मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मुख्यमंत्री साय ने लोगों से सीधे संवाद कर सुनी उनकी मांगें और समस्याएं
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मुख्यमंत्री साय ने लोगों से सीधे संवाद कर सुनी उनकी मांगें और समस्याएं

जशपुर 23 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। 


इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और निराकरण के लिए आवेदन सौंपे।

नागरिकों ने आर्थिक सहायता, इलाज, पेंशन सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना।

इस दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं के निराकरण एवं जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Leave Your Comment

Click to reload image