निगरानी में होगा मुफ्त जांच, जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन व आगे का इलाज भी कराया जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में जांच के बाद जिन मरीजों को सर्जरी या विशेष उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें देवनिका अस्पताल, रांची में निःशुल्क या शासकीय योजना के तहत उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। अस्पताल में आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

ज्ञात है की देवनिका अस्पताल रांची में विभिन्न गंभीर एवं जटिल बीमारियों का इलाज अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाता है। यहां के अंतर्गत पात्र मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलती है।

दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, जिले में ही उपलब्ध होगी बड़ी चिकित्सा सुविधा

 गुमला के सदर अस्पताल में लगने वाला इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, जिन्हें सामान्यतः इस प्रकार की उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं आसानी से प्राप्त नहीं हो पाती हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार, सर्जरी एवं आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत परामर्श देंगे।

स्वास्थ्य विभाग एवं देवनिका अस्पताल की संयुक्त पहल से आयोजित इस शिविर से जिले के सैकड़ों मरीजों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार नायक ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद मरीजों को इस शिविर की जानकारी दें और उन्हें 25 फरवरी को सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाएं।

यह शिविर क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे उन्हें नि:शुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यकतानुसार मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image