मुंगेली-लोरमी के किसानों को बड़ी राहत दिलाने की पहल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से की NFL के रिटेल आउटलेट और अधिकृत डीलर नेटवर्क स्थापित करने की मांग
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुंगेली-लोरमी के किसानों को बड़ी राहत दिलाने की पहल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से की NFL के रिटेल आउटलेट और अधिकृत डीलर नेटवर्क स्थापित करने की मांग

नई दिल्ली, 24 जुलाई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर मुंगेली एवं लोरमी में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क के विस्तार का अनुरोध किया है।

श्री साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेली एवं लोरमी कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहाँ बड़ी संख्या में किसान उर्वरकों पर निर्भर हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए इन क्षेत्रों में NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ, ताकि मुंगेली एवं लोरमी में शीघ्र NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किए जा सकें। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध होंगे और उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

श्री तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की लागत कम होगी तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image